घाटशिला अनुमंडल के दर्जनों वित्त रहित शिक्षकों ने विधानसभा के समक्ष दिया धरना।

घाटशिला अनुमंडल के दर्जनों वित्त रहित शिक्षकों ने विधानसभा के समक्ष दिया धरना।

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

वित्त रहित स्कूल -कॉलेजों के अधिग्रहण एवं तत्काल घाटा अनुदान देने,महंगाई को देखते हुए अनुदान की राशि चौगुना करने, वित्तीय वर्ष 2020-21 के बचे हुए स्कूल- कॉलेजों को अनुदान की राशि अविलंब निर्गत करने की मुख्य मांग को लेकर राज्य भर के हजारों वित्त रहित शिक्षक कर्मियों ने मंगलवार को मोर्चा के आवाहन पर विधानसभा के सामने महाधरना दिया।

इस महाधरना कार्यक्रम में मोर्चा के संयोजक कुंदन कुमार सिंह, रघुनाथ सिंह, देवनाथ सिंह, हरिहर प्रसाद कुशवाहा, अरविंद सिंह ,नरोत्तम सिंह, मनीष कुमार ,अनिल तिवारी, दिलीप घोष ने संबोधित किया।

संघ के शिवपूजन सिंह चौहान,निमाई मार्डी,सीमा कल्याणी, सन्तोष दास आदि के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिले के कई वित्त रहित शैक्षणिक संस्थान के शिक्षकों ने भाग लेकर अपनी मांगों के समर्थन में चट्टानी एकता प्रदर्शित करते हुए महाधरना कार्यक्रम को सफल बनाया।

शिक्षक कर्मी नारा लगा रहे थे कि बिहार के तर्ज पर वित रहित स्कूल कॉलेज के शिक्षक कर्मियों को राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाए।महंगाई को देखते हुए विभागीय प्रस्ताव पर मंत्री के अनुमोदन के पश्चात संलेख बनाकर अभिलंब मंत्री परिषद को सहमति के लिए भेजी जाए।
शिक्षको के सेवानिवृत्ति की आयु छत्तीसगढ़ के तर्ज पर 62 वर्ष की जाए ।

वहीं धरना मे संस्कृत शिक्षक पीला वस्त्र पहन कर आए थे। और मदरसा शिक्षक टोपी पहने हुए थे।धरना स्थल पर विधायक विनोद सिंह, अमित कुमार यादव और मनीष जायसवाल पहुंचकर वित्त रहित शिक्षकों की मांग जायज बताते हुए कहा कि जब सरकार सदन में आश्वासन दी है तो उसे पूरा करें ।तीनों विधायकों ने बुधवार को शून्य काल में इस मामले को जोरदार ढंग से उठाने का आश्वासन दिए।

मुसाबनी पुलिस ने जी सी जे डी हाई स्कूल के बच्चों को चुनाव व सड़क सुरक्षा पर किया जागरूक

मुसाबनी पुलिस ने जी सी जे डी हाई स्कूल के बच्चों को चुनाव व सड़क सुरक्षा पर किया जागरूक

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी थाना प्रभारी अंचित कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के गिरीश चंद्र झुरो देवी उच्च विद्यालय मुसाबनी में चुनाव व सड़क संबंधित जागरुकता अभियान चलाया। इस जागरूकता अभियान में वर्ग 6 से दशम तक के सैकड़ो छात्र छात्राओं ने भाग लिया। थाना प्रभारी अंचित कुमार ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव व सड़क सुरक्षा से संबंधित विषयों से अवगत कराया। सभी 18 वर्ष और इससे अधिक के आयु के छात्र छात्राओं को मतदान करने के अधिकार से उन्होंने जागरूक करने का प्रयास किया।

थाना प्रभारी अंचित कुमार ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया। इसमें सड़क दुर्घटना के कारण, सड़क दुर्घटना से बचाव एवं सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को मदद संबंधी कर्तव्यों से अवगत कराया गया ।साथ ही दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट के यात्रा तथा चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट के महत्व के बारे में भी जानकारी प्रदान की. उन्होंने स्वयं तथा अपने परिवार वालों व संबंधियों को यातायात नियमों का अनुपालन करने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया. इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक कुन्दन कुमार सिंह, प्रिंसिपल शिवपूजन सिंह, सोमेश्वर झा सहित सभी शिक्षक तथा सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे।

