प्रज्ञा केंद्र की आड़ में चल रहा गरीब जनता को लूटने का कार्य,,प्रशासन है बेखबर।

प्रज्ञा केंद्र की आड़ में चल रहा गरीब जनता को लूटने का कार्य,,प्रशासन है बेखबर।

सरायकेला/आदित्यपुर

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत शर्मा मार्केट में कॉमन सर्विस सेंटर जो प्रज्ञा केंद्र चल रहे हैं आवासीय, जाति, आय प्रमाण पत्र एवं आयुष्मान कार्ड का सर्विस करते हैं जो जनता को डेढ़ सौ 200 रुपया करके ले रहे हैं और हर दिन के इतना रुपया ले करके किसी अधिकारी के पास इनको देना रहता है क्या प्रज्ञा केंद्र इसीलिए सरकार ने खोला है कि प्रज्ञा केंद्र के नाम पर जनता को लूटने का काम प्रज्ञा केंद्र चलाने वाले लोग करें।


आखिर यह लाखों रुपया महीने की कमाई कौन सी सरकारी अधिकारी के पास जाता है।
कॉमन सर्विस सेंटर शर्मा मार्केट जिसके प्रोपराइटर है चीनू जो प्रज्ञा केंद्र के नाम पर जनता को लूटने का काम कर रहे हैं।
जनहित में इस तरह की प्रज्ञा केंद्र को बंद कर देना चाहिए।
सरकार की गाइडलाइंस और प्रज्ञा केंद्र के नियम निम्न है जो नीचे दिए गए हैं आम जनता उसे ध्यान से पढ़े।

झारखंड में प्रज्ञा केंद्र (जिसे कॉमन सर्विस सेंटर या सीएससी भी कहते हैं) के संचालन के लिए कुछ नियम और दिशानिर्देश हैं, जो सरकार की ओर से समय-समय पर जारी किए जाते हैं। ये नियम केंद्रों के सुचारु संचालन और नागरिकों को बेहतर सेवाएँ प्रदान करने के लिए बनाए गए हैं। 

मुख्य नियम और दिशानिर्देश:

सेवाओं से संबंधित नियम

  • प्रमाण पत्र जारी करना: प्रज्ञा केंद्रों को आय, जाति, निवास और अन्य सरकारी प्रमाण पत्रों के आवेदनों को ई-नागरिक सेवा सॉफ्टवेयर के माध्यम से स्वीकार करना होता है।
  • आवेदन की अस्वीकृति: यदि किसी आवेदन में कोई गलती या विसंगति पाई जाती है, तो उसे अस्वीकृत (reject) किया जा सकता है। अस्वीकृति का कारण पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य है।
  • समय-सीमा का पालन: आवेदनों को आठ कार्य दिवसों के भीतर निष्पादित करना अनिवार्य है।
  • सेवा शुल्क: प्रज्ञा केंद्र संचालकों को सेवा के लिए निर्धारित शुल्क ही लेना होता है। उदाहरण के लिए, प्रमाण पत्र प्रिंट करने के लिए प्रति प्रमाण पत्र 1 रुपया लिया जा सकता है।
  • आवेदनों की निगरानी: उपायुक्त समय-समय पर आवेदनों की स्थिति की निगरानी करते हैं।
  • सेवाओं की सूची: प्रज्ञा केंद्र कई तरह की सेवाएँ प्रदान करते हैं, जैसे आधार नामांकन और अपडेट, पैन कार्ड सेवाएँ, बैंकिंग और मनी ट्रांसफर, सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन और बीमा सेवाएँ। 

संचालन से संबंधित नियम

  • बुनियादी ढाँचा: केंद्र में आवश्यक बुनियादी सुविधाएँ होनी चाहिए, जैसे कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर और इंटरनेट कनेक्टिविटी।
  • कर्मचारी और प्रशिक्षण: प्रज्ञा केंद्रों के संचालकों (वीएलई) को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है। सॉफ्टवेयर या प्रक्रियाओं में बदलाव की जानकारी सभी हितधारकों को दी जानी चाहिए।
  • समन्वय: केंद्र संचालकों को जिला प्रशासन और संबंधित सेवा प्रदाता एजेंसी (एससीए) के साथ समन्वय बनाए रखना होता है।
  • शिकायत निवारण: नागरिकों की शिकायतों के निवारण में सहायता करना भी केंद्र की जिम्मेदारी है। 

