कृषि मंत्री जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर रैली तैयारी का समीक्षा की

कृषि मंत्री जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर रैली तैयारी का समीक्षा की

जमशेदपुर

झारखण्ड सरकार की माननीय कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर पहुँची।
जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने प्रोटोकॉल के तहत माननीय मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का स्वागत शाॅल, गाँधी टोपी एवं बुके प्रदान कर अभिनंदन किया।

बैठक को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संविधान बचाओ रैली का समीक्षा किया और सभी पदाधिकारी से कहा कि अगामी 6 मई को राँची में पुराना विधान सभा मैदान, धुर्वा में संविधान बचाओ रैली को मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महामंत्री के. सी. वेणुगोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी के. राजू , प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण संबोधित करेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए अधिक संख्या में कांग्रेसजन राँची पहुँचें तथा अपने नेता के भाषण को सुन कर लाभ उठाए।
जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला के 18 प्रखण्ड क्षेत्र से हजारों की संख्या में प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, वरिष्ठ नेतागण, जिला पदाधिकारीगण, अग्रणी संगठन विभाग के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण बहुत उत्साह के साथ तैयारी कर रहे है। 6 मई को सुबह 7 बजे सभी कांग्रेसजनों को आमबगान मैदान साकची में पहुँचना है। जहाँ से सभी नेतागण काफिला के साथ राँची के लिए प्रस्थान करेंगे। जिलाध्यक्ष ने सभी प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, अग्रणी संगठन विभाग के चेयरमैन को बैनर, पोस्टर, झण्डा लेकर रैली में पहुँचें। कांग्रेस पार्टी सामाजिक संगठन, बुद्धिजीवी एवं आम नागरिकों को रैली में शामिल होने के लिए आग्रह करती है।

जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने माननीय मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के समक्ष जिला कांग्रेस के तरफ से प्रस्ताव रखा कि माननीय मंत्री के विभाग कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग से एक एक प्रतिनिधि का नियुक्ति कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच से करें। जिससे विभागों के कार्यों का प्रगति आप तक एवं जिला के आम जनता तक पहुँच सके। बैठक का संचालन उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने किया।

समीक्षा बैठक सह स्वागत कार्यक्रम में सर्वश्री आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, सामंता कुमार, जोसाई मार्डी, राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, रामलाल प्रसाद पासवान, जसवंत सिंह जस्सी, शमशेर खान मुसाबनी, मो शब्बीर ऊर्फ लालबाबू, गुलरेज अख्तर अंसारी, महिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, एनएसयुआई अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह, अखिलेश यादव, युवा कांग्रेस सन्नी सिंह, पप्पू शुक्ल, ज्योति मिश्र, राजकिशोर प्रसाद, मो. सगीर, दुर्गा प्रसाद, मृत्युंजय कुमार गुप्ता, अतुल गुप्ता, अमित पाण्डेय, रंजीत झा, विनोद यादव, इंतिखाब, बिरेंद्र पाण्डेय, राजा ओझा, अमित श्रीवास्तव, तपन दास, अमर कुमार मिश्र, कौशल प्रधान, मुन्ना मिश्र, रंजन सिंह, सुरज मुण्डा, हरिहर प्रसाद, राजकुमार वर्मा सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

भवदीय
संजय सिंह आजाद
उपाध्यक्ष
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी

कांग्रेस ने रामगढ़ चौक प्रखंड में आयोजित किया चौपाल कार्यक्रम

कांग्रेस ने रामगढ़ चौक प्रखंड में आयोजित किया चौपाल कार्यक्रम

लखीसराय

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद कुमार की देखरेख में आज रामगढ़ चौक प्रखंड के अकोनी गांव में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।‌

मौके पर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति बनाई गई ।
इसी क्रम में रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र के अकोनी गांव में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अरविन्द कुमार ने की । मौक़े पर कांग्रेस के AICC के सदस्य प्रभात कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे ।

कांग्रेस चौपाल में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का कार्यक्रम निर्धारित तय किया गया। मौके पर वक्ताओं ने कांग्रेस पार्टी द्वारा देश की आजादी के समय से किए गये कार्यों की विस्तार से चर्चा की । इसके बावजूद भी आज देश में संगठन की स्थिति कमजोर हो गयी है। इस बीच उमेश पासवान को सर्व सम्मति से रामगढ़ चौक प्रखंड के अध्यक्ष पद के लिए प्रस्ताव पारित किया गया।

मौके पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों के घरों पर पार्टी झंडा लगाकर पार्टी के नीतियों से लोगों को अवगत कराने का निर्णय लिया गया।
मौके पर विनय कुमार, नरेश प्रसाद,सूरजभान सिंह, चुन्नू सिंह सहित अन्य काग्रेसी कार्यकर्ता एवं समर्थक गण उपस्थित थे।

