चंदनकियारी के लोकप्रिय विधायक अमर कुमार बाउरी का जमशेदपुर आगमन पर किया गया स्वागत।

चंदनकियारी के लोकप्रिय विधायक अमर कुमार बाउरी का जमशेदपुर आगमन पर किया गया स्वागत।

जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चंदनकियारी के लोकप्रिय विधायक अमर कुमार बाउरी का लौहनगरी जमशेदपुर आगमन पर भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिमल बैठा ने डिमना लेक सिद्धू कानू चौक में स्वागत एवं अभिनंदन किया. इस दौरान बाइक रैली के माध्यम से पारडीह काली मंदिर पहुंच कर अमर कुमार बाउरी ने मां काली की पूजा अर्चना कर मां काली का आशीर्वाद प्राप्त किया।  

वहीं इस मौके पर समिर खान, छोटू पासवान, विजय सोय, ओम प्रकाश रजक, तहसीन हाशमी, मिराज अहमद, आकाश श्रीवास्तव, शैलेंद्र शर्मा, लोबिन माझी, अभिलाष चंद्र विक्की, सोना मधु नायक, राममुखी, प्रेम जैन समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे

आपको बताते चलें कि विमल बैठा के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली जिसमें अमर कुमार बाऊरी को जिला कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत अभिनंदन किया

शहीद संस्करण दिवस पर जिला पुलिस केंद्र में याद किए गए शाहिद पुलिसकर्मी।

शहीद संस्करण दिवस पर जिला पुलिस केंद्र में याद किए गए शाहिद पुलिसकर्मी।

सरायकेला-खरसावां

अपने कर्त्तव्यों का निर्वाह करते हुए के शहादत को प्राप्त हुए पुलिसकर्मियों की स्मृति में सरायकेला जिला पुलिस केंद्र में शाहिद संस्करण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर सर्वप्रथम शहीदों के सम्मान में शोक सलामी दी गई। तत्पश्चात पुलिस केंद्र स्थित शहीद स्मारक पर लगे शहीदों की तस्वीरों पर पुलिस अधीक्षक डॉ0 विमल कुमार समेत अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों, पुलिसकर्मियों, शहीद पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों के परिजनों द्वारा रीट तथा पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर शहीद पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के परिजनों को बुके, शॉल, साड़ी और अन्य उपहार भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ0 विमल कुमार ने शहीदों के परिजनों से बातचीत कर उन्हें पुलिस परिवार की ओर से हरसंभव मदद करने का अश्वासन दिया।

विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालून का विधिवत तरीके से किया गया उद्घाटन।

विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालून का विधिवत तरीके से किया गया उद्घाटन।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

20 अक्टूबर शुक्रवार को नवकुंज यज्ञ मैदान धीराजगंज में मंत्री चंपाई सोरेन में फीता काट कर किया पूजा पंडाल का उद्घाटन

मंत्री चंपई सोरेन ने माता से क्षेत्र के सुख शांति और समृद्धि की कामना की एवं राज्य के लोगों को शारदिय नवरात्रि की शुभकामनाएं दी उन्होंने पूजा कमेटी की कार्यों की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं भी दी।

वहीं आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने श्री श्री 108 दुर्गा पूजा समिति बैंक कॉलोनी दुर्गा पूजा पंडाल का फीता काटकर कीया उद्घाटन कार्यक्रम में थाना प्रभारी राजन कुमार ने सुख समृद्धि की कामना की उन्होंने लोगों से शांतिपूर्वक तरीके से दुर्गोउत्सव बनाने की अपील की।

वहीं शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा के अवसर पर श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति टिस्को हाउसिंग सोसायटी पूजा पंडाल का अपर उपयुक्त सुबोध कुमार ने पिता काटकर किया उद्घाटन मौके पर नगर निगम आयुक्त गिरजा शंकर सिंह जमशेदपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रशांत सिंह उर्फ पुतुल सिंह एवं अन्य गणमान्य अतिथि अनुपस्थित रहे

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित एवं पिता काटकर किया गया वहीं कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का शोल एवं माता की तस्वीर देखकर उनका स्वागत किया गया

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरायकेला अपर उपायुक्त सुबोध कुमार ने शारदिय नवरात्रि की सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेले में काफी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ होती है ऐसे में अपने और अपने परिवार का ध्यान रखें पुलिस प्रशासन सदैव ही जनता की सेवा के लिए तत्पर है किसी भी तरह की अनहोनी होने पर तुरंत ही पुलिस प्रशासन को सूचित करें त्वरित कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि शारदीय नवरात्रि मां दुर्गा पूजा बहुत ही बड़ी पूजा है इसलिए हम सभी को यह पूजा भाईचारे के साथ माननी चाहिए।

