हरेलाल महतो के जन्मदिन पर रणक्षेत्र बना फुटबॉल मैदान: दो टीमों में जमकर चले लात-घूंसे, लाइव स्ट्रीमिंग में कैद हुई अनुशासनहीनता।

हरेलाल महतो के जन्मदिन पर रणक्षेत्र बना फुटबॉल मैदान: दो टीमों में जमकर चले लात-घूंसे, लाइव स्ट्रीमिंग में कैद हुई अनुशासनहीनता।

भाजपा की दहलीज पर खड़े हरेलाल महतो के टूर्नामेंट में ‘दंगल’: जन्मदिन पर गोल के बदले बरसे लात-घूंसे, लाइव में खुली अनुशासन की पोल

सरायकेला/चांडिल

जनसेवा ही लक्ष्य’ के संस्थापक व समाजसेवी हरेलाल महतो के 52वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित एचएलएम (HLM) ट्रॉफी सीजन-5 का पहला ही दिन भारी हंगामे और शर्मिंदगी की भेंट चढ़ गया।

धातकीडीह-भादूडीह मैदान में 6 अक्टूबर की शाम फुटबॉल मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी अचानक भिड़ गए। देखते ही देखते खेल का मैदान रणभूमि में तब्दील हो गया और मैदान पर जमकर लात-घूंसे चले।

हैरानी की बात यह रही कि खिलाड़ियों को शांत कराने के बजाय आयोजन समिति भी पूरी तरह लाचार और अनुशासनहीन नजर आई। इस हिंसक झड़प का पूरा दृश्य टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण कर रहे दर्जनों यूट्यूब चैनलों पर सीधे प्रसारित हो गया। इसके बाद मारपीट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिससे पूरे क्षेत्र में खेल और आयोजन की जमकर किरकिरी हो रही है।

राजनीतिक पारी से पहले उठे सवाल

एक ओर समाजसेवी हरेलाल महतो देश की सबसे अनुशासित पार्टी भाजपा का दामन थामने की तैयारी में हैं, वहीं उनके इस भव्य आयोजन में खुलेआम हुई अनुशासनहीनता ने आयोजकों की व्यवस्था और गंभीरता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले पर उनका पक्ष जानने के लिए दूरभाष पर संपर्क साधने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो सकी।

थाना प्रभारी का बयान

चांडिल थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी ने बताया कि 6 अक्टूबर की शाम मैदान में हुई मारपीट की कोई लिखित शिकायत या सूचना थाने में नहीं दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चांडिल एसडीओ कार्यालय से अनुमति ली गई थी, जिसके तहत पुलिस की पेट्रोलिंग टीम समय-समय पर मैदान का जायजा लेती रही है।

आयोजक हरेलाल महतो का नहीं प्राप्त हुआ पक्ष

मामले को लेकर आयोजन हरेलाल महतो से उनका पक्ष जानने टेलीफोन पर संपर्क किया गया, लेकिन उनसे से वार्ता नहीं हो सकी, लिहाजा खबर लिखे जाने तक उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो पाया।

लाखों के इनाम, 16 टीमें मैदान में

6 और 7 अक्टूबर को आयोजित इस दो दिवसीय टूर्नामेंट  कुल 16 टीमों के बीच हो रही इस प्रतियोगिता में विजेता को ₹3 लाख, उपविजेता को ₹2 लाख तथा तीसरे व चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को ₹1-1 लाख नकद और ट्रॉफी दी जानी है। हालांकि, पहले ही दिन हुए इस बवाल ने टूर्नामेंट की गरिमा पर पानी फेर दिया।

चोटील पैर के साथ 175 किलो का दम, जमशेदपुर की स्नेहा ने विश्व मंच पर लहराया परचम।

चोटील पैर के साथ 175 किलो का दम, जमशेदपुर की स्नेहा ने विश्व मंच पर लहराया परचम।

जमशेदपुर

हौसले के आगे चोट भी छोटी पड़ गई. जमशेदपुर की 26 वर्षीय पावरलिफ्टर स्नेहा कुमारी ने दाएं पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद किर्गिस्तान में कमाल कर दिया।

8 से 11 सितंबर तक चली 13वीं वर्ल्ड स्ट्रेंथलिफ्टिंग और इंक्लाइन बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2026 में स्नेहा ने 58 किलो वेट कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व किया और दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए.

