घाटशिला उपचुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में दिखेंगा सपा प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता शुभम सिन्हा का चेहरा।

घाटशिला उपचुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में दिखेंगा सपा प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता शुभम सिन्हा का चेहरा।

पूर्वी सिंहभूम/घाटशिला

( सोनू कुमार सिंह )

समाजवादी पार्टी रांची के प्रदेश कार्यालय में 1 नवंबर 2025 को हो रहे घाटशिला उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारक के सूची जारी की गई, जिसमे प्रदेश युवजन समाजवादी पार्टी के महासचिव सह प्रवक्ता शुभम सिन्हा का नाम शामिल हुआ।

इस मौके पे शुभम सिन्हा ने बोला कि पूर्वा मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूरी तौर से युवाओं के हाथ में जिम्मेदारी की कमान सौंपने को तैयार हैं इस बार, ऐसे में युवा शक्ति पूरे झारखंड में अब सशक्त होने को तैयार हैं, घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में समाजवाद महागठबंधन के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन जी को जीत सुनिश्चित हेतु काम कर रहे हैं, आगे भी महागठबंधन धर्म का पालन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में कार्यालय में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव एवं प्रदेश प्रमुख महासचिव मुस्तफा अंसारी के उपस्थिति थे एवं सूची जारी हुई, 3 नवंबर को सपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष घाटशिला दौरा पे रहेंगे ।

इंडिया गठबंधन द्वारा घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी बनाए गए प्रदेश सपा प्रवक्ता शुभम सिन्हा जमशेदपुर

इंडिया गठबंधन द्वारा घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी बनाए गए प्रदेश सपा प्रवक्ता शुभम सिन्हा जमशेदपुर

घाटशिला/पूर्वी सिंहभूम

शुभम सिन्हा ने बोला कि इंडिया गठबंधन का निर्णय सदैव युवा वर्ग को जगह देती हैं झारखंड से दिल्ली तक जोकि युवा शक्ति ही देश की रीढ़ की हड्डी हैं, आज इंडिया सपोर्टर यूनिट द्वारा मुझे झारखंड राज्य में चल रही उपचुनाव में घाटशिला विधानसभा प्रभारी का दायित्व संभालने की ज़िम्मेदारी सौंपा गई हैं, घाटशिला उपचुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी सोमेश सोरेन को जीत दिलाने के इण्डिया ब्लॉक अपने दायित्व निभाने के लिए सज्ज हैं।

देश की आवाज़ हैं इंडिया गठबंधन अतः हम गठबंधन धर्म का पालन करेंगे जिससे माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं महागठबंधन के प्रत्याशी सोमेश चंद्र शोरेन जी को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे इस उपचुनाव में ।

घाटशिला: दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को हुआ समापन,जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने की शिरकत।

घाटशिला: दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को हुआ समापन,जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने की शिरकत।

जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने किया पुरस्कार वितरण

पूर्वी सिंहभूम/घाटशिला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

01अक्टूबर रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला प्रखंड के भादुआ पंचायत अंतर्गत रांगाबांध में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को बैतालपुर की टीम की जीत के साथ हुआ समापन।

जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू एवं विजेता खिलाड़ी

आपको पता नहीं चल की बीटीएमएससी क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस टूर्नामेंट में 32 टीमों ने भाग लिया.इसमे बैतालपुर की टीम विजेता जबकि मार्डी ब्रदर्स उपविजेता रहा. पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू उपस्थित थे।

फिर वह टूर्नामेंट कार्यक्रम में सभी विजेता खिलाड़ियों को जिप सदस्य श्रीमती मुर्मू ने पुरस्कृत किया।

इस मौके पर मुखिया श्याम चांद मानकी, ग्राम प्रधान सुनाराम टुडू, कमल हेम्ब्रम, सुखदेव सोरेन, मदन सोरेन, बिश्वनाथ कर्मकार, श्याम टुडू, दिलीप टुडू, धनपति टुडू, नरेन मुर्मू, रामदास हांसदा, सुंदर टुडू, लखन मुर्मू, दुर्गा दंडपात समेत अन्य लोग मौजूद थे।

झारखंड श्रमिक संघ के प्रयास से अस्थाई मजदूरों को गेट पास बनाने के लिए बैठक हुई।

झारखंड श्रमिक संघ के प्रयास से अस्थाई मजदूरों को गेट पास बनाने के लिए बैठक हुई।

घाटशिला

घाटशिला: झारखंड श्रमिक संघ के प्रयास से 10 जुलाई तक अस्थाई मजदूरों का गेट पास बनाने के लिए वेरिफिकेशन का कार्य समाप्त होने के बाद गेट पास जल्द से जल्द बनाने के लिए अस्थाई मजदूरों ने मऊभंडार स्थित कंपनी गेट के पास मंगलवार को बैठक कर आपस में विचार विमर्श किया।

