खरकई के दोनों पुल पर जाली लगाने की युवा नेता बाबू तांती ने मांग की।

खरकई के दोनों पुल पर जाली लगाने की युवा नेता बाबू तांती ने मांग की।

सरायकेला/आदित्यपुर

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बाबू तांती ने नगर निगम के प्रशासक को पत्र लिखकर खरकई के दोनों पुल पर जाली लगाने की मांग की है. यह मांग आये दिन यहां लड़-झगड़कर आत्महत्या करने आने वाले लोगों की संख्या को देखते हुए की गई है. बाबू तांती ने बताया कि उन्होंने बुधवार की रात एक महिला को बचाया था. वह अपने पति से झगड़कर आत्महत्या करने के लिए पुल से पानी में कूदने आई थी. मानगो की तरह खरकई पुल के रेलिंग के ऊपर जाली लगाना जरूरी है।

बता दें कि एक साल पूर्व खरकई पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने की घटना को देखते हुए आत्महत्या निवारण संस्था जीवन ने भी यह मांग की थी, लेकिन बोर्ड में पारित होने के बावजूद यह योजना फंड के अभाव में क्रियान्वित नहीं पा रही है

आदित्यपुर को जमशेदपुर से जोड़ने वाली जीवन रेखा समझी जाने वाली खरकई नदी पर बने दोनों पुल पर जाली लगाने की मांग कई और संगठन भी कर चुके हैं. जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने भी नगर निगम को अनुशंसित पत्र भेजा था. उसमें आत्महत्या जैसी घटनाओं को रोकने के साथ कई प्रकार की सुरक्षा का हवाला देते हुए शीघ्र बड़ी और छोटी दोनों पुल पर जाली लगाने की अनुशंसा की थी।

बता दें कि खरकई पुल से छलांग लगाकर कई लोगों ने आत्महत्या का प्रयास कर चुके हैं. इस संबंध में प्रशासक सह अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से करीब एक वर्ष पूर्व खरकई नदी पर बने दोनों पुल के दोनों ओर जाली लगाने की योजना बोर्ड से पारित की गई थी, लेकिन फंड के अभाव और नगर निगम में टेक्नीशियन नहीं होने की वजह से अब तक नहीं लगाया जा सका है।

आजादी आंदोलन के गैर समझौतावादी धारा के महान क्रांतिकारी खुदीराम बोस का शहादत दिवस मर्यादा पूर्वक मनाया गया।

आजादी आंदोलन के गैर समझौतावादी धारा के महान क्रांतिकारी खुदीराम बोस का शहादत दिवस मर्यादा पूर्वक मनाया गया।

सरायकेला

ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन मानगो लोकल कमिटी की ओर से आजादी आंदोलन के गैर समझौतावादी धारा के महान क्रांतिकारी देश के पुष्प शहीद खुदीराम बोस का शहादत दिवस मर्यादापूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम एआईडीएसओ प्रदेश सचिव सोहन महतो द्वारा खुदीराम बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गईं। जिला सचिव सोनीसेन गुप्ता ने खुदीराम बोस के जीवनी पर बारिकी से अपनी बातों को रखा और आज के युवाओं से शहीदों के जीवन से सीख लेकर अन्याय के खिलाफ में संघर्ष तेज करने की अपील की। संगीतमंडली द्वारा क्रांतिकारी गीतों की प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम का संचालन मानगो लोकल इकाई सचिव प्रेमचंद टुडू ने किया।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष रिंकी बंसीरियार, प्रदेश कोषाध्यक्ष युधिष्ठिर कुमार, जिला सचिव सोनी सेनगुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रामदास मुर्मू, नगर अध्यक्ष शुभम कुमार झा, नगर सचिव सविता सोरेन, झरना महतो, किशोर पॉल, खुदीराम हसदा, राजेश गोप, अनिकेत रॉय, स्नेहा रॉय, शिबू सोरेन, अमित कुमार,प्रेम कर्मकार, अपूर्व महतो, अधीर भकत, राहुल महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सीकेपी -टाटा पैसेंजर ट्रेन रोजाना लेट होने से आक्रोशित यात्रियों ने हावड़ा- मुंबई रेल लाइन किया जाम

