विद्यालय के पास काजू बागान में पहुंचे दो दतैल हाथी, मचा हड़कंप

विद्यालय के पास काजू बागान में पहुंचे दो दतैल हाथी, मचा हड़कंप

सरायकेला/ईचागढ़

ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के पिलीद स्थित अनुग्रह नारायण (एएन) प्लस टू उच्च विद्यालय के समीप काजू बागान में शनिवार को दो दतैल हाथियों के पहुंच जाने से विद्यालय परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। हाथियों की मौजूदगी से छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों में भय का माहौल बन गया। विद्यालय के पास हाथियों के भटककर पहुंचने के कारण बच्चे डर के साये में स्कूल पहुंचे। कई अभिभावक भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए।

हाथियों की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ उन्हें देखने के लिए जुट गई। दिनभर लोगों का जमावड़ा लगा रहा, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई। हाथियों के डर से रघुनाथपुर–पिलीद सड़क पर कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित गया। लोग सावधानी बरतते हुए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करते देखे गए।

ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय के बिल्कुल समीप हाथियों की मौजूदगी से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल हस्तक्षेप कर हाथियों को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने तथा विद्यालय और आसपास के गांवों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों ने अपील की है कि वन विभाग लगातार निगरानी रखे, ताकि हाथियों और ग्रामीणों के बीच किसी प्रकार का टकराव न हो और जन-धन की हानि से बचा जा सके। सुचना मिलते ही प्रभारी वनपाल कैलाश महतो भी हाथियों का सुधी लेने पहुंचे और उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि रात को टीम लगाकर हाथियों को जंगल की ओर भगाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने लोगों को हाथियों से छेड़छाड़ नहीं करने एवं सतर्क रहने का अपील किया।

विधायक ने भू-अर्जन एवं पुनर्वास से संबंधित बैठक में 116 गांव के सम्पूर्ण पुनर्वास व नियोजन का किया मांग।

विधायक ने भू-अर्जन एवं पुनर्वास से संबंधित बैठक में 116 गांव के सम्पूर्ण पुनर्वास व नियोजन का किया मांग।

सरायकेला/ईचागढ़

ईचागढ़ के विधायक सविता महतो ने भू अर्जन व पुनर्वास को लेकर हुई बैठक में विस्थापीतों के सम्पूर्ण पुनर्वास व नियोजन का मांग उठाई।सुवर्णरेखा परियोजनाके कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को प्रशासक स्वर्णरेखा परियोजना राजीव रंजन एवं विधायक सविता महतो की संयुक्त अध्यक्षता में सुवर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के अंतर्गत भू-अर्जन एवं पुनर्वास से संबंधित बैठक आयोजित किया गया।

बैठक में भू-अर्जन, पुनर्वास एवं विस्थापितों से जुड़े विभिन्न लंबित मामलों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में ईचागढ़ विधायक सविता महतो, संयुक्त सचिव-सह-अपर निदेशक (भू-अर्जन एवं पुनर्वास), अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, भू अर्जन पदाधिकारी, विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी, पुनर्वास पदाधिकारी, केंद्रीय भंडार एवं शिविर प्रमंडल, बांध प्रमंडल, सुवर्णरेखा नहर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंताओं सहित परियोजना से जुड़े अन्य अधिकारि शामिल हुए। बैठक में विधायक सविता महतो ने प्रशासन एवं विभाग के समक्ष 19 सूत्री मांग पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित पुनर्वास, मुआवजा, भू-अर्जन, रोजगार एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि विस्थापित परिवारों को न्याय मिल सके। विधायक ने मांग की कि 84 मौजा के 116 गांवों में विकास पुस्तिका एवं पुनर्वास अनुदान के लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जाए।

