सरायकेला पुराना बस स्टैंड मंदिर में की गई मां अन्नपूर्णा की पूजा।

सरायकेला पुराना बस स्टैंड मंदिर में की गई मां अन्नपूर्णा की पूजा। 

यजमान के रूप में पधारी सरायकेला एसडीएम पारुल सिंह।

सरायकेला पुराना बस स्टैंड स्थित सरकार द्वारा निर्मित मंदिर में विधिवत रूप से अन्नपूर्णा मां की पूजा की गई है साथ ही पूजा में यजमान के रूप में पधारी सरायकेला एसडीएम पारुल सिंह.पूजा में धान की पहली फसल को प्रसाद के रूप में खीर और खिचड़ी बनाकर भक्त जनों के बीच वितरण किया गया।

वहीं पूजा में मौजूद एसडीम पारुल सिंह ने मंदिर में पूजा अर्चना की एवं क्षेत्र के लिए और जिले वासियों की सुख शांति की कामना की।

जानकारी के अनुसार इस मंदिर में पांच तरह की पूजा की जाती है. दुर्गा पूजा, काली पूजा, जगाधत्री पूजा,मार्गशीर्ष पूर्णिमा और अन्नपूर्णा मां की पूजा यह पांच तरह की पूजा सरायकेला के इस पुराने बस स्टैंड स्थित मंदिर में की जाती है।

वहीं पूजा में मौजूद गुरु तपन पटनायक ने बताया कि सरकार और राजा के इकरारनामा के तहत यह मंदिर में पूजा कराई जाती है मां अन्नपूर्णा की पूजा यह खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक है आगे पूजा के संबंध में जानकारी देते हुए गुरु तपन पटनायक ने बताया कि धान की पहली फसल को प्रसाद के रूप में खीर एवं खिचड़ी बनाकर लोगों के बीच वितरण किया जाता है।

आगे उन्होंने कहा कि ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव ने जगत के कल्याण के लिए मा अन्नपूर्णा का उच्चाटन कर मां अन्नपूर्णा को प्रकट किया और पूरे जगत में पूरे ब्रह्मांड में कल्याण का वातावरण फैलाया. उन्होंने बताया कि इस मंदिर में 1951 से लगातार हर वर्ष पूजा की जा रही है।

अयोध्या श्रीराम लला पूजित अक्षत घर घर आमंत्रण कार्यक्रम

अयोध्या श्रीराम लला पूजित अक्षत घर घर आमंत्रण कार्यक्रम

सरायकेला/गम्हरिया

गम्हारिया लाल बिल्डिंग स्थित शिव पार्वती मंदिर मे अयोध्या से आये पवित्र मंत्रोअक्षत कलश की पूजा अर्चना व परिक्रमा की गई , तत्पश्चात सभी 09 प्रखंड एवं 2 नगर से आये विहिप,सघं एवं बीजेपी के सदस्यों को अक्षत कलश के साथ पत्रक एवं राम मंदिर की चित्र सौंपा गया। सभी 09 प्रखंड एवं 2 नगर के प्रमुख मंदिरों मे अक्षत कलश की भव्य स्वागत व पूजा अर्चना करने की दायित्व सभी प्रमुख एवं सह प्रमुख को दिये गये है

सभी प्रखंड एवं नगर के प्रमुख और सह प्रमुख सुची निम्न प्रकार है।

  • 1.सरायकैला प्रखंड।   सह प्रमुख: रमेश करवा।  प्रमुख : संतोष महतो। 
  • 2.खरसावां प्रखंड
  • प्रमुख: सूब्रत सिंहदेव
  • सह प्रमुख:लक्ष्मीकांत महतो
  • 3.कुचाई प्रखंड
  • प्रमुख:भरत पांडे
  • सह प्रमुख: प्रदीप कुमार
  • 4.राजनगर प्रखंड
  • प्रमुख: बिनोद ज्योतिषी
  • सह प्रमुख : पालूं मांझी
  • 5.गमहारीया प्रखंड
  • प्रमुख : अमरजीत सिंह
  • सह प्रमुख,:नीकेश वर्मन
  • 6.चांडील प्रखंड
  • प्रमुख : नीलू खां
  • सह प्रमुख: रंगनाथ हलधर
  • 7.नीमडीह प्रखंड
  • प्रमुख : अरूण गोराई
  • सह प्रमुख : मानिक मंडल
  • ई‌चागढ प्रखंड
  • प्रमुख : दिलीप दास
  • सह प्रमुख : खगेंद्र महतो
  • 9.कूकडू प्रखंड:
  • प्रमुख : बिवेक महतो
  • सह प्रमुख: प्रफुल्ल कुमार
  • 10. सरायकेला नगर
  • प्रमुख : मनोज चौधरी
  • सह प्रमुख:गौरव नाग मोदक,
  • हर घर हम फिर से जायेंगे ,
  • पावन अक्षत सबको पहुचायेंगे।

