जगन्नाथपुर के गोकुलधाम में महालक्ष्मी पूजा की धूम, सुख समृद्धि की गई कामना।

जगन्नाथपुर के गोकुलधाम में महालक्ष्मी पूजा की धूम, सुख समृद्धि की गई कामना।

सरायकेलाखरसावां

( पारस कुमार होता की रिपोर्ट )

सरायकेला प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर के गोकुलधाम में बड़े ही हर्षोल्लास व सौहार्दपूर्ण वातावरण में महालक्ष्मी पूजा की गई। यह पूजा प्रत्येक वर्ष शरद पूर्णिमा के पावन दिवस पर संपन्न होती है। विगत 28 वर्षों से यह पूजा दिनेश प्रधान की अगुवाई में संपन्न होती है। पंडित रमानाथ होता ने अपने मुखारविंद से मंत्रोच्चारण करते हुए विधिवत रूप से पूजा अर्चना की शुरूआत हुई। जिसमें समस्त ग्रामीणों, खासकर महिला श्रद्धालुओं का खास भीड़ देखने को मिला।

इस अवसर पर प्रत्येक घरों से महिलाएं सुबह से ही बड़े ही शांत मन से मां लक्ष्मी की पूजा करते हुए देखे गए। सभी महिलाएं एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेकते हुए अपने परिवार व क्षेत्र के सुख समृद्धि हेतु कामना करते हुए देखा गया। कहा जाता है शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर मां लक्ष्मी की पूजा अशेष फलदायी होता है। पूजा के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया वहीं देर रात तक हीरेन बाबा संकीर्तन मंडली के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत भजन संध्या का समा बांधा गया जिसमें एक से बढ़कर एक उड़िया भजन प्रस्तुति कर लोगों का मनमोह लिया । देर रात तक लोगों ने काफी आनंद से गीत गाते रहे क्योंकि इस दिन वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण लगने के कारण सभी लोग भजन कीर्तन में आनंदित होते रहे। आयोजनकर्ता फूलचांद प्रधान ने बताया कि पूजा के दूसरे दिन ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकुद कार्यक्रम रखा गया है। पूजा के तीसरे दिन माता के प्रतिमा का विसर्जन कर दी जाएगी।

मौके पर दामोदर प्रधान रामकुमार ग्वाला ,जितेंद्र प्रधान, प्रमथ प्रधान, देवीदत्त प्रधान, बसंत प्रधान ,कृष्ण कुमार प्रधान, आशुतोष प्रधान ,विष्णु प्रधान, आदिश्वर प्रधान ,हरिश्चंद्र प्रधान, चुनू प्रधान ,अंगद प्रधान, शिव रतन प्रधान, सहदेव सरदार, सीताराम मंडल, ग्राम प्रधान अर्जुन प्रधान , दिलीप प्रधान, मिहिर प्रधान समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

मंत्री चंपाई सोरेन ने मां दुर्गा के दरबार में मत्था टेक क्षेत्र और राज्य के खुशहाली की मंगलकामना की।

मंत्री चंपाई सोरेन ने मां दुर्गा के दरबार में मत्था टेक क्षेत्र और राज्य के खुशहाली की मंगलकामना की।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

