जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जागरूकता अभियान का आयोजन।
सरायकेला/ईचागढ़
( मालखान महतो) जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला खरसावां के सचिव तौसीफ मेराज के निर्देशानुसार ईचागढ़ प्रखण्ड अंतर्गत पंचायत गौरांगकोचा के कालिंदी बस्ती में एचआईंवी और एड्स के रोकथाम एवं नियंत्रण पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। पीएलवी गंगा सागर पाल ने बताया कि एचआईवी एक्ट 2017 के अंतर्गत एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार से भेद -भाव नहीं करना चाहिए।
इस बीमारी के प्रति विशेष रूप से छात्र जीवन में जागरूक होना बहुत जरूरी है ताकि देश के युवाओं को बचाया जा सके। इसके भिन्न – भिन्न परिणाम के बारे मे सचेत किया गया साथ ही एचआईवी एड्स को लेकर सामाजिक विसंगतियों के दुष्परिणाम के विषय मे विस्तृत जानकारी दिए। उन्होंने ने युवा पीढ़ी से इस कलंकित बीमारी को खत्म करने के लिए आगे आने की अपील किया। मौके में पीएलवी गंगा सागर पाल,दिगम्बर महतो, इशिता उरांव, तुष्ट रानी मंडल, निर्मल घोष, आदि ग्रामीण मौजूद थे।
ईचागढ़ प्रखंड में विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर का हुआ आयोजन।
सरायकेला/ईचागढ़
( मालखान महतो) प्रखंड कार्यालय सभागार में रविवार को विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में चांडिल अनुमंडल न्यायालय के न्यायाधीश डॉ.रवि प्रकाश तिवारी उपस्थित थे। वहीं शिविर में मुख्यमंत्री राज्य वृद्धवस्थापेंशन योजना के 14 लाभुकों को स्वीकृति प्रमाण पत्र, जेएचएलपीएस के तहत सीसीएल राशि 64 लाख रु के डेमो चैक, फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत दो लाभुकों को 50 हजार का डेमो चैक तथा 13 लाभुकों के बीच कंबल का वितरण किया गया। वही कार्यक्रम में दो गर्भवती माताओं का गोदभराई व एक बच्चों का अन्नप्राशन भी किया गया।
वहीं न्यायाधीश डॉ रवि प्रकाश तिवारी ने लोगों को विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोगों को अपने मौलिक अधिकार के संबंध में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि लाभूको को सरकार कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर में परिसम्पतियों व योजनाओं का स्विकृति पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि छोटे छोटे मामलों का निष्पादन के लिए प्रखंड व पंचायतों में पारा लिगल वोलेंटियर कार्यरत हैं,जहां मुफ्त में विधिक सहायता भी प्रदान किया जाता है।
उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से भी मामलों पर आपसी सुलह कराया जाता है,ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कोर्ट कचहरी के चक्कर से निजात मिलती है। मौके पर अंचलाधिकारी दीपक कुमार,पीएलवी कार्तिक गोप, गंगासागर पाल, सुबोध चन्द्र महतो, निर्मल घोष, तुष्ट रानी मंडल,निपेन प्रधान,इशिता उरांव,पूर्णी गोप,न्यायलय कर्मी छगनलाल पटनायक, महिला पर्यवेक्षिका कृष्णा देवी आदि उपस्थित थे।
गौरांगकोचा ब्लॉक मोड़ के समीप अवैध बालू परिवहन करते दो ट्रैक्टर जब्त।
सरायकेला/ईचागढ़