कार्जक्रम में जिला अधीनस्थ संघ के सभी अधिकारी गण,बिहिप एवं बीजेपी के अधिकारियों गरिमामई उपस्थिति रही

    मां बगलामुखी मंदिर में यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ विश्व शांति महायज्ञ

    मां बगलामुखी मंदिर में यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ विश्व शांति महायज्ञ

    पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

    ( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

    माँ बगलामुखी मंदिर में मंगलवार को तीन दिवसीय वार्षिक पूजन एवं विश्व शांति महायज्ञ का धार्मिक अनुष्ठान यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया ।इस अवसर पर भक्तों द्वारा पूजा अर्चना कर हवन किया गया। विश्व शांति के लिए भक्तों ने हवन किया। पूर्णाहुति के बाद हवन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इससे पूर्व कई साधक मंदिर में पूजा अर्चना कर मां बगुलामुखी से सुख शांति एवं समृद्धि की कामना किया।मंदिर के पुजारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी व मुरारी मोहन मिश्रा ने चंडीपाठ किया।

    समाजसेवी कमल कांत मंडल, संगीता मंडल ने मंदिर में आयोजित कुमारी कन्या पूजन में मुख्य यजमान की भूमिका निभाते हुए कुमारी कन्याओं की पूजा अर्चना कर उन्हें भोजन कराकर उपहार भेंट किया। हवन कार्यक्रम में चंद्रमोहन प्रजापति,चितरंजन मुखर्जी, सोमेश्वर झा, मुकेश मिश्रा, पवन सिंघानिया, संगीता मंडल, कमलकांत मंडल, वीरेंद्र नारायण सिंह देव,उमाशंकर त्रिपाठी, कानू अग्रवाल आदि शामिल हो कर यज्ञ को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यज्ञ समाप्त के बाद भजन कीर्तन का आयोजन हुआ।

    माँ बगलामुखी मंदिर में मंगलवार को तीन दिवसीय वार्षिक पूजन एवं विश्व शांति महायज्ञ का धार्मिक अनुष्ठान यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। अनुष्ठान समापन के मौके पर मंदिर प्रांगण में मुसाबनी बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह एवं उनके टीम के सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे की व्यवस्था की गई थी, लगभग 1000 श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में बने पंडाल में बैठकर मां बगलामुखी का महाप्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद लेने एवं खाने के लिए श्रद्धालुओं की देर शाम तक मंदिर प्रांगण में भीड़ जुटी रही।

    श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण का शुभारंभ मुसाबनी बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह, सचिव पप्पू अली, विवेक गुप्ता, सरफराज अंसारी ,लक्ष्मण यादव,पंडित उमाशंकर त्रिपाठी, चितरंजन मुखर्जी सहित अन्य सदस्यों के द्वारा खिचड़ी व खीर परोश के किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कई अन्य गण्यमान्य लोगों ने अपना अहम योगदान दिया।

    श्री श्याम जन्मोत्सव पर निकली भव्य निशान यात्रा,,प्रभु के भजन से चांडिल का वातावरण भक्तिमय हो गया।

    श्री श्याम जन्मोत्सव पर निकली भव्य निशान यात्रा,,प्रभु के भजन से चांडिल का वातावरण भक्तिमय हो गया।

