पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के निर्देश पर बाढ़ प्रभावितों के बीच युद्ध स्तर पर राहत कार्य जारी

पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के निर्देश पर बाढ़ प्रभावितों के बीच युद्ध स्तर पर राहत कार्य जारी

सरायकेला/चांडिल


ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र भयंकर बाढ़ की चपेट में है. बावजूद इसके सरकारी तंत्र बाढ़ प्रभावितों को राहत देने को राहत पहुंचाने में असफल साबित हो रहा है. इस बीच ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के निर्देश पर पूरे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पीड़ितों के बीच युद्ध स्तर पर राहत कार्य किया जा रहा है. इसकी कमान संभाली है पूर्व विधायक के भतीजे अंकुर सिंह एवं बेटे जय सिंह ने. इस कड़ी में उन्होंने अपने समर्थकों के साथ बुधवार को ईचागढ़ प्रखंड के बाबूचामदा, मैसढा पंचायत के लोकसोडीह, बिरडीह सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. इस दौरान बाढ़ प्रभावितों के बीच आटा, चावल, दाल, तेल सहित अन्य खाद्य सामग्री और त्रिपाल का वितरण किया गया. इससे पूर्व मंगलवार की रात भी ईचागढ़ के काली चामदा और आसपास बाढ़ प्रभावितों के बीच युद्ध स्तर पर राहत कार्य चलाया गया. ताकि इस विकट परिस्थिति में बाढ़ प्रभावितों को राहत मिल सके जनहित में आगे भी क्षेत्र इसी तरह लगातार सेवा कार्य जारी रहेगा.

वेब सीरीज कास्टिंग आउच का दूसरा भाग अक्टूबर 2024 में होगी रिलीज

वेब सीरीज कास्टिंग आउच का दूसरा भाग अक्टूबर 2024 में होगी रिलीज

मुंबई

पहला भाग हंगामा ,वीआई ,एयरटेल एक्सट्रीम और फनफ्लिक्स ओटीटी पर हैं उपलब्ध

लेखक व निर्देशक मनोज देशपांडे के निर्देशन में बनी वेब सीरीज कास्टिंग आउच का दूसरा भाग अक्टूबर 2024 में रिलीज किया जाएगा।इस सीरीज का पहला भाग हंगामा ,वीआई ,एयरटेल एक्सट्रीम और फनफ्लिक्स ओटीटी प्लेटफार्म पर निःशुल्क उपलब्ध हैं।पर्पल ट्री एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित इस वेब सीरीज के निर्माता गौरव साहनी हैं।जिसका पहला भाग छः एपिसोड का हैं।जिसकी कहानी कॉमेडी आधारित हैं।जिसमें एक महिला कास्टिंग डायरेक्टर अपनी भूमिका में बदलाव करते हुए पागलपन पैदा करते हुए कास्टिंग काउच का सहारा लेती हैं।इस रोमांटिक कॉमेडी सीरीज़ में प्यार, हंसी और उलझन हैं।मनोरंजन की हलचल भरी दुनिया में प्रतिष्ठित कास्टिंग डायरेक्टर नंदिता,जिनकी ऑडिशन सिर्फ स्क्रीन टेस्ट से कहीं अधिक हैं।वह अपने आकर्षण और चालाकी से आगे बढ़ती हैं।फिल्म इंडस्ट्री के उलझे हुए जाल,हँसी और घोटाले के निशान को पीछे छोड़ते हुए।लेकिन छुपे हुये परछाई उसका अनजान पति संदीप हैं।जिसका नंदिता की मासूमियत पर अटूट भरोसा और गलतफहमियाँ हैं।नंदिता और संदीप से जुड़ें हँसी, प्यार और हास्यास्पद स्थितियों की कहानी हैं कास्टिंग आउच।जो बेहद मनोरंजक हैं।

इस सीरीज में रुचिका कसार, नितिन बनकर, दीपक कराड, विनय रावल, कपिल गोंडकर, विशाल मार्कंडेय,आनंद जोशी, धनश्री अडसुल ने अभिनय किया हैं।जबकि,डीओपी, संपादन और डीआई द कैप्चर जंक्शन स्टूडियो, मेकअप आर्टिस्ट प्राजक्ता जोशी हैं।

