बीडीओ बनकर नहीं बल्कि पंचायत प्रतिनिधियों के परिवार के सदस्य बनकर कार्य करूंगी।

बीडीओ बनकर नहीं बल्कि पंचायत प्रतिनिधियों के परिवार के सदस्य बनकर कार्य करूंगी।

वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संघ के एक प्रतिनिधिमंडल।जमशेदपुर प्रखंड के प्रथम नव पदस्थापित बीडीओ सुधा वर्मा से पदभार ग्रहण करने के पश्चात उनके कार्यालय में सम्मानित करने पहुंचे थे। इसके पूर्व जमशेदपुर प्रखंड के वार्ड सदस्य सह उपमुखिया संघ का एक प्रतिनिधिमंडल संघ के अध्यक्ष राकेश चौबे के नेतृत्व में पुष्प गुच्छ एवं भगवान का चित्र देकर बीडीओ सुधा वर्मा को सम्मानित किया गया।

इस दौरान वीडियो सुधा वर्मा ने कहा कि बीडीओ बनकर नहीं बल्कि पंचायत प्रतिनिधियों के परिवार के सदस्य बनकर जमशेदपुर प्रखंड में कार्य करूंगी। उन्होंने समस्या के साथ समाधान का सुझाव भी लाने की बात कही ताकि त्वरित कार्रवाई हो सके।

इस मौके पर संघ के अध्यक्ष राकेश चौबे, संस्थापक सह मुख्य संरक्षक सुनील गुप्ता, उप मुखिया मुकेश सिंह,मैनुल खान, संतोष ठाकुर, आलम ताज, रतन टुडू, कुमोद यादव, अरुण शाणिडल, वार्ड सदस्य पूजा कुमारी, उषा कुमारी शर्मा, समाजसेवी अंजू सोरेन, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि नीतीश कुमार उपस्थित थे।

इस दौरान संघ के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक सुनील गुप्ता ने वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया को हर बैठक की सूचना देने की बात कही और जिस पंचायत में पंचायत सचिव का पद खाली है उसे तत्काल पदभार देने की भी बात कही गई।सारी बातों से अवगत होकर नव पदस्थापित बीडीओ सुधा वर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्र के माध्यम से सारे वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया को हर बैठक की सूचना देने हेतु पत्र जारी करने के बात कहीं है। वही पंचायत सचिव की ट्रेनिंग समाप्त होते ही रिक्त पंचायतों में पंचायत सचिवों को पदभार ग्रहण करवाने की आश्वासन दी है।

देश की राजधानी दिल्ली की धरती से”महाकुंभ का महा-आगाज”

देश की राजधानी दिल्ली की धरती से”महाकुंभ का महा-आगाज”

राजधानी/नई दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली की धरती से”महाकुंभ का महा-आगाज””श्रेष्ठ नारी शक्ति के हाथों” लोगों ” हुआ लॉन्च””समाचार क्यारी आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं “जब सभी की एक साथ गूंजी आवाज, हौंसले हुए बुलंद निष्पक्ष, निर्भीक, निष्कलंक पत्रकारिता करके समाज को दिखाया नया रास्ता–नीलम कृष्ण पहलवान”चलो पंचकूला पहुंचो पंचकूला” का आह्वान कर पंचकूला की धरती से फिर एक बार लिखेंगे नया इतिहास –नीलम कृष्ण पहलवान नई दिल्ली –

समाचार क्यारी मीडिया समूह द्वारा मीडिया महाकुंभ राष्ट्र गौरव अवार्ड 2024 का शानदार आगाज करते हुए देश की राजधानी दिल्ली के नज़फगढ़ से दिल्ली की सर्वश्रेष्ठ पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान के शुभ कर कमलो से शुभंकर जारी किया गया। समाचार क्यारी मीडिया समूह के संपादक राजेश कुमार ने मुख्य अतिथि नीलम कृष्ण पहलवान को पटका पहनाकर पगड़ी के साथ सम्मानित किया। मीडिया महाकुंभ राष्ट्र गौरव अवार्ड 2024 का शुभंकर लोगो जारी करते हुए पार्षद नीलम ने सभी से पंचकूला पहुंचने का आह्वान किया साथ ही समाचार क्यारी को निष्पक्ष निष्कलंक निडर पत्रकारिता के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी ।

इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्तियों विभिन्न आर ड्बलयू के प्रधानों समाजसेवी संस्थाओं के सदस्यों को संपादक राजेश कुमार जी ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंटकर सम्मानित किया। समारोह के अंत में सभी ने देशभक्ति गीतों पर झूमकर नाच कर गाकर खुशियां मनाई

पूर्व विधायक अरविंद सिंह के भाजपा में शामिल होने के पहले ही बधाई देने का सिलसिला जारी हो गया है।

पूर्व विधायक अरविंद सिंह के भाजपा में शामिल होने के पहले ही बधाई देने का सिलसिला जारी हो गया है।

सरायकेला/आदित्यपुर

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह को भाजपा में शामिल होने की सूचना मात्र से ही उन्हें बधाई देनावलों का उनके आवास आदित्यपुर में तांता लगा हुआ है. सोमवार की सुबह से ही लोगों के आने-जाने का सिलसिला लगा रहा।

गांव की सरकार पंचायत प्रतिनिधि, भाजपा नेता और भाजपा महिला नेत्री की ओर से उनके आवास पर पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर ढ़ेर सारी बधाई दी गई और अभिनंदन भी किया गया।

इस मौके पर उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, भाजपा आजाद नगर मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन, भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री रजनी मिश्रा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष नासीर अहमद, भाजपा ओबीसी मोर्चा के कोल्हान प्रभारी प्रमोद मालाकार, सरायकेला-खरसावां के जिला अध्यक्ष कृष्णा प्रधान, महामंत्री संतोष साहा, आदित्यपुर भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष धनंजय स्वर्णकार, महामंत्री आकाश दास, कार्य समिति सदस्य करण मंडल आदि ने स्वागत किए

जरूरतमंदों के बीच काली मंदिर परिसर में निःशुल्क कंबल का वितरण किया गया।

जरूरतमंदों के बीच काली मंदिर परिसर में निःशुल्क कंबल का वितरण किया गया।

जमशेदपुर

बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में छुटे हुए जरूरतमंदों के बीच काली मंदिर परिसर में निःशुल्क कंबल का वितरण किया गया। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में बहुत जरूरतमंद को कंबल नहीं मिल पाई थी। 

छुटे हुए जरूरतमंदों की सूची बनाकर कंबल का वितरण किया गया।इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, समाजसेवी श्री राम सिंह, अरविंद पांडे ने संयुक्त रूप से बारी-बारी से लोगों के बीच कंबल वितरण किए। कंबल मिलते ही जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे और पंचायत प्रतिनिधियों को धन्यवाद भी दिए।

शहीदों की स्मृति में समहरणालय के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने रखा दो मिनट का मौन

शहीदों की स्मृति में समहरणालय के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने रखा दो मिनट का मौन

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में आज 30 जनवरी को शहीद दिवस पर पूर्वाह्न 11 बजे समाहरणालय भवन स्थित विभिन्न कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण किया। उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला के नेतृत्व में सभी मौन धारण किया।

मौके पर उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आई टी डी ए श्री संदीप कुमार दुराइबुरु, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री झुनू कु. मिश्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री शंकरचर्या शामद समेत विभिन्न विभाग के कार्यालय प्रधान एवं कर्मी उपस्थित रहें।

अरका जैन यूनिवर्सिटी में मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

अरका जैन यूनिवर्सिटी में मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सरायकेला/गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भाजपा नेता गणेश महाली

बृहस्पतिवार 25 जनवरी को सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अरका जैन यूनिवर्सिटी में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से विधानसभा स्तरीय नमो नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया. उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भाजपा नेता गणेश महाली

इस मौके पर युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष राहुल सिंह, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अमरेश गोस्वामी, भाजपा नेता संजय सरदार, रमेश हंसदा, राहुल दास आदि उपस्थित थे

मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया।

मेड़िया काली मंदिर प्रांगण में 120 जरुरतमंदो के बीच किया गया कंबल का वितरण

मेड़िया काली मंदिर प्रांगण में 120 जरुरतमंदो के बीच किया गया कंबल का वितरण

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मेड़िया काली मंदिर प्रांगण में बुधवार को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो द्वारा उपलब्ध कराये गए 120 कंबल जरुरतमंद लोगों के बीच भाजपा मंडल महामंत्री विष्णु रजक के द्वारा वितरण किया गया। जिसमें विशेषकर वृद्ध महिलाओं व पुरुषों को चिन्हित कर सर्दी के मौसम में यह कंबल वितरण किया गया है।

