भगवान महावीर का अहिंसा सिद्धान्त एक गहन दार्शनिक चेतना है: सांसद प्रतिनिधि प्रोफ़ेसर.के.पी. सोरेन।

भगवान महावीर का अहिंसा सिद्धान्त एक गहन दार्शनिक चेतना है: सांसद प्रतिनिधि प्रोफ़ेसर.के.पी. सोरेन।

सरायकेला

अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देनेवाले भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर अपनी शुभकामना प्रकट करते हुए सरायकेला विधान सभा कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सह सांसद प्रतिनिधि प्रोफ़ेसर.के.पी. सोरेन एवं कांग्रेस के वरिष्ट नेता जगदीश नारायण चौबे ने संयुक्त बयान देते हुए कहा कि भगवान महावीर का अहिंसा सिद्धान्त एक गहन दार्शनिक चेतना है। यह बताता है कि हिंसा मात्र शारीरिक आघात नहीं, बल्कि हर वह स्थिती है जहाँ किसी के अस्तित्व, सम्मान या जीवन-निर्वाह पर प्रतिकूल प्रभाव परे। महावीर जी ने संसार में बढ़ती हिंसा अन्याय एवं अमानवीयता को शांत करने की दिशा में सोचा।

आगे उन्होंने कहा कि यदि वर्तमान वैश्विक तनावों को देखें तो पाएंगे कि युद्ध केवल सीमाओं पर नहीं लड़आ जाता। उसकी गुंज आम जनजीवन तक पहुंचती है। ऐसे संघर्षों का प्रभाव उन लोगों पर भी पड़ता है, जिनका इन निर्णयों से प्रत्यक्ष संबंध भी नहीं होता। साथ ही उन्होंने मंगला पूजा की शुभकामना भी गम्हरिया प्रखंड के पांडालो केआयोजाको को दी उक्त जानकारी के.पी सोरेन जी के प्रेस सचिव सह गम्हरिया प्रखण्ड कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा (इशु बाबू) ने दिया।

सरहुल पर्व भूमि विवाद: हाईकोर्ट ने चांडिल एसडीएम को दिए निर्देश।

सरहुल पर्व भूमि विवाद: हाईकोर्ट ने चांडिल एसडीएम को दिए निर्देश।

सरायकेला/चांडिल

झारखंड उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति आनंद सेन की अदालत ने रिट याचिका 1868/2026 पर सुनवाई की। मामला चांडिल (सहरबेड़ा) के प्लॉट 395, 397, 403, 404 (लगभग 7.5 एकड़) पर सरहुल पर्व आयोजन को लेकर भूमि विवाद से जुड़ा है।

याचिकाकर्ता सूर्य पद महतो ने आरोप लगाया कि 2024 से कुछ लोग कब्जे का प्रयास कर रहे हैं और प्रशासन (एसडीएम, डीसी, एसपी, आयुक्त) से आवेदन के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। अदालत में एसडीएम द्वारा कारणरहित बुलावा-पत्र और धारा 144 की कार्रवाई का ज़िक्र भी आया। कोर्ट ने मामले में चांडिल एसडीएम को आवश्यक निर्देश जारी किए।

आप को बता दूं झारखंड उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति आनंद सेन की अदालत में रिट याचिका 1868/2026 पर सुनवाई हुई। यह मामला सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल स्थित चांडिल थाना क्षेत्र के सहरबेड़ा की जमीन पर सरहुल पर्व के आयोजन को लेकर उत्पन्न विवाद से संबंधित है।

याचिकाकर्ता सूर्य पद महतो ने अदालत में दावा किया कि सहरबेड़ा के प्लॉट नंबर 395, 397, 403 और 404, जो लगभग 7.5 एकड़ भूमि है, पर कुछ लोग वर्ष 2024 से सरहुल पर्व के नाम पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। याचिकाकर्ता का आरोप था कि इस संबंध में एसडीएम, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और आयुक्त को आवेदन देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

वहीं सुनवाई के दौरान यह भी बताया गया कि अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) द्वारा उन्हें एक पत्र के माध्यम से कार्यालय में बुलाया गया, हालांकि पत्र में बुलाने का स्पष्ट कारण या अधिकार का उल्लेख नहीं था। वहीं, प्रशासन की ओर से दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत नोटिस जारी किए जाने का भी जिक्र हुआ।

