पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
जमशेदपुर:बारीगोड़ा गोविंदपुर रेलवे फाटक पर ब्रिज के निर्माण एवं पूर्वी सिंहभूम की जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए सांसद विद्युत वरण महतो ने मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपाहै

आम जनमानस की सुविधा के लिए पूर्वी सिंहभूम सांसद विद्युत वरण महतो ने मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा।
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जमशेदपुर पुलिस ने लोगों के बीच वितरण किया गुम 334 मोबाइल फोन।
5 अक्टूबर गुरुवार को पूर्वी सिंहभूमि जिले के बिष्टुपुर के थाना में कॉन्फ्रेंस कार्यकर्म का आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न अभियानों में बरामद 285 गुम मोबाइल फोन लोगों के बीच वितरण किया गया. कार्यक्रम जमशेदपुर एसएसपी किशोर कौशल द्वारा गुरुवार को कुल 285 मोबाइल बांटे गए हैं. इसके अलावा, 49 मोबाइल ग्रामीण इलाके के लोगों के हैं. इन्हें संबंधित थानों में बांटा गया है. इस तरह गुरुवार को कुल 334 मोबाइल का वितरण किया गया है. मोबाइल वितरण का गुरुवार को यह छठा चरण रहा. इसके पहले पांच बार मोबाइल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है. इसके पहले पांच बार में कुल 1149 मोबाइल लोगों के बीच जा चुके थे.

यह ऐसे मोबाइल हैं जो या तो गुम हो गए थे या चोरी कर लिए गए थे, जिनके मोबाइल चोरी हुए थे या गायब हुए थे, उन्होंने संबंधित थानों में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने इन मोबाइल फोन की तलाश की और ज़ब्त करने के बाद अब इन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचा दिया है. पुलिस को अब तक 4108 मोबाइल खोने की शिकायत हुई है. गौरतलब है कि पहले मोबाइल गायब होने पर प्राथमिकी दर्ज कर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है. एसएसपी ने बताया कि गुम हुए मोबाइल फोन को टेक्निकल टीम के द्वारा जमशेदपुर के आसपास के क्षेत्रों में चालू मोबाइलों को बरामद किया जाता है. एसएसपी ने बताया कि गुम हुए मोबाइल फोन की रिपोर्ट लिखवाने के लिए लोगों को थाने आकर शिकायत दर्ज करवाने की आवश्यकता नहीं है. इसके लिए व्हाट्एप नंबर जारी किया गया है, जिसके लोग अपने गुम मोबाइल की जानकारी दे सकते है।
जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले जन नेता डॉ अजय कुमार जी के द्वारा एक जरूरतमंद परिवार का बिल हुआ माफ।
जमशेदपुर के पूर्व सांसद @+91 98104 86605 जी के प्रयास से 1,26,000 रुपए का बिल हुआ । (काल्पनिक नाम मोहम्मद सलीम )पिछले कई दिनों से अस्पताल में इलाज रथ थे ।

इलाज के दौरान उनका बिल 1,86,000 हो गया था जिसमे की ₹60000 सलीम जी ने जमा करवाए थे बाकी के पैसे देने में सक्षम नहीं थे जिसके कारण इलाज में काफी परेशानी आ रही थी गोलमुरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अतुल गुप्ता जी को इस बात की जानकारी मिली अतुल गुप्ता जी ने तुरंत डॉ अजय कुमार जी से संपर्क साधकर स्थिति से अवगत कराया डॉ अजय कुमार जी ने बातों को संज्ञान में लेते ही टीएमएच के प्रबंधक से बात कर मरीज के बकाया राशि 1,26,000 को माफ करवाया गोलमुरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अतुल गुप्ता जी एवम मरीज के परिजनों ने डॉ अजय कुमार जी का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि डॉक्टर अजय कुमार जी के द्वारा किया गया सहयोग बहुमूल्य है।
एन एच ए आई ( NHAI) ने निकाला चांडिल गोल चक्कर से जामडीह तक सड़क मरम्मती का टेंडर।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने चांडिल गोलचक्कर से जामडीह तक NH32 के मरम्मती के कार्य का निकला टेंडर जिसके लिए रांची लोकसभा के माननीय सांसद संजय सेठ ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी का जताया आभार ।


