श्री श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट महिला समिति ने किया कम्बल वितरण
पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
श्री श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट द्वारा मुसाबनी में गुरुवार को ट्रस्ट के महिला समिति सदस्यों द्वारा कड़ाके की ठंड से जरूरतमंद लोगों को बचाने के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद की धर्मपत्नी श्वेता श्री उपस्थित थी। उन्हीं के हाथों दर्जनों महिला पुरुष जरूरतमंद लोगों को कम्बल प्रदान किया गया।कम्बल लेने के लिए काफी संख्या में लोग जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में पहुंचे थे। मंदिर प्रांगण में तारापद षाड़ंगी ट्रस्ट की ओर से भी डॉक्टर दिनेश कुमार षाड़ंगी द्वारा लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया।
महिला समिति की अध्यक्ष प्रतिभा साव की अध्यक्षता में कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित की गई थी।इस अवसर पर महिला समिति के महिला समिति के अध्यक्ष प्रतिभा साव ममता पटनायक,आरती दास,काकोली घोष,गायत्री दास,बीनती सतपती, कल्पना मोहंती, ए. कुमारी, गिता भद्र, आईती लामा दिपाली मन्ना आदि उपस्थित थी।
श्री जगन्नाथ मंदिर में धूमधाम से मना 12 वां वर्षगांठ प्राण प्रतिष्ठा समारोह
पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
श्री श्री जगन्नाथ मंदिर में प्रतिमा स्थापना का 12 वां वर्षगांठ सह प्राण प्रतिष्ठा समारोह का धार्मिक अनुष्ठान हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इसका शुभारंभ जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में यजमान लक्ष्मण तिवारी व उनकी धर्मपत्नी द्वारा पूजा अर्चना कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री डॉ दिनेश षाड़ंगी, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, मुसाबनी डीएसपी की धर्मपत्नी स्वेता श्री, समाजसेवी अशोक अग्रवाल आदि ने पूजा अर्चना कर महा प्रसाद ग्रहण किया। अतिथियों द्वारा श्रद्धालुओं के बीच भोग वितरण भी किया गया। श्री जगन्नाथ महाप्रभु का प्रसाद लेने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु जगन्नाथ मंदिर पहुंचे थे।वर्षगांठ के मौके पर श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने मंदिर निर्माण कार्य में सभी से सहयोग की अपील की ।इस मौके पर भजन कीर्तन का भी भव्य आयोजन किया गया।
मौके पर ट्रस्ट के चेयरमैन डॉक्टर जीसी सतपति, बीएन सिंह देव, वन बिहारी पटनायक,अरविंद यादव,अक्षय ब्रह्मा,भिखारी नायक,अशोक दास,अजय शर्मा,संजय मोहंती,निरंजन महापात्र, सदानंद नाथ,सत्या बारिक, मुरारी मोहन मिश्रा, सुभाष चंद्र पति,शंभूनाथ सतपति, आदित्य दास,रविंद्र नाथ घोष,शुभेंदुसरकार,हिमांशु पात्र,परेश मन्ना पुजारी प्रभाकर देवता आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
ऐतीहासिक सपादा राम मेले में शामिल हुई विधायक सविता महतो।
मेले में पहुंचे चौड़ल को विधायक ने किया पुरस्कृत
सरायकेला/कुकड़ू
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
कुकड़ू प्रखंड के सपादा में आयोजित प्राचीन राम मेला में गुरुवार को विधायक सविता महतो शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने फीता काटकर मेला का उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक ने मेले में पहुंचे मेला प्रेमी को टुसू पर्व की सुभकामना दिए।
