नीमडीह में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप का 37वां जन्म दिन मनाया।

नीमडीह में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप का 37वां जन्म दिन मनाया।

सरायकेला/चांडिल

नीमडीह प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर डाक बंगला में 37 जन्म दिन मनाया। इस अवसर पर ईचागढ़ विधान सभा के विधायक सविता महतो के साथ जेएमएम के तीनों प्रखंड अध्यक्ष और कार्यकर्त्ताओं ने गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं दी। और लंबी उम्र कि प्रार्थना की

इस दौरान कार्योंकर्ताओं के साथ केक काटा।जन्म दिन समारोह में समर्थकों ने बधाई दी। जन्म दिन के अवसर पर सचिन गोप ने कहा कि जेएमएम कार्यकर्त्ताओं के आपस में भाईचारे के साथ रहते है। उन्होंने यह भी कहा कि जेएमएम कार्यकर्त्ताओं के साथ कोई भी काम आपस में मिलजुलकर करते है, और परिवार की तरह रहते है ।

मौके पर केंदीय सदस्य काबलू बड़ेदा पंचायत के मुखिया बरुन सिंह,हाकुम कुमार,नारायण गोप, बिनोद गोप, तपन गोप, कृतिवास महतो, निताई उरांव , कृष्ण किशोर महतो मंगल मांझी, पद्दलोचन सिंह,, शिक्षित मांझी, अनिल मांझी, बनमाली कुमार, आदि उपस्थित थे।

स्वर्गीय अग्नि बेसरा की जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया ।

स्वर्गीय अग्नि बेसरा की जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया ।

सरायकेला/आदित्यपुर

स्वर्गीय अग्नि बेसरा की जयंती के शुभ अवसर पर आदिवासी विकास समिति बास्को नगर की तरफ से सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया।

स्वर्गीय अग्नि बेसरा की जयंती के शुभ अवसर पर तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया ।

आपको बताते चले कि स्वर्गीय अग्नि बेसरा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर कई गणमान्य अतिथि गण पधारे और इस शुभ अवसर पर केक काटकर आयोजन का शुभारंभ किये।

वहीं इस फुटबॉल कार्यक्रम में नृत्य एवं कई तरह के कल्चरल कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए जिसे देख नगर वासी आनंदित हो उठे एवं मुख्य अतिथि एवं आयोजन करता वास्को बेसरा का दिल से आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम में समाज के कई वरिष्ठ एवं सम्मानित लोग सम्मिलित भी हुए वास्को नगर के साथ साथ आसपास के क्षेत्र से सैकड़ो की संख्या में लोग कार्यक्रम को देखने के लिए उमड़ पड़े।

कार्यक्रम में आए हुए कई लोगों को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया गया एवं कार्यक्रम के द्वारा कई महिला समितियां को भी सम्मान किया गया।
वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वास्को बेसरा ने कहा कि यह पहली बार हमारा प्रयास है इसमें आप लोगों का प्यार देखकर काफी प्रसन्नता हो रही है आगे उन्होंने कहा कि आज की भांति प्रति वर्ष इसी तरह का कार्यक्रम किया जाएगा। 

मुख्य अतिथि वास्को बेसरा ने कार्यक्रम में आगे कहा कि जिस तरह आप लोगों ने अब तक हमें प्यार दिया है एवं हम पर भरोसा जताया है इसी तरह आप सभी का प्यार सदा बना रहे और उन्होंने कहा कि मैं अपनी ओर से सदैव ही नगर वासियों के लिए एवं नगर वासियों के हित के लिए कदम उठाता ही रहता हूं एवं नगर वासियों की जरूरत को सदैव ही पूरा करता रहता हूं एवं आगे भी इसी तरह से अपने नगर वासियों की सेवा में तत्पर रहूंगा एवं उनकी जरूरत को अवश्य पूरा करूंगा बस नगर वासियों से अपील है कि अपना प्यार और भरोसा हम पर बनाए रखें।

