कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र भ्रमण के क्रम में उपायुक्त ने झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय कुकड़ू एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिरुलडीह का किया निरीक्षण।

कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र भ्रमण के क्रम में उपायुक्त ने झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय कुकड़ू एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिरुलडीह का किया निरीक्षण।

सरायकेला/कुकड़

विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन, नियमित कंप्यूटर शिक्षा, स्वच्छता एवं पोषण व्यवस्था तथा स्वास्थ्य केंद्र में सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश।

कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र भ्रमण के क्रम में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के द्वारा झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय, कुकड़ू का निरीक्षण कर विद्यालय में पठन-पाठन की व्यवस्था एवं छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के विभिन्न कक्षों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास, रसोईघर सहित अन्य सुविधाओं का स्थलीय अवलोकन किया तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विद्यालय में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा छात्राओं के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर, कक्षाओं, रसोईघर एवं अन्य उपयोगी स्थलों की नियमित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। छात्राओं को बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी सुविधाएं उपलब्ध हों, यह सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों एवं वार्डन को दिया गया।

उपायुक्त ने कंप्यूटर लैब का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिया कि निर्धारित रोस्टर के अनुरूप सभी कक्षाओं की छात्राओं को नियमित रूप से कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराई जाए। कंप्यूटर शिक्षा को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखते हुए छात्राओं को व्यावहारिक एवं उपयोगी जानकारी प्रदान करने पर जोर दिया गया। विद्यालय में खराब पड़े स्मार्ट क्लास को यथाशीघ्र प्रारंभ कराने तथा अनुपलब्ध सामग्री एवं आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर पठन-पाठन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उनके अध्ययन, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं तथा शिक्षा से संबंधित आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने छात्राओं को अध्ययन के प्रति निरंतर रुचि बनाए रखने तथा उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

रोस्टर के अनुरूप छात्राओं को भोजन एवं गुणवत्तापूर्ण पोषण सुनिश्चित करने का निर्देश.

उपायुक्त ने विद्यालय के रसोईघर एवं भोजन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्धारित रोस्टर के अनुरूप छात्राओं को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। भोजन तैयार करने एवं परोसने के दौरान स्वच्छता मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने तथा छात्राओं के स्वास्थ्य एवं पोषण का विशेष ध्यान रखने का निर्देश वार्डन को दिया गया।

उन्होंने कहा कि छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता, स्वास्थ्य, व्यवहारिक ज्ञान एवं दैनिक जीवन से जुड़े आवश्यक कौशल की जानकारी भी दी जाए। ‘खेल-खेल में शिक्षा’ की अवधारणा को बढ़ावा देते हुए छात्राओं की रुचि एवं सहभागिता के अनुरूप शिक्षण गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

उपायुक्त ने छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों को भी नियमित रूप से बढ़ावा देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छात्राओं में शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं व्यवहारिक कौशल विकसित करने के लिए खेल एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों का नियमित आयोजन किया जाए।

उन्होंने विद्यालय प्रबंधन एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छात्राओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सभी सुविधाओं एवं संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए। किसी भी आवश्यक सुविधा, सामग्री या उपकरण की कमी अथवा खराबी के कारण छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। सुविधाओं के संचालन एवं उपलब्धता में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी अथवा कर्मी की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिरुलडीह का निरीक्षण, आमजनों को सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तिरुलडीह का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, मरीजों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं, दवा एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की स्थिति की जानकारी ली तथा केंद्र के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले आमजनों को सुगम, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। मरीजों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने तथा स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया।

उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र परिसर एवं सभी कक्षों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मरीजों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के साथ-साथ चिकित्सा कक्ष, प्रतीक्षालय, शौचालय एवं अन्य उपयोगी स्थलों की नियमित साफ-सफाई एवं समुचित रख-रखाव सुनिश्चित करने को कहा गया।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय सेवाओं एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, आवश्यक दवाओं एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सुविधाओं के संचालन में लापरवाही, मरीजों को अनावश्यक परेशानी अथवा निर्धारित दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त ने विद्यालय एवं स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने तथा आमजनों एवं छात्राओं को बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य करने का निर्देश दिया।

एक दिवसीय आम बागवानी प्रशिक्षण सह मनरेगा कार्यों का समीक्षात्मक बैठक संपन्न…

एक दिवसीय आम बागवानी प्रशिक्षण सह मनरेगा कार्यों का समीक्षात्मक बैठक संपन्न…

सरायकेला/कुकड़ु

शुक्रवार 4 अगस्त को कुकड़ु प्रखण्ड के सभागार में चल रहे आम बागवानी का प्रशिक्षण जिला सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी विनोद चातर के द्वारा दिया गया

उनके द्वारा बताया गया कि कार्य को किस तरह से किया जाए की लाभुक को आसानी एवं सरलता से कार्यों को किया जा सके।

वहीं मौके पर कुकड़ु प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने भी लाभुको एवं सभी मनरेगा कर्मियों की बातो को सुने एवं कार्य में प्रगति हेतु अपना सुझाव दिए। बैठक में कुकड़ु प्रखण्ड के मनरेगा कनीय अभियंता तुलसी कालिंदी एवं भोलानाथ महतो के साथ साथ मनरेगा एई सुदर्शन राना, कुकड़ु प्रखंड के सभी पंचायत सचिव,रोजगार सेवक, मेट,बागवानी सखी,बागवानी लाभुक आदि उस्थित रहे।

