विश्व हिंदू रक्षा परिषद का द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय हिंदू प्रतिनिधि महासम्मेलन एवं भारतीय सनातन गौरव सम्मान समारोह 04 अक्टूबर को लखनऊ में।

विश्व हिंदू रक्षा परिषद का द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय हिंदू प्रतिनिधि महासम्मेलन एवं भारतीय सनातन गौरव सम्मान समारोह 04 अक्टूबर को लखनऊ में।

लखनऊ

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के तत्वावधान में द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय हिंदू प्रतिनिधि महासम्मेलन एवं भारतीय सनातन गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन 04 अक्टूबर 2026, रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में किया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे ब्रेकफास्ट के साथ होगा। दोपहर 2 बजे के पश्चात अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों का सम्मेलन प्रारंभ होगा।

आमंत्रित अतिथियों में –
मा. राजनाथ सिंह जी, रक्षा मंत्री, भारत सरकार,
मा. योगी आदित्यनाथ जी, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश,
डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व उपराज्यपाल, अंडमान एवं निकोबार,
मा. बृजेश पाठक, उप-मुख्यमंत्री, उ.प्र.,
मा. केशव प्रसाद मौर्य, उप-मुख्यमंत्री, उ.प्र. व औषधीय शिक्षक,
डॉ. राजेश्वर सिंह, विधायक,
एवं 21 देशों के प्रतिनिधि, संत-महात्मा, विद्वतजन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

इस महासम्मेलन का उद्देश्य विश्व भर के हिंदू समाज को एक मंच पर लाकर सनातन संस्कृति, राष्ट्र रक्षा और हिंदू एकता को सुदृढ़ करना है। इस अवसर पर भारतीय सनातन गौरव सम्मान से विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

आयोजक –
गोपाल राय – अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष, विश्व हिंदू रक्षा परिषद
मनीष राय – अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विश्व हिंदू रक्षा परिषद

यह जानकारी देते हुए परिषद के राष्ट्रीय सह प्रभारी (संपूर्ण भारत) भरत सिंह ने बताया कि इस ऐतिहासिक सम्मेलन में देश-विदेश से हजारों प्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना है। सभी सनातन प्रेमियों से सादर उपस्थिति की अपील की गई है।

जुड़ने के लिए संपर्क करें – 9670876666, 8887832744, 9388999996, 9956016175, 9219395138
8210048890

निवेदक –
भारत सिंह
राष्ट्रीय सह प्रभारी (संपूर्ण भारत)
विश्व हिंदू रक्षा परिषद

ओल्ड एज होम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 28 बुजुर्गों की हुई स्वास्थ्य जांच।

ओल्ड एज होम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 28 बुजुर्गों की हुई स्वास्थ्य जांच।

सरायकेला-खरसावां

जिला संयुक्त औषधालय, सरायकेला द्वारा 21 सितम्बर 2026 को ओल्ड एज होम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन डॉ. मोनालिशा पंडित दास के मार्गदर्शन में किया गया।

शिविर के दौरान कुल 28 बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच की गई। आवश्यकता के अनुसार उन्हें आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक औषधियों का निःशुल्क वितरण किया गया। साथ ही बुजुर्गों के ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच भी की गई।

स्वास्थ्य जांच के साथ बुजुर्गों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए योगाभ्यास कराया गया तथा योग के महत्व एवं इससे होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। शिविर के सफल संचालन में 3 सहियाओं एवं 3 योग प्रशिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

शिविर में चिकित्सक के रूप में डॉ. मोनालिशा पंडित दास, योग प्रशिक्षक दिनेश कुमार अग्रवाल, सुषमा महतो एवं सुषमा कुमारी तथा सहिया बैजंती होनगा, सावित्री खंडायत एवं सुकुरमुनी हेम्ब्रम उपस्थित रहे।

जिला संयुक्त औषधालय द्वारा आयोजित इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।

आदित्यपुर थाना भवन पर ‘श्याम स्टील’ की ब्रांडिंग से बवाल, भाजपा नेत्री ने पूछा- सरकारी दीवार पर निजी कंपनी का नाम क्यों?

