सरायकेला से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को उप विकास आयुक्त ने किया रवाना।

सरायकेला से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को उप विकास आयुक्त ने किया रवाना।

सरायकेला-खरसावां

जिलेवासियों से यातायात नियमों के अनुपालन की अपील।

जिला परिवहन विभाग, सरायकेला–खरसावाँ द्वारा दिनांक 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाना है।
इसी क्रम में समाहरणालय परिसर, सरायकेला से उप विकास आयुक्त रीना हांसदा द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा से संबंधित संदेशों का प्रचार–प्रसार किया जाएगा।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आम नागरिकों से यातायात नियमों के प्रति संवेदनशील रहने तथा सुरक्षित व्यवहार को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने की अपील की।

वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो ने अपने संबोधन में कहा कि विभागीय दिशा-निर्देशों के आलोक में तथा उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के दौरान जिले में विभिन्न जागरूकता एवं प्रवर्तन संबंधी गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत जागरूकता रथ एवं एलईडी वाहनों के माध्यम से ऑडियो-विजुअल प्रचार, सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत आधारित कार्यक्रम तथा सड़क सुरक्षा विषयक चित्रकला एवं रंगोली जैसी रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के अधिकांश मामलों में यातायात नियमों की अनदेखी प्रमुख कारण है, अतः नागरिकों में नियमों के प्रति स्वैच्छिक अनुपालन विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट का अनिवार्य प्रयोग, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट के उपयोग, तेज गति से वाहन न चलाने, नशे की अवस्था में वाहन परिचालन से परहेज करने तथा नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न देने की अपील की।

जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा समस्त सरायकेला–खरसावाँ जिले वासियों से अपील की गई है कि वे स्वयं सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें, ताकि सुरक्षित ड्राइविंग को जीवनशैली का हिस्सा बनाते हुए दुर्घटनामुक्त जिले के संकल्प को साकार किया जा सके।

मौके पर माननीय विधायक प्रतिनिधि, सरायकेला विधानसभा सानंद आचार्य, जिला आपूर्ति पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी निवेदिता नियति, सब-रजिस्ट्रार घासीराम पिंगुआ, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रदीप उरांव, मोटरयान निरीक्षक, सरायकेला दिलीप कुमार एवं रवि प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी एवं विभागीय कर्मी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत जागरूकता वाहन द्वारा ग्राम पंचायतों में प्रचार–प्रसार।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत जागरूकता वाहन द्वारा ग्राम पंचायतों में प्रचार–प्रसार।

सरायकेला-खरसावां

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत जिला परिवहन विभाग, सरायकेला–खरसावाँ द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति जन–जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 05 जनवरी 2026 को सरायकेला प्रखंड अंतर्गत जागरूकता रथ के माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान संचालित किया गया।

जागरूकता रथ द्वारा सरायकेला प्रखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं आस-पास के क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए आम नागरिकों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। अभियान के दौरान पंपलेट वितरण के माध्यम से लोगों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, तेज गति से वाहन न चलाने, नशे की अवस्था में वाहन परिचालन से परहेज करने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न देने संबंधी संदेश दिए गए।

अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार व्यवहार विकसित करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। जिला परिवहन विभाग द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें एवं अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

जिला परिवहन विभाग द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के दौरान इसी प्रकार जागरूकता वाहन, नुक्कड़ नाटक, पंपलेट वितरण एवं अन्य जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाया जाएगा, ताकि सड़क सुरक्षा का संदेश जन–जन तक प्रभावी रूप से पहुँच सके।

जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा कांड्रा में ऑटो एवं दोपहिया वाहनों की जांच — चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक, नियम उल्लंघन पर की गई कार्रवाई

जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा कांड्रा में ऑटो एवं दोपहिया वाहनों की जांच — चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक, नियम उल्लंघन पर की गई कार्रवाई

सरायकेला/कांड्रा

(सोनू कुमार सिंह)

जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो के नेतृत्व में कांड्रा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत ऑटो चालकों एवं दोपहिया वाहन चालकों के वाहनों की जांच की गई।

अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम द्वारा चालकों के वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, फिटनेस प्रमाणपत्र एवं प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) की विधिवत जांच की गई।

निरीक्षण के क्रम में कई ऑटो चालकों द्वारा निर्धारित सीट क्षमता से अधिक यात्री बैठाने (ओवरलोडिंग) की पुष्टि होने पर उन पर जुर्माना (फाइन) किया गया तथा भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न दोहराने की कड़ी चेतावनी दी गई।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी चालकों से अपील की कि वे वाहन परिचालन के समय सुरक्षा मानकों एवं यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें।