जवाबदेही और पारदर्शिता

  • सामाजिक ऑडिट: प्रज्ञा केंद्रों का नियमित सामाजिक ऑडिट किया जाना चाहिए। इससे काम के घंटों और रसीद जारी करने जैसे नियमों का पालन सुनिश्चित होता है।
  • डेटा सार्वजनिक करना: केंद्रों द्वारा प्रदान की गई सेवाओं का डेटा सार्वजनिक किया जाना चाहिए, जिसमें आवेदनों की संख्या और अर्जित कमीशन जैसी जानकारी शामिल है। 

पंजीकरण और पात्रता

  • ऑनलाइन आवेदन: झारखंड में कोई भी भारतीय नागरिक ऑनलाइन आवेदन करके प्रज्ञा केंद्र खोल सकता है।
  • आवश्यक दस्तावेज़: पंजीकरण के लिए कुछ दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी और बैंक पासबुक।
  • निवेश: केंद्र खोलने के लिए लगभग ₹10,000 के शुरुआती निवेश की आवश्यकता हो सकती है। 

अस्वीकरण: ये नियम समय के साथ बदल सकते हैं। सबसे सटीक और अद्यतन जानकारी के लिए, आवेदकों और संचालकों को झारखंड सरकार के आधिकारिक पोर्टल (जैसे https://jharsewa.jharkhand.gov.in/) और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की वेबसाइट पर जारी दिशा-निर्देशों की जाँच करनी चाहिए। 

सरायकेला जिले में चोरों का आतंक चरम पर पहुंचा, चोरों के आतंक से  आम जनता परेशान

सरायकेला जिले में चोरों का आतंक चरम पर पहुंचा, चोरों के आतंक से  आम जनता परेशान

सरायकेला खरसावां

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर,आर आई टी, गम्हरिया एवं कांड्रा थाना अंतर्गत इन दीनों चोरों ने आतंक मचाया हुआ है जिससे कि जानता काफी परेशान है और प्रशासन की खामोशी ने चोरों का मनोबल और भी बढ़ा दिया है।

पूजा का माहौल चल रहा है और भिन्न-भिन्न क्षेत्रों से आए हुए चोरों के ग्रुप इन दीनों खूब अपनी हाथ की सफाई कर रहे हैं और वहीं जनता की मेहनत की कमाई सरेआम चोरी कर भाग जा रहे हैं। वहीं प्रशासन के हाथ कोई सुराग न मिलने से जनता में आक्रोश फैलता जा रहा है।

प्रशासन के इस नाकामयाबी पर जनता में फैला आक्रोश निश्चित ही कहीं ना कहीं सही भी है।
अपनी दैनिक जीवन में मेहनत मजदूरी कर खरीदी हुई मोबाइल चोरी हो जा रही है किसी की चैन चिंताई हो जा रही है। कंही खुलेआम नशाखोरी चल रहा है तो कहीं जुआ सट्टा मटका लॉटरी खुलेआम चल रही है प्रशासन के हाथ बिल्कुल खाली नजर आ रहा है।

आए दिन देखा जा रहा है कि प्रतिबंध चीजों का खरीद करने वालों का थानों में विशेष करके स्वागत हो रहा है। वहीं आम जनता को एक मामले की एप्लीकेशन देने में भी घंटा घंटा बैठक बेवजह इंतजार कराया जाता है।
क्या यही है आजादी क्या यही है प्रशासन अगर ऐसा है तो आम जनता ने दबे जुबान में यह भी कहा है इससे तो अच्छा हम अंग्रेजों के गुलाम ही थे।
वहीं कुछ लोगों ने जमशेदपुर के पूर्व में रह चुके पुलिस कप्तान डॉक्टर अजय कुमार की भी तारीफ करते हुए सराहना की।
16 सितंबर को पत्रकार भारत सिंह की भी मोबाइल किसी चोर ने पाकिट मार ली शिकायत आदित्यपुर थाना में दर्ज हुआ है या नहीं लेकिन लिखित शिकायत पत्रकार ने आदित्यपुर थाना को दी है।

जमशेदपुर की नेहा सिंह को अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया गया सम्मानित।

जमशेदपुर की नेहा सिंह को अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया गया सम्मानित।

जमशेदपुर की रहने वाली नेहा सिंह को अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ब्रैवो कंपनी की ओर से सम्मानित किया गया एवं उनकी उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी गई।