इस वेब सीरीज को रोशनी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 ,वीनस ब्राइटेस्ट स्टार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, रील्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 ,जंजीरा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, 2023 ,लेंसफेम अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2023 में सर्वश्रेष्ठ अभिनय,लेखन,निर्देशन आदि के लिए कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

बड़ा गम्हरिया नमोपारा में मिले तेंदुए के पैरों के निशान

बड़ा गम्हरिया नमोपारा में मिले तेंदुए के पैरों के निशान

सरायकेला/गम्हरिया

देहरादून के एक्सपर्ट टीम ने की तेंदूए के पैरों के निशान की पुष्टि 

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा गम्हरिया नमोपारा गांव के एक घर में तेंदुए के पैरों के निशान मिले हैं.

मिली जानकारी के अनुसार गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नमोपारा गांव के घर में तेंदुए के पैरों के निशान मिलने से क्षेत्र में तेंदू की मौजूदगी को लेकर क्षेत्र वासियों में डर का माहौल फैल गया और सभी लोग अपने-अपने घर के दरवाजे बंद करके घर में ही रहते देखे गए.

वहीं गांव में तेंदुए की मौजूदगी को देख गांव वासियों ने इसकी सूचना स्थानीय वन विभाग को दी तेंदुए की सूचना पाकर डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर आदित्य नारायण अपनी पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.इसके साथ-साथ स्थानीय थाना व देहरादून के एक्सपर्ट टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गई.

वहीं छान बीन करने के क्रम में तेंदुए के पैरों के निशान पाए गए हैं जिससे देहरादून से आए एक्सपर्ट टीम ने जांच पड़ताल करने के बाद वह पैरों को निशाना की पुष्टि की.

तेंदुआ बना सिरदर्द

आज की तारीख में तेंदुआ सरायकेला जिला वासियों के लिए सर दर्द बना हुआ है हर किसी के जुबान पर तेंदुए की ही बात है हर कोई तेंदूए केदार के साए में रहने को मजबूर हैं तेंदुए ने हर किसी के दिलों में डर का माहौल बना रखा है हर कोई तेंदुए से परेशान है.

आपको बताते चलें कि पिछले पांच दिनों से आदित्यपुर गम्हरिया के क्षेत्र में एक तेंदुए की मौजूद रहने की खबर सामने आ रही है जिसकी पुष्टि वन विभाग की टीम ने भी की है लेकिन 5 दिन बीत जाने के बावजूद भी तेंदुआ अब तक पकड़ में नहीं आया।

वहीं जिला प्रशासन,स्थानीय थाना व वन विभाग की टीम साथ ही आम जनता भी तेंदुए को पकड़ने में हर संभव प्रयास कर रही है लेकिन तेंदुआ अभी भी सभी की नजरों से बचने में कामयाब है.

वहीं डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर आदित्य नारायण ने सभी से सतर्क रहने को कहा और कहा जिला प्रशासन और वन विभाग अपनी ओर से तेंदुए को रेस्क्यू करने में हर संभव प्रयास कर रही है कृपया किसी तरह का ब्रह्म या अफवाह ना फैलाएं इससे वन विभाग व जिला प्रशासन को अपना कार्य करने में परेशानी हो रही है कृप्या अफवाहों से दूर रहें और कहा कि तेंदुए की सूचना देने के उद्देश्यस से जिला प्रशासन ने जो जनहित में नंबर जारी किया है उस नंबर पर कोई भी व्यक्ति किसी तरह की तेंदुए की सूचना दे सकते हैं फौरन उसे पर कार्यवाही की जाएगी।

आदिवासी छात्र संघ ने एसडीएम का किया स्वागत

आदिवासी छात्र संघ ने एसडीएम का किया स्वागत

झारखण्ड/पाकुड़

17 वीं संथाली साहित्य दिवस मनाने की मांगी अनुमति

( पाकुड़ से मोहम्मद काजीरूल शेख की रिपोर्ट )