भाजपा आदित्यपुर मंडल ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी को पुष्प गुच्छ देकर किया सम्मानित।

भाजपा आदित्यपुर मंडल ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी को पुष्प कुछ देकर किया सम्मानित।

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं बर्तमान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दास जी को उड़ीसा के राज्यपाल बनाए जाने पर जिला सरायकेला खरसावां,भाजपा आदित्यपुर मंडल के अध्यक्ष श्री बिरेंद्र सिंह जी के अध्यक्षता में पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया

आपको बताते हैं चलें कि पूर्वी सिंहभूम जिला जमशेदपुर से अपना राजनीति‍क कर‍ियर शुरू करने वाले रघुवर दास 2014 से लेकर 2019 तक पांच साल झारखंड के मुख्‍यमंंत्री रह चुके हैं। वहीं झारखंड के छठे सीएम बनने से पहले वे राज्‍य में कई बड़ी जिम्‍मेदारियां निभा चुके हैं और भाजपा में उच्‍च पदों पर रह चुके हैं। वर्तमान में वे भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष हैं। इस बीच अब उन्‍हें ओडिशा का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है।

उक्त सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनूसूचित जन जाति के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री गणेश महाली,महामंत्री अशोक सिंह जी,गुरजीत सिंह,गणेश कालिंदी,देवेश महापत्र आदी गणमानी अतिथि गण उपस्थित रहे।

कोल्हान के ( DIG ) अजय लिंडा ने चेलियामा दुर्गा पूजा पंडाल का फीता काट कर किया उद्घाटन।

कोल्हान के ( DIG ) अजय लिंडा ने चेलियामा दुर्गा पूजा पंडाल का फीता काट कर किया उद्घाटन।

सरायकेला/निमडीह

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सर्वजनिक शारदीय दुर्गा पूजा समिति जाड़ु खल चेलियामा पूजा पंडाल का उद्घाटन डी आई डी अजय लिंडा ने सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त रावि शंकर शुक्ला पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के साथ फीता काट किया।

वहीं कार्यक्रम में अध्यक्ष राधा गोविंद सिंह, सचिव हरिपद सिंह,बुलेट नाग ,हीरा मंलि्लक जलन मार्गी, रामकृष्ण सिंह, पुर्व जिप सदस्य अनित पारित, अशोक साल जगदीश सिंह, मुक्ति पद गोस्वामी, पुजारी त्वरित बनर्जी उनके सहयोगी गांव वासी समाज सेवी उपस्थित थे।

कोल्हान आइडी अजय लिंडा ने कहा कि एक समय था जब दलमा क्षेत्र में काफी संख्या में नक्सली थे और लेकिन वर्तमान समय में सुरक्षा समिति के सहयोग आज शांति कायम हुआ है। आज चेलियामा क्षेत्र में दुर्गा मां की पंडाल का उद्घाटन का मौका मिला आज़ बुराई पर अच्छाई की जीत हुई।

मां भवानी यूथ क्लब हरिओम नगर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन कल 19 अक्टूबर को पूर्व सांसद पूर्व एसपी डॉक्टर अजय कुमार के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

मां भवानी यूथ क्लब हरिओम नगर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन कल 19 अक्टूबर को पूर्व सांसद पूर्व एसपी डॉक्टर अजय कुमार के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

सरायकेला/आदित्यपुर

कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित निर्मित मां भवानी यूथ क्लब हरिओम नगर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन कल 19 अक्टूबर 2023 पंचमी को पूर्व सांसद पूर्व एसपी डॉक्टर अजय कुमार के कर कमल द्वारा संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि एवं उद्घाटन करता के रूप में उपस्थित डॉ अजय कुमार मैं एनाकोंडा थीम पर आधारित क्लब के पूजा पंडाल को क अद्भुत ,आकर्षक एवं जैव संरक्षण के संदेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक शानदार पहल बताया

मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजय सिंह भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह रांची से पधारे प्रदेश कांग्रेस के महासचिव संजय पांडे आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार पूर्वी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर सुरेश धारी नगर अध्यक्ष राहुल यादव वैजयंती बड़ी बबलू झा जितेश उज्जैन अभिजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

