दगा देगा फिर मानसून ,एक जुलाई से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज।

दगा देगा फिर मानसून ,एक जुलाई से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज।

राजधानीरांची

तापमान में होगी बढ़ोत्तरी, बारिश कुछ दिनों के लिए हो जायेगी गायब।

झारखंड में मौनसून तो पहुंच गया है लेकिन अभी भी जोरदार बारिश का इंतजार है। इधर मौसम विभाग की एक जानकारी ने परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि पहली जुलाई के बाद से राज्य के मौसम में फिर से बदलाव होगा और तापमान बढ़ोतरी होगी। यह सिलसिला जुलाई के प्रथम सप्ताह तक जारी रहेगा और तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा।

हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को भी सामान्यता बादल छाए रहेंगे और दो या अधिक बार मध्यम दर्जे की बारिशहोने की संभावना है। 30 जून और 1 जुलाई को आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघ गर्जन के साथ बारिशहोगी, जबकि 2 जुलाई को आंशिक बादल छाए रहने के बाद भी तापमान में उत्तरोतर बढ़ोतरी होगी।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

तापमान का आकंड़ा

संताल परगना में बारिश की कमी की वजह से एक बार फिर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। गोड्डा का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जबकि रांची का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 1 से 27 जून के दौरान सामान्य से 56 प्रतिशत कम बारिश हुई। इस दौरान राज्यभर में औसत रूप से 160.2 का रिकॉर्ड है, लेकिन इस वर्ष अब तक सिर्फ 71.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। सबसे खराब स्थिति गोड्डा की है, जहां सामान्य से 90 प्रतिशत कम, चतरा में 72, धनबाद में 75, गिरिडीह में 78, जामताड़ा में 72, पाकुड़ में 85 और रांची में 56 प्रतिशत कम बारिश हुई। सबसे अच्छी बारिश अब तक सिमडेगा में हुई।

ऐसा रहेगा राजधानी का तापमान

29 जून: सामान्यत: बादल छाए रहेंगे और दो या अधिक बार मध्यम दर्जे की बारिशकी संभावना, अधिकतम 28 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस।
30 जून: आंशिक बादल छाए रहेंगे मेघ गर्जन के साथ बारिशकी संभावना, अधिकतम 30 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस।
01 जुलाई: आंशिक बादल छाए रहेंगे मेघ गर्जन के साथ बारिशकी संभावना, अधिकतम 32 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस।
02 जुलाई: आंशिक बादल छाए रहेंगे, अधिकतम 32 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस।

संजय कुमार ने जिला कृषि पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां का प्रभार लिया।

संजय कुमार ने जिला कृषि पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां का प्रभार लिया।

सरायकेला खरसावां

सरायकेला संजय कुमार ने बुधवार के दिन जिला कृषि पदाधिकारी सरायकेला खरसावां का पदभार ग्रहण किया।

आपको बताते चलें इससे पूर्व पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा मैं जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थे। की वर्तमान में जिला कृषि पदाधिकारी विजय कुजूर को हस्तांतरण कर गुमला जिला में जिला कृषि पदाधिकारी के रूप में हुआ है।

को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा हरियाली पर्व मनाते हुए पौधारोपण किया।

को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा हरियाली पर्व मनाते हुए पौधारोपण किया।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: अषाढ़ी मास में हरियाली पूजा के उपलक्ष पर आदित्यपुर एनआईटी परिसर स्थित पर्यावरण मैदान में आदित्यपुर रजक समाज को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. जहां गाजे-बाजे के साथ लोगों ने हरियाली पर्व मनाते हुए पौधारोपण किया।

रजक समाज द्वारा जहां अषाढ़ी हरियाली पूजा के मौके पर बलि प्रथा को बढ़ावा दिया जाता था .अब नदियों की पूजा के बाद पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के संदेश को दिया जाता है. इसी कड़ी में बुधवार को आयोजित अषाढ़ी पूजा के उपलक्ष पर रजक समाज को ल द्वारा खरकई नदी किनारे पूजा- अर्चना करने के बाद एनआईडी पर्यावरण मैदान में 25 फलदार एवं छायादार वृक्ष के पौधे लगाए गए. इस मौके पर यहां लोगों के बीच भोजन आदि का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए समाज से जुड़ी श्वेता राज ने बताया कि समाज के लोगों को पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इस मौके पर समाजसेवी शारदा देवी, दुर्गा चरण बैठा, अशोक कुमार, सत्य प्रकाश राजीव कुमार के अलावा बड़ी संख्या में समाज से जुड़ी महिला और पुरुष मौजूद रहे।