स्ट्रेंथलिफ्टिंग इवेंट में उन्होंने 175 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया. इस लिफ्ट के साथ वह इस चैंपियनशिप की सबसे मजबूत महिला एथलीट भी बनीं. इसके बाद इंक्लाइन बेंच प्रेस में 60 किलोग्राम उठाकर उन्होंने दूसरा स्वर्ण पदक जीता.

खास बात यह है कि प्रतियोगिता से कुछ दिन पहले ही अभ्यास के दौरान उनके दाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया था. इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और मैदान में उतरने का फैसला किया.

इस टूर्नामेंट में मेजबान किर्गिस्तान के साथ कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका सहित कई देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था.

मानगो के गौर बस्ती कृष्णानगर निवासी स्नेहा इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में झारखंड और देश का नाम रोशन कर चुकी हैं. उनके पिता कामेश्वर ठाकुर बिजनेसमैन हैं और मां चंचला देवी हाउसवाइफ हैं. उन्होंने तमुलिया स्थित गोविंद विद्यालय से पढ़ाई की है और फिलहाल नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय से फाइनेंस में पीएचडी कर रही हैं.

विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस।

विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस।

सरायकेला/ईचागढ़

(मालखान महतो)
प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में शनिवार को मेजर ध्यानचंद के जन्म जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। शहीद अजित धनंजय महतो विद्यानिकेतन चोगा में सर्वप्रथम मेजर ध्यानचंद के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया।

उसके बाद विद्यालय में छात्र- छात्राओं के बीच विभिन्न प्रकार के खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलों में 100 मी दौड़,200 मी दौड़, 400 मी दौड़, रस्साकसी,म्यूजिकल चेयर,कबड्डी,फुटबॉल आदि खेल का आयोजन किया गया। खेल में  प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय स्थान वालों छात्र- छात्राओं को पुरष्कृत किया गया। मौके पर विद्यालय के  प्रधानाध्यापक क्षेत्रपति महतो, शिक्षक त्रिलोचन यादव,सुजीत कुमार दत्त,कैलाश चंद्र महतो, गोपेश कुमार महतो,चन्दन कुमार महतो आदि उपस्थित थे।

सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतरगत गोविंदपुर फुटबॉल टूर्नामेंट में खेल प्रतिभाओं का सम्मान, कृष्णा बास्के और के.पी. सोरेन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह।

सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतरगत गोविंदपुर फुटबॉल टूर्नामेंट में खेल प्रतिभाओं का सम्मान, कृष्णा बास्के और के.पी. सोरेन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह।

सरायकेला/राजनगर

राजनगर प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर स्थित पाण्डुगीति मैदान में खेरबार खेलोन्ड माडवा, पाण्डुगीति के तत्वावधान में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में आसपास के कई गांवों की टीमों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के एवं वरिष्ठ नेता सह शिक्षाविद के.पी. सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विजेता व उपविजेता टीमों को संयुक्त रूप से पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर के.पी. सोरेन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आपसी भाईचारे और स्वस्थ समाज निर्माण का आधार है। उन्होंने युवाओं से नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेल एवं शिक्षा को जीवन का लक्ष्य बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लगातार होने चाहिए ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। वहीं कृष्णा बास्के ने कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की है। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है तथा युवाओं में सकारात्मक सोच विकसित होती है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा और ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करने का प्रयास जारी रहेगा। प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों, ग्रामीणों और युवाओं की उपस्थिति रही। पूरे आयोजन में खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए रोमांचक मुकाबले खेले। अंत में आयोजकों ने मुख्य अतिथियों सहित सभी खिलाड़ियों, अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं के नियमित आयोजन का संकल्प लिया।

सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतरगत गोविंदपुर फुटबॉल टूर्नामेंट में खेल प्रतिभाओं का सम्मान, कृष्णा बास्के और के.पी. सोरेन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह।

सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतरगत गोविंदपुर फुटबॉल टूर्नामेंट में खेल प्रतिभाओं का सम्मान, कृष्णा बास्के और के.पी. सोरेन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह।

