सरायकेला/आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
आदित्यपुर कॉलोनी में मातमी सन्नाटा उस वक्त पसर गया जब कोलोनी में एक साथ चार शव पहुंचा सवों को देखने के बाद आदित्यपुर कॉलोनी में आंसुओं की धार बहने लगी.

आपको बताते चलें कि आदित्यपुर कॉलोनी निवासी चार युवकों के चांडिल एनएच- 33 कंदरबेड़ा में हुए भीषण सड़क दुर्घटना में मौत के बाद मंगलवार को शवो का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया गया. इस बीच चार शवो के कॉलोनी में पहुंचने पर कोलोनी वासियों की आंखें नम हो गई.
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम तकरीबन 4:30 बजे रांची- टाटा NH33 के कंदरबेड़ा में जोरदार सड़क हादसे में आदित्यपुर कॉलोनी के चार युवक बाबा आश्रम कॉलोनी निवासी निखिल ,रोड नंबर 17 निवासी संस्कार मिश्रा, रोड नंबर 22 निवासी सूरज कुमार, रोड नंबर 21 निवासी नवनीत शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई थी, घटना के बाद मंगलवार को चारों युवको के शव का जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया,
इधर मंगलवार दोपहर आदित्यपुर कॉलोनी में सभी चारों शव के पहुंचने पर आंसुओं के धार के बीच चारों शव का अंतिम संस्कार जमशेदपुर के पार्वती घाट पर हुआ जिसमें सैकड़ो की संख्या में आदित्यपुर कॉलोनी के लोग शामिल हुए . शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे, शोक जताने महिलाएं भी पहुंची, जहां सभी का रोरो कर बुरा हाल था ,जबकि परिजन को लोग ढाँढस बांधाने में लगे थे।



















