जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने जमशेदपुर पश्चिम वि.स के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने जमशेदपुर पश्चिम वि.स के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

पुर्वी सिंहभूम

जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने जमशेदपुर पश्चिम वि.स के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण 

निरीक्षण क्रम में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा है । इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल द्वारा जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया।

मौके पर अपर उपायुक्त, अपर नगर आयुक्त मानगो नगर निगम, जिला योजना पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सीओ मानगो समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के क्रम में 1. प्राथमिक विद्यालय झारखंड बस्ती, डिमना मानगो 2. आदिवासी जनकल्याण विद्यालय, उलीडीह मानगो 3. साउथ प्वाइंट स्कूल, पोस्ट ऑफिस रोड मानगो 4. संकोसाई खड़िया बस्ती स्थित मध्य विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं यथा शौचालय, रैंप, बिजली, पेयजल, आगमन एवं निकास द्वार आदि का जायजा लेते हुए मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को मतदान केन्द्र में जरूरी सुविधा बहाल करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो, सभी बूथों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो इसे संबंधित बीडीओ, सीओ सुनिश्चित करें । उन्होने कहा कि इस चुनाव में 85+ आयु वर्ग के मतदाताओं को होम वोटिंग कराये जाने का प्रावधान किया गया है, वैसे मतदाताओं को के बीच भी होम वोटिंग को लेकर जागरूकता लायें एवं शत प्रतिशत मतदान कराना सुनिश्चित करें।

चांडिल प्रखंड के विभिन्न मतदान केन्द्रो का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

चांडिल प्रखंड के विभिन्न मतदान केन्द्रो का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

सरायकेला/चांडिल

सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं का जायजा ले दिए आवश्यक दिशा निर्देश

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने आज चांडिल प्रखंड अंतर्गत बारसिडा, मतकमडीह तथा रियाड़दा गांव के विभिन्न मतदान केन्द्रो (संख्या 225, 226, 227, 228 तथा 229) का औचक निरीक्षण कर निर्वाचन की तैयारियों का जायजा लिया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त निदेश के आलोक में मतदान केंद्रों पर सभी मतदाताओं , विशेषकर दिव्यांग व महिला मतदाताओं की सुविधा के परिप्रेक्ष्य से सभी सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय, रेलिंग के साथ रैंप, मतदान कक्ष में पर्याप्त रोशनी , विद्युत आपूर्ति, हेल्प डेस्क , साइनेज, प्रवेश व निकास द्वार आदि की उपलब्धता का निरीक्षण किया एवं ससमय सभी सुविधाओं को पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

साथ ही मतदान केंद्र वाले विद्यालय भवनों में दरवाजे, खिड़कियां को दुरुस्त कराने और आवश्यकतानुसार अन्य आधारभूत संरचनाओं की मरम्मती कराने का निर्देश दिया।

इस क्रम में उपायुक्त द्वारा मतदान केंद्रों के बीएलओ से फॉर्म 6 की उपलब्धता, उसके निष्पादन, फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र के वितरण की स्थिति, लोकसभा क्षेत्र के नाम, उनके क्षेत्र के बूथों में मतदान की तिथि आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

इस क्रम में उपायुक्त द्वारा बीएलओ से मतदाता सूची के शुद्धिकरण की दिशा में विशेष पुनरीक्षण एवं नियमित अद्यतनीकरण के क्रम में त्रुटिवश विलोपित मतदाताओं अथवा अनुपस्थित, स्थानांतरित या मृत पाए गए मतदाताओं के संदर्भ में पुनः घर घर जाकर सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने बीएलओ से बूथ स्तरीय जागरुकता समूह के गठन एवं उसके दायित्वों के बारे में जानकारी प्राप्त की और बूथ स्तरीय जागरूकता समूहों के माध्यम से “कोई मतदाता छूटे नहीं, सभी अपना मतदान अवश्य करें” के संदेश एवं मतदाता जागरूकता के प्रसार पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त 1 अप्रैल की तिथि को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं के एडवांस में प्राप्त किए गए फॉर्म 6 की संख्या तथा उसके निष्पादन की संख्या की जानकारी प्राप्त कर सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को ससमय अनिवार्य रूप से जांचोंपरांत मतदाता सूची में प्रविष्टि का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने महेशपुर थाने का निरीक्षण किया