(मालखान महतो) थाना क्षेत्र के गौरांगकोचा ब्लॉक मोड़ पर प्रशासन द्वारा लगाए गए चेक नाका पर रविवार को अवैध बालू परिवहन करते दो ट्रैक्टर पकड़े गए। दोनों ट्रैक्टर बिना वैध चालान एवं कागजात के बालू ढोते पाए गए। जांच के दौरान चालक उचित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद वाहनों को जब्त कर ईचागढ़ थाना परिसर भेज दिया गया। ईचागढ़ के गौरांगकोचा ब्लॉक मोड़, झारुआ मोड़ और टीकर थाना मोड़ के समीप तीन पालियों में 24 घंटे पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम बालू के अवैध परिचालन पर निगरानी रख रहे हैं।
बताया जा रहा है कि जांच के दौरान बालू लदा दो ट्रैक्टर भागने में सफल रहे। पुलिस की टीम दो ट्रैक्टर को ही पकड़ सकी। अवैध खनन और परिवहन पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा निगरानी बढ़ाई गई है। इसी कड़ी में ईचागढ़ थाना क्षेत्र में तीन और तिरुलडीह थाना क्षेत्र में एक स्थान पर चेकनाका लगाया गया है। चेकनाका में पुलिस और प्रशासन की टीम संयुक्त रूप से अवैध कारोबार पर निगरानी रख रही है। वहीं सभी स्थानों पर सीसीटीवी भी लगाया गया है। चेकनाका लगाए जाने के बाद बालू का अवैध परिवहन करने वालों में हडकंप मचा हुआ है।
शिवलाल उच्च विद्यालय मुसाबनी में पूर्ववर्ती छात्रों का रियूनियन
पूर्वी सिंहभूम/मुसाबनी
शिवलाल उच्च विद्यालय मुसाबनी में पूर्ववर्ती छात्रों का रियूनियन व मिलन समारोह दूसरे दिन रविवार को भी पूरे उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व छात्र एक बार फिर अपनी पुरानी यादों में लौट गए और अपने सहपाठियों के साथ मिलकर जमकर मस्ती की।
रियूनियन के दौरान छात्रों ने अपने स्कूल के दिनों की यादें साझा कीं, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और कक्षा के रोचक किस्सों का जिक्र कर कार्यक्रम में मनोरंजन का नया रंग भर दिया। कई पूर्व छात्र अपने विद्यालय में हो रहे सकारात्मक बदलाव देखकर भावुक भी नजर आए।कार्यक्रम में छात्रों ने अपने गुरुजनों को सम्मानित कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
शिवलाल उच्च विद्यालय से सेवानिवृत पूर्व प्रधानाध्यापक सत्यनारायण ओझा, विज्ञान शिक्षक त्रिलोचन पाल, नकुल तिवारी, धर्मदास वर्तमान प्रधानाध्यापक विकास शर्मा आदि को शॉल, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने भी अपने पूर्व छात्रों की उपलब्धियों की सराहना की और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। रियूनियन के सफल आयोजन के लिए समिति के सदस्यों और स्वैच्छिक सहयोगियों की भूमिका सराहनीय रही।कार्यक्रम हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से जयंत बोष, विजय सिन्हा, कमलकांत मंडल, विनोद कुमार लाल,गणेश मुर्मू,सेवानिवृत्ति जीएम एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया शंकर मार्डी,कमल गुप्ता, हंसराज मिश्रा, सीताराम शर्मा ,दिलेर टोप्पो, लक्ष्मण चंद्र बाग, अनूप सरकार ,सुलता सरकार, मधुमिता सरकार , सुब्रो बागची, सुमित्रा अधिकारी, मनोरमा दास, विनती पटनायक, ममता पटनायक, दीपचंद अग्रवाल, अशोक गुप्ता सहित काफी संख्या में पूर्ववर्ती छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
शिवलाल उच्च विद्यालय मुसाबनी में पूर्ववर्ती छात्रों का रियूनियन
