जुगसलाई में संपत्ति से बेदखल करने की साजिश का मामला आया सामने।
जमशेदपुर/जुगसलाई
जुगसलाई के एम ई स्कूल रोड निवासी मालती देवी पति संजय प्रसाद नामक महिला द्वारा अपनी सगी बहन अनीता देवी पति वीरेंद्र कुमार साहू बाबाकुटी ,बागबेड़ा जमशेदपुर को पिता की संपत्ति से बेदखल करने की साजिश कर रही है तथा वह पैतृक संपत्ति स्वरूप में नक्शा विचलन कर बिना नक्शा पास के इमारत बनाने का काम कर रही है जो कि गैरकानूनी है।
साथ ही अपनी सगी बहन से बिना अनपति प्रमाण पत्र के भवन निर्माण करवा रही है जिसकी शिकायत अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम जमशेदपुर को दिया गया। साथ ही जुगसलाई नगर परिषद और जुगसलाई थाना को भी इसकी सूचना दी गई पर मालती देवी त्वरित रूप से भवन का निर्माण करा रही है इन पर अविलंब करवाई की जानी चाहिए।
नि:शुल्क कांवर यात्रा में शामिल होने वाले सोनारी के शिवभक्तों के बीच बंटा पहचान पत्र ।
यात्रा में जाने वाले शिवभक्त मेरे ऊपर कर रहे एहसान: विकास सिंह
पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर
आगामी 25 जुलाई को बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित होने वाली निःशुल्क कांवर यात्रा में सोनारी से शामिल होने वाले शिवभक्तों के बीच पहचान पत्र बाबा भूतनाथ मंदिर के प्रांगण में वितरण किया गया । सोनारी से नि:शुल्क कांवर यात्रा में शामिल होकर सुल्तानगंज जाने हेतु पुरूषों की तुलना महिलाओं की संख्या कहीं अधिक देखने को मिली ।
सोनारी के बाबा भूतनाथ मंदिर प्रांगण में पहचान पत्र वितरण के कार्यक्रम में पहुंचे संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने कहा की यात्रा में शामिल होने वाले सभी शिवभक्तों ने मेरे ऐसे अदने व्यक्ति के ऊपर भरोसा करके अपने परिवार को छोड़कर आठ दिन के लिए कईएक किलोमीटर दूर घर से जा रहे हैं ऐसे सभी शिवभक्तों ने एक बहुत बड़ा एहसान मेरे ऊपर करने का कार्य किया है विकास सिंह ने पंजीयन कराए सभी लोगों को पहचान पत्र देते हुए सुझाव देते हुए कहा की सभी लोग अपने घर से बैटरी वाली टॉर्च, और एक प्लॉस्टिक अवश्य लेकर जाए जिससे उन्हें बारिश और अंधेरे में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी ।
विकास सिंह ने सभी यात्रा में शामिल हो रहे कांवरियों को समय की पाबंदी का हवाला देते हुए कहा कि पूरा कार्यक्रम समय से तय किया गया है अगर तय समय में हम लोग गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंच पाएंगे तो आरक्षित किया हुआ ठहराव में रहने में तकलीफ होगी इसलिए सभी को समय से ही सब काम करने हैं । विकास सिंह ने बताया कि सोनारी के सभी कांवरिया बाबा भूतनाथ मंदिर में 25 तारीख को एकत्रित होकर एक साथ बस के माध्यम से मानगो पहुंचेंगे फिर मानगों से सभी लोग एक साथ सुल्तानगंज के लिए रवाना होंगे । विकास सिंह ने बताया कि रात्रि के समय पश्चिम बंगाल के पुरलिया जिले में स्थित गौशाला के प्रांगण में कांवरियों का रात्रि के अल्पाहार होगा । पहचान पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, आशुतोष सिंह, अरविंद महतो, किशोर बर्मन, सुनील कुमार सिंह , अजय लोहार मुख्यरूप से शमिल हुए।
बिल्डिंग गिरने की खबर मिलते ही आम आदमी पार्टी जमशेदपुर महानगर इकाई के आप नेता अभिषेक कुमार पहुंचे अस्पताल
जमशेदपुर
दिनांक 03/05/2025 को एमजीएम अस्पताल के बी ब्लॉक बिल्डिंग गिरने की खबर मिलते ही आम आदमी पार्टी जमशेदपुर महानगर इकाई के आप नेता अभिषेक कुमार अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ एमजीएम अस्पताल पहुंचकर मलवे में फंसे लोगों को निकालने में रिलीफ टीम को मदद किया। और आज दिनांक 04/05/2025 को एमजीएम अस्पताल पहुंचकर हादसे में जख्मी मरीज से मुलाकात की उनका हाल समझा साथ ही साथ अस्पताल के अधीक्षक मुलाकात की।
अभिषेक कुमार ने अस्पताल के अधीक्षक से मांग की हादसे के शिकार हुए सभी लोगों को मुआवजा जल्द से जल्द मिलनी चाहिए साथ ही साथ अस्पताल परिसर में जितने भी पुराने जर्जर इमारतें है उसे खाली करके उनकी मरम्मत की जाए मरीजो को नई इमारत और सुरक्षित जगह पर रखा जाए साथ ही साथ डिमना में बने नये अस्पताल में पानी की सुविधा जल्द से जल्द मुहैया कराई जाए।
