गम्हरिया प्रखंड सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बैठक संपन्न।

गम्हरिया प्रखंड सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बैठक संपन्न।

सरायकेला/गम्हरिया

गम्हरिया प्रखंड सभागार में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी श्री प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों और आवश्यक दस्तावेजों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान बूथ स्तरीय एजेंट (BLA) एवं बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) समन्वय स्थापित कर मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस, झामुमो (JMM), राजद (RJD) एवं भाजपा के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कांग्रेस की ओर से जिला महासचिव राजू रजक, जिला मीडिया चेयरमैन सुमंत शर्मा, प्रखंड उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा तथा कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष गौरी शंकर उपस्थित थे।

वहीं झामुमो की ओर से प्रखंड उपाध्यक्ष राजेश गोप, युवा नेता सनी सिंह, मनोज कुमार, आदित्यपुर नगर के लाल बाबू सरदार एवं सरोज मुखर्जी ने भाग लिया। राजद की ओर से वरिष्ठ नेता पुरेंद्र नारायण सिंह, डी.एन. सिंह एवं संजय यादव बैठक में मौजूद रहे।

बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को SIR अभियान के सफल संचालन में सक्रिय सहयोग करने तथा मतदाताओं को जागरूक करने का आग्रह किया गया। अधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है और सभी दलों की सहभागिता से यह अभियान सफल होगा।

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बैठक आयोजित, BLA को दिए गए निर्देश

गम्हारिया /झारखंड। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर प्रखंड सभागार में अधिकारियों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय एजेंटों (BLA) के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और अद्यतन प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई।

अधिकारियों ने बताया कि पुनरीक्षण कार्य के दौरान बूथ स्तरीय एजेंट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और वे बूथ स्तरीय अधिकारियों (BLO) के साथ समन्वय कर मतदाता सूची में आवश्यक सुधार, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा त्रुटियों के निराकरण में सहयोग करेंगे।

बैठक में SIR के लिए स्वीकार्य दस्तावेजों की जानकारी भी दी गई। इनमें जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, सरकारी पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर सहित अन्य निर्धारित दस्तावेज शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि नए मतदाताओं तथा विशेष परिस्थितियों में आवेदन करने वाले नागरिकों को निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

इस अवसर पर उपस्थित प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक करें और पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में सहयोग दें।

मुख्य बिंदु:

●SIR कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक।

●राजनीतिक दलों के BLA एवं अधिकारियों की भागीदारी।

●मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता पर जोर।

●आवश्यक दस्तावेजों की सूची साझा की गई।

●नए मतदाताओं के पंजीकरण एवं सत्यापन प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

अतिक्रमण मुक्त अभियान के दौरान प्रभावित हुए गरीब फुटपाथ दुकानदारों के पुनर्वास की उठी मांग।

अतिक्रमण मुक्त अभियान के दौरान प्रभावित हुए गरीब फुटपाथ दुकानदारों के पुनर्वास की उठी मांग।

सरायकेला/गम्हरिया

गम्हरिया में फुटपाथ दुकानदारों के पुनर्वास की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के अनुपस्थित में बड़ा बाबू तरूण ठाकुर को को ज्ञापन सौंपा।

25 मई 2026 को गम्हरिया प्रखंड में कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर हाल ही में लाल बिल्डिंग चौक के आसपास चलाए गए अतिक्रमण मुक्त अभियान के दौरान प्रभावित हुए गरीब फुटपाथ दुकानदारों के पुनर्वास की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सराहनीय है, क्योंकि इससे यातायात व्यवस्था एवं आमजन की सुविधा में सुधार होगा। किंतु इस अभियान से प्रभावित हुए छोटे-छोटे दुकानदारों एवं उनके परिवारों के समक्ष आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है। ऐसे में उनके भरण-पोषण एवं रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित करना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है।
कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव राजू रजक के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि गम्हरिया बाजार स्थित पुराने भवन का पुनर्निर्माण कर उसे दो मंजिला बनाया जाए तथा वहां फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले छोटे दुकानदारों को अस्थायी रूप से दुकानें आवंटित की जाएं, ताकि उनका रोजगार सुरक्षित रह सके और बाजार क्षेत्र भी व्यवस्थित बना रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से इस मांग पर सकारात्मक पहल करने की अपील की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सरायकेला विधानसभा के कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी के.पी सोरेन जी,जिला उपाध्यक्ष खिरोद सरदार, जिला मीडिया चेयरमैन सुमंत शर्मा, गम्हारिया प्रखंड उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा सेवा दल के जिला अध्यक्ष गौरी शंकर, प्रखंड महिला अध्यक्ष उर्मिला देवी, सेवा सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।

