मुनिकुई स्टेशन पर मादक पदार्थ का रोकथाम अभियान चलाया गया।

मुनिकुई स्टेशन पर मादक पदार्थ का रोकथाम अभियान चलाया गया।

सरायकेला/चांडिल

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

13 सितंबर को मनिकुई रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थ रोकथाम के लिए चांडिल रेल थाना प्रभारी रमेश कुमार ने चालाया अभियान।

नीमडीह रेलवे स्टेशन से मानिकुई रेलवे स्टेशन तक आसनसोल टाटा पैसेंजर में अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम हेतु स्वंय साथ पु0अ0नि0 कर्ण कुमार बड़ाइक, आरक्षी/135 सूरज कुमार महतो आर0पी0एफ0 के हवलदार संतोष कुमार चौधरी के साथ अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाया गया एवं हटिया टाटा एक्स्प्रेस से मानिकुइ रेलवे स्टेशन से चांडिल रेलवे स्टेशन तक अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम हेतु विभिन्न बोगियों में चेकिंग अभियान चलाया, इसके साथ ही। डायन बिसाही की रोकथाम, नशा मुक्ति अभियान, अवैध मानव व्यापार, मोबलीचिंग एवं बाल अपराध/ बाल श्रम रोकथाम हेतु दिए गए निर्देशों के अनुसार स्लोगन, तकती, बैनर एवं उपलब्ध उद्घोषणा यंत्र का उपयोग करते हुए मैं स्वय साथ स0अ0नि0 सिराम बारी हवलदार धनंजय शर्मा, हवलदार मो0 मेराज अंसारी आरक्षी/134 चरण सोय एवं आर0पी0एफ0 चांडिल के सहायक उप निरीक्षक एस0के0 महतो, एस0के0 सिंह, हेड कांस्टेबल एम0 कुमार, के साथ संयुक्त रूप से चांडिल रेलवे स्टेशन परिसर मे अभियान चलाया गया।

पूर्वी सिंहभूम में डेंगू बीमारी जान लेवा हो रही है। बाबर खान।

पूर्वी सिंहभूम में डेंगू बीमारी जान लेवा हो रही है। बाबर खान।

पूर्वी सिंहभूम

आयुष्मान कार्ड से हो डेंगू टीवी मरीजों का इलाज।

डेंगू मरीजों के लिए अलग व्यवस्था करे ज़िला प्रशासन।

डेंगू मरीजों का सही अंकड़ा छुपा रही है ज़िला प्रशासन। मिर्तकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

जमशेदपुर 4 सितंबर 2023 को झामुमो नेता और फ्रंट के केंद्रीय महासचिव बाबर खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला में डेंगू का प्रकोप काफी गंभीर रूप ले चुका है। और जिस प्रकार का भिड़ केवल जमशेदपुर के टी एम एच में देखने को मिल रहा है इस से लोग भयभीत हैं । डेंगू मरीजों का दिल दहलाने वाला भिड़ है। अन्य अस्पताल का किया हाल होगा प्राइवेट क्लिंक नर्शिंग होम प्राइवेट डाक्टरों के यहां भी मरीज लंबे लंबे लाइन में लगे हुए हैं जो अच्छा संकेत नहीं है। समय रहते ज़िला प्रशासन डेंगू वायरस पर गंभीरता नहीं दिखाई तो हालत भयंकर और बेकाबु होगा।

इस बीमारी से लग भाग डेंगू मरीजों का पलटे लेट अकाउंट 18000/22000/ हज़ार हो जा रहा है। पलेटलेट बढ़ने के लिए 10/हजार 20/हज़ार रुपए का प्लाज्मा लेना पड़ रहा है। ब्लड डोनर को लाने आदेश दिया जा रहा हैं। डॉक्टरों की फीस, हॉस्पिटल का बिल भरी भोज बन रहा है जो गरीब परिवार के लिए असंभव है। इसलिए जिला प्रशासन और राज्य सरकार झारखंड जन हित में डेंगू का भी इलाज आयसुमान कार्ड से करने का निर्देश जारी करें। ता के मरीज अपनी जान बच्चा सके।