सीकेपी -टाटा पैसेंजर ट्रेन रोजाना लेट होने से आक्रोशित यात्रियों ने हावड़ा- मुंबई रेल लाइन किया जाम

सरायकेला

चक्रधरपुर -टाटा पैसेंजर ट्रेन के रोजाना लेट चलने से आक्रोशित रेल सवार यात्रियों ने शुक्रवार को गम्हरिया थाना अंतर्गत यशपुर रेलवे फाटक के पास रेल लाइन घंटो जाम कर दिया. जिससे हावड़ा -मुंबई रेल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ।

चक्रधरपुर – टाटा पैसेंजर ट्रेन रोजाना लेट चलने से आक्रोशित पैसेंजर रोने यशपुर रेलवे फाटक के पास रेल ट्रैक पर बैठकर तकरीबन डेढ़ घंटे तक रेल परिचालन जाम रखा. जिससे हावड़ा- मुंबई रेल लाइन पर चलने वाले ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. रेल लाइन जाम होने की सूचना पाकर गम्हरिया पुलिस समेत रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां घंटे रेल यात्रियों को समझाने- बुझाने का प्रयास किया गया. लेकिन रेल यात्री मानने को तैयार नहीं थे. सीकेपी- टाटा पैसेंजर ट्रेन को रोके रखा गया. बाद में रेलवे अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद उग्र रेलयात्री माने और सभी पैसेंजर ट्रेन पर सवार हुए. इसके बाद रेल जाम हटाया गया और ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया।

टाटा- सीकेपी पैसेंजर ट्रेन पर सवार होकर सैकड़ो की संख्या में मजदूर आदित्यपुर और गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र में काम करने जाते हैं. प्रतिदिन ट्रेन के लेट होने के चलते मजदूर समय से काम पर नहीं पहुंच, पाते नतीजतन मजदूरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. मजदूरों ने बताया कि ट्रेन लेट होने के चलते मजदूर प्रतिदिन काम पर देर से पहुंचते हैं, जिसके चलते इनके वेतन से पैसों की कटौती होती है।

आजादी आंदोलन के गैर समझौतावादी धारा के महान क्रांतिकारी खुदीराम बोस का शहादत दिवस मर्यादा पूर्वक मनाया गया।

आजादी आंदोलन के गैर समझौतावादी धारा के महान क्रांतिकारी खुदीराम बोस का शहादत दिवस मर्यादा पूर्वक मनाया गया।

जमशेदपुर

आज ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन मानगो लोकल कमिटी की ओर से आजादी आंदोलन के गैर समझौतावादी धारा के महान क्रांतिकारी देश के पुष्प शहीद खुदीराम बोस का शहादत दिवस मर्यादापूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम एआईडीएसओ प्रदेश सचिव सोहन महतो द्वारा खुदीराम बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गईं। जिला सचिव सोनीसेन गुप्ता ने खुदीराम बोस के जीवनी पर बारिकी से अपनी बातों को रखा और आज के युवाओं से शहीदों के जीवन से सीख लेकर अन्याय के खिलाफ में संघर्ष तेज करने की अपील की। संगीतमंडली द्वारा क्रांतिकारी गीतों की प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम का संचालन मानगो लोकल इकाई सचिव प्रेमचंद टुडू ने किया।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष रिंकी बंसीरियार, प्रदेश कोषाध्यक्ष युधिष्ठिर कुमार, जिला सचिव सोनी सेनगुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रामदास मुर्मू, नगर अध्यक्ष शुभम कुमार झा, नगर सचिव सविता सोरेन, झरना महतो, किशोर पॉल, खुदीराम हसदा, राजेश गोप, अनिकेत रॉय, स्नेहा रॉय, शिबू सोरेन, अमित कुमार,प्रेम कर्मकार, अपूर्व महतो, अधीर भकत, राहुल महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना जागरूकता रथ को बीडीओ ने किया रवाना

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना जागरूकता रथ को बीडीओ ने किया रवाना