टाटा स्टील कंपनी से चोरी हुए लाखों के लोहा स्क्रैप के साथ चार गिरफ्तार, 10 टन अवैध स्क्रैप जब्त।

टाटा स्टील कंपनी से चोरी हुए लाखों के लोहा स्क्रैप के साथ चार गिरफ्तार, 10 टन अवैध स्क्रैप जब्त।

सरायकेला/गम्हरिया

सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने टाटा स्टील कंपनी गम्हरिया से चोरी कर बाहर निकाले जा रहे भारी मात्रा में लोहे के स्क्रैप मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 10 टन अवैध लोहा स्क्रैप एवं एक मालवाहक वाहन जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 मई 2026 को गम्हरिया थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि टाटा स्टील कंपनी गम्हरिया से चोरी कर लाया गया लोहा स्क्रैप झाड़गोबिंदपुर रेलवे फाटक के समीप इकट्ठा किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गम्हरिया थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में निशांत कुमार पाण्डेय (26 वर्ष), नवीन प्रमाणिक (24 वर्ष), सुभाष कुमार महतो (20 वर्ष) एवं अमित कुमार यादव (22 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी आदित्यपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक महिंद्रा मालवाहक वाहन (रजिस्ट्रेशन संख्या JH05EH 2727) जब्त किया है, जिसमें करीब आधा टन लोहा स्क्रैप लदा हुआ था। इसके अलावा घटनास्थल से लगभग 10 टन अवैध लोहा स्क्रैप भी बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।

इस संबंध में गम्हरिया थाना कांड संख्या 46/26, दिनांक 22.05.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है तथा इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

सरायकेला/गम्हरिया

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित राजीव गांधी चौक (लाल बिल्डिंग) पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फूलकांत झा, कांग्रेस जिला महासचिव राजू रजक, एवं सुमंत शर्मा (मीडिया जिला अध्यक्ष),गम्हरिया प्रखण्ड अध्यक्ष अनिल ठाकुर,गम्हरिया प्रखण्ड उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा,गौरी शंकर (जिला सेवा दल अध्यक्ष) राजेंद्र शर्मा महिला प्रखंड अध्यक्ष उर्मिला देवी,रिंकू कुमारी शंकर शर्मा, अरविंद कुमार, इशु झा जयप्रकाश, पवन कुमार,निखिल सरकार, समीर,रंजन बारीक, सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किये एवं आम लोगो के बिच फलो का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी जी के देश के विकास, युवाओं के उत्थान एवं आधुनिक भारत के निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं बीपीएचयू गम्हरिया का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं बीपीएचयू गम्हरिया का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण।

सरायकेला/गम्हरिया

स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार, निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं लापरवाही पर कार्रवाई के दिए निर्देश।

सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गम्हरिया एवं बीपीएचयू (ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट) गम्हरिया का औचक निरीक्षण किया गया। ज्ञात हो कि दिनांक 09 मई 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला द्वारा सीएचसी गम्हरिया का औचक निरीक्षण किया गया था, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं से संबंधित विभिन्न प्रकार की त्रुटियां एवं अनियमितताएं पाई गई थीं।

