झामुमो मानगो नगर समिति के पूर्व उपाध्यक्ष को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

झामुमो मानगो नगर समिति के पूर्व उपाध्यक्ष को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

जमशेदपुर

झामुमो के मानगो राज महल कार्यालय मे मानगो नगर समिति के पूर्व उपाध्यक्ष इस्लाम खान को फूल माला और शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया ।

पिछले दिनों शहर मे एक बड़ी घटना घटित हुई थी जिससे पूरे शहर का माहौल तनावपूर्ण हो गया था । उसी घटना के अनुसंधान मे इस्लाम खान को पूछताछ के लिए पुलिस के द्वारा डिटेन किया गया था, जैसे ही ये बात पार्टी के लोगों को पता चला तो तुरंत उमर खान, उज्जवल दास,मकसूद अंसारी,कन्हैया रजक,राजू अख्तर,विजय ठाकुर,दानिश राज, वाजिद अली, जगदीश पोद्दार, उमेश महतो, अजय तिर्की, ललित हो इत्यादि पूरे दलबल के साथ सभी लोग आरक्षी अधीक्षक(ग्रामीण) से मिल कर वार्ता की और इस्लाम खान के बारे में पूरी जानकारी दी । उसके बाद आरक्षी अधीक्षक (ग्रामीण) ने आश्वासन दिया कि हम लोग सिर्फ कुछ जानकारी लेना चाह रहे हैं । उसके बाद उनको छोड़ दिया जाएगा।

अंततः 24 घंटे के अंदर इस्लाम खान को प्रशासन ने छोड़ दिया , जिसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओ ने इस्लाम खान का भव्य रूप से स्वागत किया । इस मौके पर झामुमो नेता उज्जवल दास ने कहा कि हम लोग हर सुख दुख मे एक साथ हैं । वहीं नगर निगम समिति के पूर्व सचिव उमर खान ने कहा कि ऐसे मौके पर वरिष्ठ नेताओं के उदासीन रवैए से बहुत दुःख हुआ है और इस्लाम खान ने कहा कि ऐसे समय मे जो भी साथी मेरे साथ रहे उनका दिल से बहुत आभारी हूं।

सामाजिक संस्था समर्पण के द्वारा गर्मियों में पक्षियों के लिए जल और अन्न उपलब्ध कराई गई

सामाजिक संस्था समर्पण के द्वारा गर्मियों में पक्षियों के लिए जल और अन्न उपलब्ध कराई गई

गोलपहाड़ी में बेजुबान पक्षियों के लिए मिट्टी के कसोरो देकर जागरूकता अभियान का शुभारंभ किए

जमशेदपुर

सामाजिक संस्था समर्पण के तत्वाधान बढ़ती गर्मी को मध्य नजर रखते हुए पक्षियों के लिए जल और अन्न की व्यवस्था करने को लेकर गोलपहाड़ी मंदिर के समीप मिट्टी के कसोरो में पानी भरकर पक्षियों को पानी पिलाने एवं खाने के लिए धान, चावल जैसे अनाज देकर कार्य का शुभारंभ किया गया। इसके अलावे कई पेड़ों पर मिट्टी के कसोरो को लगाकर पक्षियों के लिए पीने का पानी एवं खाने के लिए चावल, धान कैसे अनाज की व्यवस्था की गई। तत्पश्चात स्थानीय लोगों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया गया।

इस मौके पर अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंहा, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह एवं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप से मिट्टी के कसोरो लगाकर इस अभियान का शुभारंभ किए। संस्था के सदस्यों के द्वारा अंग वस्त्र एवं मिट्टी का कसोरो देकर अतिथियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान गोल पहाड़ी मंदिर के ऊपर एवं आसपास कई स्थानों पर मिट्टी के कसोरो में पानी भरकर पक्षियों के लिए पानी एवं खाने के लिए चावल, धान जैसे अनाज उपलब्ध करवाकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया। कई स्थानों पर पक्षियों को खाने के लिए चावल, धान जैसे अनाज भी मिट्टी का कसोरो में रखकर आसपास के पेड़ पौधों में रखकर बांधा गया। मिट्टी के कसोरो संस्था के सदस्यों के द्वारा अपने हाथों से बनाया गया था।

इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंहा एवं पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कहां की गर्मियों के मौसम में पक्षियों को पानी नहीं मिलने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस कारण पक्षियों को पीने का पानी के लिए मिट्टी के कसोरो में पानी भरकर रखना और खाने के लिए अन्न अति आवश्यक है, ताकि प्यासी पक्षियों अपने दाना को खाकर पानी पीकर अपनी प्यास को बुझा सके। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि अपने-अपने छत के ऊपर एवं आसपास पक्षियों को पानी पीने के लिए मिट्टी के कसोरो को अवश्य रखें और इसके लिए पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाएं। संस्था के अध्यक्ष विभूति जेना ने संस्था के माध्यम से हर पंचायतों में जागरूकता अभियान के तहत मिट्टी के कसोरो लगाने की बात कहे हैं।

इस मौके पर अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंहा,पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के अलावे संस्था के अध्यक्ष विभूति जेना, सचिव कुमुद शर्मा, चन्दन, मनीषा शर्मा, सूरज, सोनू, हरप्रीत, श्रवण, शशि पांडेय, हरी कृष्णा, सूरज कुमार उपस्थित थे।

बिना बंदोबस्ती के सरकारी जमीन पर चार क्रेशर उद्योग का अवैध संचालन हो रहा , डीसी से किया लिखित शिकायत

बिना बंदोबस्ती के सरकारी जमीन पर चार क्रेशर उद्योग का अवैध संचालन हो रहा , डीसी से किया लिखित शिकायत

जमशेदपुर

पूर्वी सिंहभूम जिला के पटमदा प्रखंड अंतर्गत ग्राम- गेरुआला, थाना- कमलपुर, अंचल- पटमदा के प्लॉट संख्या 306 खाता संख्या 480 जो कि सरकारी भूमी है, उसपर बिना सरकार से बंदोवस्ती प्राप्त किये हुए विगत नौ वर्षों से इसका औध्योगिक उपयोग करने तथा करोड़ों की सरकारी राजस्व की क्षति पहुंचाने की सूचना प्रकाश में आया है। इस संबंध में भुइंया सिनान पटमदा का रहने वाले एक व्यक्ति गौतम सिंह सरदार ने जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल को लिखित शिकायत पत्र जमा कर कहा है कि उपरोक्त भूमी पर कुल चार क्रेशर उ‌द्योग की स्थापना जिला खनन पदाधिकारी द्वारा इस भूमी के लिए जारी खनिज भंडारण अनुज्ञप्ति के आलोक में की गई है जिसके लिए राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद से स्थापना तथा परिचालन सहमती प्राप्त की गई है।

स्थापना सहमती के आलोक में राज्य विद्युत निगम ने इनको विद्युत कनेक्शन भी प्रदान किया है। इन उपक्रमों के द्वारा उपयोग में लाई जा रही इस सरकारी भूमी का मूल्य करोड़ों रुपये है। सरकारी नियम के अनुरूप उ‌द्योगों को सरकारी भूमी की बंदोवस्ती इसके सरकारी मूल्य के भुगतान की शर्त के साथ की जाती है । साथ ही इसके लिए कुल मूल्य का 5% कर के रूप में सालाना भुगतान भी करना पड़ता है। अतः निवेदन है कि इस सूचना की जाँच करने की कृपा की जाए और सही पाए जाने पर इन उपक्रमों से सरकारी राजस्व की वसूली ब्याज के साथ करने की दिशा में सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग किया है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया

जमशेदपुर

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में झारखण्ड सरकार के माननीय स्वास्थ्य सह खाद्य आपूर्ति विभाग के डाॅ इरफान अंसारी का स्वागत समारोह का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में आयोजित हुआ। सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने प्रोटोकॉल के तहत अंगवस्त्र, गाँधी टोपी एवं बुके प्रदान कर स्वागत किया।
स्वागत समारोह में जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं नें बढ़ चढ़कर कर स्वागत किया।