इस दौरान विधायक ने अपने संबोधन में कहा इस ऐतीहासिक सपादा राम मेला में संस्कृतिक झलक जैसे टुसु, चौड़ल आदि देखने को मिलता है।उन्होंने कहा इस ऐतीहासिक मेले में मेरे पति स्वर्गीय सुधीर महतो भी शामिल होते थे और मुझे भी इस मेले में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वही विधायक ने मेले में पहुंचे चौड़ल को भी पुरस्कृत किए।
मौके पर प्रमुख प्रतिमा सिंह पातर, पूर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक साव, केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष इन्द्रोजीत महतो,निरंजन महतो, सुर्जन स्वासी, मंगल महतो आदि झामुमो कार्यकर्ता व मेला प्रेमी उपस्थित थे।
मकर संक्रांति महापर्व पूजा कमेटी ने सोनारी में बांटा कंबल, सुखा राशन एवं पाठ्य सामग्री।
जमशेदपुर/सोनारी
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
नाम के लिए नहीं सेवा के लिए काम कर रही है कमेटी — विकास सिंह
मकर संक्रांति महापर्व पूजा कमेटी के द्वारा टुसू पर्व के अवसर पर सोनारी के दोमुहानी पथ पर स्थित अंबिका अपार्टमेंट के सामने लोगों के बीच कंबल सुखा राशन, एवं बच्चों के बीच कॉपी पेंसिल का वितरण किया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता विकास सिंह उपस्थित हुए मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा मकर संक्रांति महापर्व पूजा कमेटी के द्वारा प्रत्येक वर्ष आम लोगों के बीच सेवा के भावनाओं से कार्य किया जा रहा है पूजा कमेटी नाम के लिए नहीं केवल सेवा के लिए काम करती है।कार्यक्रम का शुरुआत बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लोगों को नशा मुक्ति एवं सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए नाट्य मंचन कर दिखलाया गया।
कार्यक्रम के अंत में हजारों श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी खीर का वितरण किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, टाटा स्टील ट्रेड यूनियन के अनिल तिवारी, प्रशांत पोद्दार, संदीप कुमार सिंह, विवेक झा, गौरव अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, नीतीश अग्रवाल ,स्नेहा कुमारी, सत्येंद्र यादव, प्रो.कृष्ण मोहन मोहंती सहित सैकड़ो लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।
मकर संक्रांति पर लोगों ने दही-चूड़ा व पीठा का लिया आनंद
-नदी किनारे उमड़ी लोगों की भीड़
पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
झारखंड का सबसे बड़ा त्यौहार मकर संक्रांति सोमवार को हर्षोल्लास पूर्वक मुसाबनी एवं आसपास के क्षेत्रों में मनाया गया। इस मौके पर लोगों नेस्वर्ण रेखा व अन्य नदियों तालाबो में पवित्र स्नान कर दान-पुण्य किया। मकर संक्रांति पर मान्यता के अनुसार लोगों ने अपने घरों में दही चूड़ा खिलाकर ब्राह्मणों को दान पुण्य किया। इसके बाद हीं दही-चूड़ा, तिलकुट,गुड़ का आनंद लोगों ने लिया। मकर संक्रांति के मौके पर कई लोगों के आवास पर भी दही चूड़ा का सामूहिक भोज सह मकर मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने भी ने भाग लिया। मकर संक्रांति पर्व को लेकर चारों ओर उत्सवी माहौल देखने को मिला।