इस कार्य में मुख्य रूप से संतोष भगत, अमरीक सिंह जख्मी, देवेंद्र सिंह, आशीष कुमार घोष, राजू सोनी, ऋषि ठाकुर व अन्य कई लोग मौजूद थे।
कृषि मंत्री जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर रैली तैयारी का समीक्षा की
जमशेदपुर
झारखण्ड सरकार की माननीय कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर पहुँची। जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने प्रोटोकॉल के तहत माननीय मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का स्वागत शाॅल, गाँधी टोपी एवं बुके प्रदान कर अभिनंदन किया।
बैठक को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संविधान बचाओ रैली का समीक्षा किया और सभी पदाधिकारी से कहा कि अगामी 6 मई को राँची में पुराना विधान सभा मैदान, धुर्वा में संविधान बचाओ रैली को मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महामंत्री के. सी. वेणुगोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी के. राजू , प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण संबोधित करेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए अधिक संख्या में कांग्रेसजन राँची पहुँचें तथा अपने नेता के भाषण को सुन कर लाभ उठाए। जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला के 18 प्रखण्ड क्षेत्र से हजारों की संख्या में प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, वरिष्ठ नेतागण, जिला पदाधिकारीगण, अग्रणी संगठन विभाग के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण बहुत उत्साह के साथ तैयारी कर रहे है। 6 मई को सुबह 7 बजे सभी कांग्रेसजनों को आमबगान मैदान साकची में पहुँचना है। जहाँ से सभी नेतागण काफिला के साथ राँची के लिए प्रस्थान करेंगे। जिलाध्यक्ष ने सभी प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, अग्रणी संगठन विभाग के चेयरमैन को बैनर, पोस्टर, झण्डा लेकर रैली में पहुँचें। कांग्रेस पार्टी सामाजिक संगठन, बुद्धिजीवी एवं आम नागरिकों को रैली में शामिल होने के लिए आग्रह करती है।
जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने माननीय मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के समक्ष जिला कांग्रेस के तरफ से प्रस्ताव रखा कि माननीय मंत्री के विभाग कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग से एक एक प्रतिनिधि का नियुक्ति कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच से करें। जिससे विभागों के कार्यों का प्रगति आप तक एवं जिला के आम जनता तक पहुँच सके। बैठक का संचालन उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने किया।
समीक्षा बैठक सह स्वागत कार्यक्रम में सर्वश्री आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, सामंता कुमार, जोसाई मार्डी, राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, रामलाल प्रसाद पासवान, जसवंत सिंह जस्सी, शमशेर खान मुसाबनी, मो शब्बीर ऊर्फ लालबाबू, गुलरेज अख्तर अंसारी, महिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, एनएसयुआई अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह, अखिलेश यादव, युवा कांग्रेस सन्नी सिंह, पप्पू शुक्ल, ज्योति मिश्र, राजकिशोर प्रसाद, मो. सगीर, दुर्गा प्रसाद, मृत्युंजय कुमार गुप्ता, अतुल गुप्ता, अमित पाण्डेय, रंजीत झा, विनोद यादव, इंतिखाब, बिरेंद्र पाण्डेय, राजा ओझा, अमित श्रीवास्तव, तपन दास, अमर कुमार मिश्र, कौशल प्रधान, मुन्ना मिश्र, रंजन सिंह, सुरज मुण्डा, हरिहर प्रसाद, राजकुमार वर्मा सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।
भवदीय संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी
एमजीएम अस्पताल की घटना को लेकर डालसा की टीम एमजीएम पहुंची , कहा : घायल एवं मृतक के परिजनो को हर संभव मदद किया जाएगा।
जमशेदपुर
डालसा के कार्यकारी अध्यक्ष माननीय सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर के मार्गदर्शन में डालसा की टीम ने एमजीएम अस्पताल एवं टीएमएच पहुंचे और घटना में जख्मी एवं मृतक के परिजन से मिले । डालसा टीम में शामिल माननीय बिमलेश कुमार सहाय, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रभारी), सीजेएम विशाल गौरव, एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव अभिषेक प्रसाद तथा प्रभारी न्यायाधीश सिद्धांत तिग्गा समेत कोर्ट स्टाफ और पीएलवी के साथ आज लगभग 09:45 बजे एम.जी.एम. अस्पताल का दौरा किया, जहां दिनांक 03-05-2025 को लगभग 03:20 बजे मेडिसिन वार्ड की छत गिरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी।
