एक करोड़ का इनामी नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ विवेक मारा गया

एक करोड़ का इनामी नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ विवेक मारा गया

प्रयाग मांझी उर्फ विवेक के ख़ौफ़ का हुआ अंत

सुरक्षा बलों ने 8 नक्सलियों को किया ढेर

बोकारो

राज्य के तीन दिग्गज अफ़सरों, डीजीपी अनुराग गुप्ता, आइजी अभियान, एवी होमकर एवं सीआरपीएफ आइजी साकेत सिंह की प्लानिंग और एक्जिक्यूशन के आगे सीपीआइ माओवादी का सबसे दुर्दांत नक्सली विवेक मारा गया. साथ ही धनबाद-बोकारो क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से हुई भीषण मुठभेड़ में कुल 8 नक्सली मारे गए हैं.

आपको बताते चलें कि नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना मिलने पर डीजीपी अनुराग गुप्ता, आइजी अभियान एवी होमकर और सीआरपीएफ आइजी साकेत सिंह ने एक बेहतरीन प्लान तैयार किया, जिसके तहत नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया गया ओर सुबह करीब साढ़े पांच बजे पहली बार नक्सलियों से मुठभेड़ हुई, जिसमें कोबरा के जवानों ने मोर्चा संभाला और एक करोड़ के इनामी समेत आठ को मार गिराया. 

झारखंड पुलिस के टॉपमोस्ट वांटेड नक्सलियों की लिस्ट में नंबर टू मारा गया. जिस प्रयाग मांझी उर्फ विवेक का ख़ौफ़ था, उसका अंत होना तो तय था, लेकिन इंतज़ार था सही टीम और सही वक्त पर फैसले का. झारखंड के तीन दिग्गज अफ़सर, डीजीपी अनुराग गुप्ता, आइजी अभियान एवी होमकर और सीआरपीएफ आइजी साकेत सिंह की प्लानिंग और एक्जिक्यूशन के आगे सीपीआइ माओवादी का सबसे दुर्दांत नक्सली विवेक भी मारा गया. झारखंड, ओड़िशा, छत्तीसगढ़ और बंगाल के जंगलों में मौजूद माओवादियों के थोडे बड़े कैंपों में आज सन्नाटा पसरा है. नक्सलियों की नींद पूरी तरह उड़ चुकी है. एक साथ आठ नक्सली, जिनमें सबसे शातिर दिमागवाला प्रयाग मांझी उर्फ विवेक के मारे जाने से झारखंड का एक बड़ा इलाका नक्सल मुक्त हो चुका है.

डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि लुगू जंगल में भाकपा (माओवादी) विवेक उर्फ प्रयाग मांझी (केंद्रीय कमेटी सदस्य), सहदेव सोरेन (केंद्रीय कमेटी सदस्य) समेत 20 से 25 हथियारबंद माओवादियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी. इसके आधार पर 209 कोबरा, बोकारो पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ ने बोकारो जिले की लुगू पहाड़ी क्षेत्र में एक विशेष संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया. डीजीपी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान अब तक 08 मृत शरीर, भारी मात्रा में हथियार और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं.

04 इंसास, 01 एसएलआर और एक रिवॉल्वर बरामद हुई है. वहीं प्रारंभिक जांच में, 08 मृत नक्सलियों में से तीन की पहचान की गई है, जिनमें विवेक उर्फ प्रयाग मांझी (केंद्रीय समिति सदस्य) पर 1 करोड़ रुपये का इनाम है. वहीं दूसरे नक्सली की पहचान अरविंद यादव (स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य) पर 25 लाख का इनाम था, इसके अलावा तीसरे नक्सली की पहचान साहेब राम मांझी (जोनल कमेटी सदस्य) के रूप में हुई, जिसपर 10 लाख रुपये का इनाम था.

केबल चोरी करने वाले दो चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

केबल चोरी करने वाले दो चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बोकारो


मोबाइल टॉवर से केबल चोरी करने वाले दो चोर को पुलिस ने चोरी किए गए 90 मीटर केबल के साथ पकड़ने में कामयाबी पाई है। गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर का कबाड़ी गोदाम से चोरी का अल्युमिनियम तार सहित अन्य सामान को भी बरामद किया गया है। मोबाइल टावर में केबल चोरी करने आए चोरों के द्वारा मौके पर छोड़ी गई स्कूटी से इन चोरों की गिरफ्तारी हो पाई है। इसकी जानकारी चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने दी है।एसडीपीओ ने बताया कि 16 एवं 17 सितंबर की मध्य रात्रि को पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के बांधगोडा B ब्लाक में स्थित बीएसएनएल और जिओ के संयुक्त टावर से केवल चोरी करने का काम किया गया था पुलिस को जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची और मौके से एक स्कूटी को बरामद किया गया ।

वहीं स्कूटी की पड़ताल करने पर पुलिस ने अमन बास्की और राहुल तांती को गिरफ्तार किया। दोनों ने उक्त टावर से केबल चोरी करने की बात स्वीकारी और अन्य टावर से भी चोरी करने की बात कबूल की। उसके बाद पुलिस ने दुन्दीबाजार बाजार में कबड्डी गोदाम में छापेमारी की। चोरी किया गया केवल और अल्युमिनियम तार के साथ अन्य सामान को जप्त किया गया। गिरफ्तार किया गया।

