शारदीय नवरात्रि को देखते हुए नगर निगम, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी ने गम्हरिया बाजार का निरीक्षण किया। 

शारदीय नवरात्रि को देखते हुए नगर निगम, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी ने गम्हरिया बाजार का निरीक्षण किया। 

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा को मध्य नजर रखते हुए क्षेत्र वासियों को एवं मेले का लुत्फ उठाने आए लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए उपायुक्त के निर्देश पर बुधवार को नगर निगम, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी ने गम्हरिया बाजार का निरीक्षण किया।

निरीक्षण क्रम के दौरान पदाधिकारीयों द्वारा सर्विस रोड पर लगने वाले सब्जी तथा ठेला दुकानदारों को विजया दशमी तक सड़क पर दुकान न लगाने की चेतावनी दि गई। इसके साथ ही कुछ दुकानदारों द्वारा अपने दुकानों को सड़क तक बढ़ाया गया था। जिसे खाली करने की भी चेतावनी दी गई है।

वहीं नगर निगम के पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि विजयादशमी तक दुकान नहीं लगाने का चेतावनी दिया गया है इसके बावजूद दुकान लगाते हैं तो उन्हें नोटिस देकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

वहीं मौके पर नगर निगम के पदाधिकारी विकाश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीन अंचल अधिकारी गम्हरिया ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

2014 बैच की JPS अधिकारी पारुल सिंह ने सरायकेला एसडीओ के रूप में ग्रहण किया पदभार।

2014 बैच की JPS अधिकारी पारुल सिंह ने सरायकेला एसडीओ के रूप में ग्रहण किया पदभार।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरकार की अधिसूचना के आलोक में 2014 बैच की JPS अधिकारी पारुल सिंह बुधवार को निवर्तमान एसडीओ रामकृष्ण कुमार से पदभार ग्रहण कियानिवर्तमान एसडीओ रामकृष्ण कुमार ने पारुल सिंह का पुष्प कुछ देकर स्वागत किया और उन्हें मिले दायित्वो के निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं

वहीं पदभार ग्रहण करने के बाद पारुल सिंह ने निवर्तमान एसडीओ द्वारा किए गए जन उपयोगी कार्यों को आगे बढ़ाने एवं सरकार से मिले दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का भरोसा दिलाया. आगे उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करती हूं की क्षेत्र लोगों का सहयोग मिलता रहेगा इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पहली प्राथमिकता दुर्गा पूजा है. इससे निपटना बड़ी चुनौती है. आज से ही अपनी जिम्मेदारियां में लग रही हूं

वहीं मौके पर राम कृष्ण कुमार ने बताया कि जिले में उनके 3 साल का कार्यकाल काफी उपलब्धियां द्वारा रहा. अनुमंडल के लोगों का प्यार उन्हें मिलता रहा और लॉ एंड ऑर्डर से संबंधित हर मामलों को उन्होंने जिले वासियों के सहयोग से निभाया

सरायकेला के पूर्व थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने सीजेएम कोर्ट में किया आत्मसमर्पण।

सरायकेला के पूर्व थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने सीजेएम कोर्ट में किया आत्मसमर्पण।

सरायकेला-खरसावां

सरायकेला में पुलिस कस्टडी में नाबालिग मौत मामले में फरार चल रहे सरायकेला थाने के पूर्व थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमपर्ण कर दिया। जहां से उन्हे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. शाररिक अस्वस्थता के कारण उन्हें एमजीएम रेफर कर दिया गया। जंहा वे पुलिस अभिरक्षा में रहेंगे. बताते चलें कि विगत वर्ष सरायकेला थाना कस्टडी में नाबालिग द्वारा आत्महत्या कर लिया गया था। मामले पर परिजनों द्वारा थाना प्रभारी पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज किया गया था।

ज्ञात हो कि सरायकेला में पुलिस कस्टडी में नाबालिग मौत मामले में थाना प्रभारी मनोहर कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों के विरुद्ध 342/ 302/ 201/ 385/389/109/341/पीसी के तहत् हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