वहीं बाबर खान ने कहा जिला प्रशासन प्रतेक थाना क्षेत्र में 3 दिनों का डेंगू चेकअप कैंप लगवाए डेंगू मरीजों के लिए वार्ड और बेड की व्यवस्था करवा दें तो आम और गरीब परिवार को समय में इलाज मिल सकेगा।

डेंगू मरीजों के मौत की संख्या लगातार बढ़ रही है निजी अस्पताल निजी डॉक्टरों और घर में इलाज करवा रहे मरीजों की मौत या अंकडा प्रशासन को इकठ्ठा करना चाहिए और नगर निगम नगर पालिका क्षेत्र में बढ़ते डेंगू के प्रकोप का जिमदरी भी इन्हे लेनी चाहिए। नागरिक सुविधाओं के नाम पर साफ सफाई नहीं होने के कारण आज यह बीमारी भयंकर रूप ले चुका है। बाबर खान ने कहा के डेंगू से मर रहे मरीजों को राज्य सरकार मुआवजा तय करे। नगर निगम नगर पालिका के अधिकारियों को नोटिस जारी कर इस बीमारी के बढ़ते प्रकोप पर स्पष्टीकरण मांगे क्योंकि जहां होल्डिंग टैक्स लिया जाता है वहां नागरिक सुविधाओं के नाम पर कागजी सफाई हो रही है। बिलीचिंग पावडर का छिड़काव नहीं हो रहा है। जिस के कारण आज यह बीमारी जान लेवा बन गई है। बाबर खान ने कहा कि राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग जिला प्रशासन इस विषय पर आम जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाए और फौरी तौर पर इसका क्या इलाज है इसका एलान करवा दें। नुक्कड़ सभा नुक्कड़ नाटक कर लोगों को बचाने और बचने का तरीका बताएं।

भवदीय
बाबर खान
जेएमएम & फ्रंट

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में वार्षिक खेलकूद के अनुसार वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में वार्षिक खेलकूद के अनुसार वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जमशेदपुर/बिस्टुपुर

जमशेदपुर जिले के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वूमेंस यूनिवर्सिटी में कुलपति प्रो.(डॉ.) अंजिला गुप्ता के दिशानिर्देश पर जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में वार्षिक खेलकूद कैलेन्डर के अनुसार वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस मौके पर प्रतियोगिता में रजिस्ट्रार डॉ. राजेंद्र जयसवाल, एफओ डॉ. जावेद अहमद और प्रॉक्टर डॉ. सुधीर कुमार साहू ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। टीम के चयन के लिए खेल विशेषज्ञ राकेश महतो एवं अनंत संतरा शामिल हुए। इनके चयन में क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष डॉ० सनातन दीप, सदस्यगण प्राध्यापिका आर. तेजा एवं प्राध्यापिका शान्ति मुक्ति बारला की विशेष भूमिका रही।

आपको बताते हैं चलें कि प्रतियोगिता में स्नातक एवं स्नातकोत्तर को मिलाकर कुल 8 टीमों ने भाग लिया। सरस्वती कुमारी, गायत्री कुमारी, उर्वशी कुमारी पान, अंकिता गोराई, आरती कुमारी, अंशिका बजाज, प्रियांशु कुमारी, भबानी माली, कोमल पंडित, रितिका कुमारी, स्नेहा कुमारी और खुशी कुमारी की टीम वॉलीबाल में विजयी घोषित हुई। यही टीम भविष्य में अंतर विश्विद्यालयी या उच्च स्तर की वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करेगी।

नीमडीह बीआरसी परिसर में दिव्यांग जांच शिविर में 50बच्चे को किया गया चिन्हित।

नीमडीह बीआरसी परिसर में दिव्यांग जांच शिविर में 50बच्चे को किया गया चिन्हित।

35 बच्चे के बिच समाग्री वितरण किया गया।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: झारखंड शिक्षा परियोजना सरायकेला खरसावां के द्वारा समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत बुधवार को नीमडीह बीआरसी परिसर में दिव्यांग जांच शिविर सह समाग्री वितरण शिविर लगाया गया।

