बरडीहा/गढ़वा
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत, निर्वाचन आयोग द्वारा नागरिकों के लिए फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2026 निर्धारित की गई है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी पात्र भारतीय नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर मतदाता सूची में अपने नाम एवं विवरण की भली-भांति जांच कर लें और आवश्यकतानुसार अपने फॉर्म समय पर जमा करें।

विभिन्न कार्यों के लिए निर्धारित फॉर्म विवरण:
फॉर्म-6: मतदाता सूची में नया नाम जुड़वाने हेतु, एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र, एक विधानसभा क्षेत्र से दूसरे विधानसभा क्षेत्र अथवा एक राज्य से दूसरे राज्य में नाम स्थानांतरित करवाने के लिए।
फॉर्म-8: प्रारूप मतदाता सूची में दर्ज विवरण में सुधार करवाने के लिए।
फॉर्म-7: मतदाता सूची में किसी नाम के समावेश पर आपत्ति दर्ज कराने अथवा नाम विलोपन (हटाने) के लिए।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने इस बात पर विशेष जोर दिया है कि SIR के तहत तैयार की जाने वाली मतदाता सूची को एक स्थायी अभिलेख (Permanent Document) के रूप में संरक्षित किया जाता है। इसलिए, सभी पात्र नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं और यह सुनिश्चित करें कि सूची में उनका तथा उनके परिवार का नाम व विवरण बिल्कुल सही दर्ज हो।
प्रवीण कुमार सिंह
प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी
077, विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र
बरडीहा, गढ़वा











