एग्रो स्मार्ट विलेज देवली में प्रशिक्षण के तीसरे दिन उद्यान विभाग की दी गयी जानकारी।
पूर्वी सिंघम/मुसाबनी
मुसाबनी प्रखंड के गोहला पंचायत के देवली आंगनबाड़ी केंद्र भवन में मंगलवार से आयोजित 10 दिवसीय एग्रो स्मार्ट विलेज प्रशिक्षण के तीसरे दिन जिला उद्यान पदाधिकारी द्वारा उद्यान विभाग से संबंधित विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई। किसानों को फल, सब्जी, फूल आदि का उत्पादन कर आत्मनिर्भर बनने के टिप्स दिए गए।ब्लॉक कोडिनेटर दीपक कुमार महतो ने किसानों को पपीता व केले की खेती वैज्ञानिक तरीके से करने की विस्तृत जानकारी दिया।किसानों को मिट्टी नमून, सब्जी उत्पादन, मोटे आनाज, यूरिया, दवा, बीज, स्टोबेरी, ड्राइगन फूड, मडुआ, धान एवं मकई के उत्पादन पर विस्तार पूर्वक जानकारी दिया।
प्रशिक्षण के दौरान कृषि विभाग के प्रखंड सहायक तकनीकी प्रबंधक अनिता कुमारी,गोहला के मुखिया पारबात हांसदा, पंसस बन्दना पाल, सीता नाथ पाल, सहायक तकनीकी प्रबंधक, सीआरपी विनय कुमार सहित काफी संख्या में पंचायत के किसान मौजूद थे।
पीडीएस दुकानदार संघ ने पीडीएस दुकानदार संघ के अध्यक्ष फूलकांत झा के नेतृत्व में नवपदस्थापित जिला आपूर्ति पदाधिकारी जेके मिश्रा का किया स्वागत किया। इस दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया।
इस दौरान फुलकांत झा ने डीएसओ को खाद्यान्न वितरण में आ रही समस्याओं से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं के बावत पूर्व में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया। किन्तु, अबतक समाधान नहीं हो सका। नए डीएसओ ने मिलजुल कर सारे विवाद को खत्म करने का आश्वासन दिया गया।
राजद प्रदेश महासचिव अर्जुन यादव ने गम्हरिया सीडीपीओ पर लगाया कई आरोप।
सरायकेला/गम्हरिया
12 अक्टूबर बृहस्पतिवार को राजद प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव ने गम्हरिया सीडीपीओ साधना चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए समाज कल्याण मंत्री जोबा मांझी एवं जिले के उपायुक्त से जांच कर कार्यवाई करने की मांग की है।
अर्जुन यादवयादव ने कहा है कि सीडीपीओ साधना चौधरी गम्हरिया एवं नीमडीह के प्रभार में हैं। उनके द्वारा गम्हरिया एवं नीमडीह में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका की बहाली में अनियमितता बरती गई है। श्री यादव ने कहा है कि बहाली में लेन देन हुई है। जिनके द्वारा लेन देन नही किया गया उनका आवेदन को अनुमोदन के लिए डीपीओ कार्यालय नही भेजा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बीते 11 सितम्बर को मोती नगर बड़ा गम्हरिया में सेविका की बहाली हुई थी। निशा राय की सेविका हेतू चयन की घोषणा खुद सीडीपीओ साधना चौधरी ने किया था। लेकिन रिश्वत नही मिलने के कारण बीस दिन बाद भी डीपीओ कार्यालय अनुमोदन के लिए नही भेजा गया। इसी तरह की कई उदाहरण है जिससे भ्रष्टाचार की बू आ रही है। उन्होंने कहा कि साधना चौधरी जहां भी रही भ्रष्टाचार कर आंगनबाड़ी में बहाली की। उन्होंने सीडीपीओ साधना चौधरी के विरुद्ध जांच कर कार्यवाई करने की मांग की है।
आदित्यपुर जियाडा भवन में फिर से एसपी का कैंप कार्यालय प्रारंभ किया गया।
सरायकेला/आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सड़कों पर रफ ड्राइविंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई–पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार
सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर जियाडा भवन में सरायकेला एसपी का कैम्प कार्यालय फिर से प्रारंभ किया गया। एसपी डॉ विमल कुमार ने बताया कि अगले हफ्ते से नियमित रूप से यहां अपराह्न 12: 00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक लोगों से मिलेंगे. जरूरत के अनुसार समय बढ़ भी सकता है. उन्होंने कहा किसी कारणवश यदि गुरुवार को वे उपस्थित नहीं हो सकेंगे तो शनिवार को उपलब्ध रहेंगे. हालांकि गुरुवार को फरियादी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. एसपी ने बताया कि जिला मुख्यालय से दूरी होने के कारण लोग अपनी समस्याओं को उन तक लेकर नहीं पहुंच पाते हैं इस वजह से इस कैम्प कार्यालय को फिर से एक्टिवेट किया गया है।
वहीं दुर्गा पूजा को लेकर एसपी ने जिला पुलिस की तैयारियों के सम्बंध में बताया कि जिला पुलिस पूजा के दौरान हर अपराधियों पर पैनी नजर रखेगी. जेल से छूटे अपराधियों की पूरी सूची सम्बंधित थानों को दे दी गयी है. जरूरत पड़ने पर उन्हें जिलाबदर भी किया जाएगा. संदिग्ध लोगों के खिलाफ 107 लगाने का निर्देश दिया गया है. पूजा पंडालों के आसपास जाम की स्थिति न बने ट्रैफिक पुलिस की इसको लेकर विशेष रूप से निर्देश दिया गया है. जिला स्तर पर कंट्रोल रूम को एक्टिव कर दिया गया है. पूजा कमेटियों को अपने वोलेंटियर के जरिए विधि- व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने का निर्देश दिया गया है. संबंधित थानों के साथ समन्वय बनाकर उत्सव को सफल बनाने को कहा गया है. पूजा के दौरान अतिरिक्त पुलिस के साथ क्यूआरटी को भी तैनात किया जाएगा. सभी पूजा कमेटियों को पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया गया है. रफ ड्राइविंग के खिलाफ आज से ही ट्रैफिक पुलिस को जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया गया है।
एसपी डॉ विमल कुमार ने साफ शब्दों में कहा है कि जिले में कहीं भी ब्राउन शुगर के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि ब्राउन शुगर नस्ल को बर्बाद कर रहा है इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यदि कहीं से भी इसकी शिकायत मिलती है वहां के थानेदार नपे जाएंगे. इसके अलावा अवैध शराब के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जाएगा।
कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय , सराईकेला में भुवन ऋभु के द्वारा लिखी गयी.व्हेन चिल्ड्रन हैवे चिल्ड्रन का लोकार्पण किया गया।
सरायकेला/चांडिल
सरायकेला अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के शुभावसर पर कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय सराईकेला में भुवन ऋभु के द्वारा लिखी गयी।
पुस्तक ‘व्हेन चिल्ड्रन हैवे चिल्ड्रन ‘ का लोकार्पण किया गया . लोकार्पण पद्मश्री छुटनी महतो जी के कर कमलो द्वारा हुआ . मौके पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी श्री संतोष ठाकुर और जिला बाल कल्याण समिति के जुझार सोरेन भी मौजूद थे . कार्यक्रम का सञ्चालन युवा एवं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया . छुटनी महतो ने बालिकाओ से बाल विवाह का पुरजोर विरोध करने की मांग की एवं अपने बाल विवाह के कारण झेली हुई तकलीफो को उनके साथ साझा किया एवं बाल विवाह मुक्त सराईकेला अभियान के प्रति अपना समर्थन जताया।
डायरिया प्रभावित परिवारो से मिले विधायक सविता महतो।
सरायकेला/ईचागढ़
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
विधायक सविता ने गांव में खराब पड़े जलमिनार को तुरंत मिस्त्री बुलकर बनवाया
सरायकेला जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सितु पंचायत के डुमरा गांव में विगत दिनों डायरिया होने कि जानकारी विधायक सविता महतो को मिली। जिसपर विधायक ने तुरंत मामले को संज्ञान में लेकर जिले के सिविल सर्जन व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से दूरभाष पर बात कर तुरंत गांव में स्वस्थ कैंप लगाने का निर्देश दिए। वही मंगलवार देर रात को ही मेडिकल टीम गांव पहुंचकर मोर्चा संभाला और डायरिया मरीजों का ईलाज आरंभ किया।
