अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे विस्थापितों ने की समीक्षा बैठक।

अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे विस्थापितों ने की समीक्षा बैठक।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल स्थित अधीक्षण अभिंयता के पुराने कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच ने रविवार को समीक्षा बैठक की. बैठक में 16 जून से चले आ रहे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन व आंदोलन की समीक्षा की गई. इसके साथ ही आने वाले दिनों में होने वाली पांचवें चरण के आंदोलन को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया. बठक में चांडिल डैम के डूब क्षेत्र से बड़ी संख्या में विस्थापित शामिल हुए.राकेश बने अध्यक्ष।

इस दौरान सर्वसम्मति से मंच के केंद्रीय अध्यक्ष के रूप में राकेश रंजन महतो का चयन किया गया. वहीं मंच का केंद्रीय प्रवक्ता अनूप महतो को और मंच के महिला मोर्चा का अध्यक्ष मंजू गोराई, उपाध्यक्ष लक्ष्मी महतो व सचिव गीता रानी महतो को सर्वसम्मति से बनाया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से विवेक सिंह बाबू, मुकेश कुमार महतो, कार्तिक महतो, विशाल कालिंदी, विदेश कालिंदी, सुबोध पोद्दार, अनूप महतो, राकेश रंजन महतो, तपन महतो, मंजू गोराई समेत बड़ी संख्या में चांडिल बांध के विस्थापित उपस्थित थे।

यूरेनियम मजदूर संघ द्वारा मजदूर संघ का 68 वां स्थापना दिवस मनाया।

यूरेनियम मजदूर संघ द्वारा मजदूर संघ का 68 वां स्थापना दिवस मनाया।

जमशेदपुर

जमशेदपुर: यूसील की श्रमिक संगठन यूरेनियम मजदूर संघ की ओर से जादूगोड़ा नरवा पहाड़ व तुरामडीह में जगह जगह कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय मजदूरसंघ का 68 वा स्थापना दिवस मनाया।इधर इस मौके पर मुख्य कार्यक्रम नरवा पहाड़ में आयोजित की गई जहा भारतीय मजदूर संघ के दत्तोपंत ठेंगड़ी को किया याद किया व उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।इस दौरान कार्यालय का पुराना झंडा बदलकर नया झंडा लगाया गया व लोगो के बीच लड्डू का वितरण किया गया।

इस मौके पर आयोजित समारोह में यूनियन महामंत्री आनंद महतो ने कहा त्याग ,तपस्या और बलिदान यही भारतीय मजदूर संघ की पहचान है। जो मजदूरों का मजदूरों द्वारा एवं मजदूरों के लिए है। यह राष्ट्रहित, उद्योगहित शनिवार एवं मजदूरहित के सिद्धांत पर कार्य करती है। राष्ट्र का औधोगीकरण, उद्योगों का श्रमिकीकरण तथा श्रमिकों का राष्ट्रीयकरण इन तीन सूत्रों से भारतीय मजदूर संघ ने अपने उद्देश्य को स्पष्ट किया।इस मौके पर उन्होंने नारा दिया देश के हित में करेंगे काम काम का लेंगे पूरे दाम।

भाजपा नेता ने सरकारी भूमि की गलत जमाबंदी की शिकायत प्रदेश अध्यक्ष से की:-बिशू महतो।

भाजपा नेता ने सरकारी भूमि की गलत जमाबंदी की शिकायत प्रदेश अध्यक्ष से की:-बिशू महतो।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को भाजपा नेता बिशु महतो ने रविवार को रांची स्थित आवासीय कार्यालय पर ज्ञापन सौंपकर सरकारी भूमि का गलत तरीके से जमाबंदी करने की शिकायत की है. बिशु महतो ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।