पूर्वी सिंहभूम/मुसाबनी
शिवलाल उच्च विद्यालय मुसाबनी में पूर्ववर्ती छात्रों का रियूनियन व मिलन समारोह दूसरे दिन रविवार को भी पूरे उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व छात्र एक बार फिर अपनी पुरानी यादों में लौट गए और अपने सहपाठियों के साथ मिलकर जमकर मस्ती की। रियूनियन के दौरान छात्रों ने अपने स्कूल के दिनों की यादें साझा कीं, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और कक्षा के रोचक किस्सों का जिक्र कर कार्यक्रम में मनोरंजन का नया रंग भर दिया। कई पूर्व छात्र अपने विद्यालय में हो रहे सकारात्मक बदलाव देखकर भावुक भी नजर आए।कार्यक्रम में छात्रों ने अपने गुरुजनों को सम्मानित कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया।शिवलाल उच्च विद्यालय से सेवानिवृत पूर्व प्रधानाध्यापक सत्यनारायण ओझा, विज्ञान शिक्षक त्रिलोचन पाल, नकुल तिवारी, धर्मदास वर्तमान प्रधानाध्यापक विकास शर्मा आदि को शॉल, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने भी अपने पूर्व छात्रों की उपलब्धियों की सराहना की और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। रियूनियन के सफल आयोजन के लिए समिति के सदस्यों और स्वैच्छिक सहयोगियों की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से जयंत बोष, विजय सिन्हा, कमलकांत मंडल, विनोद कुमार लाल,गणेश मुर्मू,सेवानिवृत्ति जीएम एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया शंकर मार्डी,कमल गुप्ता, हंसराज मिश्रा, सीताराम शर्मा ,दिलेर टोप्पो, लक्ष्मण चंद्र बाग, अनूप सरकार ,सुलता सरकार, मधुमिता सरकार , सुब्रो बागची, सुमित्रा अधिकारी, मनोरमा दास, विनती पटनायक, ममता पटनायक, दीपचंद अग्रवाल, अशोक गुप्ता सहित काफी संख्या में पूर्ववर्ती छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड आग से बचने के लिए अलाव की व्यवस्था नहीं, गरीबों का जीवन यापन कष्टदाई।
सरायकेला/खरसावां
वर्तमान समय में लगभग भारत के सभी हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिससे कि लोग ठंड से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं तरह-तरह के महंगे कपड़े पहन रहे हैं सर पर टोपी पैर में मोजा बदन पर महंगे मोटे जैकेट और हाथ में भी हाथ मोजा जैसे वस्त्रो का उपयोग कर रहे हैं।
लेकिन इसी प्रकरण का एक दूसरा रूप भी हमारे भारत में देखने को मिलता है जिसे लोग गरीब कहते हैं और इन गरीबों के पास में सभी लोगों की तरह ठंड से बचने के लिए महंगे कपड़े सर पर टोपी पैर में मोजा बदन पर महंगे मोटे जैकेट और हाथ में हाथ मोजा जैसा वस्त्र नहीं होता है जिस वजह से ठंड के मौसम में इन गरीबों का जीवन यापन करना काफी परेशानीमय एवं कष्टदाई हो जाता है।
संबंधित फोटो
प्रिय पाठकों आप सभी ने यह तो अवश्य ही देखा होगा की भारत के लगभग सभी जगहों पर ठंड के मौसम में ख़ास कर रात के वक्त चौक चौराहे पर ठंड से बचने के लिए अलाव की व्यवस्था की जाती है और यह अलाव की व्यवस्था खासकर उन लोगों के लिए की जाती है जो लोग ठंड से बचने के लिए उक्त साधनों का उपयोग करने में असमर्थ है ( यहां पर कहना यह है कि गरीब लोगों द्वारा महंगे गर्म कपड़े रूम हिटर जैसी चीजें न खरीद पाना ) जिससे कि गरीब गुरवा लोगों को दैनिक जीवन यापन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