एमजीएम अस्पताल की घटना को लेकर डालसा की टीम एमजीएम पहुंची , कहा : घायल एवं मृतक के परिजनो को हर संभव मदद किया जाएगा।

एमजीएम अस्पताल की घटना को लेकर डालसा की टीम एमजीएम पहुंची , कहा : घायल एवं मृतक के परिजनो को हर संभव मदद किया जाएगा।

जमशेदपुर

डालसा के कार्यकारी अध्यक्ष माननीय सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर के मार्गदर्शन में डालसा की टीम ने एमजीएम अस्पताल एवं टीएमएच पहुंचे और घटना में जख्मी एवं मृतक के परिजन से मिले । डालसा टीम में शामिल माननीय बिमलेश कुमार सहाय, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रभारी), सीजेएम विशाल गौरव, एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव अभिषेक प्रसाद तथा प्रभारी न्यायाधीश सिद्धांत तिग्गा समेत कोर्ट स्टाफ और पीएलवी के साथ आज लगभग 09:45 बजे एम.जी.एम. अस्पताल का दौरा किया, जहां दिनांक 03-05-2025 को लगभग 03:20 बजे मेडिसिन वार्ड की छत गिरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी।

घटनास्थल पर पहुंचने के बाद न्यायिक पदाधिकारियों ने उस जगह का अवलोकन किया और देखा कि सबसे ऊपरी मंजिल (‌द्वितीय मंजिला से लेकर भूतल तक की छत ढही हुई थी । इस दौरान एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर के अधीक्षक ‌द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जानकारी दिया गया कि तीन व्यक्ति व्यक्ति की उक्त हादसे में मृत्यु हो गई है और दो मरीज इलाजरत हैं जिनमें एक गंभीर रूप से जख्मी हो चुकी वृद्ध महिला को टीएमएच में रेफर किया गया है।

मृतकों में शामिल पहला व्यक्ति लुकास साइमन तिर्की, उम्र लगभग 61 वर्ष, निवासी गदरा, गोविंदपुर, पूर्वी सिंहभूम का है एवं दूसरा व्यक्ति डेविड जॉनसन, उम्र लगभग 70 वर्ष, निवासी स्ट्रेट माइल रोड, साकची, जमशेदपुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति श्रीचंद तांती, उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी तांती क्लब, सरायकेला खरसावां है । जो इलाज के दौरान दुर्भाग्य से मर गए तथा दो जख्मी व्यक्ति अर्थात् 1. सुनील कुमार, उम्र लगभग 48 वर्ष, निवासी ट्रैफिक कॉलोनी, परसुडीह, पूर्वी सिंहभूम और 2. श्रीमती रेणुका देवी, उम्र लगभग 72 वर्ष, जो अपने बेटे श्रीचंद तांती (मृतक) से मिलने आई थी, घायल हो गई। रेणुका देवी, उम्र 72 वर्ष, को बेहतर इलाज के लिए तत्काल टीएमएच भेजा गया है । जबकि सुनील कुमार एमजीएम अस्पताल में ही इलाजरत है । एमजीएम भ्रमण के दौरान डालसा टीम जख्मी व्यक्ति सुनील कुमार से मुलाकात की, जिन्होंने घटित घटना के बारे में विस्तार से बताया तथा उन्होंने यह भी कहा कि उनका समुचित इलाज किया जा रहा है । अब उनकी स्थिति बेहतर है। इसके बाद डालसा टीम टीएमएच भी गई, जहां जख्मी वृद्ध महिला श्रीमती रेणुका देवी से मिले, जो वर्तमान में क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती हैं तथा उनका इलाज चल रहा है। चूंकि मृतक तथा एक घायल के परिजन का पता नहीं चल पाया था, इसलिए पीएलवी नागेन्द्र कुमार एवं दिलीप जायसवाल की मदद से जमशेदपुर निवासी के दो मृतकों के परिजनों का पता लगाया गया तथा उन्हें घटना के बारे में विधिवत जानकारी दी गई। इसके अलावा मृतक श्रीचंद तांती तथा घायल रेणुका देवी में से एक सरायकेला-खरसावां जिले के हैं, इसलिए डालसा सरायकेला के सचिव एवं सरायकेला के पीएलवी मुकेश कुमार मिश्रा एवं फ़ागुराम महतो द्वारा उनके परिजनों का भी पता लगाया गया तथा उन्हें घटना के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही डालसा जमशेदपुर ने मृतक तथा घायल के परिजनों का पता लगाने, अस्पताल में आवश्यक कागजी कार्रवाई में मदद करने तथा दुर्भाग्यपूर्ण घटना के पीड़ितों के शवों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराने में हरसंभव प्रयासरत हैं।