सिविर में पिछले साल चिन्हित बच्चे को आवश्यकता अनुसार समान दी गई। पिछले साल 35 बच्चे को समाग्री दी गई।सरायकेला खरसावां जिला के गम्हरिया 53, इचागढ 30खरसावं 23,कउचआइ 32, कुकरू 43,राजनगर57, सरायकेला,38, नीमडीह प्रखड में 50, बच्चे को चिन्हित की गई। कार्यक्रम के संचालन हेतु एम एल को,के कर्मी, जिला समग्र कार्यक्रम के पदाधिकारी सिद्धेश्वर झा,शिक्षक राम रतन सिंह,गुरूपद महतो, डाक्टर गुरूदत्ता लेनका, डाक्टर गौरीशंकर अर्थों,छोटु सिंह,गोराव दुवेदी आदी लोग उपस्थित थे।

प्लस टू हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं कपाली पुलिस ने मिलकर नशे के सेवन के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली।

प्लस टू हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं कपाली पुलिस ने मिलकर नशे के सेवन के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली।

सरायकेला/कपाली

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली थाना क्षेत्र अंतर्गत प्लस टू हाई स्कूल कपाली के छात्रों एवं कपाली पुलिस ने मिलकर नशे के सेवन के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली जिसमें सैकड़ो की संख्या में छात्र और छात्राएं शामिल हुई इस दौरान नशा के दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक किया गया वहीं इस जागरूकता रैली में छात्र-छात्राओं के साथ उनके अध्यापक भी मौजूद रही। यह रैली कपाली ओपी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में घूमते हुए वापस स्कूल में आकर समाप्त हुई।

वहीं कपाली ओपी के एएसआई मोहम्मद जावेद आलम ने कहा कि इस नशा मुक्ति रैली में कपाली के सभी स्टाफ मौजूद है और बच्चों के साथ मिलजुल कर नशे के खिलाफ अभियान चला रहे हैं ताकि हमारा समाज नशा मुक्त हो सके।

इस दौरान मुख्य चौक चौराहों पर नौजवानों को नशा के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई वही स्कूल के शिक्षक ने कहा कि नशे का सेवन करने पर इंसान हिंसात्मक रूप धारण करने लगता है नशा लोगों को शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर कर देता है नशे की गिरफ्त में आए लोग किसी के साथ भी दुर्व्यवहार करने लगता है।

नशा करने वाला इंसान अपना आपा खो देता है उसे याद भी नहीं रहता है कि वह कहां है क्या कर रहा है नशे का सेवन करने वाला इंसान घरेलू हिंसा को दावत देता है वह अपने घर में अपने बीवी बच्चों के साथ मारपीट करता है और अपने नशे की तलब को पूरा करने के लिए अपराध की दुनिया में कदम रखता है।

भुइयांडीह के नंदनगर में साहू समाज क्षेत्रीय कमेटी का गठन।

भुइयांडीह के नंदनगर में साहू समाज क्षेत्रीय कमेटी का गठन।

जमशेदपुर/भुइयांडीह

सोमवार को अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में साहू समाज आपके द्वार कार्यक्रम के तहत भुइयांडीह पार्क नंदनगर में एक सभा का आयोजन कर नंद नगर क्षेत्रीय कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सागर साहू को क्षेत्रीय अध्यक्ष, विश्वनाथ साव को सचिव और आकाश गुप्ता को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष को 15 दिनों के अंदर कमेटी का विस्तार कर जिला कमिटी को जानकारी देने का आदेश दिया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि समाज को मजबूत करने के उदेश्य से लोगों को जोड़ने हेतु हर क्षेत्र में साहू समाज आपके द्वार कार्यक्रम चलाया जाएगा।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, सत्यनारायण साव, शिक्षक राजेश प्रसाद, लीगल एडवाइजर संजय साह, जिला उपाध्यक्ष पप्पू साहू, जिला सचिव अशोक साहू, संजय साव, जिला सलाहकार शैलेंद्र कुमार, महिला अध्यक्ष पूजा साहू, सिद्धगोडा थाना अध्यक्ष मनोज साहू, कमलेश साहू आदि ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज एवं संगठन का मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुन्ना साव, चंदन काशी, नंदिनी गुप्ता एवं क्षेत्र के बुजुर्ग महिलाएं उपस्थित थे।

