जेआरडीसीएल 48 घंटे के अंदर टाटा कांड्रा मार्ग के सभी बंद स्ट्रीट लाइट की मरम्मत शुरू करें।

जेआरडीसीएल 48 घंटे के अंदर टाटा कांड्रा मार्ग के सभी बंद स्ट्रीट लाइट की मरम्मत शुरू करें।

सरायकेला/आदित्यपुर

जोरदार जन आंदोलन- पुरेंद्र

आदित्यपुर: जेआरडीसीएल टाटा कांड्रा मुख्य एवं सर्विस रोड की सभी बंद स्ट्रीट लाइट की मरम्मती 48 घंटे के अंदर प्रारंभ करें अन्यथा आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति जन सहयोग से जोरदार जन आंदोलन शुरू करेगीl उक्त बातें आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कही है। ज्ञातव्य है कि 26 जून को आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने जेआरडीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्या प्रमोद से मिलकर खरकाई ब्रिज से आरआईटी मोड़ तक टाटा कांड्रा मुख्य एवं सर्विस रोड के सभी बंद पड़े स्ट्रीट लाइट को 5 दिनों के अंदर चालू किए जाने की मांग की थी। जेडीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर ने 29 जून से स्ट्रीट लाइट मरम्मत का काम शुरू किए जाने का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया था, मगर आज 30 जून को भी मरम्मती का काम प्रारंभ नहीं किया गया।

खरकाई ब्रिज से लेकर उषा मार्टिन मोड़ तक टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग का निरीक्षण करने के उपरांत पुरेंद्र नारायण सिंह ने जेआरडीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर को बतलाया था कि खरकाई ब्रिज से लेकर आरआईटी मोड़ तक सर्विस रोड के सभी लाइट बंद है। इसके अलावा खरकाई ब्रिज से लेकर एस टाइप मोड़ तक टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग के लगभग 50% लाइट ही जल रहे हैंl एस टाइप मोड़ से आरआईटी मोड़ तक सभी लाइट खराब पड़े हैं।

पुरेंद्र नारायण सिंह ने उपायुक्त, सरायकेला- खरसावां एवं जेआरडीसीएल से आकाशवाणी चौक, शेरे पंजाब चौक, एस टाइप चौक, आरआईटी मोड़, टोल ब्रिज मोड़, सुधा डायरी मोड़, लाल बिल्डिंग चौक, उषा मार्टिन मोड़ में ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगाए जाने की मांग की हैl साथ ही उन्होंने जेआरडीसीएल से टाटा कांड्रा मुख्य एवं सर्विस रोड की दुर्गा पूजा से पूर्व मरम्मती एवं बिटूमीन कारपेटिंग कराए जाने की मांग की हैl जेआरडीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्या प्रमोद ने बतलाया है कि मरम्मती एवं बिटूमीन कारपेट करने हेतु प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

हूल दिवस के अवसर पर सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर मंत्री चंपई सोरेन विधायक सविता महतो ने श्रद्धांजलि दी।

हूल दिवस के अवसर पर सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर मंत्री चंपई सोरेन विधायक सविता महतो ने श्रद्धांजलि दी।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में शुक्रवार को हूल दिवस के अवसर पर अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन करने वाले आदिवासी वीर सपूतों की शौर्य गाथा और बलिदान को याद किया गया. चांडिल गोलचक्कर में स्थापित सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर परिवहन मंत्री चंपई सोरेन, ईचागढ़ की विधायक सविता महतो के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र संगठनों के नेता, पुलिस-प्रशासन के पदाधिकारी आदि ने अंग्रेजी हुकूमत, महाजनी प्रथा व बंदोबस्ती के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया.अच्छी सोच और निस्वार्थ सेवा कमजोर नहीं होता।

वहीं वीर शहीद सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि अच्छी सोच, निस्वार्थ सेवा और समाज के लिए शुरू किया गया काम कभी कमजोर नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि संथाल विद्रोह मुट्ठी भर आदिवासियों ने शुरू किया था, जो बाद में जन आंदोलन बन गया. आजादी के आंदोलन में संथाल के आदिवासियों का हूल विद्रोह बेहद प्रभावशाली रहा. मौके पर सविता महतो ने कहा कि सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फुलो-झानो के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. जिस दिन हम इनके संघर्ष गाथा को भुला देंगे उसी दिन झारखंड और झारखंडी समाज का विकास अवरूद्ध हो जाएगा।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

