देर शाम ट्रेन से मारे गए लोगों के प्रति भाजपा नेता गणेश महाली ने दुःख प्रकट किया,, कहा बेहद दुखद घटना

देर शाम ट्रेन से मारे गए लोगों के प्रति भाजपा नेता गणेश महाली ने दुःख प्रकट किया,, कहा बेहद दुखद घटना

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला आदित्यपुर: बृहस्पतिवार की शाम एक दिल देहला देने वाली घटना घटी है जहां पर उत्कल एक्सप्रेस की चपेट में आकर चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने गम्हरिया रेल ट्रेन दुर्घटना में मारे गए परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदनाएं प्रकट की कहा घटना बहुत ही दुखद।

देर शाम गम्हरिया रेलवे स्टेशन के समीप उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन से चार लोगों के कटकर मारे जाने की दुखद सूचना मिलने पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने शोक संपप्त परिजनों एव समर्थको के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की।

साथ ही उन्होंने ईश्वर से सभी मृतक के पुण्य आत्माओं को श्री चरणों में स्थान देने की कामना की।

काशी साहू कॉलेज सरायकेला में प्रमण्डल स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी 2024 का आयोजन किया गया।

काशी साहू कॉलेज सरायकेला में प्रमण्डल स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी 2024 का आयोजन किया गया।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

काशी साहू कॉलेज सरायकेला में प्रमण्डल स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी 2024 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माननीय मंत्री बादल पत्रलेख क़ृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखण्ड सरकार एवं विशिष्ठ अतिथि के रुप में माननीय मंत्री चंपाई सोरेन, आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री झारखण्ड सोरेन, सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला नें अपने सम्बोधन से कार्यक्रम में उपस्थित सभी अथितियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए माननीय मंत्री चंपाई सोरेन नें कहा कि राज्य के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रयास से किसान के आय में वृद्धि एवं महिलाओ को शशक्त बनाने की दिशा में बेहतर कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान की खेत तक सिचाई की व्यवस्था करना, उन्हें विभिन्न सहायक उपकरणो एवं ससमय बीज उपलब्ध करना सरकार की प्राथमिकता में है सरकार किसान के हित में कार्य करते हुए ऋण माफ़ी योजना के तहत हजारों किसानो को लाभ प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार अंतिम पयदान पर खड़े योग्य व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्रदान करने हेतू लगातार तीसरे चरण में आपकी योजनाओं आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित कर पंचायत स्तर पर लोगो की समस्याओं का निराकरण तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत आवेदन प्राप्त कर लाभ प्रदान किया जा रहा है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए माननीय मंत्री बादल पत्रलेख नें कहा कि आज बदलते मौसम के प्रकोप के पाश्चात्य भी किसान मित्रो की उपस्थित यह दर्शाता है कि आप कितने जागरूक है, कितने उत्सुक है। उन्होंने कहा कि किसान के घर में पानी टपक रहा होता है फिर भी किसान दुखी ना होकर ख़ुश होता है कि उनकी खेती की फ़सल अच्छी होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसान के हित में कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है, किसान अपने मेहनत से आगे बढ़े सरकार हर कदम उनके साथ है। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि आज आयोजित किसान मेले में विभिन्न तकनीको से किसान की उपज को देखकर मन में ख़ुशी हुई, आज के युग में किसान नई तकनीको का उपयोग कर रहें है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत कुल लगभग 3 करोड़ 84 लाख 97 हजार की की परिसम्पातियों का वितरण किया गया। इसके पाश्चात्य मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा विभिन्न विभाग अंतर्गत लगाए गए स्टॉलो का भ्रमण कर योजनाओं की जानकारी ली गई।

मौक़े पर उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार, परियोजना निदेशक आई टी डी ए संदीप कुमार दोराइबुरू, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला भु अर्जन पदाधिकारी एवं अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।