आदित्यपुर कल्पनापुरी सामुदायिक भवन में आयोजित सावन महोत्सव में खूब थिरकी वार्ड 23 की महिलाएं।

आदित्यपुर कल्पनापुरी सामुदायिक भवन में आयोजित सावन महोत्सव में खूब थिरकी वार्ड 23 की महिलाएं।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कल्पनापुरी वार्ड 23 सामुदायिक भवन में पूर्व वार्ड पार्षद जूली महतो और समाजसेवी रीता बर्मन के नेतृत्व में महिलाओं के लिए सावन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें वार्ड की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

कल्पनापूरी सामुदायिक भवन में आयोजित हुए सावन मिलन महोत्सव में हरे रंग की रंग के परिधान में सुसज्जित महिलाओं ने खूब मौज- मस्ती की. इस मौके पर यहां महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के अंत में फिल्मी धुनों पर महिलाओं ने जमकर ठुमके भी लगाए, कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने कई व्यंजनों का भी लुफ्त उठाया. अंत में महिलाओं के बीच श्रृंगार सामग्री का विवरण किया गया.

इस मौके पर मौजूद पूर्व वार्ड पार्षद जूली महतो ने बताया कि सावन के इस पावन महीने में महिलाएं उत्साहित रहती हैं, इसी उद्देश्य से प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड पार्षद जूली महतो, समाजसेवी रीता बर्मन के अलावा मौसमी महतो, मंजू रेड्डी, नीलू सिंह, बबीता सिंह, कल्याण सिंह, बबली शरण, सोनी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

चाईबासा: एएनएम का कैपिंग एवं लैम्प लाइटिंग समारोह का आयोजन किया गया।

चाईबासा: एएनएम का कैपिंग एवं लैम्प लाइटिंग समारोह का आयोजन किया गया।

पश्चिमी सिंहभूम/चाईबासा

(कोल्हान ब्यूरो भरत सिंह की रिपोर्ट)

पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चाईबासा स्थित सदर अस्पताल परिसर में कल्याण विभाग व प्रेझा फाउंडेशन के तत्वाधान पर एचडीएफसी परिवर्तन तहत संचालित नर्सिंग कौशल कॉलेज में झारखंड राज्य की महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री जोबा माझी की अध्यक्षता तथा चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा व जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल की मौजूदगी में केंद्र के चौथे बैच के 120 प्रशिक्षु एएनएम का कैपिंग एवं लैम्प लाइटिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों का रीति अनुसार अभिनंदन पश्चात अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत उपरांत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती माझी ने कहा कि यहां प्रशिक्षण पुरा करने वाली सभी प्रशिक्षु अपने जीवन यापन के पथ पर आगे बढ़ने के साथ-साथ मानव सेवा के लिए भी समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि आप की आवश्यकता आमजनों को तब महसूस होती है, जब अपने शरीर में कोई असुविधा रहती है, ऐसे समय में आप सभी उनकी सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। इस अवसर पर चाईबासा विधायक ने कहा कि आज हमें बेहद गर्व और खुशी की अनुभूति हो रही है कि हमारे समाज की लड़कियां सेंटर से प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत मानव सेवा के लिए प्रेरित हो रही हैं।

