सरायकेला/आदित्यपुर
जमशेदपुर डेयरी (सुधा डेयरी) कंपनी में मां तारा एजेंसी ठेकेदार द्वारा श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी नहीं देने का मामला सुर्खियों में आया है जहां पर कंपनी में मां तारा एजेंसी ठेकेदार द्वारा श्रमिकों को 331 रुपए की राशि पर मजदूरी कराई जा रही है जिसका मजदूरों ने श्रम अधीक्षक को लिखित शिकायत की है।

वहीं लिखित शिकायत में कहा गया है कि जमशेदपुर डेयरी (सुधा डेयरी) कंपनी में मां तारा एजेंसी ठेकेदार द्वारा न्यूनतम मजदूरी नहीं दी जा रही है इन से ₹331 की राशि पर मजदूरों मजदूरी कराई जा रही है और इसका विरोध करने पर काम से निकाल देने की धमकी दी जाती है इसके साथ-साथ पीएफ ईएसआई में भी धांधली की जाती है और साप्ताहिक अवकाश भी नहीं दिया जाता वहीं लिखित शिकायत में मजदूरों में श्रमिक अधीक्षक से कंपनी में जाकर जांच करके मजदूरों को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है

इसके साथ-साथ एक और मामला सामने आए हैं जिसमें की विकास गुप्ता नाम के व्यक्ति ने भी सुधा कंपनी के खिलाफ गम्हरिया थाने में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।
विकास गुप्ता ने शिकायत में कहा कि उन्होंने सुधा कंपनी से एक स्टॉल लिया था जो की स्टोल सुधा कंपनी की ओर से उन्हे सारी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सुधा कंपनी उन्हें टाटानगर स्टेशन पर लगाने के लिए स्टॉल दिया गया था जिसका समय सीमा 21/01/2019 से 20/01/2020 तक तय कि गई थी। वहीं कागजी प्रक्रिया में स्टॉल लेने के लिए विकास गुप्ता ने एचडीएफसी बैंक में ₹5 लाख डिपॉजिट भी करवाए थे।
वहीं विकास गुप्ता ने सुधा कंपनी द्वारा दी गई स्टॉल को 17/01/2020 को वापस भी कर दिया लेकिन सुधा कंपनी अब विकास गुप्ता से लाइसेंस के नाम पर ₹3 लाख की राशि की मांग कर रही है वहीं लिखित शिकायत में विकास गुप्ता ने कहा कि HDFC बैंक के द्वारा उन्हें फोन करके कहा गया कि ₹3 लाख नहीं जमा करने पर उनके डिपॉजिट किए हुए ₹5 लाख मैं से ₹3 लाख काट लिए जाएंगे. इन सभी मामले की जानकारी लेने के लिए जब विकास गुप्ता सुधा कंपनी में गए तब सुधा कंपनी के सिक्योरिटी ने उन्हें धक्के मार कर बाहर निकाल दिया और उनके साथ में मारपीट की जिसका उन्होंने गम्हरिया थाने में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।
शेष अगले अंक में पढ़ते रहे झारखंड क्राईम रिपोर्टर