आदित्यपुर थाना भवन पर ‘श्याम स्टील’ की ब्रांडिंग से बवाल, भाजपा नेत्री ने पूछा- सरकारी दीवार पर निजी कंपनी का नाम क्यों?

सरायकेला/आदित्यपुर

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना भवन पर लगी एक नेम प्लेट ने अब बड़ा सियासी और प्रशासनिक सवाल खड़ा कर दिया है। थाना भवन के मुख्य बोर्ड पर ‘श्याम स्टील आदित्यपुर थाना’ लिखा हुआ है, जिसमें एक निजी स्टील कंपनी का नाम सरकारी थाने के नाम के साथ प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है।

इस बोर्ड की तस्वीर सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का सीधा सवाल है कि क्या अब झारखंड पुलिस थाने भी निजी कंपनियों के विज्ञापन का माध्यम बन गए हैं?

अनुमति पर उठे गंभीर सवाल
स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए पुलिस प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगा है।

लोगों के मन में तीन बड़े सवाल हैं:
1. क्या श्याम स्टील कंपनी द्वारा थाना को किसी प्रकार की आर्थिक सहायता, भवन निर्माण या सुविधा दी गई है?

2. यदि हां, तो क्या इसके लिए वरीय पुलिस अधीक्षक या गृह विभाग से कोई लिखित अनुमति, सरकारी आदेश या एमओयू किया गया है?

3. क्या सरकारी भवनों पर निजी ब्रांडिंग की कोई नीति है, और यदि है तो उसे सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया?
अब तक न तो जिला पुलिस और न ही कंपनी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान आया है, जिससे संदेह और गहरा गया है।

भाजपा नेत्री रश्मि भेंगरा ने घेरा
इस मामले को अब राजनीतिक तूल भी मिल गया है। भाजपा नेत्री रश्मि भेंगरा ने इस ब्रांडिंग पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा, “सरकारी कार्यालय और थाना जनता की सेवा के लिए हैं, किसी कंपनी के प्रचार के लिए नहीं। पुलिस प्रशासन को स्पष्ट करना चाहिए कि किस नियम के तहत निजी कंपनी को थाने के नाम के साथ अपना नाम जोड़ने की इजाजत दी गई। यह सरकारी गरिमा के खिलाफ है।”

‘जमशेदपुर’ लिखे होने पर भी विवाद
एक और दिलचस्प पहलू ने लोगों का ध्यान खींचा है। बोर्ड पर ‘आदित्यपुर थाना’ के साथ ‘जमशेदपुर’ भी लिखा हुआ है, जबकि आदित्यपुर थाना सरायकेला-खरसावां जिले के अंतर्गत आता है, न कि पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के। इस भौगोलिक गलती पर भी लोग चुटकी ले रहे हैं और प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं।

फिलहाल, पूरे आदित्यपुर में चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्या यह सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के नाम पर सरकारी तंत्र का निजीकरण है? लोग मांग कर रहे हैं कि जिला प्रशासन इस पूरे मामले की जांच कर बोर्ड लगाने की अनुमति से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक करे।

ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के नेतृत्व में कोल्हान मजदूर यूनियन की श्रृंखला  गूंजा मजदूर एकता का नारा।

ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के नेतृत्व में कोल्हान मजदूर यूनियन की श्रृंखला  गूंजा मजदूर एकता का नारा।

सरायकेला/आदित्यपुर

भरत सिंह की रिपोर्ट

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में आज कोल्हान मजदूर यूनियन की श्रृंखला का आयोजन पूर्व विधायक अरविंद सिंह के नेतृत्व में किया गया।

सुबह से ही सैकड़ों मजदूर लाल झंडा लेकर सड़कों पर उतर आए। परंपरा के अनुसार सजे हुए काले घोड़े की पूजा कर रैली की शुरुआत की गई। पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने खुद हाथ उठाकर मजदूरों का अभिवादन किया और मिठाई बांटकर रैली को रवाना किया। इस दौरान उनके साथ यूनियन के कई पदाधिकारी और महिला मोर्चा की सदस्य भी मौजूद रहीं।

