चक्रधरपुर महिला रेलकर्मी के घर हुई चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,, सामग्री बरामद।
पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
चक्रधरपुर पुलिस ने आरपीएफ थाना प्रभारी बिक्रम सिंह के सहयोग से दो चोर को गिरफ्तार कियाया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर रनिंग रूम के समीप क्वार्टर संख्या एफ 15/2 निवासी शीला महतो, ऑपरेटिंग विभाग में कार्यरत हैं. महिला रेल कर्मचारी के घर में शनिवार की रात में चोर घर का दरवाजा तोड़ पंखा, गैस चूल्हा समेत घर का राशन लेकर फरार हो गए. चोर अपने साथ घर का फ्रिज भी उठा ले गए।
घटना को रेलवे सुरक्षा बल ने गंभीरता से काम किया और इसके बाद आरपीएफ ने चक्रधरपुर पुलिस के साथ लगातार चोर की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए. इस बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रेलवे के गैंग खोली निवासी टुसू बानरा और मंगल गोसाईं चोरी की घटना को अंजाम देते हैं. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की पुछताछ में दोनों चोरों ने अपना जुर्म स्वीकार किया. पुलिस ने घर से चोरी हुई सामान के बारे में जब पूछा तो दोनों चोर ने इसकी जानकारी दी. बाद में पुलिस ने एक झोपड़ी से चोरी की हुई सभी सामग्री बरामद कर लिया. पुलिस ने दोनों चोरों को स्वास्थ्य जांच करवाकर जेल भेज दिया है।
नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 25 साल की सजा के साथ 30 हजार जुर्माना।
पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में अभियुक्त अख्तर अंसारी को न्यायालय ने 25 वर्ष का कठोर कारावास और 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया हैं।
आपको बताते हैं चलें कि पश्चिम सिंहभूम जिले के बड़ा जामदा थाना में नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में अभियुक्त अख्तर अंसारी को न्यायालय ने 25 वर्ष का कठोर कारावास और 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया हैं।
जानकारी के अनुसार देवघर जिला के छातापथर थाना मार्गो मुण्डा गांव निवासी स्वर्गीय मोमताज अंसारी के पुत्र अख्तर अंसारी पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ा जामदा थाना क्षेत्र में अपना रिश्तेदार के यहां आया हुआ था.10 जून 2021 को दिन के लगभग 2:00 बजे अभियुक्त अख्तर अंसारी एक नाबालिक बच्ची को घर में पोछा लगाने के नाम पर मोटरसाइकिल पर बैठकर ले गया।
वहीं अपराधी ने बाद में मौका देखकर जंगल में ले जाकर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया.बाद में पीड़िता के बयान पर बड़ा जामदा थाना काण्ड सं0- 12/ 2021, दि. 11.06.2021 धारा 376(3) भा0द0वि0 एवं 4/6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. मामला दर्ज होते ही अनुसंधान के क्रम में चाईबासा पुलिस द्वारा अभियुक्त अख्तर अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया तथा सभी साक्ष्यों को वैज्ञानिक तरीके से संग्रह करते हुए न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया गया, जिसके आधार पर उक्त काण्ड का विचारण के क्रम में पोक्सो केस सं0- 63 / 2021 दिनांक- 11.09.2023 को न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश- प्रथम, पश्चिम सिंहभूम, चाईबासा के न्यायालय द्वारा धारा – 4 (2) पोक्सो एक्ट में अभियुक्त अख्तर अंसारी को 25 वर्ष कठोर कारावास तथा 30 हजार रूपये जुर्माना की सजा दी गई है।
फिर चोरों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम इस बार चोरों ने चक्रधरपुर की रेलवे क्षेत्र के ड्राइवर कॉलोनी स्थित एक रेल क्वार्टर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. रविवार को इसकी सूचना मिलने पर चक्रधरपुर थाना के अधिकारी व पुलिस जांच पड़ताल करने के लिए पहुंचे. साथ ही इस संबंध में पीड़ित रेलकर्मी द्वारा थाने में चोरी का मामला भी दर्ज कराया गया है।
इधर चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि ड्राइवर कॉलोनी के रेल क्वार्टर में रहने वाले लोको पायलट ए दुर्गा प्रसाद रविवार सुबह ड्यूटी से घर लौटे तो देखा की क्वार्टर की गेट का ताला टूटा हुआ है. जब वे क्वार्टर के अंदर प्रवेश किए तो सामानों को बिखरा हुआ पाया, साथ ही क्वार्टर में रखे बक्से, ट्रॉली बैग इत्यादि से सामानों को गायब पाया. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना चक्रधरपुर थाने को दी. सूचना मिलने के बाद चक्रधरपुर थाना के अधिकारी व जवान रेल क्वार्टर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पीड़ित रेलकर्मी ए. दुर्गा प्रसाद ने बताया कि क्वार्टर में रखे सामानों के अलावा नगद नौ हजार की चोरी हुई है. इधर चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
मालगाड़ी की एक साथ हुई टक्कर, एक- दूसरे पर चढ़ा डिब्बा.