शनिवार को जिला मुख्यालय सरायकेला पहुंचे राज्य के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन इंद्रटांडी स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा निर्मित पूजा पंडाल का फीता काटकर उद्घाटन किया। पंडाल का उद्घाटन करने के पश्चात मंत्री ने मां दुर्गा के समक्ष पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए मंगलकामना की।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह, आयोजन मंडली के अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि सानंद कुमार आचार्य, लिपू महंती, आयोजक कमेटी के उपाध्यक्ष शांतनु सतपति, प्रभात कुमार सतपति, सचिव शंभू आचार्य, सहसचिव शिबू पाणिग्रही, कोषाध्यक्ष सरोज कुमार आचार्य, सह कोषाध्यक्ष विष्णु आचार्य, मुख्य संरक्षक सुबोध कुमार पाणिग्रही, संरक्षक शांतनु सतपति, पार्थसारथी आचार्य, दिलीप कुमार आचार्य, दिलीप कुमार पति, प्रशांत कुमार पाणिग्रही, दिलीप कुमार आचार्य उर्फ बाबू, पवन आचार्य, गोपाल आचार्य, तपन आचार्य, गोपनू आचार्य, मलय आचार्य, रूपेश आचार्य, मनोज आचार्य उर्फ जुलू, दीपक पाणिग्रही, तपन आचार्य, तपन पाणिग्रही मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि मां दुर्गा सबको अच्छे संस्कार दें। क्योंकि अच्छे संस्कार और कर्तव्य ही मनुष्य को महान बनाते हैं। अच्छे संस्कार होंगे तभी वह आगे बढ़ पाएगा.उन्होंने पूजा कमेटी एवं नगर के सभी प्रबुद्ध लोगों से शांतिपूर्वक तरीके से संस्कार पूर्वक दुर्गा पूजा मनाने की अपील की।

आपको बताने चले की सरायकेला में पहले सिर्फ तांत्रिक विधि से ही पूजा होती थी। जिसके कारण इंद्रटांडी निवासी दिवंगत सुधांशु आचार्य, दिवंगत केपी सिंह ने वर्ष 1992 से वैष्णव विधि से दुर्गा पूजा की शुरुआत इंद्रटांडी में शुरु की। फिर श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी इंद्रटांडी पूजा कमेटी का गठन कर भव्य रुप से पूजा शुरु हुई। बंगाल के मेदिनीपुर के कारीगरों द्वारा प्रतिमा का निर्माण पूजा स्थल पर ही किया।

दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड़ पर,कंट्रोल रूम से पूरे शहर पर रखी जा रही नजर।

दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड़ पर,कंट्रोल रूम से पूरे शहर पर रखी जा रही नजर।

जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

दुर्गा पूजा महा मेला को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है. सभी पूजा पंडालों में दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को तैनात किया गया है. वहीं उपायुक्त-एसएसपी खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे है. कंट्रोल रूम से पूरे शहर पर नजर रखी जा रही है. विशेष तौर पर ट्रैफिक जाम न हो इसके लेकर पुलिस ने अलग से रूट तैयार किया है. संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी बरती जा रही है.ग्रामीण से लेकर शहरी इलाकों में पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसे लेकर दंडाधिकारी से लेकर पुलिस बल पूरी मुस्तैदी से लगे हुए है।

इस संबंध में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि पूजा के सफल संचालन को लेकर सरकार के द्वारा जारी दिशा-निर्देश के आलोक में सभी जगह पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है. पूजा में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और ड्राप गेट बनाये गए है. कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय है. लगातार पेट्राेलिंग पार्टी गश्त कर रही है. एनडीआरएफ और रैफ को अलर्ट पर रखा गया है।

उन्होंने बताया कि विशेष कर अष्टमी और नवमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, जिसे देखते हुए पूजा समितियों के साथ लगातार जिला प्रशासन और पुलिस संपर्क में है. विजय दशमी पर प्रतिमा विसर्जन के दिन सभी पदाधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है. पूजा समितियों को तय रूट से ही विसर्जन जुलूस निकालने को कहा गया है. विसर्जन जुलूस में पुलिस बल तैनात रहेंगे. किसी भी इलाके में बिजली के झूलते तार न हो इसे सुनिश्चित करने को कहा गया है।

विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालून का विधिवत तरीके से किया गया उद्घाटन।

विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालून का विधिवत तरीके से किया गया उद्घाटन।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

20 अक्टूबर शुक्रवार को नवकुंज यज्ञ मैदान धीराजगंज में मंत्री चंपाई सोरेन में फीता काट कर किया पूजा पंडाल का उद्घाटन