नेहा सिंह

आपको बताते चलें कि इस संसार में अगर कुछ हासिल करना है या फिर अपने परिवार का भरण पोषण करना है या फिर अपने इच्छाओं की पूर्ति करनी है उसके लिए हर किसी को इस संसार में अपने-अपने योग्यता अनुसार कार्य करने ही पड़ते हैं।

नेहा सिंह ने अपने कार्य के प्रति निष्ठा एवं प्रतिबद्धता को दर्शाया है एवं कंपनी को भी एक ऊंचे स्तर पर ले जाने का कार्य किया है जिसको लेकर के उनकी काफी सराहना की जा रही है एवं लोगों में उनकी है प्रशंसा की जा रही है

आदित्यपुर पुलिस ने 17 मोटरसाइकिल एवं एक पिकअप वाहन के 10 लोगों को किया गिरफ्तार

आदित्यपुर पुलिस ने 17 मोटरसाइकिल एवं एक पिकअप वाहन के 10 लोगों को किया गिरफ्तार

सरायकेला/आदित्यपुर

सरायकेला जिलांतर्गत सक्रिय 02 अलग अलग वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश,10 गिरफ़्तार एवं 04 निरुद्ध , चोरी के कुल 17 मोटरसाईकिल एवं 01 पिकअप वाहन बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक सराइकेला खरसावाँ के निर्देशानुसार जिलान्तर्गत संपत्तिमूलक कांडों की रोकथाम एवं प्रतिवेदित कांडो के उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल एवं सराइकेला के नेतृत्व में टीमों का गठन कर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम में पुलिस द्वारा जिला के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र एवं दूरस्थ कुचाई थाना क्षेत्र में सक्रिय 2 अलग अलग वाहन चोर गिरोह का पर्दाफ़ाश करते हुए कुल 10 अपराधकर्मियों को गिरफ़्तार एवं 04 को निरुद्ध किया गया है तथा चोरी के कुल 17 मोटरसाईकिल एवं 01 पिकअप वाहन बरामद किया गया है ।

आपको बताते चलें कि दिनांक- 11.09.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय सरायकेला खरसावाँ के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी महोदय सरायकेला के नेतृत्व में अवैध हथियार,मादक पदार्थ एवं सम्पत्तिमूलक कांडों की रोकथाम हेतु अपराधकर्मियों के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया जा रहा था ।इसी क्रम में छापामारी दल द्वारा लाल बिल्डिंग, आदित्यपुर टाटा काण्ड्रा मेन रोड पर दो युवकों को काला रंग के बिना नंबर का हिरो होण्डा Splender मोटरसाईकिल के साथ पकड़ा गया । दोनों को बारी- बारी से पुछने पर अपना- अपना नाम (1) सुजीत दास उर्फ मोटा दास (2) लव मांझी उर्फ रेपो बताये ।सत्यापन के क्रम प्रयुक्त मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई । पूछताछ के क्रम में इन दोनों द्वारा एक गिरोह के साथ मिलकर और भी बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की गई ।तदोपरांत पुलिस द्वारा (1) सुजीत दास उर्फ मोटा दास (2) लव मांझी उर्फ रेपो के निशानदेही पर चोरी का अन्य 07 मोटरसाईकिल और एक पिकअप वाहन को बरामद किया गया एवं गिरोह के 6 अन्य सदस्यों को विधिवत गिरफ्तार किया गया ।गिरफ्तार किये गये उपरोक्त अभियुक्तों को आज दिनांक 12.09.2025 को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

बरामदगी :-

  1. इंजन नं0-HRK17B12426 चेचस नं0- MBLHAW225RHK59325 (Hero Splendor Plus)
  2. ⁠मोटरसाईकिल सं0- JH05CF- 4306 (Hero Splendor)
  3. मोटरसाईकिल सं0- JH05DL-8594 (Hero Splendor Plus)
  4. मोटरसाईकिल सं0- JH05BN-9526 ( Hero Passaon Plus)
  5. मोटरसाईकिल सं0- JH05AC8570 (Bajaj Pulsar)
  6. मोटरसाईकिल सं0- JH05CP-6791 (Hero Splendor Pro)
  7. PIKUP वेन वाहन सं0- JH05CK- 8198
  8. मोटरसाईकिल सं0- JH05CE-5553 (Hero Splendor Pro)
  9. मोटरसाईकिल सं0- JH05CV4541(TVS Jupiter)
  10. REDMI कम्पनी का मोबाईल जिसका रंग- हरा, जिसका IMEI N0- (1)860815062321006, (2) 860815062321104
  11. रियलमी कम्पनी का मोबाईल जिसका- IMEI N0- 863433069229192, 86343306929184 है ।