आदिवासी छात्रसंघ के०के०एम०कॉलेज पाकुड़ के छात्र एवं छात्राओं ने नव नियुक्त अनुमंडल पदाधिकारी से मुलाकात कर उनको पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया तथा विभिन्न मुद्दों पर वार्तालाप की।

संघ के छात्र-छात्राओं ने अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर 17वीं संताली साहित्य दिवस मनाने की अनुमति मांगी है। संथाली साहित्य दिवस समिति के छात्र-छात्राओं ने ज्ञापन में कहा है की 11 अप्रैल 2024 को समिति ने साहित्य दिवस मनाने का संकल्प लिया है। इसमें समिति प्रशासन की अपेक्षित सहयोग की अपेक्षा रखता है। समिति ने मांग की है की साहित्य दिवस सफलतापूर्वक संपन्न कराने एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासन आवश्यक सहयोग प्रदान करें। ताकि शांतिपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम को संचालन किया जा सके। मौके पर अध्यक्ष मरियानुएस मरांडी सचिव लुखीराम हेंब्रम खुशबू किस्कू,मेरिला हादसा,जीवन बास्की जयसेन सोरेन आदि उपस्थित थे।

जल समस्या के निवारण हेतु जलापूर्ति कोषांग का गठन

जल समस्या के निवारण हेतु जलापूर्ति कोषांग का गठन

झारखण्ड/पाकुड़

( पाकुड़ से मोहम्मद काजीरूल शेख की रिपोर्ट )

उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के निर्देशानुसार नगर परिषद, पाकुड क्षेत्रान्तर्गत जलापूर्ति व्यवस्था के रख-रखाव आम नागरिको के जल आदि समस्याओं के समाधान एवं संचालन हेतु एक जलापूर्ति कोषांग का गठन किया गया है। यदि जल समस्या हो तो नगर परिषद क्षेत्र की जनता शमशेर अंसारी, के पास पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 02 बजे तक,मोबाइल न० 7903236557 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकतें हैं.निरज कुमार सिंह, शिकायत दर्ज करने हेतु कोषांग अपराह्ण 02 बजे से 05 बजे तक मोबाइल नंबर 7903236557 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकतें हैं

शिकायत निवारण हेतु प्राधिकृत कनीय अभियंता

राजू कुमार, कनीय अभियंता. नगर परिषद,पाकुड़, मोबाइल नंबर 6200489405 वार्ड नंबर 01 से 10 तक के लिए एवं पर्यवेक्षक पदाधिकारी पियुष शंकर, सहायक अभियंता नगर परिषद पाकुड़ पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकतें हैं। सुबोध कुमार यादव,कनीय अभियंता नगर परिषद, पाकुड़, मोबाइल नंबर 8709933624, वार्ड संख्या 11 से 21 के लिए पर्यवेक्षक पदाधिकारी पियुष शंकर, सहायक अभियंता नगर परिषद पाकुड़ पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकतें हैं।नगर परिषद के आमजनों से अपील है कि उपरोक्त कोषांग के प्रतिनियुक्त कर्मी को पूर्वाहन 10:00 बजे से 5:00 बजे तक समस्याओं को दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु सम्पर्क किया जा सकता है।

माईद के छः हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा, अपर जिला जज ने सुनाया फैसला

माईद के छः हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा, अपर जिला जज ने सुनाया फैसला

झारखंड/पाकुड़

( पाकुड़ से मोहम्मद काजीरूल शेख की रिपोर्ट )

अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश राकेश कुमार की अदालत ने गुरुवार को माईद शेख के छह हत्यारों को भादवि की धारा 302/34 के तहत आजीवन कारावास एवं 50-50 हजार रुपया जुर्माना करने की सजा सुनायी। जुर्माना की राशि जमा नहीं करने पर सभी को छह माह और जेल में रहना पड़ेगा। मईद शेख पाकुड़ मुफ्फसिल थाना के शाहवाजपुर के थे।वहीं पांच हत्यारा खाईरूल शेख, मितुल शेख,असगर शेख,बासिर शेख,सब्दुल शेख इसी थाना के किस्मत लखनपुर तथा नाजीर शेख निकटवर्ती पश्चिम बंगाल शमशेरगंज थाना के उदितनगर गांव के रहने वाले हैं। मृतक के भाई नाजीम शेख ने घटना के संबंध में 26 अगस्त 2015 को थाना में कांड संख्या 327/15 दर्ज कराया था।इसके अनुसार घटना के दिन शाम चार बजे लखनपुर के फुटानी मोड़ की चाय की एक दुकान में थे। उसी समय उनका बड़ा भाई मईद शेख वहां मोटरसाईकिल से आये वह पास के एक गांव रहमतपुर बगान में ख्स्सी खरीदने जा रहे थे। उसी समय वहां घात लगाये बैठे उक्त हत्यारे समेत अन्य लोग उनके साथ थे।

इस दौरान उक्त लोगों ने मेरे भाई को लाठी,ईंट,पत्थर से मार डाले। वे लोग उनको भी जान से मारना चाहते थे।लेकिन वह वहां से भागने में सफल हो गये,अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश राकेश कुमार ने हत्या के एक मामले में 44 वर्षीय शिवचरन किस्कू को सेशन्स trial केस संख्या 121/2019 में आजीवन कारावास की सजा सुनायी और एक लाख रुपया जुर्माना किया।जुर्माना की राशि नहीं देने पर उसे और छह माह जेल में रहना पड़ेगा। वह हिरणपुर थाना के मानसिंगपुर गांव के निवासी है।

जेएसपी ने कई कार्यक्रम आयोजित कर मनाया एनीमिया दिवस

जेएसपी ने कई कार्यक्रम आयोजित कर मनाया एनीमिया दिवस

कार्यक्रम को जेएसपी पतरातू के परिसर में मनाया गया।

झारखण्ड/पतरातु


राष्ट्रीय एनीमिया दिवस गुरुवार को जेएसपी फाउंडेशन,पतरातू द्वारा पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष दिन पर किशोरी एक्सप्रेस कार्यक्रम के अंतर्गत तीन साल की यात्रा हितधारकों विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर मनाया गया, जिसमें 200 से भी जायदा किशोरियां, आंगनवाड़ी सेविका उपस्थित हुए।

किशोरी एक्स्प्रेस जेएसपी फाउंडेशन की चेयरपर्सन शालू जिंदल के नेतृत्व में चलाई जा रही एक प्रमुख परियोजना है जिसे 10-19 वर्ष की किशोरिओ मे एनीमिया को रोकने के लिए शुरू किया गया है .

इस कार्यक्रम के अंतर्गत एनीमिया जांच उपकरण, तकनीशियन और परामर्शदाता के साथ एक सुसहाजित वाहन चलाया जाता है. इसमे आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों मे हेयमोग्लोबिन जांच शिविर आयोजित किए जाते है.इस परियोजना मे किशोरियों मे एनीमिया एवं मासिक धर्म सफाई के बारे मे जागरूकता पैदा की जा रही है एवं उन्हे एनेमिया मुक्त करने का प्रयास किया जा रहा है

राष्ट्रीय एनीमिया दिवस के अवसर पर पतरातू ब्लॉक के आंगनवाड़ी केंद्र के पर्यवेक्षक सहित किशोरी एक्सप्रेस कार्यक्रम का सहयोग करने वाले अनेक हितधारकों को सम्मानित किया गया साथ ही एनीमिया और इसके उपचार के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने द्वारा नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ.मंजू मिश्रा ने एनीमिया, एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम और किशोरी एक्सप्रेस के बारे में बताया साथ की कार्यक्रम में स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में संस्थागत जागरूकता पैदा करने के लिए पोस्टर जारी किए गए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुपमा मिंज (सीडीपीओ,पतरातू) शामिल हुई उन्होंने पतरातू प्रखंड में एनीमिया से निपटने के लिए जेएसपी फाउंडेशन के प्रयासों की सराहा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जेएसपी, पतरातू के प्लांट प्रमुख आशीष जैन भी शमिल हुए। अंत में मतदाता जागरूकता हेतु उपस्थित 18 वर्ष के ऊपर वाले सभी प्रतिभागियों में जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाने और बिना किसी दबाव व प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही लोगों को घरों व आस पड़ोस के लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करने में सक्रिय सहयोग की अपील की।