मंत्री चंपई सोरेन ने माता से क्षेत्र के सुख शांति और समृद्धि की कामना की एवं राज्य के लोगों को शारदिय नवरात्रि की शुभकामनाएं दी उन्होंने पूजा कमेटी की कार्यों की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं भी दी।

वहीं आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने श्री श्री 108 दुर्गा पूजा समिति बैंक कॉलोनी दुर्गा पूजा पंडाल का फीता काटकर कीया उद्घाटन कार्यक्रम में थाना प्रभारी राजन कुमार ने सुख समृद्धि की कामना की उन्होंने लोगों से शांतिपूर्वक तरीके से दुर्गोउत्सव बनाने की अपील की।

वहीं शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा के अवसर पर श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति टिस्को हाउसिंग सोसायटी पूजा पंडाल का अपर उपयुक्त सुबोध कुमार ने पिता काटकर किया उद्घाटन मौके पर नगर निगम आयुक्त गिरजा शंकर सिंह जमशेदपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रशांत सिंह उर्फ पुतुल सिंह एवं अन्य गणमान्य अतिथि अनुपस्थित रहे

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित एवं पिता काटकर किया गया वहीं कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का शोल एवं माता की तस्वीर देखकर उनका स्वागत किया गया

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरायकेला अपर उपायुक्त सुबोध कुमार ने शारदिय नवरात्रि की सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेले में काफी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ होती है ऐसे में अपने और अपने परिवार का ध्यान रखें पुलिस प्रशासन सदैव ही जनता की सेवा के लिए तत्पर है किसी भी तरह की अनहोनी होने पर तुरंत ही पुलिस प्रशासन को सूचित करें त्वरित कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि शारदीय नवरात्रि मां दुर्गा पूजा बहुत ही बड़ी पूजा है इसलिए हम सभी को यह पूजा भाईचारे के साथ माननी चाहिए।

कोल्हान के ( DIG ) अजय लिंडा ने चेलियामा दुर्गा पूजा पंडाल का फीता काट कर किया उद्घाटन।

कोल्हान के ( DIG ) अजय लिंडा ने चेलियामा दुर्गा पूजा पंडाल का फीता काट कर किया उद्घाटन।

सरायकेला/निमडीह

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सर्वजनिक शारदीय दुर्गा पूजा समिति जाड़ु खल चेलियामा पूजा पंडाल का उद्घाटन डी आई डी अजय लिंडा ने सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त रावि शंकर शुक्ला पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के साथ फीता काट किया।

वहीं कार्यक्रम में अध्यक्ष राधा गोविंद सिंह, सचिव हरिपद सिंह,बुलेट नाग ,हीरा मंलि्लक जलन मार्गी, रामकृष्ण सिंह, पुर्व जिप सदस्य अनित पारित, अशोक साल जगदीश सिंह, मुक्ति पद गोस्वामी, पुजारी त्वरित बनर्जी उनके सहयोगी गांव वासी समाज सेवी उपस्थित थे।

कोल्हान आइडी अजय लिंडा ने कहा कि एक समय था जब दलमा क्षेत्र में काफी संख्या में नक्सली थे और लेकिन वर्तमान समय में सुरक्षा समिति के सहयोग आज शांति कायम हुआ है। आज चेलियामा क्षेत्र में दुर्गा मां की पंडाल का उद्घाटन का मौका मिला आज़ बुराई पर अच्छाई की जीत हुई।

मां भवानी यूथ क्लब हरिओम नगर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन कल 19 अक्टूबर को पूर्व सांसद पूर्व एसपी डॉक्टर अजय कुमार के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

मां भवानी यूथ क्लब हरिओम नगर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन कल 19 अक्टूबर को पूर्व सांसद पूर्व एसपी डॉक्टर अजय कुमार के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