    सरायकेला/चांडिल

    22 नवंबर बुधवार को श्री श्याम कला भवन चांडिल का 27वां श्री श्याम जन्मोत्सव बुधवार को भव्य यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ. तीन दिवसीय महोत्सव के पहले दिन श्री श्याम कला भवन के द्वारा आकर्षक झांकियां के साथ भव्य यात्रा निकाली गयी. इस दौरान प्रभु के भजन से चांडिल का वातावरण भक्तिमय हो गया.यात्रा पूरे चांडिल नगर का भ्रमण कर वापस श्री श्याम कला भवन पहुंचकर संपन्न हुआ।

    इस दौरान बाबा खाटू श्याम के भक्ति बाबा का जयकारा लगाते हुए साथ चल रहे थे. श्याम महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम गुरुवार 23 नवंबर को मतलब आज होगा. आज के दिन बाबा का अलौकिक श्रृंगार करने के साथ उन्हें 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया जाएगा. इसके साथ ही शाम को जयपुर और प्रयागराज के भजन गायक और गायिका भजनों की अमृत वर्षा करेंगे. इसके साथ ही महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है।

    बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ ने हजारों छठवर्त धारियों के बीच किया निशुल्क:फल और प्रसाद का वितरण।

    बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ ने हजारों छठवर्त धारियों के बीच किया निशुल्क:फल और प्रसाद का वितरण।

    छठ वर्तधारियों से आशीर्वाद प्राप्त हो इसलिए करता हूं सेवा — विकास सिंह

    जमशेदपुर

    ( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

    छठ कर रही महिलाओं ने सामूहिक छठ का गीत गाकर किया प्रसाद वितरण के कार्यक्रम का शुरुआत।
    बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के द्वारा मानगो डिमना रोड़ के हीरा होटल के समीप दुर्गा पुजा मैदान में छठ के पावन पर्व के अवसर पर हजारों छठ वर्तधारियों के बीच निशुल्क फल और प्रसाद का वितरण किया गया।

    बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के संस्थापक विकास सिंह ने बताया कि विगत छः वर्षो से संघ के द्वारा छठव्रतियों के बीच निशुल्क प्रसाद और फल का वितरण किया जा रहा है । दो वर्ष कोविड 19 के कारण में प्रसाद आपके द्वारा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था । विकास सिंह ने कहा छठ व्रतधारीयों के बीच सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है वे लोग बड़े सौभाग्यशाली होते हैं जिन्हें सेवा करने का शुभ अवसर छठ मां प्रदान करती है । बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के द्वारा कपड़े के थैले में छठ व्रतधारीयों के बीच सूप,नारियल,गागल, सेव,संतरा केला, गन्ना,कच्चा गाजर, कच्चा हल्दी,एवं आंवले का वितरण पूरी तरह निशुल्क किया गया। संघ के सदस्यों के द्वारा पूरे क्षेत्र में पूर्व में कूपन का वितरण किया गया था कूपन के साथ-साथ बिना कूपन के आए छठवर्त धारियों के बीच भी प्रसाद का वितरण किया गया । कार्यक्रम में भक्ति में संगीत का कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था जिसमें महिलाएं झूमते गाते नजर आई । छठ कर रही महिलाओं के द्वारा सामूहिक छठ का गीत गाकर कार्यक्रम का शुरूआत किया गया।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो,पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, दिनेशानंद गोस्वामी,शंभू नाथ सिंह, चंद्रगुप्त सिंह, गुंजन यादव ,अमित अग्रवाल,के.के बिल्डर विकास सिंह,अभय सिंह, विनोद सिंह, राजेश शुक्ला,कुसुम पूर्ति, प्रशांत पोद्दार, राजेश सिंह ,संजय तिवारी,अमरिंदर पासवान,प्यारेलाल शाह, शंकर रेड्डी,पप्पु सिंह,शंकर पोद्दार,सुखदेव गिरी ,प्रो. यू.पी.सिंह, जटाशंकर पांडे, डॉ अनिल सिंह,डॉ जयशंकर सिंह, राम अवधेश चौबे, विपिन झा, जयराम मिश्रा,सोनू ठाकुर, योगेश्वर ठाकुर,अरविंद महतो, नीरू सिंह, सुशीला शर्मा, चितरंजन वर्मा,विजय तिवारी ,शंभू त्रिवेदी,रेनू शर्मा, नवनीत तिवारी, मनोज सिंह, संतोष चौहान ,संजय सिंह , छोटे लाल सिंह,मनोज ओझा, राम सिंह कुशवाहा, दुर्गा दत्त, किशोर बर्मन,संदीप शर्मा,राकेश लोधी, शिव साव, राजेश साव, चुन्नु पांडे, संजीव पांडा, अतानु हजारे, संजु देवी, विनय कुमार, अशोक गौड़, बबलु सिंह, बबलु महाराज, सहित हजारों लोग उपस्थित हुए।