परियोजना से प्रभावित शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रिक्त पदों पर प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति मिले तथा इंडो डेनिश टूल रूम से प्रशिक्षित लगभग 400 युवाओं को स्थानीय उद्योगों में रोजगार उपलब्ध कराया जाए। सभी 22 पुनर्वास स्थलों को आधुनिक सुविधाओं से विकसित करने, आरएल-171 से 192 मीटर तक प्रभावित परिवारों को चरणबद्ध तरीके से विकास पुस्तिका एवं अनुदान देने तथा पुनर्वास स्थलों से अवैध कब्जा हटाकर वास्तविक विस्थापितों को भू-खंड आवंटित करने की भी मांग की गई। इसके अलावा विधायक ने भू-खंड आवंटन समिति की नियमित बैठक कराने, पूर्ण पुनर्वास होने तक जलाशय का जलस्तर आरएल-180 मीटर से नीचे रखने, आंशिक रूप से प्रभावित गांवों में खेल मैदान विकसित करने तथा चांडिल डैम के आसपास पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मार्केट कॉम्प्लेक्स, रिसॉर्ट एवं ठहरने की सुविधाएं विकसित करने की मांग रखी। साथ ही उन्होंने पुनर्वास कार्यालय पर प्रशासक का संपूर्ण नियंत्रण एवं परियोजना में तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का 5 वर्ष पर स्थानांतरण करने का मांग किया।

उन्होंने कहा कि विस्थापितों की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सरकार और विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए। समीक्षा के दौरान प्रशासक राजीव रंजन ने सभी पुनर्वास स्थलों को व्यवस्थित रूप से विकसित करने तथा परियोजना प्रभावित विस्थापितों का आय, जाति एवं आवासीय प्रमाणपत्र शीघ्र निर्गत कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, मुखिया राखहरि सिंह मुंडा, मुखिया प्रतिनिधि सैनिक मांझी, अभय यादव, गुणाधर महतो, पशुपति बागची, सुकदेव महतो, विष्णु महतो, गोपाल महतो, कालाचांद धीवर आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

जिला कृषि पदाधिकारी ने खाद-बीज भंडार का किया औचक निरीक्षण, स्टॉक व अभिलेखों की जांच।

जिला कृषि पदाधिकारी ने खाद-बीज भंडार का किया औचक निरीक्षण, स्टॉक व अभिलेखों की जांच।

सरायकेला/ईचागढ़

किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद एवं बीज उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला कृषि पदाधिकारी रौशन नीलकमल ने शुक्रवार को ईचागढ़ प्रखंड के मिलन चौक स्थित दिलीप बीज एवं खाद भंडार का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी ने यूरिया, डीएपी, सुफला सहित विभिन्न उर्वरकों एवं कीटनाशकों के उपलब्ध स्टॉक की जांच की। साथ ही स्टॉक रजिस्टर, बिक्री (सेल) रजिस्टर और ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज अभिलेखों का मिलान कर उनकी सत्यता की जांच की।उन्होंने संचालक को निर्देश दिया कि किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित उचित मूल्य पर ही खाद एवं बीज उपलब्ध कराया जाए।

साथ ही सभी अभिलेखों का नियमित संधारण करने और स्टॉक संबंधी जानकारी ऑनलाइन प्रणाली में समय पर अपडेट करने को कहा।जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यदि कहीं कालाबाजारी, अधिक मूल्य वसूली या अनियमितता की शिकायत मिलती है तो संबंधित विक्रेता के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर कृषि निरीक्षक , बीटीएम आदि उपस्थित थे।

समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण।

समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण।

सरायकेला/ईचागढ़

झारखंड शिक्षा परियोजना, सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत 3 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए सहायक सामग्री वितरण शिविर का आयोजन प्रखंड संसाधन केंद्र कुकड़ू में किया गया।

शिविर में दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, बैसाखी, वॉकर, श्रवण यंत्र, स्मार्ट केन, ब्रेल किट सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए। इन उपकरणों के माध्यम से बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

कार्यक्रम में जिला स्तरीय एपीओ रघुवर तिवारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार जोशी, एलीमको की टीम से राम कुमार सिंह, सोनी कुमारी, महेंद्र कुमार एवं लव कुश कुमार, रिसर्च टीचर तथा शिक्षक त्रिलोचन कुमार और गुणाधर महतो उपस्थित रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में दिव्यांग बच्चों के अभिभावक भी शिविर में शामिल हुए।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि समावेशी शिक्षा का उद्देश्य प्रत्येक दिव्यांग बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर अभिभावकों ने झारखंड शिक्षा परियोजना एवं शिक्षा विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

बेरासी सिरूम में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित, 108 अभ्यर्थी हुए सफल।

बेरासी सिरूम में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित, 108 अभ्यर्थी हुए सफल।

