झारखंड सरकार के सचिव एवं जोनल आईजी ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करते हुए तैयारियों की समीक्षा की।

झारखंड सरकार के सचिव एवं जोनल आईजी ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करते हुए तैयारियों की समीक्षा की।

सरायकेला/आदित्यपुर

भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 29 दिसंबर को जमशेदपुर एवं आदित्यपुर आगमन प्रस्तावित है। माननीय राष्ट्रपति के कार्यक्रम के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में सचिव- वाणिज्य कर विभाग, झारखंड सरकार अमिताभ कौशल तथा जोनल आईजी मनोज कौशिक द्वारा परिसदन जमशेदपुर में माननीय राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियों हेतु समीक्षा बैठक की गई। उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम कर्ण सत्यार्थी, उपायुक्त सरायकेला खरसांवा नितिश कुमार सिंह, एसएसपी पूर्वी सिंहभूम पीयूष पांडेय, एसपी सरायकेला खरसावां मुकेश लुणायत समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे ।

बैठक में परिभ्रमण मार्ग का मैपिंग करने, यातायात प्रबंधन, रास्ते से निर्माण सामग्री को हटाने, आवश्यकतानुरूप बेरिकेटिंग, पर्याप्त संख्या में दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति और ब्रिफिंग, रिहर्सल, पूरे क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित करने, प्रोटोकॉल का अनुपालन के संबंध में समीक्षा पर व्यवधानरहित कार्यक्रम संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

बैठक उपरांत सचिव एवं जोनल आईजी द्वारा करनडीह स्थित कार्यक्रम स्थल एवं एनआईटी जमशेदपुर के अलावे एयरपोर्ट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों द्वारा सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण की समीक्षा की गई तथा अचूक रूप से सभी तैयारियों को ससमय पूर्ण करने का निदेश दिया गया । इस दौरान ग्रामीण एसपी श्री ऋषभ गर्ग, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, डीडीसी नागेन्द्र पासवान, एडीसी भगीरथ प्रसाद, नगर आयुक्त आदित्यपुर एवं उप नगर आयुक्त जेएनएसी, डीटीओ, ट्रैफिक डीएसपी तथा सरायकेला खरसावां जिला के भी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

अंचल अधिकारी ईचागढ़ द्वारा पातकुम मोड़ एवं इचागढ़ थाना क्षेत्र के समीप स्थापित चेकनाका का निरीक्षण।

अंचल अधिकारी ईचागढ़ द्वारा पातकुम मोड़ एवं इचागढ़ थाना क्षेत्र के समीप स्थापित चेकनाका का निरीक्षण।

सरायकेला-खरसावां

अवैध बालू खनन पर नियंत्रण हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

अंचल अधिकारी ईचागढ़ दीपक प्रसाद द्वारा पातकुम प्रखंड मोड़ इचागढ़ एवं इचागढ़ थाना के समीप स्थापित चेकनाका का निरीक्षण किया गया। उक्त चेकनाका क्षेत्र में अवैध बालू खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्थापित है।

निरीक्षण के क्रम में अंचल अधिकारी ने चेकनाका पर तैनात कर्मियों को वाहन जांच में तत्परता बरतने, अभिलेखों के सही संधारण, संदिग्ध वाहनों की सतर्क निगरानी तथा अवैध खनन की रोकथाम हेतु सतत चौकसी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और आवश्यकतानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उप विकास आयुक्त ने राजनगर प्रखंड अंतर्गत संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण किया

उप विकास आयुक्त ने राजनगर प्रखंड अंतर्गत संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण किया

योजनाओं की प्रगति, अभिलेख संधारण एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु संबंधित पदाधिकारियों के दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

सरायकेला-खरसावां

उप विकास आयुक्त, सरायकेला खरसावां सुश्री रीना हांसदा द्वारा आज राजनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित मनरेगा योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना, 15वीं वित्त आयोग मद से स्वीकृत कार्यों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, विद्यालय परिसरों एवं बस स्टैंड निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा सभी योजनाओं को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं से जुड़े अभिलेखों के सुव्यवस्थित, अद्यतन एवं सही संधारण को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट किया कि अभिलेख संधारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, पोषण सामग्री एवं अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता का जायजा लिया तथा कहा कि मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता हर स्थिति में सुनिश्चित की जाए। आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य शीघ्र पूरा करने के भी निर्देश दिए गए।

निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जॉनबानी पंचायत के ऑटोडीह गांव में मनरेगा कन्वर्जेंस मॉडल के तहत प्रस्तावित मॉडल मनरेगा पार्क के विकास को लेकर ग्रामीणों से विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि यह पार्क ग्रामीण सहभागिता से समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से विकसित किया जाएगा, जिससे ग्रामीण समुदाय को एक उपयोगी सार्वजनिक स्थल उपलब्ध हो सकेगा। उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, तथा निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उपायुक्त ने राजाबासा गांव पहुंचकर योजना के क्रियान्वयन की ली जानकारी, ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी अन्य समस्याओं को जाना।

उपायुक्त ने राजाबासा गांव पहुंचकर योजना के क्रियान्वयन की ली जानकारी, ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी अन्य समस्याओं को जाना।

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

घाटशिला के राजाबासा गांव अंतर्गत एक टोला में ‘मुख्यमंत्री उज्जवल झारखंड योजना’ के तहत विद्युत आपूर्ति शुरू, 6 परिवारों को मिला योजना का लाभ।

घाटशिला प्रखंड अंतर्गत राजाबासा गांव के एक टोला में मुख्यमंत्री उज्जवल झारखंड योजना के तहत आज से विद्युत आपूर्ति शुरु हो गई है । बिजली सुविधा से वंचित 6 परिवारों को इस योजना के अंतर्गत कनेक्शन प्रदान किया गया जिसपर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की ।

इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने राजाबासा गांव पहुंचकर योजना के क्रियान्वयन की गुणवत्ता का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी 6 परिवारों को सुरक्षित और सुचारू ढंग से विद्युत सुविधा मिलती रहे, आगे किसी प्रकार की बाधा न आए। उपायुक्त ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी अन्य स्थानीय समस्याओं व आवश्यकताओं को भी सुना तथा मौके पर मौजूद घाटशिला बीडीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री उज्जवल झारखंड योजना के तहत छूटे हुए गांव-टोलों में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास है । योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है, राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी परिवार मूलभूत सुविधा से वंचित न रहे ।

उपायुक्त ने किया नीमडीह प्रखंड व अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने किया नीमडीह प्रखंड व अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण

सरायकेला/ईचागढ़

( मालखान महतो)
सरायकेला-खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड सह अंचल कार्यालय का शनिवार को जिला के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रखंड कार्यालय में चल रहे मनरेगा,आबुआ आवास, पीएम आवास सहित कई योजनाओं का समीक्षा किया। उन्होंने अंचल कार्यालय में खारीज दाखिल,आय , आवासीय,जाती प्रमाण पत्र समय पर करने का निर्देश भी सक्षम पदाधिकारी व अंचल कर्मीयों को दिया। उन्होंने मनरेगा, सीडीपीओ, नजारत , आपरेट कक्ष सहित सभी विभाग के कक्षों में घुम घुम कर बारिकी से निरीक्षण किया।

उपायुक्त ने सभी विभाग के खाता वहीं का भी अवलोकन किया। विभागीय अधिकारियों से एक एक योजना के संबंध में जानकारी लिया। वहीं उपायुक्त सिंह ने पत्रकारों को बताया कि प्रखंड व अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया, जिसमें वैसे कुछ त्रुटी नही मिला।

उन्होंने कहा कि म्यूटेशन संबधी जानकारी लिया गया और समय पर कार्य करने का निर्देश दिया गया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण के बाद उन्होंने नीमडीह प्रखंड के झीमड़ी में नव निर्मित एक लव्य विद्यालय भवन एवं स्टेडीयम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नये एक लव्य विद्यालय भवन का सभी कमरों का निरीक्षण किया।

उप विकास आयुक्त ने किया कुकड़ू प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण

उप विकास आयुक्त ने किया कुकड़ू प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण

सरायकेला/ईचागढ़

( मालखान महतो )