वंहीं जमशेदपुर के पीएलवी नागेंद्र कुमार घटना के दिन यानी 03-05-2025 को एमजीएम अस्पताल में मौजूद भी रहे और देर रात तक घायल व्यक्तियों को बचाने में सक्रिय रूप से भाग लिया। वहीं मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रभारी) माननीय बिमलेश कुमार सहाय ने कहा कि दुर्घटना में जख्मी हुए मरीज और मृतकों के परिजनों को न्यायायिक प्रक्रिया के तहत हर संभव मदद दिलाया जाएगा ।

वहीं एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सुरिटेंडेंट डॉक्टर आर के मंधान एवं वाईस सुरिटेंडेंट डॉक्टर नकुल चौधरी ने डालसा टीम को बताया कि एमजीएम अस्पताल के मेडिसिन वार्ड के कॉरिडोर (बरामदे) की छत बहुत पूरानी होने के कारण ढह गई। उक्त बारमदे से सटे मेडिसिन वार्ड के कक्ष में काफी दिन से भर्ती 04 (चार) मरीजों को बेड आवंटित किया गया था। जिनके परीजन न के बराबर उनसे मिलने आया करते थे। कक्ष के बाहर सटे उक्त बरामदे में लैट्रिन / बाथरूम के लिए मरीजों का अक्सर बरामदे में आना-जाना लगा रहता था। बरामदा कक्ष के ठीक बाहर होने के उक्त मरीज दोपहर भोजन करने के पश्चात् बरामदे में बैठने/टहलने/लैट्रिन बाथरूम के लिए आये हुए थे। ठीक उसी बीच उक्त बरामदे के उपर का छत टूट कर गिरा। उस समय चार मे से 01 (एक) मरीज वहाँ से हट गये जिनके सिर में मामूली चोट लगी जिनका नाम सुनील कुमार उम्र 48 वर्ष है । यह मरीज डॉ० विकम मुर्मु के यूनिट में दिनांक 17.12.2024 से ईलाजरत हैं। परन्तु 03 (तीन) मरीजों की मलबा में दबने से मृत्यु हो गई। एक मृतक (श्रीचंद ताँती) को देखने के लिए उनकी माता श्रीमति रेनुका देवी, 72 वर्ष उस समय आई आई हुई थी, वह भी मलबे में दबकर द्वितीय तल पर फंस गई थी, उन्हें तत्काल अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा बाहर निकाला गया एवं उनको अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ईलाज शुरू किया। छत ढहने की वजह से ऑक्सीजन पाईप भी टूट गया था। इसलिए मरीज श्रीमति रेनुका देवी की स्थिति को देखते हुये एवं उनकी ऑक्सीजन की आवश्यकता के कारण उन्हें बेहतर ईलाज हेतु तत्काल टी०एम०एच० रेफर कर दिया गया, जहाँ उनकी स्थिति स्थिर है। डालसा टीम टीएमएच में भी जाकर मरीज की हालत एवं वहां की वस्तु स्थिति से अवगत हुए ।

ब्राह्मण के शौर्य और वीरता से ही अखंड विश्व का कल्याण संभव है – कमलकिशोर

ब्राह्मण के शौर्य और वीरता से ही अखंड विश्व का कल्याण संभव है – कमलकिशोर

जमशेदपुर


बिस्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति द्वारा भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया गया ।

उक्त कार्यक्रम की शुरुआत 21ब्राह्मण विप्रवर द्वारा विहंगम शंखनाद और स्वस्ति-वाचन के साथ हुई फिर भगवान श्री परशुराम जी की छाया चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित कर आरती हुई । कार्यक्रम में 31अभिभावक ब्राह्मण विप्र को जिनकी आयु करीब 80 वर्ष हुई है जो समाज का एक स्तंभ की भूमिका में अपने आप को समाजिक रूप से मजबूती प्रदान किया है , उन्हें ब्राह्मण गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया । वही ऋत्विक शांडिल्य को जो न्यायिक सेवा में उत्तीर्ण हो कर ब्राह्मण कुल का नाम रौशन कर शहर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में ब्राह्मण परिवार का गौरव बढ़ाया है उन्हें भी भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र दे उन्हें सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम की विशेषता पर समिति के संयोजक कमल किशोर ने बताया कि भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति का उद्देश्य ब्राह्मण परिवार को एकत्रित कर उनके दुःख सुख के साथ उनके वैसे जरूरतों को पूरा करना है जिससे उनके बच्चे शिक्षा ,स्वास्थ्य, और अन्यत्र व्यवस्थाएं इत्यादि शामिल है । इसके अलावे समिति शहर के वैसे ब्राह्मण विप्रवर को भी चिन्हित कर उन्हें समाज में उनके योगदान या उनके अनुभव को भी शामिल करने का कार्य करेगी और वैसे लोगो को सम्मानित कर उनके परिवार को भी सामाजिक कार्यों में रुचि पैदा करने का कार्य करेगी , साथ ही यह कार्यक्रम से बताने का प्रयास करते है कि ब्राह्मण एक मजबूत स्तंभ है । ब्राह्मण ही ब्रह्मर्षि है और ब्रह्मर्षि ही ब्राह्मण है क्योंकि भगवान परशुराम वंशी है । हमलोग और हमें एकजुटता के साथ समाज के उन्नति और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करना है क्योंकि हमारी मजबूती ही हमारी पहचान है और यह पहचान हमारे शौर्य और वीरता से हमारे तप त्याग और समर्पण से मिली है जो अखंड विश्व का कल्याण करना संभव करते है ।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका श्रद्धा दास और प्रेशा झा ,ने अपने सुमधुर आवाज में भजन गा कर सभी का मन मोह लिया ।