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने महेशपुर थाने का निरीक्षण किया

झारखण्ड/पाकुड़

पुलिस अधीक्षक ने महेशपुर थाने का निरीक्षण कर बेहतर पुलिसिंग के लिए निर्देश

( पाकुड़ से मोहम्मद काजीरूल शेख की रिपोर्ट )

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने आदर्श आचार संहिता को लेकर महेशपुर थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसडीपीओ विजय कुमार, थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने अपराध संबंधी अन्य अभिलेख आदि जांचने के साथ ही सभी कार्य पूर्ण व व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया। अराजक तत्वों पर सख्ती के साथ कार्रवाई करने को कहा।

वहीं आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए एसपी ने सभी बूथ व रास्ते का सही से निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव केंद्र में अगर किसी तरह की कोई समस्या हो तो उसे अवगत कराने को कहा। इसके बाद एसपी ने थाना परिसर स्थित कंप्यूटर कक्ष, हवालात, आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि आचार संहिता को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारी को आचार संहिता का पाठ पढ़ाया गया। साथ ही बताया कि क्षेत्र में तीन चेकपोस्ट पर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जहां से पड़ोसी राज्य बंगाल पर नजर रखी जा रही है। साथ ही चेकपोस्ट से गुजरने वाले एक-एक वाहनों की जांच की जा रही है।

इस अवसर पर एएसआई विपिन कुमार, सोहराब खान, मनदीप मेहता, जयशंकर राम, दिनेश प्रसाद सिंह, मुंशी धर्मेंद्र कुमार के अलावे अन्य पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल के जवान शामिल थे।

‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का उपायुक्त नें किया समीक्षा

‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का उपायुक्त नें किया समीक्षा

सरायकेला/खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

विभिन्न योजनाओं के तहत लंबित आवेदनों का यथाशीघ्र निष्पादन करें, निष्पदित एवं लंबित आवेदनों की सूची तैयार कर जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराए- उपायुक्त

योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभुक को मिले, यह सुनिश्चित करें- उपायुक्त

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के अध्यक्षता में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, निष्पादन को लेकर समीक्षा बैठक आहूत की गई। विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित उक्त बैठक में उपायुक्त नें आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न प्रखंड में प्राप्त आवेदनों की संख्या, निष्पदान, एवं लबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी योग्य आवेदनों का नियमानुसार यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को प्रखंडवार प्राप्त आवेदनों के विरुद्ध निष्पादन एवं लंबित मामलो की सूची तैयार कर जिला मुख्यालय (उप विकास आयुक्त के कार्यालय में) को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त नें अबुआ आवास योजना की समीक्षा करते हुए प्राप्त आवेदनों (प्राप्त आवेदन- 105966) के विरुद्ध सभी योग्य लाभुकों के आवेदनों का ग्रामसभा रिज्यूलेशन रिपोर्ट आगामी 22 जनवरी तक अपलोड करने के निर्देश दिए। उपायुक्त नें कहा किसी भी परिस्थिति में योजनाओं का डुप्लीकेशन ना हो यह सुनिश्चित करें।

समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना अंतर्गत प्राप्त सभी योग्य आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित कर लाभुकों को लाभ प्रदान करने, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत सभी योग्य आवेदनों का निष्पादन करने, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना अंतर्गत सभी योग्य आवेदनों का स्वीकृत कर जियो टैगिंग के पश्चात यथाशीघ्र कार्य प्रारंभ करने तथा सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत लंबित आवेदनों का निष्पादन कर सभी योग्य लाभुकों को लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में अनुपस्थित कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल सरायकेला एवं आदित्यपुर को शोकाज करने के निर्देश दिए।

बैठक में उपायुक्त के साथ मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराइ, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री संदीप कुमार दुराईबुरु, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलधिकारी, सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

खाद्य आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं का जिला आपूर्ति पदाधिकारी नें की समीक्षा

खाद्य आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं का जिला आपूर्ति पदाधिकारी नें की समीक्षा

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को निश्चित समयावधी में खाद्य आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं का लाभ प्रदान करने के दिए गए निर्देश