सरायकेला/ईचागढ़

कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत भवन, बेरासी सिरूम में लर्नर लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लेटेमदा, जानुम, बेरासी सिरूम, परगामा एवं ओडिया पंचायतों के उन अभ्यर्थियों को शामिल किया गया, जिन्होंने पूर्व से ऑनलाइन स्लॉट बुक कराया था। शिविर के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन, ऑनलाइन आवेदन की जांच तथा निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप लर्नर लाइसेंस परीक्षा संपन्न कराई गई।जिला परिवहन कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार शिविर के लिए कुल 165 अभ्यर्थियों का स्लॉट निर्धारित था। इनमें से 108 अभ्यर्थी लर्नर लाइसेंस परीक्षा में सफल हुए, 15 अभ्यर्थी असफल रहे तथा 42 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में सफल सभी अभ्यर्थियों को लर्नर लाइसेंस उपलब्ध कराया गया।

शिविर के दौरान मोटर वाहन निरीक्षक के साथ प्रखंड प्रशासन के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंडवार आयोजित किए जा रहे इन शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके निकट ही लर्नर लाइसेंस से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराना तथा आवेदन प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाना है। उन्होंने अभ्यर्थियों से परिवहन विभाग की ऑनलाइन सेवाओं का अधिकाधिक उपयोग करने तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप आवेदन एवं स्लॉट बुकिंग सुनिश्चित करने की अपील की।

साथ ही सभी वाहन चालकों से वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ही वाहन का परिचालन करने, यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहने की अपील की गई।

मिलन चौक कांवरिया संघ बंगला सावन को जलाभिषेक के लिए कांशी विश्वनाथ रवाना।

मिलन चौक कांवरिया संघ बंगला सावन को जलाभिषेक के लिए कांशी विश्वनाथ रवाना।

सरायकेला/ईचागढ़

ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सितु मिलन चौक व्यवसायिक कांवरिया संघ ने हर साल की तरह इस साल भी अपने क्षेत्र के कुशल मंगल कामना पूर्ण हेतु जलाभिषेक के लिए बंगाल सावन के पहली सोमवारी को जलाभिषेक के लिए कांशी बाबा विश्वनाथ के लिए रवाना
हुए।

कांवरिया संघ के संचालक दीलीप कुमार दास ने बताया कि काशी विश्वनाथ में जलाभिषेक करने के बाद जत्था सीधे प्रयागराज त्रिवेणी संगम  पहुंचेंगे और  वहां डुबकी लगा कर सीधे अयोध्या रवाना होंगे।वहां सरयू नदी में स्नान करने के बाद हनुमान गढ़ी एवं राम मंदिर राम लला दर्शन करेंगे। कांवरिया संघ के संचालक दिलीप कुमार दास ने कहा हम सभी कांवरिया हर साल अपने क्षेत्रों की किसान, व्यवसायी,समाज कल्याण, गांव घर की शांति सद्भावना की मनोकामनाएं क़ो लेकर बाबा के दरबार में जलाभिषेक करते हैं।

कांवरिया संघ के सदस्यों ने हर हर महादेव,जय मां गंगे,जय श्री राम के जयघोष के साथ रवाना हुए।  कांवरिया संघ में  दिलीप कुमार दास,महेश्वर गोप, उमाचरण दास, आषुतोष दास, कलेश्वर तिवारी,मनोज कुमार पाण्डेय,शशधर गोप, राधाकृष्ण साव,बलराम महतो, कृष्णा कुमार महतो,निर्मल महतो, दिनेश कुमार महतो,मनमोहन महतो,अमित कुमार महतो,राम रंजन महतो,बरुण महतो, दुर्गाचरण महतो आदि भक्त शामिल हैं।

सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने बीएलओ पर्यवेक्षक, बीएलओ और वोलियन्टर के साथ किया बैठक।

सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने बीएलओ पर्यवेक्षक, बीएलओ और वोलियन्टर के साथ किया बैठक।

सरायकेला/ईचागढ़

ईचागढ़  प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने बीएलओ पर्यवेक्षक, बीएलओ और वोलियन्टर के साथ किया बैठक कर एसआईआर का समीक्षा किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी दीपक प्रसाद ने निर्देश दिया वितरण किए गए गणना प्रपत्र को डिजिटाई करने का आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कोई भी मतदाता एस आई आर से न छूटे, साथ ही शत प्रतिशत डिजिटाई करने का कोशिश करे। उन्होंने सभी बी एल ओ को निर्देश दिया कि आगामी 22 जुलाई को प्रत्येक बूथ में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के एजेंट के साथ बैठक कर ए एस डी डी सूची तैयार कर साझा करे। अंचल अधिकारी ने सभी मतदाताओं को समय पर एस आई आर फॉर्म भर कर बी एल ओ के पास जमा करने का अपील किया।