चक्रधरपुर
जमशेदपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के डांगवापोसी में एक ट्रेन हादसा हुआ है. लेकिन गनीमत है कि इसमें जानें नहीं गयी है, लेकिन यहां पर हादसे में मालगाड़ी का डिब्बा एक-दूसरे पर चढ़ गया. घटना सोमवार सुबह की बतायी जा रही है. सूचना पाकर खुद चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम घटनास्थल के लिये रवाना हो गए.
डांगवापोसी रेलवे स्टेशन के निकट दो मालगाड़ी में जबरदस्त टक्कर हो गयी. घटना इतना भयावह था कि मालगाड़ी का डिब्बा एक-दूसरे पर चढ़ गया. घटना की जानकारी मिलते ही सबसे पहले चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम घटनास्थल के लिये रवाना हो गये है. डीआरएम ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वे घटनास्थल पर जा रहे हैं. वहां जाकर सबकुछ देखने के बाद ही कुछ बता सकेंगे. उन्होंने इतना जरूर कहा है कि डांगवापोसी में मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है. फिलहाल, घटना का असल कारण अबतक स्पष्ट नही हो पाया है . ये जाँच का विषय बना हुआ है. फ़िलहाल, मालगाड़ी को पटरी में लाने के लिए रेल प्रशासन लगी हुई है।
प्रखंड बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक में कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी।
पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर
प्रखंड बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ताराकांत सिजुई ने की. बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ संजय कुमार सिन्हा, अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. वासिम सिद्दीकी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार महतो समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस दौरान स्वास्थ्य, कृषि, जनवितरण, पेयजल एवं स्वच्छता आदि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई. मौके पर उपस्थित अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा ने कहा कि अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र अस्पताल से ही निर्गत होंगे. उसके लिए किसी अन्य जगहों पर दौड़ लगाने की जरूरत नहीं है।
पंचायत स्तर पर होगा स्पोर्ट्स कल्याण समिति का गठन बैठक में कहा गया कि गांव-गांव में चल रहे प्रधानमंत्री नल जल योजना काफी धीमी गति से चल रहा है, वहीं जहां बोरिंग किए गए हैं, उसके नजदीक ही शोकपीट बनाए जा रहे हैं. जबकि बोरिंग से कम से कम 10 फीट दूर में बनाना चाहिए. इस पर विभाग को ध्यान रखने को कहा गया. इसके अलावे गांव और पंचायत स्तर पर सिदो कान्हू स्पोर्ट्स कल्याण समिति का गठन होना है, जिसमें 18 से 40 वर्ष के अंदर के युवाओं को शामिल करने को कहा गया. प्रत्येक समिति में अध्यक्ष सचिव समेत 13 सदस्य होंगे।
बैठक में केसीसी लोन तथा ऋण मापी पर भी चर्चा की गई. पंचायत भवन संचालन को लेकर प्रत्येक महीने 15 हजार रुपए मिलना है. अप्रैल, मई और जून महीने का राशि पंचायत को दिए गए हैं. उक्त राशि से सफाई कर्मी, नाइट गार्ड प्रतिनियुक्ति करना है. साथ ही छोटी मोटी मरम्मत कार्य भी करना है.40 प्रतिशत की अनुदान पर कल्याण विभाग दे रही है गाड़ी बैठक में कहा गया कि कल्याण विभाग 40 प्रतिशत की अनुदान पर बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए गाड़ी दे रही है. जिसका लाभ एसटी, एससी और ओबीसी को मिलेगा. जिन्हें लेना है वह आवेदन कर सकते हैं. इस तरह विभिन्न विभागों ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को बैठक में रखा. बैठक में बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति के सदस्य विजय सिंह सामड, प्रदीप महतो, पंचायत राज पदाधिकारी मनोज कुमार सिन्हा समेत पंचायत सचिव आदि मौजूद थे।
चक्रधरपुर: चक्रधरपुर में फल फूल रहे लॉटरी के अवैध धंधे पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. लगातार छापेमारी कर लॉटरी विक्रेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस ने चक्रधरपुर के गैलन भट्टी निवासी लॉटरी विक्रेता को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।