उपायुक्त के निदेशानुसार खाद्य आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं का जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू मिश्रा नें समीक्षा किया। गूगल मीट के माध्यम से आयोजित वर्चुअल बैठक में मुख्य रुप से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सभी गोदाम प्रभारी, सभी DSG एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें। समीक्षा क्रम में पेट्रोल सब्सिडी योजना, सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना,धान अधिप्राप्ति, ग्रीन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना एवं धान खरीद इत्यादि का क्रमवार समीक्षा कर सम्बंधित पदाधिकारी को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से योग्य लाभुकों को ससमय लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा क्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने ऐसे प्रखंड जहां राशन वितरण एवं सोना-सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना अंतर्गत कार्य प्रगति धीमी पाई गई वंहा विशेष रूचि के तहत अभियान चलाकर लंबित कार्यों को निश्चित समयावधी में पूर्ण करने, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को योजनाओं के नियमित समीक्षा करने तथा ऐसे डीलर जिनके द्वारा काम राशन वितरण किया गया है का गोदाम का स्टॉक निरिक्षण करते हुए जाँच प्रतिवेदन जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिया गया। इसकी साथ ही सभी गोदाम प्रभारी को सभी राशन डीलरों के पास चना दाल की आपूर्ति करने तथा सभी कार्डधारियों के बीच 1-1 kg चना दाल का वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी नें सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को डीजीएमएस पोर्टल पर पेंडिंग शिकायतों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

पीएम विश्वकर्म योजना को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक।

पीएम विश्वकर्म योजना को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

योजना के व्यापक प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक योग्य लाभुकों का आवेदन प्राप्त करने के दिए गए निर्देश

योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर आपसी तालमेल स्थापित करते हुए लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करें- उपायुक्त

समहरनालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आज उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने जिला एवं प्रखंड समन्वयकों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की समीक्षा की, समीक्षा बैठक में प्रयुक्त में योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक योग्य लाभुकों का आवेदन प्राप्त कर योजना के तहत लाभ प्रदान करने के निदेश दिए। बैठक के दौरान उपायुक्त नें छः ग्राम पंचायत को अनबोर्ड कराने, प्रथम एवं द्वितीय चरण के वेरिफिकेशन कार्य में तेजी लाने तथा योजना के सफल क्रियान्वयन हेतू आपसी तालमेल स्थापित कर लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्य करने के निदेश दिए।

इस अवसर पर उपायुक्त ने पीएम विश्वकर्मा की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस योजना से अपने हाथों और औजारों से काम करने वाले जिले के हजारों कारीगरों और शिल्पकारों को सीधे लाभ होगा, साथ ही पारंपरिक और विरासत शिल्प के संरक्षण में योगदान देने वाले कारीगरों और शिल्पकारों के जीवन में बदलाव आएगा। यह योजना कारीगरों और शिल्पकारों को विश्वकर्मा (पारंपरिक कारीगर) के रूप में मान्यता देने में सक्षम बनाएगी, जिससे वे योजना के तहत लाभ उठाने के पात्र बन जाएंगे।

यह उल्लेख करना उचित है कि पीएम विश्वकर्मा योजना 15,000 रुपये का टूलकिट प्रोत्साहन, कारीगरों को प्रशिक्षण, प्रशिक्षण के दौरान प्रति दिन 500 रुपये,1 लाख रुपये (पहली किश्त) और 2 लाख रुपये (दूसरी किश्त) तक संपार्श्विक-मुक्त क्रेडिट सहायता सहित कई लाभ प्रदान करती है। किश्त) 5% की रियायती ब्याज दर पर, डिजिटल लेनदेन और विपणन सहायता के लिए प्रोत्साहन।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने नियोजन कार्यालय का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने नियोजन कार्यालय का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पुर्वी सिंहभूम

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिलाने हेतु जिला प्रशासन प्रयारत

मॉडल कैरियर सेंटर बनाने की योजना, युवाओं को एक छत के नीचे कैरियर काउंसिलिंग, रोजगारपरक प्रशिक्षण, लाइब्रेरी आदि की सुविधायें मिलेंगी

