शहरी स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र का उदघाटन ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने किया।

शहरी स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र का उदघाटन ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने किया।

सरायकेला/कपाली

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 में 15 वें वित्त आयोग की निधि से निर्मित शहरी स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र का उदघाटन ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, चांडिल एसडीओ रजीत लोहरा, जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक सरायकेला मनीष गुलाटी द्वारा किया गया।

आपको बता दें कि इस स्वास्थ्य केंद्र में एक डॉक्टर और तीन नर्स सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम के 4:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगे.वही जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष गुलाटी ने कहा कि आने वाले समय में यहां पॉली क्लिनिक भी संचालित किया जाएगा जिसमें एक स्पेशलिस्ट डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे. साथ ही महिलाओं के लिए जो मासिक जांच होती है उसका भी प्रबंध यहां पर किया जाएगा और बच्चों के लिए टीकाकरण की सुविधा भी यहां पर जल्द शुरू होने जा रही है. वहीं एसडीओ रणजीत लोहार ने कहा कि यह स्वास्थ्य केंद्र एक विकल्प के तौर पर है पहले से ही इचागढ़ विधायक द्वारा एक एंबुलेंस यहां दिया गया है. जिसका सही मायने में अब उपयोग हो पाएगा

नीमडीह ब्लॉक मैदान में 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर होगा आयोजन।

नीमडीह ब्लॉक मैदान में 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर होगा आयोजन।

सरायकेला/नीमडीह

सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह रघुनाथपुर डाक-बंगला में गुरुवार को संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन चांडील अनुमंडल की एक तैयारी बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी 9 आगस्त विश्व आदिवासी दिवस की आयोजन को सफल बनाने पर विशेष चर्चा हुई।संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन के प्रवक्ता सुधीर किस्कू एवं मानिक सिंह सरदार ने संयुक्त रूप से अपने बयान में कहा कि इस साल विश्व आदिवासी दिवस नीमडीह प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित खेल मैदान में आयोजन किया जाएगा। जहां मुंडारी, संथाली, कुडूक नृत्य के संगम पर मंच सजेगी।उन्होंने सभी आदिवासी समाज से अपील किए की विश्व आदिवासी दिवस समारोह में सपरिवार शामिल होकर कार्यक्रम की सोभा बढ़ाएं।

मौके पर निरंजन सिंह, हरिकृष्ण सिंह, जयराम सिंह, भीम सिंह, फणिभूषण सिंह, ज्योति लाल हांसदा, जनार्दन सिंह, सुरेंदर सिंह, चंद्रमोहन सिंह, श्याम सिंह, जगदीश सिंह, मायाराम हांसदा,दीपक सिंह, पशुपति सिंह, जनमेंजय सिंह के अलावा कई सारे आदिवासी अगुवा गण उपस्थित थे।

नीमडीह ब्लॉक मैदान में 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर होगा आयोजन।

नीमडीह ब्लॉक मैदान में 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर होगा आयोजन।

सरायकेला

सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह रघुनाथपुर डाक-बंगला में गुरुवार को संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन चांडील अनुमंडल की एक तैयारी बैठक संपन्न हुई।

बैठक में आगामी 9 आगस्त विश्व आदिवासी दिवस की आयोजन को सफल बनाने पर विशेष चर्चा हुई।संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन के प्रवक्ता सुधीर किस्कू एवं मानिक सिंह सरदार ने संयुक्त रूप से अपने बयान में कहा कि इस साल विश्व आदिवासी दिवस नीमडीह प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित खेल मैदान में आयोजन किया जाएगा। जहां मुंडारी, संथाली, कुडूक नृत्य के संगम पर मंच सजेगी।उन्होंने सभी आदिवासी समाज से अपील किए की विश्व आदिवासी दिवस समारोह में सपरिवार शामिल होकर कार्यक्रम की सोभा बढ़ाएं।

