जिले के विभिन्न कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं पार्क में चलाया गया सफाई अभियान, लोगो नें बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा

जिले के विभिन्न कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं पार्क में चलाया गया सफाई अभियान, लोगो नें बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा

सरायकेला-खरसावां

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत उप विकास आयुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों ने समाहरणालय परिसर की सफाई के लिए श्रमदान दिया।

गाँधी जयंती के पूर्व आज दिनांक 01 अक्टूबर 2023 को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत समाहरणालय परिसर सरायकेला खरसावां में स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया l यह कार्यक्रम जिले के विभिन्न कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं पार्क समेत विभिन्न स्थलों पर सफाई अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम के तहत उप विकास आयुक्त समेत जिले के पदाधिकारियों एवं समाहरणालाय के कर्मियों ने श्रमदान देकर समाहरणालय भवन परिसर की सफाई किया l इस मौके पर उप विकास आयुक्त ने कहा अपने घर एवं आस-पड़ोस की साफ-सफाई करना हम सभी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है l अपने घर एवं आसपड़ोस को साफ – स्वच्छ रख कर हम कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं l उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन की टीम ठोस कचरा प्रबंधन के लिए अभियान चला रही है l परंतु यह अभियान तभी सफल हो सकता है जब हम अपने घर में जैविक कचरा एवं प्लास्टिक को अलग-अलग डस्टबिन में रखें l ऐसा कर हम जैविक कचरा एवं प्लास्टिक कचरे को मिक्स होने से रोक सकते हैं l जैविक कचरा एवं प्लास्टिक कचरा को अलग-अलग जमा करने से जैविक कचरा से कम्पोस्ट बनाने और प्लास्टिक कचरे को रिसाइकिल करने में मदद मिलेगी ल कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त नें मौक़े पर उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत अपने आस पास साफ सफाई रखने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने तथा स्वच्छता के प्रति अन्य लोगो को भी प्रेरित करने का शपथ ग्रहण कराया।

अभियान के तहत सीधो-कान्हू पार्क सरायकेला में अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री रामकृष्ण कुमार , कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सरायकेला श्री राजेंद्र प्रसाद एवं विधायक प्रतिनिधि श्री सानद आचार्य समेत विभिन्न पदाधिकारी एवं नेहरू युवा केंद्र के वॉलटियरस के द्वारा स्वैच्छिक श्रमदान कर सफाई अभियान चला गया।

उक्त में उप विकास आयुक्त के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंती पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल सरायकेला, सोशल मीडिया प्रसार पदाधिकारी, क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी, जिला समन्वयक जल जीवन मिशन एवं अन्य पदाधिकारी तथा कर्मी उपस्थित रहें

सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण तथा ओवर स्पीडिंग रॉंग साइड ड्राइविंग ड्रंक ड्राइविंग के खिलाफ चलाया गया विषेश जांच अभियान।

सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण तथा ओवर स्पीडिंग रॉंग साइड ड्राइविंग ड्रंक ड्राइविंग के खिलाफ चलाया गया विषेश जांच अभियान।

सरायकेला/गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

30 सितंबर शनिवार को अपर उपायुक्त एवं जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओ पर नियंत्रण तथा ओवर स्पीडीँग, रॉंग साइड ड्राइविंग, ड्रंक ड्राइविंग के विरुद्ध चलाया गया विशेष जाँच अभियान.मौक़े पर उपरोक्त के अलावा जेआरडीसीएल के पदाधिकारी, गम्हरिया थाना प्रभारी सुषमा कुमारी तथा सड़क सुरक्षा की टीम के सदस्य उपस्थित रहें।

वही विशेष जांच अभियान में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन सुनिश्चित करने को लेकर लोगो को किया गया जागरूक साथ ही ओवर स्पेडिंग एवं रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर की गई करवाई।

उपायुक्त के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण, सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा ओवर स्पीडिंग एवं रॉन्ग साइड ड्राइविंग के विरुद्ध अपर उपायुक्त सुबोध कुमार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी शंकर आचार्य शामद के नेतृत्व में गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विशेष जाँच अभियान चलाया। इस दौरान लोगो को लोगों को सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के अनुपालन करने हेतु प्रेरित किया साथ ही बड़े वाहनो को ओवर स्पीडिंग एवं रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर नियम संगत कार्यवाही कर यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित ड्राइविंग करने, अवैध पार्किंग ना करने हेतू प्रेरित किया गया।