धार्मिक स्थल व मंदिरों में श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की। एक दूसरे को लोगों ने मकर संक्रांति की बधाई दी। मकर के मौके पर लोगों ने पीठा व अन्य प्रकार के व्यंजनों का भी स्वाद चखा। गुड़ पीठा, मांस पीठा, नारियल पीठा की खुशबू से लोगों के घर महकते रहे।टुसु मेला देखने के लिए लोग नदी किनारे में देर शाम तक घूमते रहे। मौभण्डार स्वर्णरेखा नदी किनारे एवं पम्पू घाट में लोगों की भीड़ लगी रही।
मुसाबनी 1 में आयोजित दही चूड़ा भोज में पंडित सोमेश्वर झा,शशिकांत उपाध्याय, इंद्रदेव झा, मुसाबनी प्रखंड विकास पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा, अंचल अधिकारी विजय कुमार महतो,मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, मुसाबनी थाना प्रभारी अंचित कुमार, जादूगोड़ा थाना प्रभारी संजीव कुमार झा,गालूडीह थाना प्रभारी सुख सागर सिंह चौधरी,सांसद प्रतिनिधि दिनेश साव, सत्या तिवारी,जमशेदपुर के समाजसेवी राम अवतार अग्रवाल, अशोक अग्रवाल ,मुसाबनी बाजार समिति का अध्यक्ष सरदार राजू सिंह पप्पू अली, कान्हू सामन्त,गणेश प्रसाद,हमशाल, यूसुफ सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।
मानगो के उलीडीह में टुसू पुजा के पंडाल का हुआ उद्घाटन।
जमशेदपुर/मानगो
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
मानगो के पुराना उलीडीह में टुसु पूजा के पंडाल का उद्घाटन भाजपा नेता अभय सिंह एवं विकास सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़ कर किया। उद्घाटन करने पहुंचे अतिथियों का स्वागत मांदर और नगाड़ा बजा कर आदिवासी परंपराओं के अनुसार किया गया। सैकड़ो वर्ष से आयोजित होने वाली टुसू पूजा के प्रति लोगों की आस्था बनी हुई है।
उद्घाटन के क्रम में भाजपा नेता अभय सिंह ने टुसू का गीत गाकर लोगों का मन मोह लिया।मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा की झारखंड की पहचान टुसू पर्व से है प्राकृतिक का त्यौहार है टुसू लोगों का फसल अच्छा होने पर लोग टुसू मना कर खुशियां मनाते हैं पुराने जमाने में अंग्रेजों के द्वारा फसल पर टैक्स लगा दिया गया था जिसे टुसू माई के त्याग के कारण नहीं अंग्रेजों को टैक्स का पैसा छोड़ना पड़ा था। उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से अभय सिंह,विकास सिंह,सुकुल सिंह,कल्लू सिंह,सोनू कच्छप, सन्नी कुंकल,बिट्टू गोप,कर्मू बिरुवा,कार्तिक गोप,शंकर गोप, मनीष दास, पवन हेमब्रम,कृष्ण हेमब्रम मुख्य उपस्थित थे ।
मकरपर्व को लेकर मुसाबनी बाजार में लोगों ने की खरीददारी
पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
मुसाबनी बाजार में शनिवार सुबह से गहमागहमी का माहौल देखने को मिला। काफी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के लोग मुसाबनी हॉट बाजार में कपड़े व अन्य सामग्री की खरीदारी में जुटे रहे। दुकानदारों द्वारा बाजार में कपड़े के कई अस्थायी दुकान लगाए गए थे। दुकान में खरीददारी करने वालों की भारी भीड़ देखी गयी। चप्पल जूता एवं सृंगार प्रसाधन की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ उमर पड़ी थी। 15 जनवरी सोमवार को मकर संक्रांति है। इसको लेकर शुक्रवार को लोग पर्व के लिए जोरदार खरीदारी करने में जुटे थे। मकर की खुमारी में लोग शुक्रवार शाम से ही डूबे नजर आने लगे। सोमवार को स्वर्ण रेखा नदी घाट में मेला का नजारा शुरू हो गया था।
