13-07- 2023 84 मौजा 116 गांव के विस्थापित फर्जी मुकदमा को निरस्त न करने की मांग को लेकर जेल भरो आंदोलन होगा।

13-07- 2023 84 मौजा 116 गांव के विस्थापित फर्जी मुकदमा को निरस्त न करने की मांग को लेकर जेल भरो आंदोलन होगा।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल विस्थापित अधिकार मंच के द्वारा प्रेस विज्ञापन जारी किया गया जिसमें मंच के तरफ से विस्थापितों ने संयुक्त रूप से कहा 26-6-2023 एवं 5-07-2023 को चांडिल डैम द्वारा प्रभावित 84 मौजा के 116 गांव के ऊपर फर्जी मुकदमा किया गया, जबकि विस्थापितों द्वारा पहले से किए गए मुकदमा पर कोई पहल ना करके अधिकार मांगने वालों पर मुकदमा दर्ज किया गया इसलिए मंच ने समीक्षा बैठक करके प्रेस विज्ञापन करते हुए निम्नलिखित निर्णय लिया

1. 13-07- 2023 बृहस्पतिवार को 84 मौजा 116 गांव के विस्थापित फर्जी मुकदमा को निरस्त न करने की स्थिति में जेल भरो आंदोलन के द्वारा गिरफ्तारी देंगे 2-6-2023 एवं 5-07-2023 को कई विस्थापित उपस्थित नहीं थे वह भी इस आंदोलन के समर्थन में गिरफ्तारी देंगे।

1. मंच ने सर्वसम्मति से घोषणा किया कि 2024 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के रूप में कोई भी सदस्य भाग नहीं लेंगे एवं विस्थापित 84 मौजा के 116 गांव में वोट का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा।

3. मंच ने यह भी फैसला लिया कि ग्राम सभा के नेतृत्व में जनता कर्फ्यू का प्रस्ताव पारित करते हुए धरातल में लाया जाएगा जिसमें राजनेता, सरकारी अधिकारी एवं प्रशासन का गांव में प्रवेश निषेध रहेगा, जब तक 116 गांव का जमीन मुआवजा, नियोजन पुनर्वास, पट्टा आदि का संपूर्ण समाधान नहीं होता है तब तक इन अधिकारियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारी का प्रवेश निषेध रहेगा।

4. मंच ने यह भी कहा 2023 तक चांडिल डैम से प्रभावित 84 मौजा 116 गांव के विस्थापितों को निर्गत किया गया विकास पुस्तिका दिया गया नौकरी पुनर्वास पैकेज एवं पुनर्वास स्थल आवंटन का सीबीआई जांच ना हो तब तक जनता कर्फ्यू लगा रहेगा।

प्रेस विज्ञापन में मुख्य रूप से उपस्थित राकेश रंजन महतो, अनूप महतो, श्रीकांतो महतो, अनूप कुमार महतो, अजय महतो, मोतीलाल मुर्मू, सुमित महतो, त्रिलोचन महतो, विवेक सिंह बाबू, सुनील महतो आदि विस्थापित मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

कांड्रा थाने का पुलिस अधीक्षक ने किया वार्षिक निरीक्षण।

कांड्रा थाने का पुलिस अधीक्षक ने किया वार्षिक निरीक्षण।

कांड्रा

कांड्रा: पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने सोमवार को कांड्रा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के सभी पंजियों का गहनता से अध्ययन करते हुए थाना प्रभारी को जरूरी दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने लूट पंजी, गुंडा पंजी सहित तमाम पंजी को विशेष रुप से दुरुस्त करने एवं जेल से छूटे हुए अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया।

साथ ही लंबे समय से लंबित कांडों का जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के क्रम में कुछ त्रुटियां पाई गई जिसे एसपी ने जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया।उन्होंने बारी- बारी से सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों से उनकी भूमिका की जानकारी ली एवं जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान इंस्पेक्टर सह कांड्रा थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो सहित तमाम पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