इसी के आलोक में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार, आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा लापरवाही पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त द्वारा महिला एवं पुरुष वार्ड, प्रतीक्षालय, दवा भंडार कक्ष, स्टॉक रूम, चिकित्सा वार्ड, जांच घर, पेयजल एवं शौचालय व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, जनरेटर, इनवर्टर, सोलर व्यवस्था, बीपीएचयू सहित अस्पताल परिसर में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर एवं स्टोर रूम में अनुपयोगी एवं कचरा स्वरूप पड़े सामानों को हटाकर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही जनरेटर व्यवस्था को अविलंब दुरुस्त करने का निर्देश भी संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।
दवा स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कई प्रकार की एक्सपायर एवं आगामी माह में एक्सपायर होने वाली दवाएं पाई गईं। इस पर उपायुक्त ने गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी को अनुमंडल स्तर से टीम गठित कर संपूर्ण स्टोर रूम की जांच कराने का निर्देश दिया।

साथ ही उपलब्ध दवाओं एवं अन्य सामग्रियों का स्टॉक मिलान करने तथा स्टोर रूम में रखी गई सामग्रियों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने अनुपयोगी एवं जर्जर सामग्रियों की सूची तैयार कर समिति गठित करते हुए नियमानुसार नीलामी की प्रक्रिया संचालित करने तथा एक्सपायर दवाओं का सुरक्षित एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं बीपीएचयू गम्हरिया में उपलब्ध सभी निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत सूची तैयार कर उसे प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित किया जाए। सूची में स्वास्थ्य जांच, ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट, विभिन्न प्रकार की लैब जांच, दवा वितरण, परामर्श सहित केंद्र में उपलब्ध सभी सुविधाओं का स्पष्ट उल्लेख किया जाए, ताकि आमजनों को यह जानकारी मिल सके कि उक्त सभी सेवाएं पूर्णतः निशुल्क उपलब्ध हैं।

उन्होंने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य केंद्र परिसर के प्रवेश द्वार, प्रतीक्षालय एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर बड़े एवं स्पष्ट सूचना पट्ट, बैनर अथवा स्टिकर लगाए जाएं, जिससे मरीजों एवं उनके परिजनों को उपलब्ध निशुल्क सुविधाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके। सीएचसी गम्हरिया निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त द्वारा उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारियों, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक (बीपीएम), एएनएम, स्वास्थ्य कर्मियों एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई।

बैठक के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह देखा जाता है कि रोस्टर के अनुसार चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी अपने कार्यस्थल पर विलंब से पहुंचते हैं तथा रात्रि ड्यूटी में तैनात चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मी कई बार कार्य में लापरवाही बरतते हुए अपने कार्यस्थल पर उपस्थित नहीं रहते हैं।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि ऐसी स्थिति किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जाएगा तथा जिला स्तर से सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता आमजनों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी अपने कार्यशैली में सुधार लाएं, निर्धारित समय पर स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित रहें तथा मरीजों के साथ संवेदनशीलता, मानवीयता एवं जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करें। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता अथवा अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही चेतावनी दी गई कि कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित चिकित्सक एवं कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली में त्रुटि पाए जाने एवं अनुपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मियों को शोकॉज करते हुए एक दिन के वेतन कटौती का निर्देश दिया गया। साथ ही तीन वर्ष से अधिक अवधि से एक ही स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित चिकित्सकों एवं कर्मियों को अन्यत्र स्थानांतरित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सीएचसी गम्हरिया में डेपुटेशन पर कार्यरत चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मियों का डेपुटेशन रद्द करते हुए उन्हें अपने मूल कार्यस्थल पर वापस जाकर योगदान देने हेतु निर्देशित किया जाए।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त द्वारा विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से भी स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। उपायुक्त ने मरीजों से यह जानने का प्रयास किया कि चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मी उनके साथ संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ व्यवहार करते हैं अथवा नहीं तथा किसी जांच या दवा के नाम पर अवैध राशि की मांग तो नहीं की जाती है। इस दौरान मरीजों द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य केंद्र में उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा किसी भी प्रकार की शिकायत मरीजों द्वारा नहीं की गई।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला अभिनव प्रकाश एवं सिविल सर्जन, सरायकेला-खरसावां डॉ. सरयू प्रसाद सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

