गुरुवार को शहीद रघुनाथ महतो स्मारक समिति के तत्वाधान में पीटीपीएस पतरातु के शहीद रघुनाथ महतो कटिया चौक में प्रथम स्वतंत्रता सेनानी सह चुआड़ विद्रोह के महानायक शहीद रघुनाथ महतो की 286वीं जयंती उत्साह के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर शहीद रघुनाथ महतो स्मारक समिति के द्वारा इस प्रथम स्वतंत्रता सेनानी की तस्वीर पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किया गया। पतरातू क्षेत्र शाहिद रघुनाथ महतो अमर रहे भारत माता की जय वंदे मातरम के नारों से गूंजा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह मुखिया किशोर कुमार महतो तथा संचालन समिति सचिव अमित कुमार के द्वारा किया गया और कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र के जिला पार्षद राजाराम प्रजापति उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि शाहिद रघुनाथ महतो का जन्म 21 मार्च 1738 में सरायकेला खरसावां जिला के नीमड़ीह में हुआ था। वे एक राष्ट्रीय क्रांतिकारी और जुझारू नेता थे।जिन्होंने 1778 ई० में अंग्रेजों के विरुद्ध चुहाड़ विद्रोह का नेतृत्व किया था। यह विद्रोह झारखंड के छोटा नागपुर क्षेत्र में अंग्रेजों के खिलाफ पहला विद्रोह था। समिति के अध्यक्ष सह मुखिया किशोर कुमार महतो ने कहा कि आज उनको जो देश स्तर पर सम्मान मिलना चाहिए था वह सम्मान नहीं मिला है तथा हम सरकार से मांग करते हैं कि ऐसे देशभक्त को देश स्तर पर सम्मान मिलना चाहिए क्योंकि वे अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते-लड़ते देश के खातिर शहीद हो गए तथा उन्होंने नारा दिया था कि अपना गांव अपना राज दूर भागाओ विदेशी राज । चूआड.विद्रोह का नेतृत्व करने वाले इस महानायक की हत्या अंग्रेजों ने साजिश कर 5 अप्रैल 1778 ई में कर दी थी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप मुखिया नंदकिशोर महतो, गणेश कुमार ठाकुर, विकास जयसवाल रणधीर कपूर, अमित सिंह, गोपाल महतो ,सूरज महतो, सुनील कुमार, डॉ०अशोक साव राजेश कुमार, शंभू प्रसाद वर्मा प्रकाश ठाकुर मनीष कुमार, मनोरंजन कुमार, रंजन पटेल, रविंद्र कुमार, अशोक कुमार, आदि उपस्थित थे।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती मनाई गई।
सरायकेला/आदित्यपुर
नाई जागृति संघ आदित्यपुर के द्वारा संघ के अध्यक्ष रमेश ठाकुर की अध्यक्षता में बिहार के पूर्व मुख्य मंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती रेलवे हाल आदित्यपुर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कोंग्रेस जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार बिसिष्ट अतिथि कोंग्रेस प्रदेश सचिव सुरेश धारी उपस्थित रहे. सर्व प्रथम मुख्य अतिथि अंबुज कुमार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के तस्वीर पर पुष्प माला चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. तत्पश्चात बीसिस्ट अतिथि सुरेश धारी समेत नाई जागृति संघ के अध्यक्ष रमेश ठाकुर रामजी ठाकुर व अन्य ने जन नायक को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
मुख्य अतिथि अंबुज कुमार ने जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का सम्पूर्ण जीवन आम जनमानस के लिए प्रेरणा स्रोत है. उनकी सादगी ईमानदारी कर्मठता व नेतृत्व कौशल सदियों तक याद किया जाएगा.उनको केंद्र सरकार द्वारा भारत रत्न प्रदान किए जाने के निर्णय सराहनीय कदम बताया।
सुरेश धारी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने सर्व प्रथम आरक्षण प्रदान कर पिछड़े व दलित वर्ग को समाज के अग्रिम पंक्ति सासकत करने का कार्य किया.नाई जागृति संघ के अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने उन्हें गरीबों का असली मशिहा बताया व उन्हें भारत रत्न प्रदान के निर्णय के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष राहुल यादव रामजी ठाकुर रमाशंकर पाण्डेय समरेंद्र तिवारी बजरंगी ठाकुर रामानुज ठाकुर राजेन्द्र ठाकुर डोमेन ठाकुर मुन्ना शर्मा सुरेश ठाकुर विभूति ठाकुर रवि ठाकुर कुंदन ठाकुर गोविंदा ठाकुर लखींद्र ठाकुर नंदू ठाकुर किशोर कुमार चंदन ठाकुर बसंत ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
