झारखंड शिक्षा परियोजना कि ओर से एसपीटीएम कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा।

झारखंड शिक्षा परियोजना कि ओर से एसपीटीएम कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा।

सरायकेला/ईचागढ़

(मालखान महतो)
सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के ए एन प्लस टू उच्च विद्यालय पिलीद एवं स्वामी श्रद्धानंद प्लस टू उच्च विद्यालय टीकर , कुकड़ू प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय तिरूलडीह में झारखंड शिक्षा परियोजना सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में शिक्षक -अभिभावक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

प्लस टू उच्च विद्यालय तिरूलडीह में उप विकास आयुक्त रिना हांसदा, श्रद्धानंद प्लस टू उच्च विद्यालय टीकर में डीटीओ गिरजा शंकर महतो, एएन प्लस टू उच्च विद्यालय पिलीद में मुखिया लक्ष्मी देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालयों में शिक्षक -अभिभावक मीट में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति, शिक्षक -अभिभावक के बीच अच्छा तालमेल , बेहतर प्रदर्शन आदि को लेकर चर्चा किया गया। शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले बच्चों, प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले, पढ़ाई में अधिक रूचि रखने वाले बच्चों व अभिभावकों को प्रशस्ती पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

वहीं एएन प्लस टू उच्च विद्यालय पिलीद में बच्चों ने स्वागत गीत व नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अभिभावकों के बीच मैजिक चेयर , बच्चों द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। डीटीओ गिरजा शंकर महतो ने अपने संबोधन में कहा कि अभिभावक और शिक्षक का बेहतर तालमेल से बेहतर शिक्षण माहौल तैयार हो सकता है। उन्होंने अभिभावकों को समय पर और शत प्रतिशत बच्चों का उपस्थिति सुनिश्चित कराने में विद्यालय का सहयोग करने का अपील किया । मौके पर प्राचार्य मिताली, मिलन रक्षित, वरिष्ठ पत्रकार अरुण माझी,पंचानन पातर, दिलीप दास, अरूण महतो, सुबोध गोराई, हाराधन महतो दिप्ती कुमारी, गुरू चरण सरदार, राकेश भरद्वाज, स्वेता खलको आदि सैकड़ों अभिभावक उपस्थित थे।

जंगली हाथी ने किया किसानों का फसल नष्ट।

जंगली हाथी ने किया किसानों का फसल नष्ट।

सरायकेला/ईचागढ़

(मालखान महतो)
सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सोड़ो पंचायत अंतर्गत बिस्टाटांड़ गांव में रविबार सुबह को जंगली हाथी द्वारा फसल को रौंद कर नष्ट कर दिया। बिस्टाटांड़ गांव निवासी किसान लक्ष्मण महतो और अधीर महतो के आलू की फसल को चट कर दिया।

ग्रामीण सह समाजसेवी निमाई चंद्र महतो ने बताया कि पिछले कोई दिनों से क्षेत्र में जंगली हाथी द्वारा उत्पात मचाया जा रहा है, जिससे किसान को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने वन विभाग से जंगली हाथी को इस क्षेत्र से भगाने और किसानों को जल्द मुआवाजा राशि भुगतान करने की मांग किया है।

22 वां एक दिवसीय डेढ़ लाख टंकियां फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रेम होटल एन एच 33 ने किया खिताब पर कब्जा।

22 वां एक दिवसीय डेढ़ लाख टंकियां फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रेम होटल एन एच 33 ने किया खिताब पर कब्जा।

सरायकेला/ईचागढ़

(मालखान महतो)
सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के टीकर हाईस्कूल मैदान में 22 वां एक दिवसीय डेढ़ लाख टंकिया फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नेताजी स्पोर्टिंग रेमता खुंटी एवं प्रेम होटल एन एच 33 के बीच खेला गया। प्रतियोगिता में प्रेम होटल एन एच 33 ने नेताजी स्पोर्टिंग रेमता खुंटी को पछाड़ कर खिताब पर कब्जा जमाया।