इसकी सुचना पाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी कीकू महतो भी गांव पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। वही बुधवार को विधायक सविता महतो डुमरा गांव पहुंचकर डायरिया पीड़ितों का हाल जाना और मेडिकल टीम को कई जरुरी दिशा निर्देशदिए।
इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, पूर्व मुखिया पंचान्न पातर, हरेन महतो, अमित सिन्हा, दीपक कैवत आदि उपस्थित थे।
इस दौरान विधायक ने गांव में खराब पड़े जलमिनार को तुरंत मिस्त्री बुलकर बनवाया और चालु करवाया। साथ ही विधायक ने डुमरा गांव के हरिजन टोला में विधायक निधि से एक नए चापाकल लगवाने का भी घोषणा किए जो एक दो दिन के अंदर लग जाएगा।
इस दौरान विधायक ने टोला के लोगो से पानी उबाल कर पिने, घर के आस पास साफ सुथरा रखने व किसी भी परिश्तथि में चिकित्सक का सल्हा लोने को कहा। वही विधायक ने टोला के लोगो के बीच ओआरएस आदि का वितरण किया।
बाबूलाल मरांडी पूर्व विधायक अरविंद सिंह से मिले,पंडाल निर्माण की भव्यता को देख कहा पूजा के दौरान भी आउंगा।
सरायकेला/आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आवास पर पहुंचे. यहां वे पूर्व विधायक अरविंद सिंह से मिले. मौके पर वे बोले अरविंद सिंह पहले भी पार्टी में थे, हमारे साथ थे और जल्द ही वे विधिवत भाजप में आएंगे. उन्होंने कोल्हान में भाजपा की संकल्प यात्रा को सफल बताया. मरांडी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्थन मिल रहा है. उन्हें आगामी चुनाव में तैयार रहने को कहा गया है. इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक के पंडाल निर्माण का भी जायजा लिया।
पंडाल निर्माण की भव्यता को देख उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान भी आउंगा. यह देवी दुर्गा से वादा कर के जा रहा हूं. पूर्व विधायक ने कहा कि इस बार मैकेनिकल लाइट से पूरा पंडाल और मुख्य मार्ग जगमगाएगा. ज्यादा भीड़-भाड़ को देखते हुए इस बार दिव्यांग, बुजुर्ग और महिलाओं के दर्शनार्थ हर दिन 2-2 घंटे फिक्स करेंगे, ताकि लोग सहज रूप से दर्शन कर सकें. 14 अक्टूबर को छोटी मूर्तियों के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी. इसमें कॉलोनी के लोग शामिल रहेंगे और उसी समय से पंडाल के पट खोल दिये जायेंगे।
संकल्प यात्रा का संबोधित करने जमशेदपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी।
झारखंड में पुणे भाजपा का प्रथम:-बाबूलाल मरांडी
जमशेदपुर शहर स्थित बोधि विहार नामक सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल के परिसर में झारखंड प्रदेश के गठन के पश्चात् प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में अपनी सेवा देने वाले तथा वर्त्तमान में झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी की आमसभा का आयोजन हुआ।
जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक आभा महतो, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल साडंगी, बारी मुर्मू , भरत सिंह, नीरज सिंह , आदि के अलावा जमशेदपुर महानगर भाजपा के अनेकों गणमान्य पदाधिकारी और पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम के कई मंडलों से जुड़े अनेक महिला और पुरुष कार्यकर्त्ताओं की सक्रिय उपस्थिति रही।।