श्री सीमेंट कंपनी परिसर में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया।

श्री सीमेंट कंपनी परिसर में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया।

सरायकेला खरसावां

गलत खानपान से हृदय को खतरा -पिनाकी रंजन

खरसावां: श्री सीमेंट कंपनी परिसर में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर योग शिविर का शुभारंभ कंपनी के हेड अशोक कुमार एवं सहयोगियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया. उक्त अवसर पर योग के मास्टर ट्रेनर पिनाकी रंजन ने कर्मचारी एवं अधिकारियों को योग कार्यक्रम के अंतर्गत प्राणायाम ,आसन एवं व्यायाम का अभ्यास कराया. कंपनी ने एक भित्ति चित्र देकर उन्हें सम्मानित भी किया

योग प्रशिक्षक ने कहा कि गलत खान-पान तेल मसाले एवं घी तेल के कारण आज एक बड़ी आबादी को हृदय रोग का खतरा सता रहा है. हृदय को स्वस्थ रखने के लिए कपालभाति एवं अनुलोम विलोम प्राणायाम तथा आसन एवं व्यायाम जितने आवश्यक हैं उतना ही जरूरी खान-पान पर नियंत्रण है. नियमित दिनचर्या नहीं होने के कारण मजदूरों से लेकर अधिकारियों तक हृदय रोग बढ़ने लगे हैं.

इस दौरान भस्त्रिका प्राणायाम ,कपालभाती ,अनुलोम विलोम ,बाह्य प्राणायाम ,नौली क्रिया, भुजंगासन, वज्रासन समेत कई आसान वह व्यायाम करवाया गया. मौके पर कंपनी के हेड अशोक कुमार बद्रीनाथ दे सौरभ कुमार संजय जी डॉक्टर सोनू समेत लगभग 100 लोगों ने प्रशिक्षण शिविर का लाभ उठाया. आज के इस दौर में, निरोग रहने का सबसे सरल उपाय है योग को अपनाना

नियोजनालय चाण्डिल अन्तर्गत 11 संस्थानों को उपायुक्त महोदय द्वारा जारी किया गया है नोटिस।

नियोजनालय चाण्डिल अन्तर्गत 11 संस्थानों को उपायुक्त महोदय द्वारा जारी किया गया है नोटिस।

नियोजकों के लिए निबंधन की प्रक्रिया पूर्ण कर अधिनियम का अनुपालन करना है अनिवार्य

75% आरक्षण के नियम का अनुपालन नही करने वाले संस्थानों पर जारी रहेगी कार्रवाई- नियोजन पदाधिकारी चाण्डिल

अपील – जिले के सभी नियोजक इस अधिनियम के तहत निबंधन कराकर सुनिश्चित करें इसका अनुपालन अनिवार्य है

नियोजनालय चाण्डिल सरायकेला-खरसावां

झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 का अनुपालन नहीं करने वाले संस्थाओं को उपायुक्त महोदय द्वारा नियोजनालय चाण्डिल अन्तर्गत 02 संस्थानों को 25-25 हज़ार का किया गया है जुर्माना

राज्य अंतर्गत वैसे सभी प्रतिष्ठान जहां 10 या उससे अधिक कार्य बल कार्यरत है, उन प्रतिष्ठानों को झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 का अनुपालन करना अनिवार्य है। निजी प्रतिष्ठानों में बह्यस्त्रोत से सेवा प्रदाता संस्थाएं एवं संवेदक इत्यादि भी इस अधिनियम के दायरे में आते हैं। इसका अनुपालन नही करने वाले नियोजकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का प्रावधान है

इस सम्बन्ध में नियोजन पदाधिकारी चाण्डिल श्री रवि कुमार ने बताया कि अब तक नियोजनालय चाण्डिल अन्तर्गत अधिकांश संस्थानों ने अपने संस्थान का निबंधन इस अधिनियम के तहत करा लिया है। परन्तु विभिन्न माध्यमों से सूचित करने के उपरांत भी कुछ संस्थानों द्वारा अब तक इस अधिनियम के तहत निबंधन तक नहीं कराया गया है। श्रम अधीक्षक के कार्यालय, जिला उद्योग केंद्र एवं जिले के सभी अंचल कार्यालयों व उद्योग जगत के संगठनों से उनके क्षेत्राधीन सभी संस्थानों की सूची प्राप्त कर डिफाल्टर संस्थानों को चिन्हित करने की कार्रवाई की जा रही है तथा समय-समय पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि नियोजनालय चाण्डिल अन्तर्गत 11 संस्थानो को नियमानुसार उपायुक्त महोदय द्वारा नोटिस दिया गया है एवं उनमे से 02 संस्थानों के विरूद्ध 25-25 हज़ार रुपये के जुर्माने की कार्रवाई की गई है। डिफाल्टर संसथान- इंडिया कैरियर प्राइवेट लिमिटेड, रामगढ़, चाण्डिल, एवं इन्टेक्स ट्रांसपोर्टेशन NH-33 चाण्डिल ।