सरायकेला/राजनगर

राजनगर प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर स्थित पाण्डुगीति मैदान में खेरबार खेलोन्ड माडवा, पाण्डुगीति के तत्वावधान में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में आसपास के कई गांवों की टीमों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के एवं वरिष्ठ नेता सह शिक्षाविद के.पी. सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विजेता व उपविजेता टीमों को संयुक्त रूप से पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर के.पी. सोरेन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आपसी भाईचारे और स्वस्थ समाज निर्माण का आधार है। उन्होंने युवाओं से नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेल एवं शिक्षा को जीवन का लक्ष्य बनाने का आह्वान किया। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लगातार होने चाहिए ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। वहीं कृष्णा बास्के ने कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की है।

उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है तथा युवाओं में सकारात्मक सोच विकसित होती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा और ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करने का प्रयास जारी रहेगा। प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों, ग्रामीणों और युवाओं की उपस्थिति रही। पूरे आयोजन में खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए रोमांचक मुकाबले खेले। अंत में आयोजकों ने मुख्य अतिथियों सहित सभी खिलाड़ियों, अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं के नियमित आयोजन का संकल्प लिया।

“बिरसा मुंडा स्टेडियम बनेगा जिले की खेल प्रतिभाओं का केंद्र : मनोज कुमार चौधरी।

“बिरसा मुंडा स्टेडियम बनेगा जिले की खेल प्रतिभाओं का केंद्र : मनोज कुमार चौधरी।

सरायकेला-खरसावां

जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि बिरसा मुंडा स्टेडियम आने वाले समय में जिले की खेल प्रतिभाओं का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने सरकारी विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों तथा अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों से नियमित रूप से स्टेडियम में अभ्यास करने का आह्वान किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि जिला खेल पदाधिकारी ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

अपने संबोधन में मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, ईमानदारी, परिश्रम और सकारात्मक जीवन दृष्टि का माध्यम है। उन्होंने कहा कि जीत और हार खेल का स्वाभाविक हिस्सा हैं। जीत विनम्रता सिखाती है, जबकि हार अपनी कमियों को पहचानकर और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर अभ्यास, कठोर परिश्रम और मजबूत इच्छाशक्ति के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रतिभा जन्म से नहीं, बल्कि नियमित अभ्यास और अनुशासित मेहनत से विकसित होती है। जो खिलाड़ी मैदान में लगातार पसीना बहाता है, वही भविष्य में राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर पंचायत एवं जिला प्रशासन खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।

चौधरी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि पदक जीतने वाले ही नहीं, बल्कि पूरे समर्पण के साथ मैदान में उतरने वाले प्रत्येक खिलाड़ी सम्मान के पात्र हैं। खेल का सबसे बड़ा पुरस्कार बेहतर व्यक्तित्व, स्वस्थ शरीर और आत्मविश्वास का विकास है।
प्रतियोगिता का सफल आयोजन जिला फुटबॉल ओलंपिक संघ के सचिव दिलदार अंसारी के मार्गदर्शन में मैच रेफरी, शारीरिक शिक्षा शिक्षकों एवं आयोजन समिति के सदस्यों के सहयोग से संपन्न हुआ। आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रतियोगिता के परिणाम
सुब्रतो कप अंडर-17 बालिका वर्ग
प्रथम : गम्हरिया प्रखंड (केजीबीवी गम्हरिया)
द्वितीय : नीमडीह प्रखंड (केजीबीवी नीमडीह)
तृतीय : सरायकेला प्रखंड (केजीबीवी सरायकेला)
लिटिल चैंप्स फुटबॉल टूर्नामेंट (अंडर-12 बालक वर्ग)
प्रथम : चांडिल प्रखंड (यूएमएस गांगुडीह)
द्वितीय : कुचाई प्रखंड (यूएमएस कुचाई)
तृतीय : सरायकेला प्रखंड (यूएचएस तिलोपदा)
अंडर-12 बालिका वर्ग
प्रथम : चांडिल प्रखंड (यूएमएस बुढ़ालाखा)
द्वितीय : खरसावां प्रखंड (प्राथमिक विद्यालय खमारडीह)
तृतीय : कुचाई प्रखंड (यूएमएस कुचाई)

“18वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप” में मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां के विधायक दशरथ गागराई हुए शामिल।