कांग्रेसजनों के उपस्थिति में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का जयन्ती।
जमशेदपुर
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का जयन्ती समारोह जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेसजनों के उपस्थिति में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित हुआ। जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं कांग्रेस नेताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में आम बगान मैदान साकची पहुंचा कर नेताजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज भारत को आजादी दिलाने में नेताजी सुभाष चंद्र बोसजी का महान योगदान है.नेताजी ने भारत को स्वतन्त्र कराने के लिए अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए। आजाद हिंद फौज का गठन कर अंग्रेजों को हर मोर्चे पर चुनौती खड़ा किया। नेताजी का प्रारंभिक शिक्षा एवं रेवेंसा काॅलेज, प्रेसीडेंसी काॅलेज एवं कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से सम्पन्न हुआ। उनके दिल में बचपन से ही देश प्रेम कुट कुट कर भरी थी, नेताजी आईसीएस अधिकारी थे, आजाद हिंद फौज गठन कर आजादी के लड़ाई में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया, नेताजी ने नारा दिया तुम मुझे खुन दो मैं तुझे आजादी दुंगा, भारत के आजादी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का योगदान को भुलाया नही जा सकता है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव कमलेश कुमार पाण्डेय, के के शुक्ल, रियाजुद्दीन खान, रामदरस चौधरी, जितेन्द्र सिंह, गुरदीप सिंह, रीता शर्मा, राजगीरी सिंह यादव, तनवीर खान, दुर्गा प्रसाद, रानी राव, सचिन कुमार सिंह, संजय घोष, एल सोनाराम, अमृत सिंह, दिबेश राज, सन्नी सिंह, राजेश कुमार।
सुबह 7 बजे टेल्को प्रखण्ड कांग्रेस एवं जेम्को मण्डल के तत्वावधान में झगरूबगान से शहीद भगत सिंह चौक तक प्रभातफेरी निकाला गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे शामिल हुए।
भवदीय:-संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी
नेताजी सुभाष जयंती पर ग्रीन बॉयज क्लब की ओर से रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के मौके पर ग्रीन बॉयज क्लब की ओर से बसंती पूजा मैदान में रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, थाना प्रभारी अंचित कुमार,भाजपा नेत्री डॉक्टर सुनीता देवदूत सोरेन,चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर विवेक मिश्रा, समाजसेवी समरनाथ मुखर्जी, नसीम बक्स,जयंत घोष आदि द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर अतिथियों ने केक भी काटा। कार्यक्रम में विभिन्न परिधान तरह के परिधान पहने नन्हे कलाकारों ने फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेकर इस कार्यक्रम को और मनोहक बना दिया।
बच्चों ने कार्यक्रम में एक से बढ़कर नृत्य प्रस्तूत कर लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने नेताजी के जीवनी पर भाषण प्रस्तुत कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में काफी संख्या में दर्शकों ने रात भर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। मौके पर साहित्य संस्कृति संघ के सचिव वीरेंद्र नाथ घोष ने अपने संबोधन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को महान स्वतंत्रता सेनानी बताते हुए नेताजी के मुसाबनी आगमन के याद को ताजा किया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के युग में हमे नेताजी से संकल्प एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भाव का सीख लेना चाहिए।उनकी जीवनी आज भी काफी प्रासंगिक है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस से हमें संघर्ष एवं लीडरशिप की शिक्षा मिलती है।
समाजसेवी सुनीता देवदूत सोरेन ने भी अपना विचार रखा। मौके पर वीरेंद्र नाथ घोष,हर्ष पोदार, सुभाष लामा, जितेंद्र श्रीवास्तव,मोनू कर,जयंत घोष, विमल सेनापति सहित काफी संख्या में गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
