समहरणालय सभागार में माननीय सांसद, खूंटी सह केंद्रीय मंत्री, जनजातीय मंत्रालय, भारत सरकार, अर्जुन मुंडा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति ‘दिशा’ की बैठक सम्पन्न

समहरणालय सभागार में माननीय सांसद, खूंटी सह केंद्रीय मंत्री, जनजातीय मंत्रालय, भारत सरकार, अर्जुन मुंडा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति ‘दिशा’ की बैठक सम्पन्न

सरायकेला-खरसावां

समाहरणालय सभागार में माननीय सांसद, खूंटी सह केंद्रीय मंत्री, जनजातीय मंत्रालय, भारत सरकार, अर्जुन मुंडा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति ‘दिशा’ की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में खरसावां विधायक दशरथ गागराई, इचागढ़ विधायक सविता महतो, उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार, जिला, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, जिला परिषद अध्यक्ष, माननीय सांसद (रांची एवं सिंहभूम, चाईबासा) प्रतिनिधि सभी प्रमुख एवं सभी विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।

बैठक के दौरान जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गयी। साथ ही पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन के सम्बंध में बिंदुवार समीक्षा कर विचार- विमर्श किया गया। बैठक के दौरान माननीय सांसद, खूंटी सह केंद्रीय मंत्री, जनजातीय मंत्रालय, भारत सरकार, अर्जुन मुंडा के द्वारा विधुत विभाग का समीक्षा करते हुए विभिन्न माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर निश्चित समयावधी में समाधान सुनिश्चित करने तथा ऐसे गाँव टोला जो विधुत सेवा से वंचित है वहाँ विधुत सेवा प्रारम्भ करने हेतू किए जा रहें कार्यों में तेजी लाने के निदेश दिए। वही पथ निर्माण विभाग, आर.इ.ओ विभाग अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा कर भूमि अधिग्रहण के लंबित मुआवजा भुगतान सम्बन्धित मामलो का निष्पादन करने तथा सड़क निर्माण में गुनवता की विशेष ध्यान रखने एवं सड़क निर्माण में अनियमितता सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का जाँचोपरान्त करवाई करने के निदेश दिए।

समीक्षा क्रम में LDM /DPM JSLPS एवं जिला क़ृषि पदाधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी को आपसी तालमेल स्थापित कर महिला लाभुकों को SHG ग्रुप, क़ृषि उपकरण, CMEGP समेत अन्य योजनाओं का लाभ प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाने, स्वरोजगार की ओर आगे बढ़ाने हेतू पहल करने तथा जिले के विभिन्न क्षेत्र में उपज होने वाले जल्दी, बांस से बनाए जाने वाली वस्तुए, सबई घाँस इत्यादि को स्थानीय हाट-बजरो में स्थान देने उन्हें उचित मूल्य प्राप्त हो इसके लिए कार्य करने के निदेश दिए गए। वही पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को हर घर नल जल योजनाओं को निश्चित समयावधी में पूर्ण करनें, सिविल सर्जन को प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत लाभुकों का आयुष्मान कार्ड से जोड़ने तथा परियोजना निदेशक आए. टी. डी. ए को सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ तालमेल स्थापित कर अधिक से अधिक लाभुकों को वन पट्टा का लाभ प्रदान करने के निदेश दिए गए। बैठक के दौरान माननीय मंत्री नें कहा सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को लाभ प्रदान करे, विभिन्न माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करनें तथा विभिन्न क्षेत्र से प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार करवाई करनें निदेश दिए।

जेआरडीसीएल दुर्गा पूजा से पूर्व टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग के सभी बंद लाइट चालू करें- पुरेंद्र

सरायकेला/आदित्यपुर

टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग एवं सर्विस रोड की सभी बंद पड़ी सोडियम वेपर लाइटों को चालू किए जाने एवं दुर्गा पूजा के दौरान सप्तमी से लेकर दशमी तक स्ट्रीट लाइट हेतु डीजी की व्यवस्था किए जाने की मांग को लेकर आज आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने जेआरडीसीएल के जीएम राजीव सिंहा से मोबाइल पर संपर्क किया।