ब्राह्मण गौरव सम्मान पाने वाले पंडित डी के मिश्र , पंडित सरोज कुमार मिश्रा, पंडित चंद्रेश्वर खान, पंडित गणेश चंद्र झा, पंडित उमाकांत झा, पंडित चंद्रशेखर मिश्रा, पंडित नेम, पंडित राजकिशोर पांडेय, पंडित हरेंद्र मिश्रा, पंडित चंद्रयान मिश्रा, पंडित अवधेश मिश्रा, पंडित केशव तिवारी, पंडित नकुल तिवारी, पंडित शावरलाल शर्मा शामिल हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश शुक्ल, अनिल तिवारी,सुधांशु ओझा, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, विजय खान, नकुल तिवारी, आनंद बिहारी दुबे, ओमप्रकाश उपाध्याय, अप्पू तिवारी, मुन्ना चौबे, अरविंद पांडेय, संतोष जोशी, अरुण शुक्ला, पवन ओझा, सीपी शुक्ला, अंबुज ठाकुर, डीडी त्रिपाठी, तो ब्रह्मर्षि विकास मंच से विकास सिंह, दीपू सिंह , देवानंद सिंह, बबुआ सिंह, अनिल ठाकुर, प्रमोद राय जी मनु साही, धनंजय राय , मृत्युंजय जी, अमिताभ चटर्जी, वेदप्रकाश उपाध्याय, बिनोद उपाध्याय, रविशंकर तिवारी, अरुण पांडेय, शालिनी पांडेय, किरण ठाकुर, ब्यूटी तिवारी, विनीता मिश्रा, समेत अन्य मौजूद रहे ।

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की सौजन्य से भारत गौरव सनातन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की सौजन्य से भारत गौरव सनातन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

लखनऊ

भारत गौरव सनातन सम्मान समारोह का आयोजन लखनऊ उत्तर प्रदेश में विश्व हिंदू रक्षा परिषद की सौजन्य से संपन्न हुआ। लखनऊ में विश्व हिन्दू रक्षा परिषद द्वारा सनातन संस्कृति के संरक्षण,संवर्धन एवं जीवंत रखने के पुनीत उद्देश्य से “भारत गौरव सनातन सम्मान समारोह” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय , अंतर्राष्ट्रीय महासचिव, पैराग्वे साउथ अमेरिका श्री इंद्रेश सिंह जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, ब्राजील देश श्री संजीव शर्मा जी, पूर्व सांसद एवं सदस्य विधानसभा, नेपाल श्री केदारनंदन चौधरी जी, वाराणसी के पूज्य स्वामी सतुआ बाबा महाराज जी, पूर्व सांसद संत, अयोध्या डॉ० राम विकास वेदांती जी, हनुमान गढ़ी, अयोध्या के महंत श्री राजू दास जी, अंतर्राष्ट्रीय धर्माचार्य जगद्गुरु आचार्य देवमुरारी बापू जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, न्यूयार्क अमेरिका श्री राकेश पल चोपड़ा जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष,मलेशिया श्री पवन कुमार जी, न्यायाधीश, अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग उत्तर प्रदेश श्री सुशील कुमार त्यागी जी, राष्ट्रीय महामंत्री श्री राहुल सिंह जी एवं विभिन्न महानुभाव उपस्थित रहे।

सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ ने हमारे देशभर के पत्रकारों को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ ने हमारे देशभर के पत्रकारों को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

नई दिल्ली

देश के पत्रकारों के शीर्ष संगठन, वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया, सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ ने हमारे देशभर के पत्रकारों को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सरकार से वर्किंग जर्नलिस्ट एक्ट को विस्तार देने और बरकरार रखने की मांग की है