स्वागत समारोह को जुगसलाई विधान सभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय मंगल कालिंदी ने कहा कि गठबंधन सरकार में मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री जनहित के कार्य कर आम जनता को मदद पहुँचाने का कार्य कर रहे है। स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य विभाग का सराहनीय कार्य कर रहे है।
वरिष्ठ नेता सह सांसद राज्यसभा डाॅ प्रदीप कुमार बलमुचू ने भी माननीय स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता के समस्याओं का समाधान करने में अग्रसर रहें।


मुख्य अतिथि माननीय मंत्री स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति विभाग डाॅ इरफान अंसारी ने जिला कांग्रेस द्वारा स्वागत किये जाने पर आभार व्यक्त किया। जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे विभाग स्वास्थ्य, चिकित्सक शिक्षा, आपदा प्रबंधन, खाद्य आपूर्ति विभाग का जिला में आम जनता के सहयोग और मुझे फीडबैक के लिए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे से आग्रह है कि विभागवार एक एक निष्ठावान प्रतिनिधि अनुशंसित कर भेजे।


माननीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता संविधान के रक्षार्थ सजग रहे। भाजपा के उकसावे में सांसद निशिकांत दुबे ने भारतीय संविधान का हत्या कर रहें है। भाजपा नकारात्मक माहौल फैला रही है।
मंत्री के रूप में मेरा धर्म है सभी का भला करना और मैं दिन रात सेवा दे रहा हूँ।


इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने घाटशिला अनुमण्डल अस्पताल में ब्लड बैंक, चिकित्सक की कमी, पोस्टमार्टम हाऊस का स्थापना, जुगसलाई अस्पताल का सुधार सहित अनेको मामले माननीय मंत्री के संज्ञान में लाया गया।


स्वागत समारोह का संचालन संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ने किया।


इस अवसर पर राजकिशोर यादव, शफीअहमद खान, रामलाल प्रसाद पासवान, शशी कुमार सिन्हा, रेयाज खान, ब्रजेन्द्र तिवारी, जसवंत सिंह जस्सी, महामंत्री सुखदेव सिंह मल्ली, अपर्णा गुहा, गुलरेज अख्तर अंसारी, इंतिखाब, कमर रजा खान, ज्योति मिश्र, मनोज उपाध्याय, रंजीत सिंह, अजय मंडल, रविंद्र शर्मा, पप्पू शुक्ल, राजा ओजा,
प्रदेश महामंत्री परविंदर सिंह, प्रदेश सचिव में सामंता कुमार, राकेश कुमार तिवारी, के. के. शुक्ल, एल बी सिंह, ज्योतिष यादव, प्रखण्ड अध्यक्षगण में आशीष ठाकुर, अतुल गुप्ता, कैसर आलम, डाॅ मनोज कुमार महतो, मण्डल अध्यक्ष में राजनारायण यादव, जे एस बदरी, महिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, सुरज मुण्डा, कुमार गौरव, सुशील घोष, सन्नी सिंह, सचिन कुमार सिंह, सेवादल सुनील कुमार, फरहत बेगम, भोला यादव, मो नौशाद, रईस रिजवी छब्बन, राजा सिंह राजपूत, सुल्तान अहमद, मो सगीर

खनन विभाग द्वारा पटमदा थाना में की गई प्राथमिकी को रद्द करने और जप्त की गई मशीन को मुक्त करने को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपा

खनन विभाग द्वारा पटमदा थाना में की गई प्राथमिकी को रद्द करने और जप्त की गई मशीन को मुक्त करने को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपा

जमशेदपुर

जिला खान निरीक्षक के द्वारा MM (DR) Act, 1957 तथा Mines Act, 1952 के प्रावधानों की अवहेलना करके पटमदा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा पोखर खोदने के लिए भाड़े पर लाई गई मशीन को असंवैधानिक तरीके से जप्त किया गया है।