ज्ञात हो कि चांडिल गोल चक्कर से जामडीह तक सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए माननीय सांसद संजय सेठ जी लगातार केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी एवं NHAI के अधिकारियों से पत्राचार एवं फोन के माध्यम से सड़क की मरमती के लिए वार्ता कर रहे थे जिसमें NHAI के अधिकारियों ने रेलवे की जमीन में सड़क निर्माण का मामला उठाया जिसमें माननीय सांसद ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव जी को पत्राचार एवं रेलवे के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर रेलवे की जमीन में रोड निर्माण के लिए एनओसी (NOC) उपलब्ध करवाया । NHAI के अधिकारियों ने एनओसी मिलते ही प्राक्कलन तैयार कर इस रोड निर्माण का टेंडर निकला रोड मरम्मती का कार्य इस क्षेत्र की जनता की बहुप्रतिक्षित मांग थी । माननीय सांसद ने NHAI अधिकारियों से वार्ता कर के निर्देश दिया है कि रोड की मरमती का कार्य गुणवत्तापूर्ण हो ।
जमशेदपुर में जाम को लेकर एक्शन में पुलिस,, चलाया विशेष जांच अभियान।
जमशेदपुर : बुधवार को एएसपी सुमित कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में साकची बाजार क्षेत्र की सड़कों पर सघन जांच अभियान चलाया गया. साथ ही जहां-तहां बेतरतीब पार्किंग करने वाले लोगों को नसीहत देकर दोबारा पकड़े जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गयी. एएसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि त्यौहार का मौसम है, लोग खरीदारी करने बाजार आ रहे हैं. मगर बेतरतीब पार्किंग और जहां-तहां अवैध रूप से फुटपाथ पर दुकान लगाकर लोग सड़क को जाम कर रहे हैं।

एसपी ने बताया कि फिलहाल उन्हें नसीहत दी गयी है. विशेष तौर पर ऑटो चालकों को हिदायत दी गयी है. उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि सभी ऑटो चालकों से वार्ता कर उनसे सहयोग की अपील करें, अन्यथा दोबारा पकड़े जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
आदित्यपुर बस्ती वासियों का थाने में जोरदार विरोध प्रदर्शन।
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
4 अक्टूबर बुधवार को सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आदित्यपुर बस्ती आई रोड़ के लोगों ने बस्ती के एक मकान को दूसरे समुदाय को बेचे जाने के विरोध में एक बार फिर आदित्यपुर थाना पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया गया.आदित्यपुर बस्ती आई रोड के बस्ती वासियों का कहना है कि पुलिस द्वारा उक्त मामले में कार्रवाई नहीं की जा रही है, तो मामले को सरायकेला अनुमंडल न्यायालय में भेजा जाए जिससे अनुमंडल न्यायालय द्वारा मामले को लेकर न्याय संगत कार्रवाई की जा सके।

आपको बताते चलें कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आई रोड बस्ती निवासी स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से संजय लाल नामक व्यक्ति द्वारा अपने मकान को 11लाख रुपए में अन्य समुदाय को बेचे जाने से नाराज लोगों द्वारा बीते कई महीने से लगातार विरोध किया जा रहा है. मामले को लेकर बस्ती के लोगों द्वारा सरायकेला पुलिस अधीक्षक के समक्ष भी गुहार लगाई गई है ,इसी कड़ी में बुधवार आदित्यपुर बस्ती के दर्जनों महिला एवं पुरुषों ने थाना पहुंचकर अपना विरोध जताया ,बस्ती वासियों का कहना है कि संजय लाल नामक व्यक्ति द्वारा 11 लाख कीमत में अपने पुराने मकान को शाकिर अली नामक व्यक्ति को बेच दिया गया है ,जिसका विरोध स्थानीय कर रहे हैं. बस्ती वासियों द्वारा बताया गया कि वह उक्त मकान को लोग भी खरीदना चाहते हैं ,लेकिन अधिक कीमत में संजय लाल द्वारा बस्ती के लोगों को घर बेचने के बजाय बाहरी व्यक्ति को बेच दिया गया है. जिससे भविष्य में बस्ती का सहार्दपूर्ण माहौल बिगाड़ सकता है।
सरायकेला एसपी डॉ विमल कुमार ने महिला शक्ति पेट्रोलिंग स्पेशल फोर्स का किया गठन।
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला जिले के एसपी डॉ. बिमल कुमार ने आदित्यपुर थाने में महिला सुरक्षा को लेकर स्पेशल फोर्स का गठन किया.एसपी ने महिला एस.आई के नेतृत्व में कुल 8 महिला एएसआई और सिपाहियों की इस टीम को आदित्यपुर,आर.आई.टी,गम्हरिया और कांड्रा थाना क्षेत्र में गश्त लगाने सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई का जिम्मा सौंपा है.विशेष रूप से महिला सुरक्षा पर काम करने वाली इस टीम का नाम महिला शक्ति पेट्रोलिंग रखा गया है।