समारोह के दौरान जिला उपायुक्त ने कहा कि नर्सिंग क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत इस क्षेत्र की युवतियां जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी काफी उत्सुक हैं तथा हमारी यह शुभकामनाएं हैं कि जीवन में पूरे भारतवर्ष में उन्हें जहां भी जॉब मिले, वहां अपने हुनर और कौशल का प्रदर्शन करें। इस अवसर पर उपायुक्त के द्वारा नर्सिंग कौशल कॉलेज के सभी शिक्षक गण, प्राचार्य, डायरेक्टर तथा इसके संचालन में सहयोग देने वाले तमाम लोगों को बधाई प्रेषित किया गया कि जिस उम्मीद से क्षेत्र की लड़कियों ने यहां अपना निबंधन करवाया, वह आज पूरा हुआ है।

उक्त अवसर पर सहायक समाहर्ता राजलक्ष्मी, सिविल सर्जन डॉ.साहिर पाल, एचडीएफसी के स्टेट हेड संतोष सिंह, नर्सिंग कौशल कॉलेज के निदेशक डॉ दीपक अग्रवाल, प्रिंसिपल सहित अन्य उपस्थित रहे।

वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में पहुंचा 500 केवीए का नया ट्रांसफार्मर।

वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में पहुंचा 500 केवीए का नया ट्रांसफार्मर।

मुसाबनी

मुसाबनी: राज्य योजना अंतर्गत मुसाबनी एवं आसन्न ग्राम ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत पम्पू घाट स्वर्ण रेखा नदी में इंटेक वेल व बानालोपा सेंड हॉल में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से मुसाबनी प्रखंड के लगभग 9600 उपभोक्ताओं के घरों में पानी की आपूर्ति पेयजल स्वच्छता विभाग द्वारा किया जा रहा है। ।लेकिन 16 अगस्त की संध्या 4:00 बजे से पूरे मुसाबनी शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बंद है। वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई थी ।इस पर पेयजल स्वच्छता विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करने हेतु रविवार को दिनभर पत्राचार एवं कार्यालय के चक्कर लगाते रहे।

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पहुंचा 500 केवी का नया ट्रांसफार्मर

वहीं कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सुनील कुमार एवं कनीय अभियंता चैतन्य कुमार मिश्रा रविवार को भी दिन भर ऑफिस खुलवा कर कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों से लगातार संपर्क में रहे ।जिस कारण देर शाम तक 500 केवी का ट्रांसफार्मर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए लीज बेसिस पर विद्युत विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया है। नया ट्रांसफार्मर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पहुंच गया है। जिसे लगाने की कार्यवाही स्थानीय विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने शुरू कर दी है। एक-दो दिनों में शहर में पेयजल आपूर्ति बहाल हो जाएगी।

मिरुडीह में लोगों से मिलने पहुंचे पूर्व आयुक्त विजय सिंह।

मिरुडीह में लोगों से मिलने पहुंचे पूर्व आयुक्त विजय सिंह।

सरायकेला/आदित्यपुर

19 अगस्त शनिवार को सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के मिरूडीह के मूल भूत नागरिक सुविधाओं से वंचित जागरूक नागरिकों के बुलावे पर कोल्हान के पूर्व आयुक्त सह समाजसेवी विजय सिंह अपनी टीम के साथ मिरूडीह पहुंचे।

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 09 और 10 ‌ में अवस्थित मिरुडीह न्यूबस्ती में मिरूडीह विकास समिति के आग्रह पर स्थानीय लोगो की समस्यों एवं घोर कठिनाइयों को जानने एवं उसके निवारण के उद्देश्य से कोल्हान के पूर्व आयुक्त सह समाजिक कार्यकर्ता विजय सिंह ने वहाँ स्थित राधाकृष्ण मंदिर एवं शिव मंदिर परिसर में स्थानीय लोगो से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना इस दौरान स्थानीय लोगो ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वगात किया. इस दौरान स्थानीय लोगो ने मुख्य रूप से सड़क निर्माण , स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण को लेकर पहल करने का आग्रह किया. जिसपर उन्होंने सबंधित अधिकारियों से बात कर समस्याओं के शीघ्र और फलदायी निवारण करने का ठोस आश्वासन दिया.इस अवसर इस दौरान श्री सिंह ने अपने टीम के प्रमुख रवींद्र नाथ चौबे, रामचंद्र पासवान और श्री गिरिजेश दूबे के साथ और वहाँ काफी संख्या उपस्थित लोगो के साथ घूम-घूम कर समस्याओं को देखा और जाना किया। श्री सिंह ने कहा कि संबंधित पदाधिकारियों यथा उपायुक्त, और नगर प्रशासक, आदित्यपुर नगर निगम के साथ मिल कर सभी समस्याओं के हल करने का हर संभव प्रयास करूँगा।