बादिया में धूमधाम से मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती।
पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर स्वामी विवेकानंद चौक बादिया में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोगों ने फूलमाला चढ़ाकर उन्हें नमन किया। स्थानीय युवकों द्वारा इस दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के मनाते हुए राष्ट्रभक्ति का संकल्प लिया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मुसाबनी थाना प्रभारी अंचित कुमार ने विवेकानंद के प्रेरक विचारों एवं उपदेशों से लोगों को अवगत कराया। वर्तमान युवा पीढ़ी को संगठित भाव से उनके बताए मार्ग पर चल कर राष्ट्रभक्ति, संस्कार जागृत कर समाज कल्याण के कार्यों को गति देने का आह्वान किया गया। सांसद प्रतिनिधि सत्या तिवारी ने बताया की स्वामी विवेकानंद ने जो जो संदेश दिया है उसे अपने जीवन में उतरने की आवश्यकता है।
इस अवसर प्रमुख रामदेव हेंब्रम, भावेश पातर ,संघ जिला प्रचारक कौशलेंद्र, सांसद प्रतिनिधि सत्या तिवारी, हिमांशु मिश्रा,शेखर दास, विमल सेनापति, सरोज दत्ता, सुखलाल हेंब्रम, आशीष पांडा ,ज्योति गोप, तापस मंडल, जोबा महाली, अंजलि मंडल , मीनाक्षी दास, पप्पू सिंह, आदि मुख्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।
अखिल भारतीय आदिवासी भुमिज मुंडा कल्याण समिति ने माराङ गोमके जय पाल सिंह मुंडा की 121 वीं जयंती मनाई।
सरायकेला/चांडिल
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
अखिल भारतीय आदिवासी भुमिज मुंडा कल्याण समिति नरगाटांड सिरका की ओर से माराङ गोमके स्वर्गीय जय पाल सिंह मुंडा की 121 वा जन्म जयंती समारोह का आयोजन किया गया। लाया शशधर कुमार ने परंपरागत तरीके से कार्यक्रम संपन्न किया।इस अवसर पर उनके प्रतिमा पर उपस्थित लोग श्रद्धा सुमन अर्पित किया।इस संबंध में कहा कि खुंटी जिला अंतर्गत मस्का गांव में जन्म जयपाल सिंह आदिवासी समाज और झारखंड आंदोलनकारी के नेता शिक्षाविद, अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी भी थे। आदिवासी समाज के लिए जल जंगल जमीन हक अधिकार को बनाए रखने के अंतराष्ट्रीय क्षितिज पर आवाज को बुलंद किया था।टी ए सी झारखंड के विश्वनाथ सिंह,चुआड़ सेना के अध्यक्ष मानिक सिंह श्याम सिंह, उपाध्यक्ष चुआड़ सेना झारखंड। जे एम एम के सक्रिय सदस्य सुखराम हेम्ब्रम ने कहा कि शिक्षा विद्ध,हांकी खेलाड़ी , समाजिक राजनीति में काफी योगदान रहा है। शिक्षा के बैगर समाज का विकास संभव नहीं है।जल जंगल जमीन अपनी पहचान हर क्षेत्र बना कर रखें थे। इनके जीवन से हमलोग को शिक्षा मिलता है। सुधीर किस्कू ने कहा की आज भी समाज के आर्थिक,समाजिक, राजनीति, में इन महान पुरुष की प्रयास का परिणाम है।
कार्यक्रम में नीमडीह प्रखंड के जिप सदस्य असित सिंह पात्रर के साथ साथ बांधडीह ग्राम प्रधान भानु प्रताप सिंह, टेंगाडीह उप मुखिया फनी सिंह, कार्यक्रम में कुसुम कमल सिंह, निरंजन सिंह, जयराम सिंह, अरूण सिंह, दीपक सिंह, लक्ष्मण सिंह, गोपाल सिंह, जयदेव सिंह, पद्मलोचन सिंह, हरे कृष्ण सिंह सरदार, आदि लोग उपस्थित थे।
झारखंड क्राईम रिपोर्टर के संपादक भारत सिंह के नाती आदित्य भगत का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
जमशेदपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
झारखंड क्राईम रिपोर्टर हिंदी दैनिक अखबार के संपादक भारत सिंह के नाती आदित्य भगत-( डुग्गू ) का जन्मदिन केक काट कर काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. आदित्य भगत के जन्मदिन के अवसर पर शाम को दीप प्रज्ज्वलित कर दीप यज्ञ किया गया जिसके बाद केक काट कर जन्मदिन मनाया गया।
वहीं इस उपलक्ष पर सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर वास्को नगर के समाजसेवी आशीष पति एवं उनकी पत्नी जन्मदिन पर उपस्थित होकर बच्चे को जन्मदिन की बधाई दी और बच्चे के उज्जवल भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए अपना आशीष प्रदान किया।
वहीं इस अवसर पर झारखंड क्राईम रिपोर्टर समस्त परिवार, एडवोकेट रवि कुमार एवं कई गण मन लोगों ने आकर बच्चे को जन्मदिन की बधाई दी एवं आशीष प्रदान किया।
