पेड़ से लटका मिला जीजा साली का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी।

पेड़ से लटका मिला जीजा साली का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी।

झारखंड/बुंडू

सोमवार को बुंडू थाना क्षेत्र में सुबह एक पेड़ से जीजा-साली के शव फांसी के फंदे से लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना झारखंड की राजधानी रांची के बुंडू थाना क्षेत्र की है। सोमवार सुबह बुंडू पुलिस माझीटोला स्थित पागला बाबा समीप एक पेड़ से लटकता हुआ जीजा-साली का शव बरामद किया है।

चर्चा के अनुसार जीजा-साली के बीच अवैध संबंध थे, जिसे लेकर उनके परिजन नाराज थे। स्थानीय ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हत्या या आत्महत्या इसके पीछे पुलिस जाँच करने में जुटी है। लेकिन शवों की स्थिति को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें कहीं और से लाकर यहां लटकाया गया है। जिस पेड़ में दोनों का शव लटकते हुए मिला है। उस पेड़ में युवती कैसे चढ़ पायी यह भी एक चर्चा का विषय बना है। बुंडू थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। साली की सगाई में जीजा शामिल होने ससुराल आया था। जिसके बाद यह घटना घटी है।

अर्जुन पाहन अड़की थाना क्षेत्र राऊता गाँव का निवासी है। वह किसी मामले पर 6 माह पहले जेल से निकला था। अर्जुन पाहन की दो पत्नियां है। पहली पत्नी बुंडू के निउरी गाँव का है। दूसरी पत्नी राऊता गाँव का ही है। दो पत्नी की एक-एक बेटी है। रविवार को 19 वर्षीय साली आरती कुमारी की सगाई थी। सगाई में पहली पत्नी के साथ अर्जुन पाहन शामिल होने आया था। सगाई के बाद सोमवार को दोनों का शव मिला है।

बुंडू में बन रहे मार्केट कॉम्प्लेक्स की जांच करने पहुंचे रांची डीडीसी।

बुंडू में बन रहे मार्केट कॉम्प्लेक्स की जांच करने पहुंचे रांची डीडीसी।

झारखंड/बुंडू

रांची के डीडीसी सौरभ कुमार ने गुरुवार को बुंडू जिला परिषद परिसर में निर्माणाधीन मार्केट कॉम्प्लेक्स का औचक निरीक्षण किया। जिला परिषद द्वारा लगभग 3.70 करोड़ रुपये की लागत से 42 दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है।

निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायतों के आधार पर डीडीसी निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि यह मार्केट कॉम्प्लेक्स बनने से बुंडू के वेंडरों को काफी सुविधा मिलेगी, लेकिन निर्माण कार्य हर हाल में गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की जाएगी। पुराने मार्केट कॉम्प्लेक्स में दुकानों के आवंटन में धांधली की शिकायतें मिली हैं, जिसकी जांच के बाद अनियमितता पाए जाने पर आवंटन रद्द किया जाएगा।

मौके पर विभाग के कार्यपालक अभियंता गुप्तेश्वर राम ने बताया कि मार्केट कॉम्प्लेक्स की पहले भी दो बार जांच हो चुकी है। इसके बावजूद यदि गुणवत्ता में कोई कमी पाई जाती है तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अन्य विभागीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started