ओडिया मध्य विद्यालय आदित्यपुर में मनाया गया उत्कल मणि गोपाबंधु जयंती

ओडिया मध्य विद्यालय आदित्यपुर में मनाया गया उत्कल मणि गोपाबंधु जयंती

सरायकेला/आदित्यपुर

9 अक्टूबर भारत के एक स्वतंत्रता सेनानी समाज सुधारक पत्रकार कबि, उत्कल रत्न उत्कलमणि गोपाबंधु दास की जयंती है।

इस अवसर पर ओड़िया मध्य विद्यालय आदित्यपुर में जयंती समारोह आयोजित की गई । कार्यक्रम में विद्यार्थियों को द्वारा गोपाबंधु जी के छवि पर चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित किया गया तथा उनके जीवनी के ऊपर में प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विद्यालय की पूर्व प्राचार्य तथा राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान से सम्मानित का शिक्षिका संध्या प्रधान ने कहा गोपाबंधु की जी के जन्म 9 अक्टूबर 1877 को उड़ीसा के पुरी जिले के सुआंडो ग्राम में हुआ था । उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया समाज के उत्थान के लिए काम करने के साथ साथ सत्यवती बन विद्यालय की स्थापना की थी तथा साप्ताहिक समाचार पत्र समाज शुरू किया था जो आज भी उड़ीसा के एक प्रमुख दैनिक समाचार पत्र है। मुश्किल परिस्थिति में उन्होंने अपने परिवार को नहीं देखकर समाज सेवा किया था हमें उनके आदर्श पर अपने जीवन को डालना चाहिए। विद्यार्थियों के द्वारा चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य किरण , शिक्षिका प्रमिला पूर्णिमा पुष्पा तथा ओड़िआ शिक्षिका रंजीत एवं रश्मि आदि उपस्थित थे।

सरायकेला में मनाई गई गोपाबंधु दास की जयंती

सरायकेला में मनाई गई गोपाबंधु दास की जयंती

सरायकेला

(पारस कुमार होता)

उत्कलमणि आदर्श पाठागार,सरायकेला के नाटक भवन में उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की जन्मजयंती मनाई गई, संस्था के सदस्यों ने गोपबंधु दास के तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया.

उक्त अवसर पर संस्था के पूर्व उपाध्यक्ष सह कार्यकारिणी सदस्य सुदीप पटनायक ने कहा कि 09 अक्टूबर 1877 को ओड़िशा के पूरी जिला अंतर्गत सुआँडो गाँव में जन्मे गोपबंधु दास एक स्वतंत्रता सेनानी थे, वे ओड़िआ समाचार पत्र समाज का संस्थापक थे और उत्कल के विभिन्न अंचलों को संगठित कर पूर्णनांग ओड़िशा बनाने की चेष्टा की,कार्यकारी सचिव जलेश कबी ने कहा कि गोपबंधु दास एक विद्वान कबी थे तथा उनके कबिता से ओड़िआ भाषी एक सूत्र में बंधते थे, उनके कृतियाँ स्मरण कर उनके मार्गदर्शन पर चल एक स्वच्छ समाज का गठन करने के साथ साथ ओड़िआ भाषा संस्कृति की सरंक्षण और संवर्धन कर सकते है, उपस्थित सभी ने उनकी जीवनी पर बारी बारी से प्रकाश डाला तथा सदस्यों ने आने वाले दिन में उनके स्मृति पर संस्था द्वारा एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का भी विचार – विमर्श किया गया, इससे पूर्व सभी ने गोपबंधु चौक स्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

उक्त अवसर पर भोला महंती, काशीनाथ कर,तरुण भोल,शक्ति कुमार पति,सुभास साहू,चक्रधर महंती, रितेश आचार्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