वहीं झारखंड क्राईम रिपोर्टर परिवार की पूरी टीम की तरफ से उनको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं अच्छे स्वास्थ्य की भी शुभकामनाएं।
पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस कमेटी ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया।
पूर्वी सिंहभूम
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी जी का जन्म दिन के अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में केक काट कर कांग्रेस नेताओं के साथ मनाया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने शुभकामना एवं बधाई देते हुए लम्बी उम्र का कामना किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, रंजीत सिंह, अनन्त लाल, मुन्ना सिंह सेवादल, ज्योति मिश्र, अजय मिश्र, सन्नी सिंह, प्रशेनजीत सेन, निखिल तिवारी अमित पाण्डेय सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी एवं बिरसानगर प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भगवान बिरसा मुण्डा जी का जयन्ती मनाया गया।
पूर्वी सिंहभूम
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी एवं बिरसानगर प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भगवान बिरसा मुण्डा जी के जयन्ती के अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने मुख्य अतिथि के रूप में बिरसानगर संडे मार्केट स्थित भगवान बिरसा मुण्डा जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया। जिलाध्यक्ष का स्वागत बिरसानगर प्रखण्ड अध्यक्ष संजय घोष ने किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा ने अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ बिद्रोह किया। जल जंगल जमीन की रक्षार्थ जंगल जंगल भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया।बिरसा मुण्डा ने अपने अनुयाइयों से कहा कि मैं धरती आबा हूँ। अंग्रेज नही चाहते थे कि प्रवचन या सभा के माध्यम से किसी प्रकार का भीड़ जुटें। जमिंदारों और अंग्रेजों का अत्याचार बढ़ता गया। अंग्रेजों से मुठभेड भी हुआ। अंग्रेजों ने संयंत्र कर बिरसा मुण्डा को गिरफ्तार कर राँची जेल में बंद कर दिया जहाँ हैजा से उनकी मृत्यु हो गई।
जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने झारखण्ड प्रदेश का गठन होने पर सभी को बधाई दिया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रखण्ड अध्यक्ष संजय घोष, प्रदेश महामंत्री विजय खान, प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, रामदरस चौधरी, राजकिशोर यादव, गुरदीप सिंह, संजय यादव, रानी राव, संजय प्रसाद, राजेश चौधरी, नलिनी सिन्हा, अंकुश बनर्जी, धीरज कुमार, कुमार गौरव, निखिल तिवारी, संजय तिवारी, मनीष कुमार, सुखदेव सिंह मल्ली, अभय पाण्डेय, सन्नी सिंह, संजय झा, गौरव खान, सचिन कुमार सिंह अध्यक्ष एनएसयुआई शामिल हुए।
भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर नगर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर नगर में भगवान बिरसा मुंडा जयंती व झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला मंत्री अशोक दास, चाईबासा नगर प्रभारी शेषनारायण लाल, पूर्व नगर अध्यक्ष दीपक सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा नगर अध्यक्ष रवि बकिरा, पिछड़ी मोर्चा नगर अध्यक्ष विनोद शर्मा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष समरेश सिंह, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सीमा मुखी, नगर उपाध्यक्ष राजेश कुमार राय, रोहित गुप्ता, नगर महामंत्री गौतम रवानी, नगर मंत्री राजेश प्रसाद, अभय कुमार साव, नगर मीडिया प्रभारी अरिजीत वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी इंद्रजीत रवानी, पूर्व युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष परविंदर चौहान, बजरंग महानंद, बुलटन रवानी, मनोज मंत्री, अशोक नियर, शशि रजक, सरस्वती देवी, रोजनिम, ललिता कुमारी, विनोद प्रधान, महेश कुमार साव, विष्णु,और भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा के जयंती के अवसर पर काशी साहू कॉलेज सरायकेला में जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