गोरडीह पंचायत भवन में हमारा संकल्प विकसित भारत यात्रा का शपथ लिया गया।

गोरडीह पंचायत भवन में हमारा संकल्प विकसित भारत यात्रा का शपथ लिया गया।

सरायकेला/चांडिल

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चांडिल अनुमंडल के अधीन नीमडीह प्रखंड अंतर्गत गोरडीह पंचायत भवन में हमारा संकल्प विकसित भारत के विकास योजना के वाहन पहुंचे। पी एम आवास,पीएम सम्मान किसान,आयूष्मांन कार्ड, विश्वकर्मा योजना, उज्ज्वला योजना, दिन दयाल योजना,घर घर जल की पेयजल योजना,  स्वच्छता अभियान,अन्नपूर्णा योजना,26लाख घर में नल ,अटल पेंशन, पंचायत के आदि योजना पर चलचित्र के वाहन प्रचार प्रसार किया गया।

इस दौरान पंचायत के मुखिया सरस्वती सिंह, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्र मोहन दास,अवनी दास,सभी ने भारत के अखंडता, संप्रभुता, संविधान की रक्षा के लिए शपथ लिया गया‌।

वहीं कार्यक्रम में केन्द्र के सचिव रावि कुमार वर्मा, नीमडीह प्रखंड के बीडीओ कुमार एस अभिनव,जोहार जे एस एल पी एस के बीच पी ओ चंदन कुमार, पंचायत सचिव सुख लाल महतो, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति,उप मुखिया, आदि उपस्थित

श्रम कानून का उल्लंघन करने पर श्रम अधीक्षक ने 29 प्रतिष्ठानों को भेजा नोटिस

श्रम कानून का उल्लंघन करने पर श्रम अधीक्षक ने 29 प्रतिष्ठानों को भेजा नोटिस

श्रम कानून का उल्लंघन करने पर श्रम अधीक्षक ने 29 प्रतिष्ठानों को भेजा नोटिस.साथ है महीने के 7 तारीख तक मजदूरों के वेतन का भुगतान करने को भी कहा।

श्रम अधीक्षक -अविनाश ठाकुर

इस संबंध में जानकारी देते हुए श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर ने कहा कि सरायकेला खरसावां जिले में जितने भी भवन निर्माता है, बिल्डर है उन सभी को उनके जितने भी निर्माणकर्मी है उन सभी का निबंध और उनका एस एस टोटल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉस्ट जो होता है वह उन्हें श्रम कार्यालय में जमा करना है।

श्रम अधीक्षक ने कहा कि देखा गया है लिस्ट निकालने पर 29 ऐसे बिल्डर हैं जिन्होंने ना तो निबंधन कराया है और ना अपने एस एस की जानकारी दी है एस एस की जानकारी उन्हें प्रतिवर्ष देना होता है और यह जानकारी नहीं देने के कारण नियम 48 और धारा 6 के तहत उन सभी पर अभियोजन दायर किया जा सकता है तो ऐसी कोई स्थिति ना आए इसलिए जितने भी भवन निर्माता है उन सभी से अनुरोध है कि 10 लाख से ऊपर कंस्ट्रक्शन कॉस्ट करने पर अपना निबंध अवश्य करवाएं और लेबर एस एस जमा करते हुए उसकी जानकारी श्रम कार्यालय को दें।

आगे उन्होंने कहा कि जितने भी सरकारी कार्यालय में आउटसोर्सिंग एजेंसी के तहत कार्यरत लोग हैं जैसे कि टेक्निकल प्रोसेस में है वह सभी ठेका मजदूर में आते हैं इसलिए सभी ठेका मजदूरों का वेतन 7 तारीख तक भुगतान हो जाना चाहिए क्योंकि जांच करने पर पता चलता है कि किसी का 10 किसी का 15 किसी का 20 तारीख को वेतन का भुगतान किया जाता है जो की कानूनी तौर पर गलत है अगर आप ऐसा करते हैं तो आप पर अभियोजन दायर किया जा सकता है इसलिए सभी आउटसोर्सिंग एजेंसी के जो प्रबंधक पक्ष है उनसे निवेदन है कि 7 तारीख तक वेतन का भुगतान कर दें।