मौके पर निरंजन सिंह, हरिकृष्ण सिंह, जयराम सिंह, भीम सिंह, फणिभूषण सिंह, ज्योति लाल हांसदा, जनार्दन सिंह, सुरेंदर सिंह, चंद्रमोहन सिंह, श्याम सिंह, जगदीश सिंह, मायाराम हांसदा,दीपक सिंह, पशुपति सिंह, जनमेंजय सिंह के अलावा कई सारे आदिवासी अगुवा गण उपस्थित थे।

बादामपहाड़ से राउरकेला तक मेमू ट्रेन चलाने की मांग।

बादामपहाड़ से राउरकेला तक मेमू ट्रेन चलाने की मांग।

पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर

चक्रधरपुर: बादामपहाड़ से राउरकेला तक मेमू ट्रेन चलाने की मांग को लेकर गुरुवार को ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने महासचिव कृष्ण प्रसाद के नेतृत्व में दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा को एक मांग पत्र सौंपा. इसमें बादामपहाड़ से टाटा होते हुए राउरकेला तक एक मेमू ट्रेन चलाने की मांग की गई है. कृष्ण प्रसाद ने महाप्रबंधक को बताया कि चक्रधरपुर रेलवे मंडल लादान के क्षेत्र में एक सर्वाधिक आय प्रदान करने वाला मंडल है. टाटा एवं राउरकेला स्टील सिटी के बीच रेलवे कर्मचारियों एवं यात्रियों के आवागमन की पुरानी मांग को ध्यान में रखते हुए इसे अविलंब पूरा करने का आग्रह किया. साथ ही दक्षिण पूर्व रेलवे के सभी रेलवे मंडलों में संरक्षा वर्ग के ग्रुप डी कर्मचारियों के प्रशिक्षण में गुणात्मक बढ़ोतरी करने एवं प्रशिक्षण केंद्रों में सुविधा बढ़ाने की मांग की.
प्रतिनिधिमंडल में यह थे शामिल।

इस अवसर पर ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे के क्षेत्रीय अध्यक्ष सरोज कुमार आद्रा मंडल के सचिव राजेश्वर, जोनल ऑडिटर अर्जुन साहू , सहायक महासचिव धर्मेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष मुंद्रिका प्रसाद, खड़गपुर मंडल के मंडल सचिव गणेश प्रसाद, खड़कपुर वर्कशॉप के सचिव श्रीनिवास राव, अध्यक्ष एम वेणुगोपाल, चक्रधरपुर शाखा सचिव बानेश्वर महतो, खड़कपुर वर्कशॉप के ट्रेजर एस रमना, ऑडिटर पी सत्यनारायण मौजूद थे।

ईचागढ़ प्रखंड ग्राम प्रधान संघ का पुर्नगठन, ज्योती मांझी बने अध्यक्ष।

ईचागढ़ प्रखंड ग्राम प्रधान संघ का पुर्नगठन, ज्योती मांझी बने अध्यक्ष।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: ईचागढ़ प्रखंड के बाकालतोड़िया स्थित पुराना थाना के समीप प्रखंड ग्राम प्रधान संघ के तत्वावधान में ईचागढ़ प्रखंड के सभी ग्राम प्रधानों की बैठक हुई।

बैठक में ग्राम प्रधानों की समस्या और अन्य मसलों पर विचार विमर्श किया गया. चर्चा के बाद प्रखंड स्तरीय ग्राम प्रधान संघ का पुर्नगठन किया गया।

मौके पर सर्वसम्मति से ज्योती मांझी को अध्यक्ष, नगेन सिंह मुंडा को उपाध्यक्ष, नयन सिंह मुंडा को सचिव, काशीनाथ सिंह मुंडा को उपसचिव व सोनु सिंह मुंडा को सहसचिव चुना गया. इस दौरान ग्राम प्रधान जयदेव दास, सुरेंद्र महतो, शिव सिंह मुंडा, प्रधान सिंह मुंडा, बाबरूवाहन सिंह मुंडा समेत कई ग्राम प्रधान मौजूद थे।