सरायकेला-खरसावां
भगवान बिरसा मुंडा के तैलिय चित्र पर माननीय मंत्री चम्पाई सोरेन, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक ने मल्यार्पण कर नमन किया
धरती आबा भगवान बीरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस पर जिलेवासियों को माननीय मंत्री ने दी बधाई।
सरायकेला-खरसावां राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा के जयंती के अवसर पर काशी साहू कॉलेज सभागार सरायकेला में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सूबे के माननीय मंत्री, चम्पाई सोरेन आदिवासी कल्याण सह परिवहन विभाग झारखण्ड सरकार उपस्थित हुए। मौके पर माननीय खरसावां विधायक दशरथ गागराई,इचागढ़ विधायिका श्रीमती सविता महतो, उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा समेत अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न विभाग के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पूर्व,माननीय मंत्री चम्पाई सोरेन, उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार एवं जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा समेत अन्य विशिष्ठ अतिथिगण के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के तैलिय चित्र पर मल्यार्पण कर नमन किया। इसके पश्चात कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्री चंपाई सोरेन एवं विशिष्ट अतिथि-गण के द्वारा सामूहिक रूप से द्वीप प्रचलित कर किया गया।
राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समस्त जिलेवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए माननीय मंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज भगवान बीरसा मुंडा की जयंती हैं साथ ही आज राज्य का स्थापना दिवस भी है। उन्होंने कहा कि राज्य को अलग हुए 23 वर्ष हो गया है, राज्य अब विकास की पथ पर एक ओर वर्ष की ओर आगे बढ़ रहा है, उन्होंने कहा कि झारखण्ड राज्य सोना का चिड़िया है, यंहा के कोयला/लोहा/पत्थर समेत विभिन्न लोह अयस्क पदार्थो से देश की विकास को गति मिलता है। आगे उन्होंने अपने सम्बोधन में सरकार की उपलब्धियों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि राज्य के युवा मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार के द्वारा अंतिम पयदान पर खड़े व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतू विभिन्न योजनाओं का चयन तथा सुगमता से लाभ प्रदान करने हेतू प्रत्येक वर्ष आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम संचालित की जा रही है। ताकि बिना कार्यालय का चक्कर लगाए सभी योग्य लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सकें। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार लोगो की सुलियत को देखते हुए पूर्व की सभी बाध्यता सम्पत कर सर्वजन पेंशन योजना तथा किशोरियों के शिक्षा उनके सशक्तिकरण हेतु सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना मुख्यमंत्री कन्यादान योजना जैसी योजनाएं संचालित कर रही हैं, साथी सभी इक्षुक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, गांव परिवार के विकास हेतू राज्य में स्थित विभिन्न उद्योग संस्थान में नियोजन नियमावली अधिनियम के तहत 75% युवाओं का नियोजन सुनिश्चित करने जैसी योजना संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार योग्य परिवार को वन पट्टा, तीन कमरा वाला अबुआ आवास योजना का लाभ राज्य के इक्षुक युवाओं को शिक्षा हेतू योजना का प्रवधान तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने हेतू विभिन्न योजना संचालित कर रही है ताकि शहर के साथ गांव का विकास हो राज्य का विकास हो सकें।