एक और हुल क्रांति की जरूरत है=बाबर खान।

एक और हुल क्रांति की जरूरत है=बाबर खान।

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

दिनांक 30/6/23 को झामुमो नेता फ्रंट के केंद्रीय महासचिव बाबर खान ने सिद्धू कान्हु को सार्धांजली देते हुए कहा कि जुल्म के खिलाफ एक और हुल क्रांति होगा। जिस प्रकार सिद्धों _ कान्हू ने गोरों के खिलाफ आंदोलन किया था। उसी प्रकार केंद्र सरकार के गलत नीतियों के विरोध में आंदोलन होगा।

बाबर खान ने कहा 30 जून को हूल दिवस के अवसर पर 1855 के हूल क्रांति के जनक सिद्धो-कान्हू को याद किया जाता है। इस दिन हजारों आदिवासियों ने सिद्धो-कान्हू के नेतृत्व में अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल फूंका था। बरहेट के पचकठिया में अंग्रेजों द्वारा दोनों भाई सिद्धो और कान्हू को पीपल पेड़ के नीचे फांसी दी गई थी। इस मौके पर झारखंड में शहीद सिद्धो कान्हू को श्रद्धांजलि दी जाती है।
मौके पर समद अंसारी बारी अंसारी अकील राहुल अंसारी शाफिक अंसारी और अन्य ने अपने विचारों को रखा।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

विधायक ने मुसाबनी प्रखंड में 1 करोड़ 64 लाख की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास।

विधायक ने मुसाबनी प्रखंड में 1 करोड़ 64 लाख की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास।

मुसाबनी

मुसाबनी: घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने शुक्रवार को मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में लगभग 1 करोड़ 64 लाख की कुल पांच योजनाओं का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया। इस मौके पर 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार,झामुमो नेता कान्हू सामंत, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, काजल डॉन, प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन,गौरांग महाली,सोमाय सोरेन, संजीवन पातर, कान्हू टुडु सहित कई गांव के ग्राम प्रधान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

झारखण्ड सरकार अनुसुचित जनजाति, अनुसुचित जाति, अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा मुसाबनीं प्रखण्ड अंतर्गत गोहला पंचायत के ग्राम विक्रमपुर में 35 लाख की लागत से आदिवासी कला संस्कृति भवन का निर्माण कार्य किया जायेगा। मेड़िया पंचायत के ग्राम सोनागाड़ा में 35 लाख की लागत से आदिवासी कला संस्कृतिं भवन का निर्माण कार्य, पश्चिम मुसाबनी पंचायत के ग्राम मुसाबनी में आदिवासी संस्कृति एवं कला केन्द्र भवन का निर्माण कार्य,मुसाबनी प्रखण्ड अन्तर्गत मेडिया पंचायत के ग्राम लावकेसरा में आदिवासी संस्कृति कला भवन का निर्माण कार्य एवं पंचायत पारूलिया के
ग्राम कुड़ाशोल में जाहेर स्थान घेराबंदी कार्य का शिलान्यास विधायक रामदास सोरेन एवं अन्य अतिथियों द्वारा नारियल फोड़कर किया गया।आदिवासी संस्कृति एवं कला केन्द्र भवन का निर्माण 35 -35 की लागत से होगी।

इस अवसर पर विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि घाटशिला विधानसभा में करोड़ों की योजनाएं धरातल पर उतारी गई है। इससे गांव का विकास हो रहा है। सड़क, बिजली, पानी के साथ- साथ सामाजिक सरोकार से जुड़ी विकास योजनाओं को सरकार ने पूरे प्रदेश में धरातल पर उतारकर इतिहास रचने का काम किया है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन सभी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लिया गया है। यह सभी कार्य गुणवत्ता के साथ करने का संवेदक को निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य शंकर चंद्र हेम्ब्रम, कान्हू सामंत, जिला पार्षद बाघराय मार्डी, गौरांग महाली, प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सोमाय सोरेन, प्रियनाथ बास्के, ग्राम प्रधान अर्जुन हेंब्रम, पालु माझी, राम चंद्र मुर्मू, श्याम मुर्मू, ईश्वर महाली, जगदीश पातर, विक्रम सोरेन, सरकार मुर्मू सहित काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

