“सेवा का अधिकार सप्ताह” के तहत जिले के 19 ग्राम-पंचायतों एवं विभिन्न वार्डों में शिविरों का आयोजन।

“सेवा का अधिकार सप्ताह” के तहत जिले के 19 ग्राम-पंचायतों एवं विभिन्न वार्डों में शिविरों का आयोजन।

तेलाईडीह पंचायत में माननीय खरसावां विधायक दशरथ गागराई एवं मौसाडा पंचायत में माननीया इचागढ़ विधायक सबिता महतो द्वारा शिविरों का निरीक्षण, संबोधन एवं सफल क्रियान्वयन हेतु दिशा-निर्देश।

सरायकेला/खरसावां

“सेवा का अधिकार सप्ताह” के चौथे दिन जिले के 19 ग्राम-पंचायतों एवं नगर निकाय क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विशेष पंचायत स्तरीय शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में ग्रामीणों की व्यापक एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली और बड़ी संख्या में नागरिक विभिन्न सेवाओं तथा कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन जमा कर रहे हैं।

अब तक जिले में 28,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ श्री नितिश कुमार सिंह ने सभी विभागीय पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) तथा अंचल अधिकारियों (CO) को निर्देशित किया है कि प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रत्येक आवेदन का लाभ समय पर संबंधित आवेदक तक पहुँच सके।

जिले के सरायकेला प्रखंड के नुआगांव एवं छोटादावना, कुचाई प्रखंड के छोटासेगोई और गोमियाडीह, खरसावां प्रखंड के तेलाईडीह और जोरडीह, राजनगर प्रखंड के टिंटिडीह, गोविंदपुर और बड़ासीजुलता, गम्हरिया प्रखंड के नुवागढ़, यशपुर और दुगधा, चांडिल प्रखंड के रुदिया और चांडिल, नीमडीह प्रखंड के तिल्ला, इचागढ़ प्रखंड के मौसाडा और बांदु, तथा कुकड़ू प्रखंड के बेरासीसिरूम पंचायतों में शिविरों का सफल आयोजन किया गया। नगर निकाय क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में भी शिविर लगाए गए, जहाँ नागरिकों की समस्याओं एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन स्वीकार किए गए और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

शिविरों में आय, जाति, आवासीय, जन्म–मृत्यु प्रमाण-पत्र, दाखिल–खारिज, राशन कार्ड, भूमि धारण प्रमाण-पत्र, भूमि मापी, दिव्यांग, विधवा एवं वृद्धा पेंशन सहित झारखंड राज्य सेवा गारंटी अधिनियम, 2011 के अंतर्गत विभिन्न सेवाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। साथ ही स्वयं सहायता समूह (SHG) एवं क्लस्टर सदस्यों के बीच आईडी कार्ड का वितरण भी किया गया। 21 से 29 नवंबर तक संचालित इस अभियान में जिलेवासियों की सक्रिय भागीदारी लगातार जारी है, जिससे योजना संचालन की प्रभावशीलता और अधिक बढ़ी है।

खरसावां प्रखंड के तेलाईडीह पंचायत में आयोजित शिविर में माननीय खरसावां विधायक श्री दशरथ गागराई उपस्थित रहे। उन्होंने शिविर में आए नागरिकों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों को योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने शिविर संचालन की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए यह सुनिश्चित किया कि आवेदन-पत्रों एवं सेवा-सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे। इसी प्रकार, इचागढ़ प्रखंड के मौसाडा पंचायत में आयोजित शिविर में माननीया इचागढ़ विधायक सबिता महतो उपस्थित रहीं। उन्होंने भी शिविर में आए लाभुकों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभ, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक स्टॉल पर पदाधिकारी की उपस्थिति सुनिश्चित हो तथा किसी भी नागरिक को सेवा प्राप्ति में असुविधा न हो।