जन्मदिन की शुभकामना

जन्मदिन की शुभकामना

आपको आपके अवतरण दिवस की हार्दिक शुभकामनायें , भगवान आपको सुख समृद्धि, धन दौलत और अच्छा स्वस्थ्य दे , यही कामना हम आपके जन्मदिन पर करते है“। झारखंड क्राईम रिपोर्टर के समस्त परिवार की ओर से ( राजीव भगत को ) जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई

चतरा का बेटा राजद नेता अपने जन्मदिन पर पहाड़ी मंदिर, जलाभिषेक कर चतरा की जनता के लिए मांगा आशीर्वाद

चतरा का बेटा राजद नेता अपने जन्मदिन पर पहाड़ी मंदिर, जलाभिषेक कर चतरा की जनता के लिए मांगा आशीर्वाद

चतरा

सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट

राष्ट्रीय जनता दल के नेता एवं चतरा विधानसभा के भावी विधायक प्रत्याशी सुबोध पासवान आज अपने जन्मदिन पर राजधानी रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का किया जलाभिषेक और अपने विधानसभा क्षेत्र के जनता के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना किए। वहीं पुजा करने के बाद अनाथ आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने अपने जन्मदिन का केक काटा और अनाथ आश्रम में रहने वाले सभी के बीच स्वयं केक बांटे।

चतरा विधानसभा के भावी विधायक प्रत्याशी सुबोध पासवान ने कहा कि लोग अपने परिवार और साथियों के साथ तो अपनी खुशियां हर दिन बांटते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसे मौकों पर भी यदि अनाथ आश्रम के लोगों को याद कर लें तो इन्हें भी अपनापन महसूस होगा और इनके चेहरे पर भी मुस्कान आएगी। उन्होंने कहा कि केक के मात्र एक टुकड़े से इनके चेहरे पर जो खुशी छा गई,ऐसी खुशी महल में रहने वालों के चेहरे पर नहीं आ सकती है। इनके चेहरे की मुस्कान ही सुबोध पासवान के जीवन की यही कमाई है।

Advertisement

संघर्ष हमने उस बीज से सिखा है जो जमीन में दफन होकर भी लडाई लड़ता है। और तब तक लड़ता है,जब तक धरती का सीना चीरकर अपने अस्तित्व को साबित नहीं कर देता है। सुबोध पासवान भी अपने अस्तित्व को साबित करने के लिए संघर्ष कर रहा है।

पतरातू में मनाई गई शहीद रघुनाथ महतो की जयंती

पतरातू में मनाई गई शहीद रघुनाथ महतो की जयंती

झारखण्ड/पतरातु

( पतरातू से विक्की पाठक की रिपोर्ट )


