जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर सरायकेला खरसावां में आयोजित रोजगार मेला-2023 का माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन ने किया उद्घाटन

जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर सरायकेला खरसावां में आयोजित रोजगार मेला-2023 का माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन ने किया उद्घाटन

सरायकेला

रोजगार मेले में विभिन्न निजी संस्थानों द्वारा लगाए गए स्थलों का माननीय मंत्री ने किया निरीक्षण, रिक्त पदों पर नियम अनुसार स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर नियुक्त करने के दिए निदेश

स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने हेतु सरकार प्रयासरत, योजनाओं का लाभ लें सरकार के प्रयास को सफल बनाएं युवा- माननीय मंत्री

सरकार के उद्देश्यों को पूर्ण करने में निजी संस्थान का सहयोग अपेक्षित, नियोजन नीति नियमावली के आधार पर स्थानीय को प्राथमिकता दे निजी संस्थान- माननीय मंत्री

रोजगार मेला में हुए 2100 रजिस्ट्रेशन, 1118 आवेदन हुए शॉर्टलिस्ट वही 118 आवेदनों को अंतिम नियुक्ति के रूप में किया गया चयनित

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर सरायकेला खरसावां में आयोजित रोजगार मेला का माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन आदिवासी कल्याण का परिवहन विभाग झारखंड सरकार, ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में खरसावां विधायक श्री दशरथ गागराई, जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोना राम बोदरा तथा उपायुक्त श्री अरवा राजकमल, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री आदित्य नारायण, उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ शिवेंदु कुमार, विधायक प्रतिनिधि सरायकेला श्री सनद कुमार अचार्य एवं अन्य उपस्थित रहे।

आज आयोजित रोजगार मेला में सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों के द्वारा कुल 25 से अधिक स्टाल लगाए गए। जिनमे संध्या चार बजे तक कुल 2100 रजिस्ट्रेशन हुए, कुल पंजीकृत आवेदनों में 1118 आवेदन शॉर्टलिस्ट किया गया वही 118 आवेदनों को अंतिम नियुक्ति के रूप में चयनित किया गया।

बताते चले की सर्वप्रथम कार्यक्रम को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने संबोधित करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। अपने संबोधन क्रम में उपायुक्त ने कहा कि रोजगार मेला के माध्यम से स्थानीय बेरोजगार युवाओं को स्थानीय निजी क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति दिलाना रोजगार मेला का मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान उन्होंने मेला में आए किशोर किशोरियों को आगे आकर विभिन्न स्टॉल पर निरीक्षण कर अपने योग्य पद के लिए आवेदन करने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि पूर्व में सभी निजी संस्थापकों के साथ बैठक कर सरकार के नियोजन नीति नियमावली से अवगत कराया गया है, सभी स्थानीय निजी संस्थान रिक्त पदों पर नियुक्ति में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता दें। उपायुक्त ने कहा की आने वाले दिनों में सभी निजी संस्था से रिपोर्ट मांगी जाएगी कि किस संस्थान में नियम नियमावली के अनुपालन कर रिक्त पदों पर नियुक्ति की गई है।

उसके तत्पश्चात कार्यक्रम को जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा विधायक श्री दशरथ का बीस सूत्री अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने अपने मंतव्य साझा की। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मंत्री चंपई सोरेन ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की हमारी सरकार प्राथमिकता के आधार पर यहां के स्थानीय आदिवासी मूल वासियों को रोजगार से जोड़ने को लेकर कृत संकल्पित है। इस दौरान उन्होंने सरकार की विभिन्न उपलब्धियों से अवगत कराते हुए कहा की सरकार गांव- गांव पंचायत- पंचायत शिविर लगाकर एक ओर जहां जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ युवाओं के हाथों में रोजगार देकर उनका जीवन सुखमय बनाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य खनीज सम्पदाओ से भरा राज्य है, लेकिन आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रूप बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने तथा इच्छुक लोगो को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं विभिन्न माध्यम से ऋण प्रदान किए जा रहे हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास हो सके, ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों को भी मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। अपने संबोधन क्रम में उन्होंने निजी कंपनियों द्वारा सरकार को किए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए कहा की अब मौका है कि सरकार कोई उद्देश्य को पूर्ण करने में निजी संस्थान का सहयोग आपेक्षित है, रिक्त पदों पर सरकार के नियोजन नीति नियमावली के आधार पर 75% स्थानीय बेरोजगार युवाओं का नियुक्ति करें।