“18वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप” में मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां के विधायक दशरथ गागराई हुए शामिल।

सरायकेला/आदित्यपुर

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एम टाइप दुर्गा पूजा मैदान में झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन और प्रवीण सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित त्रि-दिवसीय “18वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप” प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

उक्त कार्यक्रम के दूसरे दिन खिलाड़ियों का हौसला अफजाई के लिए मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए खरसावां के विधायक दशरथ गागराई। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खिलाड़ी जिला से लेकर स्टेट और स्टेट से लेकर देश तक खेलने के बाद पूरे दुनिया में बेहतर प्रदर्शन कर झारखंड और देश का नाम रोशन करें ।

वहीं इस कार्यक्रम के अवसर पर सेवानिवृत शिक्षिका राष्ट्रपति अवार्डी संध्या प्रधान, ईचागढ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ़ मलखान सिंह, आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व उप महापौर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह, किशन सोंथालिया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

22 वां एक दिवसीय डेढ़ लाख टंकियां फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रेम होटल एन एच 33 ने किया खिताब पर कब्जा।

22 वां एक दिवसीय डेढ़ लाख टंकियां फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रेम होटल एन एच 33 ने किया खिताब पर कब्जा।

सरायकेला/ईचागढ़

(मालखान महतो)
सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के टीकर हाईस्कूल मैदान में 22 वां एक दिवसीय डेढ़ लाख टंकिया फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नेताजी स्पोर्टिंग रेमता खुंटी एवं प्रेम होटल एन एच 33 के बीच खेला गया। प्रतियोगिता में प्रेम होटल एन एच 33 ने नेताजी स्पोर्टिंग रेमता खुंटी को पछाड़ कर खिताब पर कब्जा जमाया।

प्रथम विजेता टीम को डेढ़ लाख रुपए एवं ट्राफी , द्वितीय उप विजेता टीम को एक लाख 21 हजार रुपए एवं ट्राफी, तीसरे व चौथे स्थान पर रहे लालटु स्पोटिंग एवं डाक्टर स्पोर्टिंग चोगा को 25-25 हजार रुपए एवं ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। खेल का उद्घाटन राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव राष्ट्रीय गीत एवं झंडा फहराकर किया गया। आयोजन समिति आर एफसी क्लब टीकर के द्वारा खेल मैदान, दर्शक दीर्घा एवं मंच को दुल्हन जैसा सजाया गया था।

प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो, आजसू के केन्द्रीय महासचिव हरेलाल महतो, भाजपा नेता पाप्पु वर्मा आदि ने जनसमूह को संबोधित किया। मौके पर विधायक के भाई संजय महतो, प्रमुख गुरू पद मार्डी, खेल अध्यक्ष ललित मोहन घोष, सचिव दिवाकर कैवर्त, कोषाध्यक्ष गुरू दयाल शर्मा, अभिराम उरांव,बनमाली रजक, मुकेश गुप्ता, सुभाष महतो, अनिल सिन्हा, बासुदेव चटर्जी, श्यामापद, कार्तिक, परशुराम,खगेन्द्र प्रामाणिक,निमाई गोप, शक्ति महतो नरेंद्र गोप,मानिक घोष, राधानाथ, ताहिर अंसारी,फकीर प्रामाणिक, मधु गोप,भजोहरी महतो, मनोरंजन ठाकुर,फटीक गोराई, नकुल घोष, निर्मल गोराई आदि सदस्य उपस्थित थे।

साहिल स्पोर्टिंग ने गुलू स्पॉटिंग को हराकर जीता फाइनल।

साहिल स्पोर्टिंग ने गुलू स्पॉटिंग को हराकर जीता फाइनल।

सरायकेला/ईचागढ़


(मालखान महतो)
प्रखंड क्षेत्र के हाड़ात पीसीसी मैदान में एक दिवसीय फुटबॉल खेल का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें 16 टीम भाग लिया। प्रथम पुरस्कार साहिल सपोर्टिंग ने गुलु स्पॉटिंग को हराकर विजेता बना। प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹20000, द्वितीय पुरस्कार में ₹15000 तथा तृतीय तथा चतुर्थ पुरस्कार के रूप में 10000 के रूप में पुरस्कृत किए गए।