दोनों जनप्रतिनिधियों ने आयोजित शिविरों में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों (परिश्रम पाटियों) का वितरण भी किया। उन्होंने लाभुकों को योजनाओं का सही उपयोग करने एवं अन्य पात्र व्यक्तियों को भी शिविरों में भाग लेकर योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कर अधिकतम मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि वे शिविरों में उपलब्ध विभागीय स्टॉलों से योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त करें, अपनी पात्रता के अनुसार आवेदन जमा करें तथा अपने आसपास के वंचित परिवारों को भी शिविरों में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को योजनाओं के अंतर्गत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों के वितरण तथा लाभुकों को योजनाओं से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान करने का भी निर्देश दिया।

24 पंचायत और 3 नगर निकायों में आयोजित किए गए शिविर, अबतक प्राप्त हुए 24367 आवेदन।

24 पंचायत और 3 नगर निकायों में आयोजित किए गए शिविर, अबतक प्राप्त हुए 24367 आवेदन।

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

माननीय विधायकगण एवं पंचायत जनप्रतिनिधि ने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का किया वितरण, शिविर को लेकर शहरी नागरिकों एवं ग्रामीणों में उत्साह।

28 नवंबर को ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ का अंतिम दिन, नागरिकों से अपील है कि अपने नजदीकी शिविरों में शामिल होकर अवश्य लाभ उठाएं: उपायुक्त

राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में आयोजित ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के शिविर के माध्मम से व्यापक स्तर पर नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। इस अभियान के तहत अबतक कुल 24367 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आज 24 पंचायत एवं 3 नगर निकाय में शिविर का आयोजन किया गया । शिविरों में बड़ी संख्या में जिलेवासियों की भागीदारी रही। माननीय विधायकगण एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों ने शिविर में शामिल होकर विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया तथा नागरिकों से अपील किया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठायें ।

उपायुक्त के निर्देशानुसार इन शिविरों में राईट टू सर्विस अंतर्गत चिन्हित सभी सेवाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है । पंचायत एवं नगर निकायों में लगाए गए शिविर के माध्यम से अबतक प्राप्त आवेदनों में दिव्यांग पेंशन के 32, विधवा पेंशन 105, वृद्धा पेंशन के 2393, जन्म प्रमाण पत्र 179, आय प्रमाण पत्र 616, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र 567, नया राशन कार्ड के 526, जाति प्रमाण पत्र के 760, झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 से जुड़ी अन्य सेवाएं के 306 आवेदन, भूमि की मापी के 34, मृत्यु प्रमाण पत्र के 89, भूमि धारण प्रमाण पत्र 25, दाखिल खारिज वादों का निष्पादन 68, तथा अन्य लोककल्याणकारी योजनाओं के 18664 आवेदन शामिल हैं।

‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत आयोजित किए जा रहे शिविर 28 नवंबर तक प्रस्तावित हैं। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने अपील करते हुए कहा कि अंतिम दिन अपने नजदीकी शिविर में जिलावासी जरूर शामिल हों तथा इस अभियान में परस्पर भागीदारी निभाते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठायें।

जमशेदपुर प्रखंड में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम में अनियमितताओं को लेकर 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा,पंसस ने आंदोलन करने की दी चेतावनी

जमशेदपुर प्रखंड में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम में अनियमितताओं को लेकर 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा,पंसस ने आंदोलन करने की दी चेतावनी

जमशेदपुर

जमशेदपुर प्रखंड के तहत आयोजित आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम में भारी अनियमितताओं एवं अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन के नेतृत्व में पंचायत समिति सदस्यों ने 15 सूत्री मांग पत्र जिला उपायुक्त के अनुपस्थिति में डीडीसी नागेंद्र पासवान को सौंपा। समिति ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर प्रखंड विकास कार्यालय के समक्ष आंदोलन किया जाएगा।
डीडीसी नागेंद्र पासवान ने प्रतिनिधिमंडल की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थ पदाधिकारियों से वार्ता की तथा समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