साथियों इन दिनों पूरे भारत के साथ-साथ भारत का ही एक राज्य है झारखंड जहां की वर्तमान समय में कड़ाके की ठंड पड़ रही है सुबह उठो और अपना दरवाजा खोलकर बाहर देखो तो मानो ऐसा प्रतीत होता है कि आसमान की बदले जमीन पर आ कर जमीन को और भी मनमोहन बना रही है।
लेकिनसाथियों इस वक्त मुद्दा यह है कि इस कड़ाके की ठंड में खास कर झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के गरीबों के लिए किसी तरह की कोई भी व्यवस्था ना के बराबर की जा रही है या फिर यूं कहें कि नहीं की जा रही है। इस वक्त दिसंबर का महीना चल रहा है और दिसंबर में असहाय ठंड पड़ती है जिससे कि बचाना हर किसी के लिए अनिवार्य हो जाता है ऐसे में सरायकेला खरसावां जिले में ना प्रशासन द्वारा और ना ही स्थानीय पुलिस द्वारा इतना ही नहीं किसी समाज सेवी या स्थानीय नेता के द्वारा भी गरीबों के लिए ठंड से बचने के लिए अलाव जैसी व्यवस्था नहीं की जा रही है। जिससे कि गरीब आम जनमानस काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं।
इतना ही नहीं नगर निगम की ओर से भी ठंड से बचने के लिए किसी तरह की कोई व्यवस्था मुहैया नहीं कराई जा रही है। सरायकेला खरसावां जिले वासियों का कहना है कि प्रत्येक वर्ष प्रशासन पुलिस नेता समाजसेवी अथवा नगर निगम की ओर से ठंड से बचने के लिए रात के वक्त प्रत्येक चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था की जाती थी लेकिन इस वर्ष मानो अलाव की व्यवस्था में भी अकाल पड़ चुका है।
जिले वासियों ने यह सवाल भी किया है कि क्या प्रशासन स्थानीय पुलिस स्थानीय नेता स्थानीय समाजसेवी और नगर निगम के अधिकारियों को ठंड नहीं लगती या फिर उन्हें ठंड का एहसास नहीं होता या फिर उन्हें गरीबों के परेशानियों का एहसास नहीं होता है या फिर उन्हें गरीबों को ठंड में इस तरह तड़पता देख कर खुशी मिलती है।
अब इस मुद्दे पर देखना यह दिलचस्प होगा कि आखिर कब तक जिले में रह रहे हैं गरीब जिले वासियों के लिए ठंड से बचने की व्यवस्था कराई जाती है या फिर इस वर्ष यह शीत लहरी का मौसम यूं ही गुजर जाएगा या फिर गरीबों की सुविधा के लिए कोई अपना हाथ आगे बढ़ाएगी।
उच्च विद्यालय धातकीडीह में बच्चों को कुष्ठ रोग के प्रति किया गया जागरूक।
सरायकेला-खरसावां
(पारस कुमार होता)
प्रखंड सरायकेला के उच्च विद्यालय धातकीडीह, सरायकेला में आमदा सी. एस.डब्ल्यू.सी लेप्रोसी सेंटर के सौजन्य से एक जागरूकता कार्यक्रम किया गया। उक्त जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाध्यापक निराकार प्रधान ने किया। जागरूकता कार्यक्रम में आमदा सी.एस.डब्लु.सी लेप्रोसी सेंटर के मेडिकल ऑफिसर डॉ. के.पी ओझा एवं उनके सहायिका नर्स सिस्टर ज्योति और साथी प्रधान स्टाफ उपस्थित हुए।
सर्वप्रथम बच्चों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया गया। सभी बच्चों को कुष्ठ रोग क्या है? उसके क्या लक्षण होते हैं? उनको आप कैसे पहचान करेंगे एवं उनके उपचार और रोकथाम के विषय पर विस्तार पूर्वक अपने सेशन के दौरान बताया गया.