गिरफ्तार अपराधकर्मियों की विवरणी
(1) सुजीत दास उर्फ मोटा दास, उम्र- करीब 33 वर्ष, पे0- दिलीप दास, पता- छोटा तेलाई झोर, थाना- कोवाली, जिला- पूर्वी सिंहभूम ।
(2) लव माँझी उर्फ रेपो उम्र करीब 26 वर्ष, पे0- शेखर माँझी, पता- बोलाईडीह, (नियर शिव मंदिर) गम्हरिया, थाना- आदित्यपुर, जिला- सरायकेला खरसावाँ ।
(3) अजीत दास उर्फ छोटा दास, पे0- दिलीप दास, पता- छोटा तेलाई झोर, थाना- कोवाली, जिला- पूर्वी सिंहभूम ।
(4) भीम यादव उर्फ प्रिन्स, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता- श्री लालबाबु यादव, पता- मोतिनगर, गम्हरिया, नियर गम्हरिया ब्लॉक, थाना- आदित्यपुर, जिला- सरायकेला खरसावाँ ।
(5) तरुण यादव उर्फ राधे, उम्र- 33 वर्ष, पिता- भोला यादव, पता- विडियों कॉलोनी, काण्ड्रा, थाना- काण्ड्रा, जिला- सरायकेला खरसावाँ ।
(6) रासु गोराई, उम्र- 24 वर्ष, पिता- कमल कांत गोराई, पता- शांतिनगर, गम्हरिया, नियर टीचर ट्रेनिंग, थाना- आदित्यपुर, जिला- सरायकेला खरसावाँ ।
(7) विलियम कुमार कर, उम्र- 24 वर्ष पिता- अनिल कुमार कर, पता- शांतिनगर, गम्हरिया, थाना- आदित्यपुर, जिला- सरायकेला खरसावाँ ।
(8) शिवा दास, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता- करमु दास, वर्तमान पता- शांतिनगर गम्हरिया, नियर टीचर ट्रैनिंग, थाना- आदित्यपुर एवं स्थायी पता- घांइटा, थाना- ईचागढ़, दोनों जिला- सरायकेला खरसावाँ ।

छापामारी दल के सदस्य

  1. श्री समीर कुमार सवैया, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला ।
  2. पु0नि0 विनोद तिर्की (पु0नि0-सह- थाना प्रभारी आदित्यपुर थाना ) ।
  3. पु0अ0नि0 विनोद टुडू ।
  4. पु0अ0नि0 सुरेश राम ।
  5. पु0अ0नि0 रामरेखा पासवान ।
  6. पु0 अ0 नि0 कौशल कुमार

7. ⁠आदित्यपुर थाना सशस्त्र बल ।

प्रसंग 02 :- कुचाई थाना कांड संख्या- 41/2025 दिनांक- 10/09/2025 धारा- 303(2) BNS

दिनांक 10/09/2025 को वादी संजीव सोय उम्र 30 वर्ष पे0 स्व0 लुकना सोय सा0 पागारडीह थाना कुचाई के लिखित आवेदन के आधार पर यह कांड मोटर साईकिल चोरी करने के आरोप में अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया गया है ।अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी एवं चोरी गये मोटर साईकिल की बरामदगी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया । गठित टीम द्वारा अनुसंधान के क्रम में दिनांक 11/09/2025 को गुप्त सूचना के आधार पर गोपीडीह चौक के पास वाहन चेकिंग लगाया गया औऱ चेकिंग के दौरान चोरी के 02 मोटर साईकिल के साथ 06 व्यक्तियों को पकड़ कर थाना लाया गया और पुछताछ किया गया । पुछताछ के क्रम में पकड़े गये सभी 06 व्यक्तियों द्वारा उक्त 02 मोटर साईकिल के अलावा अन्य 07 मोटर साईकिल चोरी कर छुपाकर रखने की बात बताई गई । तत्पश्चात 06 व्यक्तियों में से 02 व्यक्ति को गिरफ्तार एवं अन्य 04 को निरुद्ध किया गया ।तदोपरांत उक्त की निशानदेही पर अन्य 07 मोटर साईकिलों को टोकलो थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से बरामद किया गया ।
उद्भेदित कांडः-
1.कुचाई थाना कांड संख्या- 41/2025 दिनांक- 10/09/2025 धारा- 303(3) BNS
2.गम्हरिया थाना कांड संख्या- 97/2025 दिनांक- 10/09/2025 धारा- 303(2) BNS
3.बिष्टुपुर थाना कांड संख्या- 70/2024 दिनांक 08/03/2024 धारा- 379 IPC
गिरफ्तार / निरुद्ध नाबालिग की विवरणी
1.अमित कुम्भकार, उम्र करीब 21 वर्ष, पे0- स्व0 जवाहरलाल कुम्भकार ,सा0- सनाईकुटी, थाना-टोकलो, जिला- पश्चिम सिंहभुम