प्रथम विजेता टीम को डेढ़ लाख रुपए एवं ट्राफी , द्वितीय उप विजेता टीम को एक लाख 21 हजार रुपए एवं ट्राफी, तीसरे व चौथे स्थान पर रहे लालटु स्पोटिंग एवं डाक्टर स्पोर्टिंग चोगा को 25-25 हजार रुपए एवं ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। खेल का उद्घाटन राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव राष्ट्रीय गीत एवं झंडा फहराकर किया गया। आयोजन समिति आर एफसी क्लब टीकर के द्वारा खेल मैदान, दर्शक दीर्घा एवं मंच को दुल्हन जैसा सजाया गया था।

प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो, आजसू के केन्द्रीय महासचिव हरेलाल महतो, भाजपा नेता पाप्पु वर्मा आदि ने जनसमूह को संबोधित किया। मौके पर विधायक के भाई संजय महतो, प्रमुख गुरू पद मार्डी, खेल अध्यक्ष ललित मोहन घोष, सचिव दिवाकर कैवर्त, कोषाध्यक्ष गुरू दयाल शर्मा, अभिराम उरांव,बनमाली रजक, मुकेश गुप्ता, सुभाष महतो, अनिल सिन्हा, बासुदेव चटर्जी, श्यामापद, कार्तिक, परशुराम,खगेन्द्र प्रामाणिक,निमाई गोप, शक्ति महतो नरेंद्र गोप,मानिक घोष, राधानाथ, ताहिर अंसारी,फकीर प्रामाणिक, मधु गोप,भजोहरी महतो, मनोरंजन ठाकुर,फटीक गोराई, नकुल घोष, निर्मल गोराई आदि सदस्य उपस्थित थे।

दलदल में फंसे बीमार हाथी का इलाज के दौरान हुई मौत।

दलदल में फंसे बीमार हाथी का इलाज के दौरान हुई मौत।

हाथीयों की मौत की संख्या में लगातार बढ़ोतरी से वन विभाग के पास बड़ी चुनौती।

सरायकेला/ईचागढ़

(मालखान महतो)

सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल वन क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड के चातरमा गांव के कीचड़ नुमा खेत में गीरने से इलाज के दौरान करीब एक महीने से बीमारी से ग्रस्त एक हाथी की मौत हो गई। रविवार को पशु चिकित्सा पदाधिकारी का टीम द्वारा पोस्टमार्टम कर हाथी को बगल में ही दफनाया गया। हाथी की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने फुल अगरवत्ती से मृत हाथी का पूजा पाठ भी किया गया।मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को हाथी एक दलदल खेत में फंस गया और चाहकर भी दलदल से निकल नहीं पाया।

वन विभाग को सुचना मिलते ही रेंजर शशि प्रकाश रंजन,वन पाल राधारमण ठाकुर,राणा प्रताप, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ के के चौधरी पहुंचे और हाथी चिकित्सकों का टीम द्वारा हाथी का इलाज प्रारंभ किया। वन पाल राधारमण ठाकुर से बात करने से बताया गया कि स्थानीय चिकित्सक एवं गुजरात के स्पेशल चिकित्सकों की टीम द्वारा हाथी का इलाज किया गया।

उन्होंने बताया कि 45 बोतल स्लाइन चढ़ाया गया। काफी प्रयास के बाद भी हाथी को बचाने में चिकित्सकों का दल नाकाम रहे।देर रात को हाथी की मौत हो गई। हांलांकि रात भर वन विभाग के पदाधिकारी घटनास्थल पर डटे रहे।बताया जा रहा है कि एक माह से बीमार चल रहे हाथी को ठीक करने के लिए 10 लाख रुपए वन विभाग द्वारा खर्च किया गया ।

दो वर्ष में 6 हाथीयों की विभिन्न घटनाओं से हुई है मौत।

दो वर्षों में ईचागढ, कुकड़ू एवं नीमडीह प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न घटनाओं से 6 हाथियों की मौत हो गई है। वहीं बीते कई वर्षों के अंदर दर्जन भर हाथियों की मौत हो गई है। आए दिन हाथियों की विभिन्न कारणों से हो रही मौत वन विभाग की लापरवाही या तो हाथी मानव संघर्ष का नतीजा है,जो मृत्यु दर को रोकना वन विभाग के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होगा।