इस मामले को लेकर सुभाष कुमार शाही ने जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल को ज्ञापन देकर प्राथमिकी को रद्द करने और जब्त की गई मशीन को मुक्त करने की गुहार लगाई है। श्री शाही ने ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया है कि जिला खान निरीक्षक द्वारा की गई इस पूरी कार्यवाही को MM (DR) Act, 1957 के विरुद्ध तथा JMMC Rules, 2004 के नियम 3 के अनुरूप नहीं मानते हुए MM (DR) Act की धारा 21 तथा 22 के प्रभावों से मुक्त कार्यवाही घोषित करते हुए दर्ज प्राथमिकी को रदद् करने की न्यायालय को अनुशंशा करने की मांग किया है। श्री शाही ने कानून का हवाला देते हुए कहा है कि विधान सभा से पारित एवम महामहिम राज्यपाल के अनुमोदन से राज पत्र में प्रकाशित JMMC Rules, 2004 यथा संशोधित के नियम 3 में राज्य सरकार के द्वारा यह स्पट कहा गया है कि इस नियमावली में प्रस्तावित किसी भी नियम का अनुपयोग MM (DR) Act, 1957 के प्रावधानों, इसके तहत बनाई गई केंद्रीय नियमवालियों के प्रावधानों, Mines Act, 1952 के प्रावधानों तथा इसके तहत बनाये गए नियर्मी के प्रावधानों एवम बिहार गौण/लघु खनिज (समानुदान) नियमावली, 1972 के प्रावधानों के अनुरूप की जाने वाली किसी भी कार्यवाही को प्रभावित नहीं कर सकती है। MM (DR) Act, 1957 की प्रस्तावना से यह स्पस्ट है कि संविधान में सातवी अनुसूची की केंद्रीय सूची के क्रमांक 54 से प्राप्त शक्तियों के अनुरूप भारत सरकार द्वारा इस अधिनियम को सरकार के अधिकार के खनिजों के नियमन तथा विकास के लिए अधिनियमित किया गया है।
उन्होंने ज्ञापन में उल्लेख करते हुए कहा कि संविधान की सातवी अनुसूची की राज्य सूची के क्रमांक 23 में प्रस्तावित प्रावधानों से यह स्पस्ट है कि राज्य सरकार के द्वारा खनिजों का नियमन तथा विकास सिर्फ वैसे अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप किया जा सकेगा जिसे संसद के द्वारा खान एवम खनिजों के नियमन तथा विकास के लिए अनुमोदित किया गया है। केंद्रीय सूची तथा राज्य सूची के प्रावधानों से तथा JMMC Rules, 2004 के नियम 3 से यह स्पस्ट है कि संसद के द्वारा MM (DR) Act, 1957 के तहत अनुमोदित प्रावधार्नी के विरुद्ध खनिजों का नियमन तथा विकास राज्य सरकार अथवा उसके पदाधिकारियों द्वारा नहीं किया जा सकता है।