मेडिकल अफिसर डॉ. के पी ओझा जी ने काफी सरल तरीके से छात्र-छात्राओं को सभी बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक बताएं एवं सभी छात्राओं का स्क्रीनिंग भी किया। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग माइकोबैक्टीरियम लेप्री नामक जीवाणु से होने वाला एक दीर्घकालिक संक्रामक रोग है, जो मुख्य रूप से त्वचा, परिधीय नसों, ऊपरी श्वसन पथ और आँखों को प्रभावित करता है, जिससे त्वचा पर धब्बे, सुन्नता और तंत्रिका क्षति होती है; समय पर इलाज से इसे ठीक किया जा सकता है और विकलांगता से बचा जा सकता है, यह आसानी से नहीं फैलता और मल्टी-ड्रग थेरेपी (MDT) द्वारा इसका सफलतापूर्वक इलाज संभव है. उन्होंने आगे कहा कि अगर ये लक्षण दिखें तो आप चिकित्सक से मिले जैसे त्वचा पर हल्के रंग के धब्बे या गांठें (जो खुजली रहित हो सकती हैं). त्वचा में संवेदना का कम होना (सुन्नता). हाथों और पैरों की उंगलियों में कमजोरी, जिससे चोट लगने पर पता नहीं चलता और घाव हो सकते हैं. आंखों की रोशनी कम होना या अंधापन. नाक बंद रहना या खून बहना. मांसपेशियों में कमजोरी और चेहरे का विकृत होना आदि। उन्होंने बताया कि संक्रमित व्यक्ति के नाक और मुंह से निकलने वाले स्राव के लंबे समय तक सीधे संपर्क से फैलता है, लेकिन यह आसानी से नहीं फैलता और संक्रमण का खतरा कम होता है.
इसका इलाज मल्टी-ड्रग थेरेपी (MDT) द्वारा इलाज संभव है, जिसमें कई एंटीबायोटिक्स शामिल होती हैं. इलाज 6 महीने से 12 महीने या उससे अधिक समय तक चल सकता है, और पूरा इलाज ज़रूरी है. आज हमारे समाज में कुष्ठ रोग से कलंक और भेदभाव जुड़ा है, लेकिन यह एक ठीक होने वाली बीमारी है और गलत धारणाओं के विपरीत, यह ‘बुरे कर्मों’ का फल नहीं है. समय पर इलाज से गंभीर विकलांगता से भी बचा जा सकता है. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक निराकार प्रधान, सहायक शिक्षक दिनेश हो , नीलांचल हांसदा ,देवीदत्त प्रधान, सत्यजीत महतो, ज्योति भारती, सुभाष चंद्र महतो एवं काफी मात्रा में छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए।
1979 बैच के पूर्व छात्रोंका शिवलाल हाई स्कूल के हुआ जुटान।
पूर्वी सिंहभूम/मुसाबनी
मिलन समारोह में पुरानी यादें हुई तरो ताजा
शिवलाल हाई स्कूल से वर्ष 1979 में मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण हुए पूर्व छात्रों का मिलन समारोह शनिवार को शिवलाल स्कूल सभागार में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवलाल उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास शर्मा ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शिवलाल उच्च विद्यालय से सेवानिवृत पूर्व प्रधानाध्यापक सत्यनारायण ओझा, विज्ञान शिक्षक त्रिलोचन पाल, नकुल तिवारी, धर्मदास मल्लिक एवं पूर्व छात्र जयंत घोष, विजय सिन्हा आदि ने उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
1979 के पूर्व छात्रों द्वारा सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थिति लगभग 130 की संख्या में पूर्व छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किया एवं विद्यालय के दिनों को याद किया।
मिलन समारोह में दर्जनों छात्र अधिकारी बनकर विभिन्न संस्थाओं से रिटायर हो चुके थे। मिलन समारोह में वर्षों बाद जब एक दूसरे से मिले तो वह काफी प्रसन्नचित दिखे। जब सभी पूर्ववर्ती छात्र सभागार में एक साथ मिले तो देखते ही बचपन को तस्वीरें दिलों दिमाग में समा गयी। कुछ अपने सहपाठियों से मिलकर बरसों पहले के भूली बिसरी यादों को ताजा किया। शिक्षकों ने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान उन्हें भी अपने विद्यालय का समय याद आ रहा है । शिक्षकों ने भी अपनी पुरानी यादों को कार्यक्रम में ताजा किया।