चुनचुड़िया गांव मे विभिन्न प्रकार के बीज का वितरण किया गया।

चुनचुड़िया गांव मे विभिन्न प्रकार के बीज का वितरण किया गया।

सरायकेला/कुकड़ू

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कुकड़ू प्रखंड केअंतर्गत चुनचुड़िया गांव में बुधवार को समृद्धि ऑर्गेनिक फॉर्म के तत्वावधान में किसानों को विभिन्न प्रकार के मिलेटस यानी मोटे अनाज रागी, बाजरा, कुटकी, कोदो, गुंदली, रामदाना आदि विभिन्न प्रकार के बीज का वितरण किया गया।

इस अवसर पर फार्म के.एग्रीकल्चर फिल्ड ऑफिसर फागु राम महतो ने कहा कि सरकार ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेटस वर्ष के रूप में मना रही है, ताकि किसान अधिक से अधिक मोटा अनाज की खेती करें. उन्होंने किसानों को बताया कि मोटा अनाज स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत लाभदायक है.फागुराम महतो ने बताया कि मिलेटस फसलों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुपरफुड श्रीअन्न का दर्जा दिया है. इन फसलों में आयरन, कैल्शियम, फाइबर आदि जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इन फसलों का हृदय व डायबिटीज रोगियों के द्वारा उपयोग लाभदायक रहता है. इसलिए किसानों के बीच प्रचार-प्रसार अधिक किया जा रहा है।

इस अवसर पर गणेश चंद्र महतो, दुर्योधन महतो, हजारी महतो, षष्टी चरण महतो, श्रीचांद महतो, त्रिलोचन महतो समेत कई किसान उपस्थित थे।

कांग्रेस पार्टी द्वारा ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र के कुकडु प्रखंड कार्यकर्ता जन सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कांग्रेस पार्टी द्वारा ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र के कुकडु प्रखंड कार्यकर्ता जन सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सरायकेला/कुकड़ू

सरायकेला खरसावां जिला के कुकड़ू कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में इचागढ़ विधान सभा क्षेत्र के कुकडु प्रखंड में प्रखंड कार्यकर्ता जन सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि इचागढ़ क्षेत्र के पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय जी उपस्थित रहे.सभी प्रखंड क्षेत्रों में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं उसी की कड़ी में कुकडु प्रखंड में प्रखंड कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

चांडिल पश्चिमी भाग में भी प्रखंड सम्मेलन का आयोजन किया गया था! सी रूम फॉर रेस्ट मैदान मैं आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि कुकड़ो प्रखंड क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ रहा है !इस क्षेत्र में सभी गांव में कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं भरे पड़े है! कुकडु प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ता गण जागरूकता के साथ जब आगे बढ़ेंगे तो निश्चित रूप से 2024 के लोकसभा चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी एवं गठबंधन भारी बढ़त हासिल करते हुए जीत दर्ज करेगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष बिपत्तारिणी महतो ,प्रदेश महिला नेत्री सुंदरी तिर्की, विल्सन तिर्की आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे.कार्यक्रम में इचागढ़ कुकड़ो क्षेत्र के मथुरा महतो पदम लोचन महतो समीम अंसारी दिगंबर महतो अश्वत्थामा कर्मकार कार्यक्रम प्रभारी मोहसिन आलम विधानसभा प्रभारी प्रिंस सिंह राणा सिंह रामा शंकर पांडे जगतबंधु महतो निमाई गोप महावीर गोप अर्चना महतो समेत सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे।

कुकड़ू प्रखंड कार्यालय सभागार में विधिक जागरुकता सह सशक्तिकरण शिविर काआयोजन किया गया।

कुकड़ू प्रखंड कार्यालय सभागार में विधिक जागरुकता सह सशक्तिकरण शिविर काआयोजन किया गया।

सरायकेला/कुकड़ू

सरायकेला-खरसावां कुकड़ू प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को विधिक जागरुकता सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कुकड़ू प्रखंड के बीडीओ राकेश कुमार गोप, बीस सूत्री अध्यक्ष शक्तिपद महतो एवं उप प्रमुख मो. एकराम आदि मौजूद थे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को कानूनी जानकारी एवं सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ के बारे में जानकारी दी गई. वहीं कार्यक्रम में परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया. मौके पर पीएलवी विकास महतो, पीएलवी फगुराम महतो, बीपीएम देवब्रत सिंहा, बीपीओ रामलगन उरांव, सीडीपीओ कापू हांसदा, सुपरवाइजर संगीता कुमारी, सहायक अभियंता विकास सिंह मुंडा समेत कुकड़ू प्रखंड के विभिन्न गांवों के आए महिलाएं व पुरूष उपस्थित थे.कार्यक्रम में सखी मंडल के बीच 10 गतिशील सोलर पंप, 01 मिनी ट्रैक्टर, 07 कैश क्रेडिट लिंकेज, 61 पंपसेट, 110 केसीसी ऋण स्वीकृति पत्र, 12 कन्यादान, 05 बाबा साहेब अंबेडकर आवास योजना की स्वीकृति पत्र, 01 व्हील चेयर वितरण, 40 पेंशन स्वीकृति पत्र समेत कुल 1979 लाभुकों के बीच कुल 23647785 रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुकड़ू प्रखंड के बीडीओ राकेश कुमार गोप ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी लाभ पहुंचाना है. इसे लोगों तक पहुंचाने का दायित्व प्रशासन का है. इसी जागरूकता को लेकर शिविर का आयोजन किया गया है।

Design a site like this with WordPress.com
Get started