झारखंड के महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा स्थल को जिर्णोद्धार करने की मांग फुलकांत झा ने किया।

झारखंड के महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा स्थल को जिर्णोद्धार करने की मांग फुलकांत झा ने किया।

सरायकेला/गम्हरिया

बड़ा गम्हरिया बस्ती के अंदर बागानपारा कारा काटा स्थित झारखंड के महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा स्थल को जिर्णोद्धार करने की मांग फुलकांत झा ने किया ।

विगत 15 वर्षों से वह प्रतिमा छत बिछत अवस्था में है, वहां के आस-पास के लोग एवं नौ युवकों साथियों ने मिलकर के अस्थाई तौर पर तो घेराबंदी किए हैं, साथ ही झारखंड राज्य स्थापना दिवस के दिन इनकी जन्म जयंती स्मृति को बरकरार रखने के लिए पूरे झारखंड में खुशियली का त्योहार बनाया जाता है यहां भी उस दिन (15 नवंबर) भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धा-सुमन निश्चित रूप से दी जाती है।

आगे फुलकांत झा ने काहा की इसमें सामाजिक कार्यकर्ता एवं सभी राजनीतिक पार्टी के लोग सारिक होते हैं, और बच्चों के बीच में फल और मिठाइयां भी वितरित की जाती है। इस प्रतिमा को जितेंद्र प्रमाणिक द्वारा 2005-2006 में स्थापना की गई थी जो अब हम सबके बीच नहीं रहे उनके इंतकाल करीब 5 साल पहले हो गई है ! लेकिन आज तक उस जगह का जीर्णोद्धार नहीं हो सका है।

इसलिए फुलकांत झा ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरायकेला के छह बार के विधायक रहे चंपई सोरेन जी से अभिलंब पहल करने की मांग किए हैं। 15 जून से पहले इस पर अमल की जाए।

वाहनों का सुरक्षा मानकों एवं परिवहन दस्तावेजों की हुई जांच, नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की दी गई चेतावनी।

वाहनों का सुरक्षा मानकों एवं परिवहन दस्तावेजों की हुई जांच, नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की दी गई चेतावनी।

सरायकेला/गम्हरिया

उपायुक्त के निर्देशानुसार स्कूली बसों एवं विद्यार्थियों के परिवहन में लगे वाहनों का विशेष जांच अभियान संचालित, निर्धारित क्षमता से अधिक विद्यार्थियों के परिवहन पर होगी कार्रवाई।

उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। इस क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो के मार्गदर्शन में दिनांक 30 अप्रैल, 2026 को गम्हरिया स्थित जेवियर स्कूल के समीप मोटरयान निरीक्षक दिलीप कुमार एवं रवि प्रसाद द्वारा स्कूली बसों एवं विद्यार्थियों के परिवहन में संलग्न वाहनों की जांच की गई।

अभियान के दौरान वाहनों के परिवहन संबंधी दस्तावेज जैसे बीमा, फिटनेस, टैक्स, प्रदूषण प्रमाण-पत्र एवं परमिट की जांच की गई। साथ ही निर्धारित क्षमता से अधिक विद्यार्थियों के परिवहन (ओवरलोडिंग) पर विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई।

जांच के क्रम में स्कूली वाहनों में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनुपालन भी जांचा गया, जिसमें बस के आगे-पीछे “स्कूल बस” अथवा “On School Duty” अंकन, प्राथमिक उपचार बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, खिड़कियों में जाली, सुरक्षित दरवाजा लॉक, विद्यालय का नाम एवं संपर्क संख्या का अंकन, निर्धारित गति सीमा का पालन, चालक के वैध लाइसेंस, परिचालक (Attendant) की उपलब्धता एवं विद्यार्थियों की सूची जैसे प्रावधान शामिल हैं।