मुसाबनी के वित्त रहित संस्थाओं में रहा शैक्षणिक हड़ताल।

मुसाबनी के वित्त रहित संस्थाओं में रहा शैक्षणिक हड़ताल।

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी-वित्त रहित स्कूल -कॉलेजों का अधिग्रहण/ घाटा- अनुदान, अनुदान की राशि सीधे शिक्षक- कर्मचारियों के खाते में भेजने, सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष करने, महंगाई को देखते हुए उच्च विद्यालय के अनुदान स्लैब में संशोधन करने के साथ साथ शिक्षक कर्मी को राज्य कर्मी का दर्जा दिए जाने, अनुदान की राशि चौगुना किये जाने की मांग को लेकर वित रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाहन पर बुधवार को राज्य के 1250 इंटर कॉलेज, उच्च विद्यालयों, संस्कृत विद्यालयों एवं मदरसा विद्यालयों में शैक्षणिक हड़ताल पर रहे। शिक्षक कर्मी स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के पदाधिकारी के खिलाफ स्कूल कॉलेज में मुख्य द्वार नारेबाजी किया। शैक्षणिक हड़ताल का असर घाटशिला अनुमंडल के वित्त रहित शिक्षण संस्थानों में भी देखने को मिला।

मुसाबनी प्रखंड के जीसीजेडी हाई स्कूल एवं मुसाबनी माइंस इंटर कॉलेज व सरस्वती विद्या मंदिर में शैक्षणिक हड़ताल रहा। हड़ताल का असर घाटशिला ,चाकुलिया, बहारागोड़ा, पोटका आदि प्रखंड में संचालित वित्त रहित स्कूल कॉलेजों में भी रहा।शिक्षकों की हड़ताल से संस्थानों में पठन-पाठन कार्य पूरी तरह बाधित रहा।मोर्चा के नेताओं ने शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार से मांग किया है कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता तब तक झारखंड के कोई भी वित्त रहित अनुदानित इंटर कॉलेज, उच्च विद्यालय, संस्कृत विद्यालय एवं मदरसा विद्यालय वित्तीय वर्ष 2023-24 में अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं भरेंगे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की 19 दिसंबर को मंगलवार को हजारों शिक्षककर्मी विधानसभ पर धरना देंगे । हड़ताल में मुख्य रूप से मोर्चा के संयोजक कुंदन कुमार सिंह, शिवपूजन सिंह,प्रो. सीमा कल्याणी , प्रो. संतोष दास, रूमी सरकार, मिथलेश पांडेय सहित सभी शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी शामिल थे।

विधायक ने जी सी जे डी हाई स्कूल में दो कमरे का किया उद्घाटन

विधायक ने जी सी जे डी हाई स्कूल में दो कमरे का किया उद्घाटन

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

विद्यालय को झारखंड सरकार से मिली प्रस्वीकृति, बांटे गए मिठाई

    घाटशिला विधायक रामदास सोरेन शनिवार को मुसाबनी प्रखंड के गिरीश चंद्र झूरो देवी उच्च विद्यालय में उनके द्वारा किए गए अनुशंसा के तहत डीएमएफटी फंड से लगभग 19 लाख की लागत से निर्मित दो कमरे का उद्घाटन उन्होंने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष सत्यनारायण ओझा, उपाध्यक्ष हिमांशु पात्रो एवं सचिव कुंदन कुमार सिंह, प्राचार्य शिवपूजन सिंह चौहान आदि के द्वारा विधायक का गर्म जोशी से विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। विद्यालय भवन के निर्माण कार्य को देखकर विधायक रामदास सोरेन काफी खुश हुए। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन की देखरेख में पूरी गुणवत्ता के साथ कमरे का निर्माण कराया गया है। जिसे देखकर लगता है कि इसमें किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती गई है ।उन्होंने दोनों कमरे में जाकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। विद्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में विधायक रामदास सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि जब ईश्वर ने मनुष्य का जीवन लोगों को दिया है तो हर मनुष्य को अपना कर्तव्य जरूर करना चाहिए। चाहे वह विधायक हो, शिक्षक हो या समाज के अन्य क्षेत्र में कार्य करने वाला व्यक्ति हो। यदि अपने पद पर रहते हुए वह ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तो बदलाव जरुर दिखेगा। जैसा कि इस विद्यालय के संस्थापक व शिक्षकों ने कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय को मैं वर्षों से जानता हूं । यहां कक्षाएं झोपड़ी एवं खपरैल से बनी कमरे में चला करती थी। आज यह विद्यालय महल का रूप ले लिया है। मैंने यहाँ भौतिक संरचना को सुदृढ़ करने में काफी मदद की। विद्यालय का उत्तरोत्तर विकास देखकर मेरा मन प्रसन्न हो जाता है ।इसके समग्र विकास में विद्यालय के संस्थापक कुंदन कुमार सिंह का परिश्रम व त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को भरोसा दिलाया कि इस विद्यालय के विकास में जिस किसी भी तरह का सहयोग व मदद की जरूरत होगी। वह हमेशा करने को तैयार हैं। झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा विद्यालय को स्थाई प्रस्वीकृति प्रदान किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने विद्यालय परिवार को बधाई दी। प्रस्वीकृति मिलने की खुसी में स्कूली बच्चों के बीच लड्डू का वितरण किया गया।

    इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, पूर्व जिला पार्षद बाघराय मार्डी, प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, जिला कोषाध्यक्ष कालीपदो गोराई, बिक्रम मुर्मू, गौरांग महाली,लोबिन सबर, कान्हू टुडु, संजीवन पातर, चंदन महाली, सुभाष पातर, गणेश टुडू,

    श्री श्री श्याम महोत्सव अग्रसेन भवन में 22 दिसंबर को।

    श्री श्री श्याम महोत्सव अग्रसेन भवन में 22 दिसंबर को।

    पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

    ( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

    श्री श्याम मित्र मंडल मुसाबनी के सदस्यों की समीक्षा बैठक शुक्रवार को अग्रसेन भवन में संपन्न हुई। बैठक में 22 दिसंबर शुक्रवार को आयोजित होने वाले दशम एक दिवसीय श्री श्याम महोत्सव 2023 के आयोजन व तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया। श्री श्याम महोत्सव का आयोजन अग्रसेन भवन मुसाबनी में होगा। सभी भक्तों को निमंत्रण कार्ड भेजा जा रहा है। भव्य पंडाल निर्माण कराने का बैठक में सदस्यों ने निर्णय लिया है। कार्यक्रम के तहत 22 दिसम्बर शुक्रवार को सुबह सात बजे निशान यात्रा गाजे बाजे के साथ मुसाबनी 1:00 बजे शिव मंदिर से निकलकर विश्वनाथ मंदिर मुसाबनी 3:00 बजे अग्रसेन भवन प्रांगण पहुंचेगी। शाम के समय शीश के दानी का भव्य श्रृंगार, अखंड ज्योत, छप्पन भोग, शाम 8:00 बजे से विशाल संकीर्तन, शाम 8:00 बजे से प्रसाद एवं भंडारा का कार्यक्रम रखा गया है। महोत्सव का मुख्य आकर्षण भजन संध्या है।

    इस भजन संध्या में भक्तों को झुमाने के लिए कोलकता के राजू मेहरा एवं स्वेता कौशिक व जमशेदपुर के महावीर अग्रवाल के द्वारा श्याम संगीत का भव्य प्रस्तुति होगा। बैठक में बजरंग अग्रवाल, पप्पू अग्रवाल, सुभाष सिंघानिया, राजीव अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, विक्की गोयल, विजय गुप्ता, सुभाष अग्रवाल,पवन सिंघानिया, कानू अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    उतरी बादिया पंचायत मेंआपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उमड़ी लाभुकों की भीड़

    उतरी बादिया पंचायत मेंआपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उमड़ी लाभुकों की भीड़

    पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

    ( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

    पुर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी प्रखंड के उतरी बादिया पंचायत भवन में। शुक्रवार को आपकी योजना, आपकी सरकार ,आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।शिविर में लाभुकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। टाउनशिप क्षेत्र होने के कारण शिविर में अबुआ आवास का सिर्फ 32 आवेदन पत्र जमा हुए ।इसके अलावे अन्य स्टालों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। स्वास्थ विभाग द्वारा लोगों की जांच कर दवा दी गई।

    शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा, अंचल अधिकारी बिनोद कुमार महतो, जिला पार्षद लक्ष्मी मुर्मू, उतरी बादिया मुखिया की मुखिया रीना माहली, तुषारकान्त पातर, प्रधान सहायक संतोष कुमार झा, मो अशलम, पंसस अनिता सागर सहित विभिन्न पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव व ग्रामीण मौजूद थे।