ईचागढ़ में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुई माँ विपदतारिणी पूजा।

ईचागढ़ में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुई माँ विपदतारिणी पूजा।

सरायकेला/ईचागढ़

ईचागढ़ प्रखण्ड अंतर्गत लेपाटॉंड़,ईचागढ़, पामिया आदि गांव में शनिवार को माँ विपदतारिणी की पूजा पूरे विधि-विधान, श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई। पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं ने भाग लेकर माँ विपदतारिणी की आराधना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि, दीर्घायु और सभी प्रकार की विपत्तियों से रक्षा की कामना की। लेपाटांड़ में पूजा-अर्चना का संचालन पंडित पशुपति बागची द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया गया।

श्रद्धालुओं ने फल, फूल, नारियल, धूप-दीप एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे पूजा स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और माता के जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा।
पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने इस धार्मिक आयोजन को सामाजिक एकता, आस्था और पारंपरिक संस्कृति का प्रतीक बताया।

बिस्टाटांड़ में जंगली हाथी ने मचाया उत्पात, किसानों के फसल को किया नष्ट।

बिस्टाटांड़ में जंगली हाथी ने मचाया उत्पात, किसानों के फसल को किया नष्ट।

सरायकेला/ईचागढ़

ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सोड़ो पंचायत अंतर्गत बिस्टाटांड़ गांव में शुक्रवार रात को जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। बिस्टाटांड़ गांव निवासी किसान वीर सिंह महतो के खेत में लगे लौकी की फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया और चासा राम महतो के खेत में लगे नेनुआ झींगा की फसल को खा कर चट कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार रात करीब 11:00 बजे आसपास एक जंगली हाथी द्वारा किसानों के फसल को खाकर चट कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि विगत कुछ दिनों से झूंठ से बिछड़े दो जंगली हाथी पुलिस जंगल के आसपास डेरा जमाए हुए हैं, शाम ढलते ही जंगली हाथी गांव की और कुच करते हैं। गांव के अगल-बगल में लगे फसलों को नष्ट कर देते हैं, ग्रामीण रात जगा करने को मजबूर है। वनरक्षी सह प्रभारी वनपाल कैलाश चंद्र महतो  ने बताया कि दो जंगली हाथी तालापीढ़ी के समीप जंगल में हैं, उसी से एक बिछड़ कर गांव पहुंचा था और किसानों के फसल को नष्ट किया।

उन्होंने किसानों से छतिपूर्ति मुआवजा हेतु आवेदन समर्पित करने का अपील किया। ग्रामीण ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान समय में खेती का कार्य जोर शोर से चल रही है, जंगली इलाका होने के कारण शाम 4:00 बजे के बाद धान की खेती का कार्य बंद करना पड़ रहा है, क्योंकि शाम ढलते ही जंगली हाथी जंगल से गांव की ओर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग किया है कि जल्द से जल्द इस क्षेत्र से जंगली हाथियों को भगाया जाए और किसानों के फसलों का क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि भुगतान किया जाए।

ईचागढ़ में चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा का दिया गया संदेश।

ईचागढ़ में चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा का दिया गया संदेश।

सरायकेला/ईचागढ़

ईचागढ़ थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सिल्ली-रांगामाटी मुख्य सड़क पर बड़ा चुनचुड़ीया स्थित सिंह लाइन होटल के समीप दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। वाहनों को रोककर डीक्की , कमर ,बैग आदि का तलाशी लिया गया।जांच के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। हेलमेट नहीं पहनकर चल रहे बाइक सवारों को इस बार चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। साथ ही उन्हें भविष्य में हमेशा हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित वाहन चलाने की हिदायत दी गई।

इस दौरान एएसआई पंकज कुमार ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय आवश्यक कागजात भी साथ ने रखे , ताकि वाहन का सत्यता का जांच हो सके। जिससे वाहन चोरी की घटनाओं से बचा जा सके।कहा कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे ताकि अपराध पर नियंत्रण के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी लाई जा सके। उन्होंने लोगों से एंटी क्राइम चेकिंग में सहयोग करने का अपील किया।