जलापूर्ति योजना और सीवरेज योजनाएं पूरी नहीं तो जानेवाले टैक्स को बंद करे, निगम विकास विभाग।

जलापूर्ति योजना और सीवरेज योजनाएं पूरी नहीं तो जानेवाले टैक्स को बंद करे, निगम विकास विभाग।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: गुरुवार को सामाजिक संगठन जन कल्याण मोर्चा और आदित्यपुर अधिवक्ता संघ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस मैं कहा कि जलापूर्ति योजना और सीवरेज योजना को दूसरी बार मिले एक्सटेंशन की अवधि भी 30 जून को समाप्त हो जाएगी. लेकिन अब तक दोनों योजना का 50 फीसदी भी काम पूरा नहीं हुआ है, यह दुर्भाग्य है. इसके लिए नगर विकास विभाग, वन विभाग, रेलवे, पथ निर्माण विभाग और आवास बोर्ड पूरी तरह से जिम्मेवार है।

बता दें कि 23 फरवरी 2019 को पेयजल योजना का जबकि 23 नवंबर 2017 को सीवरेज योजना का शिलान्यास हुआ था. लेकिन अब तक यह देखा जा रहा है कि किसी भी विभाग के बीच आपस में तालमेल नहीं है. इस प्रकार के कार्य को लेकर वे लोग जनहित याचिका दायर करेंगे।

वहीं दोनों संगठनों ने मांग किया है कि जब तक दोनों योजनाएं पूरी नहीं होती है सरकार आदित्यपुर नगर निगम के सभी नागरिकों से लिये जानेवाले टैक्स को बंद करे. बता दें कि सीवरेज योजना जहां 255 करोड़ की है वहीं जलापूर्ति योजना 395 करोड़ रुपए की है. दोनो योजनाएं आदित्यपुर के करीब 60 हजार परिवारों के लिए बना था लेकिन आज यहां के लोग कीचड़ भरी सड़कों पर चलने को विवश हैं और पेयजल के अभाव में 600 रुपये में 1000 लीटर पानी खरीदकर पीने को विवश हैं. जबकि नगर विकास विभाग होल्डिंग टैक्स में बेतहाशा वृद्धि कर आम नागरिकों के जेबें खाली करने पर अड़ी है. यहां मंत्री के समीक्षा और आदेश के बावजूद कार्य अधूरे हैं।

में जन कल्याण मोर्चा अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता नरेंद्र प्रसाद और झारखंड लीगल एडवायजरी एंड डेवलपमेंट के महासचिव अधिवक्ता सुनील कुमार स्वाइ मौजूद थे.

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

शोभापुर में धूमधाम मनाई गई बकरीद।ईदगाह मैदान में शांतिपूर्ण वातावरण में नमाज अदा की गई।

शोभापुर में धूमधाम मनाई गई बकरीद।ईदगाह मैदान में शांतिपूर्ण वातावरण में नमाज अदा की गई।

राजनगर

राजनगर के शोभापुर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बक़रीद शांतिपूर्ण वातारवरण और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।वहीं सुबह से ही शोभापुर के ईदगाह मैदान में नमाजियों की भीड़ उमड़ने लगी। एवं नमाज अदा की रस्म निभाई गई।

इस दौरान शोभापुर निवासी सह अंजुमन मुस्लिम कमिटी के साबिक सदर शेरे ए मोहम्मद ने कहा – सभी अल्लाह के बंदे है अल्लाह कभी किसी के साथ भेद भाव नही चाहते।वहीं उन्होंने अमन,शांति की दुआ मांगी।जिसके बाद सभी एक दूसरे को मुबारकबाद दिए।इस मौके पर राजनगर प्रसाशन भी मौजूद थी, ताकि शांति पूर्ण वातावरण में सभी आपसी भाई चारे के साथ खुशियां बांटे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

एक्रोपॉली कंपनी के मजदूर इलाज के दौरान मौत, झामुमो और भाजपा नेताओं के साथ स्थानीय लोगों द्वारा जमकर हंगामा, मुआवजे को लेकर हुई समिति।

एक्रोपॉली कंपनी के मजदूर इलाज के दौरान मौत, झामुमो और भाजपा नेताओं के साथ स्थानीय लोगों द्वारा जमकर हंगामा, मुआवजे को लेकर हुई समिति।

