चिकित्सक डे पर वार्ड 17 के पूर्व पार्षद नीतू शर्मा द्वारा डॉ चिकित्सकों को सम्मानित किया।

चिकित्सक डे पर वार्ड 17 के पूर्व पार्षद नीतू शर्मा द्वारा डॉ चिकित्सकों को सम्मानित किया।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: विश्व चिकित्सक डे के शुभ अवसर पर शनिवार को वार्ड 17 के पूर्व पार्षद नीतू शर्मा द्वारा चिकित्सकों को सम्मानित किया गया. तथा उन्हें शॉल ओढ़ाकर और फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्ड 17 के सभी सम्मानित चिकित्सकों को उन्होंने आभार जताया नीतू ने कहा कि पृथ्वी पर ईश्वर के दूसरे रूप कहे जाने वाले चिकित्सकों का जितना भी धन्यवाद करूं वह कम होगा उन्होंने यह भी कहा कि करोना जैसे महामारी काल में भी तन मन और धन से देश के सेवा में हमेशा तत्पर लगे रहे न जाने इस महामारी काल में कितने चिकित्सक काल के गाल में समा गए उन्होंने अपना बहुमूल्य समय देकर यह साबित किया कि पृथ्वी पर मां और चिकित्सक एक जैसे होते हैं वार्ड 17 में एलोपैथ होम्योपैथ तथा आयुर्वेद चिकित्सक तकरीबन 30 डॉक्टर को नीतू द्वारा सम्मानित किया गया. पिछले साल वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल महात्मा गांधी मेमोरियल में उन्होंने अपना शरीर दान किया और झारखंड की पहली महिला पार्षद है जिन्होंने अपना पूरे शरीर को मेडिकल अस्पताल के लिए दान कर दिया।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

इस कार्यक्रम में सरायकेला अस्पताल सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार. डॉ रश्मि वर्मा. डॉ विनय सिंह .डॉ प्रभात. डॉ आर के मिश्रा. डॉ अशोक कुमार. डॉ ज्योति. डॉ विनीता. डॉ रेनू शर्मा .डॉक्टर नथुनी सिंह. डॉ राजीव पिल्लई. डॉ आभा. डॉक्टर मनोरमा सिद्धेश. डॉक्टर नीतीश कुमार. डॉक्टर पूनम डॉ विजय कुमार सिंह. डॉक्टर प्रमिला सिंह .डॉ अर्चना कुमारी. डॉक्टर अभिलाष डॉक्टर देवेंद्र वर्मा. डॉक्टर संजीव।

अखिल झारखंड विस्थापित मंच चांडिल डैम विस्थापित लोगों ने स्वर्णरेखा कार्यालय के मुख्य गेट पर डटे रहे।

अखिल झारखंड विस्थापित मंच चांडिल डैम विस्थापित लोगों ने स्वर्णरेखा कार्यालय के मुख्य गेट पर डटे रहे।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: अखिल झारखंड विस्थापित मंच द्वारा शनिवार को आदित्यपुर स्थित चांडिल डैम के विस्थापित लोगों ने स्वर्णरेखा के कार्यालय के मुख्य गेट पर बैठे रहे और अपनी मांगों को लेकर गेट पर डटे रहें.चांडिल डैम के विस्थापितों का नेतृत्व कर रहे विस्थापित राकेश रंजन ने कहा कि सुवर्णरेखा परियोजना के अधिकारी 40 साल से हमारे पूर्वजों को ठग रहे हैं. हमारे पूर्वज से जबरन जमीन छीन लिया गया और बदले में विकास पुस्तिका थमा दी गई लेकिन विकास पुस्तिका के अनुसार नौकरी नहीं दी गई. जमीन का मुआवजा नहीं दिया गया।

वहीं अब तक डैम के अधीन आने वाले 116 गांव और 84 मौजा के लोगों को पुनर्वासित नहीं कराया गया है.सुवर्णरेखा प्रशासक कार्यालय समक्ष पिछले छह माह से धरना पर बैठे मनोहर महतो.वर्तमान में सुवर्णरेखा प्रशासन 185 आरएल जल संग्रहण का निर्णय ले ली है जिसका मतलब 60 गांव पूर्णतः डूब जाएगा. ऐसे में अब हमलोगों ने अंतिम लड़ाई का निर्णय लिया है. यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है. जरुरत पड़ी तो हमलोग डैम का सभी फाटक खोलकर डैम खाली करेंगे और अपनी अपनी जमीन पर खेती गृहस्थी करेंगे।