मांगे और आरोप

सौंपे गए मांग पत्र में अनियमितताओं की जांच व सुधार की मांग की गई है। मैया सम्मान योजना के फॉर्म की अवैध बिक्री एवं कथित कालाबाजारी की जांच,शिविर स्थल पर व्यवस्था विहीन माहौल, भीड़ प्रबंधन में लापरवाही, मैया सम्मान योजना के फॉर्म जमा करने के बाद प्राप्ति रसीद नहीं देना, दिए जा रहे रसीदों पर किसी पदाधिकारी के हस्ताक्षर नहीं होना, आवेदन की ऑन-द-स्पॉट कंप्यूटर एंट्री नहीं करना, केवल रजिस्टर में नाम दर्ज करना, संलग्न कागजातों की जांच-पड़ताल नहीं होना, जिससे भविष्य में भ्रम की स्थिति बनेगी, आवेदन की ट्रैकिंग हेतु सिस्टम विकसित नहीं करना, वीडीओ व सीओ द्वारा बिना योजना व पूर्व बैठक के शिविर का आयोजन, शिविर की तिथि तय करने से पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों को विश्वास में नहीं लेना, शिविर की तिथि में अचानक बदलाव, बिना सूचना प्रचार-प्रसार के कार्यक्रम आयोजित करना, कई विभागों के स्टॉल नहीं लगना, कई स्टॉल पर पदाधिकारियों की अनुपस्थिति,कई विभागों को मिलाकर एक ही टेबल से आवेदन लेना, जिससे अव्यवस्था बढ़ी,कार्यक्रम के दौरान प्रमुख, उप-प्रमुख और पंचायत समिति सदस्यों को दरकिनार करना और सौतेला व्यवहार शामिल है।


प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्य:-


इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन, उप प्रमुख शिव कुमार हांसदा, जिला अध्यक्ष सतबीर सिंह बग्गा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, मनोज यादव, रवि कुरली, दीपू सिंह, सोनिया भूमिज, संगीता पात्रों, जस्मीन गुड़िया, झरना मिश्रा, आरती करूवा, मनीषा हाइबुरू,साकरो सोरेन सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

सेवा का अधिकार सप्ताह में विधायक सविता महतो ने बांटी परीसम्पती

सेवा का अधिकार सप्ताह में विधायक सविता महतो ने बांटी परीसम्पती

सरायकेला/ईचागढ़

(मालखान महतो)
सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के टीकर व चीपड़ी तिरूलडीह पंचायत सचिवालय एवं कुकड़ू प्रखंड के तिरूलडीह पंचायत सचिवालय में सोमवार को सेवा का अधिकार सप्ताह के अन्तर्गत आपकी योजना आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक सविता महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया।

वहीं विधायक ने कंबल, धोती साड़ी,मनरेगा जाब कार्ड ,राशन कार्ड, पैंशन योजना का स्वीकृति पत्र सहित कई परीसम्पत्तियो का वितरण किया। विधायक ने खीर व पकवान खिलाकर अन्न प्राशन व पोषक आहार देकर गोद भराई रस्में पूरी की । विधायक सविता महतो ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड सरकार ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्या रखने एवं योजनाओं का सीधा लाभ उठाने के उद्देश्य से आपके द्वार पर ही विभागीय अधिकारियों का जत्था पहुंच कर त्वरित कार्रवाई व योजनाओं का जानकारी दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार कि यह एक बहुत अच्छी पहल है, इसका लाभ निश्चित रूप से उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों का समस्याओं का त्वरित कार्रवाई किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवेदन पर शीघ्र समाधान करने का निर्देश भी दिया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एकता वर्मा , अंचलाधिकारी दीपक प्रसाद, मुखिया गंगामनी देवी, झामुमो केन्द्रीय सदस्य काबुल महतो, प्रखंड सचिव अमित सिन्हा आदि उपस्थित थे।

बेनाशोल, तेरेंगा व फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत में आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार शिविर में उमड़ी भीड़।

बेनाशोल, तेरेंगा व फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत में आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार शिविर में उमड़ी भीड़।

पूर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सोमवार को मुसाबनी प्रखंड के तेरेंगा, फारेस्ट ब्लॉक व बेनाशोल पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया । तीनों पंचायत में आयोजित शिविर में क्रमशः फारेस्ट ब्लॉक पंचायत मर 279,
तेरेंगा में 360,व
बेनाशोल पंचायत में 139
आवेदन पत्र लोगों द्वारा जमा किया गया। जिसमें दर्जनों आवेदन पत्रों का निष्पादन ऑन द स्पॉट कर दिया गया। शिविर में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन,मुखिया शुक्रमणि हेम्ब्रम,पोरमा बानरा,दुलारी सोरेन,पंसस,वार्ड सदस्य,ग्रामप्रधान, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता सहित प्रखंड व अंचल के कर्मियों में सुमेश महली,
मो असलम,मो जुनैद,मृत्युंजय सिन्हा, आशिष पातर,देबब्रत दास आदि मौजूद थे।