मणिपुर महिला घटना को लेकर कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

मणिपुर महिला घटना को लेकर कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: गुरुवार को टाटा कांडा मुख्य सड़क आकाशवाणी चौक पर अंबुज कुमार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मणिपुर के मुख्यमंत्री का संयुक्त रुप से पुतला दहन किया गया. और मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे इस पुतला दहन में कई कांग्रेसियों शामिल हुए. अंबुज कुमार ने कहा कि मणिपुर में जिस तरह से महिला को निवस्त्र करके घुमाया गया इसका हम घोर निंदा करते हैं. और मणिपुर के मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करें अन्यथा अपनी इस्तीफा दे दें.यह अप्रिय घटना से पूरा देश का सिर झुका दिया है देश के महिलाओं को शर्मसार कर दिया है.अंबुज ने मांग की है कि मणिपुर के मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए.कांग्रेसियों ने इस तरह की घटनाओं को लेकर हमेशा सड़कों पर उतरकर आंदोलन की है और आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।

पुतला दहन कार्यक्रम में में मुख्य रूप से जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव विधानसभा प्रभारी राकेश तिवारी प्रदेश सचिव सुरेश धारी वरिष्ठ नेता जगदीश नारायण चौबे जिला महामंत्री रामा शंकर पांडे इंटेक् सचिव राणा सिंह जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह कुणाल राय खिरोड़ सरदार जिला उपाध्यक्ष गंभीर सिंह प्रदीप बारिक सिद्धेश्वर उपाध्याय प्रकाश मंडल मुकेश श्रीवास्तव गौरी शंकर राय संदीप गोप बबीता सिन्हा रिजवान खान बृजेश सिंह,अरुण पांडे रमेश बालमुचु राहुल यादव सेवादल अध्यक्ष मुन्ना सिंह, जिला सचिव छोटू सिंह दयानंद प्रसाद रवि कुमार दीपू ठाकुर प्रत्यूष सिन्हा आनंद मोहाली दिनेश गोप आदि उपस्थित रहे।

मणिपुर घटना को लेकर मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि ऐसे सरकार को फौरन इस्तीफा दे देना चाहिए।

मणिपुर घटना को लेकर मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि ऐसे सरकार को फौरन इस्तीफा दे देना चाहिए।

सरायकेला

सरायकेला: मणिपुर राज्य में दो आदिम जनजाति महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया जाने मामले को लेकर पूरे देश में उबाल है. इधर घटना की निंदा करते हुए मंत्री चंपई सोरेन ने भी मणिपुर में भाजपा की डबल इंजन सरकार के विरुद्ध कड़ी प्रतिक्रिया दी है. मंत्री ने कहा कि ऐसे सरकार को फौरन इस्तीफा दे देना चाहिए.मणिपुर में महिलाओं के साथ घटित हुई घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने सरायकेला जिले के आदित्यपुर स्थित कार्यालय में कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार का दंभ भरने वाली राज्य सरकार को फौरन नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए, उन्होंने कहा कि घटना पर देश के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा संज्ञान लेने पर केंद्र की सरकार चीर निद्रा से जागी है।

मंत्री ने कहा कि आदिवासी महिलाओं के साथ घटित हुई यह घटना 140 करोड़ आबादी वाले देश के लिए शर्मसार घटना है. उन्होंने कहा कि आज भारत चांद तक पहुंचने के जुगत में है, आधुनिक युग में महिलाओं के प्रति ऐसी सोच रखकर घटना को अंजाम देना नीच मानसिकता को दर्शाता है. जिससे साबित होता है कि सरकार वहां विफल है.
जिस देश की राष्ट्रपति महिला आदिम जनजाति से वहां ऐसी घटना का होना बड़ी बात है।