बोकारो में दीखा डीजे सार्जन का जलवा

बोकारो में दीखा डीजे सार्जन का जलवा

बोकारो

चंदनकियारी के बगुला गाँव के शिवचराम महतो के डीजे सार्जन की इन दिनों पूरे देश में चर्चा हो रही है। यह चर्चा तब और जोर पकड़ने का काम किया जब हरिद्वार के कावड़ यात्रा में सार्जन डीजे ने नंबर वन का खिताब हासिल किया।
ई सेक्टर 4 में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान सजन की आने की सूचना पर लोगों की भारी भीड़ हो गई। डीजे सार्जन का सेटअप देखकर अचंभित हो गए। डीजे सार्जन के धुन पर हजारों की संख्या में लोग भी झूमते नजर आए ।डीजे सार्जन के आने की सूचना पर दूर दराज से लोग यहां इसे देखने के लिए आए थे। डीजे सार्जन के मालिक शिवचरण महतो ने कहा कि यह एक मनोरंजन है और बेहतर तरीके से म्यूजिक और गाने का एक संगम देखने को मिलता है ।उन्होंने कहा कि हम कभी कंपटीशन के भाव से कहीं नहीं जाते हैं। लेकिन लोग कंपटीशन का भावना उत्पन्न कर देते हैं। यह भीड़ उसका एक उदाहरण है।

बोकारो:-खाद्यान्न व्यापारि द्वारिका प्रसाद बंसल के आवास पर श्री श्री श्याम बाबा का दरबार लगा

बोकारो:-खाद्यान्न व्यापारि द्वारिका प्रसाद बंसल के आवास पर श्री श्री श्याम बाबा का दरबार लगा

बोकारो-बोरमो

( झारखंड बेरमो बोकारो से प्रकाश की रिपोर्ट )

दिनांक 20 मार्च बुधवार को बेरमो के फुसरो बाजार में खाद्यान्न व्यापारि द्वारिका प्रसाद बंसल के आवास पर श्री श्री श्याम बाबा का दरबार लगा दरबार में पूजा अर्चना की गई एवं जागरण का आयोजन किया गया

जागरण में धनबाद कोलकाता आदि जगहों से कीर्तन मंडली शामिल हुए जिसमें बिहार के कटिहार से नीरज सिंह राजपूत ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किया और रात भर लोगों ने भजन का आनंद लिया जागरण में महाप्रसाद का भी आयोजन किया गया था जागरण में पूरे भक्तिमय माहौल हो गया

इस कार्यक्रम में खासकर महिलाएं एवं युवा अति उत्साहित दिखे मौके पर सुरेश बंसल बंसल बीकू बंसल राजकुमार बंसल सहित परिवार के सारे लोग सक्रिय रहे जागरण में बेरमो थाना के अनूप सिंह दिलीप मित्तल स्थानीय व्यापारी मनोज कुमार अग्रवाल मीनू अग्रवाल बंटी मित्तल पंकज मित्तल सुरेंद्र गोयल रविंद्र सिंह दीपक अग्रवाल सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

बेरमो में आजसू पार्टी के ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

बेरमो में आजसू पार्टी के ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

बोकारो-बोरमो

( झारखंड बेरमो बोकारो से प्रकाश की रिपोर्ट )


दिनांक 20 मार्च बुधवार को बेरमो में आजसू पार्टी के ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें एनडीए के गिरिडीह लोकसभा सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, गोमीया के विधायक लंबोदर महतो एवं भाजपा के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, डॉक्टर मती,उषा सिंह, अर्चना सिंह,धनेश्वर महतो सहित क्षेत्र से महिला एवं पुरुष शामिल हुए

वहीं होली मिलन समारोह में नाश्ता खाने का भी आयोजन किया गया होली मिलन समारोह में राजनीतिक चर्चा भी हुई जिसमें विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने संसद के उपलब्धियां को गिनाया सांसद प्रकाश चौधरी ने अपने संबोधन में सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं दी और लोगों से फिर से एनडीए के पक्ष में मतदान करने का अपील किया एनडीए के कार्यकर्ताओं में भरी जोश देखने को मिला मौके पर केंद्रीय सचिव संतोष महतो, दीपक महतो,यदुनंदन महतो,जितेंद्र यादव, सीमा देवी,चीकू शर्मा, छात्र नेता पप्पू सिंह सक्रिय दिखे समारोह में चांदनी पाठक टीम के द्वारा एक से बढ़कर एक होली गया

बोकारो में मुहर्रम का जुलूस निकालने के दौरान बड़ा हादसा,, पसरा मातम..

बोकारो में मुहर्रम का जुलूस निकालने के दौरान बड़ा,, पसरा मातम..

हादसा में 4 लोगों की मौत,9 की हालत गंभीर

अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई. चीख-पुकार मच गई

अस्पताल में अव्यवस्था से गुस्सा लोगों ने नारेबाजी की

झारखंड के बोकारो से बड़ी खबर सामने आई है जहां पर शनिवार सुबह मुहर्रम का जुलूस निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. जुलूस निकालने के दौरान यहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कुल 13 लोग बुरी तहर झुलस गए, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के मुताबिक बोकारो के बेरमो इलाके के खेतको में घटना सुबह करीब 6:00 बजे हुई. सभी मुहर्रम में ताजिया लेकर जा रहे थे, तभी वह 11000 वोल्ट के तार की चपेट में आ गया।

वहीं लोगों ने तत्काल सभी घायलों को डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया। लोगों ने अस्पताल में एम्बुलेंस न होने और बद इंतजामी को लेकर काफी हंगामा किया. हालांकि बाद में घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो भेजा गया है।

वहीं घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ताजिया उठाने के दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार की हाइटेंशन लाइन ताजिए में सट गई, जिससे ताजिया के जुलूस में रखी बैट्री ब्लास्ट हो गया।

Design a site like this with WordPress.com
Get started