कार्यक्रम के अंत में रोजगार मेला में विभिन्न पदों हेतु चयनित कुल 18 युवक-युवतियों के बीच माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन ने नियुक्ति पत्र का वितरण कर उन्हें नए जीवन हेतु शुभकामनाएं दी। इसके तत्पश्चातय माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन ने जिले के विकास योजनाओं (लघु सिंचाई विभाग से 38, कल्याण विभाग से 13 और वन विभाग की एक योजना। की आधारशिला रखी।

कार्यक्रम में खरसावां विधायक दशरथ गागराई जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला बीस सूत्री अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो, सरायकेला विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य (टुलु) के साथ उपायुक्त अरवा राजकमल, उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई,
अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, जिला नियोजन पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108 https://www.hotelparasheights.com/m/
Advertisement

लड़का लड़की की सहमति को लव ज़िहाद कहना गलत है। बाबर खान

लड़का लड़की की सहमति को लव ज़िहाद कहना गलत है। बाबर खान

लव जिहाद

बाबर खान

आज झामूमो नेता बाबर खान ने कहा कि भाजपा और उनके सहयोगी संगठन मुद्दा हीन होने के बाद गंदी राजनीति पर उतारू हो गई है।

आपसी सहमति वाली विवाह को लव जिहाद का नाम देकर के सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है जो निंदनीय है नहीं चिंता का विषय है।

बाबर खान ने कहा कि आज भाजपा नेता अभय सिंह के नेतृत्व में जिस प्रकार कदमा थाना में जाकर के दबाव की राजनीति कर एक विशेष वर्ग के ऊपर में मुकदमा दर्ज कराया है मैं इसकी निंदा करता हूं।

विगत दिनों एक विशेष समुदाय के परिजनों द्वारा कदमा थाना में जाकर शिकायत दर्ज करने की बात कही गई तो थाना द्वारा सुल्ला करने की बात कही गई। बाबर खान ने कहा कि यह क्या हो रहा है। एक प्रभावशाली संगठन के दबाव में आकर पुलिस केस दर्ज कर देती है। हेमंत सरकार में ये चिंता का विषय है। कुछ पुलिस अधिकारी भाजपा और उनके सहयोगी संगठन के दबाव में काम करने पर मजबूर है ऐसे प्रशासनिक अधिकारी को चिन्हित कर उन पर विभागीय कार्रवाई की मांग करेगी झामुमो। जमशेदपुर जैसे शांतिप्रिय शहर को आसन्त करने का प्रयास कुछ गिने चुने लोग कर रहे हैं जिसे लगातार पुलिस नजरअंदाज कर रही है। बहुत जल्द इन गंभीर विषय को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें इन गंदी खेलों से अवगत कराया जाएगा। और ऐसे अमन चैन के दुश्मनों के विरुद्ध प्रशासन की नजर अंदाज की शिकायत भी की जाएगी। लव जिहाद का खेल झारखंड राज्य में नहीं चलेगा। यदि लव जिहाद को रोकना है तो पहले अपने घर को सही करो सब कुछ ठीक हो जाएगा लेकिन गंदी राजनीति मत करो। कुछ दिनों से भाजपा की मन मानी प्रर्दशन में जो भाजपाईयों की गुंडा गर्दी की झलक देखने को मिली और प्रशासन की चुप्पी यह हैरान करने वाली है। जिस प्रकार साक्षी कब्रिस्तान के विषय को लेकर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन के दौरान प्रशासन के वरीय पदाधिकारी के साथ धक्का-मुक्की गई जिसका प्रमाण आज भी हमारे पास है उसके बाद उलीडीह थाना में गेट बंद कर जिस तरह अपने पुराने परभाव में प्रदर्शन कर गुंडागर्दी की है सभी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आज भी कैद है। और आज तक पुलिस उन लोगों के विरोध कानूनी कार्रवाई करने से बच रही है। ऐसा लगता है प्रशासन भाजपा को खुली छूट दे रखी है। आज यही कारण है कुछ शरारती लोगों का मनोबल बढ़ा हुआ है

बाबर खान ने कहा बहुत जल्द एक प्रतिनिधिमंडल कदमा थाना प्रभारी और नगर पुलिस अधीक्षक से मिलकर इस विषय पर एक मांग पत्र देगा। और इस तरह के विषय पर राजनीति दल के हस्तक्षेप पर रोक की मांग करेगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला की ओर से विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला की ओर से विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सरायकेला खरसावां