अतः MM (DR) Act, 1957 में प्रस्तावित mineral तथा minor mineral की परिभाषा से यह स्पस्ट है कि इस अधिनियम में जहाँ भी mineral शब्द का उपयोग हुआ है उसे minor mineral के लिए नहीं समझा जा सकता है। MM (DR) Act, 1957 की धारा 5 (2) में प्रस्तावित प्रावधानों से यह भी स्पस्ट है कि इस अधिनियम के तहत सिर्फ वैसी भूमी को ही खान के रूप में खनन कार्य के लिए नियमित किया जा सकता है जिसमें उपलब्ध खनिज में वैसे खनिज तत्वों का उनके लिए भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानको के अनुरूप होना राज्य सरकार के द्वारा प्रमाणित किया गया है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानों के अनुरूप खनिज तत्वों को धारित करने वाले खनिजों को MM (DR) Act, 1957 की धारा 10 तथा 11 में minerals vest in government कहा गया है। MM (DR) amendment Act 56 of 1972 के statement of objects and reason की कंडिका (viii) में भारत की संसद ने राज्य सरकारों को अपने निजी अधिकारों का उपयोग करके अर्थात राज्य सूची के प्रावधानों के अनुरूप, अपने पदाधिकारियों को ऐसा अधिकार देना कहा गया है जिससे कि वे वैसी भूमी में MM (DR) Act, 1957 के प्रभाव वाले खनिजों की खोज कर सकें जिस भूमी में ऐसी किसी भी प्रमाणिक खोज के पहले खनिज लोगों के निजी अधिकार का है। भारत सरकार के द्वारा सरकार के अधिकार के खनिजों की खोज के लिए MM (DR) Act, 1957 की धारा 5(2) (a) के अनुरूप नियमों तथा प्रक्रियाओं को The Minerals (Evidence of the Mineral Contents) Rules, 2015 के रूप में प्रकाशित भी किया गया है। चूंकि MM (DR) Act, 1957 की प्रस्तावना यह स्पस्ट करती है कि इस अधिनियम को सिर्फ सरकार के अधिकार के खनिजों के लिए अधिनियमित किया गया है इस अधिनियम के तहत सिर्फ वैसे लघु खनिजों को नियमित किया जा सकता है जिनको भारत सरकार ने इसकी धारा 3(e) से प्राप्त शक्तियों के तहत राज पत्र प्रकाशित करके अधिसूचित किया है। बिहार गौण/लघु खनिज नियमावली, 1972 का गठन राज्य सरकार के द्वारा MM (DR) amendment Act 56 of 1972 से संसद द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में किया गया है और इसी के अनुरूप कार्यवाही करने के लिए JMMC Rules, 2004 में minerals vest in private persons को इसकी अनुसूची 2 में प्रकाशित किया गया है। राज्य सरकार ने MM (DR) Act, 1957 की धारा 23 (C) से प्राप्त शक्तियों का उपयोग करके The Jharkhand Minerals (Prevention of Illegal Mining, Transportation and Storage) Rules, 2017 का गठन सरकार के अधिकार में समाहित कुछ खास खनिजों के लिए किया है। इसमें दी गई खनिज (mineral) की परिभाषा के अनुरूप इसका प्रभाव उन सभौ खनिजों पर है जिनको mineral की परिभाषा में specify नहीं किया गया है। इसका अवलोकन यह दर्शता है कि इसका प्रभाव MM (DR) Act, 1957 की धारा 3 (e) में प्रकाशित building stone, ordinary gravels, ordinary sand (other than used for specified purposes) and ordinary clay पर नहीं है। EP Act, 1986 के तहत भारत सरकार द्वारा जारी पर्यावरणीय अधिसूचना EIA Notification, 2006 पर्यावरणीय सहमति सिर्फ वैसे mining projects पर प्रभावी करती है जिनमें किया जाने वाला उपक्रम Mine में किया जाने वाला उपक्रम है अर्थात जिसे Mines Act, 1952 की धारा 3 के अनुरूप Mines Act के प्रभावों से मुक्त नहीं किया गया है और जिन पर Mines Act, 1952 की धारा 16 प्रभावी है।

रामनवमी विसर्जन जुलूस में सिविल डिफेंस लगाया सहायता शिविर।

रामनवमी विसर्जन जुलूस में सिविल डिफेंस लगाया सहायता शिविर।

जमशेदपुर

नागरिक सुरक्षा जमशेदपुर के उप नियंत्रक सह धालभूम एसडीओ शताब्दी मजुमदार के निर्देश पर रामनवमी विसर्जन जुलूस में पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न चौक चौराहों एवं नदी घाट पर फर्स्ट एड कैम्प लगाया गया और रामनवमी विसर्जन जुलूस में लोगों की सहायता किया गया । इस दौरान मानगो गोलचक्कर, मानगो स्वर्णरेखा नदी घाट, साकची गोलचक्कर, कदमा रानकिणी मंदिर के समीप , खड़कई दो मुहानी नदी घाट आदि जगहों में सिविल डिफेंस के स्वयं सेवकों एवं गोताखोर बंधुओं ने निः स्वार्थ भाव से कैम्प लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे ।