मतदाता सूची को लेकर प्रखंड कार्यालय सभागार में बीएलओ की बैठक हुई।

मतदाता सूची को लेकर प्रखंड कार्यालय सभागार में बीएलओ की बैठक हुई।

चक्रधरपुर

चक्रधरपुर: मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम -2024 के तहत सोमवार को चक्रधरपुर के प्रखंड कार्यालय सभागार में बीएलओ की बैठक हुई. बैठक के दौरान मुख्य रूप से मौजूद चक्रधरपुर के अंचलाधिकारी बाल किशोर महतो ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत बीएलओ को कई दिशा निर्देश दिए. अंचलाधिकारी बाल किशोर महतो ने कहा कि मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के कार्यक्रम के तहत जो नागरिक वर्ष 2024 में पश्चात्वर्ती अर्हता तारीख अर्थात् 01 जनवरी 2024, 01 अप्रैल 2024, 01 जुलाई 2024 एवं 01 अक्टूबर 2024 में से किसी एक को अठारह वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले हैं, वैसे मतदाता को मतदाता सूची में बीएलओ एप, वीएसपी, वीएचएफ के माध्यम से नाम जोड़ने से संबंधित जानकारी दी.सभी बीएलओ को कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश
उपस्थित सभी बीएलओ को कार्य में तेजी लाने को कहा।

अंचलाधिकारी ने कहा कि आगामी चुनाव को लेकर मतदाता पुनरीक्षण कार्य तेजी से किया जा रहा है, इसलिए कार्य करने वाले बीएलओ किसी प्रकार की ढिलाई ना बरतें. इस मौके पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य करने वाले बीएलओ मौजूद थे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

इंटरमीडिएट नामांकन दो दिनों में 1068 छात्रों ने लिए प्रोस्पेक्टस।

इंटरमीडिएट नामांकन दो दिनों में 1068 छात्रों ने लिए प्रोस्पेक्टस।

घाटशिला

घाटशिला: घाटशिला महाविद्यालय में इंटरमीडिएट कक्षा में नामांकन प्रारंभ होते ही छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी. सोमवार तक यानी दो दिनों में ही नामांकन के लिए 1068 विद्यार्थियों ने प्रोस्पेक्टस खरीद लिए. मालूम हो कि घाटशिला क्षेत्र से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं 11वीं कक्षा में नामांकन के लिए पहली पसंद घाटशिला महाविद्यालय ही रखते हैं. यहां नामांकन में काफी कम शुल्क लगता है. गैर प्रैक्टिकल विषय के साथ कला में 1119, वाणिज्य में 1519 तथा विज्ञान में 1525 रुपया में ही नामांकन हो जाता है जो कि सिर्फ पूर्वी सिंहभूम जिला ही नहीं बल्कि पूरे कोल्हान विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों में सबसे कम है.

पहले दिन 182 विद्यार्थियों ने कराया नामांकन.दसवीं कक्षा का परिणाम आते ही यह भ्रम फैल गया था कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने से डिग्री महाविद्यालयों में इस वर्ष इंटर का नामांकन नहीं होगा. कोई निराकरण नहीं होता देख अभिभावक डिग्री महाविद्यालय का आस छोड़कर अपनी सुविधानुसार बच्चों का नामांकन अन्य इंटर कॉलेजों व स्कूलों में करवाने लगे थे।

इस संबंध में प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी ने बताया कि डिग्री महाविद्यालयों में इंटरमीडिएट नामांकन को लेकर जो दुविधा की स्थिति थी, वह समाप्त हो गई है. नामांकन प्रारंभ हो गया है. नामांकन को लेकर आज जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ सभी अंगीभूत महाविद्यालयों के प्राचार्य की बैठक हुई. बैठक में पूर्व स्वीकृत सीटों में कटौती कर नामांकन लेने को कहा गया है. पहले दिन घाटशिला महाविद्यालय में 182 विद्यार्थियों ने अपना नामांकन करवाया. जबकि दो दिनों में 1068 विद्यार्थियों ने अपना नामांकन प्रपत्र खरीदा है