डालसा के द्वारा लीगल लिटरेसी क्लब का आयोजन।

डालसा के द्वारा लीगल लिटरेसी क्लब का आयोजन।

सरायकेला/ईचागढ़

(मालखान महतो)
शुक्रवार को भोमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस पर झालसा के तत्वधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला खरसावां के सचिव तौसीफ मेराज के निर्देशानुसार ईचागढ़ प्रखंड के कस्तूरबा बालिका गांधी उच्च विद्यालय टिकर (ईचागढ़) में लीगल लिटरेसी क्लब के माध्यम से विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित सभी छात्र एवं छात्राओं को पीएलवी कार्तिक गोप ने संविधान से मिलने वाले अधिकार के बारे में, घरेलू हिंसा, डायन कुप्रथा एवं सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और कार्यक्रम का समापन किया गया इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षिका मसोमी महतो एवं विद्यालय के सभी बच्चे उपस्थित थे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जागरूकता अभियान का आयोजन।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जागरूकता अभियान का आयोजन।

सरायकेला/ईचागढ़

( मालखान महतो)
जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला खरसावां के सचिव तौसीफ मेराज के निर्देशानुसार ईचागढ़ प्रखण्ड अंतर्गत पंचायत गौरांगकोचा के कालिंदी बस्ती में एचआईंवी और एड्स के रोकथाम एवं नियंत्रण पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। पीएलवी गंगा सागर पाल ने बताया कि एचआईवी एक्ट 2017 के अंतर्गत एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार से भेद -भाव नहीं करना चाहिए।

इस बीमारी के प्रति विशेष रूप से छात्र जीवन में जागरूक होना बहुत जरूरी है ताकि देश के युवाओं को बचाया जा सके। इसके भिन्न – भिन्न परिणाम के बारे मे सचेत किया गया साथ ही एचआईवी एड्स को लेकर सामाजिक विसंगतियों के दुष्परिणाम के विषय मे विस्तृत जानकारी दिए। उन्होंने ने युवा पीढ़ी से इस कलंकित बीमारी को खत्म करने के लिए आगे आने की अपील किया। मौके में पीएलवी गंगा सागर पाल,दिगम्बर महतो, इशिता उरांव, तुष्ट रानी मंडल, निर्मल घोष, आदि ग्रामीण मौजूद थे।

ईचागढ़ प्रखंड में विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर का हुआ आयोजन।

ईचागढ़ प्रखंड में विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर का हुआ आयोजन।

सरायकेला/ईचागढ़

( मालखान महतो)
प्रखंड कार्यालय सभागार में रविवार को विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में चांडिल अनुमंडल न्यायालय के न्यायाधीश डॉ.रवि प्रकाश तिवारी उपस्थित थे। वहीं शिविर में मुख्यमंत्री राज्य वृद्धवस्थापेंशन योजना के 14 लाभुकों को स्वीकृति प्रमाण पत्र, जेएचएलपीएस के तहत सीसीएल राशि 64 लाख रु के डेमो चैक, फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत दो लाभुकों को 50 हजार का डेमो चैक तथा 13 लाभुकों के बीच कंबल का वितरण किया गया। वही कार्यक्रम में दो गर्भवती माताओं का गोदभराई व एक बच्चों का अन्नप्राशन भी किया गया।

वहीं न्यायाधीश डॉ रवि प्रकाश तिवारी ने लोगों को विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोगों को अपने मौलिक अधिकार के संबंध में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि लाभूको को सरकार कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर में परिसम्पतियों व योजनाओं का स्विकृति पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि छोटे छोटे मामलों का निष्पादन के लिए प्रखंड व पंचायतों में पारा लिगल वोलेंटियर कार्यरत हैं,जहां मुफ्त में विधिक सहायता भी प्रदान किया जाता है।

उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से भी मामलों पर आपसी सुलह कराया जाता है,ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कोर्ट कचहरी के चक्कर से निजात मिलती है। मौके पर अंचलाधिकारी दीपक कुमार,पीएलवी कार्तिक गोप, गंगासागर पाल, सुबोध चन्द्र महतो, निर्मल घोष, तुष्ट रानी मंडल,निपेन प्रधान,इशिता उरांव,पूर्णी गोप,न्यायलय कर्मी छगनलाल पटनायक, महिला पर्यवेक्षिका कृष्णा देवी आदि उपस्थित थे।