ईद -उल- जुहा पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की हुई बैठक।

ईद -उल- जुहा पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की हुई बैठक।

सरायकेला-खरसावां

विधि व्यवस्था संधारण को ले उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा बीडीओ/सीओ – थाना प्रभारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की होगी प्रतिनियुक्ति, संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार ड्रोन कैमरे से रखा जायेगा निगरानी।

पूर्व की ऐसी घटनाओं में संलिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई करने, वाट्सएप ग्रुप एवं अन्य सोशल मीडिया पर नजर रखने के दिए गए निदेश।

उपायुक्त अरवा राजकमल एवं पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकास के संयुक्त अध्यक्षता में ईद -उल- जुहा (बक़रीद) पर्व को लेकर की गई तैयारीयों से सम्बन्धित समीक्षा बैठक आहूत किया गया। गूगल मीट के माध्यम से आयोजित वर्चुअल बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, एडीसी सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला एवं चांडिल, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला एवं चांडिल सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी के साथ अन्य विभागीय पदाधिकारी ने भाग लिया।

इस दौरान उपायुक्त अरवा राजकमल एवं पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने क्रमवार सभी क्षेत्रों के थाना प्रभारियों एवं बीडीओ/सीओ से उनके–उनके प्रखंड के संवेदनशील क्षेत्रों की समीक्षा कर संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व/त्यौहार संपन्न कराने को लेकर संदेश देने ,सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी नहीं ना करने तथा प्रतिबंधित पशुओं को बली नहीं किया जाए को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा पूर्व में थाना क्षेत्रों में जहां – जहां किसी तरह की कोई सांप्रदायिक घटना हुई है या वर्तमान में किसी बात को लेकर तनाव है, संबंधित खस्तर मे विशेष निगरानी रखें , उन्होंने कहा कि पर्व-त्यौहार में यदि किसी असामाजिक तत्व के द्वारा माहौल बिगाड़ने या किसी अन्य धर्म जाति के विरुद्ध टिप्पा-टिप्पणी करते हैं तो उन पर सुसंगत धाराओं के तहत नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि सभी बीडीओ/सीओ – थाना प्रभारी नमाज़ स्थल एवं कुर्बानी तथा अन्य कार्यक्रमों में सौहार्द बना रहें इसे सभी सुनिश्चित करेंगे। सभी मस्जिदों के सचिवों से संपर्क में रहेंगे। जरूरतनुसार पुलिस बलों को प्रतिनियुक्त करेंगे, नियमित पुलिस पेट्रोलिंग भी करेंगे। साइबर सेल को वाट्सएप एवं सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर सक्रिय रहने, उनकी निगरानी का निर्देश दिया। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों, पुलिस निरीक्षकों, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को अपनी नेटवर्किंग मज़बूत रखने और संवेदनशील इलाकों के सूचना तंत्र को सक्रिय करने को कहा। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों से भी संपर्क में रहने और आवश्यकतानुसार ड्रोन कैमरे से निगरानी करना सुनिश्चित करने को कहा। उपायुक्त ने कहा क्षेत्र में बीडीओ/सीओ – थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी एक टीम की तरह काम करेंगे। वही सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी आपसी तालमेल स्थापित कर संवेदनशील क्षेत्रों में स्वयं भ्रमण कर निगरानी रखेंगे ताकि किसी भी प्रकार से त्यौहार में खलल उत्पन्न ना हो। उन्होंने कहा सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी जिला एवं अनुमंडल स्तरीय नियंत्रण कक्ष से लगातार संपर्क में रहेंगे। किसी भी तरह की सूचना को तुरंत साझा करेंगे।

रथ यात्रा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूजा अर्चना कर रथ खींचकर मांगी प्रदेश की खुशहाली।

रथ यात्रा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूजा अर्चना कर रथ खींचकर मांगी प्रदेश की खुशहाली।

पश्चिम सिंहभूम/चांईबास

चाईबासा : झारखण्ड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने बुधवार को रथ यात्रा के अवसर पर पोस्टऑफिस चौक , चाईबासा स्थित दुर्गा मंदिर ” मौसी बाड़ी ” पहुँच कर महाप्रभु जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं भगवान बलभद्र का विधिवत पूजा अर्चना कर रथ खींचा ।

इस दौरान उन्होंने महाप्रभु जगन्नाथ से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और निरोगी जीवन की कामना करते हुए सभी को रथ यात्रा पर्व की बधाई एवँ शुभकामनाएं दी।
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि भगवान जगन्नाथ झारखण्ड की संस्कृति से समान रूप से जुड़े हुए है। रथ यात्रा का यह त्यौहार ओडिशा की तरह झारखण्ड की संस्कृति का भी अभिन्न हिस्सा है। आज के दिन भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकालने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। उत्कल संस्कृति और झारखण्ड की संस्कृति के बीच की यह साझेदारी अटूट है।

मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास , जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय , जिला कांग्रेस प्रवक्ता जितेन्द्र नाथ ओझा , प्रखण्ड अध्यक्ष दिकु सावैयां , ईस्माईल सिंह दास , नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार , नारायण निषाद , मुकेश दास आदि उपस्थित थे ।

बकरीद पर्व के शांति भंग नहीं इसके पुलिस ने गांव में गश्ती लगा रहे हैं।

बकरीद पर्व के शांति भंग नहीं इसके पुलिस ने गांव में गश्ती लगा रहे हैं।

सरायकेला/चांडिल


चांडिल अनुमंडल के अधीन नीमडीह थाना के क्षेत्र नीमडीह पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस झिमड़ी, सिंदुरपुर,मुरू, आदरडीह , रधुनाथपुर गांव गश्ती की गई। संनद् रहे की बकरीद पर्व किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो, पुलिस स्थानीय प्रशासन द्वारा सर्तकता बरती जा रही ।

उक्त बातें की जानकारी नीमडीह थाना प्रभारी तंज़िल खान एवं थाना के ए एस आइ अजित कुमार दी।

महाप्रभु जगन्नाथ की वापसी रथ परिचालन हुआ।

महाप्रभु जगन्नाथ की वापसी रथ परिचालन हुआ।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: चांडिल अनुमंडल के अधीन चांडिल स्टेशन दुर्गा मंदिर से चांडिल साधु बांध मठिया आश्रम तक रधुनाथपुर दुर्गा मंदिर से दुमदुमी तक महाप्रभु जगन्नाथ जी की वापसी रथ का परिचालन हुए। महाप्रभु जगन्नाथ जी के श्रद्धालु ने रथ परिचालन में बढ़ तक भाग लिए। हरिनाम संकीर्तन मंडली बाजा गजा के साथ रथ परिचालन हुआ।रथ का प्रसाद भी वितरण की गई। चांडिल स्टेशन साधु बांध आश्रम के संत, श्रद्धालु शामिल थे।

वहींही रधुनाथपुर गांव में रथ परिचालन समिति के सदस्य सुधीर महतो,अद्वैत दास, मनोरंजन दास, रंजीत महतो, सुरेन्द्र नाथ महतो, आदि गांव वासी उपस्थित थे।

बकरीद को लेकर कांड्रा थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो के नेतृत्व में किया फ्लैग मार्च शांति से बकरीद मनाने की की अपील।

बकरीद को लेकर कांड्रा थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो के नेतृत्व में किया फ्लैग मार्च शांति से बकरीद मनाने की की अपील।

सरायकेला/कांड्रा

कांड्रा थाना प्रभारी पास्कल टप्पू के नेतृत्व में बकरीद को मध्य नजर रखते हुए आज फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च थाना क्षेत्र के स्टेशन , मुख्य मार्ग, कॉलोनी, से होते हुए निकली ।वही थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो ने शांति एवं सौहार्द से बकरीद पर्व मनाने को कहा। साथ ही लोगों को किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना देने की अपील की है।

साथ ही असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और सौहार्दपूर्ण वातावरण को बनाए रखने के लिए सहयोग करने की बात कहीं सोशल मीडिया पर किसी की भावना को ठेस पहुंचाने वाले मैसेज पर भी प्रशासन की कड़ी नजर रखे हुए हैं। इसके अलावा थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन को सहयोग करने की अपील की है इस फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो, एसआई सुनील कुमार भोक्ता, एसआई प्रकाश रजक, एसआई राहुल सिंह समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।

रांची गोड्डा ट्रेन से उतरने के प्रयास में महिला गिरी दोनों पैर कटी।

रांची गोड्डा ट्रेन से उतरने के प्रयास में महिला गिरी दोनों पैर कटी।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर बुधवार की सुबह करीब 7 बजे दुर्घटना हुई. टाटानगर जा रही रांची गोड्डा ट्रेन से उतरने के प्रयास में एक अधेड़ महिला गिर कर रेलवे लाइन पर गिर गई जिस कारण महिला का दोनों पैर कट गया है।

जानकारी देते हुए आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार जेना ने बताया कि चूंकि ट्रेन का यहां स्टॉपेज नहीं है.ट्रेन स्लो होने पर एक अधेड़ महिला उतरने का प्रयास कर रही थी, तभी वह फिसल कर गिर पड़ी और ट्रेन के नीचे चली गई. इससे उसका दोनों पैर कट गया है. महिला को तत्काल टाटानगर रेलवे अस्पताल भेज दिया गया है. महिला के पास से ऐसा कुछ बरामद नहीं हुआ है जिससे उसकी पहचान हो सके।