पूर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

गुरुवार को मुसाबनी प्रखंड कार्यालय परिसर से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के सफल संचालन व क्रियान्वयन हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के व्यापक प्रचार प्रसार को लेकर आज जागरूकता रथ को रवाना किया गया है।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि इन योजना के तहत अधिकाधिक संख्या में लाभुकों को उक्त योजना से जोड़ लाभान्वित किया जाए। बताया गया कि मुसाबनी प्रखंड से 1800 छात्राओं का सावित्रीबाई फुले योजना के लिए आवेदन पत्र जमा हो चुके हैं।
बीडीओ ने कहा कि सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ माता की प्रथम दो पुत्रियों को देय होगी।

श्री श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट परिसर मेंमुखियाओं द्वारा किया गया पौधारोपन।

श्री श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट परिसर में
मुखियाओं द्वारा किया गया पौधारोपन।

पूर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

मुसाबनी-श्री श्रीजगन्नाथ सेवा ट्रस्ट परिसर मुसाबनी में गुरुवार को ट्रस्ट के महिला समिति सदस्यों की बैठक महिला समिति की अध्यक्ष प्रतिभा साव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

इस बैठक में अतिथि के रूप में पूर्वी मुसाबनी पंचायत के मुखिया दूला महाली एवं पश्चिम मुसाबनी पंचायत के मुखिया बसंती सोरेन उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत महिला समिति के अध्यक्ष द्वारा किया गया। दोनों अतिथियों ने जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट परिसर में पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने महिला समिति के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि वह अपने स्तर से श्री जगन्नाथ मंदिर निर्माण में हर संभव सहयोग करेंगे ।पूर्वी मुसाबनी के मुखिया दूला महाली ने ट्रस्ट प्रांगण में महिलाओं के लिए दो शौचालय बनवाने की घोषणा की। मुखिया बसंती सोरेन ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में महिलाओं को जानकारी दी एवं उन्हें हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। महिला समिति के सदस्यों ने फिनायल निर्माण कार्य को शुरू करने हेतु आपसी सहयोग के रूप में एक एक हज़ार रुपए जमा किए ताकि स्वावलंबी योजना की शुरुआत की जा सके।

इस अवसर पर शम्भू नाथ सतपथी, बीबी पटनायक,विवेकानंद दास महिला समिति के महिला समिति के अध्यक्ष प्रतिभा साव ममता पटनायक,आरती दास,काकोली घोष,गायत्री दास,बीनती सतपती, कल्पना मोहंती,ए. कुमारी, गिता भद्र, आईती लामा दिपाली मन्ना ,ललिता उपाध्यक्ष आदि उपस्थित थी।

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन पहुंचे जमशेदपुर..परी सदन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर.. कमिश्नर व डीआईजी ने पुष्पगुच्छ देखकर किया स्वागत

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन पहुंचे जमशेदपुर..परी सदन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर.. कमिश्नर व डीआईजी ने पुष्पगुच्छ देखकर किया स्वागत

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन पहुंचे जमशेदपुर जहां पर उन्हें परी सदन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। मौके पर कोल्हान के कमिश्नर मनोज कुमार डीआईजी अजय लिंडा सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे सभी ने बारी-बारी से राज्यपाल का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया थोड़ी देर विश्राम करने के बाद राज्यपाल सड़क मार्ग से बाहराघोड़ा के लिए रवाना हुए

आपको बताते चलें कि राज्यपाल बहरागोड़ा स्थित ताराचंद षाड़ंगी डीएवी पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में शिरकत करने पहुंचे हैं यह स्कूल पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश षाड़ंगी के पिता और बहारागोरा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के दादा के नाम से संचालित होता है इस दौरान कुणाल षाड़ंगी ने भी राज्यपाल का किया स्वागत।

फलेरिया उन्मूलन के तहत एमडीए आइडिया अभियान का उपायुक्त नें किया शुभारंभ।

फलेरिया उन्मूलन के तहत एमडीए आइडिया अभियान का उपायुक्त नें किया शुभारंभ।

सरायकेला

अभियान को सफल बनाने में जन सहभागिता जरूरी, मीडिया, जन-प्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का सहयोग प्राप्त करें- उपायुक्त

