शैलेंद्र टुडू को मिली चौका थाना की कमान।

शैलेंद्र टुडू को मिली चौका थाना की कमान।

सरायकेला/चौका

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

शैलेंद्र टुडू को मिली चौका थाना की कमान.सरायकेला जिले के चौका थाना की कमान नए थाना प्रभारी के रूप में शैलेंद्र टुडू को दी गई है.सरायकेला जिले में घटित हुई कई मामलों के कांड उदभेदन से लेकर जांच में शैलेंद्र टुडू की अहम भूमिका रही है

चौका थाना के पूर्व थाना प्रभारी पर चल रहे जांच के मामले में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बिमल कुमार द्वारा हटा दिया गया है. जिसके बाद नए थाना प्रभारी के रूप में जिला कप्तान द्वारा शैलेंद्र टुडू को नए प्रभारी के रूप में पद स्थापित किया गया है।

बता दे नए थाना प्रभारी शैलेंद्र टुडू ने प्रभार ग्रहण करते ही कहा कि क्षेत्र में आम जनता की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है. अवैध कारोबार पर अंकुश लगाए जाएंगे, अपराधियों पर नकेल कसा जाएगा, विधि व्यवस्था पूर्ण रूप से सुचारू करना हमारी प्राथमिकता है. प्रभारी की पहचान एक तेज तर्रार अफसर के रूप में की जाती है।

उत्पाद विभाग की सफलता, 800kg जावा महुआ तथा 30 लीटर चूलाई शराब जब्त।

उत्पाद विभाग की सफलता, 800kg जावा महुआ तथा 30 लीटर चूलाई शराब जब्त।

सरायकेला/चौका

अधीक्षक उत्पाद सरायकेला खरसावा के निर्देशानुसार उत्पाद दल एवम संबंधित चौका थाना के साथ संयुक्त उत्पाद छापामारी कर चौका थानांतर्गत ग्राम बांसा तथा चुटियाखाल में में संचालित अवैध शराब भटी पर उत्पाद छापामारी कर 800kg जावा महुआ तथा 30 लीटर चूलाई शराब बरामद किया गया इसके साथ ही संबधित फरार भट्टी संचालक के विरुद्ध उत्पाद वाद दर्ज किया जायेगा।

आपको बताते चले कि चौक थाना क्षेत्र में कई जगहों पर अभी भी अवैध कारोबार का संचालन हो रहा है थाना प्रभारी मौन है। अगर कोई पत्रकार कोई जानकारी दें तो उन्हें झूठे केस में फंसने का धमकी सीधी दे देते हैं । इसलिए चौक थाना अंतर्गत का कोई भी न्यूज़ पत्रकार लेना नहीं चाहता है। क्योंकि चौक थाना प्रभारी को मैक्सिमम पत्रकार दूर की राम-राम कर चुके हैं।ग्राम खुचीडीह में संचालित ढाबा में उत्पाद छापामारी में अवैध महुआ शराब बरामद कर ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया गया।

साधु का चोला ओढ़े डोडा बेचने का कर रहा था कारोबार, रंगे हाथ पुलिस ने दो युवक को दबोचा।

साधु का चोला ओढ़े डोडा बेचने का कर रहा था कारोबार, रंगे हाथ पुलिस ने दो युवक को दबोचा।

सरायकेला/चौका

ज़िले के चौका थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-33 पर पंजाब, हरियाणा आदि क्षेत्रों के ट्रक चालकों को एक व्यक्ति साधु का भेष धारण करके डोडा का चूर्ण बेच रहा था. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक को चौका थाना क्षेत्र में डोडा बेचने की गुप्त सूचना मिली थी।

प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस ने दोनों आरोपी को प्रस्तुत करते हुए जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि चौका थाना क्षेत्र के पानला मोड़ के समीप पप्पू होटल (श्रीराम होटल) के सामने खड़ी होने वाली वाहनों के चालकों को एक व्यक्ति डोडा का चूर्ण बेचता है. डोडा बेचने वाला व्यक्ति साधु के भेष में रहता है. वह पंजाब तथा हरियाणा के ट्रक चालकों को डोडा बेचने का कारोबार करता है. उक्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई. पुलिस टीम द्वारा पानला मोड़ पर जांच शुरू की गई. इस दौरान पुलिस जांच देखकर एक ट्रक भागने का प्रयास कर रहा था. पुलिस ने उक्त ट्रक को पकड़ लिया. उसकी तलाशी में ट्रक के केबिन से 250 ग्राम डोडा बरामद किया गया।