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

30 जुलाई को हेंसल में सम्मानित होंगे गोप समाज के मेघावी छात्र छात्राऐं।

30 जुलाई को हेंसल में सम्मानित होंगे गोप समाज के मेघावी छात्र छात्राऐं।

राजनगर

राजनगर: आगमी 30 जुलाई राजनगर के हेंसल स्तिथ एन एच 88 रेस्तरां में यदुवंशी गोप समाज युवा द्वारा सम्मानित कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।जिसकी तैयारी को लेकर यदुवंशी गोप समाज युवा मंच के संरक्षक विष्णुपद गोप की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक की गई। बैठक में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन को लेकर रूप रेखा रखी गई।जिसमे वर्ष 2022-23 में मैट्रिक एवं इंटर के सभी मेघावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।जिसकी तिथि आगामी दिनांक 30 जुलाई 2023 दिन रविवार , स्थान – एन एच 88 हेंसल ( राजनगर , जिला सरायकेला खरसावां) में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में यदुवंशी गोप समाज युवा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बिनोद कुमार गोप, उपाध्यक्ष कर्णवीर गोप, अमरनाथ गोप, निखिल गोप, आस्तिक गोप, कबिंद्र गोप, सागर गोप, सुजीत गोप दिलीप गोप, जगदीश गोप, अशोक यादव आदि कोई दर्जनों उपस्थित थे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

सीजन मानसून अपना दस्तक देकर रूठ गया है किसान अब चिंता मे पानी बिना धान की खेती कैसे।

सीजन मानसून अपना दस्तक देकर रूठ गया है किसान अब चिंता मे पानी बिना धान की खेती कैसे।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में इस सीजन मानसून अपना दस्तक देकर रूठ गया है. यही कारण है कि स्थानीय किसान अब इस बात को लेकर चिंतित है कि आखिर वे बिन पानी धान की खेती कैसे करें. जून माह के अलावा जुलाई माह में अबतक औसत से काफी कम बारिश हुई है. अब भी क्षेत्र के तालाब सूखे है और खेत पानी के लिए तरस रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि अगर इस माह भी बारिश नहीं हुई तो अनुमंडल क्षेत्र सूखे की चपेट में आ सकता है. बारिश कम होने से खेती का कार्य प्रभावित हो रहा है. पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण धान के साथ दलहन और अन्य फसलों की बुआई प्रभावित हो रही है, इससे किसानों में चिंता छाई हुई है।

जुलाई में अबतक 284.9 मिमी होनी चाहिए थी बारिश
सरायकेला-खरसावां जिले में मानसून के इस सीजन में जुलाई माह में अबतक मात्र 171.9 मिली बारिश हुई है. जबकि जिले में अबतक का सामान्य बारिश 284.9 मिमी होनी चाहिए थी. जून माह में भी जिले में औसत 122.8 मिमी के स्थान पर मात्र 72.1 मिमी बारिश हुई थी. प्रखंडवार देखें तो यह आंकड़ा किसानों को चिंतित करने वाला है. इधर, बारिश नहीं होने से समय पर फसलों की बुआई नहीं हो रही है. कड़ी धूप के बीच कभी-कभार आसमान में बादल छा जाने से बारिश की उम्मीद तो जगती है, लेकिन बारिश होते-होते रुक जाती है. चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के अलावा सरायकेला-खरसावां जिले की खेती पूरी तरह से मानसून पर निर्भर होता है. अगर मानसून कमजोर पड़ गया तो इससे खेती कार्य प्रभावित हो जाती है. कम बारिश के कारण कई प्रखंडों में अबतक धान की रोपाई शुरू नहीं हो सका है