सेवा देनेवालों में मुख्य रूप से सिविल डिफेंस के प्रधान सहायक सुरेश प्रसाद , चीफ वार्डेन अरुण कुमार, डिप्टी चीफ वार्डेन दया शंकर मिश्रा, दिलीप कुमार त्यागी ,रोहित कुमार ,राहुल कुमार , नागेन्द्र कुमार, सदानंद महतो, उत्तम चक्रवर्ती, विजय कुमार, एस एन सिंह ,दयाशंकर सिंह , हिरा लाल गुप्ता , अरविन्द कुमार , प्रेम दीक्षित ,मनिष कुमार गुप्ता ,सुरेन्द्र प्रसाद , उमेशकुमार , गौरव कुमार , देवाशीष, गणेश धीवर (गोताखोर ) , साधन धीवर (गोताखोर), जगदीश धीवर (गोताखोर) , देवेन्दु मंडल , हरिधीवर (गोताखोर) ,नयन चौवर (गोताखोर) , ज्योति कुमार साहू , राजेश कुमार मिश्रा समेत अन्य की सार्थक भूमिका रही।

रामनवमी के अवसर पर कुशवाहा संघ ने मानगो चौक में लगाया सहायता शिविर।

रामनवमी के अवसर पर कुशवाहा संघ ने मानगो चौक में लगाया सहायता शिविर।

जमशेदपुर


विजयदशमी के पावन अवसर पर विसर्जन अखाड़ा जुलूस में कुशवाहा संघ ने मानगो चौक के पास भक्तजनों की सेवा में सहायता शिविर लगाया । इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच चना गुड़ शरबत और ठंडा जल का वितरण किया गया । कार्यक्रम का नेतृत्व कुशवाहा संघ युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राम कुमार द्वारा किया गया।

वहीं मौके पर जिला अध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि रामनवमी विसर्जन जुलूस में कुशवाहा साथियों द्वारा राहगीरों और झंडा विसर्जन जुलूस में शामिल सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच शीतल जल , शरबत, गुड़ , चना का वितरण कर सनातन परंपरा का निर्वाह किया गया। इस दौरान गर्मी के बीच इस सहायता शिविर ने लोगों को न केवल राहत दी , बल्कि रामनवमी के पावन पर्व को सेवा के माध्यम से मनाने का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

इस मौके पर कुशवाहा संघ जमशेदपुर के अध्यक्ष शिवकुमार भगत , सचिव राम कुमार सिंह, ट्रस्टी गोपाल प्रसाद ,गनौरी प्रसाद, राहुल कुमार ,जीतू ,गणेश , पप्पू ,अनिल , अर्जुन ,दीपक मेहता, अतुल आनंद , डॉ उपेंद्र कुशवाहा, त्रियोगी सिंह , परशुराम , किशोरी समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे । सभी लोगों को कुशवाहा संघ की ओर से अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर में वर्चुअल विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन, लीगल लिट्रेसी क्लब का किया गया उद्घाटन

डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर में वर्चुअल विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन, लीगल लिट्रेसी क्लब का किया गया उद्घाटन

जमशेदपुर

झालसा रांची के निर्देशानुसार डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के तत्वाधान में वर्चुअल विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राज्य के अन्य 72 स्कूलों के साथ वर्चुअल माध्यम से न्यायिक साक्षरता क्लब का उद्घाटन भी किया गया। शिविर के माध्यम से स्कूली बच्चों को विधिक जागरूकता की महत्ता के बारे में बताया गया । साथ ही बाल विवाह, बाल श्रम, बाल उत्पीड़न और पोस्को एक्ट जैसे गंभीर मुद्दों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की गई।

उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर के न्यायिक पदाधिकारी आर एस पांडेय उपस्थित रहे। वहीं अन्य विशिष्ठ लोगों में लीगल डिफेंस कौंसिल के चीफ विदेश सिन्हा,कौंसिल के सहायक सदस्यों में अधिवक्ता योगिता कुमारी,अभिनव कुमार श्रीवास्तव,अंकित प्रताप कुंवर,पवन कुमार तिवारी, डालसा असिस्टेंट रवि मुर्मू, डीएवी स्कूल के सुपरवाइजरी हेड सह शिक्षक प्रतिनिधि ओम प्रकाश पाठक उपस्थित थे। वहीं पीएलवी के रूप में मुख्य रूप से नागेन्द्र कुमार, प्रकाश मिश्रा, प्रभात कुमार सरदार, सुबोध कुमार, अनील कुमार शर्मा , शिव रजक सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान न्यायिक साक्षरता की आवश्यकता पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया और बताया गया कि यह समाज के हर वर्ग के लिए जरूरी है, तथा बच्चों के माध्यम से यह संदेश पूरे देश में फैल सकता है।
इसके अलावा बहरागोड़ा डीएवी स्कूल में भी लिट्रेसी क्लब का उद्घाटन किया गया और स्कूली बच्चों के बीच विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बहरागोड़ा में घाटशिला व्यवहार न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारी श्री विकास कुमार भगत बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे । साथ ही पैनल लॉयर्स में सुबोध हेमब्रम, सुनील सीट, डालसा सहायक अलंकार तामड़िया, डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल मुकेश कुमार एवं पीएलवी में आनंद साव, राजेश प्रहराज, राजा भोज, मुना हांसदा आदि उपस्थित थे ।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीम सिंह मुंडा का निधन।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीम सिंह मुंडा का निधन।

जमशेदपुर

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीम सिंह मुंडा का मंगलवार की सुबह जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में निधन हो गया.

मिली जानकारी के अनुसार भीम सिंह मुंडा गले के कैंसर से ग्रसित थे. उनका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था. कुछ दिनों पूर्व ही भीम सिंह मुंडा को दिल्ली से जमशेदपुर लाया गया था। ठीक नहीं होने के कारण उन्हें जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में दो दिन पूर्व इलाज के लिए भर्ती किया गया था. जहां उन्होंने मंगलवार सुबह अंतिम सांस ली.

उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास ने अपने पुरे परिवार के साथ किया मतदान।

उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास ने अपने पुरे परिवार के साथ किया मतदान।

लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें: रघुवर दास

जमशेदपुर

विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया सुबह 7:00 से ही प्रारंभ हो चुकी है और मतदाता अपने-अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्र पहुंचकर लंबी कतार लगाकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं इस मतदान प्रक्रिया के क्रम में उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के तहत हो रहे मतदान में हिस्सा लेने जमशेदपुर पहुंचे जहां उन्होंने जमशेदपुर के भालुबासा स्थित हरिजन उच्च विद्यालय मतदान केंद्र पर उन्होंने सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में तिलक पुस्तकालय में शोक सभा का किया आयोजन

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में तिलक पुस्तकालय में शोक सभा का किया आयोजन

जमशेदपुर

जिला कांग्रेस कमेटी ने 24 घण्टे के लिए पार्टी का झंडा आधा झुकाया और सारे राजनैतिक कार्यक्रम रद्द कर दिवंगत रतन टाटा जी को श्रद्धांजलि दी। जिला अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा कि इस लौहनगरी के लिए स्व रतन टाटा न केवल एक उद्योगपति थे बल्कि वे प्रत्यक्ष रूप से हमारे अन्नदाता थे।


टाटा नैनो कार लॉन्च करने का उनका महान निर्णय कोई सोच-समझकर लिया गया व्यवसायित निर्णय नहीं बल्कि भारत के मध्य वर्गीय परिवारों के लिए सुरक्षित और आरामदायक परिवहन प्रदान करने का एक भावुक व मानवीय उद्देश्य था। अंतर्राष्ट्रीय मोटर कंपनी जैगुआर, लैंड रोवर इत्यादि का अधिग्रहण न केवल उनका व्यावसायिक निर्णय था बल्कि उनके प्रचंड देशभक्ति का प्रतीक भी था। फोर्ड कंपनी के मालिक को भी उन्होंने करारा जवाब देते हुए अपने दृढ़ संकल्प से यह साबित कर दिखाया था की विश्व में कोई ऐसा कार्य नहीं जो एक भारतीय नहीं कर सकता है।