निमडीह

नीमडीह प्रखंड के चिंगड़ा पारकीडीह पंचायत में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला की ओर से विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

कार्यक्रम में पीएलवी शुभंकर महतो ने अनैतिक व्यापार (निवारण ) अधिनियम , 1956 के बारे जानकारी देते हुए कहा कि यह कानून कहता है कि किसी भी व्यक्ति को यौन संबंध के मकसद से भगा कर ले जाना या बेचना कानूनी अपराध है इसकी सजा तीन साल से चौदह साल तक की कैद और जुर्माना है

इसके अतिरिक्त पीएलवी ने ग्रामीणों को कहा कि बच्चों को अपना , माता-पिता और गाँव का नाम पता व फॉन नम्बर सिखाना चाहिए । बच्चों को अनजाने भक्तियों से सावधान रहने को बताना चाहिए। इस अवसर पर सुमित्रा दास , पुष्पा महतो, सुनिता महतो आदि उपस्थित थे

Advertisement
Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108 https://www.hotelparasheights.com/m/
Advertisement

एटीएम से धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

एटीएम से धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

कोडरमा

कोडरमा पुलिस ने महिला को झांसा देकर एटीएम से धोखाधड़ी कर पैसे उड़ाने वाले दो साइबर आरोपी को घटना के दो दिनों के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता पाई है.

गिरफ्तार आरोपियों में नवादा बिहार निवासी विकास कुमार शर्मा और धनंजय कुमार के नाम शामिल है. पुलिस ने इन आरोपियों के पास से अलग-अलग बैंकों के 135 एटीएम कार्ड, 2 लाख 80 हजार 700 नगद, एक स्वाइप मशीन, एक कार और 3 मोबाइल बरामद किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के कोडरमा बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से 17 फरवरी को बिच्छीपहरी निवासी पूजा पण्डित पति रोहन पंडित पैसे की निकासी करने आई थी. जहां पहले से खड़े दो युवक ने उक्त महिला को झांसे में लेकर एटीएम बदल कर उसके खाते से 24 हजार 300 की निकासी कर लिया था. इस मामले को लेकर पीड़िता ने कोडरमा थाना में अज्ञात के खिलाफ कांड संख्या 28/23 में मामला दर्ज किया था. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू कर साइबर अपराधियों के धड़पकड़ में जुट गई थी.

Advertisement
Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108 https://www.hotelparasheights.com/m/
Advertisement

झारखंड राज्य अनुबंध N H M पारा मेडिकल कर्मचारी संघ ने परिवहन मंत्री चम्पाई सोरेन जी को सौंपा ज्ञापन

आदित्यपुर: झारखंड राज्य निबंधन पारा मेडिकल कर्मी संघ ने जनजातीय मामलों के मंत्री सह परिवहन मंत्री झारखंड सरकार माननीय चंपई सोरेन को ज्ञापन सौंपा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जानकारी के अनुसार पिछले 16 वर्षों से कार्य कर रहे अनुबंधन पदाधिकारी संघ पिछले 16-01-2023 को मुख्यमंत्री आवास को घेरा था एवं 17-01-2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं

फिर 24-01-2023 से आमरण अनशन पर बैठे हुए है

सरकार की ओर से दिए गए चुनावी वादे पूरा नहीं होने से झारखंड राज्य अनुबंधन NHM पारा मेडिकल कर्मी संघ ने रविवार 29-01-2023 को आदित्यपुरी इमली चौक जेएमएम कार्यालय में जनजातीय मामलों के मंत्री सह परिवहन मंत्री झारखंड सरकार चंपाई सोरेन जी को ज्ञापन सौंपा

30 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगमन के कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त समेत अधिकारियों ने किया निरीक्षण

सरायकेला: मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर शनिवार 28 जनवरी को सरायकेला मुख्यालय के प्रमुख प्रस्तावित स्थलों का उपायुक्त DC अरवा राजकमल के नेतृत्व में जिले के आला अधिकारियों ने निरीक्षण करते हुए तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त अरवा राजकमल एवं पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश द्वारा बिरसा मुंडा स्टेडियम, पब्लिक दुर्गा मंदिर, कुंवर विजय प्रताप आदित्य गर्ल्स उच्च विद्यालय एवं तितिरविला के देशावली स्थान का निरीक्षण किया। इन सभी स्थानों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 30 जनवरी को आएंगे।