साथ ही उन्होंने प्रबंधकों से अपील करते हुए कहा कि जो भी मजदूर आपका संस्थान में महीने में 30 दिन तक एवं एक वर्ष तक कार्यरत है उन्हें बोनस का भुगतना अवश्य करें।

भोजपुरी सिंह प्रोडक्शन के बैनर तले बने फिल्म वास संगीत में झारखंड सरकार से सहयोग की मांग की।

भोजपुरी सिंह प्रोडक्शन के बैनर तले बने फिल्म वास संगीत में झारखंड सरकार से सहयोग की मांग की।

जमशेदपुर/साक्ची

प्रोपराइटर शिव पुजन सिंह की अध्यक्षता में गांधी घाट पार्क साक्ची पर हुई जिसमें प्रोपराइटर ने कहा कि जमशेदपुर में गीत संगीत नाटक फिल्म के प्रति लड़के और लड़कियों का काफी रूझान है लेकिन यहां कोई ऐसा प्लेटफार्म नहीं है कि बच्चों को काम करने सिखने और उनको अपने हूनर और मेहनत के अनुसार मुआवजा मिल सके इसलिए बच्चों का मनोबल गिर रहा है।यहां गीत फिल्म लिखने वाले लोग हैं लेकिन पैसे के अभाव में बड़ा फिल्म नहीं बन रहा है जो मार्केट में बिक्री हो सके कुछ लोग शौक से डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाते हैं जो बनने के बाद बक्से में बंद हो जाता है जिससे न प्रोड्यूसर को पैसा मिलता है न कलाकारों को मुम्बई से प्रोड्यूसर लोग आते हैं यहां के बच्चों को मामूली पैसा देकर अच्छी कमाई कर लेते हैं। इसलिए सिंह फिल्म प्रोडक्शन जमशेदपुर सरकार से मांग करता है कि जमशेदपुर और झारखंड में फिल्म को प्रोत्साहित करने और यहां नौनिहाल बच्चों को आगे बढ़ने के लिए झारखंड सरकार सब्सिडी उपलब्ध कराये जैसा यहां पहले भी मिलता था। इसके लिए प्रोडक्शन सरकार से आग्रह करेगा बैठक में मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव गीता दिक्षित रनवीर सिंह उदय साहू इत्यादि मौजूद थे।

शिव पुजन सिंह
प्रोपराइटर

समाहरणालय परिसर से उपायुक्त नें बिरसा किसान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

समाहरणालय परिसर से उपायुक्त नें बिरसा किसान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जागरूकता वाहन राज्य सरकार द्वारा किसानो के हित में चलाई जा रही योजनाओं का किया जायेगा प्रचार प्रसार- उपायुक्त

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, उप विकास आयुक्त प्रवीन कुमार गागराई एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो के द्वारा संयुक्त रुप से आज समाहरणालय परिसर से बिरसा किसान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला क़ृषि पदाधिकारी संजय कुमार के द्वारा उपायुक्त को बिरसा किसान रथ के परिचालन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। बताया कि कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखण्ड के द्वारा बिरसा किसान रथ का परिचालन कृषि प्रोद्यौगिकी प्रबंधन अभिकरण “आत्मा” सरायकेला के माध्यम से प्रारम्भ की गयी है। किसानों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य, जैविक खेती, जल प्रबंधन, बीज उपचार, यांत्रिकरण, किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण, मछली पालन, पशुओं का टीकाकरण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के वितरण आदि की जानकारी बिरसा किसान रथ के माध्यम से किसानों को दी जाएगी।