सरायकेला सदर अस्पताल परिसर से आज फ्लेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एमडीए/आईडी अभियान का शुभारम्भ जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला के द्वारा स्वंय फाइलेरिया की दवा खाकर किया गया। इस दौरान श्री शुक्ला ने कहा है कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में जन-सहभागिता जरूरी है। अभियान के सफल संचालन के लिए प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों, स्थानीय जन-प्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का सहयोग प्राप्त करें। इस दौरान उपायुक्त ने अभियान के सफल संचालन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि सभी दवा प्रशासक अभियान के उद्देश्य को पूर्ण करने हेतु शत प्रतिशत योग्य लोगों को मानक के अनुसार दवा खिलाना सुनिश्चित करें साथ ही MDA की सही रिपोर्ट कार्यालय में ससमय उपलब्ध कराएं। इस क्रम में उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न माध्यम से फ्लेरिया के लक्षण उसके बचाव एवं उसके दवा के सेवन के प्रति लोगों को जागरूक करें।

10 अगस्त से 25 अगस्त तक चलेगा अभियान- सिविल सर्जन
कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉक्टर अजय सिन्हा ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 10 से 25 अगस्त तक चलाया जाएगा। इसमें 10 अगस्त को बूथ स्तर पर कार्यक्रम किया जाएगा। उस दिन सभी महत्वपूर्ण जगहों पर बूथ लगाकर लोगों को दवा का सेवन कराया जाएगा। इसके बाद 11 से 25 अगस्त तक घर-घर जाकर दवा प्रशासक लोगों को दवा का सेवन कराएंगे। इस कार्यक्रम में 2 साल से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं तथा गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को दवा का सेवन नहीं करना है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जब व्यक्तियों को दवा का सेवन कराया जाएगा और उनमें अगर फलेरिया के कृमि मौजूद होंगे तो दवा सेवन के बाद उसके कुछ लक्षण प्रदर्शित होंगे जैसे सर दर्द, उल्टी जैसा महसूस होना या उल्टी होना, बदन दर्द, हल्का बुखार इत्यादि हो सकता है।


सामान्यत तो इसके कोई लक्षण स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते हैं।
बुखार, बदन में खुजली तथा पुरुषों के जननांग और उसके आस-पास दर्द और सूजन की समस्या दिखाई देती है।
पैरों व हाथों में सूजन, हाथी पाँव और हाइड्रोसिल के रूप में भी यह समस्या सामने आती है।

फाइलेरिया से बचाव :
▪️मच्छरो से बचने के लिए मच्छर दानी का प्रयोग करें
▪️घर के आस-पास कूडे को इकठ्ठा न होने दें, कूडेदान का प्रयोग करे
▪️आसपास पानी न जमा होने दे
▪️गन्दे पानी में केरोसिन भी डाल दे
▪️चोट या घाव वाले स्थान को हमेशा साफ़ रखे
▪️पूरी बाजू का कपड़ा पहने

कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉ अजय सिन्हा, सदर उपाधीक्षक डॉ नकुल किशोर प्रसाद, डीपीएम निर्मल दास, अर्चना तिग्गा एवं अन्य चिकित्सक, सहिया दीदी उपस्थित रहें।

बड़बिल में आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में उपस्थित हुए उपायुक्त, प्रतिभागियों के बीच बाटे प्रशस्ति पत्र।

बड़बिल में आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में उपस्थित हुए उपायुक्त, प्रतिभागियों के बीच बाटे प्रशस्ति पत्र।

सरायकेला-खरसावां

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी कला केंद्र भवन बड़बिल में आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में उपस्थित हुए उपायुक्त, प्रतिभागियों के बीच बाटे प्रशस्ति पत्र

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज आदिवासी कला केंद्र बड़बिल में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रविशंकर शुक्ला उपस्थित हुए। बताते चलें कि कार्यक्रम में आदिवासी रीती-रीवाज परंपरा के अनुसार मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान भवन परिसर में स्थित वारंगचिपी लिपि के जनक लाखों बोदरा जी के मूर्ति पर मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया गया।