सरायकेला/आदित्यपुर

कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित निर्मित मां भवानी यूथ क्लब हरिओम नगर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन कल 19 अक्टूबर 2023 पंचमी को पूर्व सांसद पूर्व एसपी डॉक्टर अजय कुमार के कर कमल द्वारा संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि एवं उद्घाटन करता के रूप में उपस्थित डॉ अजय कुमार मैं एनाकोंडा थीम पर आधारित क्लब के पूजा पंडाल को क अद्भुत ,आकर्षक एवं जैव संरक्षण के संदेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक शानदार पहल बताया

मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजय सिंह भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह रांची से पधारे प्रदेश कांग्रेस के महासचिव संजय पांडे आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार पूर्वी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर सुरेश धारी नगर अध्यक्ष राहुल यादव वैजयंती बड़ी बबलू झा जितेश उज्जैन अभिजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

इस वर्ष पूजा समिति द्वारा 10 लख रुपए की लागत से एनाकोंडा के थीम पर बहुत ही आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण करवाया गया है ! श्रद्धालुओं के लिए पांडाल विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है !उद्घाटन के साथ ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पूजा पंडाल में उमड़ रही है।

विभिन्न क्षेत्र में विभिन्न रूप में की जाती है शारदीय नवरात्रि मां दुर्गा की पूजा।

विभिन्न क्षेत्र में विभिन्न रूप में की जाती है शारदीय नवरात्रि मां दुर्गा की पूजा।

सरायकेला/चांडिल

हर समुदायिक के लोग मां दुर्गा के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न रूप की जाती है। कही कही मां चंडी,की नो रूप की पुजा, कही कही बेलवर्ण से दुर्गा, कहीं पर घर में कलश स्थापित कर मां की पुजा की जाती है, इस पुजा मुख्य उद्देश्य अधर्म पर घर्म की विजय है।

इस पुजा को आकल बोर्धन के रूप दी जाती है। दुर्गा भागवन श्री रामचन्द्र ने रावण वध के लिए किऐ थे। दुर्गा पुजा सामुहिक और व्यक्तिगत भी की जाती है। चांडिल अनुमंडल के अधीन लगभग ९७दुर्गा पुजा की जाती है। विजय दशमी के दिन रावण का पुतला दहन की जाती है।चांडिल अनुमंडल में राज्ञयासी और जमींदारों की पुजा उनके वशंज करते हैं।काठ से काठ रगड़ कर आग निकालने वाली पुजा बामनी गांव की जाती है । विजय दशमी के दिन रावण का पुतला दहन भी की जाती है।जबकि इस पुजा का पुजारी रावण होता है मजमान राम जी होते।जो इस बात को दर्शाता है कि पंडित एक पुजारी अपना काम किया, लेकिन इसका प्रतिफल का चिंता नहीं किया।

चाडिल में प्राचीन कालीन की दौर से आज भी परंपरागत अनुसार आदिवासी बहुल इलाकों मे से निकली दशाई नाच की टीम। मान्यता है की संथाल समाज मे दो बहने हुआ करती थी आयशा और काजल ( माँ दुर्गा और माँ काली का रूप )जिसको महिसासुर चुरा कर ले जाते है और इनको खोजने संथाल समाज के लोग निकलते है भेष बदल कर और एक गीत गाते है की ए बहन तुम कहाँ हूँ आवाज़ दो हम तुमको लेने आए है।

महालया के दिन दुर्गा पूजा आते है हर कोई अपने अपने तरह से माँ दुर्गा की आराधना करता है, आदिबासी समाज के लोग अपने तरह से माँ दुर्गा की आराधना करते है। आदिबासी समाज मे दो खूबसूरत कन्या हुआ करती थी एक का नाम आयशा तो दूसरा का नाम काजल हुआ करता था।
मान्यता है कि यह दोनों माँ दुर्गा और माँ काली का रूप थी एक दिन दोनों बहन जंगल गयी थी तब वहां पहले से बैठा महीसासुर इन दोनों बहनो का अपहरण कर लेता है । जब आदिबासी समुदाय के लोगो को पता चलता है की महिसासुर इनको उठा ले गया है तब गाँव मे बैठक होती है।और तय होता है की सभी लोग मौर की भेष धारण कर गाँव और शहर मे खोजने निकलेंगे और एक गीत के साथ की ए बहन तुम कहाँ हो हम तुमको लेने आए है और फिर दशमी का दिन दोनों मिलती है और महिसासुर के साथ यूद्ध होता है और माँ दुर्गा महिसासुर का वध करती है और फिर आदिबसी समाज के लोग दुर्गा पूजा मानते है।
सुखलाल हेंब्रम