महिला शक्ति पेट्रोलिंग पार्टी को आदित्यपुर थाने से हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए डॉ. बिमल ने पत्रकारों को बताया कि इस फोर्स का गठन महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही किया गया है.उन्होने कहा कि आज शहरी क्षेत्र से इसकी शुरुआत हुई है और ग्रामीण क्षेत्र में भी विभिन्न थानों में तैनात महिला पुलिसकर्मी इसी तरह अपने थाना क्षेत्रों में कार्यरत रहेंगी.उन्होने बताया कि इसके लिए एक मोबाइल नंबर-9798302490 भी विशेष रूप से जारी करते हुए आज से ही इसका व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
इस नंबर पर महिलाओं के फोन आते ही टीम पीड़ित महिला तक पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई करने की शुरुआत करेगी.इसके लिए महिलाओं को किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए शक्ति पेट्रोलिंग टीम को सक्षम बनाया गया है.आदित्यपुर थाने से 4 स्कूटी पर सवार 8 महिला पुलिसकर्मियों को एसपी डॉ विमल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
घटा डैम का जलस्तर घटकर 181.50 पहुंचा तो सात रेडियल गेट बंद किया, तीन रेडियल गेट को एक-एक मीटर तक खोल कर छोड़ा गया
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला जिले के चंद्र विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चांडिल डैम का जलस्तर घटने के बाद मंगलवार की सुबह सात रेडियल गेट बंद कर दिए गए हैं. फिलहाल डैम का तीन रेडियल गेट को एक-एक मीटर तक खोल कर रखा गया है इचागढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने क्षेत्र का जायजा लिया.

वहीं मंगलवार की सुबह चांडिल डैम का जलस्तर 181.50 मीटर दर्ज किया गया. इससे चांडिल डैम के किनारे डूब क्षेत्र में रहने वाले विस्थापित परिवारों ने राहत की सांस ली है. डैम का जलस्तर 181.85 मीटर के पार चले जाने के बाद डैम के 10 रेडियल गेटों को खोल दिया गया था. इनमें आठ गेट को डेढ़-डेढ मीटर और दो गेट को एक-एक मीटर तक खोला गया था. इसके बाद डैम का जलस्तर तेजी से घटता गया.
मंगलवार की सुबह चांडिल डैम का जलस्तर 181.50 मीटर पहुंचने के बाद सात रेडियल गेटों को बंद कर दिया गया. फिलहाल डैम के तीन रेडियल गेट एक-एक मीटर तक खुला है. वहीं जलस्तर बढ़ने के बाद ईचागढ़ गांव की सड़कों पर जलभराव हो गया. इससे गांव की सड़कों पर आवागमन बंद हो गया था. इसका जायजा लेने के लिए ईचगढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सह प्रभारी अंचल अधिकारी किकू महतो ईचागढ़ गांव पहुंचे और स्थिति का आकलन किया. वे किचड़नुमा सड़कों से होते हुए पूरे गांव का भ्रमण कर लोगों की वर्तमान स्थिति से अवगत हुए.
गौड़ सेवा संघ का 33 वां स्थापना दिवस केंद्रीय कार्यालय सिजुलता में मनाया गया।
( पारस कुमार होता की रिपोर्ट )
सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत सीजूलता स्थित केंद्रीय कार्यालय में सरायकेला खरसावां जिला समिति के तत्वाधान में गौड़ सेवा संघ का 33वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर सराईकला खरसावां जिला अंतर्गत सभी गौड़ बहुल क्षेत्र से अहले सुबह से ही गौड़ समाज का बैनर लिए हुए स्त्री पुरुष जुलूस की शक्ल में सीजूलता पहुंचे। परिसर पर विधिवत रूप से गौड़ सेवा संघ के स्टेरिंग कमेटी के सदस्य मार्कंडेय महाकुड के कर कमलों से झंडोतोलन किया गया तत्पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए स्थापना दिवस की शुरूआत हुई ।
इस अवसर पर गौड़ सेवा संघ केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष हरेकृष्णा प्रधान जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने आगे सभा को संबोधित करते हुए अपना विचार रखा कि सभी ग्राम समिति का स्थापना कर मजबूती प्रदान करने का कार्य किया जाए । स्टेरिंग कमेटी के सदस्य मार्कंडेय महाकुड़ ने गौड़ समाज का इतिहास पर प्रकाश डालते हुए सभी आयु वर्गों के लोगों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही । सभा परिचर्चा के दौरान जिला अध्यक्ष अशोक प्रधान ने शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि गौड़ समाज का उद्धार शिक्षा को हथियार बनाने से ही संभव है ।हमें बढ़-चढ़कर अपने परिवार जनों को शिक्षित करना होगा ,तभी समाज का विकास होगा । सभा को सम्मानित अतिथि नीलसेन प्रधान (केंद्रीय उपाध्यक्ष), नेंबू प्रधान (केंद्रीय सहसचिव) ,केंद्रीय सदस्य रूपनो प्रधान, नागेश्वर प्रधान के अलावे जिला समिति के वक्ताओं एवं प्रखंड समिति के पदाधिकारीगणों ने अपना विचार प्रस्तुत किया ।