वहीं शिकायत में बिशू महतो ने कहा है कि गम्हरिया अंचल अंतर्गत आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 20 स्थित गुमटी बस्ती के चूना भट्टा मुहल्ला के सरकारी जमीन जिसका खाता संख्या 48, खसरा संख्या 1424 में रकवा 62 डिसमिल सरकारी भूमि को सरायकेला के तत्कालीन डीसी छवि रंजन द्वारा वर्ष 2019 में गलत तरीके से महालक्ष्मी देवी नाम की महिला के नाम जमाबंदी कर दी है. जिसे बाद में श्याम सिंह नामक दबंग व्यक्ति के नाम नामांतरण कर दिया गया है. जिसका नामांतरण संख्या 616/2022-2023 है.प्रदेश अध्यक्ष को बताया गया कि यह सरायकेला जिला का बहुत बड़ा जमीन घोटाला है. बिशु महतो ने मरांडी को बताया कि इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से लेकर विभागीय सचिव, विभागीय पदाधिकारी, उपायुक्त सरायकेला, अपर उपायुक्त सरायकेला को आवेदन देकर इस जमीन की गलत जमाबंदी की जानकारी दी गई है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. इतना ही नहीं भूमि सुधार उप समाहर्ता सरायकेला से पत्रांक 73/2023 को नामांतरण अपील बाद केश नंबर 22/2023-2024 अंचल अधिकारी गम्हरिया बनाम श्याम सिंह का भौतिक सत्यापन प्रतिवेदन भेजने को कहा परंतु अब तक गम्हरिया अंचल द्वारा कोई भौतिक निरीक्षण नहीं किया गया है.भूमि सुधार उप समाहर्ता सरायकेला के न्यायालय राज्य बनाम देवीलाल लोहरा के द्वारा आदेश पारित किया गया है कि उपरोक्त भूखंड अर्थात खाता नं. 48 प्लॉट नं. 1424 विपक्षी लोहरा बंधु द्वारा अतिक्रमण का मामला उठा लिया जाता है और अंचल अधिकारी गम्हरिया को यह निर्देश दिया जाता है कि इस जमीन की बंदोबस्ती विपक्षी के नाम करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें. बावजूद इसके यह जमीन गलत तरीके से महालक्ष्मी देवी के नाम बंदोबस्त कर दिया गया है।

शिकायत सुनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आने वाली मानसून सत्र में विधानसभा में इस मुद्दे को लेकर आवाज उठाने का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि झारखंड में हो रहे भ्रष्टाचार और घोटाले को बर्दाश्त नहीं करेंगे. ज्ञापन सौंपने वालों में बिशु महतो के साथ में सरायकेला के पूर्व उपप्रमुख माइकल महतो और चिन्मय महतो शामिल थे।

दलाल द्वारा जगह नहीं दी जाती है ग्रामीण क्षेत्र ग्राम सभा किए बिना कैसे कचरा प्लांट लगेगा।

दलाल द्वारा जगह नहीं दी जाती है ग्रामीण क्षेत्र ग्राम सभा किए बिना कैसे कचरा प्लांट लगेगा।

पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर

चक्रधरपुर: ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को चक्रधरपुर गुदरी बाजार में दलाल द्वारा जगह नहीं दी जाती है फिर ग्रामीण क्षेत्र में बीना का ग्राम सभा किए बिना कैसे कचरा प्लांट लगेगा. उक्त बातें चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव ने कहा. श्री उरांव रविवार को भरनिया पंचायत भवन में आयोजित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट का निर्माण का विरोध में आयोजित बैठक में कहा. चक्रधरपुर नगर परिषद द्वारा भरनिया गांव में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट का निर्माण को लेकर 7 एकड़ 94 डिसमिल जमीन चिन्हित करते हुए माफी का काम कराया जा रहा है।

बैठक में विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि आदिवासी बहल क्षेत्र में बिना ग्राम सभा किए कचरा प्लांट लगना नहीं चाहिए. इस समस्या का समाधान सभी के सहयोग से होगा. ग्रामीणों के आंदोलन में हम खड़े हैं. ग्रामीण कानून को हाथ में ना लें. ग्रामसभा के माध्यम से हम लोग आगे की लड़ाई लड़ेंगे. इस लड़ाई में सभी ग्रामीणों की आवश्यकता है. अंत में विधायक ने ग्रामीणों से वादा किया है, बिना ग्रामीणों के सहयोग से कचरा प्लांट नहीं लगेगा. यहां हम राजनीति करने नहीं आए हैं. ग्रामीणों का सहयोग से हर विकास कार्य होगा. ताकि क्षेत्र का विकास हो सके. मौके पर भाजपा नेता यक शशि भूषण सामड ने कहा कि विकास हो सके।