    श्री डूंगरी काली पूजा के उपलक्ष पर महाभोग का आयोजन,कार्यक्रम में गणेश माहली ने की शिरकत।

    श्री डूंगरी काली पूजा के उपलक्ष पर महाभोग का आयोजन,कार्यक्रम में गणेश माहली ने की शिरकत।

    सरायकेला जिले के आदित्यपुर श्री डूंगरी सार्वजनिक काली पूजा कमेटी द्वारा काली पूजा के उपलक्ष पर शुक्रवार को महाभोग का आयोजन किया गया जिसमें अनुसूचित जनजाति के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली हुए शामिल वहीं महाभोग वितरण कार्यक्रम में हजारों भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

    उक्त महाभोग वितरण कार्यक्रम में पूजा कमेटी के सक्रिय सदस्यों के अलावा,आदित्यपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, गुरजीत सिंह अन्य सम्मानित अतिथि भी उपस्थित रहे।

    श्री डूंगरी स्थित काली मंदिर में हर वर्ष भांति इस वर्ष भी सार्वजनिक काली पूजा का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया. 6 दिवसीय काली पूजा के उपलक्ष पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया .वहीं शुक्रवार को विसर्जन से पूर्व महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया जहां ,श्री डूंगरी गांव समेत आसपास क्षेत्र से हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया

    इस मौके पर मुख्य रूप से आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व उपमेयर अमित सिंह ,भाजपा एस टी मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सरदार, रमेश हांसदा, सचिन महतो ,पूर्व वार्ड पार्षद अभिजीत महतो, कृष्ण मुरारी झा के द्वारा लोगों के बीच महाभोग का वितरण किया गया. मौके पर मौजूद काली पूजा कमेटी के अध्यक्ष सत्यनारायण महतो ने बताया कि पूजा का आयोजन दिवंगत विधायक साधु चरण महतो द्वारा शुरू किया गया था ,उनके निधन के पश्चात उनके धर्मपत्नी सारथी महतो की देखरेख में हर वर्ष पूजा का आयोजन किया जाता है।

    आस्था का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सभी छठ घाटों की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी-ADC,SDO

    आस्था का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सभी छठ घाटों की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी-ADC,SDO

    सरायकेला/आदित्यपुर

    ( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

    पुरेंद्र ने किया 1000 छठव्रतीयों में चुनरी साड़ी का वितरण।

    आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में एवं सरायकेला SDO पारुल सिंह, सरायकेला ADC सुबोध कुमार की उपस्थिति में आदित्यपुर-2 स्थित मैदान में आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति द्वारा जन सहयोग से 1000 छठव्रती माता- बहनों के बीच चुनरी साड़ी, लौकी एवं आम की लकड़ी का वितरण कूपन के माध्यम से किया गया।

    इस मौके पर ADC सरायकेला सुबोध कुमार एवं SDO सरायकेला पारुल सिंह ने कहा कि लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर छठ घाटों की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी, ताकि छठव्रतियों को कोई परेशानी ना हो, पदाधिकारी ने समिति के कार्यों कि सराहना करते हुए कहा कि उगते और डूबते सूर्य की आराधना हमें जीवन में यह संदेश देती है कि जीवन के अच्छे और विपरीत समय में भी लोगों को अपना व्यवहार सामान बनाए रखना चाहिए।