निरीक्षण कार्यक्रम में उपायुक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश, एसडीपीओ हरविंदर सिंह, चांडिल एसडीपीओ संजय कुमार सिंह, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे। इस मौके पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सफल कार्यक्रम आयोजन को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए हैं।

डॉ अजय पर हुए हमले को लेकर कांग्रेसियों में आक्रोश.. आक्रोश मार्च निकालकर नारेबाजी की गई

सरायकेला: डॉ अजय कुमार पर त्रिपुरा में हुए जानलेवा हमले के विरोध में सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस द्वारा शनीवार को आक्रोश मार्च निकालकर नारेबाजी की गई साथ ही त्रिपुरा के सीएम मानिक शाह का पुतला भी फूंका गया

आपको बताते चलें कि डॉ अजय कुमार पर त्रिपुरा में हुए जानलेवा हमले के विरोध में सराइकेला खरसावां जिला कांग्रेस द्वारा शनिवार को आर आईटी नगर क्षेत्र के अंबेडकर चौक से आक्रोश रैली निकाली गई जो रोड नंबर 4 में जाकर समाप्त हुई वहां कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की और त्रिपुरा के सीएम मानिक शाह के पुतले को भी जलाया

इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हैं कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा कि सीएम भाजपाई गुंडों पर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करें

डॉ अजय कुमार को राष्ट्रव्यापी सुरक्षा मुहैया कराने की मांग भी की गई

इस मौके पर प्रदेश सचिव सुरेश धारी, नगर अध्यक्ष रानी कालुंडीया, कांग्रेसी नेता विनोद प्रधान, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष होपना हेंब्रम, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता समरेंद्र नाथ तिवारी, राम शंकर पांडे, खिरोज सरदार, कुणाल राय,छोटू राय, मुकेश श्रीवास्तव, प्रकाश मंडल, सिद्धेश्वर उपाध्याय, जगदीश नारायण चौबे शामिल थे

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मास्तिक का वास: योग प्रशिक्षक आनंद महतो

सरायकेला: जिला आयुष विभाग सरायकेला के तत्वाधान में उत्क्रमित उच्च विद्यालय पठानमारा में सरकारी शिक्षकों के लिए चल रहा हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ।

जिला आयुष के योग प्रशिक्षक आनंद महतो द्वारा पठानमारा संकुल के विभिन्न स्कूलों के सरकारी शिक्षक शिक्षिकाओं को योगाभ्यास कराया गया।

योग हमारी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है योग से हमारा शरीर तन और मन दोनों ही स्वस्थ रहते हैं

शिक्षकों को प्राणायाम, ध्यान व सूक्ष्म व्यायाम के महत्व और विभिन्न आयामो के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। योग प्रशिक्षक ने मंत्रोच्चार से आरंभ करते हुए ग्रीवा चालन,स्कंध संचालन, घुटना संचालन, ताड़ासन,भुजंगासन, सेतुबंधासन समेत विभिन्न आसनों को अभ्यास कराते हुए उसके लाभ बताए गए।

शिवलिंग का प्राण प्रतिष्ठा 23 जनवरी को धातकीडीह में

सरायकेला

सरायकेला : प्रखंड सरायकेला के सुदूरवर्ती गांव धातकीडीह में शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ दिनांक 22 -01- 2023 से 24-01-2023 तक आयोजित किया जाएगा |

क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए शिव मंदिर निर्माण समिति के द्वारा क्षेत्र की जनता के सहयोग से भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है | खिचिंग ओडिशा की देवी पीठ से शिवलिंग लाकर स्थापित किया जाएगा |

इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में दिनांक 22-01-2023 को 108 कुमारी कन्याओं के द्वारा संजय नदी आस्था का पीठ मा ठकुरानी दरह से कलश यात्रा निकाली जाएगी जो मूरुप गांव का भ्रमण करते हुए धातकीडीह शिव मंदिर पहुंचेगी | तत्पश्चात अधिवास मांगलिक कार्यक्रम होगा | इस कार्यक्रम को लेकर के आसपास के ग्रामीणों एवं युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है |