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद न्यायिक पदाधिकारियों ने उस जगह का अवलोकन किया और देखा कि सबसे ऊपरी मंजिल (द्वितीय मंजिला से लेकर भूतल तक की छत ढही हुई थी । इस दौरान एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर के अधीक्षक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जानकारी दिया गया कि तीन व्यक्ति व्यक्ति की उक्त हादसे में मृत्यु हो गई है और दो मरीज इलाजरत हैं जिनमें एक गंभीर रूप से जख्मी हो चुकी वृद्ध महिला को टीएमएच में रेफर किया गया है।
मृतकों में शामिल पहला व्यक्ति लुकास साइमन तिर्की, उम्र लगभग 61 वर्ष, निवासी गदरा, गोविंदपुर, पूर्वी सिंहभूम का है एवं दूसरा व्यक्ति डेविड जॉनसन, उम्र लगभग 70 वर्ष, निवासी स्ट्रेट माइल रोड, साकची, जमशेदपुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति श्रीचंद तांती, उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी तांती क्लब, सरायकेला खरसावां है । जो इलाज के दौरान दुर्भाग्य से मर गए तथा दो जख्मी व्यक्ति अर्थात् 1. सुनील कुमार, उम्र लगभग 48 वर्ष, निवासी ट्रैफिक कॉलोनी, परसुडीह, पूर्वी सिंहभूम और 2. श्रीमती रेणुका देवी, उम्र लगभग 72 वर्ष, जो अपने बेटे श्रीचंद तांती (मृतक) से मिलने आई थी, घायल हो गई। रेणुका देवी, उम्र 72 वर्ष, को बेहतर इलाज के लिए तत्काल टीएमएच भेजा गया है । जबकि सुनील कुमार एमजीएम अस्पताल में ही इलाजरत है । एमजीएम भ्रमण के दौरान डालसा टीम जख्मी व्यक्ति सुनील कुमार से मुलाकात की, जिन्होंने घटित घटना के बारे में विस्तार से बताया तथा उन्होंने यह भी कहा कि उनका समुचित इलाज किया जा रहा है । अब उनकी स्थिति बेहतर है। इसके बाद डालसा टीम टीएमएच भी गई, जहां जख्मी वृद्ध महिला श्रीमती रेणुका देवी से मिले, जो वर्तमान में क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती हैं तथा उनका इलाज चल रहा है। चूंकि मृतक तथा एक घायल के परिजन का पता नहीं चल पाया था, इसलिए पीएलवी नागेन्द्र कुमार एवं दिलीप जायसवाल की मदद से जमशेदपुर निवासी के दो मृतकों के परिजनों का पता लगाया गया तथा उन्हें घटना के बारे में विधिवत जानकारी दी गई। इसके अलावा मृतक श्रीचंद तांती तथा घायल रेणुका देवी में से एक सरायकेला-खरसावां जिले के हैं, इसलिए डालसा सरायकेला के सचिव एवं सरायकेला के पीएलवी मुकेश कुमार मिश्रा एवं फ़ागुराम महतो द्वारा उनके परिजनों का भी पता लगाया गया तथा उन्हें घटना के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही डालसा जमशेदपुर ने मृतक तथा घायल के परिजनों का पता लगाने, अस्पताल में आवश्यक कागजी कार्रवाई में मदद करने तथा दुर्भाग्यपूर्ण घटना के पीड़ितों के शवों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराने में हरसंभव प्रयासरत हैं।
वंहीं जमशेदपुर के पीएलवी नागेंद्र कुमार घटना के दिन यानी 03-05-2025 को एमजीएम अस्पताल में मौजूद भी रहे और देर रात तक घायल व्यक्तियों को बचाने में सक्रिय रूप से भाग लिया। वहीं मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रभारी) माननीय बिमलेश कुमार सहाय ने कहा कि दुर्घटना में जख्मी हुए मरीज और मृतकों के परिजनों को न्यायायिक प्रक्रिया के तहत हर संभव मदद दिलाया जाएगा ।
वहीं एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सुरिटेंडेंट डॉक्टर आर के मंधान एवं वाईस सुरिटेंडेंट डॉक्टर नकुल चौधरी ने डालसा टीम को बताया कि एमजीएम अस्पताल के मेडिसिन वार्ड के कॉरिडोर (बरामदे) की छत बहुत पूरानी होने के कारण ढह गई। उक्त बारमदे से सटे मेडिसिन वार्ड के कक्ष में काफी दिन से भर्ती 04 (चार) मरीजों को बेड आवंटित किया गया था। जिनके परीजन न के बराबर उनसे मिलने आया करते थे। कक्ष के बाहर सटे उक्त बरामदे में लैट्रिन / बाथरूम के लिए मरीजों का अक्सर बरामदे में आना-जाना लगा रहता था। बरामदा कक्ष के ठीक बाहर होने के उक्त मरीज दोपहर