आदित्यपुर में प्रवीण सेवा संस्थान दुर्गा पूजा पंडाल का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन।

आदित्यपुर में प्रवीण सेवा संस्थान दुर्गा पूजा पंडाल का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

शनिवार 14 अक्टूबर को आदित्यपुर में प्रवीण सेवा संस्थान की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल का फीता काटकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन मौके पर इचागढ़ के पूर्व विधायक सह कमेटी के संरक्षण अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह रहे मौजूद।

पंडाल के उद्घाटन समारोह पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि माता दुर्गे झारखंड और पूरे देश को समृद्ध साली बनाएं,पूजा कमेटी का नया नाम देने पर रघुवर दास ने कहा कि समाजसेवी प्रवीण सिंह के नाम पूजा कमेटी का नाम देना सराहनीय प्रयास है पूजा पंडाल इस साल गोल्डन जुबली वर्ष मना रहा है और इसका उदाहरण भी देखने को मिल रहा है यहां का पूजा पंडाल प्रत्येक वर्ष नए थीम पर बनाया जाता है इस बार भी नया थीम ही लेकर आया है.खंडहर और गुफा पुरातत्व की निशानी है और आज के युग के लोगों के लिए भी आकर्षण ही है पूजा हमारे संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहर है. पर्व हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है पर्व त्योहार से जीवन में उत्साह का संचार होता है.प्रधानमंत्री मोदी के कारण भारत अब आध्यात्मिक देश बनता जा रहा है इसी कड़ी में रामलला का निर्माण जनवरी 2024 में पूरा हो रहा है. सनातन धर्म पर कटाक्ष करने वालों पर रघुवर दास ने कहा कि इस तरह की शक्तियां समाज को तोड़ने का काम कर रही है आज शक्तियों को समाज के कार्यों में लगाने की जरूरत है तभी झारखंड और देश समृद्ध साली हो सकता है।

वहीं उद्घाटन समारोह में इचागढ़ के पूर्व विधायक सह प्रवीण सेवा संस्थान दुर्गा पूजा कमेटी के संरक्षक अरविंद सिंह ने कहा कि पूजा से ही संस्कृति और संस्कार की जानकारी मिलती है अगर पूजा नहीं होगा तो मनुष्य पूरी तरह से नीरस हो सकता है पूजा ही संचार और जोश भरने का काम करता है अरविंद सिंह ने कहा की पूजा पंडाल में घूमने के लिए सभी वर्ग के लोगों को अलग-अलग दिन का समय दिया जाएगा. महिलाओं बुजुर्गों और बच्चों को अलग-अलग दिन घूमने का मौका दिया जाएगा ऐसा करने से किसी को परेशानी नहीं होगी पहले दिन 14 अक्टूबर को सिर्फ कॉलोनी के लोगों को ही पंडाल तक पहुंचाने की अपील उन्होंने की उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह शांतिपूर्वक तरीके से पूजा का 10 दिनों तक आनंद लें सेल्फी के चक्कर में भीड़ को ना बढ़े मोबाइल का उपयोग कम करें।

वहीं उद्घाटन समारोह में प्रवीण सेवा संस्थान पूजा कमेटी की ओर से शनिवार की शाम आकर्षक झांकी भी निकल गई झांकी में घोड़ा भी आकर्षण का केंद्र रहा झांकी में दुर्गा मां हनुमान जी और भगवान शंकर को भी मूर्त रूप देने की कोशिश की गई है. झांकी में दसाई नृत्य और छउ नृत्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा समझ में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे

उप्त कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नू चौधरी, टेल्को वर्कर्स यूनियन के महासचिव आरके सिंह, एके श्रीवास्तव,गुरमीत सिंह तोतो, सिद्ध घोड़ा सूर्य मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व विधायक अरविंद सिंह के भतीजे अंकुर सिंह, पूजा कमेटी के प्रवक्ता और सांसद सचिव कांग्रेस नेता जगदीश नारायण चौबे आदि मौजूद।

महिलाओं ने 24 घंटे का निर्जला उपवास रख किया जीवित्पुत्रिका व्रत।

महिलाओं ने 24 घंटे का निर्जला उपवास रख किया जीवित्पुत्रिका व्रत।

पूर्वी सिंहभूम/मानगो

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पुत्र की दीर्घायु एवं कल्याण का पर्व जीवित्पुत्रिका व्रत (जिउतिया) शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार को व्रती महिलाओं ने नहाए खाए के साथ इस महान लोक पर्व का प्रारंभ किया गया। इसके अगले दिन महिलाओं द्वारा जिउतिया पर्व के देवता जीतवाहन को खीरा, मिश्री का प्रसाद चढ़ाकर तथा 24 घंटे का निर्जला उपवास कर व्रत रखी। शनिवार को इस पर्व का पारण पूरे नियम के साथ होगा।

महिलाओं द्वारा सब्जियां और फल की जमकर खरीदारी की गई। जिउतिया पर्व के अवसर पर मानगो स्वर्णरेखा घाट में बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं ने देर शाम को पंडित के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जीवित वाहन बाबा की पूजा अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने ईश्वर से संतान की लंबी आयु व हर दुख बाधा से बचाने एवं परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद पंडित ने व्रती महिलाओं के समक्ष पर्व की कथा का श्रवण कराया

पंडित अनुसार व्रत पर महिलाएं पूरा दिन निर्जला उपवास रखकर जीवित वाहन बाबा से पुत्र – पुत्री की लंबी आयु व दीर्घायु जीवन की कामना करती है। वहीं अगले दिन पारन कर व्रत को तोड़ती है। बताया कि आश्विन मास के कृष्णपक्ष के प्रदोषकाल अष्टमी तिथि को जीउतिया पर्व किया जाता है। उक्त मौके पर रेनू सिंह, सीमा सिंह, मुस्कान सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने दुर्गा पूजा पंडाल के लिए किया भूमि पूजन।

श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी  ने दुर्गा पूजा पंडाल के लिए किया भूमि पूजन।

सरायकेला/आदित्यपुर

3 अक्टूबर मंगलवार को सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुमठी बस्ती रेलवे फाटक रोड़ मां मनसा मंदिर के समीप सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा दुर्गा पूजा  पंडाल निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया. इस अवसर पर कमिटी के संरक्षण ने बताया कि इस बार 60 हजार रुपए की लागत से पंडाल का निर्माण किया जाएगा. जानकारी हो कि यहां वर्ष 2023 से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. इस बार पूजा के गेट को आकर्षक लाइट से सजाया जाएगा. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पंडाल के चारों तरफ कमेटी के मेंबर उपस्थित रहेंगे. सार्वजनिक पंडाल का निर्माण किया जाएगा

वहीं पूजा अर्चना करने के बाद सभी सदस्यों भक्तों के बीच मिठाइयां बांटी गई. पूजा शांति प्रिय ढंग से मनाई जाएगी. इस वर्ष दुर्गा पूजा को लेकर सभी लोगों में नई उत्साह देखने को मिल रही है. ऐसे में पूजा का आयोजन भव्य एवं शांतिप्रिय ढंग से किया जाएगा