  1. उदय सामाड़, उम्र करीब -19 वर्ष, पे0- सेलाय सामाड़,सा0- केनके, थाना- टोकलो जिला- पश्चिम सिंहभूम
  2. चार (04) निरुद्ध नाबालिग
    बरामद सामानों की विवरणीः-
    चोरी के कुल- 09 (नौ) मोटरसाईकिल
    1.चेचिस नं0- MBLHA10ASCHM28699
    2.चेचिस नं0- MBLHA10A3D9K03737
    3.चेचिस नं0- MBLHAW120MHG79314
    4.चेचिस नं0- MBLHA10EJAHD00426
    5.चेचिस नं0- MBLJA12ACDGA03524
    6.चेचिस नं0- MBLJAR034J9A09946
    7.चेचिस नं0- MBLHA10EJ9HK07746
    8.चेचिस नं0- MBLHA10ASDHF72487
    9.चेचिस नं0- MBLKC12EMGGA00137
    छापामारी दलः-
    1.पु0अ0नि0 नरसिंह मुण्डा, कुचाई थाना प्रभारी
    2.पु0अ0नि0 रविन्द्र मुण्डा, दलभंगा ओ0पी0 प्रभारी
    3.पु0अ0नि0 सामन्त कुमार दास, कुचाई थाना
    4.पु0अ0नि0 शशि भूषण सिंह मुण्डा, दलभंगा ओ0पी0
    5.कुचाई थाना एवं दलभंगा ओ0पी0 के सशस्त्र बल

डालसा द्वारा गुरुनानक स्कूल साकची में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित , बच्चे कानून से हुए रूवरू ।

डालसा द्वारा गुरुनानक स्कूल साकची में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित , बच्चे कानून से हुए रूवरू ।

जमशेदपुर

जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा साकची स्थित गुरु नानक स्कूल में स्कूली बच्चों के बीच निःशुल्क कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया ।

इस शिविर में डालसा के पैनल लॉयर लक्ष्मी बिरुआ , पीएलवी में सुनीता कुमारी, नागेन्द्र कुमार , दिलीप जायसवाल, सुनील पांडेय, सुनीता झा , जोबरानी बास्के , प्रसीस मरांडी , ज्योत्सना गोप , स्कूल की प्राचार्या मधुबाला, संस्कृत शिक्षिका आशा चौबे सहित अन्य उपस्थित रहे । इस जागरूकता कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को विभिन्न तरह के कानूनो से रु व रु कराया गया । इस दौरान उन्हें डालसा के कार्य व उद्देश्यों से अवगत कराया गया। साथ ही बच्चों के बीच बाल श्रम, बाल विवाह, चाईल्ड ट्रैफिकिंग, चाईल्ड प्रोटेक्शन, पॉक्सो एक्ट आदि कानूनों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दिया गया । इसके साथ ही किसी भी तरह के समस्याओं के निदान के लिए डालसा कार्यालय में निसंकोच संपर्क करने को कहा गया । कार्यक्रम के अंत में 10 मिनट का प्रश्नोत्तर सेशन में बच्चों का संतोषजनक फीडबैक रहा । जागरूकता शिविर में सभी बच्चे अनुशासित ढंग से इसका लाभ उठाया ।

मुसाबनी सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर उमेश कुमार ठाकुर  ने दिया योगदान।

मुसाबनी सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर उमेश कुमार ठाकुर  ने दिया योगदान।