बताया गया कि बिरसा किसान रथ जिले के विभिन्न प्रखण्डों के ग्रामीण क्षेत्र में कृषि वैज्ञानिकों, पदाधिकारियों, प्रसार कर्मियों, प्रगतिशील कृषकों के साथ जन-जन तक खेती से संबंधित तकनीकी समस्यों का समाधान, योजनाओं की जानकारी आदि को पहुंचाने हेतु परिभ्रमण करेगा।बिरसा किसान रथ में मुख्यमंत्री, मंत्री कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग तथा विभागीय पदाधिकारियों का कृषकों के नाम संदेश एवं सरकार द्वारा विगत चार वर्षों में किये गये कार्यों का प्रचार प्रसार किया जाएगा। साथ ही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी बिरसा किसान रथ के द्वारा दी जाएगी।

पूर्व जिला पार्षद ने सुरदा दुर्गा मंडप में जरूरतमंद के बीच बांटे 100 कम्बल

पूर्व जिला पार्षद ने सुरदा दुर्गा मंडप में जरूरतमंद के बीच बांटे 100 कम्बल

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

नव वर्ष व मकर संक्रांति के अवसर पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष सह मुसाबनी अंश 18 के पूर्व जिला पार्षद बाघराय मार्डी ने सोशल मिडिया प्रभारी गौरांग माहली, मास्टर लोबीन सबर,गणेश टुडू सहित अन्य अपने समर्थकों के साथ सुरदा राजीव चौक के समीप दुर्गा मंडप में लगभग 100 से अधिक जरूरमंद ग्रामीणों के बीच कम्बल का वितरण किया। इस क्रम में उन्होंने कई वृद्ध और असहाय लोगों के बीच कड़ाके की ढंढ से बचने के लिए घर घर जाकर भी कंबल बांटे ।
कम्बल मिलने से वृद्ध काफी खुश नजर आए।

उन्होंने कहा की हर वर्ष जरूरत मंद लोगों के बीच वे कम्बल वितरण करते हैं। इस वर्ष 9 पंचायत के 46 गांव में 6 हज़ार कम्बल का वितरण का लक्ष्य रखा गया है।यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। मौके पर उन्होंने दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों की समस्याओं को सुना। स्थानीय लोगों ने पूर्व जिला पार्षद बगड़ा मंडी से एक सांस्कृतिक मंच बनवाने की मांग की ।जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि लोगों की सुविधा के लिए जल्द ही यहां सांस्कृतिक मंच या सामुदायिक भवन का निर्माण करवाएंगे। पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए जल मीनार लगवाने की उन्होंने घोषणा की।
कम्बल प्राप्त करने वालों में मुख्य रूप से सुरदा टाउनशिप के सैकड़ों लोग शामिल थे।

धोबनी पंचायत भवन में विकसित भारत संकल्प यात्रा पर हुआ विशेष अयोजन

धोबनी पंचायत भवन में विकसित भारत संकल्प यात्रा पर हुआ विशेष अयोजन

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरकार की योजनाओं की ग्रामीणों जानकारी देने एवं सरकार की योजनाओं का लाभ लेने व लाभान्वित करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शनिवार को धोबनी पंचायत भवन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो मौजूद थे। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत केन्द्र की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभ प्राप्त कर रहे लाभुकों से सीधे संवाद करने के लिए उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां सभी को विकसित भारत के निर्माण के लिए शपथ दिलाई गई। सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मोबाईल वैन से पूरे भारत में सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना इसका मकसद है। इसके माध्यम से सरकारी योजना जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजना प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे व आम जन लाभान्वित हों, यही के उद्देश्य है। उन्होंने ग्रामीणों को केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा, सांसद प्रतिनिधि दिनेश साव, जयंत घोष, भीम बहादुर लामा, ग्राम प्रधान गौरव किस्कू,मुखिया राम चन्द्र मुर्मू,भाजपा महामंत्री विरमान लामा,समरनाथ मुखर्जी, मल्लू, बिष्णु रजक आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम में काफी संख्या में जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाएं, प्रशासनिक पदाधिकारी व कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं लाभुक उपस्थित थे।