मामले की प्रकृति और प्रस्तुत तथ्यों पर विचार करते हुए अदालत ने याचिकाकर्ता को निर्देश दिया कि वे आज ही अपराह्न 3 बजे चांडिल के एसडीएम के समक्ष उपस्थित होकर अपने भूमि स्वामित्व से संबंधित सभी दस्तावेज प्रस्तुत करें। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि प्रस्तुत दस्तावेजों से प्रथम दृष्टया याचिकाकर्ता के स्वामित्व का प्रमाण मिलता है, तो संबंधित एसडीएम का दायित्व होगा कि वे याचिकाकर्ता की संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

अदालत ने इसी के साथ याचिका का निष्पादन कर दिया। साथ ही आदेश की प्रति राज्य पक्ष और याचिकाकर्ता के अधिवक्ताओं को तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलेश कुमार श्रीवास्तव और नेहा अग्रवाल ने पक्ष रखा।

आर.डी.रबर रिक्लेम लिमिटेड कंपनी के कामगारो ने इचागढ़ के पूर्व विधायक और‌ आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित उप-महापौर अंकुर सिंह को दी बधाई।

आर.डी.रबर रिक्लेम लिमिटेड कंपनी के कामगारो ने इचागढ़ के पूर्व विधायक और‌ आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित उप-महापौर अंकुर सिंह को दी बधाई।

सरायकेला/आदित्यपुर

गम्हरिया के घोड़ा बाबा मंदिर स्तिथ आर.डी.रबर रिक्लेम लिमिटेड कंपनी के कामगारो ने इचागढ़ के पूर्व विधायक सह कोल्हान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष अरविंद सिंह (मलखान सिंह) जी के आवास पर पहुँच कर उनको और उनके भतीजे जो आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित उप-महापौर, सह प्रदेश के सबसे युवा जनप्रतिनिधियों में शामिल अंकुर सिंह जी को पुष्पगुच्छ देके, माला और अंगवस्त्र दे के बधाई दिए।

वहीं मौके पर मौजूद यूनियन के महासचिव अजय शर्मा, कार्यकारी बसंत कुमार गम्हरिया प्रखण्ड कांग्रेस के उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा,सेवानिवृत्ति कर्मचारी उदय कांत झा (हिटलर झा),नागेंद्र सिंह, कंपनी के वर्तमान मजदुर मधुआ सोरेन, एन.के.सिंह,प्रभाकर सिंह,रवि मुर्मू ,शंभू और सभी मजदूर उपस्थित थे! साथ ही यूनियन और मजदुरो के बिच बात विमर्श हुई तीन साल से कर्मचरियो के ग्रेड रिवीजन नहीं हुई है,कंपनी में मजदूरो के साथ सोशन,उत्पिरन बुरा व्यवहार और बाल श्रम (14 वर्ष से कम), रिटायरमेंट कर्मचारियों को उनके ग्रेच्युटी भी समय पर नहीं दिया जाता है जैसी समस्याएं प्रमुख हैं।

अंकुर सिंह ने मारी बाजी, एक वोट से दर्ज की जीत, बने आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर

कांटों भरे मुकाबले में अंकुर ने मारी बाजी, एक वोट से दर्ज की जीत, बने आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर

सरायकेला/आदित्यपुर

यह जीत सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि उन सभी वार्ड सदस्यों और जनता के विश्वास की जीत है जो आदित्यपुर का विकास चाहते हैं:- अंकुर सिंह

प्रेस क्लब के अध्यक्ष भरत सिंह ने दी बधाई

आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर पद के चुनाव में अंकुर सिंह ने मारी बाजी, पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के भतीजे अंकुर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अर्चना सिंह को एक वोट के अंतर से हराकर डिप्टी मेयर के पद पर जीत हासिल किया।

इस चुनाव में एक तरफ इचागढ़ के दिग्गज नेता मलखान सिंह के भतीजे अंकुर सिंह थे, तो दूसरी तरफ आदित्यपुर की जानी-मानी हस्ती मनमोहन सिंह की पत्नी अर्चना सिंह. चुनावी रण में दोनों ही पक्ष काफी मजबूत नजर आ रहे थे, लेकिन सोमवार को हुई वोटिंग ने अंकुर सिंह का विजय घोषित कर दिया।

आपको बताते चलें कि मतगणना में अंकुर सिंह को कुल 18 मत प्राप्त हुए, जबकि अर्चना सिंह को 17 मत मिले. इस परिणाम के साथ ही आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर पद को लेकर चल रही सियासी खींचतान समाप्त हो गई.