सरायकेला/गम्हरिया

गम्हरिया: औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया स्थित एक्रोपॉली कंपनी मे काम के दौरान छत से गिरकर गम्भीर रूप से घायल आकाश कुमार मंडल (22) नामक मजदूर की इलाज के दौरान टीएमएच में गुरुवार को मौत हो गई। बताया गया है कि वह अपने माता-पिता का इकलौता सन्तान था। उसकी मौत के बाद परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर गुरुवार को झामुमो और भाजपा नेताओं के साथ स्थानीय लोगों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। करीब एक घन्टे तक हंगामा होने के पश्चात कंपनी प्रबंधन की ओर से इस मुद्दे को लेकर परिसर में ही वार्ता का आयोजन किया गया।

इस दौरान मौजूद परिजनों को 15 लाख रुपए मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी की मांग प्रबंधन के समक्ष रखी गई। वार्ता के दौरान मृतक के परिजन को 8 लाख रुपए मुआवजा, दाह संस्कार हेतु तत्काल 70 हजार व मृतक की माता को स्थायी नौकरी देने पर सहमति बनी। इसके बाद हंगामा शांत हुआ। वार्ता के दौरान मृतक के परिजन के साथ भाजपा नेता गणेश महाली, अजीत सिंह, अमरेश गोस्वामी, मुन्ना मण्डल, विकाश शर्मा, माधव महतो, झामुमो नेता अनिल सोरेन, अमीन मण्डल आदि मौजूद रहे।

इधर कंपनी के कामगारों ने प्रबंधन पर कार्य के दौरान सुरक्षा की कोई सुविधा मुहैया नही कराने का आरोप लगाया है। बताया गया है कि मजदूरों को शेफ्टी शू, हेलमेट या शेफ्टी बेल्ट उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण अक्सर कंपनी में दुर्घटनाएं होती रहती है।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

पुरेंद्र ने किया मीरुडीह में हेलो हेयर कटिंग सैलून का उद्घाटन।

पुरेंद्र ने किया मीरुडीह में हेलो हेयर कटिंग सैलून का उद्घाटन।

सरायकेला/आदित्यपुर/मीरूडीह

आदित्यपुर: मीरूडीह में हेलो हेयर कटिंग सैलून का उद्घाटन आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह एवं समाजसेवी राजू सरदार ने फीता काटकर कियाlहेलो हेयर सैलून के संचालक राजू एवं लाडला ने बताया कि सैलून में हेयर कट, सेविंग, फेशियल, मसाज इत्यादि की बेहतर सुविधा ग्राहकों को मिलेगी। साथ ही साथ सैलून में दूल्हा और दुल्हन का मेकअप आर्डर भी लिया जाएगा।

इस अवसर पर समाजसेवी कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, अधिवक्ता संजय कुमार, राकेश प्रसाद, तूरु सरदार, गोविंदा शर्मा, जयंत कुमार, जितेंद्र कुमार, मृगांक कुमार, रवि, बंटी, अमन ठाकुर, बंटी ठाकुर, जितेंद्र यादव के अलावे बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

आदित्यपुर क्षेत्र में बकरीद का त्यौहार शांतिपूर्ण से मनाई गई एक दूसरे को गले मिलकर बधाइयां दी।

आदित्यपुर क्षेत्र में बकरीद का त्यौहार शांतिपूर्ण से मनाई गई एक दूसरे को गले मिलकर बधाइयां दी।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती के ईदगाह और मस्जिदों में सुबह 8 बजे त्याग और बलिदान का त्योहार बकरीद पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की और एक दूसरे से गले मिल बधाइयां दी. बस्ती के सदर मो. यूनुस खान ने नमाज अदा करने के बाद देश और दुनिया में शांति भाईचारा का संदेश दिया. बस्ती के ईदगाह में लोगों की संख्‍या को देखते हुए सारी तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली गईं थी. सुरक्षा के ल‍िहाज से आसपास के इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. थाना प्रभारी राजन कुमार स्वयं सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।