इस क्रम में उपायुक्त के द्वारा एन. आर. प्लस टू उत्कृष्ट विद्यालय सरायकेला, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सरायकेला, अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय संजय सरायकेला एवं आश्रम विद्यालय कुचाई के छात्र-छात्राओं के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज के रहन-सहन, वेशभूषा, संस्कार, संस्कृति परंपरा एवं रीति-रिवाज पर आधारित चित्रांकन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों (छात्र-छात्राओं) के बीच प्रशस्ति पत्र एवं पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया गया। इस क्रम में उपायुक्त ने छात्र-छात्राओं से वार्ता करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ चित्रकला, खेल प्रतियोगिता, क्विज कंपटीशन इत्यादि में भी भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन करने की सलाह देते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।

मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दुराइबुरु के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विश्व आदिवासी दिवस पर अखिल भारतीय आदिवासी भूमिज मुंडा कल्याण समिति ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विश्व आदिवासी दिवस पर अखिल भारतीय आदिवासी भूमिज मुंडा कल्याण समिति ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सरायकेला/आदित्यपुर

अखिल भारतीय आदिवासी भूमिज मुंडा कल्याण समिति आदित्यपुर ज़ोन 2 द्वारा 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष पर एनआईटी गेट स्थित भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर आदिवासी पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित सदस्यों ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का प्रण लिया. इस मौके पर आदिवासियों के उत्थान विकास को लेकर विचार-विमर्श भी किया गया. श्रद्धांजलि सभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी एस टी मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सरदार ने 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष पर झारखंड सरकार द्वारा अवकाश घोषित किए जाने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि लंबे समय से आदिवासी दिवस के उपलक्ष पर अवकाश की मांग को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरा किया है.जिससे आदिम जनजाति के लोगों में उत्साह का माहौल है।

मौके पर मुख्य रूप से अखिल भारतीय आदिवासी भूमिज मुंडा कल्याण समिति के अध्यक्ष लखी सरदार, संजय सरदार, राजू सरदार, बिष्णु मुंडा, छोटू मुंडा, बंशी सरदार, जीतें सरदार, सुरु मुंडा, सोनू सरदार, शिवम सरदार, शम्भू सरदार, गणेश सरदार आदि शामिल थे

टाईगर जयराम महतो पहुंचे पटमदा, वीर शहीद निर्मल महतो के मूर्ति का किया अनावरण।

टाईगर जयराम महतो पहुंचे पटमदा, वीर शहीद निर्मल महतो के मूर्ति का किया अनावरण।

जमशेदपुर/पटमदा

झारखण्डी भाषा खतियान संघर्ष समिति के सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो ने मंगलवार को वीर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के मौके पर पटमदा प्रखंड के पश्चिम बंगाल सीमावर्ती ओड़िया पंचायत के वनडीह मोड़ और कमलपुर पंचायत के चड़कपाथर गांव में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त तत्वावधान से बनाए गए वीर शहीद निर्मल महतो की मूर्ति का अनावरण किया

इस मौके पर उन्होंने निर्मल महतो के हत्या की जांच एनआईए द्वारा कराने एवं निर्मल महतो को शहीद का दर्जा देने की मांग सरकार से की. उन्होंने शहीदों के स्वप्नों का झारखंड बनाने के लिए हर चुनौतियों से टकराने की बात कही. जयराम ने कहा कि निर्मल दा के विचार, आदर्श, साहस एवं मूल्य को जिन्दा रखना हर झारखंडी का कर्तव्य है, खासकर युवाओं की जिम्मेदारी है. बता दें कि एक माह पूर्व से ही समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम की तैयारी कर रखा था, गाँव-गांव में सभा, जनजागरण किया गया था. इस अवसर पर हजारों समर्थक उपस्थित थे. उक्त कार्यक्रम के पश्चात टाइगर जयराम के नेतृत्व में करीब 600 बाइक से युवाओं का हुजूम बाइक रैली के शक्ल में निर्मल महतो के कदमा, उलियान स्थित समाधी स्थल के लिए प्रस्थान किया। वहां शहीद निर्मल महतो के मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