गौरांगकोचा ब्लॉक मोड़ के समीप अवैध बालू परिवहन करते दो ट्रैक्टर जब्त।

गौरांगकोचा ब्लॉक मोड़ के समीप अवैध बालू परिवहन करते दो ट्रैक्टर जब्त।

सरायकेला/ईचागढ़

(मालखान महतो)
थाना क्षेत्र के गौरांगकोचा ब्लॉक मोड़ पर प्रशासन द्वारा लगाए गए चेक नाका पर रविवार को अवैध बालू परिवहन करते दो ट्रैक्टर पकड़े गए। दोनों ट्रैक्टर बिना वैध चालान एवं कागजात के बालू ढोते पाए गए। जांच के दौरान चालक उचित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद वाहनों को जब्त कर ईचागढ़ थाना परिसर भेज दिया गया। ईचागढ़ के गौरांगकोचा ब्लॉक मोड़, झारुआ मोड़ और टीकर थाना मोड़ के समीप तीन पालियों में 24 घंटे पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम बालू के अवैध परिचालन पर निगरानी रख रहे हैं।

बताया जा रहा है कि जांच के दौरान बालू लदा दो ट्रैक्टर भागने में सफल रहे। पुलिस की टीम दो ट्रैक्टर को ही पकड़ सकी। अवैध खनन और परिवहन पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा निगरानी बढ़ाई गई है। इसी कड़ी में ईचागढ़ थाना क्षेत्र में तीन और तिरुलडीह थाना क्षेत्र में एक स्थान पर चेकनाका लगाया गया है। चेकनाका में पुलिस और प्रशासन की टीम संयुक्त रूप से अवैध कारोबार पर निगरानी रख रही है। वहीं सभी स्थानों पर सीसीटीवी भी लगाया गया है। चेकनाका लगाए जाने के बाद बालू का अवैध परिवहन करने वालों में हडकंप मचा हुआ है।

साहिल स्पोर्टिंग ने गुलू स्पॉटिंग को हराकर जीता फाइनल।

साहिल स्पोर्टिंग ने गुलू स्पॉटिंग को हराकर जीता फाइनल।

सरायकेला/ईचागढ़


(मालखान महतो)
प्रखंड क्षेत्र के हाड़ात पीसीसी मैदान में एक दिवसीय फुटबॉल खेल का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें 16 टीम भाग लिया। प्रथम पुरस्कार साहिल सपोर्टिंग ने गुलु स्पॉटिंग को हराकर विजेता बना। प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹20000, द्वितीय पुरस्कार में ₹15000 तथा तृतीय तथा चतुर्थ पुरस्कार के रूप में 10000 के रूप में पुरस्कृत किए गए।

मुख्य अतिथि में ईचागढ़ विधानसभा के विधायक सविता महतो, ईचागढ़ उप प्रमुख दीपक कुमार साव उर्फ नेका साव, सोड़ो पंचायत का मुखिया नयन सिंह मुंडा, आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष गोपेश कुमार महतो आदि उपस्थित हुए।

चलन्त लोक अदालत वाहन को हरी झंडी दिखाकर बीडीओ ने किया रवाना

चलन्त लोक अदालत वाहन को हरी झंडी दिखाकर बीडीओ ने किया रवाना

सरायकेला/ईचागढ़


( मालखान महतो)
जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के तत्वावधान में ईचागढ़ प्रखंड के बीडीओ एकता वर्मा ने चलन्त लोक अदालत वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चलन्त लोक अदालत वाहन पुरानडीह मोड़ पहुचकर विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया । उक्त कार्यक्रम में लीगल एण्ड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के सहायक अम्बिका चरण पाणी ने चलंत लोक अदालत के उद्देश्य पर विस्तृत जानकारी दी। प्राधिकार द्वारा निःशुल्क सहायता पाने को लेकर कई बिंदु पर चर्चा की, उन्होंने बताया कि अपने अधिकार को पाने के लिए खुद को कानूनी तौर पर मजबूत होना जरूरी है,कानून के जानकारी के अभाव में लोग समस्या में उलझे रहते हैं।उन्होंने विवादों को सुलझाने के लिए मध्यसता को अपनाने पर भी जोर दिया तथा उसके लाभ भी बताया।