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि विद्यालय प्रबंधन एवं वाहन स्वामी सभी निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करें। नियमों की अवहेलना पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन द्वारा सभी विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों से अपेक्षा की गई है कि वे बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। विद्यालय यह सुनिश्चित करें कि उनके द्वारा संचालित सभी वाहन निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप हों, वहीं अभिभावक भी अपने बच्चों के परिवहन में उपयोग हो रहे वाहनों की सुरक्षा एवं वैधता की जानकारी अवश्य लें। सुरक्षित परिवहन व्यवस्था से ही विद्यार्थियों का सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।

गम्हरिया अनाज गोदाम में आग लगने के 6 महीने बाद भी घटना का खुलासा नहीं, जनहित में उठ रहे सवाल।

गम्हरिया अनाज गोदाम में आग लगने के 6 महीने बाद भी घटना का खुलासा नहीं, जनहित में उठ रहे सवाल।

जिले की जनता की निगाहें नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी पर टिकी।

( सोनू कुमार सिंह )

पूरे भारत में सरकार द्वारा गरीबों को पेट भरने एवं अपना जीवन यापन एवं अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए सरकार की ओर से गरीबों को जन वितरण प्रणाली द्वारा अनाज उपलब्ध कराई जाती है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कई ऐसे राशन कार्ड धारी हैं जिन्हें सही समय पर जन वितरण प्रणाली द्वारा राशन उपलब्ध नहीं कराई जाती है अब यह तो जांच का विषय है और जांच के बाद ही इस मामले से पर्दा उठने की संभावना है।

लेकिन अगर उसी अनाज गोदाम में आग लग जाए और सारा अनाज जलकर राख में मिल जाए तो कहीं ना कहीं गरीबों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और यह कहीं ना कहीं काफी गंभीर मामला है।

ज्ञात होगी 28 अक्टूबर 2025 को सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया अनाज गोदाम में आग लगने की घटना सामने आई जिसमें की आग की चपेट में आकर दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जिसमें की एजीएम अभिषेक हाजरा और ट्रांसपोर्टर राजू सेनापति शामिल हैं। और इतना ही नहीं इस दर्दनाक घटना में लाखों का अनाज जलकर राख हो गया।

वहीं घटनास्थल से टूटा ताला, लाइटर, पेट्रोल का गैलन, ताबीज और गमछा जैसी वस्तुएं बरामद की गई थी। साथ ही सीसीटीवी कैमरा और गोदाम का मुख्य द्वार भी क्षतिग्रस्त पाया गया था और इतना ही नहीं गोदाम के छत का टीन भी क्षतिग्रस्त पाया गया था

वहीं घटना के अनुसंधान के लिए प्रशासनिक जांच टीम गठित की गई और जांच शुरू की गई। घटना की जांच के लिए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत द्वारा एसआईटी का गठन किया है, जिसका नेतृत्व एसडीपीओ समीर कुमार सवैया कर रहे हैं।

घटना के करीब पंद्रह दिन बाद रांची से जेएसएससी की एक उच्च स्तरीय टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया। इस टीम में जेएसएससी के उप निदेशक सुधीर कुमार और वरीय अधिकारी रजनीश कुमार शामिल थे। निरीक्षण के दौरान सरायकेला के जिला आपूर्ति पदाधिकारी,सहायक प्रबंधक मजिस्ट्रेट और पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पूरे गोदाम का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां रखे गए अनाज की स्थिति का आकलन किया।

लेकिन आश्चर्य की बात यह रही की घटना के लगभग 6 महीने बीत जाने के बाद भी इस घटना से पर्दा नहीं उठ पाया। और ना ही कोई रिपोर्ट जनहित में सामने नहीं आई है।