    पंचायत स्तरीय शिविर में जिला पार्षद, मुखिया, बीडीओ व सीओ शामिल होकर विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया। बीडीओ ने बताया कि गरीब छात्रों के लिए गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना हो या स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को क्रेडिट लिंकेज, पहचान पत्र, कंबल, सर्वजन पेंशन, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि जैसी योजना है। जिससे सभी वर्गों को लक्षित कर लाभान्वित किया जा रहा है । उन्होने ग्रामीणों से शिविर में आवेदन जमा करते हुए लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
    ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ के शिविर में स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग, श्रम विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गयी। सोना सबरन योजना के तहत् धोती-साड़ी का वितरण, ग्रीन राशनकार्ड, बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, कल्याण विभाग की और से साईकिल की राशि का वितरण, जे.एस.एल.पी.एस. की महिला समूहों को पहचान पत्र एवम अन्य योजनाओं का लाभ, फुलो झानो योजना, कम्बल का वितरण, राजस्व विभाग की ओर से जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र एवं वन पट्टा, पशुपालन विभाग से पशुधन योजना का लाभ, सर्वजन पेंशन, नया आधार पंजीकरण व आधार कार्ड में सुधार, स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच का लाभ शिविर में आने वाले लाभुकों को दिया गया।

    वित्तरहित शिक्षक शिक्षकेतर कर्मी अपनी मांगों के लेकर उपवास पर रहे।

    वित्तरहित शिक्षक शिक्षकेतर कर्मी अपनी मांगों के लेकर उपवास पर रहे।

    पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

    ( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

    18 दिसंबर को पूरे राज्य में शैक्षणिक हड़ताल की घोषणा, स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे।

    घाटशिला अनुमंडल के सभी वित्तरहित इंटरमीडिएट कॉलेज, उच्च विद्यालयो के लगभग 150 से अधिक शिक्षक शिक्षकेतर कर्मी अनुदान की राशि चार गुणा करने एवं राजकर्मी का दर्जा देने के साथ इन संस्थानों में अधिग्रहण की मांग को लेकर उपवास पर रहे। स्कूल में वर्ग व्यवस्था जारी रहा। मुसाबनी के गिरीश चंद्र झुरो देवी उच्च विद्यालय मुसाबनी ,माइंस इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर घाटशिला के जामनी कांत महतो उच्च विद्यालय सहित चाकुलिया एवं बहरागोड़ा के वित्त रहित स्कूल, कॉलेज में भी शिक्षकों ने उपवास रखा। मोर्चा के नेताओं ने कहा कि शिक्षकों के वेतन में कहीं 4 लाख तो कहीं 7-8 हजार कोई तुलना नहीं है। मोर्चा की बैठक मोर्चा के राज्य संयोजक कुंदन कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई ।जिसमें विधानसभा सत्र के समय आंदोलन को सफल बनाने पर गहन विचार विमर्श हुआ। और सभी शिक्षक कर्मियों को 19 दिसंबर के विशाल धरना में विधानसभा पहुंचने का आवाहन किया गया। 18 दिसंबर को राज्य में वित्त रहित संस्थान में शैक्षणिक हड़ताल का निर्णय लिया गया। और कहा गया कि पूर्व में पुतला दहन हो चुका है ।अब 18 दिसंबर को शैक्षणिक हड़ताल रहेगा ।स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे और ताला लगा रहेगा।

    बैठक में सर्वसम्मत से सभी शिक्षक कर्मियों को 20 और 21 दिसंबर को रांची में अपने-अपने विधायकों की आवास घेरने का आवाहन किया गया। शिक्षक कर्मियों से कहा गया कि यह ज्यादा से ज्यादा विधायकों के आवास घेरने में उपस्थित रहे ।और दो दिन ठहरने के लिए रांची चलें।इस बीच 5 विधायकों से शिक्षा सचिव के. रवि कुमार को पत्र लिखा है कि जब महंगाई को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने अनुदान चौगुना कर प्रस्ताव तत्कालीन विभागीय मंत्री को भेजा था और विभागीय मंत्री ने 5 माह पहले विभागीय प्रस्ताव पर अनुमोदन कर संचिका लौटा दिए थे ।तो आज तक सन्लेख विधि, वित्त और मंत्री परिषद के अनुमोदन के लिए क्यों नहीं भेजा गया।