पर्व बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट चप्पे-चप्पे पर रहेंगे पुलिस तैनात।

पर्व बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट चप्पे-चप्पे पर रहेंगे पुलिस तैनात।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: त्याग और बलिदान का पर्व बकरीद को लेकर आदित्यपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है. बकरीद की पूर्व संध्या पर बुधवार को सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया‌‌।

इस दौरान पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मिलजुल कर त्योहार मनाने की अपील की।  एसडीपीओ ने बताया कि शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों को पुलिस चिन्हित कर कार्रवाई करेगी। बकरीद को देखते हुए सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान पुलिस रख रही है। ताकि अफवाह फैलाने, माहौल बिगाड़ने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा सके। एसडीपीओ ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश भी दिए। कहा कि बकरीद की नमाज अदा करने के दौरान मुस्लिम बस्ती समेत सभी चौक चौराहों पर पुलिस के जवान अलर्ट मोड पर रहेंगे। संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है

पुरेंद्र ने वार्ड 32 में किया 15 हजार लीटर टैंकर से जलापूर्ति।

पुरेंद्र ने वार्ड 32 में किया 15 हजार लीटर टैंकर से जलापूर्ति।

सरायकेला/आदित्यपुर- गम्हरिया

आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति द्वारा आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में वार्ड 32 में 15 हजार लीटर के टैंकर से पेय जलापूर्ति की गईपुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि उनके कार्यकाल में रोड नंबर 18 और 15 में डीप बोरिंग कराकर पाइप लाइन के माध्यम से रोड नंबर- 17, 18 और रोड नंबर- 15, 16 में घर-घर जलापूर्ति सेवा प्रारंभ की गई थी, जिसका लाभ आज ही लोगों को मिल रहा है।

पुरेंद्र नारायण सिंह ने प्रशासक, आदित्यपुर नगर निगम से वार्ड- 32 में 4 और डीप बोरिंग कराकर पाइप लाइन से शेष बचे हुए क्षेत्रों में जलापूर्ति किए जाने की मांग की हैlपुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि नगर निगम द्वारा सीतारामपुर फिल्टर प्लांट का लाखों लीटर पानी प्रतिदिन टैंकर के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र में बांटा जाता है, जिसके कारण पाइपलाइन से हो रही जलापूर्ति में बाधा उत्पन्न हो रही हैl उन्होंने टैंकर से की जा रही जलापूर्ति हेतु पानी जुस्को से व्यवस्था किए जाने की मांग प्रशासक, आदित्यपुर नगर निगम से की हैl ताकि पाइप लाइन से हो रही जलापूर्ति में सुधार हो सके। टैंकर से जलापूर्ति करने में देव प्रकाश, सनोज ठाकुर, लक्ष्मी तिवारी, अरविंद कुमार सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी आम लोगों के जेब ढीली।

सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी आम लोगों के जेब ढीली।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर इन दिनों सब्जी बाजार में अब सब्जियां लोगों को आंसू रुला रहे हैं.आदित्यपुर जमशेदपुर में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं.आलम ये है कि, इस महंगाई का असर सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है.जहां लोग किलो के भाव में सब्जी खरीदते थे आब आलम यहां है कि लोग उसी सब्जी को पाव मैं लेने लगे हैं. जहाँ 10 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब और लाल होते हुए 100 रुपए किलो तक पहुंच गया है. इतना हीं नही जुबान का जायका भी इसके चलते फीका हो चला है. एक तरफ जहां लोग मजबूरी में सब्जी खरीद रहे हैं तो वहीं सब्जी के थोक और चिल्हर व्यापारियों के मुताबिक अभी लोगों को और महंगाई झेलनी होगी।

बता दें कि, बारिश के कारण टमाटर के दाम में उछाल देखा जा रहा है. टमाटर के दाम अब पेट्रोल के बराबर टमाटर बाजार में में 100 से 120 रुपए किलो तक टमाटर का रेट आ पहुंचा है. हरी मिर्च, शिमला मिर्च, करेला, अदरक, धनिया, लहसुन, फूलगोभी के भी दाम रिकार्ड तोड़ रहे हैं.और घरों के बजट भी गड़बड़ा रही है ज्यादातर गरीब लोगों पर इसका असर देखा जा रहा है जो रोज कमाने खाने वाले है

Design a site like this with WordPress.com
Get started