बताया जाता है कि गैलन भट्टी निवासी विकास कुमार साह अवैध तरीके से लॉटरी की खरीद-बिक्री करता था. इसकी सूचना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में रविवार शाम चक्रधरपुर के थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि लॉटरी विनियमन अधिनियम के तहत विकास कुमार साह को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि लॉटरी की खरीद-बिक्री करने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. जो भी लॉटरी का अवैध कारोबार कर रहे हैं उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दलाल द्वारा जगह नहीं दी जाती है ग्रामीण क्षेत्र ग्राम सभा किए बिना कैसे कचरा प्लांट लगेगा।
पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर
चक्रधरपुर: ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को चक्रधरपुर गुदरी बाजार में दलाल द्वारा जगह नहीं दी जाती है फिर ग्रामीण क्षेत्र में बीना का ग्राम सभा किए बिना कैसे कचरा प्लांट लगेगा. उक्त बातें चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव ने कहा. श्री उरांव रविवार को भरनिया पंचायत भवन में आयोजित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट का निर्माण का विरोध में आयोजित बैठक में कहा. चक्रधरपुर नगर परिषद द्वारा भरनिया गांव में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट का निर्माण को लेकर 7 एकड़ 94 डिसमिल जमीन चिन्हित करते हुए माफी का काम कराया जा रहा है।
बैठक में विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि आदिवासी बहल क्षेत्र में बिना ग्राम सभा किए कचरा प्लांट लगना नहीं चाहिए. इस समस्या का समाधान सभी के सहयोग से होगा. ग्रामीणों के आंदोलन में हम खड़े हैं. ग्रामीण कानून को हाथ में ना लें. ग्रामसभा के माध्यम से हम लोग आगे की लड़ाई लड़ेंगे. इस लड़ाई में सभी ग्रामीणों की आवश्यकता है. अंत में विधायक ने ग्रामीणों से वादा किया है, बिना ग्रामीणों के सहयोग से कचरा प्लांट नहीं लगेगा. यहां हम राजनीति करने नहीं आए हैं. ग्रामीणों का सहयोग से हर विकास कार्य होगा. ताकि क्षेत्र का विकास हो सके. मौके पर भाजपा नेता यक शशि भूषण सामड ने कहा कि विकास हो सके।
मौके पर भाजपा नेता पूर्व विधायक शशि भूषण सामड ने कहा कि ग्रामीणों का एकजुट होकर प्लांट का विरोध करेंगे किसी भी हाल में बनने नहीं देंगे. पहले तो कर्मचारियों को कुछ देर बंधक बनाया गया था. अगर पुनः जबरन नगर परिषद या अंचल कार्यालय से कर्मचारी गांव में जमीन मापी करने आते हैं तो ग्रामीण एकजुट होकर उन्हें जंगल की ओर भगाए. उन्होंने कहा कि ग्रामीण आगे की रणनीति तैयार करें हम उनके साथ हैं. इस अवसर पर कांग्रेसी नेता विजय सिंह सामड ने कहा कि ग्राम सभा में बार-बार विरोध करने के बावजूद नगर परिषद द्वारा प्लांट लगाने का कार्य किया जा रहा है. जो गलत है. मौके पर भाजपा नेत्री मालती गिलुवा ने भी अपना विचार प्रकट किया।
बादामपहाड़ से राउरकेला तक मेमू ट्रेन चलाने की मांग।
पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर
चक्रधरपुर: बादामपहाड़ से राउरकेला तक मेमू ट्रेन चलाने की मांग को लेकर गुरुवार को ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने महासचिव कृष्ण प्रसाद के नेतृत्व में दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा को एक मांग पत्र सौंपा. इसमें बादामपहाड़ से टाटा होते हुए राउरकेला तक एक मेमू ट्रेन चलाने की मांग की गई है. कृष्ण प्रसाद ने महाप्रबंधक को बताया कि चक्रधरपुर रेलवे मंडल लादान के क्षेत्र में एक सर्वाधिक आय प्रदान करने वाला मंडल है. टाटा एवं राउरकेला स्टील सिटी के बीच रेलवे कर्मचारियों एवं यात्रियों के आवागमन की पुरानी मांग को ध्यान में रखते हुए इसे अविलंब पूरा करने का आग्रह किया. साथ ही दक्षिण पूर्व रेलवे के सभी रेलवे मंडलों में संरक्षा वर्ग के ग्रुप डी कर्मचारियों के प्रशिक्षण में गुणात्मक बढ़ोतरी करने एवं प्रशिक्षण केंद्रों में सुविधा बढ़ाने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल में यह थे शामिल।