उन्होंने नियोजनालय चाण्डिल अन्तर्गत सभी नियोजक, जिन्होंने अब तक अपना निबंधन नहीं कराया है, से अपील किया कि इस अधिनियम के तहत यथाशीघ्र अपना निबंधन कराते हुए इसका अनुपालन सुनिश्चित करें।

केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक पूर्व विधायक अरविंद सिंह के आवास पर आहुत की गई है..

केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक पूर्व विधायक अरविंद सिंह के आवास पर आहुत की गई है..

सूचना

सरायकेला/आदित्यपुर

केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी सरायकेला खरसावां की बैठक आज शाम 4:00 बजे दुर्गा पूजा पंडल आदित्यपुर में माननीय पूर्व विधायक श्री अरविंद सिंह के आवास पर होना निश्चित हुआ है।

कार्यक्रम के तहत सरायकेला खरसावां की सभी दुर्गा पूजा कमेटी से आग्रह है कि इस बैठक में शामिल होकर अपनी अपनी समस्याओं से अवगत कराय जिससे सरायकेला खरसावां में दुर्गा पूजा शांति से संपन्न हो सके उक्त बैठक में सभी मीडिया बंधु आमंत्रित हैं। निवेदक माननीय पूर्व विधायक अरविंद सिंह।

जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने कुकरू प्रखंड के प्रवासी मजदूर को बंधुआ मजदूरी से मुक्त करने की गुहार उपायुक्त की गई।

जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने कुकरू प्रखंड के प्रवासी मजदूर को बंधुआ मजदूरी से मुक्त करने की गुहार उपायुक्त की गई।

सरायकेला/चांडिल

सरायकेला खरसावां जिला परिषद के उपाध्यक्ष सह कुकरू प्रखंड के जिप सदस्य मधुश्री महतो ने उपायुक्त से कुकरू प्रखंड प्रवासी छह नाबालिक बंधुआ मजदूरी से मुक्त करने गुहार गई।

दारुदा गांवों के छह बच्चे को बंधुआ मजदूरी से मुक्त करने की गुहार लगाई। घटना के संबंध में जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो का कहना है की कुकरू प्रखंड के तिलरूडीह थाना अंतर्गत दारूदा गांव के बच्चे को बंधुआ मजदूर बनकर गुजरात में रखा हुआ है। इनके परिजन का कहना है की जोसवंत तांती पिता सुदर्शन तांती कांडा के निवासी गांव के बच्चे को रोजगार दिलाने के नाम ले गए।छह बच्चों को को बंधुआ मजदूर बनकर रखा हुआ।इन बच्चों को परिवार से बात चीत भी नहीं करने देते हैं। बच्चे को घर गए एक माह हो चुका है। परिजन भी बच्चे के लिए परेशान हुए। परिजन ने जिला परिषद मधुश्री महतो से बच्चों घर लाने की गुहार लगाई ‌इसके बाद जिला उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने उक्त मामले को तिरूलडीह थाना में जानकारी दी। इसके बाद सारायकेला खारसवां जिला उपायुक्त से कुकरू प्रवासी नाबालिग बच्चों को बंधुआ मजदूर से मुक्त करने की गुहार लगाई। बच्चे लें जाने वाले ने तिरूलडीह थाना में बच्चों को कंपनी काम दिलाने की बात स्वीकार किया।

निरंजन महतो पिता गोरव महतो,आकाश महतो पिता निरंजन महतो, मधुसूदन महतो पिता राजकिशोर महतो,मानिक मछुआ, पिता राजेश मछुआ,शरद मछुआ पिता प्रेमचंद मछुआ, विदेशी मछुआ पिता लखिन्द्र मछुआ सभी गांव दारुदा पोस्ट कुकरू थाना तिरूलडीह सरायकेला खरसावां जिला के निवासी सभी बच्चों लगभग 15से17वर्ष का है।

भारत के पहले मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की मनाई गई जयंती..