वहीं ट्रक चालक सुखदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. ट्रक चालक सुखदेव सिंह से पूछताछ की गई. जिसमें उसने बताया कि थोड़ी देर पहले ही एक साधु बाबा से डोडा खरीदा है. इसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक सुखदेव सिंह को श्रीराम होटल ले जाकर डोडा बेचने वाले साधु बाबा की पहचान कराई. पुलिस ने मौके पर साधु बाबा को भी गिरफ्तार कर लिया. डोडा बेचने वाला व्यक्ति चौका थाना के पप्पू मोदक उर्फ कार्तिक मोदक बड़ामटाँड़ निवासी हैं. पुलिस के अनुसार पूछताछ में पप्पू मोदक उर्फ कार्तिक ने स्वीकार किया है कि वह पंजाब और हरियाणा के ट्रक चालकों को डोडा का चूर्ण बेचता था. अपने घर पर ही डोडा रखता है. पुलिस ने पप्पू मोदक उर्फ कार्तिक मोदक के घर की तलाशी ली थी. जहां से 14 किलोग्राम डोडा चूर्ण बरामद किया गया है. पुलिस ने डोडा चूर्ण बेचने के आरोप में चौका थाना के बोड़ामटाँड़ निवासी पप्पू मोदक उर्फ कार्तिक मोदक तथा डोडा खरीदने वाले पंजाब के ट्रक चालक सुखदेव सिंह को गिरफ्तार किया है. प्रेस कांफ्रेंस में एसडीपीओ संजय कुमार सिंह, चौका थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप, अभिजीत कुमार, जवान मथियास जॉन मुर्मू एवं सशस्त्र बल के जवान मौजूद रहे

उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 टन अवैध जावा महुआ किया नष्ट, 250 लीटर तैयार शराब जप्त, संचालक फरार।

उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 टन अवैध जावा महुआ किया नष्ट, 250 लीटर तैयार शराब जप्त, संचालक फरार।

सरायकेला/चौका

सरायकेला जिला के उत्पाद अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही अबैध शराब भट्ठियों पर करवाई शुरू कर दिया है। इधर उत्पाद अधीक्षक बिमला लकड़ा के निर्देशानुसार उत्पाद अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार के नेतृत्व में चौका थाना अंतर्गत चुटिया स्थित अवेध शराब भट्ठी में छापामारी की गई।

छापामारी के दौरान चुटिया नाला किनारे भारी मात्रा में चुआई जा रही अबैध महुआ शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया है। उत्पाद अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि अबैध शराब भट्टी को ध्वस्त करते हुए छापेमारी टीम ने 5 टन जावा महुआ को नष्ट करते हुए 250 लीटर तैयार महुआ शराब और शबाब बनाने में उपयोग किए जाने वाले सामग्रियों को जप्त किया गया है, वहीं उक्त शराब भट्टी के संचालन में संलिप्त सभी लोग फरार हों गए, जिनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज़ कराई जा रही है।

वहीं उत्पाद अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार ने अवैध शराब कारोबारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शराब को लेकर अवैध कार्य करने वाले इस जिले को छोड़ दें अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। छापामारी के दौरान उत्पाद अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार के साथ स अ नि त्रिपुरारी शर्मा, शिवनाथ राम और प्रतिनियुक्त गृह रक्षा बल मौजूद रहे। आपको बता दें कि इस वृहद छापेमारी मैं जिला पुलिस का भी सहयोग लिया गया था।

पुलिस को मिली एक और सफलता मवेशी ले जा रहे पांच लोग पकड़ाए,2 दर्जन से ज्यादा मवेशी बरामद

पुलिस को मिली एक और सफलता मवेशी ले जा रहे पांच लोग पकड़ाए,2 दर्जन से ज्यादा मवेशी बरामद