भोजन करने के पश्चात् बरामदे में बैठने/टहलने/लैट्रिन बाथरूम के लिए आये हुए थे। ठीक उसी बीच उक्त बरामदे के उपर का छत टूट कर गिरा। उस समय चार मे से 01 (एक) मरीज वहाँ से हट गये जिनके सिर में मामूली चोट लगी जिनका नाम सुनील कुमार उम्र 48 वर्ष है । यह मरीज डॉ० विकम मुर्मु के यूनिट में दिनांक 17.12.2024 से ईलाजरत हैं। परन्तु 03 (तीन) मरीजों की मलबा में दबने से मृत्यु हो गई। एक मृतक (श्रीचंद ताँती) को देखने के लिए उनकी माता श्रीमति रेनुका देवी, 72 वर्ष उस समय आई आई हुई थी, वह भी मलबे में दबकर द्वितीय तल पर फंस गई थी, उन्हें तत्काल अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा बाहर निकाला गया एवं उनको अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ईलाज शुरू किया। छत ढहने की वजह से ऑक्सीजन पाईप भी टूट गया था। इसलिए मरीज श्रीमति रेनुका देवी की स्थिति को देखते हुये एवं उनकी ऑक्सीजन की आवश्यकता के कारण उन्हें बेहतर ईलाज हेतु तत्काल टी०एम०एच० रेफर कर दिया गया, जहाँ उनकी स्थिति स्थिर है। डालसा टीम टीएमएच में भी जाकर मरीज की हालत एवं वहां की वस्तु स्थिति से अवगत हुए ।
ब्राह्मण के शौर्य और वीरता से ही अखंड विश्व का कल्याण संभव है – कमलकिशोर
जमशेदपुर
बिस्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति द्वारा भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया गया ।
उक्त कार्यक्रम की शुरुआत 21ब्राह्मण विप्रवर द्वारा विहंगम शंखनाद और स्वस्ति-वाचन के साथ हुई फिर भगवान श्री परशुराम जी की छाया चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित कर आरती हुई । कार्यक्रम में 31अभिभावक ब्राह्मण विप्र को जिनकी आयु करीब 80 वर्ष हुई है जो समाज का एक स्तंभ की भूमिका में अपने आप को समाजिक रूप से मजबूती प्रदान किया है , उन्हें ब्राह्मण गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया । वही ऋत्विक शांडिल्य को जो न्यायिक सेवा में उत्तीर्ण हो कर ब्राह्मण कुल का नाम रौशन कर शहर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में ब्राह्मण परिवार का गौरव बढ़ाया है उन्हें भी भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र दे उन्हें सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम की विशेषता पर समिति के संयोजक कमल किशोर ने बताया कि भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति का उद्देश्य ब्राह्मण परिवार को एकत्रित कर उनके दुःख सुख के साथ उनके वैसे जरूरतों को पूरा करना है जिससे उनके बच्चे शिक्षा ,स्वास्थ्य, और अन्यत्र व्यवस्थाएं इत्यादि शामिल है । इसके अलावे समिति शहर के वैसे ब्राह्मण विप्रवर को भी चिन्हित कर उन्हें समाज में उनके योगदान या उनके अनुभव को भी शामिल करने का कार्य करेगी और वैसे लोगो को सम्मानित कर उनके परिवार को भी सामाजिक कार्यों में रुचि पैदा करने का कार्य करेगी , साथ ही यह कार्यक्रम से बताने का प्रयास करते है कि ब्राह्मण एक मजबूत स्तंभ है । ब्राह्मण ही ब्रह्मर्षि है और ब्रह्मर्षि ही ब्राह्मण है क्योंकि भगवान परशुराम वंशी है । हमलोग और हमें एकजुटता के साथ समाज के उन्नति और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करना है क्योंकि हमारी मजबूती ही हमारी पहचान है और यह पहचान हमारे शौर्य और वीरता से हमारे तप त्याग और समर्पण से मिली है जो अखंड विश्व का कल्याण करना संभव करते है । कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका श्रद्धा दास और प्रेशा झा ,ने अपने सुमधुर आवाज में भजन गा कर सभी का मन मोह लिया ।
ब्राह्मण गौरव सम्मान पाने वाले पंडित डी के मिश्र , पंडित सरोज कुमार मिश्रा, पंडित चंद्रेश्वर खान, पंडित गणेश चंद्र झा, पंडित उमाकांत झा, पंडित चंद्रशेखर मिश्रा, पंडित नेम, पंडित राजकिशोर पांडेय, पंडित हरेंद्र मिश्रा, पंडित चंद्रयान मिश्रा, पंडित अवधेश मिश्रा, पंडित केशव तिवारी, पंडित नकुल तिवारी, पंडित शावरलाल शर्मा शामिल हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश शुक्ल, अनिल तिवारी,सुधांशु ओझा, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, विजय खान, नकुल तिवारी, आनंद बिहारी दुबे, ओमप्रकाश उपाध्याय, अप्पू तिवारी, मुन्ना चौबे, अरविंद पांडेय, संतोष जोशी, अरुण शुक्ला, पवन ओझा, सीपी शुक्ला, अंबुज ठाकुर, डीडी त्रिपाठी, तो ब्रह्मर्षि विकास मंच से विकास सिंह, दीपू सिंह , देवानंद सिंह, बबुआ सिंह, अनिल ठाकुर, प्रमोद राय जी मनु साही, धनंजय राय , मृत्युंजय जी, अमिताभ चटर्जी, वेदप्रकाश उपाध्याय, बिनोद उपाध्याय, रविशंकर तिवारी, अरुण पांडेय, शालिनी पांडेय, किरण ठाकुर, ब्यूटी तिवारी, विनीता मिश्रा, समेत अन्य मौजूद रहे ।