भारत के पहले मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की मनाई गई जयंती..

सरायकेला/आदित्यपुर

सामाजिक- समरसता और ईमानदारी का मिसाल थे भोला बाबू : कमलेश्वरी पासवान

अखिल झारखंड दुसाध महासभा सरायकेला खरसाल की ओर से गुरुवार को आदित्यपुर स्थित महासभा के अध्यक्ष सरयू पासवान की आवास पर उनकी अध्यक्षता में भारत के पहले दलित मुख्यमंत्री स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री की जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में समाजसेवी कमलेश्वरी पासवान उपस्थित थे.कमलेश्वरी पासवान ने कहा भोला बाबू सामाजिक- समरसता और ईमानदारी का मिसाल थे. इस अवसर पर भक्ताओं ने कहा आज का परिवेश में भी उनकी जीवनी से सीख लेने की आवश्यकता है. इस अवसर पर मुख्य रूप से डीएसपी वीरेंद्र राम, सेवा निवृत मार्केटिंग ऑफिसर आरपी Rahi, महेश राम,प्रेमचंद प्रसाद,अधिवक्ता रविशंकर पासवान,प्रमोद कुमार ,छोटू पासवान, लाल बहादुर शास्त्री और रंजीत दास मौजूद रहे।

आपको बताते चलें कि भोला पासवान शास्त्री 1968 में पहली बार बिहार के सीएम बने थे। हालांकि वह केवल तीन महीने ही मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद 1969 में 13 दिन और 1971 में 7 महीने के लिए भोला बाबू फिर से सीएम बने। लेकिन इस दौरान उन्होंने क्या कमाया… बस उतना जितना वेतन होता है, उसके अलावा एक फूटी कौड़ी तक नहीं। ना अपनी गाड़ी, न पटना के पॉश इलाके में आलीशान बंगला, जिसके बाहर गोल्डेन नेम प्लेट पर भूतपूर्व मुख्यमंत्री लिखा हो। झोपड़ी में ही जिए और झोपड़ी में ही जीवन का अंत समय गुजारा।

बिरसा सेवा प्रकल्प द्वारा आरोग्य रक्षक प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ।

बिरसा सेवा प्रकल्प द्वारा आरोग्य रक्षक प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ।

सरायकेला

विगत 10 सितम्बर से बिरसा सेवा प्रकल्प द्वारा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा कार्य को गति देने तथा स्वास्थ्य सम्बन्धित जागरुकता को बढ़ावा देने हेतु ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं को दश दिवसीय प्रशिक्षण आदित्यपुर आर आई टी मोड़ स्थित गंगोत्री नर्सिंग होम में डॉ भोला लोहार एवम डॉ जे एन दास जी के देख रेख में डॉक्टरो के विशेष पैनल द्वारा 17 महिलाओं को प्राथमिक उपचार तथा स्वास्थ्य संबंधित प्रशिक्षण दिया गया साथ में उन्हें प्राथमिक उपचार एवं जांच हेतु रक्त चाप जांच के लिए डिजिटल प्रेशर मशीन,सुगर जांच कीट, औक्सीजन लेबल जांच कीट, हेमोग्लोविन जांच कीट, किडनी ट्रे तथा प्राथमिक उपचार हेतु अन्य आवश्यक सामग्री दिया गया।

इस कार्यक्रम का समापन आदित्य गार्डन में 20 सितम्बर को हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में विश्व हिन्दू परिषद् के पटना क्षेत्र संगठन मंत्री (झारखण्ड, बिहार) माननीय आनंद पाण्डेय जी, पटना क्षेत्र धर्म प्रसार प्रमुख माननीय उपेंद्र कुशवाह जी, झारखण्ड प्रांत धर्मप्रसार प्रमुख श्रीमान संजय चौरसीया जी, मठ मंदिर प्रमुख देवेंद्र गुप्ता जी, धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख भगवान सिंह जी, सह प्रमुख अवतार सिंह गांधी जी, संकर राव जी, मिथलेश महतो जी, अवतार सिंह परमार जी, मुनिलाल महतो जी, खंरसंवा जिला अध्यक्ष राजू चौधरी जी, जमशेदपुर महानगर मंत्री चंद्राका भगत जी तथा अन्य सामाजिक लोग उपस्थित रहें।