गिरजा शंकर महतो ने चालकों को निम्न दिशा-निर्देश दिए

▪️ सभी वाहन चालक वैध दस्तावेज़ों (आर.सी., बीमा, फिटनेस, पी.यू.सी. प्रमाणपत्र एवं ड्राइविंग लाइसेंस) को हमेशा साथ रखें।
▪️ दोपहिया वाहन चालक एवं सवार दोनों हेलमेट का उपयोग करें, तथा चारपहिया वाहन चालकों द्वारा सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाए।
▪️ ऑटो एवं वाणिज्यिक वाहनों में निर्धारित सीट क्षमता से अधिक यात्री न बैठाएँ तथा किसी भी स्थिति में ओवरलोडिंग न करें।
▪️ स्कूल वाहन चालक निर्धारित गति सीमा का पालन करें और ओवरलोडिंग से बचें।
5️⃣ यातायात संकेतों एवं सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करें।

उन्होंने यह भी बताया कि अवैध रूप से परिचालित वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे सड़क पर वाहन चलाते समय सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करें, निर्धारित गति सीमा में चलें एवं स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कानून नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामाजिक उत्तरदायित्व है।

टॉल रोड कांड्रा एवं सिनी में जागरूकता सह विशेष अभियान चलाया गया।

टॉल रोड कांड्रा एवं सिनी में जागरूकता सह विशेष अभियान चलाया गया।

सरायकेला-खरसावाँजिला परिवहन पदाधिकारी, श्री गिरिजा शंकर महतो द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से टॉल रोड कांडरा एवं सिनी में जागरूकता सह विशेष अभियान चलाया गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी, गिरिजा शंकर महतो द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से टॉल रोड कांड्रा एवं सिनी में जागरूकता सह विशेष अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा सड़क उपयोगकर्ताओं को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना केवल प्रशासन का दायित्व नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है।

विशेष अभियान के दौरान जरूरतमंद लोगों के बीच हेलमेट का वितरण किया गया। साथ ही दोपहिया वाहन चालक एवं सह-यात्री दोनों को हेलमेट पहनने की हिदायत दी गई।

इसके अतिरिक्त जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा ऑटो चालकों को सभी आवश्यक वैध कागजात जैसे परमिट, बीमा, चालक अनुज्ञप्ति के साथ ही परिचालन करने तथा विभाग द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत ‘रन फॉर सेफ्टी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत ‘रन फॉर सेफ्टी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक नें “रन फॉर सेफ्टी” (पैदल मार्च) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

इंडोर स्टेडियम सरायकेला से भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला तक पैदल मार्च कर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया

सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम 2024 के तहत जागरूकता उदेश्य से इंडोर स्टेडियम सरायकेला से भगवान बिरसा स्टेडियम सरायकेला तक “रन फॉर सेफ्टी” (पैदल मार्च) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रन फॉर सेफ्टी अभियान का जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार तथा उप विकास आयुक्त के द्वारा सामूहिक रुप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अभियान में उत्कृष्ट विद्यालय (नृप राज्य प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला) के छात्र छात्राओं नें भाग लिया। अभियान इनडोर स्टेडियम सरायकेला से प्रारम्भ हो थाना रोड, संजय चौक से होकर भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में सम्पन्न हुआ। अभियान के तहत पैदल मार्च का आयोजन कर बच्चों के द्वारा “हेलमेट पहने जान बचाएं” “सीट बेल्ट पहने परिवार बचाएं”, “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा”, “वन मिस्टेक गेम ओवर”, “स्पीड थ्रील बट किल”, “गाड़ी चलाएं शौक से शोक से नहीं” “ड्रंक एंड ड्राइव जानलेवा है” नारा लगा लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी, पुलिस प्रशासन के कई वरीय पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने कहा कि आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने तथा लोगों को सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में आम नागरिक अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर जागरूक होने का परिचय दें तथा खुद भी यातायात नियमों के पालन करें एवं अपने आसपास अपने परिचित लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। वही पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के अनुपालन करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि बड़े वाहन चलाते समय शीट बेल्ट एवं दु पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग जरूर करें, साथ ही ओवर स्पीडिंग एवं स्टंटबाजी ना करें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उदेश्य से प्रशासन द्वारा विभिन्न गतिविधिया आयोजित की जा रही है जिसमे अपना सहयोग प्रदान कर अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

कार्यक्रम में उपरोक्त का अलावा परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दौराइबुरु, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री शंकरचर्या शामद , प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला श्रीमती यस्मिता सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी डॉ सुधा वर्मा, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुश्री आदिति सिंह, एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।

समाहरणालय परिसर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

समाहरणालय परिसर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

सरायकेलाखरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आगामी 16 फ़रवरी 2024 तक जिले के सभी प्रखंडो के विभिन्न पंचायतों में भ्रमण कर सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता नियम के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरूक

उपायुक्त के निदेशानुसार समाहरणालय परिसर से आज उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई नें सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। मौक़े पर जिला परिवहन पदाधिकारी श्री शंकरचर्या शमाद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री झुनू मिश्रा, पुलिस उपाधिक्षक श्री चन्दन कुमार वत्स उपस्थित रहें।

इस संबंध में उप विकास आयुक्त ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम 15 जनवरी से आगामी 16 फरवरी 2024 तक का आयोजित किया जा रहा है, कार्यक्रम के तहत विभिन्न माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति लोगो को जागरूक किया जाएगा। इसी कड़ी में आज सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को रवाना किया गया है जो जिले के सभी प्रखंड के विभिन्न पंचायत में आगामी 16 फरवरी तक भ्रमण कर सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगी। इसके आगे उन्होंने समस्त जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जागरूक नागरिक होने का परिचय देते हुए सड़क सुरक्षा यातायात नियमों का पालन करें, उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें।

जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

सरायकेला

जिला परिवहन पदाधिकारी सरायकेला – खरसावां श्री शंकरा चार्य सामड के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा के टीम द्वारा सरायकेला चाईबासा मुख्य मार्ग में सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया इस दौरान वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से कैसे सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है और अपनी व यातायात का उपयोग कर रहे अन्य व्यक्तियों के जान की रक्षा की जा सकती है के बारे में बताया गया । सड़क सुरक्षा के सदस्यों ने वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करना एवम ओवरस्पीडिंग करना कितना खतरनाक हो सकता है, के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सभी से अपील किया गया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग एवम ओवरस्पीडिंग ना करने की गुजारिश की गई साथ ही हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने हेतु परिवार एवं लोगो को प्रेरित करने को कहा गया ।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुन्दन वर्मा, सड़क अभियांत्रिकी विशलेषक आशुतोष कुमार सिंह एव ट्रैफिक पुलिस अधिकारी भी शामिल थे।

जिला मुख्यालय से कांड्रा टोल बूथ तक यातायात जागरूकता मोटरसाइकिल रैली निकाली गई

जिला मुख्यालय से कांड्रा टोल बूथ तक यातायात जागरूकता मोटरसाइकिल रैली निकाली गई

सरायकेला-खरसावां

शनिवार को सरायकेला जिला मुख्यालय से कांड्रा टोल बूथ तक लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मोटरसाइकिल रैली निकल गई जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस के पदाधिकारी और जवान शामिल हुए।

सरायकेला ट्रैफिक प्रभारी राजेश कुमार सिंह की देखरेख में यातायात जागरूकता मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया. सरायकेला पुलिस मुख्यालय से स्वयं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने दो पहिया वाहन में हेलमेट लगाकर मोटरसाइकिल रैली का नेतृत्व किया. इस दौरान मोटरसाइकिल पर पीछे सवार पुलिस जवानों के हाथों में सड़क नियम जागरूकता से संबंधित तख्तियां पड़े नजर आए।

आपको बताते चलें कि सरायकेला पुलिस मुख्यालय से जागरूकता मोटरसाइकिल रैली की शुरुआत की गई और कांड्रा टोल बूथ पर इसका समापन किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने कहा कि हेलमेट से जान बचाती है, लिहाजा दो पहिया वाहन चालकों को निश्चित तौर पर हेलमेट पहनकर बाइक चलानी चाहिए. वही चार चक्का वाहन चालकों से इन्होंने अपील किया है कि ड्राइविंग के वक्त सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। वहीं इस जागरूकता रैली देखते बनी साथ ही रैली को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

जागरूकता अभियान को लेकर जिुला पुलिस मुख्यालय से लेकर कांड्रा टोल तक यातायात बाईक रैली निकालेंगे एसपी।

जागरूकता अभियान को लेकर जिुला पुलिस मुख्यालय से लेकर कांड्रा टोल तक यातायात बाईक रैली निकालेंगे एसपी।

सरायकेला-खरसावां

आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के रोकथाम को लेकर जिले के कप्तान डॉ बिमल कुमार यातायात जागरूकता अभियान की शुरुआत करने वाले हैं।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को जिला पुलिस मुख्यालय से लेकर कांड्रा टोल तक एक जन-जागरूकता अभियान रैली निकालने की तैयारी डॉ बिमल कुमार द्वारा की जा रही है.इस रैली में बाईक पर सवार ट्राफिक और जिला पुलिस के जवान हाथों में हेलमेट लगाए और तख्तियां लिए लोगों को यातायात जागरूकता का संदेश देते नजर आएंगे।

बताते चलें कि जिले में कुछ स्थानों पर लगातार सड़क दुघर्टनाएं हो रही हैं जिसको लेकर एसपी चिंतन कर रहे हैं कि लोगों को समय-समय पर यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर दुर्घटनाओं पर काबू पाया जा सकता है।

वहीं इस सप्ताह के शनिवार की सुबह 11.00 से 12.00 बजे के बीच एसपी डॉ बिमल कुमार खुद बाईक चलाकर जिला मुख्यालय से डीएसपी और अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ निकलेंगे.यह रैली जिला मुख्यालय से शुरू होकर कांड्रा टोल पर आकर समाप्त होगी।

ज़िला परिवहन पदाधिकारी के उपस्थिति में चलाया गया सघन वाहन जाँच सह जागरूकता अभियान..