शुक्रवार को मुसाबनी बाजार में बांस से बने सुप डाला व मिट्टी के बर्तन खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।प्राचीन मान्यता के अनुसार नए टोकरी व सुप एवं मिट्टी के नए बर्तन में गुड़ पीठा एवं मांस पीठा बनाने व रखने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लोग मुसाबनी बाजार पहुंचकर मिट्टी बर्तन एवं बांस की टोकरी,सुप आदि की खरीदारी में जुटे रहे। मिट्टी के बर्तन बिकने से कुंभकारों के चेहरे खिल उठे।
आदित्यपुर-2 रोड नॉ -10 ई.डबल्यू.एस फ्लैट यज्ञ समिति सेवादल द्वारा आयोजित महा यज्ञ के आज छठा दिन सरायकेला विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली शामिल हुए और कथा का अनुश्रवण किया।
इस मौके पर आदित्यपुर के पूर्व महापौर विनोद श्रीवास्तव,मनोज तिवारी,तारकेश्वर तिवारी,बच्चा सिंह,राजेश्वर सिंह,हीरा शर्मा,प्रभुनाथ प्रसाद,विपिन कुमार,कुमुद त्रिपाठी,अभय सिंह,जगदीश मंडल,चंद्रमा पांडे,अजय मिश्रा,प्रभाकर शर्मा,ब्रह्मा नंद झा आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर भाजपा नेता गणेश महाली ने कहा कि भगवान के चरणों में जितना समय बीत जाए उतना अच्छा है। इस संसार में एक-एक पल बहुत कीमती है। जो बीत गया सो बीत गया। इसलिए जीवन को व्यर्थ में बर्बाद नहीं करना चाहिए। भगवान द्वारा प्रदान किए गए जीवन को भगवान के साथ और भगवान के सत्संग में ही व्यतीत करना चाहिए।
इस संसार में जो भगवान का भजन न कर सके, वह सबसे बड़ा भाग्यहीन है। भगवान इस धरती पर बार-बार इसलिए आते हैं ताकि हम कलयुग में उनकी कथाओं में आनंद ले सकें और कथाओं के माध्यम से अपना चित्त शुद्ध कर सकें। व्यक्ति इस संसार से केवल अपना कर्म लेकर जाता है। इसलिए अच्छे कर्म करो। भाग्य, भक्ति, वैराग्य और मुक्ति पाने के लिए भगवत की कथा सुनो।
मानगो शंकोसाई में हजारों की संख्या में महिलाओं ने ग्यारह मंदिरों में घुमाया अक्षत कलश यात्रा।
पुर्वी सिंहभूम
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
जिसकी कल्पना नहीं थी वह अयोध्याधाम के रूप में देखने को मिल रहा है – विकास सिंह
योध्या के राम जन्मभूमि में बन रहे भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के अनुसार मानगों के शंकोसाई के रामनगर से हजारों की संख्या में महिलाओं ने गाजे बाजे और जय श्री राम के नारे के उद्घोष के बीच अक्षत कलश यात्रा निकाला । कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाबा बैधनाथ सेवा संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह उपस्थित हुए ।
मौके में उपस्थित विकास सिंह ने कहा कि जिस मंदिर की कल्पना सपनों में नहीं लोगों ने सोचा होगा वैसे अयोध्या धाम के रूप में हम सभी को देखने को मिल रहा है पूरा देश राममय हो गया है शंकोसाई के रामनगर स्थित शिव मंदिर से बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ से जुड़ी हुई महिलाओं ने पीली साड़ी पहन कर अक्षत कलश यात्रा निकाली जो शंकोसाई रोड़ न.पांच नंबर होते हुए जयप्रकाश नगर, केदार बगान, एकता नगर, शंकोसाई रोड़ न.चार,तीन,दो होते हुए डिमना मुख्य सड़क से गुजर कर पुनःशंकोसाई रोड़ न.एक से गुजर कर राम नगर में के शिव मंदिर में आरती के बाद समाप्त हुआ। सात किलोमीटर के कुल अक्षत कलश यात्रा को 11 मंदिरों में ले जाकर कलश की विधि विधान से पूजा की गई । महिलाएं शिव भजन गाते हुए राम भगवान के धुन में जमकर थिरकते हुए पुरे यात्रा में नंगे पांव शामिल हुई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, सुशीला शर्मा, छोटेलाल सिंह, राजेश साहू ,मुन्ना झा, ऋतु शर्मा, आशीष प्रसाद, करण गोराई, मीना साव,रेणु देवी, मल्लू यादव, मुन्ना ठाकुर, आशा देवी, रेखा देवी, शोभा देवी, सीता देवी, शिव साव, राम कुमार सहित हजारों लोग यात्रा में शामिल थे।