रैली के बाद आदित्यपुर में एक बड़ी सभा का आयोजन हुआ, जहां खुले आसमान के नीचे बैठकर मजदूरों ने अपनी समस्याएं रखीं। मंच से अरविंद सिंह ने कहा –

“मजदूर इस क्षेत्र की रीढ़ है। अगर मजदूर को उसका हक नहीं मिला, तो हम चुप नहीं बैठेंगे। कुरान की धरती से यह लड़ाई अब हर फैक्ट्री तक जाएगी।”

क्या हैं मांगें –

  • ठेका मजदूरों को स्थायी करना
  • न्यूनतम मजदूरी 500 रुपये प्रतिदिन लागू करना
  • ESI, PF और सुरक्षा उपकरण की व्यवस्था
  • स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता

सभा में मजदूरों ने एक सुर में कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, हम सब मजदूर कोल्हान मजदूर यूनियन के साथ हमेशा रहेंगे।

मौके पर हजारों की संख्या में मजदूरों की उपस्थिति ने प्रशासन को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है।

बरडीहा प्रखंड परिसर में डालसा द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन।

बरडीहा प्रखंड परिसर में डालसा द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन।

बरडीहा/झारखंड

बरडीहा प्रखंड परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के तत्वावधान में ‘जस्टिस ऑन व्हील्स’ कार्यक्रम के तहत एक विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य बातें:
• डालसा टीम की उपस्थिति: कार्यक्रम में डालसा की ओर से नित्यानंद दुबे, मनोज दुबे और श्रीमती तृप्ति ने विशेष रूप से भाग लिया।
• कानूनी अधिकारों की जानकारी: उपस्थित वक्ताओं ने बहुत ही सरल और सहज शब्दों में आम जनता को उनके कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी दी।
• सुलह-समझौते से मामलों का निष्पादन: नित्यानंद दुबे ने बताया कि छोटे-मोटे झगड़े, जमीन के विवाद, आपसी मतभेद और लेन-देन जैसे मामलों को बिना किसी न्यायालयीय शुल्क और जटिल प्रक्रिया के आसानी से सुलझाया जा सकता है। इसके लिए केवल एक साधारण आवेदन पर दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर सौहार्दपूर्ण समाधान का प्रयास किया जाता है।

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी:
   अध्यक्षीय संबोधन के दौरान प्रवीण कुमार सिंह ने नागरिकों को विभिन्न आपातकालीन और सहायता नंबरों के बारे में जागरूक किया:
   •112: आपातकालीन सहायता सेवा
   •1098: चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर
   •1950: निर्वाचन से संबंधित हेल्पलाइन
   •15100: विधिक जागरूकता हेल्पलाइन
   •1033: राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) आपातकालीन सहायता
   •104: झारखंड आपातकालीन चिकित्सा सेवा
“जानकारी ही असली सशक्तिकरण है”
बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने अपने निजी अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे रास्ते में वाहन का ईंधन समाप्त होने पर उन्होंने 1033 नंबर पर कॉल कर त्वरित सहायता प्राप्त की थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि “जानकारी ही असली सशक्तिकरण और ताकत है”, इसलिए सभी नागरिकों को अपने अधिकारों और उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की पूरी जानकारी रखनी चाहिए तथा जरूरत पड़ने पर उनका उपयोग करना चाहिए।

कार्यक्रम का समापन
शिविर के अंत में श्रीमती तृप्ति द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया और कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। इस आयोजन से स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा गया। उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों का आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए, जिससे आम जनता को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां मिलती रहें। साथ ही, सभी ने यह संकल्प लिया कि वे इन उपयोगी जानकारियों को अपने आस-पास के अन्य लोगों के साथ भी साझा करेंगे।

अयोध्या काशी हुई हमारी, अब है मथुरा की बारी 30 अगस्त को आ रहे है भगवाधारी।

अयोध्या काशी हुई हमारी, अब है मथुरा की बारी 30 अगस्त को आ रहे है भगवाधारी।

मथुरा में मांस मदिरा पर 72 घंटे में नहीं लगा प्रतिबंध, तो VHRP के कार्यकर्ता 30 अगस्त को करेंगे प्रस्थान : गोपाल राय