पंचायत स्तरीय शिविर के माध्यम से राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, जाति/आवासीय/आय प्रमाण पत्र निर्गत करना शामिल है। जिन योजनाओं में लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होंगे, उनमें लाभुकों की प्रतीक्षा सूची तैयार की जाएगी एवं प्राथमिकता के आधार पर उन्हें लाभ प्रदान किया जा रहा है । मौके पर सभी प्रखंड एवं अंचल कर्मी व जेएसएलपीएस के पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

सरायकेला–खरसावाँ जिला के 19 ग्राम पंचायतों एवं विभिन्न वार्डों में आयोजित किए जाएंगे पंचायत स्तरीय शिविर।

सरायकेला–खरसावाँ जिला के 19 ग्राम पंचायतों एवं विभिन्न वार्डों में आयोजित किए जाएंगे पंचायत स्तरीय शिविर।

सरायकेला-खरसावां

“सेवा का अधिकार सप्ताह” के अंतर्गत 25 नवम्बर 2025 को सरायकेला–खरसावाँ जिला के 19 ग्राम पंचायतों एवं विभिन्न वार्डों में आयोजित किए जाएंगे पंचायत स्तरीय शिविर..

“अपने नजदीकी पंचायत स्तरीय शिविर में उपस्थित होकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ हेतु आवेदन करें।” — उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ


सरायकेला–खरसावाँ जिले में “सेवा का अधिकार सप्ताह” 21 नवम्बर से 29 नवम्बर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत 25 नवम्बर 2025, मंगलवार को जिले भर में पंचायत स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का उद्देश्य आमजन को सरकारी सेवाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं का त्वरित, सुगम एवं पारदर्शी लाभ उपलब्ध कराना है।

शिविरों में नागरिकों को जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, दाखिल–खारिज वादों का निपटान, भूमि की मापी एवं भूमि धारण प्रमाण पत्र, विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से संबंधित आवेदन, 2011 में सूचीबद्ध सेवाएँ, विभिन्न योजनाओं के आवेदन तथा ऑनलाइन/स्थानीय शिकायत निवारण सहित अनेक सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।


ये शिविर स्थानीय निवासियों के लिए वन–स्टॉप सुविधा केंद्र के रूप में कार्य करेंगे, जहाँ विभागीय पदाधिकारी नागरिकों को सेवाएँ प्रदान करेंगे और शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे।

उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ नितिश कुमार सिंह ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी पंचायत स्तरीय शिविर में उपस्थित होकर सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ प्राप्त करें तथा अपने आसपास के नागरिकों को भी शिविरों में भाग लेने हेतु प्रेरित करें।

25 नवम्बर 2025 (मंगलवार) को ( आज ) पंचायत स्तरीय शिविर आयोजित होने वाले प्रखंड एवं पंचायतें — (अद्यतन सूची)

सरायकेला प्रखंड : पांडरा, मुंडाटांड

राजनगर प्रखंड : गम्हरिया, जुमाल

खरसावाँ प्रखंड : सिमला, चिलकू

कुचाई प्रखंड : बन्दोंलोहार

गम्हरिया प्रखंड : बिरबांस, दुगनी, टेंटोपोशी

चांडिल प्रखंड : चौका, चावलीबासा, खूंटी

इचागढ़ प्रखंड : देवलटांड, नदीसाई

निमड़ीह प्रखंड : लुपुंगडीह

कुकड़ू प्रखंड : लेटेमदा, ओड़िया

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम मे पदाधिकारियों ने योजनाओं की दि जानकारी

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम मे पदाधिकारियों ने योजनाओं की दि जानकारी