घटना की प्रमुख बातें:-

  • आग लगने की घटना 28 अक्टूबर 2025 को हुई थी।
  • दो लोगों की मौत हो गई थी।
  • प्रशासनिक जांच टीम गठित की गई है।
  • एसआईटी का गठन किया गया है, जिसका नेतृत्व एसडीपीओ समीर सवैया कर रहे हैं।
  • घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई है ।

इस पूरी घटना में जनता यह जानना चाहती है कि गम्हरिया गोदाम में आग लगने की घटना के बाद प्रशासनिक कार्रवाई क्या हुई है और अब तक इस मामले से पर्दा क्यों नहीं उठ पाया ।

जनता के द्वारा पूछा गया यक्ष प्रश्न।

क्या यह आग लगने की घटना एक सोचीं समझी साजिश थी ?

क्या इस घटना को जानबूझकर अंजाम दिया गया था ?

दो लोगों की मौत हुई उन दो लोगों के परिवार जनों का क्या हुआ ?

क्या दोनों मृतक के परिवार को मुआवजा दिया गया और मुआवजा दिया गया तो कितना दिया गया ?

अनाज गोदाम में केरोसिन तेल कहां से आई ?

अनाज गोदाम में लाइटर कहां से आया ?

इस मामले को लगभग लगभग सभी अखबारों ने सभी न्यूज़ चैनलों ने सभी न्यूज वेबसाइट में इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था लेकिन फिर भी 6 महीने बीत जाने के बाद भी इस मामले से पर्दा नहीं उठ पाया जिले की जनता जनहित में यह जानना चाहती है कि क्या टीम का गठन सिर्फ एक दिखावा था ?, क्या आज के समय में न्याय सिर्फ शब्दों में रह गई है  किताबों में रह गई है अखबारों में रह गई है या सिर्फ कहने को रह गई है ?

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले के 6 महीने बीत जाने के बावजूद भी अभी तक गम्हरिया अनाज गोदाम में किसी और एजीएम की नियुक्ति नहीं हो पाई है।

यहां पर एक बड़ा सवाल यह भी उठता दिखाई दे रहा है कि नए एजीएम की नियुक्ति क्यों नहीं हो पाई है ? या फिर गम्हरिया अनाज गोदाम में कोई भी अपनी नियुक्ति नहीं करवाना चाहता ?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फुलकांत झा ने पंडित बिनोदानंद झा की 126वीं जयंती पर श्रद्धासुमन श्रद्धांजलि अर्पित किए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फुलकांत झा ने पंडित बिनोदानंद झा की 126वीं जयंती पर श्रद्धासुमन श्रद्धांजलि अर्पित किए।

सरायकेला/गम्हरिया

गम्हरिया कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फुलकांत झा ने अपने सहयोगियो के साथ झारखंड के माटी पुत्र एवं शिक्षाविद्य और संविधान सभा के सदस्य बिहार के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय पंडित बिनोदानंद झा की 126वीं जयंती पर श्रद्धासुमन श्रद्धांजलि अर्पित किए। श्री झा ने कहा वे एक दूरदर्शी नेता और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने कार्यों और विचारों से बिहार के विकास को नई दिशा दी।

उनका सादगीपूर्ण जीवन, उच्च आदर्श और समाज के प्रति अटूट समर्पण आज भी हमें प्रेरित करता है कि हम जनहित और राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर आगे बढ़ें।
श्री फुलकांत झा ने सरकार से मांग की है मिथिला-मैथिल,मिथिली के वरदपुत्र झारखंड के गौरव के प्रति सच्ची श्रद्धांजली के रूप में देवघर एम्स (AIMs)का नाम बिनोदा बाबू के नाम पर रखा जाए।
जो हेमंत बाबू के सरकार के लिए गौरव का पल होगा।
बिनोदा बाबू अमर रहे।

गम्हरिया थाने की पुलिस ने दो गाड़ी के साथ दो चोर को रंगे हाथ किया।गिरफ्तार ।

गम्हरिया थाने की पुलिस ने दो गाड़ी के साथ दो चोर को रंगे हाथ किया।गिरफ्तार ।

सरायकेला/गम्हरिया

सरायकेला-खरसावां जिला के गम्हरिया थाना को मिली बड़ी सफलता। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर गम्हरिया थाने की पुलिस ने दो चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