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

समस्याओं को लेकर हांसदा अपने समर्थकों संग पदयात्रा कर सरायकेला पहुंचे।

समस्याओं को लेकर हांसदा अपने समर्थकों संग पदयात्रा कर सरायकेला पहुंचे।

सरायकेला

आमरण अनशन पर बैठे रमेश हसदा।

सरायकेला: सोमवार को भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा अपने समर्थकों संग पदयात्रा कर सरायकेला पहुंचे. वे अनुमंडलाधिकारी सरायकेला के कार्यालय पर सोमवार से आमरण अनशन पर बैठेंगे. उन्होंने पूर्व में घोषणा की थी कि गम्हरिया प्रखंड के हुदू पंचायत स्थित हुदू गांव में मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है जिसको लेकर वे 10 जुलाई से आमरण अनशन करेंगे।

उन्होंने बताया कि हुदू गांव में सड़क निर्माण कराने की मांग और राजनगर प्रखंड में लॉ कॉलेज की मांग उनकी प्राथमिकता सूची में है. रमेश हांसदा ने बताया कि हुदू-डुमरा सड़क निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले वे सरायकेला अनुमंडलाधिकारी के कार्यालय पर आमरण अनशन करने जा रहे हैं.चम्पई व हेमंत सोरेन पर लगाया सुदूरवर्ती क्षेत्रों की उपेक्षा का आरोप.उन्होंने कहा कि वे सोमवार से सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन पर बैठे और बगैर कोई ठोस आश्वासन के वे अनशन से नहीं हटेंगे. उन्होंने वर्तमान विधायक और मंत्री चम्पई सोरेन और राज्य के मुख्यमंत्री पर सुदूरवर्ती क्षेत्रों की उपेक्षा करने का आरोप भी लगाया.उन्होंने कहा कि चम्पाई सोरेन ने गरीब लोगों को पैसे के बल पर लालच देकर लोगों को गुमराह करते हैं और वोट खरीदते हैं.उन्होंने बताया कि इन दो मुख्य मांगों के अलावा उनके और भी 10 मांगें हैं. जिनमें केसरगढिया से बीटा होते हुए राजाबासा जर्जर सड़क की मरम्मत कराना, खैरबनी से झुरिपदा झलक होते हुए किला सालोडीह चौक तक जर्जर सड़क का निर्माण, राजनगर प्रखंड में महिला कॉलेज और आईटीआई संस्थान देने की मांग, ईटागढ़ -आसंगी पुल का अविलंब निर्माण पूरा करने, गम्हरिया प्रखंड के बासुड़दा में अधूरे जलमीनार को पूरा करने जैसी महत्वपूर्ण मांगें शामिल हैं. उनके साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के समर्थक और भाजपा नेता शामिल हैं

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

विधायक रामदास सोरेन ने किया आनंद मीना बाजार का उद्घाटन।

विधायक रामदास सोरेन ने किया आनंद मीना बाजार का उद्घाटन।

मुसाबनी


मुसाबनी: मुसाबनी नंबर 3 हरिजन बस्ती के समीप ओपन सिनेमा मैदान में आनंद मीना बाजार कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को मुख्य अतिथि घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ,उपप्रमुख काकोली घोष, उतरी बादिया पंचायत के मुखिया रीना महाली ,पंचायत समिति सदस्य अनीता सागर, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजय शाह, शत्रुघ्न प्रसाद,लक्ष्मण चंद्र बाग, झामुमो जिला उपाध्यक्ष बाघराय मार्डी, कान्हू सांमत, प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सोमाय सोरेन,मुन्ना मुखी, अशोक मुखी,संचालक खुर्शीद आदि ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया।

विधायक ने अपने साथियों सहित झूले का भी आनंद उठाते हुए अपने बचपन को तरोताजा किया और अपने वक्तव्य में बताया गया कि विगत 2-3 वर्षों से कोरोना संकट काल की महामारी में लोगों के सभी मनोरंजन कार्यक्रम बंद होने से उत्साह में कमी आई थी किन्तु अब लगभग सभी प्रकार के मनोरंजन कार्यक्रम चालू हो चुके हैं जिसमें लोगों का उत्साह पहले से अत्यधिक बढ़ गया है। मीना बाजार में हवाई झूला, टोरा-टोरा, ब्रेकडांस, ड्रैगन सहित विभिन्न प्रकार के रोमांचित झूले लगाए गये है और कई प्रकार की दुकानों सहित कपड़े, जूते, चाट, गुपचुप, आईस्क्रीम, खिलौनों की दुकानें भी लगाई जाएगी।