लखनऊ

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद द्वारा गोमती नगर लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने मथुरा में श्री रोहित मिलान द्वारा उठाई गई मांगों का पूर्ण समर्थन करते हुए कहा है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे पवित्र स्थान एवं परिक्रमा मार्ग पर मांस, मदिरा की दुकानों का संचालन न केवल श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है, बल्कि क्षेत्र की पवित्रता और मर्यादा पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इसलिए प्रशासन को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए तत्काल प्रभाव से ऐसी सभी दुकानों को परिक्रमा मार्ग से हटाना होगा । धार्मिक स्थलों की पवित्रता एवं सनातन संस्कृति की गरिमा की रक्षा करना शासन-प्रशासन और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। परिषद ने प्रशासन से मांग की है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र को उसकी धार्मिक गरिमा के अनुरूप संरक्षित करने हेतु शीघ्र एवं प्रभावी निर्णय लिया जाए।

72 घंटे का अल्टीमेटम: फैसला नहीं तो 30 अगस्त को मथुरा कूच।

इस अवसर पर विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा 72 घंटे के भीतर उचित एवं संतोषजनक निर्णय नहीं लिया जाता है, तो 30 अगस्त को विश्व हिन्दू रक्षा परिषद अपने सैकड़ों पदाधिकारियों के साथ मथुरा में कूच एवं आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि परिषद श्रद्धालुओं की आस्था, सनातन संस्कृति और धार्मिक स्थलों की मर्यादा की रक्षा के लिए (VHRP) सदैव प्रतिबद्ध है तथा इस विषय पर किसी भी प्रकार की उपेक्षा स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने प्रशासन से पुनः आग्रह किया कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए समय रहते उचित कदम उठाए जाएं, जिससे किसी प्रकार की जनअसंतोष की स्थिति उत्पन्न न हो और श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र की पवित्रता एवं गौरव सुरक्षित रह सके। श्री राय ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर और काशी में बाबा विश्वनाथ धाम के भव्य विकास के बाद अब मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भी भव्य मंदिर निर्माण होना चाहिए। यह करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की आस्था और श्रद्धा का विषय है।

अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि महासम्मेलन एवं सनातन गौरव सम्मान समारोह में कौन-कौन मुख्य रूप से होगा शामिल

साथ ही उन्होंने बताया 4 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि महासम्मेलन एवं सनातन गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंदर सिंह बिट्टा तथा विधायक राजेश्वर सिंह मुख्य रूप से आमंत्रित है ।

अब तक विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के 21 देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष हो चुके है मनोनीत

गोपाल राय ने बताया कि विश्व हिन्दू रक्षा परिषद विश्व स्तर पर तेजी से विस्तार कर रहा है तथा अब तक 21 देशों में राष्ट्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति की जा चुकी है। इनमें प्रमुख रूप से


लंदन – अभिषेक कुमार

यूनाइटेड किंगडम- शरद कुमार झा

इंडोनेशिया – डॉ. रसाचार्य

ब्राजील – संजीव शर्मा

फ्रांस, पेरिस- विश्वनाथ शास्त्री

नेपाल – पूर्व सांसद श्री केदार नंदन चौधरी

कनाडा –  रोहित भाई

यूक्रेन –  डॉ. लीडिया लक्ष्मी

श्रीलंका –  पमल्क मन्जित करुणानायक

बैंकॉक –  नवीन देव

मलेशिया –  सोनू यादव

बेल्जियम –  कोएरनाड एस्टर

नीदरलैंड –  महादेव सिंह* 

स्विट्जरलैंड – श्रीमती श्रुति राय

चीन –  गुलशन रस्तोगी

कैलिफोर्निया – अभिषेक जायसवाल

इंग्लैंड – संजय पांजवानी

अलवानिया –  रमेश देसाई

अंडोरा – आर के चतुर्वेदी

यूके प्रभारी –  एस के झा जी, उत्तरी आयरलैण्ड, बेल्स, स्कॉटलैण्ड इंग्लैंड

जापान –  सुनंदा चोपड़ा को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं।

उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू रक्षा परिषद का उद्देश्य विश्वभर में सनातन संस्कृति, हिंदू समाज और राष्ट्रहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना तथा समाज को संगठित करना है। परिषद आने वाले समय में देश और विदेश में सनातन जागरण के लिए व्यापक अभियान चलाएगी।