सरायकेला/ईचागढ़

(मालखान महतो)
सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सोड़ो एवं तुता पंचायत सचिवालय परिसर में शनिवार को आपकी योजना आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोड़ो पंचायत सचिवालय में कार्यक्रम का उद्घाटन ईचागढ़ प्रखंड विकास पदाधिकारी एकता वर्मा , उप प्रमुख दीपक कुमार साहू, मुखिया नयन सिंह मुण्डा तथा तुता पंचायत सचिवालय में अंचलाधिकारी दीपक प्रसाद, मुखिया संगीता देवी,पंसस जानकी देवी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कुल 21 विभागों के स्टॉल बनाए गए थे,सभी स्टॉलों का अधिकारियों ने बारी बारी से निरीक्षण किया और ग्रामीणों के समस्याओं से रूबुरु हुए। वहीं कार्यक्रम में धोती साड़ी,कंबल ,जाती ,आय , आवासीय प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में गोद भराई, अन्न प्राशन आदि रस्में भी किया गया।विभिन्न विभागों के द्वारा परिसम्पत्ति का भी वितरण किया गया।

खरसावां प्रखंड अंतर्गत बुरुडीह पंचायत भवन में “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम अंतर्गत ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया

खरसावां प्रखंड अंतर्गत बुरुडीह पंचायत भवन में “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम अंतर्गत ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया

सरायकेला-खरसावां

शुक्रवार को खरसावां प्रखंड अंतर्गत बुरुडीह पंचायत भवन में “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम अंतर्गत ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत एवं उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन करते हुए उपलब्ध सेवाओं, प्राप्त आवेदनों एवं उनकी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन की सही एवं समय पर प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए, आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए और लाभुकों को योजनाओं का लाभ स्थल पर ही उपलब्ध कराने के हर संभव प्रयास किए जाएँ।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में शासन-प्रशासन द्वारा सेवाओं को जन-सामान्य तक पहुँचाने हेतु आयोजित किया जा रहा है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग/विधवा पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा, आय/जाति/निवास प्रमाणपत्र, भूमि संबंधी सेवाएँ तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदनों के त्वरित समाधान हेतु विभागीय टीमों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों की दैनिक निगरानी की जाएगी तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण न करने वाले विभागों के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।

कार्मिक विभाग के सचिव और विधायक सविता महतो तथा डीसी पहुंचे सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में।

कार्मिक विभाग के सचिव और विधायक सविता महतो तथा डीसी पहुंचे सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में।

सरायकेला/ईचागढ़

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

ईचागढ़ प्रखंड के तुता पंचायत सचिवालय परिसर में मंगलवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार का अंतिम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक एवं राजभाषा विभाग के सचिव प्रवीण टोप्पो,विधायक सविता महतो,उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला,एसडीएम गिरजा शंकर महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं सचिव ,विधायक , उपायुक्त ,अनुमंडल पदाधिकारी ने स्टालों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान सचिव श्री टोप्पो ने स्टालों में जमा कर रहे आवेदनों का अवलोकन किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिया।

अपने संबोधन में विधायक सविता महतो ने लोगों को सरकार द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से सरकार के योजनाओं का लाभ सुयोग्य लोगों को लेने की अपील किया। इस दौरान सचिव विधायक व उपस्थित पदाधिकारियों ने बुजुर्ग महिलाओं के बीच कंबल,ट्राई साइकिल, सखी मंडलों व फुलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत चेक सहित कई परिसम्पतियों का भी वितरण किया।

वहीं सचिव प्रवीण टोप्पो ने पंचायत के उपस्थित लोगों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के संबंध में जानकारी दिया।उन्होंने कहा कि आबुआ आवास का आवेदन जरूर करें और इसका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में भाग लेकर बस्तु स्थिति से अवगत हुए। उन्होंने कहा कि सुदुरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में भी लोग काफी उत्साहित देखा गया। उन्होंने कहा कि लोग अच्छे खासे आवेदन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आवेदनों पर शत प्रतिशत कारवाई होगा और क्षेत्र के लोगों को इस कार्यक्रम से अधिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के द्वारा कुल 22 स्टॉल लगाया गया था जहां कुल 2366 आवेदन आया तथा 675 आवेदन का निष्पादन किया गया। जहां पंचायत के काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम में कई चयनित लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति पत्र वितरण,जॉब कार्ड वितरण, सखी मंडल से जुड़े महिलाओं के बीच सीसीएल चेक वितरण, फूलों झानो आशीर्वाद योजना के तहत चेक वितरण, दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल सहित दर्जनों लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया। आज पंचायतों में आयोजित सरकार आपके द्वार का अंतिम कार्यक्रम है। जिसमें पैंशन,आय ,आवासीय,जाति आवेदनों पर कारवाई किया गया। जिसमें बचे आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा ।