बता दें कि सुवर्णरेखा प्रशासक कार्यालय पर ही मनोहर महतो नामक विस्थापित पिछले छह माह से धरना पर बैठे हैं. राज्य की सरकार कान में तेल डालकर सो रही है. इन सभी मामलों का निष्पादन एक महीने में नहीं हुआ तो अब विस्थापित करो या मरो की लड़ाई लड़ने को मजबूर होंगे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

गणेश महाली के नेतृत्व में भाजपाईयों ने शिद्धु कान्हू को किया नमन। कहा:शिद्धु कान्हू की देन है सीएनटी एसपीटी एक्ट,जो आदिवासीयों का रक्षा कवच है।

गणेश महाली के नेतृत्व में भाजपाईयों ने शिद्धु कान्हू को किया नमन। कहा:शिद्धु कान्हू की देन है सीएनटी एसपीटी एक्ट,जो आदिवासीयों का रक्षा कवच है।

राजनगर

राजनगर : राजनगर बाजार स्थित सिदो कान्हु चौक में भारतीय जनता पार्टी की ओर से भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली के नेतृत्व में हुल दिवस के अवसर पर सिदो कान्हु के मुर्ति पर उपस्थित भाजपाइयों ने एक के बाद एक करके माल्यार्पण कर नमन किया।

मौके पर गणेश महाली ने कहा कि सिदो कान्हु के नेतृत्व में अंग्रेजों के हुकुमत के खिलाफ लड़ाई लड़ कर सीएनटी एक्ट मिला, जो आदिवासियों का सुरक्षा कवच है. सीएनटी एक्ट मिलने के बाद भी यहां के वर्तमान सरकार के कारण यहां के आदिवासी, मुलवासी सुरक्षित नहीं है.जो दुर्भाग्य की बात है.हमें अपने हक और अधिकार के लिये पुनः लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है. वह हक और अधिकार तभी मिलेगा, जब आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के खिलाफ वोट कर भाजपा को विजय बनाना है।

इस अवसर पर रमेश हांसदा,कुबेर कांत षाड़ंगी, सोमनाथ सोरेन,बीजू बास्के,नारायण महतो,अंनत साहू,शंकर महतो,जगदीश महतो,रवि महतो,अजित राऊत,दीपू राऊत आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

हुल दिवस पर प्रेम मार्डी के नेतृत्व में निकाली गई जेबीकेसएसएस की बाईक रैली।

हुल दिवस पर प्रेम मार्डी के नेतृत्व में निकाली गई जेबीकेसएसएस की बाईक रैली।

राजनगर

राजनगर: झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति की ओर से हुल दिवस के अवसर पर प्रेम मार्डी के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली. बाइक रैली निकलने के पुर्व राजनगर बाजार स्थित सिदो कान्हु चौक पर सिदो कान्हु के आदमकद मुर्ति माल्यार्पण किया.बाइक रैली राजनगर से शुरू होकर रोला होते हुए सरायकेला तक पहुंचा।

मौके पर प्रेम मार्डी ने कहा कि सिदो,कान्हु, फुलो झानो के संयुक्त नेतृत्व में 30 जुन 1855 में संताल विद्रोह की शुरुआत की थी . इन वीरों ने लगभग 60 हजार लोगों को अपने साथ लड़ाई में शामिल किया था. सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस समय लोगों की कमी वावजूद भी इतनी बड़ी फौज खड़ा किया.अंग्रेजो के खिलाफ लड़ाई भयंकर रुप ले लिया. अंग्रेजों ने इन लड़ाई को देखकर घुटने टेक दिए और सीएनटी एक्ट दिया, जो आदिवासियों, मुलवासियों का सुरक्षा कवच है. अंग्रेजों द्वारा दिया गया सुरक्षा कवच को भी यहां के सरकार एवं अधिकारियों ने तोड़ दिया, बाहर से आये लोगों को जमीन उपलब्ध कराया. वास्तव में आज यदि जांच किया जाय तो कई आदिवासियों, मुलवासियों के जमीन कब्जा किए हुए मिलेंगे.आज आदिवासी मुलवासी सुरक्षित नहीं है।

वहीं बेबी महतो ने कहा कि झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति ने झारखंडवासियों के हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं. सरकार ने अभी तक झारखंडवासियों को जितनी हक मिलना चाहिए नहीं दिया है.हक और अधिकार के लिए कई आंदोलन किये मगर अभी तक नहीं मिला. इस लिए पार्टी ने निर्णय लिया कि अब लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव लड़ कर अपने जीते हुए प्रत्याशी के माध्यम से सदन में हक और अधिकार को उठायेंगे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