ओपी जिंदल कम्युनिटी कॉलेज ने ग्रामीण युवकों के लिए शुरू किया असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन और वेल्डर फेब्रिकेशन का प्रशिक्षण

ओपी जिंदल कम्युनिटी कॉलेज ने ग्रामीण युवकों के लिए शुरू किया असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन और वेल्डर फेब्रिकेशन का प्रशिक्षण

झारखण्ड/पतरातू

( पतरातू से विक्की पाठक की रिपोर्ट )

पतरातू प्रखंड के उचरिंगा स्थित जेएसपी फाउंडेशन द्वारा संचालित ओपी जिंदल कम्युनिटी कॉलेज ने नाबार्ड सहयोग से 55 ग्रामीण युवाओं को असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन तथा वेल्डर फैब्रिकेशन में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए एक कार्यक्रम शुरू किया गया है।

योजना का उद्घाटन 20 मार्च को नाबार्ड के डीडीएम उपेंद्र साहा एवं जेएसपी पतरातू के सीएसआर प्रमुख रवि निवास के द्वारा संयुक्तरूप से किया गया। इस अवसर पर ओपीजेसीसी के प्राचार्य संवित कुमार साहू के साथ लबगा पंचायत की मुखिया किरण यादव एवं ओपीजेसीसी के कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे ।

यह कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं को कौशल से सशक्त करने के लिए ओपीजेसीसी की प्रतिबद्धता की एक और कड़ी है. ओपीजेसीसी पहले भी नाबार्ड के सहयोग से 50 छात्र छात्राओं को असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन व्यवसाय में प्रशिक्षित कर चुका है.प्रशिक्षण के उपरांत उन्हें प्रतिष्ठित संगठनों में प्लेसमेंट हासिल करने में मदद मिली है.

उद्घाटन के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए रवि निवास ने कहा ओपी जेसीसी पतरातू में असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन तथा वेल्डर फैब्रिकेशन में प्रशिक्षण लेकर एक अच्छे भविष्य की शुरुआत कर सकते हैं. आज इलेक्ट्रीशियन और वेल्डर के लिए व्यापक करियर अवसर उपलब्ध है. उपेंद्र साहा ने कहा ओपी जेसीसी पतरातू ही नहीं झारखंड तथा देश में व्यावसायिक प्रशिक्षण में सराहनीय कार्य करता आ रहा है.पिछले बैच में यहां से 50 छात्र छात्राओं को असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में कुशल प्रशिक्षण दिया गया और आज विभिन्न संगठनों में प्लेस हुए हैं. पिछले बैच के तथा नवचयनित द्दात्र छात्राओं का उज्जवल भविष्य की नाबार्ड कामना करता है.ओपीजेसीसी के प्राचार्य संवित कुमार साहू ने उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए दोनों कोर्स के बारे में विस्तार से अवगत कराते हुए कहा हमारे संस्थान में उच्च कुशल विधि एवं उन्नत वर्कशॉप में प्रशिक्षण देकर संबंधित ट्रेड में कौशल प्रदान किया जाता है.इसमें प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं को उनकी रोजगार का मार्ग बढ़ता है. ओपी जिंदल कम्यूनिटी कॉलेज 2007 से लघु और दीर्घ ट्रेड में उद्योगों की जरूरत के अनुरूप व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करता आ रहा है और ग्रामीण युवक युवतियोको रोजगार योग कौशल से सशक्त बनाता है।

तेंदुए की वजह से स्थानीय लोगों में डर का माहौल

तेंदुए की वजह से स्थानीय लोगों में डर का माहौल

सरायकेला/आदित्यपुर

तेंदुए ने फैलाया लोगों के दिलों में दहशत

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जंगली तेंदुआ वन विभाग की टीम अथवा आम जनमानस के लिए भी सर दर्द बना हुआ है