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खरसावां विधायक दशरथ गागराइ,इचागढ़ विधायक सविता महतो तथा जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने अपने-अपने मंतव्य साझा करते हुए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहें विकास कार्य पर बल दिया तथा जिले वासियों को राज्य स्थापना दिवस तथा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री चंपाई सोरेन के द्वारा एंटी-ड्रग नारकोटिक कैंपेन के तहत बेहतर कार्य करने वाले विभिन्न पदाधिकारी सुधा वर्मा कार्यपालक दंडाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, तथा डीपीएम जेएसएलपीएस को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने के उदेश्य से आगामी माह हेतू तैयार किया गया एंटी ड्रग नारकोटिक कैलेंडर का सामूहिक रूप से लोकार्पण किया गया तथा जागरूकता वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बीच किया गया परिसंपत्तियों का वितरण
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि माननीय मंत्री चंपाई सोरेन के द्वारा 81 योजनाओं (11,08,53,074 cr रुपए लागत) का उद्घाटन तथा कुल 277 योजनाओं (72, 11, 37, 910 cr की लागत) का शिलान्यास किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न योजनाओं आपदा विभाग अंतर्गत वज्रपात एवं सड़क दुर्घटना , जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अंतर्गत मनरेगा/बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना, जेएसएलपीएस अंतर्गत कैश क्रेडिट लिकेज/फूलों झानों आशीर्वाद योजना/नेशनल और इकोनामिक ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट/ प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना/जोहर परियोजना, कृषि विभाग अंतर्गत NFSM, पशुपालन विभाग अंतर्गत बकरा विकास योजना/बतख चूजा वितरण योजना, समाज कल्याण विभाग अंतर्गत सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना / मुख्यमंत्री कन्यादान योजना/ दिव्यांग यंत्र उपकरण वितरण तथा समेकित जनजाति विकास अभिकरण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना / मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना अंतर्गत चयनित लाभुकों के बिच परिसम्पातियों का वितरण किया गया।
66 वर्ष के हुए चंपाई सोरेन , समर्थकों ने केक काट कर मनाया मंत्री चंपई सोरेन का जन्मदिन।
झारखंड
झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन 66 वर्ष के हुए समर्थकों ने केक काटकर भारी उत्साह के साथ मनाया जन्मदिन. झारखंड टाइगर के नाम से प्रसिद्ध मंत्री चंपई सोरेन के जन्मदिन को यादगार बनाने उनके समर्थकों ने आदित्यपुर और महुलडीह में केक काट, जरूरतमंदों केबीच कंबल भी बाँटे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मानिक गोप, मिथुन कुम्भकार,बनमली नायक,उमा महतो ,प्रदीप गोराई,दीपक रजक,आकाश दास, मुरारी झा,प्रहलाद राकेश सतपाती, दीपक गोप,नायक,मंटू प्रामाणिक ,इंद्रजीत गोप,नकुल कृष्णा सोरेन आदि उपस्थित थे.
आदित्यपुर ईमली चौक स्थित झामुमो कार्यालय में शनिवार शाम से ही समर्थकों का हुजूम मंत्री चंपई सोरेन के दीर्घायु होने की कामना के साथ उमड़ पड़ा कार्यालय में मंत्री के समर्थक और चाहने वालों ने फूल एवं गुलदस्ता भेंट कर मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.
इस दौरान झामुमो कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने 800 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड 20 सूत्र अध्यक्ष सीके गोराई ,आदित्यपुर नगर अध्यक्ष दीपक मंडल, परमेश्वर प्रधान, सुभाष करवा, बुबई शर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री चंपाई सोरेन के जन्मदिन के उपलक्ष पर आदित्यपुर के अलावा डूडरा में भी धूम-धाम के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया.इस उपलक्ष पर यहां मंत्री के बचपन के मित्र नलिन महतो एवं मंत्री बबलू सोरेन ने के काटकर मंत्री का जन्मदिन मनाया. इस उपलक्ष पर महुलडीह विकास एवं प्रभावित समिति द्वारा डुंडरा उप स्वास्थ्य केंद्र में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर सह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें 70 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, 535 लोगों के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच की गई. वहीं 250 लोगों के नेत्र की जांच हुई . यहां भी 1200 कंबल जरूरतमंदों को उपलब्ध कराए गए।