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जिला नियोजन कार्यालय का निरीक्षण किया गया । इस दौरान उन्होंने काउंसलर रूम, आईटी लैब, लाइब्रेरी आदि का निरीक्षण कर अधिकारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली। करियर काउन्सीलिंग, प्रशिक्षण, जॉब सर्च की सुविधा, बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार दिलाने की दिशा में गैर सरकारी संस्थान को जोड़ते हुए मॉडल कैरियर सेंटर की स्थापना पर विचार किया गया ।

इस मौके पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि युवाओं को जिला अंतर्गत विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध रोजगार के अवसर के मुताबिक प्रशिक्षण देते हुए रोजगार से जोड़ने की योजना है। जिला प्रशासन प्रयासरत है कि नियोजनालय में जितने भी रोजगार के लिए निबंधित छात्र-छात्रायें हैं उन्हें जितनी स्थानीय कंपनियों में जॉब फेयर के माध्यम से प्लेसमेंट प्रदान किया जा सके। इसके लिए उन्होंने नियोजन पदाधिकारी को निर्देश दिए कि वे स्थानीय कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं को समझें ताकि बच्चों को रोजगारपरक प्रशिक्षण से जोड़ते हुए जिला में ही रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।

जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लागू की गई नियोजन नीति में 75 फीसदी स्थानीय को रोजगार में प्राथमिकता का प्रावधान किया गया है, ऐसे में युवाओं को हुनरमंद बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि मॉडल कैरियर सेंटर के माध्यम से एक छत के नीचे युवाओं को कैरियर काउंसिलिंग, रोजगार प्रशिक्षण, नई तकनीक की जानकारी, लाइब्रेरी की सुविधा आदि उपलब्ध कराई जाएगी। छात्रों के पठन-पाठन को लेकर सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से बेरोजगार युवक, युवतियों को रोजगार दिलाने में मदद मिलेगी।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने निरीक्षण के क्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर भी व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छात्र सही तरीके से कर तैयारी पाएं इसके लिए आवश्यक आधारभूत संरचना, किताब और कंप्यूटर की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल छात्र-छात्राओं को इससे जोड़ा जाएगा ताकि बच्चों को उचित मार्गदर्शन मिल सके । इसके अतिरिक्त उन्होने टाटा द्वारा संचालित मॉडल कैरियर सेंटर का भी निरीक्षण कर वहां के कार्यप्रणाली की जानकारी ली । उन्होने कहा कि युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में जरूरी है कि उन्हें सही समय में उचित मार्गदर्शन मिले इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाये जा रहे है। मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, जिला नियोजनालय पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।

खरसावां शहिद स्थल में प्रस्तावित तैयारीयों का उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक नें लिया जायजा

खरसावां शहिद स्थल में प्रस्तावित तैयारीयों का उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक नें लिया जायजा

सरायकेलाखरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आगामी 1 जनवरी 2024 को खरसावां शहिद स्थल में प्रस्तावित तैयारीयों का उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक नें लिया जायजा

शहीद पार्क खरसावां में राज्य के माननीय मुख्यमंत्री एवं महामहिम राज्यपाल के प्रतावित कार्यक्रम की तैयारीयों का जायजा ले दिए आवश्यक दिशा निदेश।

आगामी 1 जवारी 2024 को खरसावां शहीद दिवस कार्यक्रम में राज्य के माननीय मुख्यमंत्री, महामहिम राज्यपाल एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री सहित राज्य के कई मंत्रीगण के शहीद पार्क खरसावां में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारीयों का उपायुक्त रविशंकर शुक्ला तथा पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार नें जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ शहिद पार्क खरसावां का निरिक्षण कर जायजा लिया।

निरिक्षण क्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, परियोजना निदेशक आई.टी.डी.ए, सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह, पुलिस उपाधिक्षक सरायकेला एवं विभिन्न विभाग के वरीय पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित रहें।

निरिक्षण क्रम में उपायुक्त नें शहीद पार्क के शहीद स्थल, आवागम हेतू अलग-अलग गेट, शहीद पार्क एवं आस-पास में साफ-सफाई, जूता चप्पल स्टैंड, पार्किंग, गेस्ट, चांदनी चौक आदी पर किए जा रहें तैयारीयों का जायजा ले 31 दिसंबर 2023 तक सभी तैयारियां पूर्ण कर लेने के निदेश दिए।