इस वर्ष पूजा समिति द्वारा 10 लख रुपए की लागत से एनाकोंडा के थीम पर बहुत ही आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण करवाया गया है ! श्रद्धालुओं के लिए पांडाल विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है !उद्घाटन के साथ ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पूजा पंडाल में उमड़ रही है।

दुर्गा पूजा दशहरा त्योहार में विधी व्यवस्था संधारण को लेकर प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने की बैठक

दुर्गा पूजा दशहरा त्योहार में विधी व्यवस्था संधारण को लेकर प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने की बैठक

आपसी तालमेल स्थापित कर शांतिपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों के निर्वहन करने के दिए गए निर्देश

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार के द्वारा दुर्गा पूजा दशहरा त्योहार में विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनिधित्व दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक की गई।

इस दौरान सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने को लेकर राज्य सरकार एवं प्रमंडल स्तर तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अक्षांसः अनुपालन सुनिश्चित करने, लोगों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करने, किसी भी परिस्थिति में पूजा में शांति भंग करने, सौहार्दपूर्ण वातावरण में खलल पैदा करने, चोरी-छीनतई जैसी घटना की कोशिश करने तथा सोशल मीडिया पर अभद्र एवं जाति सूचक भाषा का प्रयोग करने एवं किसी भी धर्म के विरुद्ध टीका -टिप्पणी करने वाले पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान पूजा पंडाल में आवागमन हेतू अलग-अलग व्यवस्था, पूजा पंडाल तथा पार्किंग, स्ट्रीट रोड में समुचित लाइट, वाहन पार्किंग में CCTV एवं लाइट की व्यवस्था, यातायात परिचालन, पूजा पंडालो के समीप चलन्त शौचालय पेयजल, अग्निशामक उपकरणो की समुचित व्यवस्था करने समेत विभिन्न बिन्दुओ पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा निदेश दिए गए।

बैठक के दौरान दशहरा पूजा के पश्चात मूर्ति विसर्जन को लेकर पदाधिकारियों को निदेशित किया गया की सभी समिति निश्चित रुट लाइन के तहत ही मूर्ति विसर्जन कार्य करें, विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार से अन्य धर्म या भाषा के विरुद्ध गाना-बजाना ना हो, विसर्जन प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की उपस्थिति में हो सुनिश्चित करने तथा सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल में पूजा कार्य संपन्न करने के निर्देश दिए गए।

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में स्वागतम पोर्टल का किया गया शुभारंभ।

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में स्वागतम पोर्टल का किया गया शुभारंभ।

सरायकेला खरसावां

जनता दरबार में उपायुक्त से मिलने की प्रक्रिया को सरल बनाएगा पोर्टल।

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला द्वारा जनता दरबार मे आने वाले फरियादियों के लिए समाहरणालय में स्वागतम पोर्टल का शुभारंभ किया गया। यह पोर्टल जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त से मुलाकात के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने में प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा।

स्वागतम पोर्टल का शुभारंभ करते हुए जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि यह पोर्टल आम नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है जिससे मुलाकात के लिए समय लेने में सरलता लाने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल जिलावासियों और जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के बीच संवाद की प्रक्रिया को गति प्रदान करेगा और जिलावासियों को उपायुक्त से मिलने के लिए लंबी लाइनों में इंतजार करने की समस्या से निजात दिलाएगा। साथ ही इस पोर्टल से यह समीक्षा भी की जा सकेगी कि जनता दरबार में किस प्रखंड से किस तरह के मामले आ रहे हैं। साथ ही फीडबैक प्रक्रिया को भी सुदृढ़ किया जा सकेगा।

स्वागतम पोर्टल का उपयोग करने के लिए निम्नलिखित निर्देशों का ध्यान रखें

अपॉइंटमेंट से पहले कृपया सुनिश्चित करें कि आपके पास मोबाइल नम्बर है।

अपॉइंटमेंट बुक होने पर पुष्टिकरण सम्बंधित एसएमएस प्राप्त हुआ है।

ध्यान रखें कि स्वागतम पोर्टल के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय विधायक माननीय सविता महतो जी का प्रयास रंग लाया।

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय विधायक माननीय सविता महतो जी का प्रयास रंग लाया।