मौके पर भाजपा नेता पूर्व विधायक शशि भूषण सामड ने कहा कि ग्रामीणों का एकजुट होकर प्लांट का विरोध करेंगे किसी भी हाल में बनने नहीं देंगे. पहले तो कर्मचारियों को कुछ देर बंधक बनाया गया था. अगर पुनः जबरन नगर परिषद या अंचल कार्यालय से कर्मचारी गांव में जमीन मापी करने आते हैं तो ग्रामीण एकजुट होकर उन्हें जंगल की ओर भगाए. उन्होंने कहा कि ग्रामीण आगे की रणनीति तैयार करें हम उनके साथ हैं. इस अवसर पर कांग्रेसी नेता विजय सिंह सामड ने कहा कि ग्राम सभा में बार-बार विरोध करने के बावजूद नगर परिषद द्वारा प्लांट लगाने का कार्य किया जा रहा है. जो गलत है. मौके पर भाजपा नेत्री मालती गिलुवा ने भी अपना विचार प्रकट किया।

सिविल कोर्ट के इंसपेक्टिंग जज सरायकेला कोर्ट पहुंचे,बार एसोसिएशन द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया।

सिविल कोर्ट के इंसपेक्टिंग जज सरायकेला कोर्ट पहुंचे,बार एसोसिएशन द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया।

सरायकेला

सरायकेला: झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं सरायकेला जिला सिविल कोर्ट के इंसपेक्टिंग जज रत्नाकर भेंगरा रविवार को सरायकेला कोर्ट पहुंचे. यहां जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, महासचिव देवाशीष ज्योतिषी, संयुक्त सचिव (प्रशासन) भीम सिंह, कोषाध्यक्ष नायकी हेम्ब्रम ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया. न्यायाधीश ने यहां बार के पदाधिकारियों के साथ लगभग 20 मिनट तक विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।

इस दौरान जिला बार एसोसिएशन ने जिला कोर्ट में स्टाफ की कमी से न्यायिक कार्य में होने वाली परेशानी, लोक अभियोजक कार्यालय के पीछे अधिवक्ताओं के सिरिस्ता की जगह ऊंची नहीं होने से बरसात में परेशानी होने, चांडिल कोर्ट परिसर में सरकार द्वारा बनाए गए सुविधा भवन बंद रहने से होने वाली परेशानी से अवगत कराया

उन्होंने बताया कि अनुबंध कर्मचारियों की बहाली प्रक्रिया में है. जल्द ही राज्य स्तर पर सभी कोर्ट के लिए तृतीय पद की बहाली निकाली जाएगी. उच्च न्यायालय इस पर गंभीरता से विचार कर रहा है. जिला बार एसोसिएशन द्वारा उन्हें एक स्मृति चिन्ह भेंट किया गया. बता दें कि न्यायधीश का इस जिले का यह दूसरा निरीक्षण था. जिला बार एसोसिएशन ने विश्वास जताया है कि न्यायधीश के इस दौरे से परिसर में सुविधा में बढ़ोतरी होगी।

कांड्रा थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई।

कांड्रा थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई।

सरायकेला/कांड्रा

मुहर्रम को लेकर सब इंस्पेक्टर प्रकाश रजक की अध्यक्षता में रविवार को शांति समिति की बैठक कांड्रा थाना में आयोजित की गई. बैठक को संबोधित करते हुए सब इंस्पेक्टर प्रकाश रजक ने कहा कि पर्व चाहे जिस समुदाय का हो शांति और भाईचारे के साथ हर्षोल्लास के वातावरण में मनाना चाहिए. सभी लोगों के सहयोग से ही शांति कायम रखने का प्रयास होता है. कोई ऐसा कार्य या बातचीत नहीं होनी चाहिए, जिससे किसी समुदाय की भावना को ठेस पहुंचे.क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम का त्योहार मनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. आपत्तिजनक पोस्ट करने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी. विधि व्यवस्था में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो इसके लिए सभी समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों का सहयोग जरूरी है।

मणिपुर मामले में सांसद गीता कोड़ा का केन्द्र सरकार पर तीखा प्रहार।

मणिपुर मामले में सांसद गीता कोड़ा का केन्द्र सरकार पर तीखा प्रहार।

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

चाईबासा: मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ हुई हिंसा और अभद्रता के मामले पर कांग्रेस पार्टी लगातार केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर हमलावर है. सिंहभूम के सांसद गीता कोड़ा ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया है. कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बात करते हुए सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि मणिपुर में जिस तरह की हरकत महिलाओं के साथ हुई है, उससे पूरा देश शर्मसार है. इस मामले में विदेशों से भी प्रतिक्रिया आने लगी है. उन्होंने कहा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री के बयान से ऐसा लगता है कि उन्हें सारी बातें पता थी लेकिन वह कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं।