पूर्व छात्र-छात्राओं द्वारा सभी गण्यमान लोगों सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं को मोमेंटो एवं यादगार स्वरूप ग्रुप फोटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विजय सिन्हा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन दीनदयाल अग्रवाल ने किया।
इस मिलन समारोह में मुख्य रूप से जयंत बोस, सेवानिवृत्ति जीएम एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया शंकर मार्डी, बीबी पटनायक, कमल गुप्ता, हंसराज मिश्रा, प्रदीप अग्रवाल, रविंद्र नाथ घोष, विनती पटनायक, सीताराम शर्मा ,दिलेर टोप्पो, बबीता अग्रवाल, लक्ष्मण चंद्र बाग, अनूप सरकार ,सुलता सरकार, मधुमिता सरकार ,विजय प्रधान, सुब्रो बागची, सुमित्रा अधिकारी, मनोरमा दास, विनती पटनायक, ममता पटनायक, सुरेश अग्रवाल, राम प्रताप वर्मा, चितरंजन लाल, अजीत सील, दिनेश गोस्वामी, अमर मुखर्जी सहित काफी संख्या में पूर्ववर्ती छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
चलन्त लोक अदालत वाहन को हरी झंडी दिखाकर बीडीओ ने किया रवाना
सरायकेला/ईचागढ़
( मालखान महतो) जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के तत्वावधान में ईचागढ़ प्रखंड के बीडीओ एकता वर्मा ने चलन्त लोक अदालत वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चलन्त लोक अदालत वाहन पुरानडीह मोड़ पहुचकर विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया । उक्त कार्यक्रम में लीगल एण्ड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के सहायक अम्बिका चरण पाणी ने चलंत लोक अदालत के उद्देश्य पर विस्तृत जानकारी दी। प्राधिकार द्वारा निःशुल्क सहायता पाने को लेकर कई बिंदु पर चर्चा की, उन्होंने बताया कि अपने अधिकार को पाने के लिए खुद को कानूनी तौर पर मजबूत होना जरूरी है,कानून के जानकारी के अभाव में लोग समस्या में उलझे रहते हैं।उन्होंने विवादों को सुलझाने के लिए मध्यसता को अपनाने पर भी जोर दिया तथा उसके लाभ भी बताया।
इस दौरान बाल विवाह, डायन प्रथा, बाल श्रम से संबंधित कानूनी अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गईं। योग्य जरूरतमंद गरीब व्यक्ति को जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाले निःशुल्क अधिवक्ता सुविधा पर विशेष रूप से जागरूक करते हुए ग्रामीणों के समस्याओं से अवगत हुए एवं निवारण करने का भरोसा दिलाया ।मौके पर पैरा लीगल वॉलिंटियर्स कार्तिक गोप गंगा सागर पाल तुष्ट रानी मण्डल इशिता उरांव निर्मल घोष दिगम्बर महतो ग्रामीण उपस्थित रहे।
जीसीजेडी हाई स्कूल में एचसीएल एचआर हेड का हुआ स्वागत।
पूर्वी सिंहभूम/मुसाबनी
गिरीश चंद्र देवी उच्च विद्यालय मुसाबनी में शुक्रवार को हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के एचआर हेड कमलेश कुमार बच्चों से मिलने पहुंचे इस मौके पर उन्होंने विद्यालय में चल रही पठन-पाठन एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रबंध समिति के सचिव सह संस्थापक कुंदन कुमार सिंह, इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल पूजन सिंह चौहान, मुरारी प्रसाद सिंह आदि से विद्यालय के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त किया।