इस अवसर पर ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे के क्षेत्रीय अध्यक्ष सरोज कुमार आद्रा मंडल के सचिव राजेश्वर, जोनल ऑडिटर अर्जुन साहू , सहायक महासचिव धर्मेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष मुंद्रिका प्रसाद, खड़गपुर मंडल के मंडल सचिव गणेश प्रसाद, खड़कपुर वर्कशॉप के सचिव श्रीनिवास राव, अध्यक्ष एम वेणुगोपाल, चक्रधरपुर शाखा सचिव बानेश्वर महतो, खड़कपुर वर्कशॉप के ट्रेजर एस रमना, ऑडिटर पी सत्यनारायण मौजूद थे।
खाद्य सुरक्षा जन अधिकार मंच ने मंत्री व विधायकों से की भेंट, याद दिलाई सरकार की घोषणाएं।
पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर
चक्रधरपुर : खाद्य सुरक्षा जन अधिकार मंच का एक प्रतिनिधिमंडल मंत्री जोबा माझी, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव व खरसावां विधायक दशरथ गागराई से बुधवार को मिला और हेमंत सोरेन सरकार द्वारा पिछले दो सालो में किये गए पोषण सम्बंधित घोषणाओं को याद दिलाया. मंच ने मांग किया कि वे विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार को उनकी घोषणाओं को याद दिलाएं और क्षेत्र के बच्चों के कुपोषण से लड़ने के विरुद्ध स्पष्ट प्रतिबद्धता दर्शाएं. प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री व विधायकों से कहा कि राज्य सरकार ने पिछले दो साल में पोषण से संबंधित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की थी. मध्याह्न भोजन में बच्चों को सप्ताह में पांच दिन अंडा देने, आंगनबाड़ी में 3-6 वर्ष के बच्चों को सप्ताह में छह दिन अंडा देने, जन वितरण प्रणाली में प्रत्येक कार्डधारी को सस्ते दर पर एक किलो दाल प्रति माह दिए जाने की घोषणा की गई थी. राज्य सरकार ने न सिर्फ घोषणा की थी बल्कि बजट सत्र व केबिनेट में इसे पारित भी किया था. लेकिन दुःख की बात है कि घोषणा के महीनों (सालों) बाद भी ये धरातल पर नहीं उतरा. राज्य सरकार ने राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 14.21 लाख छूटे लोगों को जोड़ा. इससे वंचित परिवार को हरा राशन कार्ड तो मिल गया. लेकिन इन्हें नियमित रूप से राशन नहीं मिलता.प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री व विधायक को पश्चिमी सिंहभूम में कुपोषण की स्थिति से अवगत कराया.राज्य के आदिवासी बच्चे अन्य समुदायों की तुलना में ज्यादा कुपोषित हैं।
प्रतिनिधिमंडल को मंत्री जोबा माझी ने कहा कि टेंडर और ठेकेदार तय न होने के कारण आंगनबाड़ी में अंडा चालू नहीं हो रहा है. मंच ने याद दिलाया कि आंगनबाड़ी में ठेकेदारी व्यवस्था न्यायलय के नियमों के विरुद्ध है. विकेंद्रीकृत व्यवस्था लागू होना चाहिए. वहीं चक्रधरपुर विधायक ने इस पर जमीनी स्थिति को मानने से ही इंकार कर दिया और प्रतिनिधिमंडल के साथ बुरी तरीके से पेश आये. प्रतिनिधिमंडल में अमित होनहागा, अजीत कांडेयांग, अशोक मुंडरी, नारायण कांडेयांग, प्रेम गागराई, रामचंद्र माझी, संदीप प्रधान, सुरेश जोंको आदि शामिल थे।
निर्माण के लिए नापी कराने पहुंचे कर्मचारियों को ग्रामीणों ने 2 घंटे तक बंधक बना कर रखा।
पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर
चक्रधरपुर: चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत भारनिया पंचायत के भरनिया गांव में नगर परिषद् की ओर से बनने वाले ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कचरा निस्तारण प्लांट का विरोध स्थानीय ग्रामीणों द्वारा किये जाने के बावजूद प्लांट निर्माण के लिए नापी कराने पहुंचे कर्मचारियों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. ग्रामीणों ने लगभग दो घंटे तक अधिकारियों को बंधक बनाये रखा।