जीएम राजीव सिंहा ने बतलाया कि कल रांची से सोडियम बल्ब भेज दिया जाएगाl उसके बाद दुर्गा पूजा से पूर्व हाइड्रा की मदद से मुख्य मार्ग के बंद लाइट चालू कर दी जाएगीl उन्होंने बतलाया कि नवमी- दशमी को स्ट्रीट लाइट हेतु डीजी की व्यवस्था की गई हैl आदित्यपुर गम्हरिया में कूल 6 डीजी लगाए जाएंगे।

पुरेंद्र नारायण सिंह ने जीएम से स्ट्रीट लाइट हेतु दुर्गा पूजा के दौरान सप्तमी से लेकर दशमी तक डीजी की व्यवस्था किए जाने की मांग की, जीएम ने पुरेंद्र की मांग को मानते हुए दुर्गा पूजा के दौरान सप्तमी से लेकर दशमी तक टाटा कांड्रा स्ट्रीट लाइट के लिए डीजी की व्यवस्था किए जाने का आश्वासन दिया।

तामुलिया एवं कपाली से दो अपराधी को गिरफ्तार किया गया।

तामुलिया एवं कपाली से दो अपराधी को गिरफ्तार किया गया।

सरायकेला/चांडिल

एक देशी पिस्तौल, एक देशी कट्टा एवं एक गोली, एक जिंदा कारतूस के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार।

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र कपाली ओपी प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक डॉ० विमल कुमार के निर्देश पर तामुलिया एवं कपाली से दो अपराधी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देशी पिस्तौल, एक देशी कट्टा एवं एक गोली, एक जिंदा कारतूस एक मोटरसाइकिल जप्त किया है।

तामुलिया से गिरफ्तार अपराधी बिजय तिर्की पेशेवर हत्यारा , सुपारी किल्लर है लोगो की हत्या करता है, 24 मार्च 2023 को कपाली ओपी अंतर्गत डोबो गांव के निवासी सुरज कालिन्दी की विजय तिर्की द्वारा गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। दुसरे अपराधी मो0बकरत अली कपाली के पास से एक देशी कट्टा एवं एक जिन्दा गोली बरामद किया गया है।

आदित्यपुर में प्रवीण सेवा संस्थान दुर्गा पूजा पंडाल का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन।

आदित्यपुर में प्रवीण सेवा संस्थान दुर्गा पूजा पंडाल का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

शनिवार 14 अक्टूबर को आदित्यपुर में प्रवीण सेवा संस्थान की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल का फीता काटकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन मौके पर इचागढ़ के पूर्व विधायक सह कमेटी के संरक्षण अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह रहे मौजूद।

पंडाल के उद्घाटन समारोह पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि माता दुर्गे झारखंड और पूरे देश को समृद्ध साली बनाएं,पूजा कमेटी का नया नाम देने पर रघुवर दास ने कहा कि समाजसेवी प्रवीण सिंह के नाम पूजा कमेटी का नाम देना सराहनीय प्रयास है पूजा पंडाल इस साल गोल्डन जुबली वर्ष मना रहा है और इसका उदाहरण भी देखने को मिल रहा है यहां का पूजा पंडाल प्रत्येक वर्ष नए थीम पर बनाया जाता है इस बार भी नया थीम ही लेकर आया है.खंडहर और गुफा पुरातत्व की निशानी है और आज के युग के लोगों के लिए भी आकर्षण ही है पूजा हमारे संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहर है. पर्व हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है पर्व त्योहार से जीवन में उत्साह का संचार होता है.प्रधानमंत्री मोदी के कारण भारत अब आध्यात्मिक देश बनता जा रहा है इसी कड़ी में रामलला का निर्माण जनवरी 2024 में पूरा हो रहा है. सनातन धर्म पर कटाक्ष करने वालों पर रघुवर दास ने कहा कि इस तरह की शक्तियां समाज को तोड़ने का काम कर रही है आज शक्तियों को समाज के कार्यों में लगाने की जरूरत है तभी झारखंड और देश समृद्ध साली हो सकता है।