भाजपा जमशेदपुर के जिलाध्यक्ष गुंजन यादव के स्वागत भाषण के उपरांत अपने संबोधन में सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्र सरकार की नीति द्वारा आमजन के कल्याण की बातें बताईं वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने प्रदेश की हेमंत सरकार की नीयत पर सवाल उठाए। मुख्य अतिथि और वक्ता बाबूलाल मरांडी ने विश्व प्रसिद्ध भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र को सराहा तथा उपस्थित श्रोताओं से अपील की कि इस “संकल्प यात्रा” के मुख्य उद्देश्य प्रदेश से वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने और आगामी 2024 के चुनाव में झारखंड में पुनः भाजपा की ही सरकार बनाने का संकल्प लें।
भुईयाडीह आदर्शनगर काली मंदिर के समीप नुक्कड सभा का आयोजन किया गया।
जमशेदपुर/भुईयाडीह
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर साकची प्रखण्ड के अन्तर्गत भुईयाडीह आदर्शनगर काली मंदिर के समीप नुक्कड सभा का आयोजन प्रखण्ड उपाध्यक्ष पंचू राम के अध्यक्षता में संध्या 6 बजे से आयोजित की गई।
नुक्कड सभा कार्यक्रम को मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने संबोधित करते हुए कहा कि आज कांग्रेस पार्टी को आम जनता के बीच पहुंचकर नुक्कड सभा के माध्यम से जनहित के विषयों को लेकर आया हूँ। आज झारखण्ड में एक व्यक्ति घुस रहे है और बहुत बड़ी बड़ी बात कर रहे है, जब कि उन्हें प्रथम मुख्यमंत्री बनने का अवसर भी मिला मात्र ढाई साल में झारखण्ड को जला कर रख दिया, लोग आपस में मार काट पर उतारू हो गए। वो समय बहुत ही मानवता के दृष्टिकोण से बहुत ही घृणित समय था। जब यही दुध-भात वाले नेता ने भाजपा दल को त्याग दिया और झारखण्ड में घूम-घूम कर कहा कि जीवन में कभी भी भाजपा जैसी भ्रष्ट पार्टी में नही जाऊँगा, यदि ऐसी समय आयेगी तो कुतुबमीनार से कुद कर जान दे दुंगा, यही बात को याद दिलाने आया हूँ कि अब इनके राजनीति को दुध-भात ही समझ जाए कि कल क्या बोले, आज क्या बोले और कल क्या करेंगे। हम, आप सभी को सावधान रहने की जरूरत है।
नुक्कड सभा के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण बात रखना चाहता हूँ कि विगत 9 वर्षों में हर घर को महंगाई ने बर्बाद कर दिया है। 450 रू का गैस 920 रू में मोदी सरकार बेच रही है, यह सीधा डाका है। पेट्रोल डीजल का प्रति बैरल किमत कम होने के बाद भी 100 रू में बेच कर आम जनता को लुटा जा रहा है। खाद्य पदार्थ, रेल किराया, घर बनाने की सामग्री की किमत आसमान छू रही है। सरकारी उपक्रम बेचा जा रहा है, रेलवे में 3 लाख से अधिक पद पर बहाली नही किया जा रहा है, अब नौजवान कहा नौकरी लेने कहाँ जाऐंगे। मोदी राज में एक तरफ से सभी भाजपा नेता जनता को गुमराह करने वाली बातों को समाज में फैला रहें है। इनके नेता हर समय लोकतंत्र में चुनी गई सरकार को ईडी, सीबीआई के माध्यम से डरा धमका कर या खरीद फरोख्त कर सरकार खरीद रही है। जो सरासर निंदनीय विषय है।कांग्रेस पार्टी अब नुक्कड सभा के माध्यम से जनहित की बात रखने आई है। भारत को सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गाँधी ही चला सकते है। हर घर में खुशी लाने कार्य कांग्रेस पार्टी करेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतुल गुप्ता,धर्मा राव , शैलेन्द्र सिंह, प्रकाश जयसवाल, पंचु राम , संध्या दास, हरिहर प्रसाद, दुर्गा प्रसाद इत्यादी नेताओं ने सम्बोधित किया। नुक्कड सभा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं बस्तीवासी शामिल हुए।
धर्मसभा में भाग लेने समर्थको सहित राँची गये डॉ0 जे एन दास
सरायकेला/आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
राँची में आहूत धर्मसभा में भाग लेने के लिए विश्व हिन्दू परिषद धर्मप्रसार के कार्यकर्ता आज समर्थकों सहित रवाना हुए। इससे पूर्व समर्थक आज प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 जे0 एन0 दास के नेतृत्व में आरआईटी मोड़, आदित्यपुर के पास एकत्रित हुए तथा वहाँ से विभिन्न वाहनों पर सवार होकर राँची के लिए प्रस्थान किया।