डॉक्टर अमरेश महतो का स्टार्टअप रंग लाया , 13 दिन में किसान स्ट्रॉयड मशरुम को जमीन पर उगाया , महीने में दो बार और सालों भर होती है खेती ।
जमशेदपुर
आटी पुआल मशरुम प्राईवेट लिमिटेड कंपनी वंदोवान के एमडी डॉक्टर अमरेश महतो का स्टार्टअप रंग लाया है । उन्होंने धान के पुआल से 13 दिन में ही स्ट्रॉयड मशरुम उगाने का सफल परीक्षण किया है । डॉक्टर महतो ने बताया कि जो पुआल छातु (मशरुम) सिर्फ बरसात के मौसम में होता था उसे जाड़ा एवं गर्मी के मौसम में भी मात्र 13 दिन में उगाया जा सकता है । उन्होंने कहा कि यह मशरूम महीने में दो बार और सालों भर किसी भी तरह के जमीन में उगाया जा सकता है । कम पूंजी , कम मेहनत और कम समय में किसान अधिक मुनाफा कमा सकते हैं ।
डॉक्टर महतो के मार्गदर्शन में सैकड़ों किसान इस नई तकनीक से खेती का कार्य शुरू किए हैं जो दूसरे किसानों से बेहतर काम कर रहे हैं । एन एच 33 स्थित चांदनी चौक से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित लुआबासा गांव के एक प्रगतिशील किसान शक्ति नाथ महतो ने बताया कि वह अपने दो बीघा जमीन में डॉक्टर अमरेश महतो के मार्गदर्शन में नई तकनीक से खेती कार्य शुरू किया है , जिसमें उन्होंने मशरुम पर विशेष फोकस किया है। शक्ति नाथ महतो ने बताया कि उनके जमीन में मात्र 12 से 13 दिन में ही मशरुम तैयार हो गया है । उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि डॉक्टर अमरेश महतो की नई खोज , किसानों की तक़दीर बदलने का काम कर सकती है । यह मशरूम मार्केट में 3 सौ से 4 सौ रुपए किलो तक बिकती है , जिसकी काफी डिमांड है और गुणवत्ता से परिपूर्ण है । शक्तिनाथ महतो ने मशरुम के साथ साथ नई तकनीक पर आधारित स्वीट पोटैटो एवं कसावा की भी खेती की है । शक्ति नाथ महतो के जमीन पर भ्रमण के दौरान डॉक्टर अमरेश महतो के साथ दीन बंधु ट्रस्ट के महासचिव नागेन्द्र कुमार भी उपस्थित थे।
एमजीएम अस्पताल में लावारिस वार्ड का छज्जा गिरने से 4 मरीज दबे, पहुंचे विधायक और अधिकारी
जमशेदपुर
शनिवार को साकची स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमजीएम) के मेडिसिन वार्ड का छज्जा टूटकर गिर गया. इस हादसे में एक महिला समेत तीन अन्य मरीज मलबे में दब गए. इनमें एक लावारिस मरीज भी शामिल था. दुर्घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया और सभी जख्मी मरीजों को मलबे से बाहर निकाला गया और इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया .
मरीजों की हालत गंभीर
घटना की जानकारी मिलने के बाद धालभूम एसडीओ शताब्दी मजूमदार, अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरके मंधान, उपाधीक्षक डॉ. नकुल चौधरी , सिविल डिफेंस के अधिकारी सुरेश प्रसाद, डालसा टीम से नागेन्द्र कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे. वार्ड से तत्काल बाकी मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया. मौके पर पहुंचे पुलिस और फायर बिग्रेड तथा सिविल डिफेंस की टीम ने रेस्क्यू अभियान में सहयोग दिया. घटना की सूचना मिलते ही विधायक पूर्णिमा दास ने इस हादसे को ‘घोर लापरवाही‘ करार देते हुए कहा कि हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल का दौरा किया था, लेकिन जर्जर भवनों की स्थिति पर ध्यान नहीं दिया गया.
मौसम की बदली स्थिति और बारिश ने राहत और बचाव कार्य में भारी बाधाएं उत्पन्न की. लेकिन इसके बावजूद, प्रशासन पूरी तन्मयता से रेस्क्यू कार्य में जुटा रहा . इस हादसे के बाद एमजीएम अस्पताल के जर्जर भवनों और उनकी देखभाल पर सवाल उठने लगे हैं. स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के सामने अब यह चुनौती है कि ऐसे भवनों की मरम्मत और सुरक्षा उपायों को लेकर ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके.