देखें यह विडियो

आपको बताते हैं चलें कि रविवार की सुबह लगभग 9:30 बजे से एक जंगली तेंदुआ आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में घुसा हुआ है जिस वजह से आस पास के लोग काफी डरे हुए अथवा परेशान हैं. सबसे पहले RSB TRANSMISSION UNIT 1 में तेंदुए को चहल- कदमी करते देखा गया. उसके बाद दिनभर वन विभाग की रेस्क्यू टीम तेंदुए को ढूंढने में लगी रही, मगर तेंदुआ नजर नहीं आया.वही देर शाम तेंदुए का लोकेशन दूसरे कंपनी में पाया गया.

झारखण्ड क्राइम रिपोर्टर

वहीं सोमवार की शाम तेंदुए को बेबको कंपनी की सीसीटीवी कैमरे में देखा गया

वही झारखंड क्राइम रिपोर्टर के संपादक भरत सिंह ने जब वन विभाग की टीम से इस घटना के विषय पर वार्ता किया तो वन विभाग की टीम ने जानकारी देते हुए कहा कि तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम हर संभव प्रयास कर रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा आगे उन्होंने कहा कि तेंदुआ लगातार अपना स्थान बदल रहा है इस वजह से वह नजर में नहीं आ रहा है नजर में नहीं आने के कारण वह अभी तक पकड़ा नहीं गया.

Divisional forest officer

इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा आगे उन्होंने कहा कि जितना हो सके स्थानीय लोग अपने घरों में रहे अनावश्यक बाहर न निकले और अगर बाहर निकालना पड़े तो तीन चार की संख्या में निकले अथवा पैदल या दो पहिया वाहन से ना निकले चार पहिया वाहन का इस्तेमाल करें और जितना हो सके घर पर ही रहे।

इसके साथ ही वन प्रमंडल पदाधिकारी सरायकेला ने आम जनमानस अपील करते हुए कहा कि सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि दिनांक
17.03.2024 को गम्हरिया स्थित RSB Unit #1 कम्पनी में एक तेन्दुआ देखा गया है, जिसके उपरान्त वन विभाग के द्वारा बचाव अभियान के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उक्त अभियान के संपन्न होने तक गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र एवं उसके आस पास अवस्थित सभी औद्योगिक इकाईयों एवं रिहायशी इलाकों में कार्यरत एवं रहने वाले लोगों से अनुरोध है कि रात्रि के समय अनावश्यक घर से बाहर ना निकले तथा अकेले न घूमे।
यदि अति आवश्यक हो तो 2-3 की संख्या में या चौपहिया वाहन का प्रयोग करें। किसी भी व्यक्ति को यदि तेन्दुए के बारे में कोई सूचना प्राप्त हो तो अविलम्ब निम्न मोबाईल नं० पर संपर्क कर जानकारी साझा करें ।
▪️9412996824 वन प्रमंडल पदाधिकारी, सरायकेला वन प्रमंडल
▪️ 9771283269 – वन क्षेत्र पदाधिकारी, सरायकेला प्रक्षेत्र
▪️ 9155573176 – वनपाल, देवेन्द्र नाथ टुडु
▪️ 9956482889 – वनपाल, सुनिल कुमार महतो
▪️ 9608193015- सहायक, प्रेम चन्द्र कुम्भकार

तेंदुए की वजह से स्थानीय लोगों में डर का माहौल

तेंदुआ बदल रहा अपनी लोकेशन

तेंदुए ने फैलाया लोगों के दिलों में दहशत

सरायकेला/आदित्यपुर

आपको बताते हैं चलें कि रविवार की सुबह लगभग 9:30 बजे से एक जंगली तेंदुआ आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में घुसा हुआ है जिस वजह से आस पास के लोग काफी डरे हुए अथवा परेशान हैं. सबसे पहले RSB TRANSMISSION UNIT 1 में तेंदुए को चहल- कदमी करते देखा गया. उसके बाद दिनभर वन विभाग की रेस्क्यू टीम तेंदुए को ढूंढने में लगी रही, मगर तेंदुआ नजर नहीं आया.वही देर शाम तेंदुए का लोकेशन दूसरे कंपनी में पाया गया.