जमशेदपुर/मुसाबनी

मुसाबनी सर्किल इंस्पेक्टर उमेश कुमार ठाकुर मुसाबनी सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर उमेश कुमार ठाकुर  ने दिया योगदान। संवाद सूत्र, मुसाबनी। मुसाबनी सर्किल के नए इंस्पेक्टर उमेश कुमार ठाकुर ने शुक्रवार को इंस्पेक्टर कार्यलय मुसाबनी में अपना योगदान दिया। वे इससे पूर्व जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना में थाना प्रभारी थे। इन्हें कई जिला में कार्य करने का अनुभव है।

योगदान देने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकता में कहा की आगामी दुर्गा पूजा सहित अन्य पर्व त्यौहार में विधि व्यवस्था को दुरुस्त रखना और अपराध नियंत्रण पर विशेष फोकस रहेगा। कहा कि पुलिस और पब्लिक के बीच की दूरी को पाटते हुए बेहतर संबंध स्थापित करने का वे प्रयास करेंगे। ताकि जनता कोई भी समस्या होने पर निः संकोच थाना पहुंचकर अपने समस्या रख सके। योगदान देने के मौके पर मुसाबनी थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह, डुमरिया थाना प्रभारी पंचम तिग्गा, गुड़ाबांदा थाना प्रभारी कुमार सुमित यादव, इंस्पेक्टर कार्यालय पर रीडर सुनील कुमार अजीत कुमार सिंह आदि ने नए इंस्पेक्टर उमेश कुमार ठाकुर का गर्म जोशी से स्वागत किया। इंस्पेक्टर उमेश कुमार ठाकुर ने मुसाबनी डुमरिया एवं गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के बारे में विस्तृत जानकारी थाना प्रभारी से प्राप्त किया।  

13 सितंबर को आयोजित होगा केंद्रीय कैबिनेट मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का जनसंवाद कार्यक्रम: रामानंद

13 सितंबर को आयोजित होगा केंद्रीय कैबिनेट मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का जनसंवाद कार्यक्रम: रामानंद

लखीसराय/बिहार

13 सितंबर को सूर्यगढ़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में भारत सरकार के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

उपरोक्त बातें जिला जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष रामानंद मंडल ने कहीं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह नियमित रूप से अपने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करते हैं।

इस दौरान वे उपस्थित लोगों से उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हैं। इसके अलावा केंद्र एवं राज्य सरकार प्रायोजित कार्यक्रमों एवं योजनाओं से भी आम लोगों को अवगत करवाते हैं।
जिला जनता दल यूनाइटेड अध्यक्ष रामानंद मंडल के अनुसार 13 सितंबर को 2025 को केंदीय मंत्री भारत सरकार सह सांसद मुंगेर राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन बाबू सूर्यगढ़ा प्रखंड में एकदिवसीय जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इस दौरान वे पवय ,पोखरामा ,धनौरी
,शोभनी, लक्ष्मीपुर , अमरपुर एवं जगदीशपुर गांव में जनता -जनार्दन से जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
जिला अध्यक्ष रामानंद मंडल ने NDA के सभी साथियों,नेताओं से आग्रह किया है कि अपने-अपने निकटतम कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होने का कष्ट करें।

उपायुक्त  नितिश कुमार सिंह द्वारा।  एम्बुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

उपायुक्त  नितिश कुमार सिंह द्वारा।  एम्बुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

सरायकेला-खरसावां

उपायुक्त  नितिश कुमार सिंह द्वारा सनमत संस्था द्वारा संचालित एवं समाज कल्याण विभाग से पोषित कल्याण अस्पताल, कुचाई में मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एम्बुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

ज्ञात हो कि विगत तीन वर्षों से कल्याण अस्पताल, कुचाई में एम्बुलेंस का संचालन बाधित था, जिसे उपायुक्त के दिशा-निर्देश पर पुनः प्रारंभ किया गया है।

इस अवसर पर उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि नेत्र, दंत एवं एनसीडी क्लीनिक हेतु आवश्यक सुविधाएँ शीघ्र उपलब्ध कराई जाएँ, ताकि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ प्राप्त हो सकें। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की कि आवश्यकता पड़ने पर एम्बुलेंस सेवा का उपयोग करें और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ उठाएँ।