वहीं उद्घाटन समारोह में इचागढ़ के पूर्व विधायक सह प्रवीण सेवा संस्थान दुर्गा पूजा कमेटी के संरक्षक अरविंद सिंह ने कहा कि पूजा से ही संस्कृति और संस्कार की जानकारी मिलती है अगर पूजा नहीं होगा तो मनुष्य पूरी तरह से नीरस हो सकता है पूजा ही संचार और जोश भरने का काम करता है अरविंद सिंह ने कहा की पूजा पंडाल में घूमने के लिए सभी वर्ग के लोगों को अलग-अलग दिन का समय दिया जाएगा. महिलाओं बुजुर्गों और बच्चों को अलग-अलग दिन घूमने का मौका दिया जाएगा ऐसा करने से किसी को परेशानी नहीं होगी पहले दिन 14 अक्टूबर को सिर्फ कॉलोनी के लोगों को ही पंडाल तक पहुंचाने की अपील उन्होंने की उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह शांतिपूर्वक तरीके से पूजा का 10 दिनों तक आनंद लें सेल्फी के चक्कर में भीड़ को ना बढ़े मोबाइल का उपयोग कम करें।

वहीं उद्घाटन समारोह में प्रवीण सेवा संस्थान पूजा कमेटी की ओर से शनिवार की शाम आकर्षक झांकी भी निकल गई झांकी में घोड़ा भी आकर्षण का केंद्र रहा झांकी में दुर्गा मां हनुमान जी और भगवान शंकर को भी मूर्त रूप देने की कोशिश की गई है. झांकी में दसाई नृत्य और छउ नृत्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा समझ में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे

उप्त कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नू चौधरी, टेल्को वर्कर्स यूनियन के महासचिव आरके सिंह, एके श्रीवास्तव,गुरमीत सिंह तोतो, सिद्ध घोड़ा सूर्य मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व विधायक अरविंद सिंह के भतीजे अंकुर सिंह, पूजा कमेटी के प्रवक्ता और सांसद सचिव कांग्रेस नेता जगदीश नारायण चौबे आदि मौजूद।

प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां की दुर्गा पूजा दिवाली छठ को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।

प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां की दुर्गा पूजा दिवाली छठ को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।

सरायकेला/आदित्यपुर

प्रेस क्लब सरायकेला खरसावां की बैठक 13 अक्टूबर शुक्रवार को आदित्यपुर में 12:30 से 3:30 तक हुई। जिसमें दुर्गा पूजा दीपावली एवं आस्था के महापर्व छठ पूजा में प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के सभी सदस्यों द्वारा प्रशासन को जिले में शांति बनाए रखने में सहयोग करने की बात पर सभी ने सहमति जताई।

साथ ही पूजा संपन्न होने के बाद प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला कर समाज द्वारा शीघ्र राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन कर सरायकेला खरसावां जिले के सभी थाना प्रभारी को सम्मानित किए जाने की बात पर भी सहमति बनी।वहीं प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के माननीय अध्यक्ष भरत सिंह ने कहा कि जिले में विधि व्यवस्था को कायम रखने के लिए प्रशासन को प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां की तरफ से सभी तरह का सहयोग मिले जिससे जिले का नाम झारखंड में नंबर वन पर हमेशा रहे।

बैठक में माननीय संरक्षक हमारे अभिभावक स्वरूप पूर्व विधायक अरविंद सिंह का मार्गदर्शन क्लब को हमेशा रहा है और हमेशा रहेगी फोन द्वारा उन्होंने बात कर बताया।बैठक में महासचिव विपिन मिश्रा कैशियर गोलक बिहार ,अजीत कुमार ,हरेंद्र भट्ट ,राजकुमार सिन्हा, राजीव भगत ,सोनू सिंह, अरविंद सिंह ,अभिषेक कुमार एवं करीब 60 की संख्या में सभी क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

राजनगर थाना में दुर्गा पूजा को मध्य नजर रखते हुए शांति समिति की बैठक आहूत की गई

राजनगर थाना में दुर्गा पूजा को मध्य नजर रखते हुए शांति समिति की बैठक आहूत की गई

त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगीथाना प्रभारी चंदन कुमार

पूजा कमेटी अपने- अपने पूजा पंडालों की वीडियोग्राफी कराएंसीओ

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

12 अक्टूबर गुरुवार को राजनगर थाना परिसर में दुर्गा पूजा को मध्य नजर रखते अंचलाधिकारी हरिशचंद्र मुंडा की अध्यक्षता में हुई समिति की बैठक। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगुर कोडा़ एवं थाना प्रभारी चंदन कुमार उपस्थित थे।