अंकुर सिंह वार्ड 18 से पहली बार चुनावी मैदान में उतरे थे और जीत दर्ज कर डिप्टी मेयर पद तक पहुंचने में सफल रहे. वहीं वार्ड 29 से चुनाव जीतकर आई अर्चना सिंह ने भी पहली बार में ही कड़ा मुकाबला पेश किया. अर्चना सिंह ने अपनी दिवंगत सास की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए चुनावी मैदान में उतरकर आदित्यपुर नगर परिषद की पहली अध्यक्ष रीता श्रीवास्तव को पराजित कर डिप्टी मेयर पद के लिए दावेदारी पेश की थी. हालांकि अंतिम मुकाबले में उन्हें एक मत से हार का सामना करना पड़ा

वहीं अंकुर सिंह की जीत पर प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष भरत सिंह ने अपनी पूरी टीम की ओर से अंकुर सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मोना बेसरा ने सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण लिया माता-पिता का आशीर्वाद।

मोना बेसरा ने सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण लिया माता-पिता का आशीर्वाद।

सरायकेला/आदित्यपुर

वार्ड नंबर 8 से बास्को बेसरा की पुत्री मोना बेसरा ने जीत का परचम लहराया है इसके बाद से ही नगर वासियों में उमंग की लहर दौड़ पड़ी है हर कोई खुशियां मना रहा है।

वहीं जीत हासिल करने के बाद मोना बेसरा ने सर्वप्रथम अपने स्वर्गीय दादाजी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया उसके बाद उन्होंने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया फिर मीरुडीह के सिद्धू कान्हू चौक स्थित सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।


वहीं मोना बेसरा अपनी जीत के लिए अपने माता-पिता और दादा जी को धन्यवाद दिया। वहीं वास्को बेसरा ने कहा कि हमारे लिए यह खुशी की बात है।

डहरे टुसू परब में उत्साह से झूमते दिखे लोग‌

डहरे टुसू परब में उत्साह से झूमते दिखे लोग‌

सरायकेला-आदित्यपुर

सभ्यता और संस्कृति का बचाव करने के उद्देश्य से डहरे टुसू का आयोजन किया गया है: विजय महतो,कुड़मी समाज के प्रखर नेता

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर क्षेत्र में रविवार को डहरे टुसु परब का आयोजन किया गया. इस दौरान उक्त कार्यक्रम में लोगों को उत्साह से झूमते हुए देखा जा रहा था। आदित्यपुर कांड्रा मुख्य मार्ग पर टोल ब्रिज मोड़ से लेकर खरकई पुल तक यह नजारा देखने को मिला, जहां अलग अलग स्थानों से आए महिला पुरुष और युवक युवती अलग अलग समूह में पूरे उल्लास के साथ झूमते और नाचते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे. इस दौरान मुख्य मार्ग के अलग_अलग स्थानों पर डहरे टुसू में शामिल लोगों के स्वागत के लिए शिविर भी लगाया गया था.

इस क्रम में समाजसेवी बादल महतो के नेतृत्व में फुटबॉल मैदान, आदित्यपुर के पास आहूत शिविर के माध्यम से चना, पानी और चाय का वितरण भी किया गया. संपर्क करने पर बादल महतो ने कहा कि डहरे टुसू की शुरुआत टुसू पर्व से पूर्व की जाती है. टुसू पर्व तक लोग नई फसल के स्वागत में खेत खलिहान में नाचते झूमते हैं. और अब यह परंपरा गांव से शहर की ओर आ रही है, जिसका हम सभी को स्वागत करना चाहिए.

रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप इंस्टॉलेशन एवं वाहन सुरक्षा जांच अभियान आयोजित

रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप इंस्टॉलेशन एवं वाहन सुरक्षा जांच अभियान आयोजित

सरायकेला-खरसावां

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तृतीय दिवस के अवसर पर जिला परिवहन विभाग, सरायकेला–खरसावाँ गिरिजा शंकर महतो द्वारा राजनगर बाईपास रोड पर “शाइनिंग सेफ्टी रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप इंस्टॉलेशन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भारी मोटर वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप की जांच की गई तथा वाहनों की हेडलाइट, टेललाइट एवं अन्य प्रकाश व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में वाहन चालकों को रात्रिकालीन दृश्यता बढ़ाने, वाहनों की नियमित तकनीकी जांच कराने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने के संबंध में जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, वाहनों की दृश्यता सुनिश्चित करना तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करना है।