गुरुवार को शहीद रघुनाथ महतो स्मारक समिति के तत्वाधान में पीटीपीएस पतरातु के शहीद रघुनाथ महतो कटिया चौक में प्रथम स्वतंत्रता सेनानी सह चुआड़ विद्रोह के महानायक शहीद रघुनाथ महतो की 286वीं जयंती उत्साह के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर शहीद रघुनाथ महतो स्मारक समिति के द्वारा इस प्रथम स्वतंत्रता सेनानी की तस्वीर पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किया गया। पतरातू क्षेत्र शाहिद रघुनाथ महतो अमर रहे भारत माता की जय वंदे मातरम के नारों से गूंजा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह मुखिया किशोर कुमार महतो तथा संचालन समिति सचिव अमित कुमार के द्वारा किया गया और कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र के जिला पार्षद राजाराम प्रजापति उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि शाहिद रघुनाथ महतो का जन्म 21 मार्च 1738 में सरायकेला खरसावां जिला के नीमड़ीह में हुआ था। वे एक राष्ट्रीय क्रांतिकारी और जुझारू नेता थे।जिन्होंने 1778 ई० में अंग्रेजों के विरुद्ध चुहाड़ विद्रोह का नेतृत्व किया था। यह विद्रोह झारखंड के छोटा नागपुर क्षेत्र में अंग्रेजों के खिलाफ पहला विद्रोह था। समिति के अध्यक्ष सह मुखिया किशोर कुमार महतो ने कहा कि आज उनको जो देश स्तर पर सम्मान मिलना चाहिए था वह सम्मान नहीं मिला है तथा हम सरकार से मांग करते हैं कि ऐसे देशभक्त को देश स्तर पर सम्मान मिलना चाहिए क्योंकि वे अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते-लड़ते देश के खातिर शहीद हो गए तथा उन्होंने नारा दिया था कि अपना गांव अपना राज दूर भागाओ विदेशी राज । चूआड.विद्रोह का नेतृत्व करने वाले इस महानायक की हत्या अंग्रेजों ने साजिश कर 5 अप्रैल 1778 ई में कर दी थी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप मुखिया नंदकिशोर महतो, गणेश कुमार ठाकुर, विकास जयसवाल रणधीर कपूर, अमित सिंह, गोपाल महतो ,सूरज महतो, सुनील कुमार, डॉ०अशोक साव राजेश कुमार, शंभू प्रसाद वर्मा प्रकाश ठाकुर मनीष कुमार, मनोरंजन कुमार, रंजन पटेल, रविंद्र कुमार, अशोक कुमार, आदि उपस्थित थे।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती मनाई गई।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती मनाई गई।

सरायकेला/आदित्यपुर

नाई जागृति संघ आदित्यपुर के द्वारा संघ के अध्यक्ष रमेश ठाकुर की अध्यक्षता में बिहार के पूर्व मुख्य मंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती रेलवे हाल आदित्यपुर में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कोंग्रेस जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार बिसिष्ट अतिथि कोंग्रेस प्रदेश सचिव सुरेश धारी उपस्थित रहे. सर्व प्रथम मुख्य अतिथि अंबुज कुमार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के तस्वीर पर पुष्प माला चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. तत्पश्चात बीसिस्ट अतिथि सुरेश धारी समेत नाई जागृति संघ के अध्यक्ष रमेश ठाकुर रामजी ठाकुर व अन्य ने जन नायक को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

मुख्य अतिथि अंबुज कुमार ने जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का सम्पूर्ण जीवन आम जनमानस के लिए प्रेरणा स्रोत है. उनकी सादगी ईमानदारी कर्मठता व नेतृत्व कौशल सदियों तक याद किया जाएगा.उनको केंद्र सरकार द्वारा भारत रत्न प्रदान किए जाने के निर्णय सराहनीय कदम बताया।

सुरेश धारी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने सर्व प्रथम आरक्षण प्रदान कर पिछड़े व दलित वर्ग को समाज के अग्रिम पंक्ति सासकत करने का कार्य किया.नाई जागृति संघ के अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने उन्हें गरीबों का असली मशिहा बताया व उन्हें भारत रत्न प्रदान के निर्णय के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।

मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष राहुल यादव रामजी ठाकुर रमाशंकर पाण्डेय समरेंद्र तिवारी बजरंगी ठाकुर रामानुज ठाकुर राजेन्द्र ठाकुर डोमेन ठाकुर मुन्ना शर्मा सुरेश ठाकुर विभूति ठाकुर रवि ठाकुर कुंदन ठाकुर गोविंदा ठाकुर लखींद्र ठाकुर नंदू ठाकुर किशोर कुमार चंदन ठाकुर बसंत ठाकुर आदि उपस्थित रहे

कांग्रेसजनों के उपस्थिति में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का जयन्ती।

कांग्रेसजनों के उपस्थिति में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का जयन्ती।