दिशा विहीन सोच लक्ष्य को नहीं भेद सकती -अर्जुन मुंडा

दिशा विहीन सोच लक्ष्य को नहीं भेद नहीं सकती -अर्जुन मुंडा

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

केंद्रीय जनजातीय सह कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि किसी भी खेल या खिलाड़ी का विकास तभी संभव है जब उसकी गति के साथ दिशा भी हो। दिशा विहीन सोच से लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा 2047 के लक्ष्य को रख कर चलाया जा रहा अभियान एक साधारण अभियान नहीं बल्कि इसमें छिपा हुआ विकसित राष्ट्र का संकल्प है।

दमादरी स्पोर्ट्स ग्राउंड खरसावां में 26 लाख की लागत से प्रैक्टिस शेड का शिलान्यास करते हुए केंद्रीय मंत्री सह सांसद ने कहा कि यहां पर आर्चरी अकादमी की शुरुआत एक परम लक्ष्य को रखकर किया गया था । यहां पर लगाया गया पौधा अब एक वृक्ष का रूप धारण कर चुका है। आज इसी गांव में दीपिका कुमारी जैसी प्रतिभा ने प्रशिक्षण प्राप्त किया और आज वह सबसे कम उम्र की पद्मश्री प्राप्त खेल प्रतिभा हैं । पलटन हादसा जैसे खिलाड़ी ने इसी गांव से अपने जीवन की शुरुआत की और मेक्सिको में अयोजित जूनियर वर्ल्ड कप के चैंपियन बन कर लौटे। उन्होंने जिले में संचालित आर्चरी अकादमी एवं जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व क्षमता के बदौलत आज कई खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवम अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल चुकी है। उन्होंने खेल संघों को निर्देश दिया कि वह युवा शक्ति की पहचान कर उन्हें लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रेरित करें।

इस इस दौरान आईटीडीए के निदेशक श्री संदीप दोराईबुरु, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, आर्चरी संघ के सचिव सुमन चंद्र मोहंती, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, पूर्व अध्यक्ष उदय सिंह देव, रामनाथ महतो, रानी हेंब्रम, उत्तम मिश्रा, सुदामा हाईबुरु, नयन नायक, सुशील सारंगी, इंद्रजीत उरांव सहित कई लोग शामिल थे।

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत साथिया सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत साथिया सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट)

हमारे जीवन में शारीरिक एवं मानसिक विकास दोनों ही आम भूमिका निभाती हैं -उपायुक्त

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत समुदायिक भवन सभागार सरायकेला में साथिया सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, सिविल सर्जन डॉ अजय सिन्हा एवं अतिथि द्वारा सामूहिक रूप से दिप प्रज्वलित कर किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि साथिया राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चलाये जा रहे कार्यक्रम की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने की जरूरत है, साथ ही कहा कि साथिया लोगों के अंदर विभिन्न तरह की भ्रांतियों को मिटाने हेतु जागरूक करें इस दौरान उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज किशोर-किशोरी एवं युवा वर्ग अपनी समस्या को किसी के साथ साझा नहीं कर पाते है तो समस्या अपने साथियों के साथ साझा करे।साथ ही उन्होने कहा कि किशोर उम्र में बच्चों की सबसे बड़ी समस्या कुपोषण तथा एनीमिया है,जिसकी रोकथाम के लिए संतुलित आहार, अनुशासन एवं नियमित दिनचर्या का पालन करना आवश्यक है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सिविल सर्जन डा अजय सिन्हा ने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य एक ज्वलंत मुद्दा है,इसे बचने के लिए सभी बच्चे, किशोर-किशोरियों को अपने माता-पिता,भाई-बहन को दोस्त बनाकर अपनी परेशानी उनसे साझा करनी चाहिए,इससे उन्हें मानसिक समस्याओं से उबरने में मदद मिलेगी।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोर के पोषण को बढ़ाना, यौन प्रजनन और मातृ स्वास्थ्य को सक्षम बनाना, मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ाना, किशोरों में क्षति और हिंसा की रोकथाम, नशावृति की रोकथाम, गैर संचारी रोगों की रोकथाम के लिए व्यवहार परिवर्तन करना शामिल है।