बताया जाता है कि भरनिया गांव में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना के लिए नगर परिषद् की ओर से चयनित भूमि का सीमांकन नापी करने के लिए चक्रधरपुर अंचल कार्यालय के राजस्व उप निरीक्षक राजीव रंजन, अमिन गोविन्दा महतो पहुंचे थे. गांव में नापी प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी. इसकी जानकारी जैसे ग्रामीणों को मिली, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और इसका विरोध शुरू कर दिया.ग्रामीणों ने कहा कि हमें बिना जानकारी दिये नापी कैसे की जा रही है.ग्रामीणों ने कहा कि गांव में किसी प्रकार की योजना या विकास कार्य बिना ग्रामसभा के नहीं की जा सकती है. अधिकारी मनमाने तरीके से कार्य करवाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे किसी भी हाल में नहीं होने दिया जाएगा. इस दौरान ग्रामीणों ने राजस्व उप निरीक्षक व अमीन को घेरते हुये नापी करने से मना कर दिया. साथ ही ग्रामीण कहने लगे कि जब तक पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी व अन्य वरीय अधिकारी गांव नहीं आते हैं, तब तक दोनों को गांव से नहीं जाने दिया जाएगा।
इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर नाराजगी व्यक्त की. वहीं इसकी सूचना मिलने पर टोकलो थाना प्रभारी अविनाश कुमार और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी बात पर अडिग रहे. लगभग दो घंटे बाद काफी समझाने के बाद ग्रामीणों ने राजस्व उप निरीक्षक राजीव रंजन व अमिन गोविंदा महतो को जाने दिया।
रिटायर्ड रेलकर्मी 76 वर्षीय वृद्ध ट्रेन की चपेट में आने से मौत।
पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर
चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के रेलवे प्लेटफॉर्म संख्या दो के रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई. शव की पहचान चक्रधरपुर के चांदमारी निवासी 76 वर्षीय वृद्ध रिटायर्ड रेलकर्मी के सूर्या राव के रूप में की गई है. बताया जाता है कि रविवार दोपहर प्लेटफॉर्म पार करने के दौरान के सूर्या राव किसी मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पाकर चक्रधरपुर रेलवे जीआरपी व आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और शव को ट्रैक से उठवाया. इस घटना में वृद्ध का सिर शरीर से अलग हो गया. वहीं शव की पहचान स्थानीय लोगों द्वारा किये जाने के बाद इसकी सूचना परिजनों को दी गई. जीआरपी ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
नगर पार्षद के आदेश की आड़ मे तोड़ दी दुकान, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर
चक्रधरपुर: शनिवार सुबह शहर के बाजार पोस्ट आफिस रोड स्थित अभिनव पुस्तक भंडार नामक प्रतिष्ठान की छत व दरवाजा को मकान मालिकों ने मिलकर जबरन तोड़ डाला. किराए में स्थान लेकर दुकान चला रहे भुक्तभोगी के थाने में शिकायत करने पर मौके पर थाना प्रभारी चन्द्रशेखर प्रसाद पहुंचे. मकान मालिकों नरेश कडिया व अन्य ने उन्हें नगर पर्षद के आदेश की कापी दिखाई, जिसमें मकान के बेहद पुराने व जर्जर होने के कारण खतरनाक बताया गया. आदेश में मकान को ध्वस्त करने की बात कही गई.भुक्तभोगी दुकानदार अमित शर्मा ने बताया कि नगर पर्षद के आदेश की आड़ में मकान मालिकों ने उनका लाखों का नुकसान तो कराया ही, गैर कानूनी ढंग से बल प्रयोग करते हुए जबरन कब्जा कर दखल करने का भी प्रयास किया है।
इस सम्बंध में अमित शर्मा ने चक्रधरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. साथ ही इस अन्याय के खिलाफ न्यायालय की शरण लेने की भी बात कही है. इधर इस प्रकरण पर एसडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी नगर पर्षद रीना हंसदा से शिकायत किए जाने पर उन्होंने कहा कि भवन के जर्जर होने के कारण यह आदेश दिया गया था. लेकिन किसी किराएदार का नुकसान कराना और जबरन बेदखल कराना ठीक नहीं है. उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि इस जर्जर भवन में कोई दुकान संचालित नहीं होगी।