बैठक में विभिन्न दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण शामिल हुए. पूजा कमेटी के पदाधिकारीयों को अंचलाधिकारी हरिश्चंद्र मुंडा ने सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से दुर्गा उत्सव मनाने का निर्देश दिया।

सीओ ने सभी पूजा पंडालों में रोशनी की उत्तम व्यवस्था करने का निर्देश दिया. कहा कि जहां अधिक भीड़भाड़ होती है, वहां पूजा पंडाल के चारों ओर वीडियोग्राफी कराएं. संभव हो तो ड्रोन से भी वीडियोग्राफी किया जाए. सीओ ने कहा के जहाँ रावण दहन कार्यक्रम होगा. वहाँ सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया जाए. चारों ओर बैरिकेटिंग लगाकर ही रावण दहन कार्यक्रम किया जाए. सीईओ ने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की जीत प्रतीक है. इसलिए इस त्यौहार को आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं. प्रशासन आपके साथ है. उन्होंने पूजा के दौरान पूजा कमेटियों को प्रशासन के साथ 24 घंटे संपर्क में रहने का निर्देश दिया. किसी तरह की कोई अप्रिय सूचना मिले तो तत्काल प्रशासन को सूचना देने को कहा।

वहीं बैठक में थाना प्रभारी चंदन कुमार ने कहा कि त्योहार के दौरान सामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. जनता से सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट को फॉरवर्ड ना करने की अपील की. ज्ञात हो कि राजनगर थाना क्षेत्र के सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी राजनगर, गोलो कुटुंग , एदल, सोसोमोली (चारों लाइसेंसीपूजा कमेटी ), तथा गैर लाइसेंसी पूजा कमेटी ईचा, कुनाबेड़ा, रंजड़ एवं बड़ा सिजुलता में धूमधाम से दुर्गा उत्सव मनाया जाता है।

भाजपा जिला कार्यालय में लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के निमित्त सदर विधानसभा चाईबासा प्रवास कोर कमेटी की विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

भाजपा जिला कार्यालय में लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के निमित्त सदर विधानसभा चाईबासा प्रवास कोर कमेटी की विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

बृहस्पतिवार को भाजपा जिला कार्यालय में लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के निमित्त सदर विधानसभा चाईबासा प्रवास कोर कमेटी की विशेष बैठक का आयोजन विधानसभा संयोजक तरुण कुमार सवाईयां की अध्यक्षता में किया गया

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह विधायक चंदनक्यारी विधानसभा अमर बाउरी जी उपस्थित थे। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं, मंडल अध्यक्षों को लोकसभा चुनाव के निमित्त विशेष दिशा निर्देश देते हुए शक्ति केंद्रो से लेकर बूथों तक कार्यक्रमों को करना और यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किए गए जा रहे जनहित कार्यों को शक्ति केंद्रों एवं बूथों तक पहुंचाना पर विशेष रूप से जोर दिया।

इसके उपरांत नगर के बूथ संख्या 105 पर बुथ कमेटी के साथ विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया के बाद नगर के प्रमुख कि वोटरों से मिलकर राजनीतिक,सामाजिक, आर्थिक विषयों पर विशेष चर्चा की, के उपरांत भाजपा के कार्यकर्ता काजू मद्धेशिया के पिताजी की के देहांत 2 दिन पहले हुई की सूचना मिलने पर बाउरी जी एवं जिला अध्यक्ष सतीश पुरी जी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओ,कार्यकर्ता ने उनके परिवार से मिले और इस दुख इस गाड़ी में भाजपा परिवार उनके साथ खड़ा है की बातों को कहा गया।

एग्रो स्मार्ट विलेज देवली में प्रशिक्षण के तीसरे दिन उद्यान विभाग की दी गयी जानकारी।

एग्रो स्मार्ट विलेज देवली में प्रशिक्षण के तीसरे दिन उद्यान विभाग की दी गयी जानकारी।