अभी भी मलबे में मरीजों के फंसे होने की आशंका
घटना की सूचना पाकर झामुमो नेता प्रमोद लाल एवं कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे सहित अन्य लोग भी एमजीएम अस्पताल पहुंचे और वस्तु स्थिति से अवगत हुए ।
6 मई को संविधान बचाओ रैली में पूर्वी सिंहभूम से हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे – जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी एवं बन्ना गुप्ता
जमशेदपुर
झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जिला स्तरीय तैयारी समिति की बैठक कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी एवं सम्मानित अतिथि पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने कहा कि हमारे भारत का संविधान बाबासाहेब डाॅ भीमराव अम्बेडकर जी ने रचा है। इस संविधान में युवा, महिला, सभी समाज, सभी जाति के लोगों को समाहित कर सभी के लिए बनाया है। वर्तमान में भाजपा के कारण मुल संविधान पर खतरा आ गई है। इसी उद्देश्य से आगामी 6 मई को राँची में पुराना विधान सभा मैदान के पास धुर्वा में सुबह 10:30 बजे से संविधान बचाओ रैली का वृहत आयोजन किया गया है।रैली में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, विशिष्ट अतिथि महामंत्री के सी वेणुगोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी के. राजू, सहित झारखण्ड के वरिष्ठ नेतागण रैली को संबोधित करेंगे। रैली का अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश करेंगे। संगठन स्तर जिला अध्यक्ष, सभी विधायक, सभी मंत्री, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक के अलावा संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारी, नेता, कार्यकर्तागणों को आमंत्रित किया जा रहा है।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आज हमारे नेता राहुल गाँधी ने जातीय जनगणना की बात सर्वप्रथम उठाया। जिसपर भाजपा को बाध्य होकर बिल लाना पडा और राहुल गांधी जी की जीत हुई है। हमारे नेता सभी की भागीदारी की बात करते है। आज भाजपा कांग्रेस नेताओं के साथ बदले की भावना से ग्रसित हो कर हमारे नेता सोनिया गाँधी, प्रतिपक्ष के नेता राहुल गाँधी को नेशनल हेराल्ड मामले में आरोप लगा कर परेशान करने का कार्य कर रही है। हर कदम पर संविधान को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। पूर्वी सिंहभूम जिले से एक एक पदाधिकारी दस दस लोगों के साथ राँची चलें और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुनने पहुँचें।
जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि जिले के 18 प्रखण्डों से हजारों-हजार कांग्रेस कार्यकर्ता संविधान बचाओ रैली में 6 मई को जमशेदपुर से रवाना होंगे।
भारत के संविधान लोकतांत्रिक मूल्यों, लोकतांत्रिक संस्थाओं एवम सामाजिक आर्थिक न्याय के आदर्शों पर मोदी सरकार द्वारा सीधे और सुनियोजित हमले किये जा रहे हैं। बैठक में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी नरसंहार में मृत लोगों के आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दिया।
बैठक में प्रखंड पर्यवेक्षक, प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, प्रखण्ड प्रभारी, मण्डल पर्यवेक्षक के उपस्थिति में प्रखण्डवार समीक्षा की गई। संगठन सृजन तथा राँची रैली में अधिक संख्या में पहुँचने के लिए सहमति बनाई गई। सभी कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एक साथ जमशेदपुर के आमबगान मैदान से सुबह 7:00 बजे 6 मई को राँची के लिए प्रस्थान करेंगे।
बैठक में अग्रणी संगठन विभाग के चेयरमैन भी शामिल हुए। बैठक में सर्वश्री जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, प्रदेश महामंत्री बिजय खान, प्रखण्ड पर्यवेक्षक राकेश तिवारी, रामलाल प्रसाद पासवान, प्रिंस सिंह, सामंता कुमार, महेंद्र मिश्र, ब्रजेन्द्र तिवारी, काल्टू चक्रवर्ती, अखिलेश सिंह यादव, बिजय यादव, गुलाम सरबर, के के शुक्ल, कमलेश कुमार पाण्डेय, प्रखण्ड अध्यक्ष में आशीष ठाकुर, शिशुलाल महत, ईश्वर कुमार सिंह, बबुआ झा, अतुल गुप्ता,राजेश कुमार, संजय घोष, धर्मा राव, सौरभ चटर्जी, मण्डल अध्यक्ष में अलि रजा खान, कैलाश रजक, पप्पु, नागेन्द्र प्रताप सिंह उज्जैन, अखिलेश सिंह, संजय शर्मा, फैयाज आलम अंसारी, नारायण डे, संजय कुमार, राजू गद्दी, मुन्ना मिश्र, लासा मुर्मू, विनोद