उल्लेखनीय है कि विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नवनिर्मित भगवान राम के मन्दिर के लिए शौर्य यात्रा के माध्यम मन्दिर आन्दोलन में बलिदान हुए शूरवीरों का स्मरण करते हुए पूरे सनातन समाज को अयोध्या आने का निमंत्रण देने के लिए तथा मन्दिर के प्राण-प्रतिष्ठा की रुपरेखा तय करने के उद्देश्य से आज राँची में धर्मसभा का आयोजन किया गया था।
मौके पर मुन्नीलाल, भगवान सिंह, शानु सिंह, अमन सिंह, राहुल रॉय, देवा कुमार, रुपेन्द्र दास, धनंजय स्वर्णकार, आकाश महतो, साहिल कुमार आदि उपस्थित थे।
प्रदर्शनी सह समृद्धि दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
सरायकेला-खरसावां
संकल्प सप्ताह के तहत आकांक्षी प्रखंड सरायकेला के सभी पंचायत में आजीविका समूह की दीदियों के द्वारा उनके उत्पाद एवं किया जा रहे व्यवसाय से संबंधित प्रदर्शनी लगाते हुए समृद्धि दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर सभी पंचायत भवनों में समृद्धि दिवस का कार्यक्रम मनाते हुए आजीविका के और भी संसाधनों पर जेएसएलपीएस के पदाधिकारी और कर्मियों द्वारा प्रकाश डाला गया। किस प्रकार आजीविका समूह अपने और अपने परिवार के जीविकोपार्जन के लिए विभिन्न प्रकार के कार्य कर सकते हैं और सरकार से किस प्रकार उन्हें सहायता उपलब्ध कराई जा रही है इस पर भी विचार विमर्श किया गया।
विदित हो कि दिनांक 30 सितंबर 2023 को प्रधानमंत्री जी के द्वारा शुभारंभ किए गए संकल्प सप्ताह के तहत दिनांक 3 अक्टूबर को स्वास्थ्य मेला से प्रारंभ करते हुए आकांक्षी प्रखंड के विभिन्न बिंदुओं से संबंधित मेला प्रदर्शनी के माध्यम से संकल्प सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसका समापन दिनांक 9 अक्टूबर 2023 को प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से होना है। आज के समृद्धि दिवस पर लगाए गए प्रदर्शनी में प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी जेएसएलपीएस द्वारा विभिन्न पंचायत में जाकर अवलोकन भी किया गया।
कोलकाता का महाबोधि सोसाइटी में सम्मानित हुई झारखंड की राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षिका श्रीमती संध्या प्रधान।
पश्चिम बंगाल/कोलकाता
विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर All India federation of education। Organization. AEFAA के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में वेस्ट बंगाल के कोलकाता के महाबोधि सोसाइटी में सम्मानित की गईं झारखंड की राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षिका श्रीमती संध्या प्रधान।
पश्चिम बंगाल के महाबोधि सोसायटी कोलकाता कॉलेज स्क्वेयर में विश्व शिक्षक दिवस पर वर्तमान की शिक्षा नीति के ऊपर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोफेसर प्रदीप भट्टाचार्य एक्स एमपी,प्रोफेसर जय गोपाल मंडल उपस्थित हुए। कार्यक्रम के अध्यक्षता AEFAA के वाइस प्रेसिडेंट मिथिलेश शर्मा के द्वारा की गई।
कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के विभिन्न प्रांत से चार संगठन के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में शिक्षकों का कर्तव्य एवं विद्यार्थियों के जीवन का लक्ष्य हासिल करने में भूमिका के बारे में सभी ने अपनी मत रखा। यह कार्यक्रम पश्चिम बंगाल के विभिन्न शिक्षक संगठन के मिलित तत्वबधान में आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन AEFAAके महासचिव नब कुमार कर्मकार के द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन सचिव श्री अधीर कुमार दास के द्वारा किया गया।