पूर्वी सिंघम/मुसाबनी

मुसाबनी प्रखंड के गोहला पंचायत के देवली आंगनबाड़ी केंद्र भवन में मंगलवार से आयोजित 10 दिवसीय एग्रो स्मार्ट विलेज प्रशिक्षण के तीसरे दिन जिला उद्यान पदाधिकारी द्वारा उद्यान विभाग से संबंधित विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई। किसानों को फल, सब्जी, फूल आदि का उत्पादन कर आत्मनिर्भर बनने के टिप्स दिए गए।ब्लॉक कोडिनेटर दीपक कुमार महतो ने किसानों को पपीता व केले की खेती वैज्ञानिक तरीके से करने की विस्तृत जानकारी दिया।किसानों को मिट्टी नमून, सब्जी उत्पादन, मोटे आनाज, यूरिया, दवा, बीज, स्टोबेरी, ड्राइगन फूड, मडुआ, धान एवं मकई के उत्पादन पर विस्तार पूर्वक जानकारी दिया।

प्रशिक्षण के दौरान कृषि विभाग के प्रखंड सहायक तकनीकी प्रबंधक अनिता कुमारी,गोहला के मुखिया पारबात हांसदा, पंसस बन्दना पाल, सीता नाथ पाल, सहायक तकनीकी प्रबंधक, सीआरपी विनय कुमार सहित काफी संख्या में पंचायत के किसान मौजूद थे।

माननीय अध्यक्ष महोदय के निर्देशानुसार, प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां की आपात कालीन बैठक 13 अक्टूबर 2023 शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे से शेरे पंजाब चौक में निर्धारित है। आप सभी सदस्यों से आग्रह है कि ससमय बैठक में पहुंचकर अपनी सहभागीता सुनिश्चित करे। बैठक में आप अपनी उपस्थिति दर्ज कर महती भूमिका अदा करे। आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है। बैठक में उपस्थित होने वाले सदस्य ग्रुप में अपनी सहमति प्रदान करे ताकि व्यवस्था सही हो। निवेदक भरत सिंह मोबाइल- 8210048890 अध्यक्ष, प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां

प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां की बैठक 13 अक्टूबर को आहुत की गई है

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में डिस्टिक माइनिंग टास्क फोर्स की बैठक की गई।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में डिस्टिक माइनिंग टास्क फोर्स की बैठक की गई।

सरायकेला-खरसावां

संबंधित पदाधिकारी आपसी तालमेल स्थापित कर अवैध उत्खनन परिचालन पर नियमित करवाई सुनिश्चित करेउपायुक्त

सरायकेला-खरसावां जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में (डीएमएफटी) जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई।

बैठक में उपायुक्त ने अवैध कोयला, अवैध पत्थर, अवैध बालू उठाव के रोकथाम के लिए पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। बैठक में जिला खनन पदाधिकारी श्री सन्नी कुमार द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष अवैध उत्खनन (कोयला/आयरन/ स्क्रैप/बालू/पत्थर) के विरुद्ध विभिन्न क्षेत्रो में करवाई की गई है, उन्होंने बताय कि कोयला उत्खनन हेतु कुल तीन छापेमारी की गई है जिनमें 50 टन, 25210 kgs कोयले की बरामदगी, तीन लोगो की गिरफ्तारी तथा एक पिकअप एवं तीन ट्रक जप्त किया गया है वही आयरन उतखन्न में एक छापेमारी में 4,476,753 सी एफ टी लोहे का अयस्क, 1200 सी एफ टी कोयला एवं 505 सी एफ टी अन्य खनिज बरामद किया गया है। इसके अतिरिक्त बालू उतखन्न के विरुद्ध कुल 25 छपमारी में 10,02,821 सी एफ टी बालू बरामद, कुल 09 लोगो की गिरफ्तारी तथा 18 हाइवा, 18 ट्रैक्टर, 01 डंफर, 06 टाटा 407, 01 पिकअप, 01 टेलर तथा अन्य दो वाहनों पर करवाई किया गया है। तथा 6.54 लाख रुपए जुर्माना राशि की वसूली की गई।