मुसाबनी में सहारा एजेंट का बेटा बना चार्टर्ड एकाउंटेंट मेहनत से पाया मुकाम

मुसाबनी में सहारा एजेंट का बेटा बना चार्टर्ड एकाउंटेंट मेहनत से पाया मुकाम

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

मुसाबनी में सहारा एजेंट परिवार से संबंध रखने वाले अविनाश मुख़र्जी ने कड़ी मेहनत व परिश्रम के दम पर चार्टर्ड एकाउंटेंट की परीक्षा पास कर परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

अविनाश मुख़र्जी मुसाबनी 1शिव मंदिर पाड़ा के रहने वाले है। वे साधारण परिवार से संबंध रखते है। इनके पिता अमरनाथ मुखर्जी सहारा एजेंट है। जबकि माता मिनाक्षी मुखर्जी गृहणी है।अविनाश की प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से हुई है। अविनाश ने वर्ष 2012 में मैट्रिक की परीक्षा सरस्वती विद्या मंदिर से पास की थी। 2014 में केंद्रीय विद्यालय सुरदा से इन्होनें 12वीं पास की ।अविनाश बताते है कि उन्होंने 12 वीं क्लास में ही सीए बनने का सपना देखा था।अविनाश ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि नशे से दूर रहें अपने लक्ष्य का निर्धारण कर इस हद तक प्रयास करें कि प्रकृति को भी बाध्य होना पड़े आपको फल देने के लिए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, गुरुजनों व दोस्तों को दिया है।

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन आईआरबी 2 मुसाबनी का चुनाव संपन्न

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन आईआरबी 2 मुसाबनी का चुनाव संपन्न

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

    झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन आईआरबी 2 चाईबासा कैम्प मुसाबनी शाखा का चुनाव मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुजूर, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी मंत्री छोटेलाल महतो की देखरेख में बटालियन मुख्यालय एवं विभिन्न कंपनियों में संपन्न हुआ।

    चुनाव में अध्यक्ष पद पर कांटे के मुकाबले में वर्तमान अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह को सनिका कुजूर ने 45 वोटो से पराजित कर दिया। सनिका कुजूर को 336 एवं सुनील सिंह को 291 मत प्राप्त हुए। सनिका कुजूर अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किये गए। उपाध्यक्ष पद पर शक्ति में मंडल निर्वाचित घोषित किए गए। सचिव पद पर चंदन कुमार झा ने जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर डॉ प्रभु दयाल सिंह मुंडा, संयुक्त सचिव पद पर जयंत प्रधान,केंद्रीय सदस्य के रूप में राजेश रंजन प्रसाद निर्वाचित घोषित घोषित किए गए।अंकेक्षक के पद पर मुकेश कुमार साहू चुने गए। वाहिनी मुख्यालय प्रतिनिधि के पद पर हवलदार भरत सिंह निर्वाचित घोषित किए गए । कंपनी प्रतिनिधियों का भी चुनाव संपन्न हुआ। ए कंपनी प्रतिनिधि के रूप में धनंजय यादव, बी कंपनी में रंजीत कुमार एवं सी कंपनी में अजय कुमार सिंह निर्विरोध कंपनी प्रतिनिधि निर्वाचित घोषित किए गए। डी कंपनी में उत्तम कुमार प्रजापति, ई कंपनी में विवेक कुमार सिंह एवं एफ कंपनी में अशोक कुमार महतो प्रतिनिधि के रूप में चुनाव जीते। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं निधियां को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुजूर द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई इस अवसर पर अध्यक्ष सनिका कुजूर ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष के नाते सभी लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि जवानों एवं बटालियन के बेहतरी के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे जैसा पूर्व में कार्य संगठन के पदाधिकारी करते आ रहे थे उसे आगे बढ़ाने के लिए हम संकल्प लेते हैं ।इस अवसर पर आइआरबी 2 के कई अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।

    Design a site like this with WordPress.com
    Get started