ज़िला परिवहन पदाधिकारी के उपस्थिति में चलाया गया सघन वाहन जाँच सह जागरूकता अभियान..

सरायकेला

विगत दिनांक 8 अगस्त 2023 दिन मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी श्री शंकराचार्य सामद के उपस्थिति CCR रोड सरायकेला मे सघन वाहन जांच सह जागरूकता अभियान चलाया गया. जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने एवं लोगों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है. अभियान के तहत बिना हेलमेट दो पहिया वाहन एवं बिना सीटबेल्ट के बड़े वाहन चला रहें लोगो को जुर्माना लगाते हुए सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि वाहन चलाते समय सुरक्षा के दृष्टिकोण से हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग अत्यंत आवश्यक है. बताया गया की किसी भी परिस्थिति में ओवरस्पीड एवं ड्रंक एंड ड्राइव ना करे।

उन्होंने बताया ओवरस्पीड एवं ड्रंक एंड ड्राइव के मामले में जुर्माना और चालक अनुज्ञप्ति भी निलंबित हो सकती है. बताया गया की हेलमेट/सीटबेल्ट का उपयोग ना करने, ओवर स्पीडिंग एवं ड्रिंक एंड ड्राइव करने से बड़े हादसे का शिकार हो सकते है, इस दौरान विभिन्न दुर्घटनाओं से संबंधित उदाहरण प्रस्तुत करते हुए दुर्घटना से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव, परिवार पर आर्थिक एवं मानसिक रूप से पड़ने वाले दुष्प्रभाव इत्यादि के सम्बन्ध मे जानकारी देकर यातायात नियमों के नियमित अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु जागरूक किया गया साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करने की अपील की गई।

उपायुक्त के निदेशानुसार सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

उपायुक्त के निदेशानुसार सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

सरायकेला

बिना हेलमेट/सीट-बेल्ट के वाहन चला रहे लोगो को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक

शुक्रवार 4 अगस्त को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी श्री शंकराचार्य समाद के देखरेख मे आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के उद्देश्य से आज सड़क सुरक्षा टीम एवं यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट, शीट बेल्ट पहने वाहन चलाने, छोटे वाहनों पर त्रिपल लोड चलने वाले लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। मौके पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियम की अनदेखी करने वाले लोगों को जागरुकता अभियान के माध्यम से छोटे वाहनों जैसे बाइक-स्कूटी पर दो लोगों से अधिक की सवारी ना करने, दोनों लोगों को हेलमेट का उपयोग करने, बड़े वाहन चालकों को सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने तथा ओवर स्पीडिंग ना करने समेत अन्य जानकारी दी गई। वाहन चालकों को बताया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से किस प्रकार सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है।

साथ ही सड़क दुर्घटनाओं से परिवार पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे मे जानकारी देकर स्वयं भी यातायात नियमों के पालन सुनिश्चित करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करने हेतु अपील किया गया।

सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर चलाया गया सड़क सुरक्षा अभियान।

सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर चलाया गया सड़क सुरक्षा अभियान।

सरायकेला

जिला दंडाधिकारी शाह उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य समाद के देखरेख मे आज सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग रोड में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया.

इस दौरान बिना हेलमेट, शीट बेल्ट पहने वाहन चलाने वाले लोगो को सड़क सुरक्षा सम्बंधित जानकारी दी गई. मौके पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियम की अनदेखी करने वाले लोगों को जागरुकता अभियान के माध्यम से बताया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से किस प्रकार सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है. साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन पर दंड के प्रभाधान, लाइसेंस रद्द होने इत्यादि के बारे मे भी जानकारी दी गई.

इस क्रम मे जागरूकता उद्देश्य से लोगो को स्वयं भी यातायात नियमों के पालन करने तथा अपने आसपास के लोगो को भी यातायात नियमों के पालन करने हेतू प्रेरित करने का अपील किया गया.

बता दे जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा प्रबंधक श्री कुंदन वर्मा, सड़क अभियान्त्रिकी विश्लेषक, श्री आशुतोष कुमार सिंह, आई टी सहायक श्री धृत कुमार व अन्य शामिल थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started