इस पूरे समारोह का संचालन जिला सचिव मुरली प्रधान ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड अध्यक्ष गम्हरिया के दिलीप प्रधान ने किया । मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक प्रधान, मुरली प्रधान, कृष्ण प्रधान, पवित्र महाकुड़ , देवीदत्त प्रधान, विष्णु प्रधान, जगन्नाथ प्रधान, ओमप्रकाश प्रधान, गोपीनाथ प्रधान, बासुदेव प्रधान, संदीप प्रधान, घनश्याम महाकुड, शरद बाबा, लक्ष्मण महाकुड़ ,अश्विनी प्रधान ,नीताई प्रधान ,शक्ति महाकुड ,मंत्री महाकुड़, श्यामल महाकुड ,राजीव प्रधान, मानिक गौड, भरत महाकुड, सूरज महाकुड़ ,मुरारी प्रधान ,विश्वजीत प्रधान, लक्ष्मण के अलावे काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
मुरुप के अर्जुन पुस्तकालय के विद्यार्थियो के बीच हुआ मोटिवेशनल कार्यक्रम।
( पारस कुमार होता की रिपोर्ट )
राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी के जयंती के अवसर पर सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत मुरुप पंचायत मुख्यालय गाँव स्थित अर्जुन पुस्तकालय के विद्यार्थियों के बीच मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित श्री झारखण्ड सीमेंट फाउंडेशन ट्रस्ट खरसवां के सी एस आर श्री बद्रीनाथ डे ने पुस्तकालय के विद्यार्थियों को करियर कौंसिल के लिए मोटिवेट करते हुए कहा कि विद्यार्थी समय व्यर्थ न गवाएं और समय का सदउपयोग करें। विद्यर्थी लक्षय निर्धारण कर लगन पूर्वक अध्ययन करें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी।
उन्होंने अर्जुन पुस्तकालय को हर संभव मदद करने की भी बात कही। अर्जुन पुस्तकालय के अध्यक्ष हेमसागर प्रधान ने बताया कि शिक्षा कभी भी व्यर्थ नहीं होती भले ही वह किसी तरह की ग्रहण की गई हो। एही नहीं बल्कि शिक्षा अक्षय संपति है जो कभी भी नष्ट नहीं होता है और ना ही इसकी चोरी होने का भय रहता।