    वहीं पुरेंद्र नारायण सिंह ने बतलाया कि आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति के कार्यकर्ता चयनित क्षेत्र में छठव्रती माता- बहनों के घर-घर जाकर कूपन का वितरण कर रहे हैं.उन्होंने बतलाया कि 15 नवंबर से लेकर 18 नवंबर तक कूपन में दिए गए स्थान और समय पर पूजन सामग्री का वितरण अतिथियों के कार्यक्रमों द्वारा किया जाएगा

    वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरायकेला SDO पारु सिंह, सरायकेला ADC सुबोध कुमार, विशिष्ट अतिथि अंचलाधिकारी गम्हरिया गिरेंद्र टूटी, आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश कुमार, RIT थाना प्रभारी सागर लाल महथा, युवा समाजसेवी आदित्य सिंह, असिस्टेंट सेक्रेटरी नितेश आदि मौजदू रहे।

    कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर प्रमोद कुमार सिंह वीरेंद्र यादव, युवा राजद जिला अध्यक्ष उदित यादव, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, देव प्रकाश, प्रमोद गुप्ता, अधिवक्ता संजय कुमार उपस्थित थे।

    मुसाबनी कंपनी तालाब छठ कमेटी का हुआ गठन।

    मुसाबनी कंपनी तालाब छठ कमेटी का हुआ गठन।

    पूर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

    मुसाबनी कंपनी तालाब में गणेश प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ पूजा मनाने का निर्णय लिया गया। इस बाबत सर्वसम्मति से कंपनी तालाब छठ पूजा कमेटी का पुनर्गठन किया गया।

    इस पूजा कमेटी में संरक्षक सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू, विधायक लक्ष्मण टुडू ,पूर्व विधायक रामदास सोरेन, अशोक कुमार अग्रवाल, घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक, डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार महतो,संरक्षक-कान्हु सामंत, तुषार कांत पातर, प्रधान सोरेन, नसीम बख्श, रीना महाली ( मुखिया), दिनेश साव, चौधरी उमेश सिंह, बबलू सिंह,सुनील कुमार सिंह,संस्थापक अध्यक्ष गणेश प्रसाद,अध्यक्ष- सत्या तिवारी, उपाध्यक्ष-मोंटी अग्रवाल, मृत्युंजय सिंह, चंद्रप्रकाश शर्मा, जुबेर सिद्दीकी, ऋषि देव प्रसाद, साकेत अग्रवाल , शांति सरकार , लक्ष्मण चंद्र बाग, गुटू अग्रवाल, सरोज दत्ता, सचिव-सरदार राजू सिंह, कोषाध्यक्ष-रामाशीष सिंह, ओम प्रकाश शर्मा,कार्यकारणी सदस्य के रूप में किशोर सिन्हा, शिवा मुदलियारजगदीश प्रसाद, अली शेर खान ,अरविंद यादव, सुनील यादव ,रमेश चौधरी, संजय कुमार सिंह, किशोर वर्धन, विवेक गुप्ता जलधर प्रधान, मो इम्तियाज, मानसा नमाता, पंकज मदीना, मंटू पांडेय, जितेंद्र श्रीवास्तव, संजीत गुप्ता, मोहम्मद इब्राहिम, सगाई राज, अरुण राय, अजय शर्मा, मोहम्मद इरशाद, जोगो हांसदा,मनीष सिंह, रॉबिन भगत, मोहन साहू, देबू पांडा, आनंद हेंब्रम, आनंद हेम्ब्रम, जलधर प्रधान ,शिबू गुहा, बीजू मिश्रा, गुरिंदर शर्मा ,मोहम्मद इसाक सहित सैकड़ो लोगों को समिति में शामिल किया गया है

    तारा ड्रिंकिंग वॉटर प्लांट में धूमधाम से मनाई गई दीपावली।

    तारा ड्रिंकिंग वॉटर प्लांट में धूमधाम से मनाई गई दीपावली।

    सरायकेला/आदित्यपुर

    काली पूजा और दीपावली यह ऐसे पर्व हैं जिसमें लोगों की गाढ़ी आस्था है आज शहर से लेकर गांव जगमगा उठे हैं आमिर से लेकर गरीबों के घर भी रोशनी में जगमगा रहे हैं त्योहारों के इस उत्साह में सभी खुशी-खुशी समाहित हैं।