इस अवसर पर सनमत संस्था के पदाधिकारी तथा कल्याण अस्पताल के प्रबंधक उपस्थित थे।

जुगसलाई में संपत्ति से बेदखल करने की साजिश का मामला आया सामने।

जुगसलाई में संपत्ति से बेदखल करने की साजिश का मामला आया सामने।

जमशेदपुर/जुगसलाई

जुगसलाई के एम ई स्कूल रोड निवासी मालती देवी पति संजय प्रसाद नामक महिला द्वारा अपनी सगी बहन अनीता देवी पति वीरेंद्र कुमार साहू बाबाकुटी ,बागबेड़ा जमशेदपुर को पिता की संपत्ति से बेदखल करने की साजिश कर रही है तथा वह पैतृक संपत्ति स्वरूप में नक्शा विचलन कर बिना नक्शा पास के इमारत बनाने का काम कर रही है जो कि गैरकानूनी है।

साथ ही अपनी सगी बहन से बिना अनपति प्रमाण पत्र के भवन निर्माण करवा रही है जिसकी शिकायत अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम जमशेदपुर को दिया गया। साथ ही जुगसलाई नगर परिषद और जुगसलाई थाना को भी इसकी सूचना दी गई पर मालती देवी त्वरित रूप से भवन का निर्माण करा रही है इन पर अविलंब करवाई की जानी चाहिए।

मुसाबनी माइंस इन्टर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मना करमा पूजा

मुसाबनी माइंस इन्टर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मना करमा पूजा

मुसाबनी

मुसाबनी माइंस इंटर कॉलेज में शुक्रवार को प्रकृति का पर्व करमा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन और पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राओं ने करम पेड़ के समक्ष पूजा अर्चना किया गया।नायके रामो हांसदा,कृष्णा बास्के,गजिया मुर्मू,साहिल मुर्मू मुनी राम मुर्मू,बिजय सोरेन आदि द्वारा पूजा अर्चना का कार्यक्रम संपन्न कराया गया । कॉलेज की अधिकतर छात्र छात्राएं पारंपरिक परिधान धारण कर कार्यक्रम में पहुंचे थे ।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सोमेश सोरेन ने शिरकत कर पारंपरिक रीति रवाज से विधि पूर्वक पूजा अर्चना क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि करमा पर्व की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड में आदिवासियों के लिए करमा पर्व का काफी महत्व है। आदिवासी समाज शुरू से ही प्रकृति के पुजारी रहे है । करमा महोत्सव मना कर झारखंड की परंपरा को जीवंत बनाने के लिए उन्होंने छात्र-छात्राओं के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने अपने दिवंगत पिता मंत्री रामदास सोरेन के अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि आप सबों का सहयोग एवं आशीर्वाद से उनके हर अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे।

उन्होंने मुसाबनी में इंजीनियरिंग कॉलेज, डिग्री कॉलेज आदि को धरातल पर उतारने की भी बात कही।कॉलेज प्रबंधन द्वारा सोमेश सोरण सहित अन्य अतिथियों का अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। अतिथियों के स्वागत में कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राएं ढोल नगाड़े बजाते व करम नृत्य करते नज़र आये।लोगों ने माथा टेक कर प्रकृति देवता को नमन किया गया। उपस्थित छात्र छात्राओ के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

करमा महोत्सव के मौके पर प्रिंसिपल सीमा कल्याणी, ए दुबे, संतोष दास, संथाली विभाग के प्रोफेसर गोविंदा बास्के, कालीपद गोराई, जगदीश भगत, काजल डॉन, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सोमाय सोरेन, साधु हेम्ब्रम,संजीवन पातर, विक्रम टुडू, सुभाष पातर, प्रियनाथ बास्के, गणेश टुडू, पालू मांझी समेत काफी संख्या में छात्र छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की ओर से नंजोत कौर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की ओर से नंजोत कौर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

सरायकेला/आदित्यपुर

( नंजोत कौर )

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष हरचरण सिंह उर्फ राजा की बहन ( नंजोत कौर ) जो की एक वकील थी उनकी दिल्ली में सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई। जिस पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के समस्त परिवार ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कि एवं इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भावपूर्ण श्रद्धांजलि

आदित्यपुर

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष हरचरण सिंह उर्फ राजा की बहन ( नंजोत कौर ) जो की एक वकील थी उनकी दिल्ली में सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई। जिस पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के समस्त परिवार ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कि एवं इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

Design a site like this with WordPress.com
Get started