तांबा चोरो में मजा हड़कंप

आपको बताते चले की पिछले कई महीनों से तांबा चोरी की शिकायत जिले के पुलिस अधीक्षक को मिलती रही थी और इससे पहले भी तांबा चोरी में गम्हरिया क्षेत्र से कई लोगों को पड़कर जेल के सलाखों के पीछे भेज दिया गया। उसके बावजूद भी चोरों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा था। विश्वास सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में गम्हरिया थाना ने ताबड़तोड़ कार्यवाई करते हुए दो गाड़ी के साथ दो चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
तांबा चोरी का यह मामला काफी दिनों से चर्चा में बना हुआ था।

ज्ञात हो कि विगत कुछ दिनों पहले भी टायो गेट के समीप से दो तांबा चोरों को गम्हरिया थाने की पुलिस ने गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया था वहीं फिर से उसी टायो गेट के समीप से तांबे की चोरी करते हुए दो चोर को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने दो चोरों के साथ में दो गाड़ी एवं लगभग ₹100000 मूल्य का तांबा भी बरामद किया है
हालांकि अभी इसकी प्रशासनिक पुष्टि नहीं हो पाई है

बड़ा गम्हरिया नमोपारा में मिले तेंदुए के पैरों के निशान

बड़ा गम्हरिया नमोपारा में मिले तेंदुए के पैरों के निशान

सरायकेला/गम्हरिया

देहरादून के एक्सपर्ट टीम ने की तेंदूए के पैरों के निशान की पुष्टि 

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा गम्हरिया नमोपारा गांव के एक घर में तेंदुए के पैरों के निशान मिले हैं

मिली जानकारी के अनुसार गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नमोपारा गांव के घर में तेंदुए के पैरों के निशान मिलने से क्षेत्र में तेंदू की मौजूदगी को लेकर क्षेत्र वासियों में डर का माहौल फैल गया और सभी लोग अपने-अपने घर के दरवाजे बंद करके घर में ही रहते देखे गए

वहीं गांव में तेंदुए की मौजूदगी को देख गांव वासियों ने इसकी सूचना स्थानीय वन विभाग को दी तेंदुए की सूचना पाकर डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर आदित्य नारायण अपनी पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.इसके साथ-साथ स्थानीय थाना व देहरादून के एक्सपर्ट टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

वहीं छान बीन करने के क्रम में तेंदुए के पैरों के निशान पाए गए हैं जिससे देहरादून से आए एक्सपर्ट टीम ने जांच पड़ताल करने के बाद वह पैरों को निशाना की पुष्टि की.

तेंदुआ बना सिरदर्द

आज की तारीख में तेंदुआ सरायकेला जिला वासियों के लिए सर दर्द बना हुआ है हर किसी के जुबान पर तेंदुए की ही बात है हर कोई तेंदूए केदार के साए में रहने को मजबूर हैं तेंदुए ने हर किसी के दिलों में डर का माहौल बना रखा है हर कोई तेंदुए से परेशान है.

आपको बताते चलें कि पिछले पांच दिनों से आदित्यपुर गम्हरिया के क्षेत्र में एक तेंदुए की मौजूद रहने की खबर सामने आ रही है जिसकी पुष्टि वन विभाग की टीम ने भी की है लेकिन 5 दिन बीत जाने के बावजूद भी तेंदुआ अब तक पकड़ में नहीं आया.

वहीं जिला प्रशासन, स्थानीय थाना व वन विभाग की टीम साथ ही आम जनता भी तेंदुए को पकड़ने में हर संभव प्रयास कर रही है लेकिन तेंदुआ अभी भी सभी की नजरों से बचने में कामयाब है.