सरायकेला/चौका

पुलिस ने एक और सफलता हासिल करते हुए टाटा-रांची नैशनल हाईवे 33 पर चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत बडामटांड के पास पुलिस ने मवेशी लदे दो वाहनों को जब्त किया है. इसके साथ ही पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ा है. उनसे पूछताछ की जा रही है. जानकारी के अनुसार रात में गश्ती कर रही पुलिस को दो पिकअप वैन (बीआर03जीबी 2754 और बीआर03जीबी 6897) पर मवेशी लदा मिला. पूछताछ के क्रम में मवेशी का कागजात मांगे जाने पर वाहन पर सवार लोग नहीं दिखा सके. इसके बाद पुलिस वाहन समेत मवेशियों को थाना ले गई।

दोनों वाहनों पर कुल 18 मवेशी लदे थे. इनमें पांच गाय व चार बछड़ा और पांच भैंस व चार भैंस का बछड़ा शामिल है. पुलिस के अनुसार इनमें से एक गाय का बछडा़ मर गया. संदेह जताया जा रहा है कि एक पिकअप वैन पर पांच गाय और चार बछड़ा लदा रहने के कारण घुटन से बछड़ा मर गया होगा. वाहन पर सवार लोगों ने पुलिस को बताया कि वे बिहार से मेवशी लेकर जमशेदपुर जा रहे थे. वे मवेशी तस्कर नहीं हैं. सभी मवेशियों को खटाल में पहुंचाना था।

घर में चल रही थी तीन शराब भट्टी‌ पर उत्पाद विभाग ने मारा छापा..

घर में चल रही थी तीन शराब भट्टी‌ पर उत्पाद विभाग ने मारा छापा..

सरायकेला/चौका

4 अगस्त शुक्रवार को उत्पाद विभाग को मिली बड़ी सफलता चौका थाना के चुटियाखाल गांव स्थित एक मकान में महुआ शराब का कुटीर उद्योग चल रहा था जिसे शुक्रवार को उत्पाद विभाग के अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए इसका पर्दाफाश किया गया. उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक त्रिपुरारी कुमार के नेतृत्व में चुटियाखाल में की गई छापामारी के दौरान बड़ी मात्रा में जावा महुआ, शराब और शराब बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले सामग्री बरामद की गई.

इस संबंध में उत्पाद अवर निरीक्षक त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि चुटियाखाल के एक ही मकान में तीन-तीन शराब भट्टी चल रहा था. छापामारी की भनक लगते ही शराब बनाने वाले लोग मौके से फरार हो गए. फिलहाल मकान मालिक का पता लगाया जा रहा है. मकान मालिक और भट्टी संचालक का पता चलते ही उसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

उत्पाद अवर निरीक्षक ने बताया कि छापामारी अभियान के दौरान चुटियाखाल के मकान से 30 ड्रम में फुला हुआ जावा महुआ जो लगभग छह हजार किलोग्राम होगा, बरामद किया गया. इसके साथ ही 400 लीटर चुलाई शराब भी बरामद की गई. इस अभियान के दौरान उक्त मकान में चलने वाले तीन-तीन भट्टियों के पास शराब बनाने में उपयोग किए जाने वाली सामग्री भी बरामद हुई है. इस छापामारी दल में शामिल अखिलेश कुमार, जिला बल के जवान और गृह रक्षा बल के जवानों ने भट्टी को ध्वस्त किया और शराब बनाने के लिए उपयोग में लाए जाने वाले सामग्री को बहा दिया

एसपी डॉ विमल कुमार ने किया चौका थाना का निरीक्षण; दिए कई निर्देश।

एसपी डॉ विमल कुमार ने किया चौका थाना का निरीक्षण; दिए कई निर्देश।

सरायकेला/चौका

सरायकेला खरसावां जिले के नए एसपी डॉ बिमल कुमार ने पदभार ग्रहण करते ही सक्रिय हो गए हैं। गुरुवार को आदित्यपुर और गम्हरिया थाने का निरीक्षण किया था।