इस अभियान मे मोटरयान निरीक्षक दिलीप कुमार एवं रवि प्रसाद सहित सड़क सुरक्षा से संबंधित विभागीय टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत द्वितीय दिवस पर चालक परामर्श कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत द्वितीय दिवस पर चालक परामर्श कार्यक्रम आयोजित

सरायकेला-खरसावां

सुरक्षित यातायात हेतु जागरूकता एवं शपथ ग्रहण

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अवसर पर द्वितीय दिवस के अंतर्गत आज श्री सीमेंट, खरसावाँ परिसर में जिला परिवहन विभाग, सरायकेला–खरसावाँ द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “सतर्क चालक, सुरक्षित जीवन” रहा।

कार्यक्रम के दौरान लगभग 100 से अधिक वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारियाँ प्रदान की गईं। परामर्श सत्र में चलती वाहन से चढ़ने–उतरने, ओवरलोडिंग, रात्रि के समय दृश्यता की कमी तथा गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन परिचालन के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से उत्पन्न जोखिमों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। साथ ही सुरक्षित वाहन संचालन, यातायात नियमों के पालन एवं दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो, मोटरयान निरीक्षक दिलीप कुमार, मोटरयान निरीक्षक रवि प्रसाद एवं सड़क सुरक्षा टीम की उपस्थिति में सभी वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ भी दिलाई गई, ताकि वे यातायात नियमों का पालन करते हुए स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।

जिला प्रशासन द्वारा यह अपील की गई कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके।

सड़क दुर्घटना प्रकरण में मृतक के आश्रित को मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत क्षतिपूर्ति भुगतान — द्वितीय किस्त प्रदान

सड़क दुर्घटना प्रकरण में मृतक के आश्रित को मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत क्षतिपूर्ति भुगतान — द्वितीय किस्त प्रदान

सरायकेला-खरसावां

मोटरयान अधिनियम (MV Act) के अंतर्गत सड़क दुर्घटना से संबंधित एक प्रकरण में मृतक के आश्रित को नियमानुसार क्षतिपूर्ति राशि के भुगतान की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप मृतक के आश्रित को कुल ₹9,41,517/- (नौ लाख इकतालीस हजार पाँच सौ सत्रह रुपये मात्र) की क्षतिपूर्ति स्वीकृत की गई है।

उक्त के क्रम में द्वितीय किस्त के रूप में ₹3,00,000/- (तीन लाख रुपये मात्र) का भुगतान किया गया। इससे पूर्व प्रथम किस्त के रूप में भी ₹3,00,000/- (तीन लाख रुपये मात्र) का भुगतान मृतक के आश्रित को किया जा चुका है। शेष बची हुई क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान निर्धारित नियमों एवं समय-सीमा के अनुरूप आगामी किस्त में किया जाएगा।

अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार की उपस्थिति में कार्यपालक दंडाधिकारी–सह–प्रभारी पदाधिकारी, नीलाम पत्र शाखा कमलेश कुमार दास द्वारा मृतक के आश्रित को चेक प्रदान किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि सड़क दुर्घटना से संबंधित मामलों में मृतक के आश्रितों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु पारदर्शी, विधिसम्मत एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है, ताकि प्रभावित परिवार को त्वरित राहत मिल सके।इसी क्रम में जिले के सभी वाहन चालकों से अपील की जाती है कि वे अपने वाहनों में वाहन पंजीयन प्रमाण पत्र (RC), वैध ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा प्रमाण पत्र (Insurance) तथा प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (PUC) सहित सभी आवश्यक दस्तावेज सदैव साथ रखें। इन दस्तावेजों की उपलब्धता न केवल कानूनी दायित्व है, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में बीमा दावा, क्षतिपूर्ति भुगतान एवं विधिक प्रक्रिया को सरल एवं सुचारू बनाने में अत्यंत उपयोगी होती है।
जिला प्रशासन द्वारा वाहन चालकों से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने, सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन सुनिश्चित करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की जाती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके एवं जन–धन की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर यातायात व्यवस्था प्रभावित/प्रतिबंधित रहेगी तथा कुछ प्रमुख मार्गों पर आवागमन अस्थायी रूप से बाधित रह सकता है।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर यातायात व्यवस्था प्रभावित/प्रतिबंधित रहेगी तथा कुछ प्रमुख मार्गों पर आवागमन अस्थायी रूप से बाधित रह सकता है।