जमशेदपुर

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का जयन्ती समारोह जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेसजनों के उपस्थिति में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित हुआ। जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं कांग्रेस नेताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में आम बगान मैदान साकची पहुंचा कर नेताजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज भारत को आजादी दिलाने में नेताजी सुभाष चंद्र बोसजी का महान योगदान है.नेताजी ने भारत को स्वतन्त्र कराने के लिए अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए। आजाद हिंद फौज का गठन कर अंग्रेजों को हर मोर्चे पर चुनौती खड़ा किया। नेताजी का प्रारंभिक शिक्षा एवं रेवेंसा काॅलेज, प्रेसीडेंसी काॅलेज एवं कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से सम्पन्न हुआ। उनके दिल में बचपन से ही देश प्रेम कुट कुट कर भरी थी, नेताजी आईसीएस अधिकारी थे, आजाद हिंद फौज गठन कर आजादी के लड़ाई में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया, नेताजी ने नारा दिया तुम मुझे खुन दो मैं तुझे आजादी दुंगा, भारत के आजादी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का योगदान को भुलाया नही जा सकता है।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव कमलेश कुमार पाण्डेय, के के शुक्ल, रियाजुद्दीन खान, रामदरस चौधरी, जितेन्द्र सिंह, गुरदीप सिंह, रीता शर्मा, राजगीरी सिंह यादव, तनवीर खान, दुर्गा प्रसाद, रानी राव, सचिन कुमार सिंह, संजय घोष, एल सोनाराम, अमृत सिंह, दिबेश राज, सन्नी सिंह, राजेश कुमार

सुबह 7 बजे टेल्को प्रखण्ड कांग्रेस एवं जेम्को मण्डल के तत्वावधान में झगरूबगान से शहीद भगत सिंह चौक तक प्रभातफेरी निकाला गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे शामिल हुए।

भवदीय:-संजय सिंह आजाद
उपाध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी

नेताजी सुभाष जयंती पर ग्रीन बॉयज क्लब की ओर से रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

नेताजी सुभाष जयंती पर ग्रीन बॉयज क्लब की ओर से रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के मौके पर ग्रीन बॉयज क्लब की ओर से बसंती पूजा मैदान में रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, थाना प्रभारी अंचित कुमार,भाजपा नेत्री डॉक्टर सुनीता देवदूत सोरेन,चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर विवेक मिश्रा, समाजसेवी समरनाथ मुखर्जी, नसीम बक्स,जयंत घोष आदि द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर अतिथियों ने केक भी काटा। कार्यक्रम में विभिन्न परिधान तरह के परिधान पहने नन्हे कलाकारों ने फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेकर इस कार्यक्रम को और मनोहक बना दिया।

बच्चों ने कार्यक्रम में एक से बढ़कर नृत्य प्रस्तूत कर लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने नेताजी के जीवनी पर भाषण प्रस्तुत कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में काफी संख्या में दर्शकों ने रात भर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। मौके पर साहित्य संस्कृति संघ के सचिव वीरेंद्र नाथ घोष ने अपने संबोधन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को महान स्वतंत्रता सेनानी बताते हुए नेताजी के मुसाबनी आगमन के याद को ताजा किया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के युग में हमे नेताजी से संकल्प एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भाव का सीख लेना चाहिए।उनकी जीवनी आज भी काफी प्रासंगिक है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस से हमें संघर्ष एवं लीडरशिप की शिक्षा मिलती है।

समाजसेवी सुनीता देवदूत सोरेन ने भी अपना विचार रखा। मौके पर वीरेंद्र नाथ घोष,हर्ष पोदार, सुभाष लामा, जितेंद्र श्रीवास्तव,मोनू कर,जयंत घोष, विमल सेनापति सहित काफी संख्या में गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