    वहीं सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित बास्को नगर में तारा ड्रिंकिंग वॉटर प्लांट में धूमधाम से मनाई गई दीपावली। धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनका विधिवत पूजन हुआवहीं पंडित ने अपने मंत्रोच्चारण के साथ मां लक्ष्मी की पूजा की शुरुआत इसके साथ ही तारा ड्रिंकिंग वॉटर प्लांट के संचालक भारत सिंह एवं उनकी पत्नी रेणु देवी ने अपने समस्त परिवार एवं पूरे क्षेत्र वासियों की सुख समृद्धि की कामना करते हुए मां लक्ष्मी से आशीर्वाद मांगा।

    सांसद विद्युत वरण महतो के पैतृक गांव कृष्णापुर में धूमधाम से काली पूजा का आयोजन।

    सांसद विद्युत वरण महतो के पैतृक गांव कृष्णापुर में धूमधाम से काली पूजा का आयोजन।

    17 नवंबर को कोलकाता के ऑर्कष्ट्रा के कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन होगा-सांसद विद्युत वरण महतो

    सरायकेला/आदित्यपुर

    जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के आदित्यपुर स्थित पैतृक गांव कृष्णापुर में किशोर स्पोर्टिंग क्लब द्वारा इस वर्ष भी धूमधाम के साथ काली पूजा का आयोजन किया गया।

    आपको बताते चलें कि यहां 1958 में गांव के लोगों द्वारा आपसी सहयोग कर पूजा का आयोजन किया गया था जो अब भव्य रूप से आयोजित होता है।

    सांसद विद्युत महतो के पैतृक गांव कृष्णापुर में किशोर स्पोर्टिंग क्लब द्वारा इस वर्ष भी भव्य एवं आकर्षक काल्पनिक पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है। जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. काली पूजा के मौके पर देर रात आदित्यपुर के उद्यमी संगठन एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल द्वारा फीता काटकर पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया गया।

    इस मौके पर सांसद विद्युत महतो ने बताया कि गाँव के दिवंगत मधु सूदन महतो, मुरली महतो, कडपा सरदार के द्वारा, प्रकाश महतो, पद्मलोचन महतो, वृंदावन महतो, हरिपदो महतो, किश्तो पदों महतो, लालमोहन महतो, बकुल महतो, गोकुल महतो, भुवन सतपथी, शिव शंकर महतो, सुधाकर महतो, पार्षद महेंद्र सरदार आदि के सहयोग से पूजा प्रारंभ किया गया था.जिसमें ग्रामीण बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे और यह परंपरा आज भी निरंतर जारी है। सांसद ने बताया कि कि यहां इस वर्ष 14 नवंबर को महाभोग का वितरण होगा. माता का जागरण 15 नवंबर को, 16 नवंबर को झुमुर कलाकार संतोष महतो और उर्मिला महंता का झुमुर होगा

    धूमधाम से मनी दीपावली, आतिशबाजी को लेकर बच्चों में दिखी उत्साह

    धूमधाम से मनी दीपावली, आतिशबाजी को लेकर बच्चों में दिखी उत्साह

    मुसाबनी

    सुख समृद्धि और दीपों का पर्व दीपावली रविवार को मुसाबनी एंव आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। धन की देवी मा लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों में उनका विधिवत पूजन हुआ। सूरज ढलते ही चारों ओर आकर्षक झालर टिमटिमाने लगीं। दुकान और घरों के ऊपर जल रहे दीपक और मोमबत्ती की आकर्षक छटा देखते हीं बन रही थी। बच्चे और युवाओं ने दीपावली पर जमकर आतिशबाजी चलाई। दीपोत्सव की खुशियां लोगों के चेहरे पर देखते ही बन रहा था।

    दीपावली को लेकर मुसाबनी बाजार के सभी प्रवेश द्वार व पूरी सड़क को पहली बार मुसाबनी बाज़ार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह के सौजन्य से सजाया गया था।मुसाबनी बाज़ार में दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद एवं थाना प्रभारी अंचित कुमार,समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभी धर्म व सम्प्रदाय के दुकानदारों ने एक साथ मिलकर दीपावली मनाया। डीएसपी के हाथों दुकानदारों के बीच लड्डू का भी वितरण किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों एवं बाजार समिति के दुकानदारों ने एक साथ मिलकर आतिशबाजी भी की।