वहीं तत्कालिन एसपी आनंद प्रकाश ने थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित करते हुये गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। तब से फरार चल रहे पूर्व सरायकेला थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मामर्पण कर दिया।

ग्राम सभा के माध्यम से श्मशानघाट भूमि पर गैर कानूनी तरीके से प्लास्टिक कम्पनी निर्माण के विरोध किऐ।

ग्राम सभा के माध्यम से श्मशानघाट भूमि पर गैर कानूनी तरीके से प्लास्टिक कम्पनी निर्माण के विरोध किऐ।

सरायकेला/चांडिल

मंगलवार को पारंपरिक ग्राम सभा काठघोड़ा पो० गौरांगकोचा, थाना ईचागढ़ की आपातकालीन बैठक पारंपरिक माझी बाबा श्री गणेश माझी अध्यक्षता में आयोजित हुए।

बैठक में सर्व सहमति से यह भी निर्णय लिया गया कि हम आदिवासी समाज जान देंगे पर हमारी पारंपरिक श्मशानघाट , सार्वजनिक खाली पड़ी जमीन पर प्लास्टिक कम्पनी का निर्माण होने नहीं देंगे। बैठक में चर्चा का मुख्य पारंपरिक ग्राम सभा सीमाना अंदर सार्वजनिक माड़घाटी ( श्मशानघाट) भूमि पर गैर कानूनी तरीके से प्लास्टिक कम्पनी निर्माण के विरोध किया गया।उपस्थित ग्रामीणों ने काफी विचार विमर्श पश्चात मामला यह स्पष्ट हुआ कि जिस जमीन पर हम आदिवासी समाज पीढ़ियों से उक्त जमीन पर मुर्दा को दफन किया करते हैं।उक्त जगह पर अवैध तरीके से चोरी छुपके‌ रात को प्लास्टिक कम्पनी निर्माण के लिए jcb के माध्यम साफ सफाई किया जा रहा है जो यह आदिवासियों के परंपरा पर सीधा प्रभाव पड़ेगा । यह चर्चा किया गया कि यह बहुत बड़ा गंभीर मामला है ।यदि समय रहते गैर कानूनी तरीके से किए जा रहे प्लास्टिक कम्पनी निर्माण कार्य पर रोक लगाई नहीं जाती है तो आनेवाले दिनों आदिवासियों का अस्तित्व मिट जायेगा। इस तरह के घिनौना कार्य से आदिवासी समाज अपने ही घर व राज्य में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। एक तरफ झारखंड राज्य सरकार आदिवासियों की उनकी जल, जंगल व जमीन भाषा, संस्कृति एवं उनके परंपरा को बरकरार बचाए रखने हेतु दिन रात मेहनत कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ़ जमीन दलालों की मिली भगत से आदिवासियों की पारंपरिक को समाप्त करने में भूमि माफिया लगे हुए हैं। जो यह इस देश व राज्य के लिए बहुत बड़ी दुखद घटना आदिवासियों की पारंपरिक ग्राम सभा काठघोड़ा भारत का संविधान पांचवीं अनुसूची में दिए गए संवैधानिक अधिकारों व संविधान के अनुच्छेद 13 3 (क) के अधिकारों का प्रयोग करते हुए पारंपरिक ग्राम सभा काठघोड़ा सीमाना अंदर सार्वजनिक खाली पड़ी जमीन पर प्लास्टिक कम्पनी निर्माण कार्य को असंवैधानिक करार देते हुए कम्पनी के नाम आवंटित जमीन खारिज करने की प्रस्ताव सर्व सहमति से पारित किए।