बादिया में धूमधाम से मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती।

बादिया में धूमधाम से मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती।

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर स्वामी विवेकानंद चौक बादिया में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोगों ने फूलमाला चढ़ाकर उन्हें नमन किया। स्थानीय युवकों द्वारा इस दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के मनाते हुए राष्ट्रभक्ति का संकल्प लिया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मुसाबनी थाना प्रभारी अंचित कुमार ने विवेकानंद के प्रेरक विचारों एवं उपदेशों से लोगों को अवगत कराया। वर्तमान युवा पीढ़ी को संगठित भाव से उनके बताए मार्ग पर चल कर राष्ट्रभक्ति, संस्कार जागृत कर समाज कल्याण के कार्यों को गति देने का आह्वान किया गया। सांसद प्रतिनिधि सत्या तिवारी ने बताया की स्वामी विवेकानंद ने जो जो संदेश दिया है उसे अपने जीवन में उतरने की आवश्यकता है।

इस अवसर प्रमुख रामदेव हेंब्रम, भावेश पातर ,संघ जिला प्रचारक कौशलेंद्र, सांसद प्रतिनिधि सत्या तिवारी, हिमांशु मिश्रा,शेखर दास, विमल सेनापति, सरोज दत्ता, सुखलाल हेंब्रम, आशीष पांडा ,ज्योति गोप, तापस मंडल, जोबा महाली, अंजलि मंडल , मीनाक्षी दास, पप्पू सिंह, आदि मुख्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

अखिल भारतीय आदिवासी भुमिज मुंडा कल्याण समिति ने माराङ गोमके जय पाल सिंह मुंडा की 121 वीं जयंती मनाई।

अखिल भारतीय आदिवासी भुमिज मुंडा कल्याण समिति ने माराङ गोमके जय पाल सिंह मुंडा की 121 वीं जयंती मनाई।

सरायकेला/चांडिल

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

अखिल भारतीय आदिवासी भुमिज मुंडा कल्याण समिति नरगाटांड सिरका की ओर से माराङ गोमके स्वर्गीय जय पाल सिंह मुंडा की 121 वा जन्म जयंती समारोह का आयोजन किया गया। लाया शशधर कुमार ने परंपरागत तरीके से कार्यक्रम संपन्न किया।इस अवसर पर उनके प्रतिमा पर उपस्थित लोग श्रद्धा सुमन अर्पित किया।इस संबंध में कहा कि खुंटी जिला अंतर्गत मस्का गांव में जन्म जयपाल सिंह आदिवासी समाज और झारखंड आंदोलनकारी के नेता शिक्षाविद, अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी भी थे। आदिवासी समाज के लिए जल जंगल जमीन हक अधिकार को बनाए रखने के अंतराष्ट्रीय क्षितिज पर आवाज को बुलंद किया था।टी ए सी झारखंड के विश्वनाथ सिंह,चुआड़ सेना के अध्यक्ष मानिक सिंह श्याम सिंह, उपाध्यक्ष चुआड़ सेना झारखंड। जे एम एम के सक्रिय सदस्य सुखराम हेम्ब्रम ने कहा कि शिक्षा विद्ध,हांकी खेलाड़ी , समाजिक राजनीति में काफी योगदान रहा है। शिक्षा के बैगर समाज का विकास संभव नहीं है।जल जंगल जमीन अपनी पहचान हर क्षेत्र बना कर रखें थे। इनके जीवन से हमलोग को शिक्षा मिलता है। सुधीर किस्कू ने कहा की आज भी समाज के आर्थिक,समाजिक, राजनीति, में इन महान पुरुष की प्रयास का परिणाम है।

कार्यक्रम में नीमडीह प्रखंड के जिप सदस्य असित सिंह पात्रर के साथ साथ बांधडीह ग्राम प्रधान भानु प्रताप सिंह, टेंगाडीह उप मुखिया फनी सिंह, कार्यक्रम में कुसुम कमल सिंह, निरंजन सिंह, जयराम सिंह, अरूण सिंह, दीपक सिंह, लक्ष्मण सिंह, गोपाल सिंह, जयदेव सिंह, पद्मलोचन सिंह, हरे कृष्ण सिंह सरदार, आदि लोग उपस्थित थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started