सरायकेला/ईचागढ़

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय विधायक माननीय सविता महतो जी का प्रयास रंग लाया। नीमडीह में–7,कुकड़ू में–5 तथा ईचागढ़ में–7सड़कें की मिली प्रशासनिक स्वीकृति, विधायक ने जताया सीएम का आभार ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुल 19 सड़कें जिसमें नीमडीह प्रखंड में सात जामडीह रेलवे क्रॉसिंग से सिरका तक पथ कि मरम्मती,बांदू से पांड़कीडीह तक पथ कि मरम्मती,हुंडरू पाथरडीह PWD रोड से लाकड़ी तक पथ कि मरम्मती, एन एच 32 बाड़ेदा रोड से माकुला तक पथ कि मरम्मती,पितकी रेलवे गेट से कुशपुतुल तक पथ कि मरम्मती,रामनगर बांदु पथ से पुरीयारा मोड़ पीडब्लूडी रोड तक पथ कि मरम्मती,रामनगर बांदु पथ से हेवेन से लावा होते हुए आंडा तक पथ कि मरम्मती होगा।

वहीं कुकड़ू प्रखंड में पांच जिसमें हेंसालोंग से ओड़िया तक पथ कि मरम्मती,रुपडू से सिरुम तक पथ कि मरम्मती,लेटमदा से जारगो पथ कि पथ कि मरम्मती,डेरे से रेलवे लाइन तक पथ कि मरम्मती,छातारडीह से जारगो मोड़ भाया महादेव बेड़ा तक पथ कि मरम्मती होगा।

इसके अलावे ईचागढ़ प्रखंड में सात जिसमें बढ़ा आमड़ा से जाहेरडीह भाया सिलदा तक पथ कि मरम्मती,REO रोड से कुंद्रीलोंग ग्राम तक पथ कि मरम्मती,कुंद्रीलोंग से धातकिडीह तक पथ कि मरम्मती, गौरांगकोचा से करनडीह तक पथ कि मरम्मती,नागासेरेंग बाजार से डूंगरीडीह भाया आमंद्री तक पथ कि मरम्मती,नागासेरेंग से कुटाम तक पथ कि मरम्मती,कुटाम से काटघोड़ा तक पथ कि मरम्मती का प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। वहीं ईचागढ़ के जनताओ ने विभिन्न सड़कों को प्रशासनिक स्वीकृति मिलने से राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विधायक सविता महतो का आभार जताया है।उक्त बात कि जानकारी विधायक के आप्त सचिव सह झामुमो के केंद्रीय सदस्य(काबलू) राजीव महतो जी ने दिया

विभिन्न क्षेत्र में विभिन्न रूप में की जाती है शारदीय नवरात्रि मां दुर्गा की पूजा।

विभिन्न क्षेत्र में विभिन्न रूप में की जाती है शारदीय नवरात्रि मां दुर्गा की पूजा।

सरायकेला/चांडिल

हर समुदायिक के लोग मां दुर्गा के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न रूप की जाती है। कही कही मां चंडी,की नो रूप की पुजा, कही कही बेलवर्ण से दुर्गा, कहीं पर घर में कलश स्थापित कर मां की पुजा की जाती है, इस पुजा मुख्य उद्देश्य अधर्म पर घर्म की विजय है।

इस पुजा को आकल बोर्धन के रूप दी जाती है। दुर्गा भागवन श्री रामचन्द्र ने रावण वध के लिए किऐ थे। दुर्गा पुजा सामुहिक और व्यक्तिगत भी की जाती है। चांडिल अनुमंडल के अधीन लगभग ९७दुर्गा पुजा की जाती है। विजय दशमी के दिन रावण का पुतला दहन की जाती है।चांडिल अनुमंडल में राज्ञयासी और जमींदारों की पुजा उनके वशंज करते हैं।काठ से काठ रगड़ कर आग निकालने वाली पुजा बामनी गांव की जाती है । विजय दशमी के दिन रावण का पुतला दहन भी की जाती है।जबकि इस पुजा का पुजारी रावण होता है मजमान राम जी होते।जो इस बात को दर्शाता है कि पंडित एक पुजारी अपना काम किया, लेकिन इसका प्रतिफल का चिंता नहीं किया।

चाडिल में प्राचीन कालीन की दौर से आज भी परंपरागत अनुसार आदिवासी बहुल इलाकों मे से निकली दशाई नाच की टीम। मान्यता है की संथाल समाज मे दो बहने हुआ करती थी आयशा और काजल ( माँ दुर्गा और माँ काली का रूप )जिसको महिसासुर चुरा कर ले जाते है और इनको खोजने संथाल समाज के लोग निकलते है भेष बदल कर और एक गीत गाते है की ए बहन तुम कहाँ हूँ आवाज़ दो हम तुमको लेने आए है।

