कांग्रेस नेता जगदीश नारायण चौबे के बेटे ने बड़ोदरा में की आत्महत्या

कांग्रेस नेता जगदीश नारायण चौबे के बेटे ने बड़ोदरा में की आत्महत्या

सरायकेला/आदित्यपुर

9:30 बजे परिजनों को दिव्यांशु के आत्महत्या करने की सूचना मिली.

ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह कांग्रेसी नेता के आवास पर पहुंचे और संवेदना प्रकट की.

सरायकेला खरसावां जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व सांसद प्रतिनिधि जगदीश नारायण चौबे के इकलौते पुत्र दिव्यांशु कात्यायन उर्फ ग्लैमर (28) वर्ष ने बड़ोदरा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. गुरुवार की रात लगभग 9:30 बजे परिजनों को दिव्यांशु के आत्महत्या करने की सूचना मिली.सूचना मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि दिव्यांशु बड़ोदरा में एलएनटी कंपनी में इंजीनियर था.

वहीं सूचना मिलते ही इलाके मैं मातम का माहौल छा गया सभी की आंखें नम हो गई वहीं इलाके के प्रबुद्ध जन कांग्रेसी नेता के आवास पर जुटने लगे हैं.

आत्महत्या की सूचना पर कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज पांडे, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश धारी, दिवाकर झा, भाजपा नेता सतीश शर्मा, बृजमोहन सिंह, चंदन सिंह, टीएमसी नेता बाबू तांती, विभाष चौधरी आदि जगदीश नारायण चौबे के आवास पहुंचे और संवेदना प्रकट की.

27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में शोक का माहौल..

27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में शोक का माहौल..

सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ए रोड निवासी एक युवक ने बुधवार रात को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय विशाल बासा ने घर में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या की है. घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी।

पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों ने बताया कि युवक और उसकी पत्नी के बीच अनबन था, कुछ दिन पहले ही दोनों अलग हुए थे. पुलिस को आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सोनारी में पति-पत्नी विवाद में पति ने लगायी फांसी.

सोनारी में पति-पत्नी विवाद में पति ने लगायी फांसी.

जमशेदपुर

पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर शहर से एक खबर मिली है मीली है और जंहा पर जमशेदपुर शहर के सोनारी बंगाली बस्ती के रहवेवाले भीम सिंह ने गुरुवार की सुबह फांसी लगाकर अपने कमरे में आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी पाकर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिवार के लोगों से पूछताछ करने के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेजा है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच हुए विवाद के कारण भीम सिंह (30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है.

वहीं चाचा जितेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले ही भीम अपनी पत्नी को लाने के लिये बागबेड़ा स्थित ससुराल गया हुआ था. यहां पर तो पत्नी को नहीं आने दिया गया. साथ में भीम के साथ मारपीट भी की गयी थी. मारपीट की घटना के बाद से ही भीम तनाव में रह रहा था. जितेंद्र सिंह ने बताया कि भीम की पत्नी पिछले दो सालों से मायका में रह रही है. घटना के बाद भी मायका पक्ष का कोई भी सुधि लेने के लिए नहीं पहुंचा है. मामले में जितेंद्र सिंह ने भी हस्तक्षेप को मामले को सुलझाना चाहा था, लेकिन ससुराल वाले मानने को तैयार नहीं हुए।

21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सरायकेला/गम्हरिया

गम्हरिया: गम्हरिया स्थित प्रगति नगर में किराए के मकान में रह रहे 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना रविवार शाम के बाद की है. युवक का नाम अभय मालाकार बताया जा रहा है जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. मृतक युवक सिंहभूम टेक्नोक्राफ्ट में काम करता था. इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पूर्व पार्षद ममता बेज को दी. सूचना पर पहुंची पार्षद ममता बेज ने इसकी जानकारी आदित्यपुर पुलिस को दी

वहीं घटना शाम 4:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। पार्षद ने बताया कि युवक यहां अकेले रहता था. आत्महत्या के पीछे क्या कारण है, फिलहाल पता नहीं चल पाई है. रविवार होने की वजह से युवक छुट्टी था।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

पोटका ब्रांच बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर 30 वर्षीय आनंद भगत ने फांसी लगा की आत्महत्या की…

पोटका ब्रांच बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर 30 वर्षीय आनंद भगत ने फांसी लगा की आत्महत्या की…

जमशेदपुर/बागबेड़ा

जमशेदपुर : हमें मौत को नहीं जिंदगी को गले लगाना चाहिए.यह बात लोग नहीं समझते और आत्महत्या का रास्ता बनाते हैं इसी तरह की एक घटना हुई है बागबेड़ा थाना क्षेत्र के अंबेडकरनगर में जंहा बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर आनंद भगत (30) ने तनाव में आकर मंगलवार की शाम अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है.

मिली जानकारी के अनुसार आनंद भगत पोटका के कालिकापुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर के रूप में कार्यरत थे. वही मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को छुट्टी का दिन होने के कारण वे अपने बागबेड़ा आवास पर ही परिवार के लोगों के साथ थे.

आपको बताते चलें कि तनाव में रहने के मामले में दो तरह की बातें सामने आ रही है. एक तो पारिवारिक तनाव था और दूसरा मार्च की समाप्ति को लेकर भी वे काफी परेशान चल रहे थे. पत्नी के साथ भी घर में बराबर विवाद हुआ करता था.

खबर यह भी आ रही है कि हाल ही में आनंद कुमार का तबादला शहर से पोटका के ग्रामीण क्षेत्र कालिकापुर में हुआ था. कालिकापुर में तबादला होने के कारण भी वे तनाव में चल रहे थे। इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है

Design a site like this with WordPress.com
Get started