यादव, गुरुपदो गोराई, जिला उपाध्यक्ष में राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह, शफीअहमद खान, शशी कुमार सिन्हा, मनोज झा, अंसार खान, प्रभात, जसवंत सिंह जस्सी, अरूण कुमार, संजय सिंह आजाद, संजय तिवारी, जिला महामंत्री में सुखदेव सिंह मल्ली, पप्पू शुक्ल, नरेन्द्र कुमार, सनातन भकत, हरिहर प्रसाद, अमर कुमार मिश्र, इंतिखाब, शाहनवाज खान, अजीत कुमार रंजीत सिंह, रंजीत झा, रविन्द्र शर्मा, राजकिशोर प्रसाद, राजीव मिश्र, राजा ओझा, अंकुश बनर्जी, जसवीर सिंह, जे एस बदरी, बिरेंद्र पाण्डेय, मीना नाग, वीणा नाग, एस आर के कमलेश, रविन्द्र मौर्या, राजकुमार वर्मा, एस पी सिंह, कौशल प्रधान, धीरज कुमार, त्रिनाथ, एम प्रमाणिक, शमशेर आलम, इरसाद हैदर, महिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, अजा विभाग चेयरमैन लखिंदर करुवा, पंचायती राज पवन कुमार बबलू, आरटीआई विभाग चेयरमैन कमलेश कुमार, सेवादल सुनील कुमार, एनएसयुआई अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह, युवा कांग्रेस सन्नी सिंह, एवं मनोज करूवा, तोता माहाली कल्पना सेन सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।
भवदीय संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी
जन समस्या के मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस संबंधित विभाग एवं पदाधिकारी का घेराव हर हाल में करेगी – आनन्द बिहारी दुबे
जमशेदपुर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस, पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर बिरसानगर प्रखण्ड कांग्रेस एवं मण्डल कमिटी के तत्वावधान में नुक्कड सभा का आयोजन बिरसानगर बाजार, दुर्गापुजा मंडप के निकट रविवार को प्रखण्ड अध्यक्ष संजय घोष के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। नुक्कड़ सभा में सर्वप्रथम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में घृणित आतंकी नरसंहार में मारे गये लोगों के लिए आत्मा के शांति हेतू प्रार्थना कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। नुक्कड़ सभा को मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने संबोधित करते हुए कहा कि देश में महंगाई चरम पर है। दैनिक उपभोग की हर वस्तू दोगुने, तीनगुने के भाव पर है। मध्यम और गरीब परिवार क्या खायेंगे, अब तो भाजपा सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर के मुल्य में 50रु बढा कर हर रसोई घर पर कहर ढा रही है। देश में दिनों दिन शिक्षित बेरोजगारों की संख्या बढ़ रही है। भारत सरकार और सार्वजनिक उपक्रमों से नौकरी के अवसर कम किये जा रहे है। रेलवे में लाखों भर्तियां रोक दी गई है। यह नौजवानों के साथ अन्याय है। भाजपा सरकार को देश की जनता माफ नही करेगी। मोदी सरकार महंगाई और बेरोजगारी से ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस पार्टी के मुख्य पत्र नेशनल हेराल्ड के सम्पति का गलत उद्देश्य से ईडी विभाग द्वारा अधिग्रहण करने तथा कांग्रेस नेता श्रीमती सोनिया गाँधी, प्रतिपक्ष के नेता राहुल गाँधी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण को नेशनल हेराल्ड मामले में आरोप पत्र दाखिल करवा रही है, जो अत्यंत ही अमर्यादित है।
जिला कांग्रेस ने विगत दिनों मोहरदा जलापूर्ति योजना के अनेकों विसंगतियों को लेकर जे एन ए सी कार्यालय पर प्रदर्शन किया है। पानी की गुणवत्ता सुधारने, पानी कनेक्शन के नाम पर अधिक राशि वसूली बंद करने, कुछ इलाके में पाईप लाइन बिछाने का मांग किया है। दस दिनों में सभी समस्या का समाधान नही होता है, तो जोरदार घेराव होगा। आप सभी हजारों की संख्या में जरुर पधारें। कांग्रेस पार्टी ने आगामी3 मई को संविधान बचाओ रैली राँची में आयोजित कर रही है। जिसमें आप सभी शामिल हो कर संविधान की रक्षार्थ सपथ लेने का साक्षी बनें। नुक्कड सभा में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश महासचिव विजय खाॅ ,सचिव सामंता कुमार, जसवंत सिंह जस्सी,अतुल गुप्ता ,रामलाल पासवान, सुखदेव सिंह मल्ली, सरजु शाह , जसबिर सिंह,जे. एस. बदरी, विनोद यादव, राजकुमार वर्मा, संजय तिवारी ,अजय शर्मा, हरिहर प्रसाद, सन्नी सिंह, रविंद्र मौर्या, दिपक कर्माकार, इत्यादि नेताओं ने सम्बोधित किया ।
झामुमो मानगो नगर समिति के पूर्व उपाध्यक्ष को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