मुख्य अतिथि में ईचागढ़ विधानसभा के विधायक सविता महतो, ईचागढ़ उप प्रमुख दीपक कुमार साव उर्फ नेका साव, सोड़ो पंचायत का मुखिया नयन सिंह मुंडा, आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष गोपेश कुमार महतो आदि उपस्थित हुए।

ईचागढ़ के कुटाम में आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक सविता महतो।

ईचागढ़ के कुटाम में आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक सविता महतो।

सरायकेला/ईचागढ़


( मालखान महतो)

झारखंड विधानसभा सत्र के पूर्व रांची मे आयोजित विधायक दल की बैठक में शामिल होने जाने के क्रम में गुरुवार को ईचागढ़ प्रखंड के कुटाम में आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सविता महतो शामिल हुए। एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में एसबीसी प्रेमनगर की टीम ने सावित्री इंटरप्राइजेज को हराकर विजेता बना। प्रथम विजेता टीम को कमेटी द्वारा 40 हजार रुपए एवं उप विजेता टीम को 30 हजार रुपए नगद देकर पुरस्कृत किया।

इस दौरान विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। विधायक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की खिलाड़ी एकाग्रता के साथ खेल को खेलें निश्चित लक्ष्य की प्राप्ति होगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है , जरूरत है उसे निखारने का । उन्होंने कहा कि ईचागढ़ क्षेत्र फुटबॉल खेल के प्रसिद्ध है और आज भी फुटबॉल प्रतियोगिता काफी लोकप्रिय है।इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, अमित सिन्हा, युगल किशोर महतो, विजय कृष्ण महतो, अनिल सिन्हा समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

बेथल स्कूल क्लस्टर स्पोर्ट्स में बच्चोंने मनाया प्रतिभा का लोहा

बेथल स्कूल क्लस्टर स्पोर्ट्स में बच्चोंने मनाया प्रतिभा का लोहा

दर्जनों प्रतिभागियों को मिला पुरस्कार

पूर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

बेथल स्कूल क्लस्टर स्पोर्ट्स 2025 का आयोजन बेथल होम बेनाशोल के द्वारा जग्गनाथपुर के हेंदलजुड़ी बेथल होम परिसर में किया गया।इस क्लस्टर स्पोर्ट्स में जूनियर व सीनियर ग्रुप के गर्ल्स व ब्यॉज का दौड़, मेढक रेश, भाला फेंक,खो खो, कब्बडी,रिले रेस, फुटबॉल आदि खेल में बच्चों ने अपने खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। खिलाड़ियों ने जीत का परचम लहराकर अपने स्कूल का नाम रौशन किया।

इस प्रतियोगिता में बैथल मॉडल स्कूल मुसाबनी, चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर मुसाबनी, बैथल मॉडल स्कूल कुईलीसूता एवं बैथल होम स्कूल बेनाशोल के सैकड़ो बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बेथल मॉडल स्कूल के डायरेक्टर फादर लिविंगस्टन जोसेफ एवं बेथल होम स्कूल की प्रिंसिपल डेवोरा लिविंगस्टन द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। सभी चयनित खिलाड़ियों को फादर लिविंगस्टन जोसेफ, सीजी जॉय, किरण कुमारी, डेवोरा लिविंगस्टन व अन्य अतिथियों द्वारा मैडल,प्रमाण पत्र व कप देकर पुरस्कृत व सम्मानित किया गया।

भाला फेंक प्रतियोगिता के बॉयज ग्रुप में बैथल होम स्कूल के सकून सोरेन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैथल मॉडल स्कूल के देव कुमार ने द्वितीय एवं सीडीसी के शांतनु सोरेन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गर्ल्स ग्रुप में प्रथम सूता मार्डी, द्वितीय जामिया सोरेन, तृतीय सुहाना मुर्मु,मेढ़क रेस में प्रथम किसुन किस्कु, द्वितीय सुमंत टूडू,तृतीय सागेन सबर, बेथल मॉडल स्कूल की ब्यॉज टीम फुटबॉल का विजेता रहा।उप विजेता बेथल होम बेनाशोल की टीम रही। सीनियर ग्रुप में कबड्डी में बेथल मॉडल स्कूल की टीम विजेता व बेनाशोल होम की टीम उप विजेता रही। 200 मीटर दौड़ में प्रथम श्रीमती बास्के, द्वितीय सोनिया सोरेन व तृतीय मानसी कुमारी रही।जूनियर गर्ल्स खो खो में प्रथम बेथल मॉडल स्कूल की टीम व द्वितीय बेथल होम की टीम रही।जूनियर गर्ल्स कब्बडी में बेथल होम बेनाशोल की टीम ने बेथल मॉडल स्कूल की टीम को पराजित किया।जूनियर ब्यॉज खो खो में बेनाशोल होम की टीम विजेता रहा। आयोजन समिति द्वारा सभी खिलाड़ियों के लिए दोपहर का भोजन की व्यवस्था की गई थी।

    वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में रेड हाउस बना चैम्पियन-बच्चों ने मनाया प्रतिभा का लोहा

    वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में रेड हाउस बना चैम्पियन-बच्चों ने मनाया प्रतिभा का लोहा

    पूर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

      संत जोसेफ कान्वेंट हाई स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
      प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र एवं विद्यालय के पूर्व छात्र सह समाजसेवी अशोक अग्रवाल, प्रिंसिपल सिस्टर फ्रांसिस्का, अरुल मैरी आदि ने संयुक्त रूप से गुब्बारा व कबूतर उड़ाकर किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने विद्यालय का झंडा फहराया। रेड, ब्लू, ग्रीन, येलो हाउस के बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई ।मार्च पास्ट की अतिथियों ने सलामी ली।


      अतिथियों के सम्मान में बैंड की धुन पर स्कूली छात्र छात्राओं ने मार्च पास्ट कर सलामी दी।
      विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम योगा व भी प्रस्तुत किया गया। खेल कूद में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि सुनील चंद्र एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर एसडीएम सुनील चंद्र ने अपने संबोधन में कहा कि पढ़ाई के साथ – साथ खेलकूद भी जरूरी है। खेलकूद से मानसिक तनाव कम होता है और पढ़ाई में भी निखार आता है। उन्होंने इस बेहतरीन आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि यह विद्यालय बच्चों को हर क्षेत्र में हुनरमंद बनाने का काम कर रहा है जो काबिले तारीफ है। प्रतियोगिता में ओवरऑल रेड हाउस ने 136 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। ब्लू, ग्रीन, येलो हाउस ने क्रमशः 102 अंक प्राप्त कर द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का ओवरआल चैंपियन रेड हाउस एवं रनर अप येलो हाउस रहा। बॉयज ग्रुप में 800 मीटर दौड़ में अन्वेष कुमार प्रथम, मनवीर सिंह द्वितीय, ध्रुव मिश्रा तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में सिद्धांत सिंह प्रथम, अन्वेष कुमार द्वितीय,मोहम्मद रेहान तृतीय, 200 मीटर दौड़ में सिद्धांत सिंह प्रथम, सामोदीप दत्ता द्वितीय, रितेश सोरेन तृतीय स्थान प्राप्त किया। गर्ल्स के 600 मीटर दौड़ में सुष्मिता किस्कु प्रथम,मालती हांसदा द्वितीय, अफ़राह जमाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कई अन्य प्रकार के इवेंट का आयोजन किया गया। जिसमें चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।

      कार्यक्रम ये रहे उपस्थित-

      कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रिंसिपल सिस्टर फ्रांसिस्का,सिस्टर अरुल मैरी, सिस्टर जनित, सिस्टर अन्ना तिग्गा, लोयोला स्कूल चोईरा के सुपीरियर फादर जेरोमा केरकेट्टा, फादर रिचर्ड मिरांडा, फादर काशमर केरकेट्टा, फादर रिचर्ड डुंगडुंग, सीमा भगत, फादर अलेक्स, फादर इमानुएल होरो, सिस्टर कांति लारा इंदवार,सिस्टर मनिका, अन्ना हेम्ब्रम, सिस्टर माइकल, हिन्दोल चटर्जी,स्पोर्ट्स सह पी.टी मास्टर्स – हिमाद्रि भोल, अशोक सिंह यादव, प्रकाश शर्मा, राहुल महतो, कार्यक्रम का संचालन मिताली नाथ, शमा प्रसाद चौधरी सहित सैकड़ो की संख्या में अविभावक मौजूद थे।

      Design a site like this with WordPress.com
      Get started