महालया के दिन दुर्गा पूजा आते है हर कोई अपने अपने तरह से माँ दुर्गा की आराधना करता है, आदिबासी समाज के लोग अपने तरह से माँ दुर्गा की आराधना करते है। आदिबासी समाज मे दो खूबसूरत कन्या हुआ करती थी एक का नाम आयशा तो दूसरा का नाम काजल हुआ करता था।
मान्यता है कि यह दोनों माँ दुर्गा और माँ काली का रूप थी एक दिन दोनों बहन जंगल गयी थी तब वहां पहले से बैठा महीसासुर इन दोनों बहनो का अपहरण कर लेता है । जब आदिबासी समुदाय के लोगो को पता चलता है की महिसासुर इनको उठा ले गया है तब गाँव मे बैठक होती है।और तय होता है की सभी लोग मौर की भेष धारण कर गाँव और शहर मे खोजने निकलेंगे और एक गीत के साथ की ए बहन तुम कहाँ हो हम तुमको लेने आए है और फिर दशमी का दिन दोनों मिलती है और महिसासुर के साथ यूद्ध होता है और माँ दुर्गा महिसासुर का वध करती है और फिर आदिबसी समाज के लोग दुर्गा पूजा मानते है।
सुखलाल हेंब्रम

दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने आदित्यपुर व गम्हरिया में निकाला फ्लैग मार्च।

दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने आदित्यपुर व गम्हरिया में निकाला फ्लैग मार्च।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

19 अक्टूबर को जिला प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा को लेकर गम्हरिया व आदित्यपुर में फ्लैग मार्च निकाला गया, वहीं फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को सुरक्षा की गारंटी देने की दिशा में पहल करते हुए ,तीसरी आंखों से भी निगरानी करने की बातें बताई गई। साथ ही साथ बाइकर्स गैंग और असामाजिक तत्वो पर निगरानी, करने की बातें  भी पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार द्वारा कहा गया है। जिले में दुर्गा पूजा को लेकर विधि व्यवस्था पूर्ण रूप से सुचारू बनाए रखने के लिए जिला पुलिस प्रशासन ने कमर कस कर तैयारी कर ली है। ईसी के मद्देनजर नजर रखते हुए सरायकेला एसपी डॉक्टर विमल कुमार के नेतृत्व में गम्हरिया से लेकर आदित्यपुर तक फ्लैग मार्च निकाल कर बाइकर्स गैंग सहित असामाजिक तत्वो को सख्त हिदायत और संदेश दी गई है।

जिसमें जिला पुलिस एवं रिजर्व पुलिस फोर्स के साथ सरायकेला एसडीओ पारुल सिंह, गम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार, सीओ गिरेन्द्र टूटी, गम्हरिया एवं आदित्यपुर थाना प्रभारी के साथ ट्रैफिक प्रभारी राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे। फ्लैग मार्च के दौरान सभी पदाधिकारियों ने क्षेत्र के पूजा पंडालों का निरीक्षण भी किया और लोगों से शांतिपूर्वक दुर्गा पूजा मनाने की अपील की है।

वहीं सरायकेला पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार ने बताया कि पुलिस- प्रशासन की पहली प्राथमिकता श्रद्धालुओं एवं पूजा घूमने आने वाले लोगों को सुरक्षा प्रदान करना है,साथ ही साथ विधि व्यवस्था में यदि कोई खलल डालने का प्रयास करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ओड़िशा के राज्यपाल बनाये गये।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ओड़िशा के राज्यपाल बनाये गये।

रांची

एक तरफ भारतीय जनता पार्टी 2024 के चुनाव को लेकर कड़ी परिश्रम कर रही है वहीं दूसरी ओर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओड़िशा का राज्यपाल बना दिया गया है. उनकी नियुक्ति राष्ट्रपति भवन ने की है. जमशेदपुर पूर्वी के विधायक के तौर पर रघुवर दास करीब 20 साल तक रहे जबकि वे झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर कद्दावर नेता रहे है. वे कई अहम पदों पर रहे है और अभी भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे है. राज्यपाल बनाने के फैसले से झारखंड की राजनीति में सनसनी फैल गयी है. राष्ट्रपति भवन से इसको लेकर सरकुलर जारी होने की बात बतायी जा रही है।

यह एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम है. चूंकि राज्यपाल गरिमामय पद होता है, जिसमें राज्यपाल राजनीतिक अवसान को बताता है.अतएव एक तरह से देखा जाए तो झारखंड की राजनीति से रघुवर दास का सफाया ही हो गया है।

Design a site like this with WordPress.com
Get started