मंत्री चंपई सोरेन ने मणिपुर कि भाजपा समेत केंद्र की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि जिस देश में राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद पर एक आदिवासी महिला आसीन है, वहां आदिवासी महिलाओं के साथ ऐसी घटना होना बड़ी शर्मनाक बात है. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सभी जिम्मेदार को फौरन संज्ञान लेना चाहिए .मंत्री ने कहा कि बीते 77 दिनों से भी अधिक समय से वहां हिंसा के बीच स्थिति बेकाबू हो रही है. ऐसे में केंद्र सरकार वहां हिंसा को रोकने में पूरी तरह विफल है।

जीसीजेडी हाई स्कूल में बाल संसद का हुआ गठन।

जीसीजेडी हाई स्कूल में बाल संसद का हुआ गठन।

मुसाबनी

बाल संसद में प्रधानमंत्री सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों ने ली शपथ

मुसाबनी: गिरीश चंद्र झुरो देवी हाई स्कूल मुसाबनी में झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देश पर बाल संसद का गठन मंगलवार को किया गया था। बाल संसद में चयनित सभी सांसद सहित प्रधानमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्य एवं उप मंत्री को बुधवार को विद्यालय सभागार में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवपूजन सिंह ने सभी को शपथ दिलाई।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के संस्थापक सह सचिव कुंदन कुमार सिंह उपस्थित थे।
शपथ लेने वालों में मुख्य रूप से बाल संसद के अध्यक्ष सुमंती हेंब्रम,बाल संसद के प्रधानमंत्री मोहम्मद नसीम अख्तर, स्वास्थ्य मंत्री दृष्टि मंडल, स्वच्छता मंत्री करण सिंह ,सुरक्षा एवं न्याय मंत्री रोहित कुमार नायक, पोषण मंत्री रुद्र पातर, उपस्थिति मंत्री सिमरन परवीन, शिक्षा मंत्री मनीषा मार्डी, कौशल विकास मंत्री बाघराय मार्डी, पर्यावरण मंत्री हरेराम पातर ,खेलकूद एवं संस्कृति मंत्री सागेन मुंडा एवं संचार एवं संपर्क मंत्री नीलम माहली शामिल थे। सभी विभाग के अलग अलग उप मंत्री चुने गए। प्रधानमंत्री सहित मंत्रिमंडल के सदस्य एवं उप मंत्री को उनके विभाग की विस्तृत जानकारी दी गई ।कार्यक्रम में उप मंत्री को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इनमें मुख्य रूप से अनन्या शर्मा, सिराम बोदरा,दुर्गा बेलदार, मो. शाहनवाज, सोनाली पात्र, दुलारी मार्डी, बादुज सोरेन,सिमरन माहली, राजा हेम्ब्रम, विशाल सामंत शामिल थे।

उप विकास आयुक्त ने खरसावां एवं कुचाई प्रखंड अंतर्गत संचालित योजनाओं का किया स्थल निरिक्षण

उप विकास आयुक्त ने खरसावां एवं कुचाई प्रखंड अंतर्गत संचालित योजनाओं का किया स्थल निरिक्षण

सरायकेला-खरसावां

बिरसा हरित ग्राम योजना के प्रथम एवं द्वितीय चरण के लंबित कार्यों को पूर्ण करने के लिए निर्देश

उप विकास आयुक्त सरायकेला खरसावां प्रवीण कुमार गागराई ने आज खरसावां एवं कुचाई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मनरेगा योजना अंतर्गत संचालित योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। खरसावां भ्रमण के दौरान उप विकास आयुक्त ने बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत लाभुकों द्वारा किए जारे रहें आमबागवानी का स्थल निरिक्षण किया, इस क्रम मे उन्होंने शिमला गाँव के लाभुक दीपक कुमार सिंहदेव के मिश्रित आम बागवानी तथा हरिभान्जा गांव के लाभुक अर्जुन नायक की मिश्रित आम बागवानी का स्थल निरीक्षण किया। वही कुचाई प्रखंड के अरवा पंचायत अंतर्गत लोकपा गांव तथा मरंगहातू पंचायत अंतर्गत जवाजजीर गांव मे आमबागवानी का स्थल निरिक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने बिरसा हरित ग्राम योजना के प्रथम चरण अंतर्गत वर्तमान में संचालित पिट डिगिंग के शत-प्रतिशत फिट फिलिंग करने तथा दूसरे चरण अंतर्गत अंतर्गत सभी योजनाओं का चयन करते हुए ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण क्रम में उप विकास आयुक्त ने लाभुक से वार्ता करते हुए मिश्रित आमबागवानी का सही देखभाल एवं रखरखाव सम्बन्धित जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निदेश दिए उन्होंने कहा कि अन्य इक्षुक किसान मित्र को भी योजना के सम्बन्ध मे जानकारी देकर जुड़ने हेतु प्रेरित करें । निरिक्षण क्रम मे उप विकास आयुक्त के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी खरसावां श्री गौतम कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहें।

मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत घर भ्रमण कार्यक्रम आगमी 21 जुलाई 203से श्रीगणेश होगा।

मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत घर भ्रमण कार्यक्रम आगमी 21 जुलाई 203से श्रीगणेश होगा।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड परिसर स्थित सभागार में मतदाता पुनरीक्षण बीएल ओ की बैठक हुई। बैठक में मतदाता सूची भौतिक सत्यापन हेतु घर घर भ्रमण के कार्यक्रम की जानकारी दी।हर बुथ में एक मतदाता नहीं छुटे, मृतक,शादी हुई बेटी का नाम हटाने और बहु और नए मतदाता को जोड़ने मतदाता के कलर फोटो ,आदि बातें पर जोड़ दिया गया।

उक्त मौके पर चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा, नीमडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी संकाराचार्ज समांड, अंचलाधिकारी संजय पांडे, पर्यवेक्षक, आदि उपस्थित थे।

घर भ्रमण कार्यक्रम दो चरण में संपन्न होगा।पहला चरण 21जुलाइ से शुरू होगा। मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024के दौरान प्रत्येक घर का भ्रमण 21.7.2023से21.8.2023 द्वतीय भ्रमण 17-10-203से30-11-2023तक चलेगा। नीमडीह प्रखंड में 72 बुथ है एवं सात सुपरभाइजर है। प्रत्येक बुथ में एक बीएल लो। बीएललो को ने मतदाता सूची में नाम दर्ज के लिए एक साल में चार तिथि तय की गई है।उम्र निर्धारण के लिए एक जनवरी,अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर को आधार मानकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने सकते हैं।

खाद्य सुरक्षा जन अधिकार मंच ने मंत्री व विधायकों से की भेंट, याद दिलाई सरकार की घोषणाएं।

खाद्य सुरक्षा जन अधिकार मंच ने मंत्री व विधायकों से की भेंट, याद दिलाई सरकार की घोषणाएं।

पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर

चक्रधरपुर : खाद्य सुरक्षा जन अधिकार मंच का एक प्रतिनिधिमंडल मंत्री जोबा माझी, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव व खरसावां विधायक दशरथ गागराई से बुधवार को मिला और हेमंत सोरेन सरकार द्वारा पिछले दो सालो में किये गए पोषण सम्बंधित घोषणाओं को याद दिलाया. मंच ने मांग किया कि वे विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार को उनकी घोषणाओं को याद दिलाएं और क्षेत्र के बच्चों के कुपोषण से लड़ने के विरुद्ध स्पष्ट प्रतिबद्धता दर्शाएं. प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री व विधायकों से कहा कि राज्य सरकार ने पिछले दो साल में पोषण से संबंधित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की थी. मध्याह्न भोजन में बच्चों को सप्ताह में पांच दिन अंडा देने, आंगनबाड़ी में 3-6 वर्ष के बच्चों को सप्ताह में छह दिन अंडा देने, जन वितरण प्रणाली में प्रत्येक कार्डधारी को सस्ते दर पर एक किलो दाल प्रति माह दिए जाने की घोषणा की गई थी. राज्य सरकार ने न सिर्फ घोषणा की थी बल्कि बजट सत्र व केबिनेट में इसे पारित भी किया था. लेकिन दुःख की बात है कि घोषणा के महीनों (सालों) बाद भी ये धरातल पर नहीं उतरा. राज्य सरकार ने राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 14.21 लाख छूटे लोगों को जोड़ा. इससे वंचित परिवार को हरा राशन कार्ड तो मिल गया. लेकिन इन्हें नियमित रूप से राशन नहीं मिलता.प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री व विधायक को पश्चिमी सिंहभूम में कुपोषण की स्थिति से अवगत कराया.राज्य के आदिवासी बच्चे अन्य समुदायों की तुलना में ज्यादा कुपोषित हैं।