इस अवसर पर एलआरडीसी विकास कुमार राय,बीडीओ किकु महतो, सीओ दीपक कुमार,प्रमुख गुरूपद मार्डी, उपप्रमुख दीपक कुमार साव,विधायक के आप्त सचिव काबलु महतो,मुखिया संगीता देवी आदि काफी संख्या में पंचायत के लोग उपस्थित थे।

चेलियामा पंचायत भवन के समाने आपकी योजना आपकी योजना आपके द्वार कार्यक्रम संपन्न हुआ।

चेलियामा पंचायत भवन के समाने आपकी योजना आपकी योजना आपके द्वार कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सरायकेला/चांडिल

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत चेलियामा पंचायत भवन के समाने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न योजनाओं का स्टोल लगाया गया।हर विभाग के प्रखंड से पंचायत स्तर के कर्मी उपस्थित थे। जनसमस्याओं को लिपिबद्ध किया गया।जोब कार्ड, आधार कार्ड, अबुआ वन विभाग,विधूत विभाग पशु पालन विभाग जोहर परियोजना के जे एस एल पी एस के कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्घाटन जिप सदस्य असित सिंह पात्रर, अंचलाधिकारी प्रणव अम्बष्ट, चेलियामा मुखिया मंगली सिंह, पंचायत समिति अरूण चंद्र गोराई,उप मुखिया आदि ने द्वीप जलाकर किया गया।

कार्यक्रम में पेंशन स्वीकृत पत्र, किशोरी शिक्षा योजना के लाभुक को स्वीकृत पत्र ,फलेरिया लाभुक मेडिकल कीट ,पांच लोग कम्बलं वितरण किया गया।चेलियामा,टेंगाडीह पंचायत के मुखिया को एक प्रमाण पत्र अंचलाधिकारी प्रणव अम्बष्ट ने दी।समाज सेवी बसुदेव सिंह,मनोज सिंह, बुलेट नाग, आदि लोग उपस्थित

‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तू 8 प्रखंडों के 8 पंचायत एवं 2 नगर निकाय में आयोजित हुआ शिविर

‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तू 8 प्रखंडों के 8 पंचायत एवं 2 नगर निकाय में आयोजित हुआ शिविर 

पुर्वी सिंहभूम

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

योजना के लाभ से वंचित, सुदूरवर्ती, दूरस्थ क्षेत्रों में बसे लोगों को सरकार की योजनाओं से जोड़ा जा रहा – उपायुक्त

‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जिले के 8 पंचायत एवं 2 नगर निकाय में शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के आवेदनों को स्वीकृत किया गया और उन्हें लाभ प्रदान किया गया। शिविर जमशेदपुर प्रखंड के पूर्वी कालीमाटी पंचायत भवन, पटमदा प्रखंड के महुलबना पंचायत, घाटशिला प्रखंड के भादुआ पंचायत, मुसाबनी प्रखंड के दक्षिण बादिया पंचायत, धालभूमगढ़ प्रखंड के पावड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत, बहरागोड़ा प्रखंड के गामारिया पंचायत, चाकुलिया प्रखंड के सोनाहातु पंचायत, बोड़ाम प्रखंड के पहाड़पुर पंचायत सहित नगर निकाय क्षेत्र में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के वार्ड बर्मामाइंस में और मानगो नगर निगम के वार्ड नं.-08 में किया गया।