वहीं गैर कानूनी तरीके से प्लास्टिक कम्पनी निर्माण कार्य के मामले की आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली भारत,मुख्य मंत्री महोदय झारखंड व सम्बंधित अधिकारी उपायुक्त महोदय सरायकेला खरसावां, पुलिस अधीक्षक महोदय सरायकेला खरसावां, आयुक्त महोदय कोल्हान प्रमंडल चाईबासा, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल, थाना प्रभारी महोदय ईचागढ़, अंचल अधिकारी ईचागढ़ को ग्राम सभा माध्यम अभिलम्ब लिखित जानकारी देने का सर्व सहमति से निर्णय लिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से पारंपरिक माझी बाबा गणेश माझी,नायके बाबा अजित माझी,गोडेत तोड़ो माझी, जिला परिषद सदस्य ज्योति लाल माझी, करमा किस्कू, शक्ति पद माझी,अरूण माझी,कमल माझी,दुबराज माझी,भगीरथ माझी,बिपान माझी एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे एवं पोड़सी गांव के पारम्परिक माझी बाबा श्यामचांद किस्कू,समाजिक कार्यकर्ता बुद्धेश्वर किस्कू, महावीर हांसदा आदि उपस्थित हुए।

समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त के अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट लेवल कोऑर्डिनेशन कमिटी (DLCC) की बैठक सम्पन्न

समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त के अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट लेवल कोऑर्डिनेशन कमिटी (DLCC) की बैठक सम्पन्न

सरायकेला-खरसावां

निर्धारित लक्ष्य के विरुध योजनाओं के क्रियान्वयन तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को लाभ प्रदान करने के दिए निर्देश

KCC एवं PMEGP के लंबित आवेदनो का निश्चित समयावधी में निराकरण करे- उप विकास आयुक्त

समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई के अध्यक्षता में जिला स्तरीय कोऑर्डिनेशन कमिटी (बैंकर्स) की बैठक आहूत की गई। बैठक उप विकास आयुक्त के द्वारा क्रेडिट-डेबिट अनुपात, कृषि क्षेत्र में उपलब्धि, एमएसएमई, केसीसी, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुद्रा ऋण, स्वयं सहायता समूह, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन समेत विभिन्न बिन्दुओ का क्रमवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इस दौरान उन्होंने सभी शाखा प्रबंधक को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप क्रियान्वयन, विभिन्न योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार करने, कल्याणकारी योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनो का निश्चित समयावधी में निराकरण करने तथा पंचायतो में विशेष कैंप लगाकर योग्य लाभुकों को KCC का लाभ प्रदान करने के निदेश दिए। इसके अतिरिक्त PMEGP अंतर्गत प्राप्त आवेदन का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित कर लोगो को स्वरोजगार से जुड़ने हेतू लाभ प्रदान करने के निदेश दिए।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त नें कहा कि बैंक शाखाओ में आम जनता को बेहतर सुविधा मिले, ग्रामीणो, लाभुकों के आवेदन पर त्रुटि तथा किसी भी प्रकार की डॉमेंट्स की कमी पे आवेदन रिजेक्ट करने की बजाव उन्हें एक बार मौका दे, उन्हें योजनाओं की जानकारी देकर सहयोग प्रदान करे ताकि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत योग्य लाभुकों तक पहुंचाई जा सके।

बैठक में, डीडीएम नाबार्ड, अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री वीरेंद्र कुमार शीत, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, डीबीएम जेएसएलपीएस एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

समाहरणालय परिसर में “झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023” के ट्रॉफी का प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

समाहरणालय परिसर में “झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023” के ट्रॉफी का प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सरायकेला-खरसावां

उपायुक्त नें ट्रॉफी का किया अनावरण, कहा इस तरह के आयोजन से ना केवल हमारे राज्य में खेल का वातावरण तैयार होगा बल्कि जिले के हॉकी खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेग- उपायुक्त