टाटा समूह को न केवल एक व्यापारिक समूह के रूप में जाना जाता है, बल्कि उन्हें व्यवसाय में भी मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देने के लिए जाना जाता है एवं संभवतः टाटा की विरासत के अंतिम ध्वज वाहक स्व रतन टाटा हीं थे। उनके दुखद निधन से हर इंसान दुखी है और इस ऎतिहासिक विरासत को लेकर चिंतित है। आज उनके स्वर्गवास से हम सभी ने एक अभिभावक स्वरुप व्यक्तित्व को खो दिया। दुःख के इस घड़ी में आज पूरा जिला कांग्रेस कमिटी शोकाकुल है और स्व रतन टाटा जी को अंतिम विदाई देते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती है। आज भले ही स्व रतन टाटा जी हमारे बिच नहीं रहे मगर हर जमशेदपुर वासी के लिए वे सदैव अमर रहेंगें।


श्रद्धान्जली अर्पित करने वालों में सर्वश्री आनन्द बिहारी दुबे,अशोक चौधरी , रियाजुद्दीन खान,ब्रजेन्द्र तिवारी , अशोक सिंह,ज्योति मिश्र, रिशी मिश्रा, सन्नी सिंह,अमरजीत नाथ मिश्र,निखिल तिवारी , गौरव कुमार,जसवंत सिंह जस्सी, रंजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए।

सेंट्रल गवर्नमेंट का आदेश का हो रहा है उलंघन है और जिला प्रशासन है खामोश।

सेंट्रल गवर्नमेंट का आदेश का हो रहा है उलंघन है और जिला प्रशासन है खामोश।

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

धड़ल्ले से चल रहा है डीटीओ और एमवीआई ऑफिस में आम जनता को लूटने का काम।

कहीं अवैध बालू की कालाबाजारी कहीं शराब की कालाबाजारी तो कहीं जुए जैसे अवैध कारोबार की कालाबाजारी यह लगातार जिले में बदस्तूर जारी है.वहीं अब आरटीओ और मोटर वहान निरीक्षक के द्वारा कालाबाजारी।

ताजा मामला जमशेदपुर के साकची पुराने कोर्ट में स्थित डीटीओ और मोटर यान निरीक्षक के ऑफिस का है जहां पर जमशेदपुर के साकची पुराने कोर्ट में स्थित डीटीओ और मोटर यान निरीक्षक के ऑफिस में आम जनता को खुलेआम दिनदहाड़े लूटने का कारोबार दलालों के माध्यम से चल रहा है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार लाइसेंस से लेकर के कोई भी विभाग से संबंधित काम बिना पैसे का नहीं हो सकता है। इसके लिए चिन्हित दलालों का ऑफिस के माध्यम से रखा गया है। और बड़ी ही सावधानि से आम जनता से लूटे हुए पैसे उनके द्वारा अधिकारियों तक पहुंचाया जाता है। महीने के करोड़ों रुपया आखिर किन सफेद पोश के हाथों में जाता है कौन है सफेद पोस जिनके इशारों पर यह कालाबाजारी का कार्य किया जा रहा है। आखिर खुफिया एजेंसी उनके पीछे क्यों नहीं लग रही है । इनके पास आय से अधिक संपत्ति होने की संभावना है।

वहीं आम जनता ने वरीय पदाधिकारी से निवेदन किया है कि दलालों के माध्यम से जो आम जनता का पैसा इन डकैतों द्वारा लूट जा रहा है उन्हें यथाशीघ्र बंद करने की कृपा करें। और इन कालाबाजारी करने वाले सफेद पोस पर उचित कार्यवाही करें।

Design a site like this with WordPress.com
Get started