वहीं शुक्रवार को रांची से लौटने के क्रम में चौका थाना का निरीक्षण किया.एसपी डॉ बिमल कुमार ने कहा कि विभिन्न थानों में पुलिस के अधिकारी व कर्मी किस प्रकार काम कर रहे हैं, कहीं कोई कमी तो नहीं, किसी थाना में किसी चीज की जरूरत तो नहीं। कहीं आवश्यकता से अधिक पदाधिकारी व कर्मी तो नहीं इसकी जानकारी थाना स्तर पर ली जा रही है।

इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार चौका थाना पहुंचे थे। थाना पहुंचने के बाद उन्होंने विभिन्न पंजियों की जांच की और कार्यकलापों की जानकारी ली। थाना में पदस्थापित पुलिस अधिकारियों से उन्होंने परिचय लेते हुए उनकी प्रतिनियुक्ति अधिकारियों से काम से संबंधित जानकारी ली।पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार ने कहा कि जिले के विभिन्न स्थानों में शनिवार को मुहर्रम का जुलूस निकाला जाएग अपराध प्रवृति वाले लोगों पर कड़ी निगाह रखते हुए उनपर लगाम लगाने के साथ जनता के साथ सौहार्द्रपूर्ण माहौल बनाना है।

आगे उन्होंने कहा कि लोग बेखौफ होकर पुलिस को अपनी समस्या बताएं, थानों में ऐसा माहौल बनाना है। ग्रामीण क्षेत्र से थाना पहुंचने वाले लोगों के साथ गलत व्यवहार करने वाले पुलिस अधिकारियों को सीधे लाईन हाजिर किया जाएगा।अधिकारियों को निष्ठापूर्वक कर्तव्य का पालन करने को कहा। एसपी ने चांडिल बाजार में यातायात नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति करने का भी भरोसा दिया।

कोयला लदा हाईवा सड़क पर पलटा हाईवा का चालक बाल -बाल बचा

कोयला लदा हाईवा सड़क पर पलटा हाईवा का चालक बाल -बाल बचा

सरायकेला/कांड्रा

सरायकेला/कांड्रा: चौका कांड्रा मार्ग स्थित लखना सिंह घाटी में सोमवार की सुबह एक स्टील कम्पनी जा रहा ओवरलोडेड कोयला लदा हाईवा (जेएच 05 बी एन 4424) बीच सड़क पर पलट गया. गनीमत रही की इस दुर्घटना में हाईवा का चालक बाल-बाल बच गया. चालक को भीतरी चोट लगी है, जिसे ईलाज के लिए चांडिल स्वास्थ केंद्र ले जाया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन की गति काफी तेज थी और घाटी में चालक वाहन पर अपना नियंत्रण स्थापित नहीं रख सका. जिससे यह दुर्घटना हुई.हाईवा चांडिल रेलवे यार्ड से कोयला लेकर कोहिनूर स्टील कम्पनी जा रहा था. सूचना पाकर चौका पुलिस मौके पर पहुंची. इधर दुर्घटना के बाद काफी संख्या में राहगीर मौके पर जमा हो गए।

वहीं चौका पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. ज्ञात हो कि इन दिनों सरायकेला जिला के सभी रोड पर ओवरलोड वाहनों का आवागमन लगातार जारी है ल, जिस पर जिला प्रशासन अंकुश लगाने में विफल है. नतीजा यह है कि आए दिन दुर्घटना हो रही है।

अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत पुलिस पहचान करने में जुटी।

अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत पुलिस पहचान करने में जुटी।

सरायकेला/चौका

सरायकेला जिले के चौका थाना क्षेत्र के टाटा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 के झाबरी के निकट अज्ञात वाहन के तेज रफ्तार मैं आने से घटना स्थल पर एक व्यक्ति की मौत हो गई चौका थाना गश्ती दल ने गश्ती के दौरान व्यक्ति को सड़क पर पाया गया. गस्ती दल ने तुरंत उसे इलाज के लिए चांडिल अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इस संबंध में चौका थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप ने बताया कि मृत व्यक्ति लूंगी और गंजी में सड़क पर मृत पड़ा हुआ था मृत की पहचान करने की कोशिश की जा रही है विभिन्न ना माध्यम से मृतक का फोटो शेयर कर लोगों से उसकी पहचान कर घटना की सूचना परिजनों तक पहुंचाने की अपील की है उन्होंने बताया कि झाबरी पंचायत के मुखिया को भी लाश की पहचान करने के लिए बुलाया गया है पहचान नहीं होने की स्थिति में शव को एमजीएम अस्पताल में रखवा दिया जायेगा वहीं दूसरी और पुलिस घटना की जांच में जुट गई है