रचना गौतम
सचिव
विश्व हिन्दू रक्षा परिषद
मो०- 7905444097

यूनाइटेड स्पोर्टिंग क्लब सुंदरनगर का गणेशोत्सव संपन्न, भव्य विसर्जन जुलूस में उमड़ा जनसैलाब।

यूनाइटेड स्पोर्टिंग क्लब सुंदरनगर का गणेशोत्सव संपन्न, भव्य विसर्जन जुलूस में उमड़ा जनसैलाब।

जमशेदपुर

यूनाइटेड स्पोर्टिंग क्लब सुंदरनगर द्वारा आयोजित गणेशोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। गुरुवार की संध्या सीनियर डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न डांस ग्रुप एवं प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान High Think Crew (Ranchi), द्वितीय स्थान R.S. Dance (Gobindpur), तृतीय स्थान Anshu Shamant तथा चतुर्थ स्थान Gaurav (Kadma) ने प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के बाद विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए,साथ ही साथ 15 अगस्त के खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया,मुख्य अतिथि राजेंद्र साह राज, थाना प्रभारी अनुज मुंडा, विशिष्ट अतिथि विक्की सिंगारी एवं अध्यक्ष भारती देवी के द्वारा विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। क्लब की ओर से कुल ₹21,000 की पुरस्कार राशि वितरित की गई।
इसके बाद शुक्रवार को शाम 4 बजे गणपति बप्पा का भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया। जुलूस में महिला, बच्चे एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। रामगढ़ की प्रसिद्ध ताशा पार्टी जुलूस का विशेष आकर्षण रही। ताशे की गूंज और गणपति बप्पा के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

भव्य जुलूस के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा को नरवा स्थित गुर्रा नदी ले जाया गया, जहां श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ बप्पा का विसर्जन किया गया। इस दौरान “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
यूनाइटेड स्पोर्टिंग क्लब सुंदरनगर के सदस्यों ने गणेशोत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

बिरसा मुंडा स्टेडियम में प्रतिमा स्थापना का फैसला वापस, राष्ट्रीय कोल सेना ने समाप्त किया आंदोलनसरायकेला, 17 सितंबर 2026।

बिरसा मुंडा स्टेडियम में प्रतिमा स्थापना का फैसला वापस, राष्ट्रीय कोल सेना ने समाप्त किया आंदोलन
सरायकेला, 17 सितंबर 2026।

सरायकेला-खरसावां

सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित किए जाने के विरोध में चल रहा आंदोलन बुधवार को समाप्त कर दिया गया। राष्ट्रीय कोल सेना ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आंदोलन समाप्ति की घोषणा की।

संगठन का कहना है कि 16 सितंबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला कमेटी द्वारा आयोजित बैठक में खिलाड़ियों के हितों को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम परिसर में प्रतिमा स्थापित न करने के निर्णय का उन्होंने स्वागत किया है। इसके बाद आंदोलन का उद्देश्य पूरा होने पर आंदोलन वापस लेने का फैसला लिया गया।

आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान के खिलाफ नहीं था, बल्कि स्टेडियम की गरिमा और खेल से जुड़ी पहचान को बनाए रखने को लेकर था। उनका आरोप था कि बिना सामाजिक संगठनों और संबंधित पक्षों से राय लिए प्रतिमा स्थापना का निर्णय लिया गया था, जिससे आदिवासी समाज के बीच मतभेद और टकराव की स्थिति पैदा हो सकती थी।

राष्ट्रीय कोल सेना ने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से चलाया गया। भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान और स्टेडियम की गरिमा, दोनों को लेकर समाज को बांटने वाले प्रयास को विफल करना ही आंदोलन का मुख्य उद्देश्य था, जो अब पूरा हो गया है।