सांसद ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह हस्तक्षेप करें और शांति व्यवस्था बहाल करने की पहल की जाए. वहां गृह युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं. इंटरनेशनल बॉर्डर होने के कारण वहां ऐसी स्थिति ठीक नहीं है. सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी इस मामले को उठाती है तो प्रधानमंत्री कहते हैं कि यह तो राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि ऐसे मामलों में सरकार कर क्या रही है. सदन में इस मामले को उठाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन केन्द्र सरकार इस पर कोई चर्चा ही नहीं करना चाहती है. इससे साफ पता चलता है कि जहां भाजपा की सरकार है वहां के मामलों को केन्द्र सरकार दबाने की कोशिश कर रही है और इस तरह का कदम बहुत ही निंदनीय है

परमनानन्द देवा देवी ट्रस्ट ने मैट्रिक व इंटर के टॉपरों को किया सम्मानित

परमनानन्द देवा देवी ट्रस्ट ने मैट्रिक व इंटर के टॉपरों को किया सम्मानित

मुसाबनी

80 छात्र छात्राओं के बीच बांटे निःशुल्क पोशाक।

मुसाबनी: जमशेदपुर की सामाजिक संस्था परमनानन्द देवा देवी ट्रस्ट ने मैट्रिक व इंटर परीक्षा 2023 में स्कूल कॉलेज टॉपर रहे छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

मुसाबनी जीसीजेडी हाई स्कूल सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में ट्रस्ट के चेयरमैन रामावतार अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल व जय प्रकाश अग्रवाल द्वारा 16 टॉपर छात्र छात्राओं को लैपटॉप बैग देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आज़ाद, थाना प्रभारी अंचित कुमार, विद्यालय अध्यक्ष सत्यनारायण ओझा, संस्थापक कुंदन कुमार सिंह, सेवा निवृत्त जीएम शंकर मार्डी, हिमांशु पात्रो, प्रिंसिपल शिवपूजन सिंह, निराकार साहू आदि द्वारा भी टॉपर बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा जी सी जे डी इंटर कॉलेज की 11 वीं कक्षा में नामांकित लगभग 80 बच्चों के बीच निःशुल्क स्कूल ड्रेस का वितरण किया गया। सम्मानित होने वालों में इंटर विज्ञान के देव कुमार शर्मा,रितीन कुमार, प्रकाश मुर्मू, अविना मिंज, कॉमर्स संकाय के जुरिया बिरुआ,शेख अमीर राजा, कला संकाय के सुनीता मुंडा, सुंदर मार्डी ,सावित्री मुर्मू, मैट्रिक परीक्षा के टॉपर करण हंसदा, रश्मि मार्डी, संध्या रानी मुंडा, चंपा हांसदा, मनीषा कर्मकार, एवं मनीषा मार्डी आदि शामिल थे।

अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच का समीक्षा बैठक संपन्न हुआ।

अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच का समीक्षा बैठक संपन्न हुआ।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच का समीक्षा बैठक संपन्न हुआ । संनद् रहे की 16/06/ 2023 से विस्थापित का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन व आंदोलन जारी है।आगामी होने वाली पांचवा चरण के आंदोलन को सफल बनाने हेतु विचार विमर्श किया गया ।

वहीं सर्वसम्मति से मंच के केंद्रीय अध्यक्ष राकेश रंजन महतो को चयनित किया गया, मंच के केंद्रीय प्रवक्ता अनूप महतो को सर्वसम्मति से चयनित किया गया एवं मंच के महिला मोर्चा के अध्यक्ष मंजू गोराई, महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष लक्ष्मी महतो, महिला मोर्चा के सचिव गीता रानी महतो को सर्वसम्मति से चयनित किया गया।मुख्य रूप से उपस्थित विवेक सिंह बाबू, मुकेश कुमार महतो, कार्तिक महतो, विशाल कालिंदी, विदेश कालिंदी, सुबोध पोदेदार, अनूप महतो, राकेश रंजन महतो, तपन महतो, मंजू गोराई, आदि चांडिल बांध विस्थापित उपस्थित थे।