झारखंड की राजधानी रांची में एशिया के 6 देशों के मध्य आयोजित झारखंड वूमेनस एशियन हॉकी चैंपियनशिप की ट्रॉफी सरायकेला पहुंची जहां जिले के विभिन्न खेल संघो के पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों ने इसका भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला ने इस ट्रॉफी का अनावरण करते हुए कहा कि हॉकी हमारे देश की शान है। झारखंड में हॉकी का एक महत्वपूर्ण स्थान है। इस तरह के आयोजन से ना केवल हमारे राज्य में खेल का वातावरण तैयार होगा बल्कि जिले के हॉकी खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि एशियन गेम्स की तरह की इस चैंपियनशीप में भी हमारी महिलाएं देश का नाम रोशन करेगी। ज्ञात हो कि झारखंड की राजधानी रांची में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक एशिया के 6 देशों के मध्य महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भारत के साथ-साथ जापान, चीन, मलेशिया, थाईलैंड एवं दक्षिण कोरिया की टीमें भी भाग ले रही है। झारखंड में इस प्रतियोगिता के प्रमोशन के लिए राज्य के 24 जिलों में विजेता एवं उपविजेता ट्रॉफी का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस प्रदर्शन के तहत यह ट्रॉफी सरायकेला पहुंची जहां जिला समाहरणालय में इसका भव्य स्वागत किया गया। जिले के उपायुक्त एवम उप विकास आयुक्त ने हॉकी बॉल को पुश कर हॉकी इंडिया को शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, आई टी डी ए निदेशक श्री संदीप कुमार दोराईबुरु, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री रामकृष्ण कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कानू राम नाग, जिला हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष , सचिव, जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव तथा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

कोल्हान में 21वीं सदी के झारखंड में आज भी डायन कुप्रथा का बोलबाला है,पद्मश्री छुटनी महतो के गृह जिले में डायन के नाम पर भाई ने ली भाई की जान।

कोल्हान में 21वीं सदी के झारखंड में आज भी डायन कुप्रथा का बोलबाला है,पद्मश्री छुटनी महतो के गृह जिले में डायन के नाम पर भाई ने ली भाई की जान।

सरायकेला -खरसावां

कोल्हान में 21वीं सदी के झारखंड में आज भी डायन कुप्रथा का बोलबाला है। जिस छुटनी महतो को डायन कुप्रथा से लड़ने के लिए पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया, उसी छुटनी महतो के गृह जिला सरायकेला में बीती रात डायन के संदेह में एक भाई ने भाई की जान ले ली। जो कहीं न कहीं शासन- प्रशासन पर कई सवाल खड़े कर रहे हैं। 

डायन कुप्रथा के उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे अभियान पर भी सवाल उठ रहे हैं। सवाल तब और गहरा जाता है जब छुटनी जैसी ब्रांड एंबेसडर के रहते उसी के जिले में डायन के नाम पर हत्या हो। 

मामला सरायकेला थाना क्षेत्र के हड़ुआ गांव की है। जहां एक भाई ने लकड़ी के कुन्दे से अपने बड़े भाई की हत्या कर डाली। हालांकि हत्यारे भाई ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

मृतक की पहचान 70 वर्षीय साधु पूर्ति के रूप में हुई है। हत्यारे भाई का नाम विशु पूर्ति उर्फ पहलवान बताया जा रहा है। मृतक की बेटी के अनुसार उसका चाचा उसकी मां को डायन कहता था। इसको लेकर कई बार घर में विवाद हो चुका था। 

बीती रात भी उसके चाचा उसकी मां को डायन बताकर मारने आया था। बीच बचाव करने गए उसके पिता के सर पर लकड़ी के कुन्दे से हमला कर दिया जिसमे वे बुरी तरह से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इधर गांव के मुखिया ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच संपत्ति विवाद थी। मगर जब यहां पहुंचा तो मामला डायन प्रताड़ना का निकला। इधर घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। 

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अर्जुन उरांव दल बल के साथ हड़ुआ गांव पहुंचे और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं। 