इस मौके पर मंडल महामंत्री बिरमान लामा, समरनाथ मुखर्जी, विश्वजीत दास, सपन नारायण देव, गौतम नारायण देव, चिन्मय धवल देव, सुनील दास, कंचन वार्ड सदस्य मल्लिका नारायण देव आदि मौजूद थे।

नो एंट्री खुलते ही मंगलवार को वाहनों की लम्बी कतार से राही व वाहन चालक परेशान।

नो एंट्री खुलते ही मंगलवार को वाहनों की लम्बी कतार से राही व वाहन चालक परेशान।

सरायकेला/चांडिल

सोमवार को राम मय हेतु नौ एंट्री के कारण वाहनों की लंबी कतार से मंगलवार को वाहन की कतार का नजारा देखा गया।

क्रिया के बाद प्रतिक्रिया, न्युटन का तीसरा नियम राम भक्तों के लिए चांडिल में नो एंट्री लगाया गया था । जिसके कारण नो एंट्री खुलने के बाद पितकी से लेकर गोलचक्कर तक वाहनों की लम्बी कतार लगी। जिससे लोगों को काफी परेशान देखा गया । सनद् रहे कि बीते सोमवार को राम मंदिर लोकार्पण हेतु एन एच 32,टाटा पुरूलिया मार्ग पर स्थित चांडिल बाजार रघुनाथपुर गांव झांकी निकाली गई थी। इसी वजह से सोमवार को प्रशासनिक ने वाहन की लम्बी कतार लगी।

पुरे चांडिल राम मय हो गया.इस क्रिया के बाद मंगलवार को वाहन‌ एक तरफ लंबी कतार लग गई.वाहन की कतार पितकी रेलवे गेट से गोलचक्कर तक एक तरफ देखा गया.एक तरफ सोमवार को राममय हुआ तो वहीं दूसरी ओर मंगलवार को चांडिल में वाहन मय हुआ.यह जाम दोपहर तक जारी थी.इस जाम से छोटे वाहन, राही परेशान थे.चांडिल में हमेशा जाम लगता है, लेकिन नो एंट्री में जाम को घंटे को बढ़या।

हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में मुसाबनी डीएसपी व उनकी धर्मपत्नी ने गरीबों को बांटे कंबल

हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में मुसाबनी डीएसपी व उनकी धर्मपत्नी ने गरीबों को बांटे कंबल

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट)

पुलिस के अमानवीय चेहरों के तो कई मामले आपने देखे होंगे, लेकिन जमशेदपुर के मुसाबनी में पुलिस की जिंदादिली दिखी। जिसमें मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद व उनकी धर्मपत्नी स्वेता श्री गरीब और बेसहारा लोगों के लिए मददगार बन कर सामने आई है।दरअसल, शीतलहर के चलते तमाम ऐसे लोग हैं, जिनके पास सर्दी को दूर करने के इंतजाम नहीं थे इसे देखकर मुसाबनी डीएसपी अपनी टीम के साथ फैसला किया कि वह गरीबों की मदद के लिए आगे आएंगे।इसमे उनकी धर्मपत्नी स्वेता श्री ने भी हांथ बंटाया। डीएसपी ने सोशल पुलिसिंग के तहत थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम के साथ घूम-घूम कर कई गांव में कंबल एवं गर्म कपड़े का वितरण किया। वहीं कई गांव में उन्होंने अपनी निजी खर्चे से कंबल व कपड़े मंगाकर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ जरूरतमंद परिवार को उपलब्ध कराया जिसकी क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।

हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का सामना कर रहे फुटपाथ पर सो रहे गरीबों को पुलिस ने कंबल बांटकर अपनी जिंदादिली का परिचय दिया। डीएसपी अपने सरकारी वाहन में कम्बल लेकर चलते हैं। क्षेत्र भ्रमण के दौरान दिन एवं रात में जब कभी जरूरतमंद लोग उन्हें सड़क के किनारे दिखाई पड़ते तत्काल उन्हें कंबल उपलब्ध कराया जाता है। सड़क के किनारे रहने वाले गरीब लोगों को उनकी मदद के लिए वे देर रात मौके पर जाकर उन्हें कंबल वितरित कर रहे हैं। जो भी पालीथीन या फटे पुराने गुदड़े में लिपटा सोता हुआ दिखा इस पुलिस अधिकारी ने उसे कंबल से ढक दिया। डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि समाज के अन्य लोगों को भी गरीबों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