छात्रों को मिलने वाली सुविधा एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी उन्होंने प्रधानाध्यापक मुरारी प्रसाद सिंह से लिया। विद्यालय के सचिव कुंदन कुमार सिंह ने एचआर हेड कमलेश कुमार को विद्यालय में पहलीबार आगमन पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। एचआर हेड कमलेश कुमार विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को देखकर काफी प्रसन्न हुए।
अवैध बालू परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने लगाया अस्थायी चेकनाका,दण्डाधिकारी नियुक्त।
सरायकेला/ईचागढ़
( मालखान महतो) सरायकेला-खरसावां जिला के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल के द्वारा ईचागढ़ और कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन को रोकने के लिए अस्थायी चेकनाका गुरुवार को लगाया गया। ग्रामीणों तथा पंचायत प्रतिनिधियों के शिकायत में कहा गया था कि अवैध बालू कुकडू प्रखंड़ के सिरुम चौक तथा ईचागढ़ प्रखंड़ के मिलन चौक तथा ईचागढ़ थाना से होकर अवैध बालू का परिवहन किया जाता है।
इस तत्काल कार्रवाई करते हुए उपायुक्त सरायकेला खरसावां नितीश कुमार सिंह ने उक्त चार जगहों पर तीन पालियों सुबह छह बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक तथा दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक एवं रात दस बजे से लेकर सुबह चाह बजे तक दण्डाधिकारियों की नियुक्ति किया। सभी को आदेश दिया गया है कि चिन्हित जगहों पर अवैध बालू, पत्थर आदि का जांच कर तथा सभी का फोटोग्राफी भी करना है। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के झाडुवा, टीकर गाँव तथा अंचल कार्यालय गौरांगकोचा के समीप तथा कुकडु प्रखंड़ के कुकड़ू थाना के समीप बेरियर लगाया जाना है।
गुरुवार को झाडुवा मोड़ के समीप ही बेरियर पर दंडाधिकारी तथा स्थानीय पुलिस सुबह से ही तैनात थे और सड़क पर आने जाने वाले हर अवैध परिवहन पर नजर रख रहे थे। अभी तक गौरांगकोचा और टीकर गाँव में बेरियर नहीं लगा है।
ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों और दिव्यांगजनों के बीच कंबल का वितरण
साहिबगंज/झारखंड
झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा), रांची के दिशानिर्देशानुसार और जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), साहेबगंज के अध्यक्ष-सह-प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार ने आज व्यवहार न्यायालय, साहेबगंज के परिसर में जरूरतमंदों और दिव्यांगजनों के बीच ठंड से बचाव के लिए कंबलों का वितरण किया।
इस अवसर पर, डालसा अध्यक्ष अखिल कुमार ने कहा कि यह कंबल वितरण अभियान केवल आज तक ही सीमित नहीं है बल्कि उन्होंने प्राधिकार के सचिव, विश्वनाथ भगत को निर्देश दिया है कि जिला प्रशासन और नगर परिषद के सहयोग से यह अभियान आगे भी जारी रखा जाए। इसके अतिरिक्त, प्राधिकार सचिव विश्वनाथ भगत ने पैरा लीगल वालंटियर्स (PLV) – न्याय मित्र की एक टीम का गठन किया है। यह टीम शहर के विभिन्न हिस्सों में जाएगी और अत्यंत जरूरतमंद, लाचार, वृद्ध, विधवा और बेसहारा बच्चों, विभिन्न आश्रय गृहों और रैन बसेरों में रहने वालों को चिन्हित करेगी। टीम उन्हें ठंड से बचाव के लिए गर्म कंबल उपलब्ध कराएगी और यह सुनिश्चित करेगी कि वे सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ भी उठा सकें।
इस पुनीत कार्य के दौरान अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी तुषार आनंद,न्यायालय के अन्य गणमान्य व्यक्ति और कर्मचारी उपस्थित थे, जिन्होंने सहयोग किया।
कानूनी समस्याओं या सहायता के लिए नालसा हेल्पलाइन 15100 पर, या प्राधिकार के मोबाइल नंबर 9471521725 पर कॉल करके अथवा ईमेल आईडी- dlsasahibganj@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।