बैठक में अध्यक्ष काजल डॉन ने कहा कि मैनेजमेंट द्वारा कहा गया था कि 13 से 14 जुलाई तक गेटपास दे दिया जाएगा और 15 जुलाई से काम शुरू हो जाएगा.मजदूरों ने विधायक व मैनेजमेंट का किया आभार व्यक्त मैनेजमेंट ने वेरिफिकेशन का कार्य समय अवधि के अंदर कर लिया है उम्मीद है कि 15 जुलाई से कार्य शुरू हो जाएगा. इसके लिए सभी मजदूरों ने विधायक रामदास सोरेन एवं मैनेजमेंट के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया. बैठक में झारखंड श्रमिक संग के सचिव फेबियन तिर्की, कोषाध्यक्ष कमल दास, संगठन सचिव मृत्युंजय यादव, हिमालय बागती, अनिल रेवानी, दिल बहादुर, विकास पांडा सहित काफी संख्या में अस्थाई मजदूर शामिल थे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

इंटरमीडिएट नामांकन दो दिनों में 1068 छात्रों ने लिए प्रोस्पेक्टस।

इंटरमीडिएट नामांकन दो दिनों में 1068 छात्रों ने लिए प्रोस्पेक्टस।

घाटशिला

घाटशिला: घाटशिला महाविद्यालय में इंटरमीडिएट कक्षा में नामांकन प्रारंभ होते ही छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी. सोमवार तक यानी दो दिनों में ही नामांकन के लिए 1068 विद्यार्थियों ने प्रोस्पेक्टस खरीद लिए. मालूम हो कि घाटशिला क्षेत्र से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं 11वीं कक्षा में नामांकन के लिए पहली पसंद घाटशिला महाविद्यालय ही रखते हैं. यहां नामांकन में काफी कम शुल्क लगता है. गैर प्रैक्टिकल विषय के साथ कला में 1119, वाणिज्य में 1519 तथा विज्ञान में 1525 रुपया में ही नामांकन हो जाता है जो कि सिर्फ पूर्वी सिंहभूम जिला ही नहीं बल्कि पूरे कोल्हान विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों में सबसे कम है.

पहले दिन 182 विद्यार्थियों ने कराया नामांकन.दसवीं कक्षा का परिणाम आते ही यह भ्रम फैल गया था कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने से डिग्री महाविद्यालयों में इस वर्ष इंटर का नामांकन नहीं होगा. कोई निराकरण नहीं होता देख अभिभावक डिग्री महाविद्यालय का आस छोड़कर अपनी सुविधानुसार बच्चों का नामांकन अन्य इंटर कॉलेजों व स्कूलों में करवाने लगे थे।

इस संबंध में प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी ने बताया कि डिग्री महाविद्यालयों में इंटरमीडिएट नामांकन को लेकर जो दुविधा की स्थिति थी, वह समाप्त हो गई है. नामांकन प्रारंभ हो गया है. नामांकन को लेकर आज जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ सभी अंगीभूत महाविद्यालयों के प्राचार्य की बैठक हुई. बैठक में पूर्व स्वीकृत सीटों में कटौती कर नामांकन लेने को कहा गया है. पहले दिन घाटशिला महाविद्यालय में 182 विद्यार्थियों ने अपना नामांकन करवाया. जबकि दो दिनों में 1068 विद्यार्थियों ने अपना नामांकन प्रपत्र खरीदा है

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

कश्मीर की तर्ज पर अब घाटशिला में सेव की फसल हुई तैयार

कश्मीर की तर्ज पर अब घाटशिला में सेव की फसल हुई तैयार

पूर्वी सिंहभूम/घाटशिला

केएस कॉलेज सरायकेला के प्राचार्य डॉ बीएन प्रसाद का कमाल लगभग एक सौ पौधों में सेव का लगा सेव का फल घाटशिला में अब नैनीताल व कश्मीर की तर्ज पर सेव की फसल तैयार है राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 33 वर्तमान में 18 में पुतडु टोल प्लाजा के आगे सालबनी गांव में के एस कॉलेज सरायकेला के प्राचार्य डॉ बीएन प्रसाद ने अपने 33 कट्ठा जमीन पर आश्चर्यजनक रूप से पहले वर्ष में सेब की फसल तैयार की है अनुमंडल के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी शख्स ने नैनीताल से पौधे मंगा कर सेव की उन्नत फसल उगाई पहले ही वर्ष में पौधों में सेव लग गए हैं इस संबंध में से पौधों को लगाने वाले डॉ बीएन प्रसाद ने कहा उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से गर्म वातावरण में भी लगने वाले सेव के बारे में सुन रखा था काफी संपर्क करने के बाद उन्होंने ऑनलाइन 125 पौधे ₹470 की दर से मंगाए लेकिन जो बचे उनमें पहले ही वर्ष फल लग गए इससे वे काफी उत्साहित है