प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया यूनियन (डब्ल्यूजेआई) ने हमारे देश के सभी पत्रकार ट्रेड यूनियनों से पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया है। डब्ल्यूजेआई ने मांग की है कि केंद्र और राज्य सरकारें यह सुनिश्चित करें कि मीडिया कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पत्रकारों के लिए कानून लागू हों।

वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया यूनियन के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार उपाध्याय, राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र भंडारी ने दिल्ली में यूनियन की हुई एक बैठक में यहां दोहराया कि लगभग डेढ़ दशक से मीडिया कर्मचारियों के वेतन में संशोधन नहीं किया गया है, इसलिए बिना किसी देरी के नए वेतन बोर्ड की स्थापना की जानी चाहिए।

डब्ल्यूजेयू ने यह भी मांग की है कि वर्किंग जर्नलिस्ट एक्ट को निरस्त करने के बजाय इसे बरकरार रखा जाना चाहिए और इसके दायरे का विस्तार किया जाना चाहिए। वर्किंग जर्नलिस्ट एक्ट अपने आप में अनूठा है, क्योंकि इसकी तुलना अन्य क्षेत्रों के श्रमिकों से नहीं की जा सकती। यूनियन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार सक्सेना ने केंद्र सरकार से मांग की है कि प्रिंट मीडिया के अलावा इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया के सभी कर्मचारियों को वर्किंग जर्नलिस्ट एक्ट के तहत शामिल किया जाए ताकि उनके वेतन और सुविधाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

यूनियन ने केंद्र सरकार से , पत्रकार की परिभाषा तय करने व पत्रकारों के हितों की सुरक्षा तय करने को लेकर एक तीसरे प्रेस ( मीडिया ) आयोग का गठन करने व प्रेस काउंसिल के स्थान पर मीडिया काउंसिल की स्थापना करने की मांग की है ।

डॉक्टर अमरेश महतो का स्टार्टअप रंग लाया , 13 दिन में किसान स्ट्रॉयड मशरुम को जमीन पर उगाया , महीने में दो बार और सालों भर होती है खेती ।

डॉक्टर अमरेश महतो का स्टार्टअप रंग लाया , 13 दिन में किसान स्ट्रॉयड मशरुम को जमीन पर उगाया , महीने में दो बार और सालों भर होती है खेती ।

जमशेदपुर

आटी पुआल मशरुम प्राईवेट लिमिटेड कंपनी वंदोवान के एमडी डॉक्टर अमरेश महतो का स्टार्टअप रंग लाया है । उन्होंने धान के पुआल से 13 दिन में ही स्ट्रॉयड मशरुम उगाने का सफल परीक्षण किया है । डॉक्टर महतो ने बताया कि जो पुआल छातु (मशरुम) सिर्फ बरसात के मौसम में होता था उसे जाड़ा एवं गर्मी के मौसम में भी मात्र 13 दिन में उगाया जा सकता है । उन्होंने कहा कि यह मशरूम महीने में दो बार और सालों भर किसी भी तरह के जमीन में उगाया जा सकता है । कम पूंजी , कम मेहनत और कम समय में किसान अधिक मुनाफा कमा सकते हैं ।

डॉक्टर महतो के मार्गदर्शन में सैकड़ों किसान इस नई तकनीक से खेती का कार्य शुरू किए हैं जो दूसरे किसानों से बेहतर काम कर रहे हैं । एन एच 33 स्थित चांदनी चौक से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित लुआबासा गांव के एक प्रगतिशील किसान शक्ति नाथ महतो ने बताया कि वह अपने दो बीघा जमीन में डॉक्टर अमरेश महतो के मार्गदर्शन में नई तकनीक से खेती कार्य शुरू किया है , जिसमें उन्होंने मशरुम पर विशेष फोकस किया है। शक्ति नाथ महतो ने बताया कि उनके जमीन में मात्र 12 से 13 दिन में ही मशरुम तैयार हो गया है । उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि डॉक्टर अमरेश महतो की नई खोज , किसानों की तक़दीर बदलने का काम कर सकती है । यह मशरूम मार्केट में 3 सौ से 4 सौ रुपए किलो तक बिकती है , जिसकी काफी डिमांड है और गुणवत्ता से परिपूर्ण है । शक्तिनाथ महतो ने मशरुम के साथ साथ नई तकनीक पर आधारित स्वीट पोटैटो एवं कसावा की भी खेती की है । शक्ति नाथ महतो के जमीन पर भ्रमण के दौरान डॉक्टर अमरेश महतो के साथ दीन बंधु ट्रस्ट के महासचिव नागेन्द्र कुमार भी उपस्थित थे।

एमजीएम अस्पताल में लावारिस वार्ड का छज्जा गिरने से 4 मरीज दबे, पहुंचे विधायक और अधिकारी

एमजीएम अस्पताल में लावारिस वार्ड का छज्जा गिरने से 4 मरीज दबे, पहुंचे विधायक और अधिकारी

जमशेदपुर

शनिवार को साकची स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमजीएम) के मेडिसिन वार्ड का छज्जा टूटकर गिर गया. इस हादसे में एक महिला समेत तीन अन्य मरीज मलबे में दब गए. इनमें एक लावारिस मरीज भी शामिल था. दुर्घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया और सभी जख्मी मरीजों को मलबे से बाहर निकाला गया और इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया .

मरीजों की हालत गंभीर

घटना की जानकारी मिलने के बाद धालभूम एसडीओ शताब्दी मजूमदार, अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरके मंधान, उपाधीक्षक डॉ. नकुल चौधरी , सिविल डिफेंस के अधिकारी सुरेश प्रसाद, डालसा टीम से नागेन्द्र कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे. वार्ड से तत्काल बाकी मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया. मौके पर पहुंचे पुलिस और फायर बिग्रेड तथा सिविल डिफेंस की टीम ने रेस्क्यू अभियान में सहयोग दिया. घटना की सूचना मिलते ही विधायक पूर्णिमा दास ने इस हादसे को ‘घोर लापरवाही‘ करार देते हुए कहा कि हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल का दौरा किया था, लेकिन जर्जर भवनों की स्थिति पर ध्यान नहीं दिया गया.

मौसम की बदली स्थिति और बारिश ने राहत और बचाव कार्य में भारी बाधाएं उत्पन्न की. लेकिन इसके बावजूद, प्रशासन पूरी तन्मयता से रेस्क्यू कार्य में जुटा रहा . इस हादसे के बाद एमजीएम अस्पताल के जर्जर भवनों और उनकी देखभाल पर सवाल उठने लगे हैं. स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के सामने अब यह चुनौती है कि ऐसे भवनों की मरम्मत और सुरक्षा उपायों को लेकर ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके.

अभी भी मलबे में मरीजों के फंसे होने की आशंका

घटना की सूचना पाकर झामुमो नेता प्रमोद लाल एवं कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे सहित अन्य लोग भी एमजीएम अस्पताल पहुंचे और वस्तु स्थिति से अवगत हुए ।

6 मई को संविधान बचाओ रैली में पूर्वी सिंहभूम से हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे – जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी एवं बन्ना गुप्ता

6 मई को संविधान बचाओ रैली में पूर्वी सिंहभूम से हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे – जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी एवं बन्ना गुप्ता

जमशेदपुर

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जिला स्तरीय तैयारी समिति की बैठक कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी एवं सम्मानित अतिथि पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने कहा कि हमारे भारत का संविधान बाबासाहेब डाॅ भीमराव अम्बेडकर जी ने रचा है। इस संविधान में युवा, महिला, सभी समाज, सभी जाति के लोगों को समाहित कर सभी के लिए बनाया है। वर्तमान में भाजपा के कारण मुल संविधान पर खतरा आ गई है। इसी उद्देश्य से आगामी 6 मई को राँची में पुराना विधान सभा मैदान के पास धुर्वा में सुबह 10:30 बजे से संविधान बचाओ रैली का वृहत आयोजन किया गया है।रैली में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, विशिष्ट अतिथि महामंत्री के सी वेणुगोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी के. राजू, सहित झारखण्ड के वरिष्ठ नेतागण रैली को संबोधित करेंगे। रैली का अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश करेंगे। संगठन स्तर जिला अध्यक्ष, सभी विधायक, सभी मंत्री, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक के अलावा संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारी, नेता, कार्यकर्तागणों को आमंत्रित किया जा रहा है।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आज हमारे नेता राहुल गाँधी ने जातीय जनगणना की बात सर्वप्रथम उठाया। जिसपर भाजपा को बाध्य होकर बिल लाना पडा और राहुल गांधी जी की जीत हुई है। हमारे नेता सभी की भागीदारी की बात करते है। आज भाजपा कांग्रेस नेताओं के साथ बदले की भावना से ग्रसित हो कर हमारे नेता सोनिया गाँधी, प्रतिपक्ष के नेता राहुल गाँधी को नेशनल हेराल्ड मामले में आरोप लगा कर परेशान करने का कार्य कर रही है। हर कदम पर संविधान को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। पूर्वी सिंहभूम जिले से एक एक पदाधिकारी दस दस लोगों के साथ राँची चलें और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुनने पहुँचें।

जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि जिले के 18 प्रखण्डों से हजारों-हजार कांग्रेस कार्यकर्ता संविधान बचाओ रैली में 6 मई को जमशेदपुर से रवाना होंगे।