जमशेदपुर के भुंईयाडीह में” 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ” का हुआ आयोजन,हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
पुर्वी सिंहभूम/भुंईयाडीह
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
पूर्वी सिंहभूम जिले के होमपाईप भुंईयाडीह के दुर्गा पूजा मैदान में दो दिवसीय अखिल विश्व गायत्री परिवार टाटानगर के तत्वाधान में “9 कुंडी राष्ट्रीय जागरण गायत्री महायज्ञ ” पूजन बड़े ही हर्षोल्लास से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दिव्य वातावरण में सबके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ संपन्न हुआ।
वही मौके पर मौजूद अखिल भारतीय गायत्री परिवार और गायत्री महायज्ञ के संचालक लक्ष्मण भगत ने कहा कि.यज्ञ हमारी भारतीय संस्कृति का प्राचीन आधार है। यज्ञ के माध्यम से जन-कल्याण के साथ-साथ वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.उन्होंने गायत्री परिवार के द्वारा कराये जा रहे इस महायज्ञ को समाज कल्याण एवं मनुष्य हेतु प्रेरणादायक कदम बताया।
वही मौके पर मौजूद अखिल भारतीय गायत्री परिवार के कार्यकर्ता गायत्री परिवार के द्वारा आयोजित इस महायज्ञ को जनकल्याण का महायज्ञ कहते हुए उन्होंने कहा कि गायत्री महायज्ञ परमार्थ प्रयोजन के लिए किया गया एक उच्च स्तरीय पुरुषार्थ है। मनुष्य की हर समस्याओं का समाधान गायत्री और यज्ञ के माध्यम से किया जा सकता है।
वहीं इस गायत्री महायज्ञ में पूजा करवाने एवं लोगों को गायत्री महायज्ञ के बारे में जागरूक करने के लिए हरिद्वार से भी काफी संख्या में माता गायत्री के भक्ति इस “9 कुंडी राष्ट्रीय जागरण गायत्री महायज्ञ ” में शामिल हुए।
इस महायज्ञ में हजारों की संख्या में महिला, पुरुष एवं युवाओं की भागीदारी रही। सभी गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं में अत्यधिक उत्साह दिखा, सभी ने पूरे समर्पण के साथ इस महायज्ञ को सफल बनाने के लिए प्रार्थना किये कि पूरे झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे भारत वासियों के लिए सुख समृद्धि लेकर आयें। इस 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन दिनांक- 29,30 दिसम्बर 2023 को पूर्वी सिंहभूम जिले के होमपाईप भुंईयाडीह के दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित किया गया।
श्री श्याम महोत्सव में राजू मेहरा -श्वेता कौशिक के भजनों पर मुसाबनी में रातभर झूमे श्याम भक्त
पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
श्री श्याम मित्र मंडल मुसाबनी के द्वारा शुक्रवार देर रात को मुसाबनी अग्रसेन भवन प्रांगण में श्याम महोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कोलकाता से आए गायक राजू मेहरा व श्वेता कौशिक के भजनों पर श्याम भक्त रात भर झूमते रहे। एक से बढ़कर एक खाटू श्याम का भजन प्रस्तुत कर दोनों गायक ने खूब तालियां बटोरी।