सरायकेला-खरसावां जिला के डीडीसी रीना हांसदा ने शुक्रवार को कुकड़ू प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीडीओ कार्यालय में सभी विभागों से कार्य प्रगति की बारी बारी से जानकारी ली। उन्होंने मनरेगा,आबुआ आवास ,पीएम आवास, जेएसएलपीएस,15 वीं वित्त आयोग सहित आकांक्षी प्रखंड में चल रहे कल्याणकारी योजनाओं का प्रगति के संबंध में जानकारी लिया। उन्होंने क्वार्टरों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी हल्का कर्मचारियों एवम सीआई को निर्देश दिया कि जाति, आय आवासीय प्रमाण पत्रों का निष्पादन ससमय करे।

इसी दौरान डीडीसी ने कहा कि कुकड़ू आकांक्षी प्रखंड है जिससे बीते दिनों आईएस ऑफिसरों का प्रशिक्षण होना है , प्रशिक्षण के दौरान आकांक्षी प्रखंड का दौरा कर फील्ड विजिट कर क्षेत्र का अवलोकन करेंगे। वहीं भाजपा के कुकड़ु मंडल अध्यक्ष भरत चन्द्र महतो ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुकड़ू प्रखंड सिर्फ कागजों पर ही आकांक्षा प्रखंड है। यहां के बीडीओ मैडम सीओ, एमओ, सीडीपीओ आदि प्रमुख पदों का प्रभार में है। एक ही पदाधिकारी चार – चार पदाधिकारी का प्रभार में रहने से समय पर लोगों का काम नहीं हो रहा है। दीदी बाड़ी एवं बागवानी का काम छोड़कर मनरेगा के तहत कोई भी योजना नहीं चल रहा है।

उन्होंने कहा कि मजदूरों को काम नहीं मिलने से मजदूरों का पलायन हो रहा है। उन्होंने मनरेगा योजना से सभी तरह के नये कार्य का भी शुभारंभ करने का मांग किया है। उन्होंने योजनाओं में उदासीन रवैया के खिलाफ जन आंदोलन करने का भी चेतावनी दिया। उन्होंने कहा कि यहां विकास के नाम पर विनाश हो रहा है।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन द्वारा मिठाई दुकानों, रेस्टोरेंट तथा फास्ट फूड स्टालों का सघन निरीक्षण किया गया।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन द्वारा मिठाई दुकानों, रेस्टोरेंट तथा फास्ट फूड स्टालों का सघन निरीक्षण किया गया।

सरायकेला-खरसावाँ

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सरायकेला के नेतृत्व में दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन द्वारा सरायकेला जिला मुख्यालय के संजय चौक, वार्ड-4 एवं गैरेज चौक स्थित मिठाई दुकानों, रेस्टोरेंट तथा फास्ट फूड स्टालों का सघन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दूध एवं दूध से बने उत्पादों, जैसे — लड्डू, बूंदी, जलेबी, ड्राई फ्रूट्स से बनी मिठाई, तथा चाऊमीन, समोसा और पैकेटबंद खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच की गई। जांच में एक मिठाई दुकान से एक किलो छेना मानक के अनुरूप न पाए जाने पर उसे तत्काल नष्ट किया गया।

सभी दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि किसी भी खाद्य सामग्री को अखबार में पैक कर या रखकर न बेचा जाए, क्योंकि इससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। भविष्य में किसी भी दुकान में ऐसे प्रकरण पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान “सरायकेला लड्डू” नामक प्रतिष्ठित मिठाई दुकान से एक नमूना जांच हेतु लिया गया है, जिसे विधि अनुसार परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री सुबीर रंजन ने बताया कि उपायुक्त महोदय के निर्देशानुसार त्योहारों के मद्देनज़र जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि यदि किसी प्रतिष्ठान में अस्वच्छ, संदिग्ध या मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री की जाती है, तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन अथवा खाद्य सुरक्षा विभाग को दें ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। खाद्य सुरक्षा जांच दल में घनपत महतो एवं कार्तिक महतो भी सम्मिलित थे।

त्योहारों के मद्देनज़र खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण,, सरायकेला-खरसावाँ जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई

त्योहारों के मद्देनज़र खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण,, सरायकेला-खरसावाँ जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई

सरायकेला-खरसावाँ

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सरायकेला के नेतृत्व में आज दिनांक 17 अक्टूबर, 2025 को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री सुबीर रंजन द्वारा आदित्यपुर क्षेत्र के शेरे पंजाब चौक, इमली चौक तथा गम्हरिया क्षेत्र स्थित विभिन्न मिठाई दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पनीर, खोवा एवं दूध से बनी मिठाइयों, लड्डू, बूंदिया, चाट तथा समोसे में प्रयुक्त मसालों की गुणवत्ता की जाँच की गई। जाँच में पाया गया कि कुछ दुकानों में समोसा मसाला पैकेटों पर समुचित लेबल नहीं थे, जिस कारण कुल 30 पैकेट मसाला मौके पर ही नष्ट कराए गए।

साथ ही, सभी दुकानदारों को यह निर्देश दिया गया कि अखबार में लपेटकर खाद्य सामग्री का विक्रय न करें।
निरीक्षण के दौरान उपलब्ध सभी अखबार-निर्मित पैकेटों को नष्ट किया गया। दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसा करते पाए जाने पर उनके विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के क्रम में दो दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं, जिन्हें प्रयोगशाला परीक्षण के लिए विधि अनुसार भेजा गया है। जाँच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार त्योहारों के मद्देनज़र जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही, आम जनता से अपील की गई है कि यदि किसी प्रतिष्ठान में अस्वच्छ या मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की जा रही हो, तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन अथवा खाद्य सुरक्षा विभाग को दें।

जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में ईचागढ़ क्षेत्र में औचक निरीक्षण।

जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में ईचागढ़ क्षेत्र में औचक निरीक्षण।

सरायकेला/ईचागढ़

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निदेशानुसार दिनांक 11 अक्टूबर, 2025 को जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में, थाना प्रभारी (ईचागढ़) एवं स्थानीय पुलिस बल की उपस्थिति में ईचागढ़ थाना अंतर्गत अवैध बालू खनन एवं परिवहन को लेकर औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान बालू खनिज लदे वाहनों को रोककर उनके परिवहन से संबंधित कागजातों एवं लदे खनिज की मात्रा की जांच की गई। इस क्रम में यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी प्रकार का अवैध खनन या बिना वैध परिवहन प्रपत्र के बालू का आवागमन न हो।

जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी द्वारा ईचागढ़ एवं तिरुलडीह थाना क्षेत्रों में पूर्व में स्थापित सीसीटीवी कैमरों तथा चेकनाका स्थलों का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही, अवैध खनन की प्रभावी निगरानी हेतु हाई-रिज़ॉल्यूशन एवं नाइट विज़न कैमरा लगाए जाने के विषय पर अनुमंडल पदाधिकारी (चांडिल) के साथ विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान दो अन्य स्थलों की पहचान अतिरिक्त कैमरा स्थापना हेतु की गई।

इसके पश्चात् छापामारी दल द्वारा ईचागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न बालू घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसी व्यक्ति या वाहन को अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त नहीं पाया गया     ।

अवैध खनन एवं परिवहन से संबंधित प्राप्त शिकायतों के आलोक में बालू घाटों की ओर जाने वाले मार्गों एवं झारखंड राज्य खनिज विकास निगम (JSMDC) द्वारा पूर्व में धारित भंडारण स्थलों की ओर जाने वाले रास्तों पर ट्रेंच निर्माण कर अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कदम उठाए गए हैं।

भूमि संबंधित लंबित मामलों में अनावश्यक विलंब पर संबंधित पदाधिकारी को किया गया शोकॉज

भूमि संबंधित लंबित मामलों में अनावश्यक विलंब पर संबंधित पदाधिकारी को किया गया शोकॉज

अपर उपायुक्त नें राजस्व शाखा का औचक निरिक्षण कर कार्यालय एवं विभिन्न शाखाओ द्वारा संचालित कार्यों का किया समीक्षा…