आपको बता दें कि डायन कुप्रथा के उन्मूलन और डायनों के नाम पर प्रताड़ित महिलाओं के हितों की रक्षा करने को लेकर साल 2021 का पद्मश्री सम्मान सरायकेला के छुटनी महतो को मिला था। अपने आप में यह गौरव की बात है। हैरानी तब होती है जब छुटनी महतो के जिले से डायन प्रताड़ना और हत्या जैसे मामले सामने आते हैं। इतना ही नहीं स्थानीय पुलिस- प्रशासन भी ऐसे मामलों में संवेदनशीलता नहीं दिखाती है और पीड़ित के शिकायतों पर गंभीरता नहीं दिखाती है।

पद्मश्री छुटनी महतो लगातार जागरूकता कार्यक्रमों में हिस्सा लेती है। मगर प्रशासन उन्हें तरजीह नहीं देती यदा- कदा ही किसी कार्यक्रमों में उन्हें बुलावा भेजकर खानापूर्ति कर लेती है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिली राहत, HC ने निचली अदालत की कार्रवाई पर लगाई रोक

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिली राहत, HC ने निचली अदालत की कार्रवाई पर लगाई रोक

राजधानी/रांची

मुख्यमंत्री के हेमंत सोरेन की क्रिमिनल रिट पर मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान अदालत ने आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक का आदेश दिया है. कोर्ट ने मामले में राज्य सरकार को प्रतिशपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है. मामले की अगली सुनवाई 21 नवंबर को होगी. प्रार्थी ने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने की मांग की है।

सीएम की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि वर्ष 2014 में चुनाव के दौरान वह अपनी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने गए थे. उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया था. हालांकि उन पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इस मामले की सुनवाई पूर्वी सिंहभूम की निचली अदालत में चल रही है. प्रार्थी ने अदालत में चल रही कार्रवाई पर रोक लगाने व उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने की मांग की है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट दाखिल की है. जिसमें उन्होंने अदालत से यह गुहार लगाई है कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द की जाये. मुख्यमंत्री ने जिस FIR को रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है, वह पश्चिमी सिंहभूम जिले के आदित्यपुर थाना में दर्ज है. इस प्राथमिकी का कांड संख्या 418/2014 है. इसमें हेमंत सोरेन को IPC की धारा 188,506 और RP एक्ट (रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपल एक्ट) की धाराओं के तहत आरोपी बनाया गया है।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुश्री आदिती सिंह के द्वारा सरायकेला बाजार स्थित विभिन्न दुकानों, कैंटीन, रेस्तरां, मिठाई प्रतिष्ठानों पर छापामारी अभियान चलाया गया।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुश्री आदिती सिंह के द्वारा सरायकेला बाजार स्थित विभिन्न दुकानों, कैंटीन, रेस्तरां, मिठाई प्रतिष्ठानों पर छापामारी अभियान चलाया गया।

सरायकेला-खरसावां

अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के निदेशानुसार त्योहारों में खाने में मिलावट को रोकने के लिए आज खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुश्री आदिती सिंह के द्वारा सरायकेला बाजार स्थित विभिन्न दुकानों, कैंटीन, रेस्तरां, मिठाई प्रतिष्ठानों पर छापामारी अभियान चलाया गया। दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों का फ़ूड लाइसेंस चेक किया गया। सिद्धेश् स्वीट एवं सुभाष स्वीट एंड स्नैक्स से लीगल नमूना ज़ब्त किया गया।

वहीं सभी होटेलों और मिठाई दुकानों से अपील की गई है कि खाद्य पदार्थों में कामधेनु रंग (गाय छाप) का प्रयोग नहीं करेंगे। यह रंग कपड़ा रंगने में प्रयोग किया जाता है जिसे मिठाई को आकर्षित बनाने के लिए मिलावट किया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। ऐसे रंग के मिलने पर खाद्य कारोबारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.सभी मिठाई दुकानदारो को सूचित किया जाता है कि अपने-अपने डिस्प्ले ट्रे मे बेस्ट बिफोर/ अंतिम उपयोग की तिथी अंकित करके ही मिठाई की बिक्री करें। जाँच के क्रम में मिठाई के डिस्प्ले ट्रे में अंतिम उपयोग की तिथी अंकित नहीं रहने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