भजन संध्या में जमशेदपुर के मशहूर भक्ति संगीत गायक महावीर अग्रवाल ने भी दिल को छूने वाले कई भजन प्रस्तुत किये। कमेटी द्वारा मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद,उनकी धर्मपत्नी स्वेता श्री, सीओ बिजय कुमार महतो, चक्रधरपुर की बीडीओ सीमा कुमारी,समाजसेवी अशोक अग्रवाल, बंशीधर सिंघानिया, पितर चन्द्र अग्रवाल,प्रेम गुप्ता,पुरुषोत्तम अग्रवाल,भाजपा नेता लखन मार्डी,बैंक अधिकारी रविकांत चौधरी आदि को सम्मानित किया गया। भजन संगीत की अद्भुत प्रस्तुति पर पूरा परिसर तालियों व जयकारे से गूजता रहा। मुसाबनी, घाटशिला ,जादूगोड़ा, मौभण्डार, जमशेदपुर ,चाईबासा ,झाड़ग्राम सरायकेला, चांडिल आदि से पहुंचे सैकड़ों की तादात में मौजूद श्रोता भक्त मंच पर भजन गायकों का उत्साह बढ़ाते रहे।
श्याम बाबा के मनमोहक भजन से सभी भक्तों एवं गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया।कलाकारों ने श्री श्याम बाबा के संगीत की झड़ी लगा दी। कलाकारों के भजनों ने श्याम भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। आयोजित इस महोत्सव में श्याम भजन सुनने के लिए श्याम भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। लोग बीच- बीच में श्याम बाबा की जयकार लगाते रहे। कार्यक्रम में लोगों को पूरे उत्साह के साथ झूमते देखा गया।यहां बच्चे, युवा, महिला, बुजुर्ग हर वर्ग में अपार उत्साह देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि श्री श्याम महोत्सव में भव्य दरबार, अलौकिक श्रृंगार, आकर्षण का केन्द्र रहा। इसी तरह अखंड ज्योत छप्पन भोग में भी लोगों ने भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
इस अवसर पर वंशीधर सिंघानिया, पितर चंद्र अग्रवाल,पुरुषोत्तम कावंटिया ,बजरंग अग्रवाल,पप्पू कावंटिया,सुभाष सिंघानिया, राजीव अग्रवाल,दीपक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल,राजेश अग्रवाल,महेंद्र अग्रवाल,विक्की गोयल,विजय गुप्ता,कान्हू अग्रवाल, चिंटू अग्रवाल,सुनील सिंघानिया, बिट्टू अग्रवाल,बिनोद अग्रवाल,पुरूषोत्तम कांवटिया, शंकर अग्रवाल, दीनदयाल अग्रवाल,पवन सिंघानिया सहित काफी संख्या में भक्त शामिल हुए।
3 घंटे का अखंड कीर्तन एवं जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल का वितरण।
लोहरदगा
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
झारखंड लोहरदगा में आनंद मार्ग की ओर से दुबराज सिंह द्वारा 3 घंटे का अखंड कीर्तन एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए गए। आनंद मार्ग के प्रवर्तक श्री श्री आनंदमूर्ति जी ने मानव समाज के परस्पर प्रेम सम्मान एवं कल्याण की भावना से ही एक दूसरे की जरूरत एवं प्रगति का ध्यान रखते हुए असहाय लोगों की सेवा एवं योग साधना मार्ग प्रशस्त किया।
इस अवसर पर आचार्य उत्यागा नंद अवधूत ने कहा कि आनंद मार्ग का उद्देश्य है आत्म मोक्षरथम जगत हिताय च । योग साधना मार्ग पर चलते हुए अपनी आत्मा को परमात्मा से एकाकर करना एवं जगत की सेवा करना तभी मानव कल्याण संभव है।
आनंद मार्ग दुनिया के असहाय और वंचित लोगों एवं आपदा से प्रभावित लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करना है। वे व्यक्तियों और समुदायों को अपने रीति-रिवाजों, भाषा और धार्मिक मान्यताओं का सम्मान करते हुए जीवन की बुनियादी आवश्यकताओं को सुरक्षित करने और अधिक आर्थिक, सामाजिक और आध्यात्मिक पूर्ति प्राप्त करने के लिए अपने संसाधनों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित और सक्षम करते हैं।