दिनांक 24-01-2023 को शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा एंव रुद्राभिषेक पुनः 24-01-2023 को रुद्राभिषेक एवं पूर्णाहुति यज्ञ का आयोजन किया जाएगा | प्रतिदिन दैनिक पूजा समापन के बाद भंडारा का आयोजन किया जाएगा | इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु मंदिर प्रांगण में पधारेंगे शिव मंदिर पूजा समिति की ओर से यथोचित व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो |

कोडरमा-जमुआ मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, दो लोगों की मौत

कोडरमा : कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग स्थित रॉयल होटल के समीप शुक्रवार की शाम को एक ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत

इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी,मृतकों में एक की पहचान 55 वर्षीय लखन तुरी पिता तालेश्वर तुरी निवासी पडरिया चौपारण जिला हजारीबाग के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.

आपको बताते चलें कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गये. बताया गया कि स्टोन चिप्स लोड ट्रक डोमचांच से कोडरमा की ओर जा रही थी, जबकि बाइक पर सवार दो लोग डोमचांच की ओर आ रहे थे. इसी दौरान ट्रक ने बाइक को जाेरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा लखन तुरी गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अब्दुल्ला खान मौके पर पहुंचे और घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां इलाज के क्रम में लखन की भी मौत हो गई. डोमचांच पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. इधर,

इस घटना के बाद पुलिस कप्तान कुमार गौरव ने डोमचांच थाना प्रभारी को महेशपुर चौक पर रात में बड़े वाहनों खासकर ट्रकों के लिए नो एंट्री लगाने का आदेश दिया है.

मां बगलामुखी जयंती पर सप्तशती चंडी महायज्ञ का हुआ आयोजन,भक्तों ने की पूजा अर्चना

मुसाबनी: माँ बगुलामुखी मंदिर में शनिवार को माँ बगुलामुखी देवी की जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनायी गई। इस अवसर पर भक्तों द्वारा पूजा अर्चना कर हवन किया गया।

मौके पर सप्तशती चंडी महायज्ञ के मुख्य यजमान चंद्र मोहन प्रजापति, गोपु गुप्ता द्वारा इस धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराया गया।

विश्व शांति के लिए भक्तों ने यज्ञ में हवन किया। इससे पूर्व कई साधको नेे मंदिर में पूजा अर्चना कर मां बगुलामुखी से सुख शांति एवं समृद्धि की कामना कि
मंदिर के पुजारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने चंडीपाठ किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि माँ बगुला मुखी का पूजा अर्चना करने से भक्तों को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

इस यज्ञ में सुभाष चंद्र पति, अभय मिश्रा,
चितरंजन मुखर्जी, अविनाश षाड़ंगी , उमाकांत त्रिपाठी ,खगेंद्र नाथ त्रिपाठी ,योगेंद्र नाथ त्रिपाठी , किंकर पात्रो आदि शामिल हो कर यज्ञ को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विज्ञान एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का संत जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल में हुआ आयोजन

मुसाबनी संवाददाता। संत जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल में गुरुवार को दो दिवसीय विज्ञान एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के जीएम खुशीराम हसदा की पत्नी विजया हसदा उपस्थित थी। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर एवं रिबन काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए विज्ञान से संबंधित शानदार मॉडल प्रस्तुत किए गए थे।

इसके साथ ही कई उत्कृष्ट क्राफ्ट भी इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए हैं। जिनकी सभी ने काफी प्रशंसा किया। इस प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं के अलावा उनके अभिभावकों को भी इसे देखने का अवसर प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विजया हांसदा ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए क्राफ्ट काफी उच्च कोटि के हैं। विद्यालय में इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों का मानसिक विकास होता है और उनके अंदर शिक्षा के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी अपने अंदर छुपे गुणों को प्रदर्शित करने मौका मिलता है। यह प्रदर्शनी 19 एवं 20 जनवरी को तक चलेगी।

इस प्रदर्शनी में मुख्य रूप से क्राफ्ट टीचर शालिनी सिन्हा, प्रणिता दासज़ सोमा, दिव्या, मनदीप सिंह, संचिता, मिस लीना, रेशमा, सुधा ने अहम योगदान अदा किया। इस क्राफ्ट प्रदर्शनी में विद्यालय की प्रिंसिपल सिस्टर फ्रांसिसका, सिस्टर अरुल मेरी, सिस्टर जानेथ सहित काफी संख्या में अभिभावकों ने भी भाग लिया।

Design a site like this with WordPress.com
Get started