इस मौके पर मोतीलाल महतो, जिला परिषद खगेन महतो, माणिक चंद्र बेसरा, तपन महतो, विश्वनाथ महतो, चंदन महतो, दया सागर महतो, बंकिम महतो, पिंटू महतो, पवित्र महतो, बुध्देश्वर महतो, उत्तम महतो, परान महतो, उत्तम महतो, फूलचाँद महतो, भैरव महतो, निमाई महतो, बासुदेव, गुरुपद मांडी, मनोज, गुणधर, साहेब राम, मधुसूदन, अजित, सुजीत, कृष्णापद, संटू, सुभाष, चित्त महतो, कौशिक, कार्तिक, संजय, सिद्धार्थ, बिष्णु, विजय, सहदेव, वनमाली, शंकर, सुब्रतो, प्रताप, असित, जयदेव, गौतम, गौरांग, कृतिवास, स्वपन, हीरालाल, गणेश कुम्भकार, बाबलु, महेश्वर, संतोष, निर्मल, बिकास, प्रह्लाद, संजीव, चरण, हिमांशु, शैलेंद्र, भवतारण आदि शामिल थे।

सहकारी बैंक कर्मियों ने मुख्यालय रांची में दिया अनिश्चितकालीन महाधरना, करोड़ों का नुकसान

सहकारी बैंक कर्मियों ने मुख्यालय रांची में दिया अनिश्चितकालीन महाधरना, करोड़ों का नुकसान

मुसाबनी

झारखंड राज्य सहकारी बैंक लि में बगैर किसी स्थानांतरण नीति के मनमाने ढंग से किए गए तबादले के विरोध में बीते 6 दिनों से मुख्यालय रांची में अनशन पर बैठे बैंक कर्मियों के धरने के कारण बैंक का कामकाज पूरी तरह ठप पड़ा है। जबकि बैंक का करोड़ों का लेनदेन प्रभावित है। घाटशिला अनुमंडल के विभिन्न कॉपरेटिव बैंक के शाखाओं में कामकाज लगभग नहीं के बराबर हो रहा है। जिससे खाता धारी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है सैकड़ो खातेदारी प्रतिदिन बैंक से बिना लेनदेन किया वापस जा रहे हैं।

महाधरना के कारण बैंक को अब तक करोड़ो रुपये का नुकसान हो रहा है।मुख्यालय में पूरी तरह से काम ठप है। 6 दिनों से मुख्यालय में आला अधिकारी नदारद है।

कर्मियों के अवैध स्थान्तरण के बाद मुख्यालय द्वारा जबरन लॉगिन आईडी को बंद कर दिया गया है।जिसके कारण राज्य के 105 शाखाओं पर बुरा असर पर रहा है।ग्रहकों को भी अनेक प्रकार से परेशानी हो रही है।

स्थानांतरण नीति ( ट्रांसफर पॉलिसी) के बिना किसी प्रकार का स्थानांतरण नहीं किया जाए ,जिससे कर्मचारियों के मानसिक, आर्थिक और पारिवारिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव ना पड़े ।अतः बैंक स्थानांतरण नीति स्वीकृत करते हुए ही स्थान्तरण किया जाए।

बैंक में कर्मचारियों के शहरी और ग्रामीण पदस्थापना में उनके वेतन भत्ता में आसमानता है, जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों के कर्मचारियों के स्थापना होने पर वे प्रेरणाहीन हो जाते हैं एवं कार्य कुशलता पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। अतः ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थापित कर्मियों को पे प्रोटेक्शन के तहत वेतन भत्ता को समान किया जाए और उसके पश्चात ही स्थान्तरण किया जाए।

बैंक में कर्मचारियों की नियुक्ति के पश्चात लंबे समय से एक भी प्रोन्नति नहीं की गई, जिससे कर्मचारियों पर नकारात्मक असर पड़ रहा है अतः संघ मांग करती है कि कर्मचारियों के प्रोन्नति के पश्चात ही नियमित (रोटेशनल) स्थान्तरण किया जाए। अतः संघ मांग करती है कि अवैध स्थान्तरण को अविलम्ब रद्द करते हुए उपरोक्त मांगों पर संघ को आस्वस्त करें, नही तो संघ का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
महाधरना में मुसाबनी, घाटशिला, जमशेदपुर, बहारागोड़ा आदि जगहों से झारखंड राज्य कॉपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक एवं संघ के नेतागण शामिल थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started