इस अवसर पर मानकी मुंडा, दिवाकर सरदार, एमपी धरार, कार्तिक बास्के, धनंजय महतो, पुरुषोत्तम महतो, श्याम चंद मुंडा, साधु हो, टोटा जामुदा, समलाल हेंब्रम, रंजीत सरदार, गणेश सरदार, अभिमन्यु सरदार और वीर सिंह सिरुड़ सहित आंदोलन से जुड़े अन्य साथी उपस्थित रहे।

Soil Health & Fertility योजना अंतर्गत School Soil Health Programme के तहत PM श्री KGBV आदित्यपुर, गम्हरिया में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजित।

Soil Health & Fertility योजना अंतर्गत School Soil Health Programme के तहत PM श्री KGBV आदित्यपुर, गम्हरिया में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजित।

सरायकेला-खरसावां

जिले में Soil Health & Fertility योजना अंतर्गत School Soil Health Programme के तहत आज PM श्री KGBV आदित्यपुर, गम्हरिया में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मृदा स्वास्थ्य, मृदा परीक्षण एवं Soil Health Card से संबंधित जानकारी दी गई। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. पंकज सेठ एवं आत्मा के उप निदेशक श्री विजय सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मृदा स्वास्थ्य के महत्व, मृदा परीक्षण की उपयोगिता तथा फसल उत्पादन में संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को वैज्ञानिक तरीके से मृदा नमूना संग्रहण की प्रक्रिया समझाई गई तथा Soil Sample Collection का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया।

School Soil Health Programme के माध्यम से विद्यार्थियों में मृदा स्वास्थ्य एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूकता विकसित करने तथा मृदा परीक्षण के आधार पर संतुलित एवं आवश्यकता आधारित उर्वरक उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित विद्यालयों से कुल 50 Soil Samples संग्रहित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम के तहत खरसावां एवं चांडिल के PM श्री KGBV में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण पूर्व में दिया जा चुका है। इसी क्रम में आज PM श्री KGBV आदित्यपुर, गम्हरिया में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। आगे भी जिले के चयनित विद्यालयों में School Soil Health Programme के तहत विद्यार्थियों को मृदा स्वास्थ्य, मृदा परीक्षण एवं वैज्ञानिक मृदा नमूना संग्रहण से संबंधित प्रशिक्षण एवं जानकारी प्रदान की जाएगी।

टायो रोल्स बचाओ, मजदूरों का भविष्य बचाओ – 20 सितंबर को खरकई पुल से टायो गेट तक मानव श्रृंखला।

टायो रोल्स बचाओ, मजदूरों का भविष्य बचाओ – 20 सितंबर को खरकई पुल से टायो गेट तक मानव श्रृंखला।

सरायकेला/गम्हरिया

टायो रोल्स लिमिटेड के कामगारों के रोजगार, अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए कोल्हान मजदूर यूनियन एवं टायो मजदूर यूनियन ने एकजुट होकर बड़ा आंदोलन का ऐलान किया है।

यूनियन द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार 20 सितंबर 2026, रविवार को सुबह 10 बजे “मजदूर जागरूकता अभियान – मानव श्रृंखला” का आयोजन किया जाएगा।

यह मानव श्रृंखला खरकई पुल (गम्हरिया बाजार) से टायो रोल्स लिमिटेड गेट तक बनाई जाएगी।

यूनियन ने क्या कहा?

यूनियन के नेताओं ने बताया कि टायो रोल्स सहित कई औद्योगिक प्रतिष्ठानों के बंद होने से हजारों मजदूरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।

> “श्रम और पूंजी एक-दूसरे के पूरक हैं। श्रमिकों के बिना उद्योग नहीं चल सकता और उद्योग के बिना श्रमिकों को रोजगार नहीं मिल सकता। इसलिए उद्योग के विकास के साथ मजदूरों के अधिकार, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा भी जरूरी है।”

यूनियन ने सभी कामगार साथियों, उनके परिवार और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे इस मानव श्रृंखला में शामिल होकर एकता का परिचय दें।

कार्यक्रम का विवरण:
– दिनांक: 20 सितंबर 2026, रविवार
– समय: प्रातः 10:00 बजे
– मार्ग: गम्हरिया बाजार / खरकई पुल से टायो गेट तक
– निवेदक: कोल्हान एवं टायो मजदूर यूनियन