बैठक में उपायुक्त ने जिला के वन प्रक्षेत्र, अंचल अंतर्गत अवैध खनन भंडारण एवं परिवहन के रोकथाम को लेकर जिला अनुमंडल पदाधिकारी , जिला खनन पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, थाना प्रभारियों को संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण, छापेमारी में तेजी लाते हुए संख्या में बढ़ोतरी कर इसमें संलग्न व्यक्तियों पर नियमसंगत कारवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय श्री चंदन कुमार वत्स, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री शंकर आचार्य समाद, जिला खनन पदाधिकारी श्री सनी कुमार, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहें।

उपायुक्त के अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई।

उपायुक्त के अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को लाभ प्रदान करने के दिए गए निर्देश।

आगामी दुर्गा पूजा को लेकर चल रही तैयारीयों को ससमय पूर्ण करने तथा आपसी तालमेल स्थापित कर शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न करने के दिए गए निर्देश

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला के द्वारा सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित कर जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा क्रम में उपायुक्त के द्वारा योजनाओं को निर्धारित समयावधी में पूर्ण करने तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को जोड़ लाभ प्रदान करने का निदेश पदाधिकारियों को दिया गया। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा आमजनों के सुविधा के मध्यजर पेयजल एवं विधुत सम्बन्धित सम्बन्धित शिकायतों के निवारण हेतू क्षेत्रीय पदाधिकारियों/कर्मियों की सूची स्थानीय समाचार पत्रों में प्रसारित करने तथा प्राप्त शिकायतों पर नियमसंगत कार्यवाही सुनिश्चित करने के निदेश दिए गया।

बैठक के दौरान उपायुक्त नें त्योहारों के मद्देनजर की जा रही तैयारीयों का समीक्षा कर पदाधिकारियों को आपसी तालमेल स्थापित कर शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के द्वारा आगामी त्योहारों की तैयारी, अवैध माइनिंग, अवैध शराब बिक्री, भण्डारण तथा परिचालन पर नियंत्रण सम्बन्धित विषयों पर चर्चा कर संबंधित पदाधिकारी को आपसी तालमेल स्थापित कर कार्य करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निदेश दिया गया तथा अवैध कार्य में संलिप्त लोगो पर नियमानुसार कडी करवाई करने का निदेश दिया गया।

बैठक में उपरोक्त के उपरोक्त के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल श्री रंजीत लोहरा, जिला परिवहन पदाधिकारी सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री शंकर अचर्या सामद, एक्साइज सुपरिंटेंडेंट विमला लकड़ा, जिला खनन पदाधिकारी सन्नी कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी श्री रवि कुमार उपस्थित रहे।

दुर्गा पूजा और आगामी सभी पर त्यौहार को देखते हुए चलाया गया विशेष छापेमारी अभियान।

दुर्गा पूजा और आ रहे सभी पर त्यौहार को देखते हुए चलाया गया विशेष छापेमारी अभियान।

सरायकेला/गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आगामी दुर्गा पूजा और नजदीक आ रहे सभी पर्व त्यौहार को देखते हुए लगभग सभी होटल में निगरानी विभाग की टीम ने सफाई जांच अभियान चलाकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान गम्हरिया के श्याम स्वीट्स होटल के किचन में काफी गदगी पाई गई।

वहीं छापेमारी अभियान के संबंध में निगरानी विभाग के अधिकारी ने बताया कि श्याम स्वीट होटल मेंकाफी गंदगी पाई गई इस वजह से तत्काल सारी मिठाइयों को फेंकवा दिया गया है और होटल संचालक को सख्त हिदायत दी गई है कि आगे से साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें.दोबारा साफ सफाई में लापरवाही बरतने पर उचित कार्रवाई की जाएगी वहीं होटल संचालक को साफ सफाई के लिए 7 दोनों का समय दिया गया है।

इसके साथ ही अधिकारी ने जनहित में अपील करते हुए कहा कि किसी भी होटल में खाने से पहले खाने की जांच अवश्य करें दुर्गंध आने वाली मिठाई या ना खाएं अपनी और अपने सेहत का ध्यान रखें।

Design a site like this with WordPress.com
Get started