भारत के संविधान लोकतांत्रिक मूल्यों, लोकतांत्रिक संस्थाओं एवम सामाजिक आर्थिक न्याय के आदर्शों पर मोदी सरकार द्वारा सीधे और सुनियोजित हमले किये जा रहे हैं।
बैठक में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी नरसंहार में मृत लोगों के आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दिया।

बैठक में प्रखंड पर्यवेक्षक, प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, प्रखण्ड प्रभारी, मण्डल पर्यवेक्षक के उपस्थिति में प्रखण्डवार समीक्षा की गई। संगठन सृजन तथा राँची रैली में अधिक संख्या में पहुँचने के लिए सहमति बनाई गई। सभी कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एक साथ जमशेदपुर के आमबगान मैदान से सुबह 7:00 बजे 6 मई को राँची के लिए प्रस्थान करेंगे।

बैठक में अग्रणी संगठन विभाग के चेयरमैन भी शामिल हुए।
बैठक में सर्वश्री जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, प्रदेश महामंत्री बिजय खान, प्रखण्ड पर्यवेक्षक राकेश तिवारी, रामलाल प्रसाद पासवान, प्रिंस सिंह, सामंता कुमार, महेंद्र मिश्र, ब्रजेन्द्र तिवारी, काल्टू चक्रवर्ती, अखिलेश सिंह यादव, बिजय यादव, गुलाम सरबर, के के शुक्ल, कमलेश कुमार पाण्डेय, प्रखण्ड अध्यक्ष में आशीष ठाकुर, शिशुलाल महत, ईश्वर कुमार सिंह, बबुआ झा, अतुल गुप्ता,राजेश कुमार, संजय घोष, धर्मा राव, सौरभ चटर्जी, मण्डल अध्यक्ष में अलि रजा खान, कैलाश रजक, पप्पु, नागेन्द्र प्रताप सिंह उज्जैन, अखिलेश सिंह, संजय शर्मा, फैयाज आलम अंसारी, नारायण डे, संजय कुमार, राजू गद्दी, मुन्ना मिश्र, लासा मुर्मू, विनोद यादव, गुरुपदो गोराई, जिला उपाध्यक्ष में राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह, शफीअहमद खान, शशी कुमार सिन्हा, मनोज झा, अंसार खान, प्रभात, जसवंत सिंह जस्सी, अरूण कुमार, संजय सिंह आजाद, संजय तिवारी, जिला महामंत्री में सुखदेव सिंह मल्ली, पप्पू शुक्ल, नरेन्द्र कुमार, सनातन भकत, हरिहर प्रसाद, अमर कुमार मिश्र, इंतिखाब, शाहनवाज खान, अजीत कुमार रंजीत सिंह, रंजीत झा, रविन्द्र शर्मा, राजकिशोर प्रसाद, राजीव मिश्र, राजा ओझा, अंकुश बनर्जी, जसवीर सिंह, जे एस बदरी, बिरेंद्र पाण्डेय, मीना नाग, वीणा नाग, एस आर के कमलेश, रविन्द्र मौर्या, राजकुमार वर्मा, एस पी सिंह, कौशल प्रधान, धीरज कुमार, त्रिनाथ, एम प्रमाणिक, शमशेर आलम, इरसाद हैदर,
महिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, अजा विभाग चेयरमैन लखिंदर करुवा, पंचायती राज पवन कुमार बबलू, आरटीआई विभाग चेयरमैन कमलेश कुमार, सेवादल सुनील कुमार, एनएसयुआई अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह, युवा कांग्रेस सन्नी सिंह, एवं मनोज करूवा, तोता माहाली कल्पना सेन सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

भवदीय
संजय सिंह आजाद
उपाध्यक्ष
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी

जैक शिक्षक कर्मचारी कल्याण कोष के सदस्य बनाये जाने पर प्रो. चंदेश्वर पाठक का स्वागत

जैक शिक्षक कर्मचारी कल्याण कोष के सदस्य बनाये जाने पर प्रो. चंदेश्वर पाठक का स्वागत

मुसाबनी

वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के घटक संगठन इंटरमीडिएट शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रोफेसर चंद्रेश्वर पाठक को जैक द्वारा शिक्षक कल्याण कोष का सदस्य बनाया गया है।