इस दौरान उपायुक्त नें शहीद समिति एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक किए गए तैयारीयों की समीक्षा आपकी तालमेल स्थापित कर शांतिपूर्ण वातावरण में स्थानीय रीती-रीवाज के तहत पूजा सम्पन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा निदेश दिए।

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र की सड़कें होंगी अतिक्रमण मुक्त एसडीएम पारुल सिंह ने लिया जाएगा।

सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र की सड़कें होंगी अतिक्रमण मुक्त एसडीएम पारुल सिंह ने लिया जाएगा।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आदेश की अवहेलना करने पर सभी दुकानदारों को लगाया जाएगा जुर्माना-एसडीएम पारुल सिंह

सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य सड़कें होंगी अतिक्रमण मुक्त एसडीओ और कार्यपालक पदाधिकारी ने लिया जायजा।

आपको बताते चलें कि नगर पंचायत सरायकेला को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती पारुल सिंह एवं कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के द्वारा शनिवार 23 दिसंबर को संयुक्त रूप से क्षेत्र भ्रमण करते हुए अतिक्रमित स्थानों का निरीक्षण किया गया।

जिसमे मुख्य रूप से पुराना बस स्टैंड, बाजार, कालूराम चौक, मस्जिद रोड, संजय चौक एवं अटल चौक का क्षेत्र निरीक्षण किया गया। व्यावासिक प्रतिष्ठाने अपने अपने दुकानों के समानो को आगे बढाकर रोड तक लगा रहे है, साथ ही सड़क पर जहां तहां ठेला लगा देने से यातायात बाधित हो रही है और हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। एसडीएम पारुल सिंह के द्वारा सभी को सख्त निर्देश दिया गया है की सभी कोई अपनी दुकानों को सड़क के किनारे की नाली के पीछे ले जाए एवं किसी भी तरह अवैध निर्माण हो उसे हटा ले। आगे एसडीएम पारुल सिंह ने कहा कि आज सभी को सिर्फ हिदायत देते हुए आखिरी मौका दिया गया।परंतु इसके उपरांत आदेश की अवेहलना करने पर सोमवार से सबके सामानो को जब्त करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा। अटल चौक पर वाहनों का जमावड़ा देखते हुए एसडीएम पारु सिंह ने कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया की अटल चौक के किनारे की खाली सरकारी जमीन को साफ सफाई करवाते हुए टेंपो एवं अन्य वाहनों का पार्किंग लगवाना सुनिश्चित करे। जमीन को लेवलिंग करने हेतु स्टोन डस्ट उक्त स्थान पर गिराया जाने का निर्देश जिला खनन पदाधिकारी को दिया गया। अटल चौक के दुकानों को भी सख्त निर्देश दिया गया है की अपनी दुकानों को नालियों के पीछे ले जाए।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

शुक्रवार 22 दिसंबर 2023 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी का उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के संबंध मास्टर ट्रेनर सेक्टर, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को दिए गए प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया गया। उक्त प्रशिक्षण चन्दन कुमार वत्स, पुलिस उपाधीक्षक, सरायकेला-खरसावॉं/ झुनु कुमार मिश्रा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सरायकेला -खरसावॉं/ अनिल टुडू, सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा, सरायकेला- खरसावॉं/ सुधा वर्मा, कार्यपालक दण्डांधिकारी, सरायकेला खरसावॉं के द्वारा विधान सभावार एन0आर0+ 2 उच्च विध्यालय, सरायकेला में दिया गया।

इस दौरान उनके दायित्व कार्य क्षेत्र व कार्य प्रणाली के विस्तार से अवगत कराते हुए उपायुक्त नें कहा कि चुनाव के कार्य को उचित रूप से निष्पादन करें,जिला प्रशासन निर्भीक व स्वच्छ मतदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, एवं मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का भी निर्देश उपायुक्त ने दिया साथ ही प्रशिक्षण के दौरान संबंधित सभी प्रपत्र सही तरीके से भरने की जानकारी दी गई साथ ही मतदान केन्द्रो पर मतदान केंद्र का नाम, दीवार लेखन, भवन की स्थिति, बिजली, पानी,शौचालय, मार्ग सुविधा, दूरसंचार आदि के संपूर्ण मैपिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।सेक्टर दंडाअधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निर्वाचन कार्य की महत्ता को ध्यान में रखते हुए अपने कार्यों को सफल निष्पादन सुनिश्चित करें।