इस वर्ष और कुछ पौधे वे लगाएंगे उन्होंने बताया कि घाटशिला के बेरोजगार युवकों के लिए सेव की खेती एक वरदान है इस मौसम में सेव की कीमत भी ज्यादा होती है ऐसे में इसकी खेती करना है एक फायदेमंद सौदा है उन्होंने कहा कि उन्होंने चारदीवारी कर उसके भीतर ना केवल सेब के पौधे लगाए बल्कि आम पपीता अनार इलायची के साथ-साथ मूंग व कई सब्जियों की भी खेती की है उन्होंने अब तक इसी फार्म हाउस में 4 क्विंटल प्याज उगाएं हैं उन्होंने कहा कि वे सप्ताह में 2 दिन जमशेदपुर से आकर से फसलों की देखभाल करते हैं जिसके कारण इस बार फसल अच्छी आई है उन्होंने संभावना जताई कि आने वाले कुछ वर्षों में वह प्रत्येक पौधे से सेव की एक बड़ी खेप प्राप्त करेंगे उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति उनसे सेव पौधारोपण संबंधी जानकारी लेना चाहते हैं उनके फार्म हाउस आकर ले सकते हैं बता दें कि मात्र लगभग डेढ़ बीघा जमीन सेव की खेती के साथ-साथ सब्जी की खेती कर उन्होंने एक मिसाल कायम की है

नेताजी नगर भवन घाटशिला में कृषि एवं वनोपज आधारित कार्यशाला का आयोजन.

नेताजी नगर भवन घाटशिला में कृषि एवं वनोपज आधारित कार्यशाला का आयोजन.

घाटशिला /मुसाबनी

राज्य के लोगों को कृषि एवं वनोपज का पूरा अधिकार:-डी एफओ ममता  प्रियदर्शी दर्शन

घाटशिला /मुसाबनी: सिद्धू कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारिता संघ लिमिटेड रांची के द्वारा नेताजी नगर भवन घाटशिला में कृषि एवं वनोपज आधारित कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को किया गया. कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित डीएफओ ममता  प्रियदर्शी  उपस्थित हुई ।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया   लैंपस,/ पैक्स से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए कहीं की राज्य के लोगों का कृषि एवं वनोपज पर पूरा अधिकार है. इसके लिए राज्य सरकार के द्वारा यह महत्वकांक्षी योजना लाई गई हैं जिसके अध्यक्ष स्वयं मुख्यमंत्री हैं. उनकी सोच है कि कृषि तथा वनोपज का लाभ सीधे-सीधे किसानों को मिले इसके लिए सिद्धू कान्हो  कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारिता संघ लिमिटेड का गठन किया गया है. संघ के साथ जुड़कर अपने कृषि उत्पाद को बढ़ाएं एवं वनोपज को सीधे-सीधे संघ के माध्यम से बाजार में तक पहुंचाएं इससे काफी अधिक मुनाफा किसानों को होगा.

जिला सहकारिता पदाधिकारी विजय प्रताप तिर्की ने कहा कि  सिद्धू _कान्हो  कृषि एवम वनोपज  सहकारिता संघ लिमिटेड में 228लैंप्स है लेकिन अभी तक कुछ ही लैंप्स संस्था का सदस्या ग्रहण किया है जो संस्था अभी सदस्यता ग्रहण क्या है और जल्द से जल्द संस्था का रजिस्ट्रेशन करवा ले। इसलिए सभी से आग्रह है कि अधिक से अधिक लोग लैंपस तथा पैक्स का सदस्य बनकर इस योजना से लाभान्वित हो.एवम किसानों को सरकारी मूल्य निर्धारित मिल सके एवं बिचौलियों पर अंकुश लग सके इससे किसानों को काफी फायदा होगा। मौके पर मुख्य रूप से जिला सहकारिता पदाधिकारी विजय प्रताप तिर्की, जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कालिंदी, रेंजर विमद कुमार उपस्थित रहे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started