इसकी अधिसूचना जैक द्वारा जारी कर दिया गया है।मोर्चा के नेताओं ने शिक्षक कल्याण कोष के सदस्य बनाए जाने पर जैक के प्रति आभार व्यक्त किया है। मोर्चा के द्वारा फूल माला पहनकर उनका स्वागत किया गया। मोर्चा के नेता कुंदन कुमार सिंह, रघुनाथ सिंह, हरिहर प्रसाद कुशवाहा, फजलुल कादिर अहमद, अरविंद सिंह, डॉक्टर देवनाथ सिंह, मनीष कुमार ,मनोज तिर्की ,रेशमा बेक ,गणेश महतो ,नरोत्तम सिंह ,मुरारी प्रसाद सिंह, विरसों उरांव,रघु विश्वकर्मा ,मनोज कुमार, संजय कुमार, और ,रणजीत मिश्रा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि चंदेश्वर पाठक जुझारू और अनुभवी मोर्चा के नेता है। और मोर्चा को आशा है कि शिक्षकों की भलाई और कल्याण के लिए चंदेश्वर पाठक बढ़ चढ़ कर काम करेंगे। और किसी शिक्षक और कर्मचारियों की अब उपेक्षा नहीं होगी। शिक्षक कल्याण कोष से बड़े बीमारी एवं अन्य शिक्षकों के साथ कोई अप्रिय घटना होने पर श्री पाठक कल्याण कोष से मदद दिलाने में पीछे नहीं हटेंगे।

आगामी 11 मई को होगा जिला पत्रकार संघ की जिलास्तरीय सम्म्मेलन

आगामी 11 मई को होगा जिला पत्रकार संघ की जिलास्तरीय सम्म्मेलन

लखीसराय

आगामी 11 मई को जिला पत्रकार संघ जिलास्तरीय सम्म्मेलन आयोजित किया जाएगा। उपरोक्त बातों का फैसला विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर आज “लखीसराय जिला पत्रकार संघ” की बैठक शहर के पंजाबी मुहल्ला स्थित होटल रुद्राक्ष के सभागार में आयोजित बैठक में लिए गए। लखीसराय जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।

बैठक में जिले के अधिकांश पत्रकारों ने भाग लेते हुए पत्रकार हित में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्णय लिया ।
बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि कोई भी पत्रकार भ्रामक खबर के साथ-साथ समाज में तनाव पैदा करने वाले एवं सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाला खबर से परहेज करेंगे ।

इसके अलावा आगामी 11 मई को लखीसराय जिला पत्रकार संघ की ओर से संघ का जिलास्तरीय सम्म्मेलन कार्यक्रम आयोजित किए जाने का भी निर्णय लिया गया बैठक का संचालन जिला पत्रकार संघ के महासचिव रंजीत कुमार सम्राट ने की। जिसमें मुख्य रूप से संघ के संरक्षक डॉ लक्ष्मी प्रसाद सिंह उपस्थित थे। मौके पर कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, वरीय उपाध्यक्ष सह पत्रकार कृष्णदेव प्रसाद, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, जेपी सिंह ,मनोज कुमार, सिकंदर विद्यार्थी, सरफराज आलम, एस के गांधी, चन्दन मिश्रा, सुधाकर पांडेय, अमलेश पाण्डेय, सुशील कुमार, हिमांशु कुमार सहित जेपी सेनानी एसपी सिंह एवं भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

दुमका सेंट्रल जेल में कैदी ने फांसी लगाकर दी जान

दुमका सेंट्रल जेल में कैदी ने फांसी लगाकर दी जान

झारखंड/दुमका

झारखंड के दुमका सेंट्रल जेल में में बंद एक कैदी ने बाथरूम फांसी लगाकर आत्महत्या की है. मृतक पवन राय मसलिया थाना क्षेत्र का रहने वाला था. वह नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोप में जेल में बंद था. इस घटना ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था के साथ बंदियों की मानसिक स्थिति पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक गुरूवार, एक मई की दोपहर पवन राय नहाने के बहाने बाथरूम गया. जहां वह गमछे के सहारे फंदे से लटक गया. जब अन्य बंदियों की उस पर नजर पड़ी तो उसे तुरंत फंदे से उतारकर जेल अस्पताल लाया गया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया. वहीं, पवन राय अपनी 14 वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में 27 अप्रैल से जेल में बंद था. बताया जाता है कि 16 अप्रैल की शाम उसकी भतीजी शौच के लिए खेत में गई थी. उसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. घटना के दूसे दिन बच्ची का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी. वहीं, घटना के करीब दस दिन बाद पुलिस ने आरोपी पवन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

इधर, जेल सूत्रों की मानें तो गिरफ्तारी के बाद से ही पवन मानसिक रूप से बेहद परेशान था. उसने 28 अप्रैल से खाना-पीना बंद कर दिया था. हालांकि जेल अधीक्षक के समझाने-बुझाने के बाद 30 अप्रैल से उसने दोबारा खाना शुरू कर दिया था. इससे लगा कि जिससे लगा कि उसकी मानसिक स्थिति थोड़ी-बहुत सामान्य हो रही है, हालांकि इस बीच उसने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली. उसके बाद अब जेल प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है.

Design a site like this with WordPress.com
Get started