    अनुदान में बढ़ोतरी नहीं की गई तो विगत 25-30 वर्षों से कार्य कर रहे शिक्षक कर्मचारियों के सामने भुखमरी की स्थिति आ जाएगी।इस मौके पर कुन्दन कुमार सिंह, शिवपूजन सिंह, नयन तारा राय, सोमेश्वर झा, कृष्णा कुमार, किरण कुमारी, अल्पना सिंह, सुशील सोरेन, निमाई मार्डी, बिष्णु पातर, राहुल लामा, मदन बेलदार आदि उपस्थित थे।

    सुरदा माइंस के लीज व चालान को लेकर विधायक से मिले मजदूर नेता।

    सुरदा माइंस के लीज व चालान को लेकर विधायक से मिले मजदूर नेता।

    पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

    ( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

    सुरदा माईन्स के मजदुरो का एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को विधायक रामदास सोरेन के आवास पर मुलाकात की। मजदुरो ने सुरदा माईन्स के लीज एवं चालान संबंधित समस्या को विधायक के समक्ष रखा। तथा सुरदा माईन्स के लीज तथा चालान नही होने से कार्यरत मजदुर एवं बाकी बचे मजदुरो को रोजगार में होने वाली समस्या से विधायक को अवगत कराया गया। इस समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए मजदुर प्रतिनिधियों ने विधायक को इस समस्या का निदान जल्द से जल्द करने का अनुरोध किया। विधायक रामदास सोरेन ने मजदूर नेताओं को आश्वासन दिया कि सुरदा माईन्स की समस्या पर राज्य के वरीय पदाधिकारी एवं एचसीएल ,आईसीसी के पदाधिकारीयो के साथ बैठक कर जल्द से जल्द निदान करने का प्रयास किया जायेगा।

    इस प्रतिनिधि मंडल में झामुमों केंद्रीय सदस्य कान्हु सामंत, मजदुर प्रतिनिधि धनंजय मार्डी, सुभाष मुर्मू, अर्जुन माझी, सुनील मुर्मू आदि शामिल थे।

    धोबनी पंचायत मेंआपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उमड़ी लाभुकों की भीड़, 904 आवेदन हुए जमा

    धोबनी पंचायत मेंआपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उमड़ी लाभुकों की भीड़, 904 आवेदन हुए जमा

    पूर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

    ( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

    बुधवार को मुसाबनी प्रखंड के धोबनी पंचायत भवन में में आपकी योजना, आपकी सरकार ,आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।शिविर में लाभुकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। अबुआ आवास के लिए सैकड़ो लोगों ने अपना आवेदन पत्र जमा किया। शिविर में वरीय पदाधिकारी डीटीओ धीरेंद्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा, अंचल अधिकारी बिनोद कुमार महतो, प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम ,मुखिया रामचंद्र मुर्मू, प्रधान सहायक संतोष कुमार झा, मो अशलम, पंसस छोटराय मुर्मू,ग्राम प्रधान बुकाई मुर्मू, अर्जुन मार्डी सहित विभिन्न पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव व ग्रामीण मौजूद थे।

    पंचायत स्तरीय शिविर में वरीय पदाधिकारी व बीडीओ, सीओ शामिल होकर विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया। डीटीओ ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री, झारखंड की पहल पर राज्य सरकार आवास विहीन एवं गरीबों के लिए अबुआ आवास योजना लेकर आई है । गरीब छात्रों के लिए गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना हो या स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को क्रेडिट लिंकेज, पहचान पत्र, कंबल, सर्वजन पेंशन, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि जैसी योजना है। जिससे सभी वर्गों को लक्षित कर लाभान्वित किया जा रहा है । उन्होने ग्रामीणों से शिविर में आवेदन जमा करते हुए लाभ लेने के लिए प्रेरित किया ।

    ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ के शिविर में स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग, श्रम विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गयी। सोना सबरन योजना के तहत् धोती-साड़ी का वितरण, ग्रीन राशनकार्ड, बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, कल्याण विभाग की और से साईकिल की राशि का वितरण, जे.एस.एल.पी.एस. की महिला समूहों को पहचान पत्र एवम अन्य योजनाओं का लाभ, फुलो झानो योजना, कम्बल का वितरण, राजस्व विभाग की ओर से जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र एवं वन पट्टा, पशुपालन विभाग से पशुधन योजना का लाभ, सर्वजन पेंशन, नया आधार पंजीकरण व आधार कार्ड में सुधार, स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच का लाभ शिविर में आने वाले लाभुकों को दिया गया। शिविर कुल 904 आवेदन जमा हुए। जिनमें आधार पंजीकरण 5,अबुआ आवास योजना का आवेदन 323,मनरेगा के तहत नए कार्य हेतु आवेदन-63,आयुष्मान कार्ड 3, बिरसा सिंचाई कूप सम्वर्धन योजना 4,कम्बल वितरण 154,जाति प्रमाण पत्र 2,
    आधार कार्ड में संशोधन 13,ऑनलाइन भू- अभिलेखों में सुधार 4,राशन कार्ड में संशोधन
    16, धोती साड़ी लुंगी वितरण161,गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना 38,आय प्रमाण पत्र 4
    मुख्यमंत्री पशुधन योजना16, सर्वजन पेंशन योजना 14, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 31,अन्य 21,श्रमाधान पोर्टल नया पंजीकरण 3 कुल 904 आवेदन शिविर में विभिन्न स्थानों पर ग्रामीण द्वारा जमा किया गया।

    मां बगलामुखी मंदिर में यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ विश्व शांति महायज्ञ

    मां बगलामुखी मंदिर में यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ विश्व शांति महायज्ञ

    पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

    ( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

    माँ बगलामुखी मंदिर में मंगलवार को तीन दिवसीय वार्षिक पूजन एवं विश्व शांति महायज्ञ का धार्मिक अनुष्ठान यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया ।इस अवसर पर भक्तों द्वारा पूजा अर्चना कर हवन किया गया। विश्व शांति के लिए भक्तों ने हवन किया। पूर्णाहुति के बाद हवन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इससे पूर्व कई साधक मंदिर में पूजा अर्चना कर मां बगुलामुखी से सुख शांति एवं समृद्धि की कामना किया।मंदिर के पुजारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी व मुरारी मोहन मिश्रा ने चंडीपाठ किया।

    समाजसेवी कमल कांत मंडल, संगीता मंडल ने मंदिर में आयोजित कुमारी कन्या पूजन में मुख्य यजमान की भूमिका निभाते हुए कुमारी कन्याओं की पूजा अर्चना कर उन्हें भोजन कराकर उपहार भेंट किया। हवन कार्यक्रम में चंद्रमोहन प्रजापति,चितरंजन मुखर्जी, सोमेश्वर झा, मुकेश मिश्रा, पवन सिंघानिया, संगीता मंडल, कमलकांत मंडल, वीरेंद्र नारायण सिंह देव,उमाशंकर त्रिपाठी, कानू अग्रवाल आदि शामिल हो कर यज्ञ को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यज्ञ समाप्त के बाद भजन कीर्तन का आयोजन हुआ।

    माँ बगलामुखी मंदिर में मंगलवार को तीन दिवसीय वार्षिक पूजन एवं विश्व शांति महायज्ञ का धार्मिक अनुष्ठान यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। अनुष्ठान समापन के मौके पर मंदिर प्रांगण में मुसाबनी बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह एवं उनके टीम के सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे की व्यवस्था की गई थी, लगभग 1000 श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में बने पंडाल में बैठकर मां बगलामुखी का महाप्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद लेने एवं खाने के लिए श्रद्धालुओं की देर शाम तक मंदिर प्रांगण में भीड़ जुटी रही।

    श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण का शुभारंभ मुसाबनी बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह, सचिव पप्पू अली, विवेक गुप्ता, सरफराज अंसारी ,लक्ष्मण यादव,पंडित उमाशंकर त्रिपाठी, चितरंजन मुखर्जी सहित अन्य सदस्यों के द्वारा खिचड़ी व खीर परोश के किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कई अन्य गण्यमान्य लोगों ने अपना अहम योगदान दिया।