चौका पुलिस ने मोटरसाइकिल से अफीम की तस्करी करते युवक को किया गिरफ्तार

चौका पुलिस ने मोटरसाइकिल से अफीम की तस्करी करते युवक को किया गिरफ्तार

सरायकेला/चौका

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला जिले के चौका पुलिस ने नक्सल प्रभावित मुटुदा गांव से मोटरसाइकिल से अफीम तस्करी करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि चौका पुलिस और सीआरपीएफ 133 बटालियन द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने नक्सल प्रभावित मुटुदा गांव से मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति को भागते देखा. जिसे खदेड़ कर पुलिस ने पकड़ा. तलाशी के क्रम में व्यक्ति के मोटरसाइकिल सीट के नीचे से 450 ग्राम अफीम बरामद किया गया है. गिरफ्तार व्यक्ति मुटुदा गांव निवासी मंगल मुंडा है। जिसके पास से पुलिस ने एक मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल ज़ब्त किया है.गिरफ्तार व्यक्ति कई दिनों से कर रहा था तस्करी
पुलिस अनुसंधान के क्रम में पता चला कि मुटुदा गांव निवासी आरोपी मंगल मुंडा कई दिनों से अफीम की तस्करी कर रहा था. वह एन एच-33 समेत आसपास के क्षेत्र में अफीम बेचा कर रहा था. सर्च अभियान में 133 सीआरपीएफ बटालियन के अलावा चौका थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप समिति सशस्त्र बल शामिल थे.

चौका थाना के थानेदार ने मोटर साइकिल पर सुजित साहु 700 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया।

चौका थाना के थानेदार ने मोटर साइकिल पर सुजित साहु 700 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया।

Chandil

Chouka

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चांडिल: सरायकेला खरसावां जिला के थाना प्रभारी, चौका को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अफीम का गादा लेकर मोटरसाईकिल सं0-JH-05CU-2887 से भुईयाडीह तमाड़ की ओर आ रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार आवश्यक कार्रवाई हेतू पुलिस पदाधिकारी, चाण्डिल के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया एवं दिरलोंग एन0एच0-33 पर रोड कटिंग के पास उक्त गाड़ी के सत्यापन के लिये नाका लगाया। एक मोटरसाईकिल आता दिखाई दिया जिसमें चालक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। सशस्त्र बल के सहयोग से मोटरसाईकिल चालक को खदेड़कर पकड़ा गया। सत्यापन मे उक्त मोटरसाईकिल का सं0- 1H 05CU-2887 पाया गया।

उक्त पकड़ाये व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम सूजीत कुमार साहू (उम्र 30 वर्ष), पे० मोती साहू, पता वर्मामाइन्स, कॅरेज कॉलोनी, थाना वर्मामाईन्स, जिला पूर्वी सिंहभूम बताये। उक्त मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति का विधिवत् जमा तलाशी लिया गया।

तलाशी के कम में बरामद सामग्री

2,49,000/- रूपये, एक ओप्पो कम्पनी का मोबाईल तथा करीब 700 ग्राम अफीम का गादा पाया गया। इस संबंध में चौक थाना काण्ड सं0-11/23, दिनांक 08.03.2023, धारा-17/18 एन०डी०पी०एस० के अन्तर्गत दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।सूजीत कुमार साहू (उम्र 30 वर्ष), पे0 मोती साहू, पता वर्मामाइन्स, कैरेज कॉलोनी, थाना वर्मामाइन्स, जिला पूर्वी सिंहभूम के निवासी हैं।

छापामारी दल

संजय कुमार सिंह, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, चाण्डिल,पु०अ०नि० सह थाना प्रभारी, चौका धर्मराज कुमार, , पु०अ०नि० अभिजीत कुमार, चौका थाना, स०अ०नि० रूबलाल मण्डल एवं अन्य सशस्त्र बल चौका के शामिल थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started