नवोदय विद्यालय में छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए 535 ने दी परीक्षा, 291 रहे अनुपस्थित

नवोदय विद्यालय में छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए 535 ने दी परीक्षा, 291 रहे अनुपस्थित

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

जवाहर नवोदय विद्यालय की छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए शनिवार को आयोजित परीक्षा के लिए मुसाबनी में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जीसीजेडी हाई स्कूल परीक्षा केंद्र में केंद्र अधीक्षक शिवपूजन सिंह चौहान की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई ।जी सी जे डी हाई स्कूल में मुसाबनी प्रखंड के परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस केंद्र पर 482 परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र था। इस केंद्र पर शनिवार को परीक्षा में 325 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। 157 छात्र-छात्राएं परीक्षा से अनुपस्थित रहे। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परीक्षा केंद्र पर डुमरिया प्रखंड के परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया गया था। यहां 344 परीक्षार्थियों में 210 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। 134 परीक्षार्थी इस केंद्र पर अनुपस्थित रहे।परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही बच्चों व उनको लेकर आए अभिभावकों को तांता लगा रहा। नवोदय की 80 सीटों के लिए जिले भर में कुल 4249 छात्र छात्राएं प्रवेश परीक्षा में भाग लिए, जबकि 1914 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। केंद्रों पर जवाहर नवोदय विद्यालय से प्रतिनियुक्ति सेंटर इंचार्ज प्रियदर्शनी, स्वाति सुचारिता शामल, सीमा कुमारी, संदीप कुमार आदि की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई मुसाबनी प्रखंड विकास पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा एवं अंचल अधिकारी बिजय कुमार महतो, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनय कुमार दुबे, आदि ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। परीक्षा की निगरानी के लिए सचल दस्तों की कई टीमें सक्रिय रहीं। दोनों परीक्षा केंद्र पर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न हुई।

जगदीश महतो ने उच्च स्तरीय सीबीआई जांच करने की मांग उठाई।

जगदीश महतो ने उच्च स्तरीय सीबीआई जांच करने की मांग उठाई।

सरायकेला/चांडिल

एक दूसरे पर आरोप,,दूसरे पार्टी द्वारा जगदीश महतो पर आरोप।

लगातार चर्चाओं में बने रहे आसू किस्कू टीचर ट्रेनिंग कॉलेज का मामला लगातार प्रकाश में है लेकिन अब तक इस मामले पर कोई भी पुख्ता जांच नहीं की गई. इसी मामले को लेकर सचिव जगदीश महतो ने इसकी जांच सीबीआई से करने की मांग उठाई है।

कोल्हान के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र स्थित केo एमo आदिवासी समिति के सचिव जगदीश महतो ने कहा कि गवर्निंग बॉडी आसू किस्कू टीचर ट्रेनिंग कॉलेज का भी मैं सचिव हूं। यूनिवर्सिटी द्वारा संस्थान बनाया गया है और गुरुचरण किस्कू अपने आप को संस्थान का अध्यक्ष बता रहा है. लेकिन गुरुचरण किस्कू को संस्थान द्वारा अध्यक्ष नहीं बनाया गया है अगर संस्थान द्वारा उन्हें अध्यक्ष बनाया गया है तो वे इसका प्रमाण प्रस्तुत करें।

आगे उन्होंने कहा कि हम लोग ने 2022 में के० एम० आदिवासी कल्याण समिति का रेगुलेशन करके कमेटी बनाया था.जिसमें गुलशन कुमार सेक्रेटरी है। यूनिवर्सिटी के मुताबिक रूल के मुताबिक अकाउंट में सेक्रेटरी और प्रिंसिपल होता है।