कार्य के प्रति अधिकारी एवं कर्मी जबावदेह बने,कार्य में लापरवाह पदाधिकारियों एवं कर्मियों को किसी भी सूरत में बख्सा नहीं जाएगा।

सभी अंचलाधिकारी अपने कार्यायलयों का औचक निरीक्षण कर लंबित मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करें तथा कार्यालय संचालन में आ रही कमियों को दुरुस्त करें- अपर उपायुक्त।

सरायकेला

उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के निर्देश के आलोक में अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार के द्वारा राजस्व शाखा का औचक निरीक्षण कर कार्यालय एवं विभिन्न शाखाओ द्वारा संचालित कार्यों का समीक्षा किया गया। इस दौरान जयवर्धन कुमार के द्वारा कार्यालय अंतर्गत विभिन्न संचिकाओं,उपस्थिति पंजी आदि का अवलोकन कर जो भी कमिया पाई गई उनमे यथाशीघ्र सुधार करने, लंबित संचिकाओं का निष्पादन करने तथा आवंटित कार्यों का ससमय निष्पादन करने हेतु सम्बन्धित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।

समीक्षा क्रम मे भूमि सम्बन्धित लंबित मामलों मे अनावश्यक विलंब पर संबंधित पदाधिकारी को शोकॉज करने तथा लंबित मामलों का नियमानुसार यथाशीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में जयवर्धन कुमार ने कहा कि कार्य के प्रति अधिकारी एवं कर्मी जबावदेह बने। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में लापरवाह पदाधिकारियों एवं कर्मियों को किसी भी सूरत में बख्सा नहीं जाएगा।

इस दौरान अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार के द्वारा सभी अंचलाधिकारियों को भी राजस्व संबंधित मामलों का अंचल स्तर पर नियमित समीक्षा कर लंबित मामलों का निष्पादन करने तथा अपने कार्यायलयों का भी औचक निरीक्षण कर कार्यालय संचालन में सामने आ रही कमियों का समाधान करने का निर्देश दिया गया।

सरायकेला पुलिस अधीक्षक ने किया खरसावां थाना का निरीक्षण

सरायकेला पुलिस अधीक्षक ने किया खरसावां थाना का निरीक्षण

सरायकेला-खरसावां

खरसावां थाने का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत

सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनियत ने सोमवार को खरसावाँ थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में थाना अभिलेखों की गहनता से जांच करते हुए लंबित कांडों/वारंट/इश्तेहार/कुर्की आदि के त्वरित निष्पादन, वारंटियों/फिरारियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी अभियान चलाने, बैंक/एटीएम पर विशेष निगरानी रखने के साथ-साथ क्षेत्रों में अड्डाबाजी, अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु सघन गश्ती करने के संबंध में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था की तैयारी की समीक्षा करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत

दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था की तैयारी की समीक्षा करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत

सरायकेला/आदित्यपुर

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मध्येनजर रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही है. इसी कड़ी में बुधवार की शाम सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत पुलिस प्रशासन टीम के साथ आदित्यपुर क्षेत्र में पार्किंग- ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे.

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने आदित्यपुर जयप्रकाश उद्यान, हातिल फर्नीचर के पास चिन्हित पार्किंग स्पॉट का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी वाहनों को पार्किंग स्थल पर ही लगाये जहां पार्किंग की व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि सभी पूजा कमेटी को निर्देशित किया गया है कि पंडाल में सीसीटीवी कैमरे ,फायर फाइटिंग सिस्टम लगाना आवश्यक है। पंडाल को फायर प्रूफ और इलेक्ट्रिक प्रूफ तौर पर बनाना है। ताकि विपरीत परिस्थिति में निपटा जा सके।

सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने बताया कि पूजा पंडाल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था स्थापित की जा रही है। इन्होंने बताया कि जिले के सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया है कि क्षेत्र में होने वाले पूजा कमेटियों के साथ कोऑर्डिनेटर कर लगातार उनके संपर्क में रहे । शांति समिति के साथ बैठक आयोजित कर समस्याओं को दूर क

पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत के साथ आदित्यपुर नगर निगम की उप नगर आयुक्त पारुल सिंह ,आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव सिंह ,ट्रैफिक प्रभारी राजेश सिंह समेत नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started