सोशल मीडिया पर प्रशासन की पैनी नजर
इसके अलावा, सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की पैनी नजर रही. पुलिस धार्मिक वैमनस्यता वाली पोस्ट पर नजर रख रही थी. इसके लिए पुलिस की खास टीम सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए थी. बता दें कि कल शाम पुलिस फ्लैग मार्च कर पहले ही बकरीद शांति से मनाने का संदेश दे चुकी थी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुस्लिम बहुल इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था का आदेश आलाकमान से प्राप्त है. धार्मिक स्थलों के आस-पास ट्रैफिक गतिविधियों को सामान्य करने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है. वहीं जिला प्रशासन ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद मनाने की अपील की है।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

दलमा के अभ्यारण मुख्य मार्ग पर बेसुध हालत में एक महिला पड़ी मिली।

दलमा के अभ्यारण मुख्य मार्ग पर बेसुध हालत में एक महिला पड़ी मिली।

सरायकेला/चांडिल

सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत चांडिल थाना के दलमा अभ्यारण जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे गुरुवार सुबह बेसुध हालत में एक महिला पड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने महिला को देख फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी.बताया जाता है गुरुवार सुबह दलमा अभ्यारण की ओर जाने वाले स्थानीय लोगों ने लाल रंग के सलवार सूट पहने एक महिला को सड़क किनारे पाया. इधर मामले की जानकारी स्थानीय समाजसेवी शेखर गांगुली को भी हुई. जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर फौरन चांडिल पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस के सहयोग से महिला को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

इधर मामले के संबंध में चांडिल थाना प्रभारी अजीत कुमार द्वारा बताया गया है कि महिला कुछ भी बता पाने में असमर्थ है. पुलिस द्वारा बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं इन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी इसी स्थान पर एक अन्य महिला को पाया गया था. जो अपने घर से भाग कर आयी थी. फिलहाल पुलिस द्वारा तफ्तीश की जा रही है।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

ट्रक और टेलर में जोरदार टक्कर चालक फसा, हाइड्रा के मदद से निकाला बाहर।

ट्रक और टेलर में जोरदार टक्कर चालक फसा, हाइड्रा के मदद से निकाला बाहर।

सरायकेला/चांडिल

सरायकेला: चांडिल के कांदरबेड़ा चौक पर गुरुवार को सुबह ट्रक और ट्रेलर में टक्कर हो गयी। दुर्घटना के बाद ट्रेलर का चालक वाहन के अंदर ही फंस गया। काफी देर बाद उसे हाईड्रा की मदद से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है, उसके पैर में चोट लगी है। सुबह चांडिल की ओर से जमशेदपुर की तरफ आम लेकर जा रहे एक ट्रक और जमशेदपुर की ओर से चांडिल की ओर जा रहे एक खाली ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जमशेदपुर की ओर जा रहा ट्रक का चालक तेज रफ्तार से अपने वाहन को डोबो होते हुए जमशेदपुर जाने वाली सड़क की ओर मोड़ दिया। इसी क्रम में जमशेदपुर से चांडिल की ओर जा रहा तेज रफ्तार एक खाली ट्रेलर उस ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर का चालक वाहन के अंदर ही फंसा रह गया।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे और इसकी सूचना चांडिल थाना की पुलिस और एंबुलेंस को दी। इसके बाद हाइड्रा की मदद से ट्रेलर के अंदर फंसे चालक को बाहर निकाला गया। चांडिल थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रेलर चालक के पैर में चोट लगी है।

बकरीद पर्व शांति पुर्वक मनाया गया।

बकरीद पर्व शांति पुर्वक मनाया गया।

सरायकेला/निमडीह

चांडिल अनुमंडल के नीमडीह थाना क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोगो ने बकरीद पर्व हर्षोल्लास, शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया।

ज्ञात हो की नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत झिमड़ी सिंदुरपुर मुरू गांव स्थित मजिस्द में बकरीद का नमाज अदा की गई। नीमडीह थाना प्रभारी तंज़िल खान ए एस आइ अजित कुमार नीमडीह थाना के पुलिस ने तीनों गांव में कड़ी निगरानी,काफी सर्तकता सावधानी से बकरीद पर्व में किसी भी अप्रिय घटना नहीं घंटे।राकिब साइ,मुबारक मोमीन सुबोध कांत सहाय के करीबी लोगों को गांव शांति कायम की प्रयास की गई।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Design a site like this with WordPress.com
Get started