सरायकेला-खरसावां

सभी कारखाना/औद्योगिक प्रतिष्ठान, सरायकेला–खरसावाँ जिला को सूचित किया जाता है कि आगामी दिनांक 29.12.2025 को माननीय राष्ट्रपति महोदया का कार्यक्रम सरायकेला–खरसावाँ जिला अंतर्गत NIT Jamshedpur (आदित्यपुर) मे निर्धारित है। उक्त कार्यक्रम के मद्देनज़र दिनांक 29 दिसंबर 2025 को प्रातः 09:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था प्रभावित/प्रतिबंधित रहेगी तथा कुछ प्रमुख मार्गों पर आवागमन अस्थायी रूप से बाधित रह सकता है।

इस सम्बन्ध में श्रम अधीक्षक, सरायकेला–खरसावाँ अविनाश कुमार ठाकुर द्वारा जिले के सभी कारखाना/औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रबंधकों को निर्देशित/अनुरोधित किया गया है कि जिन प्रतिष्ठानों में कार्य-पाली (Shift) प्रणाली के अंतर्गत कार्य संचालित किया जाता है, वे दिनांक 29.12.2025 को प्रथम पाली का समापन अपराह्न 02:00 बजे के स्थान पर अपराह्न 04:00 बजे निर्धारित करें तथा द्वितीय पाली का संचालन अपराह्न 04:00 बजे के पश्चात प्रारंभ करें।

श्रम अधीक्षक द्वारा यह भी कहा गया है कि उक्त व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कर्मचारियों/कामगारों को आवागमन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के संधारण में सहयोग प्राप्त हो सके।

आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी द्वारा विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी द्वारा विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

सरायकेला-खरसावां

आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम (ABP) के अंतर्गत नीति आयोग द्वारा सरायकेला–खरसावां जिले के लिए नामित केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी विकाश सिंह, निदेशक, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा आज सरायकेला एवं गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण करते हुए विभिन्न पंचायतों एवं संस्थानों का निरीक्षण किया गया।

भ्रमण के क्रम में सरायकेला प्रखंड परिसर स्थित मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई, पथनमारा पंचायत अंतर्गत धोबाडीह ग्राम स्थित आंगनवाड़ी केंद्र, इटाकुदर पंचायत अंतर्गत बुंडू ग्राम स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सरायकेला प्रखंड अंतर्गत तीतीरबिला पंचायत स्थित राजकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र तथा गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बिरबांश पंचायत भवन एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बिरबांश का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई में पशुओं के उपचार एवं टीकाकरण की व्यवस्था, आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की शिक्षा एवं पोषण स्थिति, आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं गुणवत्ता, राजकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र में पशुपालन सेवाओं की कार्यशीलता तथा पंचायत भवन एवं शैक्षणिक संस्थान में आधारभूत संरचना, स्वच्छता, उपस्थिति एवं शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन की स्थिति का अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के क्रम में केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पशुपालन, स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा से संबंधित सेवाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से सुनिश्चित किया जाए। आंगनवाड़ी केंद्रों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता, नियमित उपस्थिति एवं सेवा गुणवत्ता बनाए रखने, मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों के माध्यम से उपचार एवं टीकाकरण सेवाओं का सुदृढ़ीकरण करने तथा शैक्षणिक संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियों के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत गतिविधियों की नियमित निगरानी एवं आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कार्रवाई करने पर विशेष बल दिया गया।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, रोहित कुमार उद्योग विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

धोबनी पंचायत में पेसा दिवस पर विशेष ग्राम सभा, ग्रामीणों को पेसा एक्ट की जानकारी, जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

धोबनी पंचायत में पेसा दिवस पर विशेष ग्राम सभा, ग्रामीणों को पेसा एक्ट की जानकारी, जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

पूर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

बुधवार को मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत धोबनी पंचायत भवन में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस ग्राम सभा में ग्रामीणों को पेसा एक्ट (पंचायत विस्तार अनुसूचित क्षेत्र अधिनियम) से संबंधित ग्राम सभा की भूमिका, अधिकार एवं महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ग्राम सभा में ठंड को देखते हुए पंचायत के जरूरतमंद लोगों के बीच मुखिया एवं पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा कंबल का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर पंचायत के मुखिया रामचंद्र मुर्मू, वार्ड सदस्य कमला देवी, काजल बास्के, पोद्दावती सरदार, ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started