प्रतिनिधिमंडल को मंत्री जोबा माझी ने कहा कि टेंडर और ठेकेदार तय न होने के कारण आंगनबाड़ी में अंडा चालू नहीं हो रहा है. मंच ने याद दिलाया कि आंगनबाड़ी में ठेकेदारी व्यवस्था न्यायलय के नियमों के विरुद्ध है. विकेंद्रीकृत व्यवस्था लागू होना चाहिए. वहीं चक्रधरपुर विधायक ने इस पर जमीनी स्थिति को मानने से ही इंकार कर दिया और प्रतिनिधिमंडल के साथ बुरी तरीके से पेश आये. प्रतिनिधिमंडल में अमित होनहागा, अजीत कांडेयांग, अशोक मुंडरी, नारायण कांडेयांग, प्रेम गागराई, रामचंद्र माझी, संदीप प्रधान, सुरेश जोंको आदि शामिल थे।

निर्माण के लिए नापी कराने पहुंचे कर्मचारियों को ग्रामीणों ने 2 घंटे तक बंधक बना कर रखा।

निर्माण के लिए नापी कराने पहुंचे कर्मचारियों को ग्रामीणों ने 2 घंटे तक बंधक बना कर रखा।

पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर

चक्रधरपुर: चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत भारनिया पंचायत के भरनिया गांव में नगर परिषद् की ओर से बनने वाले ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कचरा निस्तारण प्लांट का विरोध स्थानीय ग्रामीणों द्वारा किये जाने के बावजूद प्लांट निर्माण के लिए नापी कराने पहुंचे कर्मचारियों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. ग्रामीणों ने लगभग दो घंटे तक अधिकारियों को बंधक बनाये रखा।

बताया जाता है कि भरनिया गांव में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना के लिए नगर परिषद् की ओर से चयनित भूमि का सीमांकन नापी करने के लिए चक्रधरपुर अंचल कार्यालय के राजस्व उप निरीक्षक राजीव रंजन, अमिन गोविन्दा महतो पहुंचे थे. गांव में नापी प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी. इसकी जानकारी जैसे ग्रामीणों को मिली, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और इसका विरोध शुरू कर दिया.ग्रामीणों ने कहा कि हमें बिना जानकारी दिये नापी कैसे की जा रही है.ग्रामीणों ने कहा कि गांव में किसी प्रकार की योजना या विकास कार्य बिना ग्रामसभा के नहीं की जा सकती है. अधिकारी मनमाने तरीके से कार्य करवाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे किसी भी हाल में नहीं होने दिया जाएगा. इस दौरान ग्रामीणों ने राजस्व उप निरीक्षक व अमीन को घेरते हुये नापी करने से मना कर दिया. साथ ही ग्रामीण कहने लगे कि जब तक पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी व अन्य वरीय अधिकारी गांव नहीं आते हैं, तब तक दोनों को गांव से नहीं जाने दिया जाएगा।

इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर नाराजगी व्यक्त की. वहीं इसकी सूचना मिलने पर टोकलो थाना प्रभारी अविनाश कुमार और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी बात पर अडिग रहे. लगभग दो घंटे बाद काफी समझाने के बाद ग्रामीणों ने राजस्व उप निरीक्षक राजीव रंजन व अमिन गोविंदा महतो को जाने दिया।

Design a site like this with WordPress.com
Get started