मौके पर कमिटी के संरक्षण चंद्रशेखर दास, अरुण आचार्य एवम जजमान, रमेश बालमुचु, आमंत्रित, रुई दास चाकी कांग्रेस सांसद प्रतिनिधि, राहुल यादव नगर अध्यक्ष कांग्रेस नेता, अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश सचिव रिजवान खान वही, कमिटी मेंबर में शामिल मेयर प्रत्याशी विशेष कुमार उर्फ बाबू तांती, बिट्टू महतो, नन्हे लाल शर्मा, साधु शर्मा, फागु बेसरा, मो० सिद्दीक आदि उपस्थित थे

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार , मनोनीत महिला अध्यक्षा शांति कुमारी, उपाध्यक्षा रीना सिंह ने पाकुड़ के बूढ़ा बाबा मंदिर में क्या दर्शन।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार , मनोनीत महिला अध्यक्षा शांति कुमारी, उपाध्यक्षा रीना सिंह ने पाकुड़ के बूढ़ा बाबा मंदिर में क्या दर्शन।

पूर्वी सिंहभुम/जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

02 अक्तूबर को राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार , मनोनीत महिला अध्यक्षा शांति कुमारी, उपाध्यक्षा रीना सिंह ने अपने दुमका दौरे के बाद पाकुड़ के महेशपुर प्रखंड में अवस्थित सुप्रसिद्ध स्वयंभू शिवलिंग वाले बूढ़ा महादेव मंदिर में जाकर दर्शन पूजन किया तथा इसी वर्ष मार्च के महीने में अपने द्वारा वहां रोपित किए गए “रुद्राक्ष वृक्ष” के बढ़ते हुए रूप का भी दर्शन किया।

आज ही गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के सदस्यों द्वारा एक आम का वृक्ष लगाया गया।। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार जी ने स्थानीय लोगों से वादा किया कि आगामी कार्यक्रम के दौरान पाकुड़ और दुमका में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन झारखंड प्रदेश की टीम द्वारा “लाल चंदन” के वृक्ष लगाए जायेंगे।

वहीं अपने सांगठनिक दौरे के दौरान आज पाकुड़ से जमशेदपुर लौटने के क्रम में स्थानीय सुप्रसिद्ध दैविक स्थल “तारापीठ” में जगतजननी जगदम्बा “मां तारा” का दर्शन पूजन भी किया और माता से अपने राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के सभी सनातनी धर्मालंबियों के चतुर्दिक कल्याण की कामना की।

इस अवसर को अपने कैमरे में कैद करने हेतु प्रेस सलाहकार के रूप में कुमार विश्वजीत, सक्रिय सदस्य जीतू सिंह भी उपस्थित थे।

कदमा एलाइड एरिया दुर्गा पूजा कमिटी का किया गया भूमिपूजन,, स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता रहे उपस्थित

कदमा एलाइड एरिया दुर्गा पूजा कमिटी का किया गया भूमिपूजन,, स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता रहे उपस्थित

जमशेदपुर/कदमा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

हर वर्ष की भांति दुर्गा पूजा से पूर्व पूर्वी सिंहभूम जिले के कदमा थाना अंतर्गत एलाइड एरिया दुर्गा पूजा कमेटी का भूमि पूजन किया गया।

भूमिपूजन कमिटी के नवनियुक्त अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में किया गया। पंडाल का भूमिपूजन में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता गण नीरज सिंह, दिनेश कुमार, देवेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, शंकर रेड्डी, दीपू सिंह, मनीष पांडेय पूर्व जिला पार्षद उपाध्यक्ष राज कुमार सिंह एवं केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता, केंद्रीय महासचिव आशुतोष सिंह मौजूद थे।साथ में दुर्गा पूजा कमिटी के महासचिव सिमरन भाटिया, कमेटी के प्रदीप कुमार, कुंदन सिंह, जयंती पटेल, अनिल, सीनू राव, कुमार राव, कृष्ण राव, मधु एवं सभी पूजा कमिटी के सम्मानित सदस्य गण मौजूद रहे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started