मुख्य नारे – रोजगार बचाओ, मजदूर बचाओ, मजदूर एकता जिंदाबाद, हमारा हक हमारी आवाज हमारी एकता।

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की ‘जागो हिन्दू जागो यात्रा’ 18 सितंबर से, लखनऊ से शुरू होकर 7 जिलों से गुजरेगी।

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की ‘जागो हिन्दू जागो यात्रा’ 18 सितंबर से, लखनऊ से शुरू होकर 7 जिलों से गुजरेगी।

लखनऊ

विश्व हिंदू रक्षा परिषद द्वारा दिनांक 18 सितंबर से 20 सितंबर तक ‘जागो हिन्दू जागो यात्रा’ का आयोजन किया गया है।

यात्रा का नेतृत्व संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय गोपाल राय करेंगे। यात्रा लखनऊ से शुरू होकर उन्नाव, कानपुर, उरई, जालौन, झांसी, आगरा होते हुए वापस लखनऊ मुख्यालय पहुंचेगी।

संगठन की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि दिए गए जिलों एवं स्थानों से जो भी सदस्य विश्व हिंदू रक्षा परिषद व हिन्दू राष्ट्र परिकल्पना से जुड़ना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए संपर्क नंबर पर कॉल या व्हाट्सऐप के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

जारीकर्ता:
मनीष राय
अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष
संपर्क: 9670876666

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एस टाइप शाखा पर गंभीर आरोप : उद्यमी महिला को एक महीने तक दौड़ाया, फिर लोन देने से किया इनकार।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एस टाइप शाखा पर गंभीर आरोप : उद्यमी महिला को एक महीने तक दौड़ाया, फिर लोन देने से किया इनकार।

सरायकेला/आदित्यपुर

रेणु देवी इंटरप्राइजेज की प्रोपराइटर रेणु देवी, निवासी आदित्यपुर, सरायकेला-खरसावां ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एस टाइप शाखा, आदित्यपुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता का आरोप है कि

उन्होंने अपने व्यापार के लिए लोन हेतु आवेदन किया था। बैंक ने उनसे सभी जरूरी दस्तावेज लिए, फिजिकल वेरिफिकेशन किया, दुकान/जगह का निरीक्षण किया और फोटो भी लिया।

इस प्रक्रिया में लगभग एक महीना बीत गया। इसके बाद बैंक की तरफ से कहा गया कि आपके CIBIL / eligibility में स्कोर कम दिख रहा है, इसलिए आपको कम लोन मिलेगा। रेणु देवी कम लोन के लिए भी तैयार हो गईं और फिर से सारे कागजात बनवाकर बैंक में जमा किए।

पहले लगभग 13 लाख का आवेदन किया गया था, जिसे बाद में घटाकर 3 लाख कर दिया गया।

इतना सब करने के बाद अब शाखा प्रबंधक श्रीमती मोनिका वर्मा द्वारा कहा जा रहा है कि “आपका एक लोन पहले से चल रहा है, वह खत्म होगा तभी दूसरा लोन मिलेगा।”

उठ रहे हैं बड़े सवाल

1.  अगर आवेदिका का पहले से लोन चल रहा था, तो यह जानकारी बैंक के सिस्टम में पहले दिन ही क्यों नहीं देखी गई?
2.  एक महीने तक वेरिफिकेशन, फोटो, डॉक्यूमेंट लेने का क्या मतलब था?
3.  क्या आम उद्यमियों, खासकर महिला उद्यमियों को इस तरह परेशान करना उचित है?

रेणु देवी का कहना है कि बैंक के इस रवैये से न सिर्फ उनका समय और पैसा बर्बाद हुआ, बल्कि मानसिक रूप से भी वे परेशान हुईं।

पीड़िता ने यूनियन बैंक के वरीय अधिकारियों और जिला प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप करने और जांच करने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई अन्य आम नागरिक इस तरह परेशान न हो।

बैंक प्रबंधक से पूछे जाने पर कहा कि जो प्रॉब्लम यहां आ रहा है वही सभी बैंकों में भी आएगा और मेरे ऊपर काम का प्रेशर है आपके इंतजार करना पड़ेगा।

Design a site like this with WordPress.com
Get started