आगे उन्होंने कहा कि हम लोगों ने आईडीबीआई बैंक डिमना ब्रांच मानगो में अकाउंट खुलावाया था। उसी बैंक के अकाउंट में जो गुरुचरण किस्कू आरोप लगाते हुए कहा कि 12 लाख 70 हजार रुपया गवन किया है। उन्होंने कहा कि प्रिंसिपल की जियोग्राफी कहां हुआ है। बैंक में हम लोगों का जब पैसा था जो चेक और ड्राफ्ट जमा किया है उसका स्टेटमेंट बैंक मैनेजर हाई कोर्ट में जमा किया गया। और बैंक मैनेजर द्वारा हम लोगो को दिया है। हम लोग के पास भी रिसीव है जो हम लोग हाई कोर्ट या कोर्ट में जमा दिया है। तो हमारा कहने का मतलब है। गुरुचरण किस्कू हमारे उपर कैसे झूठा केस का आरोप लगाया और तीन आदमी का जो लाइव रिजल्ट में जेल भेज दिया और हमारा भी लाइव के साथ और अमित रंजन चक्रवर्ती के साथ और नमिता मैडम के साथ जो जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया वह गलत है।

आगे उन्होंने कहा कि इसीलिए हमारा कहना है कि जयराम प्रसाद एवं संजय मुखर्जी कभी भी हम लोग के माध्यम से मेंबर नहीं है, ना आज है और न कभी भी होगा। ये लोग अपने आप को बोलते हैं हम लोग कॉलेज का मालिक है और

आगे उन्होंने कहा कि जहां तक प्रिंसिपल का बात है अब आज का डेट में प्रिंसिपल हरिपद दास अधिकारी है, प्रियंका सिंह प्रिंसिपल नहीं है। इसीलिए विवाद का बात नहीं है। अजीत जयसवाल, जय राम प्रसाद, रिंकू एवं संजय मुखर्जी ने विश्वविद्यालय की नियम का उल्लंघन कर फर्जी तरीके से प्रियंका सिंह को प्रिंसिपल बनाने का काम किया है। ये लोग कॉलेज का पैसा लूटने का काम करता है और दूसरों को झूठे मुकदमे में फंसाता है। इन लोगों का कॉलेज बनाने में कोई बुद्धि नहीं है। कोई कंट्रीब्यूशन नहीं है। एक भी कंट्रीब्यूशन अगर दिखा दे जो कहते है कि जमीन संजय मुखर्जी दान दिया है। वो दान नहीं है, वह बाइक्रॉय कॉल है, सेल डिड है जिसमें सब रजिस्टार के साथ हम लोग किया है। वह हम लोगों का खरीदा हुआ जमीन है।

आगे सचिव जगदीश महतो, ने कहा कि हम चाहते हैं जितना विवाद 2015 से चल रहा है एक हाई कोर्ट से एक तो कमेटी बनाएं अथवा भारत का जो सबसे बड़ा एजेंसी सीबीआई है उसके माध्यम से उच्च स्तरीय जांच कमिटी बनाकर जांच करे । दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। हम मीडिया के माध्यम से यह बाते कहना चाहते हैं कि अगर हम भी दोषी पाए गए,तो हमारा उपर भी कानूनी कारीवाई होना चाहिए। जांच करने पर सचाई सामने आएगा। रुपया का गबन किन लोगों ने किया है। एक सत्र की पढ़ाई में एक करोड़ 60 लाख रुपया कॉलेज को मिलता है। इस बीएड कॉलेज में हॉस्टल की साथ जो सुविधा उपलब्ध होना चाहिए वह ना के बराबर है। सिर्फ रुपया का खेल है।

वाइट: जगदीश महतो, सचिव

देर शाम ट्रेन से मारे गए लोगों के प्रति भाजपा नेता गणेश महाली ने दुःख प्रकट किया,, कहा बेहद दुखद घटना

देर शाम ट्रेन से मारे गए लोगों के प्रति भाजपा नेता गणेश महाली ने दुःख प्रकट किया,, कहा बेहद दुखद घटना

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला आदित्यपुर: बृहस्पतिवार की शाम एक दिल देहला देने वाली घटना घटी है जहां पर उत्कल एक्सप्रेस की चपेट में आकर चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने गम्हरिया रेल ट्रेन दुर्घटना में मारे गए परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदनाएं प्रकट की कहा घटना बहुत ही दुखद।

देर शाम गम्हरिया रेलवे स्टेशन के समीप उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन से चार लोगों के कटकर मारे जाने की दुखद सूचना मिलने पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने शोक संपप्त परिजनों एव समर्थको के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की।

साथ ही उन्होंने ईश्वर से सभी मृतक के पुण्य आत्माओं को श्री चरणों में स्थान देने की कामना की।

Design a site like this with WordPress.com
Get started