आदिवासी दिशोम जाहेर गाड़ विकास समिति ने शिद्धु कान्हू की पूजा कर मनाया हुल दिवस।

आदिवासी दिशोम जाहेर गाड़ विकास समिति ने शिद्धु कान्हू की पूजा कर मनाया हुल दिवस।

राजनगर

राजनगर: राजनगर बाजार स्थित सिदो कान्हु चौक में शुक्रवार को आदिवासी दिशोम जाहेर गाढ़ समिति राजनगर की ओर से हुल दिवस बड़ी धुम धाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया. हुल दिवस के अवसर पर आदिवासी दिशोम जाहेर गाढ़ के नायके ( पुजारी )बिशु हेम्ब्रम ने आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार राजनगर बाजार स्थित सिदो कान्हु के मुर्ति स्थापित जगह पर हड़िया एवं लड्डू की पुजा अर्चना की।

मौके पर आदिवासी दिशोम जाहेर गाढ़ समिति राजनगर के अध्यक्ष बीजू बास्के ने कहा कि सिदो कान्हु के नेतृत्व में अंग्रेजों के हुकुमत एवं महाजन प्रथा के खिलाफ लड़ाई लड़ी. सिदो कान्हु ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ कर सीएनटी एक्ट मिला. जो आदिवासियों का सुरक्षा कवच है. आज हमें उन्हीं के पदचिन्ह पर चलने की आवश्यकता है.

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

इस अवसर पर नायके बिशु हेम्ब्रम, बीजू बास्के, रायसेन मार्डी, धानू टुडू, मुनीराम हेम्ब्रम, सुराय मुर्मू, सावन सोय, मोटाय मेलगांडी, सुशील सुंडी, सिदो मुर्मू, कालीचरण हांसदा, सुतीलाल हांसदा, सिंघु हेम्ब्रम, सीताराम हांसदा, प्रेम मार्डी आदि उपस्थित थे।

संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन चांडील अनुमंडल ने हुल दिवस पर शहीदों को किया नमन।

संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन चांडील अनुमंडल ने हुल दिवस पर शहीदों को किया नमन।

सरायकेला/चांडिल

बाइक रोड शो निकाल कर समान नागरिक संहिता कानून का किया भारी विरोध प्रदर्शन।

चांडिल: संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन चांडिल अनुमंडल ने शुक्रवार को शहीद बिरसा मुंडा सेतु कामारगौड़ा से शहीद गंगानारायण सिंह चौक पुंडीशीली ,शहीद सिदो -कान्हु चौक चांडील गोलचक्कर, शहीद फूलो – झानो चौक, शहीद सिदो -कान्हु चौक गौरांगकोचा तक निकाला विशाल बाइक रोड शो। तमाम शहीदों को बारी – बारी से पुष्प अर्पित कर दिया श्रद्धांजलि।विशाल रोड शो निकाल कर समान नागरिक संहिता कानून का किया पुरजोर विरोध प्रदर्शन। रोड शो समाप्ति के बाद गौरांगकोचा में आयोजित हुल जनसभा में हुए शामिल।

मीडिया से मुखातिब होते हुए संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन चांडील अनुमंडल के प्रवक्ता सुधीर कुस्कू ने कहा की समान नागरिकता संहिता कानून आदिवासी समाज के लिए गले का फंदा है। यह कानून लागू होने से आदिवासी समाज की पहचान और अस्तित्व ही मीट जाएगी। आदिवासी समाज के मूल पहचान हो जाएगी खत्म। आदिवासी समाज की कास्टोमरी लॉ खत्म हो जाएगी। किस्कू ने आगे कहा कि आदिवासी समाज अपनी अस्तित्व को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाएगी।संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन चांडील अनुमंडल समान नागरिक संहिता कानून का विरोध आगे गांव गांव तक ले जाएगी और भारी विरोध करेगी।इस कानून से आदिवासी समाज के लिए बने विशेष कानून सीएनटी/एसपीटी एक्ट, पेसा एक्ट, पांचवी अनुसूची और छठी अनुसूची खत्म हो जाएगी।आदिवासी समाज की आरक्षण खत्म हो जाएगी। किसी भी हाल में इस कानून को लागू नही होने देंगे।इस तरह से आयोजित हुल जनसभा में बारी- बारी सभी वक्ताओं समान नागरिक संहिता कानून का कड़ा विरोध किया गया।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