जमशेदपुर
झामुमो के मानगो राज महल कार्यालय मे मानगो नगर समिति के पूर्व उपाध्यक्ष इस्लाम खान को फूल माला और शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया ।
पिछले दिनों शहर मे एक बड़ी घटना घटित हुई थी जिससे पूरे शहर का माहौल तनावपूर्ण हो गया था । उसी घटना के अनुसंधान मे इस्लाम खान को पूछताछ के लिए पुलिस के द्वारा डिटेन किया गया था, जैसे ही ये बात पार्टी के लोगों को पता चला तो तुरंत उमर खान, उज्जवल दास,मकसूद अंसारी,कन्हैया रजक,राजू अख्तर,विजय ठाकुर,दानिश राज, वाजिद अली, जगदीश पोद्दार, उमेश महतो, अजय तिर्की, ललित हो इत्यादि पूरे दलबल के साथ सभी लोग आरक्षी अधीक्षक(ग्रामीण) से मिल कर वार्ता की और इस्लाम खान के बारे में पूरी जानकारी दी । उसके बाद आरक्षी अधीक्षक (ग्रामीण) ने आश्वासन दिया कि हम लोग सिर्फ कुछ जानकारी लेना चाह रहे हैं । उसके बाद उनको छोड़ दिया जाएगा।
अंततः 24 घंटे के अंदर इस्लाम खान को प्रशासन ने छोड़ दिया , जिसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओ ने इस्लाम खान का भव्य रूप से स्वागत किया । इस मौके पर झामुमो नेता उज्जवल दास ने कहा कि हम लोग हर सुख दुख मे एक साथ हैं । वहीं नगर निगम समिति के पूर्व सचिव उमर खान ने कहा कि ऐसे मौके पर वरिष्ठ नेताओं के उदासीन रवैए से बहुत दुःख हुआ है और इस्लाम खान ने कहा कि ऐसे समय मे जो भी साथी मेरे साथ रहे उनका दिल से बहुत आभारी हूं।
सामाजिक संस्था समर्पण के द्वारा गर्मियों में पक्षियों के लिए जल और अन्न उपलब्ध कराई गई
गोलपहाड़ी में बेजुबान पक्षियों के लिए मिट्टी के कसोरो देकर जागरूकता अभियान का शुभारंभ किए
जमशेदपुर
सामाजिक संस्था समर्पण के तत्वाधान बढ़ती गर्मी को मध्य नजर रखते हुए पक्षियों के लिए जल और अन्न की व्यवस्था करने को लेकर गोलपहाड़ी मंदिर के समीप मिट्टी के कसोरो में पानी भरकर पक्षियों को पानी पिलाने एवं खाने के लिए धान, चावल जैसे अनाज देकर कार्य का शुभारंभ किया गया। इसके अलावे कई पेड़ों पर मिट्टी के कसोरो को लगाकर पक्षियों के लिए पीने का पानी एवं खाने के लिए चावल, धान कैसे अनाज की व्यवस्था की गई। तत्पश्चात स्थानीय लोगों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया गया।
इस मौके पर अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंहा, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह एवं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप से मिट्टी के कसोरो लगाकर इस अभियान का शुभारंभ किए। संस्था के सदस्यों के द्वारा अंग वस्त्र एवं मिट्टी का कसोरो देकर अतिथियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान गोल पहाड़ी मंदिर के ऊपर एवं आसपास कई स्थानों पर मिट्टी के कसोरो में पानी भरकर पक्षियों के लिए पानी एवं खाने के लिए चावल, धान जैसे अनाज उपलब्ध करवाकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया। कई स्थानों पर पक्षियों को खाने के लिए चावल, धान जैसे अनाज भी मिट्टी का कसोरो में रखकर आसपास के पेड़ पौधों में रखकर बांधा गया। मिट्टी के कसोरो संस्था के सदस्यों के द्वारा अपने हाथों से बनाया गया था।
इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंहा एवं पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कहां की गर्मियों के मौसम में पक्षियों को पानी नहीं मिलने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस कारण पक्षियों को पीने का पानी के लिए मिट्टी के कसोरो में पानी भरकर रखना और खाने के लिए अन्न अति आवश्यक है, ताकि प्यासी पक्षियों अपने दाना को खाकर पानी पीकर अपनी प्यास को बुझा सके। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि अपने-अपने छत के ऊपर एवं आसपास पक्षियों को पानी पीने के लिए मिट्टी के कसोरो को अवश्य रखें और इसके लिए पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाएं। संस्था के अध्यक्ष विभूति जेना ने संस्था के माध्यम से हर पंचायतों में जागरूकता अभियान के तहत मिट्टी के कसोरो लगाने की बात कहे हैं।
इस मौके पर अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंहा,पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के अलावे संस्था के अध्यक्ष विभूति जेना, सचिव कुमुद शर्मा, चन्दन, मनीषा शर्मा, सूरज, सोनू, हरप्रीत, श्रवण, शशि पांडेय, हरी कृष्णा, सूरज कुमार उपस्थित थे।