इधर वन विभाग की टीम तेंदुआ को रेस्क्यू करने में जुटी हुई है परेशानी की बात यह है कि तेंदुआ किसी की नजर में नहीं आ रहा. लगातार जंगली तेंदुआ के मूवमेंट की वजह से आसपास के उद्यमियों में हड़कंप मचा हुआ है. इस वजह से कंपनियों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है.

वहीं सरायकेला वन विभाग पदाधिकारी आदित्य नारायण ने सभी से अपील करते हुए कहा कि जिस किसी को भी तेंदुआ नजर आए वह अभिलंब 9412996824 इस नंबर पर संपर्क कर सुचना दे

आदित्यपुर क्षेत्र में पहली बार देखा गया तेंदुआ,मचा हड़कंप

आदित्यपुर क्षेत्र में पहली बार देखा गया तेंदुआ मचा हड़कंप

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां जिले के घनी आबादी वाले क्षेत्र आदित्यपुर में पहली बार देखा गया तेंदुआ

आदित्यपुर के RSB TRANSMISSION UNIT ( 1 ) में सुबह के लगभग 9:30 बजे से लेकर दोपहर तक हड़कंप मचा रहा इसका कारण यह रहा की कंपनी में एक तेंदुआ घुस गया जिसे देख कंपनी में काम कर रहे मजदूर डर के कारण दहशत में आ गए

आपको बताते हैं चलें कि सरायकेला जिले की आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत RSB TRANSMISSION UNIT ( 1)  में रविवार को सुबह लगभग 9:30 बजे तेंदुआ घुस हुआ पाया गया जिसे देख कंपनी में काम कर रहे हैं मजदूर दर से दहशत में आ गए.

मिली जानकारी के अनुसार सुबह के 9:30 बजे कंपनी परिसर में काम कर रहे एक मजदूर ने तेंदुए को देखा तेंदुए को देखने के बाद कर्मचारी वहां से भाग खड़ा हुआ और इसकी सूचना कंपनी के वरीय अधिकारियों को दी सूचना पा कर वरीय अधिकारियों ने सीसीटीवी को चेक किया सीसीटीवी चेक करने के बाद तेंदुए की खबर सच पाई गई जिसके तुरंत बाद अधिकारियों ने समय न गंवाते हुए वन विभाग को घटना की जानकारी दी.

घटना की सूचना पाकर वन विभाग के टीम घटनास्थल पर पहुंची और तेंदुए को रेस्क्यू करने में जुट गई और तकरीबन घंटों कड़ी मशक्कत करने के बाद तेंदुए को रेस्क्यू नहीं किया गया,अच्छी खबर यह है कि कंपनी परिसर में किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई।

जिले से 50 किसान खेती के गुर सीखने रायपुर के लिए हुए रवाना

जिले से 50 किसान खेती के गुर सीखने रायपुर के लिए हुए रवाना

सरायकेला-खरसावां

उपायुक्त नें समाहरणालय परिसर से परिभ्रमण के लिए किसान दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजनांतर्गत जिले के चयनित किसानों का राज्य के बाहर इंस्टीट्यूट आफ हॉर्टिकल्चर टेक्नोलॉजी, रायपुर, छत्तीसगढ़ में निर्धारित बागवानी प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण के लिए 50 किसानों के दल को उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला नें समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। परिभ्रमण के दौरान कृषकों को टिश्यू कल्चर बनाना लैब, बीएनआर अमरुद बागान, प्रगतिशील कृषकों को खेत आदि का भ्रमण कराया जायेगा। 9 मार्च तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। मौके पर जिला उद्यान पदाधिकारी विश्वजीत सिन्हा एवं अन्य सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी तथा अन्य उपस्थित रहें

Design a site like this with WordPress.com
Get started