एक बार फिर दरिया दिली दिखाई समाज सेवी राज किशोर ने एवं सम्राट कुमार।

एक बार फिर दरिया दिली दिखाई समाज सेवी राज किशोर ने एवं सम्राट कुमार।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

दोस्तों रक्त हमारे जीवन में क्या महत्व रखता है यह हम सभी जानते हैं रक्त के बिना हम जीवित नहीं रह सकते रक्त नहीं तो हम नहीं कई लोग अपनी दरिया दिली दिखाते हुए दूसरों को सहयोग देने के लिए अपना रक्त दान करते हैं वहीं जब किसी को सही वक्त पर रक्त ना मिले तो उसकी क्या हालत हो सकती है यह आप और हम सभी जानते हैं. तो आइए हम एक और वाक्य पढ़ते हैं जो की किसी की जिंदगी और दरिया दिली से जुड़ी हुई है।

इस कड़ी में समाजसेवी राज किशोर एवं मीडिया प्रभारी सम्राट कुमार की दरिया दिली एक बार फिर देखने को मिली जहां पर एक खुशबू कुमारी नामक गर्भवती महिला को रक्त उपलब्ध करा कर उनकी मुश्किल घड़ी में उनका सहयोग किया।

कहानी कुछ इस प्रकार हुई दिनांक 15 सितंबर शुक्रवार को आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया निवासी खुशबू मुंडा गर्भवती होने के कारण उन्हें उनके परिजनों द्वारा MGM अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन उन्हें 2 यूनिट ( B ग्रुप ) रक्त की आवश्यकता थी लेकिन उनके परिजन जानकारी के अभाव के कारण रक्त जूटाने में असमर्थ रहे वही जब इसकी सूचना आदित्यपुर सतबहनी निवासी समाज सेवी राज किशोर एवं मीडिया प्रभारी सम्राट कुमार को इसकी सूचना मिली तब त्वरित अपना सहयोग दिखाते हुए ब्लड बैंक जमशेदपुर से उन्हें रक्त उपलब्ध कराया गया।

वहीं रक्त की परेशानी से जूझ रहे खुशबू मुंडा के परिजन रक्त मिल जाने के पश्चात काफी खुश दिखाई दिए एवं राज किशोर और सम्राट कुमार को तहे दिल से कोटि-कोटि धन्यवाद दिया।

विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही,, बिना जांच पड़ताल के महिला का राशन कार्ड किया गया निरस्त..

विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही,, बिना जांच पड़ताल के महिला का राशन कार्ड किया गया निरस्त..

सरायकेला/आदित्यपुर

( भरत सिंह की रिपोर्ट-संपादक )

सरायकेला खरसावां जिला के पीडीएस उपभोक्ताओं के साथ डीलरों के मनमानी का मामला आया सामने एक और जहां अगस्त महीने का राशन नहीं मिलने से उपभोक्ता बेहाल और परेशान है तो दूसरी तरफ एक एक महिला का राशन कार्ड बिना जांच पड़ताल के निरस्त करने का अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है।

ताज़ा खबर आदित्यपुर का है जहां पर आदित्यपुर के पीडीएस समूह मां राधिका महिला समिति द्वारा एक महिला उपभोक्ता का राशन कार्ड महज इसलिए निरस्त कर दिया गया क्योंकि महिला ने महिला समूह के नाम पर संचालित हो रहे दुकान से पुरुष द्वारा राशन वितरण किए जाने पर आपत्ति जताई थी.

वहीं जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला रीता गोराई जब शुक्रवार को अपनी फरियाद लेकर जिला मुख्यालय पहुंची जांच पड़ताल करने के बाद महिला ने पाया कि डीलर द्वारा उसका राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया है महिला ने जब विभाग के कर्मियों से निरस्त करने का कारण पूछा तो कर्मियों द्वारा बताया गया कि पिछले 6 महीने से उसने अनाज नहीं उठाया इस वजह से उनका राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया है जबकि पिछले जुलाई महीने तक का राशन उठाओ का बुरा कार्ड में दर्ज है अगस्त महीने का राशन किसी को नहीं दिया गया है