इन शिविरों का सफलतापूर्वक संचालन सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी की देखरेख में किया जा रहा है। शिविर में आने वाले ग्रामीणों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सरल तरीके से देने के साथ-साथ योजनाओं का लाभ देने हेतु आवदेन भी जमा लिया जा रहा । सभी पात्र लाभुकों को लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया को सरलतापूर्वक पूर्ण किया जा रहा है।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि राज्य सरकार की भावना के अनुरूप जिला प्रशासन का प्रयास है कि शिविर में आने वाले सभी सुयोग्य को सरकार की योजनाओं से जोड़ा जाए । सभी पंचायतों में शिविर का आयोजन तिथिवार किये जा रहे हैं। कोई व्यक्ति किसी कारणवश अपने पंचायत के शिविर में शामिल नहीं हो पायें हों तो नजदीकी पंचायत के शिविर में अपना आवेदन जमा करायें । एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत सभी सुयोग्य को सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किए जाने का प्रयास है । सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित, सुदूरवर्ती, दूरस्थ क्षेत्रों में बसे लोगों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाया जा रहा है।

पंचायत स्तरीय शिविर में पहुंचकर राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे अबुआ आवास योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, बिरसा सिंचाई कूप योजना, जाति, आय, जन्म-मृत्यु, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, राजस्व से जुड़े मामले जैसे म्यूटेशन, मापी लगान रसीद तथा ऑनलाइन रिकॉर्ड में त्रुटियों को सुधार, राशन कार्ड में संशोधन, बिजली बिल से संबंधित शिकायतों का निष्पादन आदि का कार्य किया जा रहा।

शिविर में छात्र-छात्राओं के बीच साईकिल क्रय हेतु चेक का वितरण, SHG / क्लस्टर सदस्यों के बीच ID कार्ड का वितरण, धोती, साड़ी, लुंगी व कंबल का वितरण आदि किया जा रहा है। साथ ही सर्वजन पेंशन, सावित्री बाई फुले, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। पंचायत स्तरीय शिविर के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से शत प्रतिशत सुयोग्य व्यक्तियों को आच्छादित करने का प्रयास है ।

उतरी बादिया पंचायत मेंआपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उमड़ी लाभुकों की भीड़

उतरी बादिया पंचायत मेंआपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उमड़ी लाभुकों की भीड़

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पुर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी प्रखंड के उतरी बादिया पंचायत भवन में। शुक्रवार को आपकी योजना, आपकी सरकार ,आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।शिविर में लाभुकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। टाउनशिप क्षेत्र होने के कारण शिविर में अबुआ आवास का सिर्फ 32 आवेदन पत्र जमा हुए ।इसके अलावे अन्य स्टालों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। स्वास्थ विभाग द्वारा लोगों की जांच कर दवा दी गई।

शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा, अंचल अधिकारी बिनोद कुमार महतो, जिला पार्षद लक्ष्मी मुर्मू, उतरी बादिया मुखिया की मुखिया रीना माहली, तुषारकान्त पातर, प्रधान सहायक संतोष कुमार झा, मो अशलम, पंसस अनिता सागर सहित विभिन्न पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव व ग्रामीण मौजूद थे।

पंचायत स्तरीय शिविर में जिला पार्षद, मुखिया, बीडीओ व सीओ शामिल होकर विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया। बीडीओ ने बताया कि गरीब छात्रों के लिए गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना हो या स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को क्रेडिट लिंकेज, पहचान पत्र, कंबल, सर्वजन पेंशन, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि जैसी योजना है। जिससे सभी वर्गों को लक्षित कर लाभान्वित किया जा रहा है । उन्होने ग्रामीणों से शिविर में आवेदन जमा करते हुए लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ के शिविर में स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग, श्रम विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गयी। सोना सबरन योजना के तहत् धोती-साड़ी का वितरण, ग्रीन राशनकार्ड, बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, कल्याण विभाग की और से साईकिल की राशि का वितरण, जे.एस.एल.पी.एस. की महिला समूहों को पहचान पत्र एवम अन्य योजनाओं का लाभ, फुलो झानो योजना, कम्बल का वितरण, राजस्व विभाग की ओर से जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र एवं वन पट्टा, पशुपालन विभाग से पशुधन योजना का लाभ, सर्वजन पेंशन, नया आधार पंजीकरण व आधार कार्ड में सुधार, स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच का लाभ शिविर में आने वाले लाभुकों को दिया गया।

Design a site like this with WordPress.com
Get started