इसी कड़ी में उपायुक्त ने कहा कि यह पता लगे कि कहीं आपके निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचन प्रणाली को लेकर नागरिकों के मन में कोई भ्रांतियंता तो नहीं है,यदि है तो इसे दूर करने के लिए हम सबको सम्मिलित रूप से प्रयास करना होगा. उन तक डोर-टू-डोर,सोशल मीडिया, माईकिंग,समाचार पत्र,पोस्ट,नुक्कड़ नाटक एलईडी वैन के द्वारा उन्हें जागरूक करना है।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने की एमजीएम कॉलेज एवं अस्पताल में आधारभूत संरचना निर्माण कार्य की समीक्षा।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने की एमजीएम कॉलेज एवं अस्पताल में आधारभूत संरचना निर्माण कार्य की समीक्षा।

पुर्वी सिंहभूम

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य हो पूरा- उपायुक्त

एमजीएम कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहे आधारभूत संरचना निर्माण कार्य को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक की। एसडीएम धालभूम पीयूष सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी, एमजीएम सुपरिटेंडेंट, डिप्टी सुपरिटेंडेंट, भवन निर्माण एवं भवन निगम के कार्यपालक अभियंता समेत संवेदक बैठक में उपस्थित रहे।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने फेज वाइज किए जा रहे निर्माण कार्य के प्रगति की क्रमवार समीक्षा कर स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य तय समयसमीमा में ही पूर्ण हो इसे सुनिश्चित करेंगे । कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में वर्तमान में भवनों की स्थिति की जानकारी ली । निर्माण कार्य की समुचित निगरानी के लिए समिति के गठन का निर्णय लिया गया जिसमें प्रशासनिक पदाधिकारी के अलावा, सिविल सर्जन, एमडीएम कॉलेज एवं अस्पताल के सुपरिटेंडेंट व अन्य प्रतिनिधि, भवन निर्माण एवं भवन निगम के अभियंता तथा अन्य शामिल होंगे।

गौरतलब है कि एमजीएम कॉलेज परिसर में 500 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है वहीं एमजीएम अस्पताल परिसर में भी पुराने बिल्डिंग की जगह नए निर्माण कराये जा रहे। उपायुक्त ने कहा कि कोल्हान प्रमंडल के तीन जिलों का भार एमजीएम पर रहता है, ऐसे में स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ता प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा । एक बड़ी आबादी को बेहतर चिकित्सीय सुविधा मिले इसके लिए जरूरी है कि निर्धारित समयसीमा में निर्माण कार्य पूर्ण किए जाएं।

थाना प्रभारी राजन कुमार ने पुलिस बल के साथ मनचलो के खिलाफ चलाया सघन चेकिंग अभियान।

थाना प्रभारी राजन कुमार ने पुलिस बल के साथ मनचलो के खिलाफ चलाया सघन चेकिंग अभियान।

सरायकेलाआदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

अपराध रोकने को लेकर पुलिस अलर्ट

थाना प्रभारी राजन कुमार ने पुलिस बल के साथ मनचलो के खिलाफ चलाया सघन चेकिंग.पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार के निर्देश पर शुक्रवार की रात क्षेत्र में चेकिग अभियान चलाया गया. संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं की जांच की गई है. चालकों को यातायात नियमों के पालन की सीख दी गई

आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार

बता दे सर्दियों के मौसम में चोरी की घटनाएं बढ़ गई है. ऐसे में पुलिस अपराध पर लगाम लगाने को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट है. पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्षों को गश्त बढ़ाने और व्यक्ति व वाहनों की जांच का निर्देश दिया है. इसके अनुपालन आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार की रात आरआईटी मोड़, आकाशवाणी चौक में चेकिग अभियान चलाया गया. पुलिसकर्मियों ने दो और चार पहिया वाहनों की डिक्की की जांच की.

वहीं सरायकेला पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अलर्ट है. अवांछनीय तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें. हेलमेट और शीट बेल्ट जरूर लगवाएं।

वहीं आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने भी लोगों से संदिग्ध व्यक्तियों व अवांछनीय तत्वों के बारे में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई

Design a site like this with WordPress.com
Get started