आमजनों का कहना है कि मीना बाजार के आने से शहर सहित आसपास के अंचल में भी उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिलेगा चूंकि व्यस्त जीवन में परिवार के साथ अपने शहर में ही मनोरंजन होगा ।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

सार्थक संकल्प फाउंडेशन द्वारा आदित्यपुर, जयप्रकाश उद्यान में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया।

सार्थक संकल्प फाउंडेशन द्वारा आदित्यपुर, जयप्रकाश उद्यान में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया।

सरायकेला/आदित्यपुर

सार्थक संकल्प फाउंडेशन के द्वारा जयप्रकाश उद्यान में हरियाली विकास अभियान के तहत पौधारोपण का कार्यक्रम हुआ कार्यक्रम का संचालन संस्था के डायरेक्टर श्री अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ संस्था ने बरगद और पीपल जैसे ऑक्सीजन वृक्ष के अलावा कदम नीम महोगनी सागवान आदि के पेड़ लगाए।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सदस्य राकेश, मनीष, संतोष ,नवीन ,अशोक ,विजय और सत्येंद्र तथा अन्य का काफी योगदान रहा।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला ने विद्यार्थियों को मतदान, मतदाता सूची एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से कराया अवगत।

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला ने विद्यार्थियों को मतदान, मतदाता सूची एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से कराया अवगत।

सरायकेला-खरसावां

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला ने विभिन्न विद्यालयों में भ्रमण कर ई०एल०सी० के विद्यार्थियों को मतदान, मतदाता सूची एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से कराया अवगत

ई०एल०सी० (इलेक्टरल लिटरेसी क्लब) को दिए जा रहे प्रशिक्षण के क्रम में डेडीकेटेड एईआरओ-सह- प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला द्वारा 51 सरायकेला विधानसभा के आदित्यपुर क्षेत्र अंतर्गत सेंट्रल पब्लिक स्कूल, गायत्री शिक्षा निकेतन तथा न्यू कॉलोनी स्कूल में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के बच्चों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं से संवाद स्थापित किया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा मतदाता पहचान पत्र को प्रयोग करने एवं मतदान की जानकारी उपलब्ध कराई गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि जिस प्रकार विद्यालय में प्रवेश के साथ नामांकन पंजी में नाम दर्ज कराकर और विद्यार्थी बनकर शिक्षा ग्रहण करना कर्तव्य है तथा उनके स्कूल के पहचान पत्र की उपयोगिता है ठीक उसी तरह से जोड़ते हुए सरल शब्दों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, मतदाता बनने और मतदान करने का कर्तव्य बताया गया। संवाद क्रम मे विद्यार्थियों की ओर से आश्वस्त किया गया कि वे निर्धारित समय में मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएंगे तथा स्वयं मतदान करते हुए अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।

इस अवसर पर संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य, ई०एल०सी० के नोडल पदाधिकारी, अंचल कार्यालय गम्हरिया के कर्मी तथा जिला निर्वाचन हेल्पडेस्क के सीपू मोहंती उपस्थित रहे

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

लघु उद्योग भारती के हित को ध्यान रखते हुए किसी भी प्रकार के दर में वृद्धि नहीं किया जाए।