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में हाथियों ने मचाया उत्पाद, खामीयाजा भुगत रहे किसान।

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में हाथियों ने मचाया उत्पाद, खामीयाजा भुगत रहे किसान।

सरायकेला/ईचागढ़

साथियों किसानों की रोजी-रोटी का एकमात्र साधन उनकी खेती होती है और पूरे देश का पेट भरने में सबसे बड़ा योगदान हमारे देश के किसानों का होता है। और यह किसान दिन रात कड़ी मेहनत कर फसल को उपजाते हैं तभी जाकर आपके और हमारे घर में पूरे देश के घरों में अनाज पहुंचता है लेकिन क्या हो अगर किसानों के कड़ी मेहनत पर हाथी उत्पाद मचा कर उनकी फसल को नष्ट कर दे इसमें केवल किसानों की हानि नहीं होती बल्कि हमारे और आपके घर में जो अनाज पहुंचता है उनकी कीमतों में भी बढ़ोतरी हो जाती है।

जी हां साथियों ताजा मामला सरायकेला खरसावां जिले का है जहां पर ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र सहित पूरे चांडिल अनुमंडल क्षेत्र जंगली हाथियों के उत्पाद से ग्रसित है किसान त्राहिमाम कर रहे हैं हाथियों द्वारा किसानों के फसल को नष्ट किया जा रहा है उनकी मेहनत को हाथी अपने पैरों तले रौंद कर चले जा रहे है।

आपको बताते चलें कि बुधवार करीब शाम 4 बजे ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सोड़ो पंचायत अंतर्गत तालापीढ़ी निवासी किसान निमाई चंद्र महतो के खेत में लगे धान की बिछड़ा को दो जंगली हाथी ने रौंद कर नष्ट कर दिया।

वर्तमान समय में पूरे प्रखंड क्षेत्र में धान रोपनी का कार्य जोर शोर से किया जा रहा है। रोपनी के समय धान की बिछड़ा को नष्ट करने से किसान मायूस है। किसान निमाई चंद्र महतो ने बताया कि धान की बिछड़ा पूरी तरह से तैयार हो गया था और दो दिन बाद रोपनी का कार्य करना था। ऐसे समय में जंगली हाथी द्वारा धान की बिछड़ा को नष्ट कर दिया कि रोपनी का कार्य पीछे हो जाएगा और समय पर खेती नहीं हो पाएगा।

मालूम हो कि विगत दो दिन पूर्व चुनीडीह गांव में जंगली हाथी द्वारा आधा दर्जन किसानों के खेत में लगे धान की बिछड़ा को नष्ट कर दिया गया था। लगातार जंगली हाथी द्वारा किसानों की खेती को नष्ट किए जाने से किसान मायूस है।

वही इस मामले पर सूत्रों ने जानकारी दी है कि ग्रामीणों ने जल्द से जल्द हाथियों को क्षेत्र से भागने की स्थानीय प्रशासन से मांग की है ताकि किस समय रहते खेती कर सके।

अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से श्राद्ध कर्म में जा रही महिला की हुई मौत।

अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से श्राद्ध कर्म में जा रही महिला की हुई  मौत।

सरायकेला/ईचागढ़

सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के मिलन चौक तिरूलडीह सड़क पर मिलन चौक मुण्डा गैरेज के पास सोमवार को एक अनियंत्रित बाइक के चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई।  अनियंत्रित बाइक ठोकर मारकर फरार हो गया।महिला की पहचान ईचागढ़ थाना क्षेत्र के बीरडीह निवासी 37 वर्षीय कुमारी अकाली के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने पति मान गोविन्द सिंह माझी के साथ बाइक पर बंगाल के उरमाल एक श्राद्ध कर्म में भाग लेने जा रही थी। सामने से आ रही एक अनियंत्रित बाइक के ठोकर मारने से दंपति घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

स्थानीय लोगों ने तत्काल मिलन चौक के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां से उसे बेहतर इलाज हेतु सिल्ली भेजा गया। रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। थाना प्रभारी वरूण यादव ने बताया कि लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया एवं मामले की तहकीकात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घटना कारीत कर भागे बाइक व चालक का पता लगाया जा रहा है, बहुत जल्द बाइक को जप्त कर लिया जाएगा।

Design a site like this with WordPress.com
Get started