इस दौरान बाल विवाह, डायन प्रथा, बाल श्रम से संबंधित कानूनी अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गईं। योग्य जरूरतमंद गरीब व्यक्ति को जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाले निःशुल्क अधिवक्ता सुविधा पर विशेष रूप से जागरूक करते हुए ग्रामीणों के समस्याओं से अवगत हुए एवं निवारण करने का भरोसा दिलाया ।मौके पर पैरा लीगल वॉलिंटियर्स कार्तिक गोप गंगा सागर पाल तुष्ट रानी मण्डल इशिता उरांव निर्मल घोष दिगम्बर महतो ग्रामीण उपस्थित रहे।

अवैध बालू परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने लगाया अस्थायी चेकनाका,दण्डाधिकारी नियुक्त।

अवैध बालू परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने लगाया अस्थायी चेकनाका,दण्डाधिकारी नियुक्त।

सरायकेला/ईचागढ़

( मालखान महतो)
सरायकेला-खरसावां जिला के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल के द्वारा ईचागढ़ और कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन को रोकने के लिए अस्थायी चेकनाका गुरुवार को लगाया गया। ग्रामीणों तथा पंचायत प्रतिनिधियों के शिकायत में कहा गया था कि अवैध बालू कुकडू प्रखंड़ के सिरुम चौक तथा ईचागढ़ प्रखंड़ के मिलन चौक तथा ईचागढ़ थाना से होकर अवैध बालू का परिवहन किया जाता है।

इस तत्काल कार्रवाई करते हुए उपायुक्त सरायकेला खरसावां नितीश कुमार सिंह ने उक्त चार जगहों पर तीन पालियों सुबह छह बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक तथा दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक एवं रात दस बजे से लेकर सुबह चाह बजे तक दण्डाधिकारियों की नियुक्ति किया। सभी को आदेश दिया गया है कि चिन्हित जगहों पर अवैध बालू, पत्थर आदि का जांच कर तथा सभी का फोटोग्राफी भी करना है। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के झाडुवा, टीकर गाँव तथा अंचल कार्यालय गौरांगकोचा के समीप तथा कुकडु प्रखंड़ के कुकड़ू थाना के समीप बेरियर लगाया जाना है।

गुरुवार को झाडुवा मोड़ के समीप ही बेरियर पर दंडाधिकारी तथा स्थानीय पुलिस सुबह से ही तैनात थे और सड़क पर आने जाने वाले हर अवैध परिवहन पर नजर रख रहे थे। अभी तक गौरांगकोचा और टीकर गाँव में बेरियर नहीं लगा है।

ईचागढ़ के कुटाम में आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक सविता महतो।

ईचागढ़ के कुटाम में आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक सविता महतो।

सरायकेला/ईचागढ़


( मालखान महतो)

झारखंड विधानसभा सत्र के पूर्व रांची मे आयोजित विधायक दल की बैठक में शामिल होने जाने के क्रम में गुरुवार को ईचागढ़ प्रखंड के कुटाम में आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सविता महतो शामिल हुए। एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में एसबीसी प्रेमनगर की टीम ने सावित्री इंटरप्राइजेज को हराकर विजेता बना। प्रथम विजेता टीम को कमेटी द्वारा 40 हजार रुपए एवं उप विजेता टीम को 30 हजार रुपए नगद देकर पुरस्कृत किया।

इस दौरान विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। विधायक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की खिलाड़ी एकाग्रता के साथ खेल को खेलें निश्चित लक्ष्य की प्राप्ति होगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है , जरूरत है उसे निखारने का । उन्होंने कहा कि ईचागढ़ क्षेत्र फुटबॉल खेल के प्रसिद्ध है और आज भी फुटबॉल प्रतियोगिता काफी लोकप्रिय है।इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, अमित सिन्हा, युगल किशोर महतो, विजय कृष्ण महतो, अनिल सिन्हा समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started