इस दौरान मुख्य रूप से प्रसिद्ध समाजसेवी रविन्द्र नाथ चौबे, रामचंद्र पासवान, गिरिजेश दूबे, प्रभाकर सिंह, श्री दुबे, प्रभाष कुमार झा, मुकेश कुमार गिरी, चन्द्र प्रकाश सिंह, सन्तोष सिंह, किशनदेव श्रमा, भोला सिंह, रवि श्रीवास्तव, सुरज भान पाल, सोनदेव ठाकुर, धनंजय पासवान, आदि मौजूद रहे

मारवाड़ी महिला समिति का सावन मेला अग्रसेन भवन में 20 को।

मारवाड़ी महिला समिति का सावन मेला अग्रसेन भवन में 20 को।

मुसाबनी

मुसाबनी: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समेलन की मुसाबनी शाखा द्वारा रविवार 20 अगस्त को सावन मेले का आयोजन अग्रसेन भवन मुसाबनी में किया जाएगा।

समिति द्वारा कई वर्षों से लगातार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें महिला समिति से जुड़ी बहनें आकर स्टॉल लगाती हैं। मेले का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और महिला उद्यम को बढ़ावा देना है। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की पदाधिकारी ममता सिंघानियां ने कहा कि इस तरह के आयोजन से महिलाओं का मनोबल बढ़ता है। साथ ही स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलता है। सावन मेले में समाज के लोग एकत्रित होकर लजीज व्यंजन का लुफ्त उठाते हैं। इससे सामाजिक रूप से महिलाओं को संगठित होने का अवसर मिलता है। महिलाएं आपस में खुलकर एक दूसरे से मिलती है और मेले का आनंद उठाती है।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक नें नशा मुक्ति जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा रवाना किया।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक नें नशा मुक्ति जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा रवाना किया।

सरायकेला-खरसावां

आगामी 14 सितम्बर तक जिले प्रभावित क्षेत्रो मे भ्रमण कर नशा मुक्ति के प्रति लोगो को प्रेरित करेगी जागरूकता वाहन- उपायुक्त

नशा मुक्ति के लिए सकारात्मक तथा सक्रिय प्रयास करें ताकि हम अपने जिले को बेहतर बना सकें- उपायुक्त

समाहरणालय परिसर से उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के द्वारा आज नशा मुक्ति जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर उपरोक्त के अलावा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, सोशल मीडिया प्रसार पदाधिकारी नंदन उपाध्याय उपस्थित रहें।

इस दौरान उपायुक्त ने पत्रकार से वार्ता करते हुए का नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ माननीय मंत्री श्री चम्पाई सोरेन के द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया है। यह अभियान 15 अगस्त से 14 सितंबर 2023 तक संचालित होगा। अभियान के तहत मासिक कैलेंडर के अनुसार विभिन्न विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर नशा मुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक किया जायेगा।
उपायुक्त नें कहा अभियान के सफल संचालन को लेकर आज जागरूकता उद्देश्य से रवाना किए गए चलंत एलईडी जागरूकता वाहन के माध्यम से नशा-मुक्ति के प्रति विभिन्न ऑडियो/वीडियो क्लिप दिखाकर लोगों को प्रेरित किया जायेगा। इस दौरान उपायुक्त में समस्त जिलेवासियों अपील करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा चलाए जा रहें इस मुहिम में बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे, नशा मुक्ति के लिए सकारात्मक तथा सक्रिय प्रयास करें ताकि हम अपने जिले को बेहतर बना सकें।

Design a site like this with WordPress.com
Get started