लघु उद्योग भारती के हित को ध्यान रखते हुए किसी भी प्रकार के दर में वृद्धि नहीं किया जाए।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: टाटा स्टील की बिजली उत्पादन इकाई जुस्को पावर लिमिटेड द्वारा विद्युत दर वृद्धि निर्धारण के लिए नियामक आयोग के समक्ष जमशेदपुर के बाद आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर के सभागार में भी शुक्रवार की देर शाम जन सुनवाई रखी गई थी. जिसमें शामिल लघु उद्योग भारती से सरायकेला जिला महासचिव समीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष संदीप मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष उत्तम कुमार, जिला सचिव सौरव चौधरी एवं कार्यकारिणी सदस्य नीरज मिश्रा शामिल हुए।

लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधियों ने इस जनसुनवाई में एलटीआईएस कैटेगरी में लगभग 30% वृद्धि का प्रस्ताव देने पर अपना विरोध दर्ज कराया. जिला महासचिव समीर सिंह ने लघु उद्योगों की ओर से पक्ष रखते हुए कहा कि दिसंबर माह में वृद्धि के बाद मात्र छह महीने में दोबारा प्रस्ताव लाना गलत है. लघु उद्योग भारती इस ट्रेंड का बिल्कुल भी समर्थन नहीं करेगा. उन्होंने आयोग के समक्ष पक्ष रखते हुए कहा कि छोटे-छोटे उद्योग एक-डेढ़ साल के लिए रेट कॉन्ट्रैक्ट में काम लेते हैं और अगर बीच-बीच में विद्युत के दर में वृद्धि की गई तो इसका उन्हें नुकसान होगा इस नुकसान का भरपाई कैसे होगा ? वहीं जिला उपाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने भी नियामक आयोग से अपील की सूक्ष्म एवं लघु उद्योग के हित को ध्यान रखते हुए किसी भी प्रकार के दर में वृद्धि नहीं किया जाए. समीर सिंह ने कहा कि पहले जुस्को पावर आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की करीब 60 फीसदी लघु उद्योगों को क्वालिटी बिजली और निर्बाध बिजली देने के नाम पर अपना कस्टमर तो बना लिया है, लेकिन अब अपने दर में छह-छह माह में वृद्धि का प्रस्ताव देकर उन्हें परेशान करने लगी है जिससे लघु उद्यमी हताश हैं

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

शनिदेव भक्त मंडली ट्रस्ट ने इलाज हेतु 29602 का चेक देकर मदद की।

शनिदेव भक्त मंडली ट्रस्ट ने इलाज हेतु 29602 का चेक देकर मदद की।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: सामाजिक संस्था श्री शनिदेव भक्त मंडल ट्रस्ट अपने कर्तव्य का निरंतर कार्य करते हुए. सुंदर नगर के रामू रजक युवक जो कि पूर्व सदस्य स्वर्ग किशोरी रजक के पुत्र है.किशोरी रजक के 3 पुत्र पहला पुत्र लापता दूसरा पुत्र आकस्मिक निधन हो चुका है तीसरा बेटा रामू जोकि बूढ़ी मां के साथ रहता है. रामू बचपन से ही मानसिक रोग से ग्रसित है. पिता गरीब अवस्था के कारण रामू का इलाज नहीं कर पा रहा था पिता के देहांत के बाद रामू की तबीयत और खराब होने लगी थी. मंडली सुनील पसरिजा मंडली के समक्ष बात रखा मंडली ने अपने मंडली से बात की और मंडली इलाज के लिए आगे आए इलाज दबिश हॉस्पिटल कांके रांची मैं रामू का इलाज शुरू कराया गया. रामू के इलाज में कुल खर्च आई 29602 का खर्च हुआ हॉस्पिटल में रामु का इलाज 22दिनों तक चला.मंडली टीम ने सुंदरनगर पहुंचकर रामू को चेक प्रदान किया गया।

इस पुण्य कार्य में मंडली संरक्षक देवबोतो घोष. आशीष बनर्जी. विश्वजीत नंदी. रतन सिंह मुंडा. गौरगो धर. सुनील पसजा. ज्योति गुलाटी. सुब्रतो माइती. अजय कुमार अग्रवाल. जयेश त्वा रोनित रजक आदि मौजूद थे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

Design a site like this with WordPress.com
Get started