इससे पूर्व अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन संतोष महतो ने की जबकि धन्यवाद ज्ञांपन ललित प्रधान ने दी।इस अवसर पर मुरुप पंचायत समिति सदस्या श्रीमती अनिता प्रधान ने अर्जुन पुस्तकालय को कई उपयोगी पुस्तकें दान स्वरूप प्रदान दिए।
मौके पर मुरुप पंचायत समिति सदस्या श्रीमती अनिता प्रधान, मुरुप के ग्राम प्रधान जीतमोहन महतो,अर्जुन पुस्तकालय मुरुप के अध्यक्ष हेमसागर प्रधान, अजीत प्रधान, ललित प्रधान, विकास प्रमाणिक, देवाशीष प्रमाणिक, आशीष प्रमाणिक, मृत्युंजय प्रमाणिक, धनंजय प्रमाणिक, अमीर प्रमाणिक, समीर प्रमाणिक, महादेव प्रमाणिक, अभिलाष प्रमाणिक, संतोष महतो समेत कई विद्यार्थीगण उपस्थित थे।
गोवर्धन योजना तहत निर्मित गोबर गैस प्लांट का जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा लोकार्पण किया गया।
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत सदर प्रखंड के तमाड़बांध पंचायत स्थित श्री चाईबासा गौशाला परिसर में जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) अंतर्गत गोवर्धन योजना तहत निर्मित गोबर गैस प्लांट का लोकार्पण किया गया.

इस अवसर पर सहायक समाहर्ता श्रुति राज लक्ष्मी, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चाईबासा के कार्यपालक अभियंता, चाईबासा गौशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष/सचिव, सदस्य गण सहित अन्य उपस्थित रहे.
वहीं इस गोबर गैस प्लांट से आसपास के तकरीबन 15 से 20 घरों को गैस पाइप लाइन के माध्यम से जोड़ा गया है. इस अवसर पर वार्ता के दौरान लाभुकों द्वारा बताया गया की गोबर गैस प्लांट से जुड़ने के उपरांत अब प्रत्येक माह ₹500 से ₹1000 तक की बचत होगी. इस दौरान उपायुक्त के द्वारा पाइपलाइन के माध्यम से घरों तक पहुंच रहे रसोई ईंधन की कार्य प्रणाली की भी जानकारी प्राप्त की गई. उक्त अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान समय में गोबर गैस प्लांट से निर्मित गैस रसोई इंधन के रूप में एक बेहतर विकल्प है तथा यहां पर गौशाला की उपलब्धता होने के कारण प्लांट के लिए आवश्यक गोबर की आपूर्ति भी सुलभ है. उन्होंने कहा कि गोबर गैस प्लांट से निर्मित रसोई इंधन धुएं से होने वाले बीमारियों में तथा एलपीजी गैस पर होने वाले खर्च दोनों में कमी लाएगी. उन्होंने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में जिस किसी भी लाभुकों को इस योजना की आवश्यकता है, तो वह पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से संपर्क स्थापित कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
जादुगोड़ा: सीआइएसएफ जवानों ने रंकिणी मंदिर व आसपास श्रम दान कर चलाया स्वच्छता अभियान।
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
1 अक्टूबर रविवार को स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत यूसिल की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने सहायक समादेष्टा अक्षय के नेतृत्व में जादूगोड़ा के प्रसिद्ध रंकिणी मंदिर में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया. इस अभियान में जादूगोड़ा, नरवा पहाड़ व तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट के सीआइएसएफ जवानों ने संयुक्त रूप से मंदिर परिसर एवं उसके आस-पास के इलाकों की सफाई की. इस स्वच्छता अभियान में सहायक समादेस्टा अक्षय उगाले, इंस्पेक्टर पवन कुमार, वी के सिंह, विनय कुमार, बलविंदर सिंह समेत 10 सब इंस्पेक्टर, 12 एएसआइ, 18 जीडी व अन्य ने शिरकत की।

इस दौरान स्थानीय लोगों के बीच स्वच्छता संबंधी पर्चे बाट कर स्वच्छ भारत मिशन का संदेश उन तक पहुंचाया गया, ताकि गांव-गांव में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता आये।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित इस स्वच्छता अभियान में 100 घंटे यानी हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान के स्वच्छता संकल्प को चरितार्थ करते हुए 50 की संख्या में जवानों ने जादूगोड़ा रांकिणी मंदिर व आसपास के इलाकों की साफ-सफाई कर स्थानीय गांव वालों तक भी स्वच्छ भारत मिशन का संदेश पहुंचाया।
आपको बताते चलें कि सीआइएसएफ की ओर से बीते 15 सितंबर से यह अभियान चलाया जा रहा है. अब आस-पास के स्कूल, मंदिर, मैदान, यूसिल कॉलोनी में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है।