राष्ट्रीय मानव अधिकार किसान भाइयों से मिलकर किसान दिवस मनाया।

राष्ट्रीय मानव अधिकार किसान भाइयों से मिलकर किसान दिवस मनाया।

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

जमशेदपुर: बुधवार को राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन के राष्ट्रीय महासचिव प्रांतिक कुमार दास एवं झारखन्ड टीम झारखंड प्रदेश द्वारा चांडिल गांव में जाकर किसान भाइयों को फूल माला पहना कर सम्मानित की और किसान दिवस मनाया गया।

राष्ट्रीय महासचिव प्रांतिक कुमार दास ने कहां की हमे किसानों के बदौलत हमारा रसोई घर में अनाज आते हैं, इन लोगी को हर समय हमारा संगठन प्रोत्सयन एवं सपोर्ट करते है गांवों गांवों जाकर इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव के साथ भागीरथ जिला प्रभारी,आशुतोष साहा जिला मंत्री, देवाशीष चंद्र नगर अध्यक्ष, जीतू पटनायक नगर प्रभारी, अनिमेष राय, सुब्रत बिस्वास, तपस बिस्वास, राजेश दत्ता आदि सामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।

मणिपुर में शर्मनाक घटना के खिलाफ जिला कांग्रेस कमिटी ने नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया।

मणिपुर में शर्मनाक घटना के खिलाफ जिला कांग्रेस कमिटी ने नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया।

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

चाईबासा: मणिपुर में महिला निर्वस्त्र करके घुमाने की घटना को लेकर पूरा देश गुस्से में है. गुरुवार को झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार पर पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय शहीद पार्क चौक पर इस शर्मनाक घटना के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया. ज्ञात हो कि मणिपुर राज्य पिछले ढाई महीने से जातीय हिंसा की आग में जल रहा है

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कहा कि, मणिपुर में भीड़ द्वारा आदिवासी महिलाओं को नग्न कर उनके साथ दुर्व्यवहार करने का शर्मनाक वीडियो प्रकाश में आया है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाया उसके बाद प्रधानमंत्री ने आज अपनी चुप्पी तोडी. आदिवासी महिलाओं के साथ हुई इस अमानवीय घटना से आज पूरा देश शर्मसार है. झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार गुरुवार को प. सिंहभूम जिला मुख्यालय शहीद पार्क चौक, चाईबासा में आदिवासी महिलाओं के साथ मणिपुर में हुई इस शर्मनाक घटना के खिलाफ जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन कार्यक्रम जोरदार तरीके से आयोजित कर केंद्र सरकार के अमानवीय चेहरे पर्दाफाश किया गया

प्रमंडलीय जनसंपर्क कार्यालय के द्वारा मेला प्रदर्शनी लगाकर सरकारी योजनाओं का किया गया प्रचार-प्रसार।

प्रमंडलीय जनसंपर्क कार्यालय के द्वारा मेला प्रदर्शनी लगाकर सरकारी योजनाओं का किया गया प्रचार-प्रसार।

पश्चिमी सिंहभूम/चाईबासा

कोल्हान प्रमंडल अंतर्गत जिला पश्चिम सिंहभूम के खूंटपानी प्रखंड परिसर में उप जनसंपर्क निदेशक “क्षेत्र” संजीव कुजुर के निर्देशानुसार प्रमंडलीय जनसंपर्क कार्यालय द्वारा मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मेला सह प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी खूंटपानी और अंचलाधिकारी खूंटपानी के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा इस पहल का स्वागत है। इससे आम नागरिकों को सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आसानी से जानकारी प्राप्त हो सकती हैं तथा योजनाओं का लाभ कैसे प्राप्त करना है, इस संबंध में भी मेला प्रदर्शनी के माध्यम से नागरिकों को जानकारी दी जाती है। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में किया गया जागरूक।

प्रदर्शनी के स्टॉल से लोगों के बीच सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना,गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, दिव्यांग छात्रवृत्ति, फसल बीमा योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी लुंगी योजना, फूलों झानो आशीर्वाद योजना समेत अन्य के संबंध में जागरूक किया गया।मौक़े पर उपस्थित ग्रामीणों के बीच अलग-अलग योजनाओं से संबंधित पम्पलेट का भी वितरण किया गया।

Design a site like this with WordPress.com
Get started