    मुसाबनी थाना में डीएसपी ने पुलिस कर्मियों को दिया चुनावी संबंधी प्रशिक्षण

    मुसाबनी थाना में डीएसपी ने पुलिस कर्मियों को दिया चुनावी संबंधी प्रशिक्षण

    पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

    ( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

    मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद व सीतारामडेरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भूषण कुमार ने मंगलवार को मुसाबनी डीएसपी रेंज में उसने वाले छः थाना मुसाबनी, डुमरिया, गुड़ाबंदा, जादूगोड़ा, पोटका, क्वाली थाना के थाना प्रभारी सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों को चुनावी प्रशिक्षण दिया। उक्त प्रशिक्षण मुसाबनी थाना परिसर में दी गई। जहां मुसाबनी थाना प्रभारी अंचित कुमार, डुमरिया थाना प्रभारी संजीवन उराँव, जादूगोड़ा थाना प्रभारी संजीव कुमार झा सहित दर्जनों पुलिस अधिकारी मौजूद थे सभी पदाधिकारी पुलिस कर्मियों के साथ विस्तृत रूप से चर्चा कर प्रशिक्षण दिए। डीएसपी ने प्रशिक्षण की जानकारी देते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को स्वच्छ, स्वतंत्र, शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराए जाने के मद्देनजर जमशेदपुर पुलिस दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रही है। चुनाव प्रक्रिया में सबसे अहम ध्यान रखना है कि समाज के प्रत्येक वर्ग के लोग भयमुक्त वातावरण में स्वतंत्र रूप से अपना मतदान कर सके, जिसे सुनिश्चित कराने में पुलिस की अहम भूमिका है। चुनाव से पूर्व पुलिस कर्मियों को रूट वेरीफिकेशन, बूथ एवं क्लस्टर पर मूलभूत सुविधाओं की जानकारी, मतदाता जागरूकता अभियान ,आदर्श आचार संहिता के बारे में जानकारी दी गई ।सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि वारंट, कुर्की, समन का हर हाल में निष्पादन चुनाव से पहले किया जाए। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी करने का भी निर्देश दिया गया।

    उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान निष्पक्षता बरतना भी हमारी नैतिक तथा वैधानिक जिम्मेवारी है। डीएसपी चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि चुनाव की घोषणा के बाद पुलिस कर्मियों के क्या-क्या कर्तव्य हैं, चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक दल की सभाएं एवं जुलूस के संदर्भ में पुलिस के क्या कर्तव्य है, इसमें पुलिस को क्या कार्य करना है, मतदान के दिन पुलिस कर्मियों के क्या कर्तव्य हैं। इसके अलावा मतदान के दौरान क्या करें क्या नहीं करें, लैंडमाइंस एवं बम इत्यादि से सुरक्षा, वाहन से आवागमन के दौरान बरती जाने वाली सावधानी, केन्द्रों पर सुरक्षा के उपाय, थाना-पिकेट की सुरक्षा संबंधित निर्देश देते हुए ड्यूटी का निर्वहन करना आदि बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ईवीएम एवं वीवीपैट के संबंध में भी जानकारी दिया गया।

    बुजुर्ग मतदाताओं से मिले मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आज़ाद, गुलाब देकर किया सम्मानित।

    बुजुर्ग मतदाताओं से मिले मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आज़ाद, गुलाब देकर किया सम्मानित।

    पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

    ( भरत सिंह की रिपोर्ट )

    मुसाबनी में जिला प्रशासन मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने का अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत मुसाबनी डीएसपी चद्रशेखर आज़ाद भी 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता से मिल रहे हैं और वयोवृद्ध मतदाताओं को गुलाब फूल देकर सम्मानित कर रहे हैं तो उनसे बात भी कर रहे हैं। मुसाबनी बस स्टैंड में डीएसपी चंद्रशेखर आज़ाद ने मुसाबनी बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह सहित कई समाजसेवियों के साथ पंचायत क्षेत्र के वरिष्ठ व बुजुर्ग मतदाता को गुलाब फूल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर हिन्दू, मुस्लिम सहित अन्य समुदाय के मतदाताओं को अलग अलग जगह पर गुलाब फूल देकर उन्हें मतदान के प्रति जागरूक किया।

    इस दौरान डीएसपी ने इन मतदाताओं से उनके अनुभव की जानकारी ली। पहले कैसे वे मतदान करते थे, अब क्या परिवर्तन हुआ है। आगे वे मतदान कैसे करेंगे, कोई समस्या तो नहीं हैं, इन सभी बातों की जानकारी डीएसपी चद्रशेखर आजाद ने ली। इस दौरान कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

    ADVERTISEMENT

    ADVERTISEMENT

    Design a site like this with WordPress.com
    Get started