वहीं डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर आदित्य नारायण ने सभी से सतर्क रहने को कहा और कहा जिला प्रशासन और वन विभाग अपनी ओर से तेंदुए को रेस्क्यू करने में हर संभव प्रयास कर रही है कृपया किसी तरह का ब्रह्म या अफवाह ना फैलाएं इससे वन विभाग व जिला प्रशासन को अपना कार्य करने में परेशानी हो रही है कृप्या अफवाहों से दूर रहें और कहा कि तेंदुए की सूचना देने के उद्देश्यस से जिला प्रशासन ने जो जनहित में नंबर जारी किया है उस नंबर पर कोई भी व्यक्ति किसी तरह की तेंदुए की सूचना दे सकते हैं फौरन उसे पर कार्यवाही की जाएगी।

बड़ा गम्हरिया नमोपारा में मिले तेंदुए के पैरों के निशान

बड़ा गम्हरिया नमोपारा में मिले तेंदुए के पैरों के निशान

सरायकेला/गम्हरिया

देहरादून के एक्सपर्ट टीम ने की तेंदूए के पैरों के निशान की पुष्टि 

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा गम्हरिया नमोपारा गांव के एक घर में तेंदुए के पैरों के निशान मिले हैं.

मिली जानकारी के अनुसार गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नमोपारा गांव के घर में तेंदुए के पैरों के निशान मिलने से क्षेत्र में तेंदू की मौजूदगी को लेकर क्षेत्र वासियों में डर का माहौल फैल गया और सभी लोग अपने-अपने घर के दरवाजे बंद करके घर में ही रहते देखे गए.

वहीं गांव में तेंदुए की मौजूदगी को देख गांव वासियों ने इसकी सूचना स्थानीय वन विभाग को दी तेंदुए की सूचना पाकर डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर आदित्य नारायण अपनी पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.इसके साथ-साथ स्थानीय थाना व देहरादून के एक्सपर्ट टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गई.

वहीं छान बीन करने के क्रम में तेंदुए के पैरों के निशान पाए गए हैं जिससे देहरादून से आए एक्सपर्ट टीम ने जांच पड़ताल करने के बाद वह पैरों को निशाना की पुष्टि की.

तेंदुआ बना सिरदर्द

आज की तारीख में तेंदुआ सरायकेला जिला वासियों के लिए सर दर्द बना हुआ है हर किसी के जुबान पर तेंदुए की ही बात है हर कोई तेंदूए केदार के साए में रहने को मजबूर हैं तेंदुए ने हर किसी के दिलों में डर का माहौल बना रखा है हर कोई तेंदुए से परेशान है.

आपको बताते चलें कि पिछले पांच दिनों से आदित्यपुर गम्हरिया के क्षेत्र में एक तेंदुए की मौजूद रहने की खबर सामने आ रही है जिसकी पुष्टि वन विभाग की टीम ने भी की है लेकिन 5 दिन बीत जाने के बावजूद भी तेंदुआ अब तक पकड़ में नहीं आया।

वहीं जिला प्रशासन,स्थानीय थाना व वन विभाग की टीम साथ ही आम जनता भी तेंदुए को पकड़ने में हर संभव प्रयास कर रही है लेकिन तेंदुआ अभी भी सभी की नजरों से बचने में कामयाब है.

वहीं डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर आदित्य नारायण ने सभी से सतर्क रहने को कहा और कहा जिला प्रशासन और वन विभाग अपनी ओर से तेंदुए को रेस्क्यू करने में हर संभव प्रयास कर रही है कृपया किसी तरह का ब्रह्म या अफवाह ना फैलाएं इससे वन विभाग व जिला प्रशासन को अपना कार्य करने में परेशानी हो रही है कृप्या अफवाहों से दूर रहें और कहा कि तेंदुए की सूचना देने के उद्देश्यस से जिला प्रशासन ने जो जनहित में नंबर जारी किया है उस नंबर पर कोई भी व्यक्ति किसी तरह की तेंदुए की सूचना दे सकते हैं फौरन उसे पर कार्यवाही की जाएगी।

Design a site like this with WordPress.com
Get started