    दीपावली उत्साह से मनाने के लिए लोग आतिशबाजी सामग्री, खिलौने, मिष्ठान, पूजा के आदि सामान की बाजारों से खरीददारी करते नजर आये। जिससे बाजारों में गहमा-गहमी बनी रही। पर्व को लेकर बच्चों में गजब का उत्साह और उमंग था। वे गली मुहल्लों में दिनभर आतिशबाजी के धूम धड़ाके करते नजर आये। महिलायों ने अपने अपने घरों में मनमोहक रंगोली और दीपक सजाई।शाम होते ही बच्चे, बूढ़े और जवान ही नहीं महिलाएं भी सजधज कर आकर्षक परिधानों में तैयार हुई और विघ्न विनाशक भगवान श्रीगणेश और धन सम्पदा की देवी माता लक्ष्मी को मनाने में जुट गये। घरों एवं प्रतिष्ठानों से आरती उतारने की स्वर लहरियां सुनाई देने लगीं। सभी माता लक्ष्मी को अपने घर, प्रतिष्ठानों में बुलाने को आतुर दिखायी दिये। उनके द्वारा मिष्ठान का भोग लगाकर माता लक्ष्मी को मनाया गया। कपड़े दुकान,होटल,हार्डवेयर आदि दुकानों में लक्ष्मी पूजन देर रात सम्प्पन हुआ। उसके बाद आतिशबाजी चलाकर खुशियां मनाने का दौर शुरू हो गया।
    लोगों ने देर रात तक जमकर आतिशबाजी का प्रदर्शन किया। युवाओं की पसंद तेज आवाज वाले धमाके रहे। महिलाएं और युवतियां रोशनी अनार चलाकर खुशी मनाते नजर आये। बच्चों ने फुलझड़ी चलाकर दीपावली के उत्साह का आनन्द लिया। देर रात तक धूम-धड़ाके की आवाज वातावरण को गुंजायमान करती रही। आधुनिक आतिशबाजी से सतरंगी नजारे दीपावली की खुशियों में चार चांद लगा रहे थे। पर्व मनाने के लिए लोगों ने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों को भी आकर्षक ढंग से सजा रखा था। तरह तरह की रोशनियों से जगमगाते भवनों की भव्यता देखते ही बन रही थी। राह निकलते लोगों की नजर बरबस ही उनकी ओर उठ जाती और वे सजावट की तारीफ किये बिना न रह पाते।

    विधायक रामदास सोरेन ने मेड़िया काली मंदिर में किया पूजा-अर्चना।

    विधायक रामदास सोरेन ने मेड़िया काली मंदिर में किया पूजा-अर्चना।

    मुसाबनी

    घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन अपने पूरी टीम के साथ सोमवार को मुसाबनी प्रखंड के मेड़िया काली मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना किया। पूजा अर्चना के बाद उन्होंने भोग भी ग्रहण किया ।उन्होंने क्षेत्र के खुशहाली के लिए माँ काली से मंगल कामना की। नाबारुण संघ पूजा कमेटी के महासचिव विष्णु रजक एवं अध्यक्ष रंजीत दास ने उनका स्वागत किया। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने विधायक से मंदिर के विकास के लिए सहयोग की अपील की।

    विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि मंदिर के विकास में हर संभव सहयोग किया जाएगा। कहा पहले भी मैंने इस क्लब को बॉउंड्रीवाल दिया था। पूरे मंदिर परिसर को विधायक ने पेवर्स ब्लॉक लगाकर सुसज्जित करने का आश्वासन दिया। कहा दो-चार दिनों के अंदर इसकी माफी कर ली जाएगी और योजना स्वीकृत कर काम शुरू करवा दिया जाएगा। मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत ,कान्हू सामंत, प्रधान सोरेन, विक्रम मुर्मु,सोमाय सोरेन, साधु हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे।

    Design a site like this with WordPress.com
    Get started