सप्ताहिक जनता मिलन में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे दर्जनों लोग, समस्याओं का नियमानुसार समाधान का मिला आश्वासन

सप्ताहिक जनता मिलन में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे दर्जनों लोग, समस्याओं का नियमानुसार समाधान का मिला आश्वासन

सरायकेला-खरसावां

समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में व्यक्तिगत एवं समाजिक समस्याओं के निराकरण हेतू जिले के विभिन्न क्षेत्र से दर्जनों लोग पहुँचे, जनता मिलन में आए लोगो से उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला नें क्रमवार मिलकर उनकी समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निराकरण को लेकर सम्बन्धित पदाधिकारियों को आवेदन हस्तांतरित करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निदेश दिए। इस दौरान जन कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित प्राप्त आवेदन का ऑन-द -स्पॉट निष्पदान किया गया। जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त नें दूरभाष के माध्यम से पदाधिकारियों से वार्ता करते हुए कहा कि क्षेत्रीय समस्याओं का निराकरण अपने स्तर से सुनिश्चित करे ताकि लोगो को विभिन्न कार्यालयों का चक्कऱ ना लगाना पड़े। उपायुक्त नें कहा विभिन्न माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर जाँचोपरान्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर जिला मुख्यालय एवं लाभुक को सूचना दे।

जनता मिलन कार्यकर्म में मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, राशन कार्ड, समाज कल्याण विभाग, चांडिल बाईपास सड़क की मरम्मती तथा चांडिल बजार में दुर्गा पूजा के दौरान बड़े वाहनों के लिए वैकल्पिक रस्ता की व्यवस्था करने , गाँव नुवागांव में राशन वितरण में अनियमितता बरतने समेत अन्य मामले से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त हुए।

बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता रथ को उप विकास आयुक्त नें किया रवाना

बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता रथ को उप विकास आयुक्त नें किया रवाना

सरायकेला/आदित्यपुर

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज समाहरणालय परिसर से उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कानूराम नाग, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री राम कृष्णा कुमार एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के द्वारा समाहुक रूप से बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।

इस दौरान उप विकास आयुक्त नें जानकारी देते हुए बताया यह जागरूकता वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्र में भ्रमण कर बाल विवाह के प्रति लोगो को जागरूक करेगी। उन्होंने कहा की अभियान के तहत जागरूकता उदेश्य से जिले के विभिन्न क्षेत्र में नुकड़-नाटक गीत-नाट्य के माध्यम से लोगो को बाल विवाह मुक्त समाज बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा बाल विवाह समाज के लिए एक अभिशाप है, इसे मिटाने के लिए जन सहभागिता की आवश्यकता है। बाल विवाह अगर होता रहेगा तो स्वास्थ्य भारत की कामना नहीं की जा सकती हैं। बच्चें कुपोषित पैदा होंगे और उनमें विभिन्न प्रकार की बीमारियां होंगी। जिससे परिवार एवं समाज के विकास पर असर पड़ेगा।

झारखंड कैबिनेट की बैठक 18 अक्टूबर को होगी, कइ महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

झारखंड कैबिनेट की बैठक 18 अक्टूबर को होगी, कइ महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक 18 अक्टूबर को होगी. यह बैठक धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में करीब 3 बजे से मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी. बाबत मंत्रिमंडल सचिवालय ने इसकी सूचना जारी कर दी है।

इस कैबिनेट की बैठक में कुछ अहम योजना व प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. इसी के साथ झारखंड स्थापना दिवस से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते है. विदित हो कि इससे पहले झारखंड कैबिनेट की बैठक 5 अक्टूबर को हुई थी. जिसमें 32 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी थी।

Design a site like this with WordPress.com
Get started