अब ऐसे में 6 महीने से राशन न उठाए जाने का सवाल ही नहीं उठाता और जब महिला अपनी बातों पर अड़ गई तब विभाग के कर्मियों द्वारा भरोसा दिलाया गया कि एक हफ्ते में उनका नाम फिर से जोड़ दिया जाएगा अब आखिर ऐसे में सवाल यह उठना है कि आखिर खेल क्या है रीता गोरी को किस गुनाह की सजा मिली है और ऐसे ही गरीब लोग कब तक अपने अधिकार से वंचित रहेंगे और इस पर संज्ञान लेगा कौन।

फुलकांत झा

वहीं इस मामले पर क्रांतिकारीय सचिव पीडीएस एसोसिएशन झारखंड सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष फुलकांत झा ने मिडिया से बातचीत में कहा कि सारी गलती विभाग की है।

उपायुक्त नें समाहरणालय परिसर से “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” अभियान की सफलता को लेकर जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

उपायुक्त नें समाहरणालय परिसर से “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” अभियान की सफलता को लेकर जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

दिनांक 15 सितंबर 2023 दिन शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला ने उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री संदीप कुमार दुराइबुरु एवं अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार के साथ सामूहिक रूप से हरी झंडी दिखाकर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा “ अभियान (15 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2023) की सफलता के लिए जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान उपायुक्त के द्वारा कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल सरायकेला को निदेशित करते हुए कहा कि जागरूकता वाहन निर्धारित रूट चार्ट के तहत सभी प्रखंडों में भ्रमण करें यह सुनिश्चित करे। ताकि अभियान के उद्देश्यों को पूर्ण करने हेतु क्षेत्र की आमजनमानस को जागरूक किया जा सके। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की प्राथमिकताओं सफल बनाने, खुले में शौच मुक्त घोषित करने व सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा अन्य लोगो को भी प्रेरित करने का संकल्प हेतु स्वच्छता ही सेवा की शपथ दिलायी। उपायुक्त नें शपथ में संकल्प दिलाया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सपनों को स्वीकार करने के लिए हम अपने ग्राम पंचायत को खुले में शौच मुक्त की स्थिति में अस्तित्व प्रदान करने की ओर पहल करेंगे। साथ ही हम अपने ग्राम-पंचायत को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करेंगे। हम अपने गांव में होने वाले शादी-विवाह या कोई भी उत्सव में पत्ते वह मिट्टी से बनी सामग्री का उपयोग करेंगे। प्लास्टिक कचरा से पानी एवं मिट्टी को दूषित होने से बचाएंगे। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए कपड़े का थैला का उपयोग करेंगे। इसके बावजूद अगर हमारे गांव या पंचायत में प्लास्टिक की उपयोग होती है तो उसे हम घर के स्तर पर जमा करेंगे, नहीं उसे फेंकेंगे और ना ही जलाएंगे। घर के स्तर पर जमा प्लास्टिक को पंचायत स्तर पर बनने वाले प्लास्टिक पृथकीकारण केंद्र में भेजेंगे। पुराने प्लास्टिक को हम पंचायत के लिए आय का साधन बनाएंगे। अपने गाँव एवं पंचायत को प्लास्टिक मुक्त बनाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान उपरोक्त के अलावा जिला कल्याण पदाधिकारी श्री लक्ष्मण हरिजन, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल श्री रंजीत ठाकुर, सोशल मीडिया प्रसार पदाधिकारी श्री नंदन उपाध्याय, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के अन्य पदाधिकारी तथा समाहरणालय स्थित विभिन्न विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहें।

टीम पिआरडी, सरायकेला-खरसावां
जिला सहायता केंद्र- 06597234008

नीमडीह बाल विकास परियोजना अंतर्गत पोषण माह का आयोजन किया गया।

नीमडीह बाल विकास परियोजना अंतर्गत पोषण माह का आयोजन किया गया।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: सीडीपीओ नीमडीह विभा सिन्हा ने परिसर में आईसीडीएस के द्वारा पोषण माह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना के प्रयवेक्षक बसंती टुडु,मासी परियोजना के कर्मी ने पोषण के प्रति जागरूकता अभियान के तहत खाद्य पदार्थ का प्रर्दशनी के माध्यम से स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों को जागरूक कर पोषण हेतु शपथ लिया गया।

इस दौरान धात्री माता एवं किशोरी बालिकाओं का हीमोग्लोबिन जांच, छोटे बच्चों का वजन किया गया। हेल्दी बेबी शो एवं अन्नप्राशन किया गया। कार्यक्रम में सेविका, सहायिका आदि उपस्थित थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started