मौके पर श्यामल मार्डी, पारगाना रामेश्वर बेसरा ,श्याम सिंह सरदार, सुखराम हेंब्रम, चारुचंद किस्कू, रविंदर सरदार, जगदीश सिंह सरदार, भद्रु सिंह सरदार, लक्षण सिंह, सुरेंदर सिंह ज्योतीलाल बेसरा, धनेश्वर मुर्मू, भादूडीह माझी बाबा बुद्धेश्वर मारडी, डोमन बास, प्रकाश मारडी जगन्नाथ किस्कू, रवींद्रनाथ सिंह , बधुसूदन हेंब्रम और भी संगठन के सक्रिय सदस्य गण एवं आदिवासी अगुवा गण उपस्थित थे।

एनआइटी में भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र का उद्घाटन लेखक डॉ. ओम प्रकाश पाण्डेय ने किया।

एनआइटी में भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र का उद्घाटन लेखक डॉ. ओम प्रकाश पाण्डेय ने किया।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर जमशेदपुर एनआईटी मे भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र का उद्घाटन देश के जाने माने भारतीय ज्ञान परंपरा के जानकार एवं भारत वैभव किताब के लेखक डॉ. ओम प्रकाश पाण्डेय के करकमलो द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र का मुख्य उद्देश्य प्राचीन काल से चली आ रही ज्ञान परंपरा, मानव जीवन में प्रयोग होने वाले परंपरागत पद्धति को नवीन विज्ञान एवं प्रौद्यिगिकी के साथ समन्वय स्थापित कर उसे वर्तमान समय मे तकनीक का विकास है।डॉ. पाण्डेय ने अपने उदघाटन भाषण में आवाहन करते हुए कहा की तकनीकी संस्थानों को अपने पूर्वजों को कृतित्व पर शोध के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी में राष्ट्र जीवन के प्रति श्रेष्ठ पुरुषार्थ की प्रेरणा विकसित हो एवं भारत को परम वैभव की पुन: प्रतिष्ठापित करने में सहयोग करें। उन्होंने भारतीय विश्वविद्यालयों को भारतीय संस्कृति और ज्ञान का पालन न करते हुए देखा है। उन्होंने संस्थान में भारतीय ज्ञान संस्कृति को फिर से दिखाने के प्रयास की सराहना की। उन्होंने प्राचीन काल में साधुओं द्वारा विज्ञान के उपयोग का वर्णन किया।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधर ने अपने संबोधन में भारत के प्राचीन कालीन वैभव एवं परंपराओं पर प्रकाश डालते हुए समस्त वैज्ञानिकों एवं विद्यार्थियों को इस पर शोध के साथ-साथ आत्मसाथ करने का अहवान किया।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

कार्यक्रम का संचालन केंद्र के समन्यवक डा. मनीष कुमार झा ने किया। इस अवसर पर संस्थान के उप निदेशक प्रो राम विनय शर्मा, कुलसचिव कर्नल (डॉ) निशीथ कुमार राय, समस्त विभागाध्यक्ष, अधिष्ठातागण, समस्त अध्यापक एवं संस्थान के सैकड़ों छात्र-छात्राएँ इस अवसर पर उपस्थित हुए। इस आशय की जानकारी संस्थान के जनसंपर्क पदाधिकारी सह मीडिया प्रभारी सुनील कुमार भगत ने दी।

आदित्यपुर मिरूडीह सिदो कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गयाऔर हुल दिवस मनाया।

आदित्यपुर मिरूडीह सिदो कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गयाऔर हुल दिवस मनाया।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: वीर अमर सिदो-कान्हू स्मारक विकास सेवा समिति मीरुडीह द्वारा शुक्रवार को मीरुडीह चौक पर हूल दिवस मनाया गया. सर्वप्रथम सिदो-कान्हू की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया. फिर समिति के लोगों ने पूजा की. मौके पर भाजपा नेता बास्को बेसरा, शैलेंद्र सिंह, आरआईटी मंडल अध्यक्ष अमितेश अमर थे।

भाजपा नेता वास्को बेसरा ने कहा कि देश की आजादी का पहला आंदोलन हूल दिवस था. इसके प्रणेता सिदो-कान्हू थे. 1855 में अंग्रेजों ने सिदो-कान्हू को फांसी दे दी थी. सिदो कान्हू ने अपने जल जंगल और अपनी माटी को बचाने के लिए बलिदान दिया इसीलिए संथाली उसी समय से 30 जून को हूल दिवस मनाया जाता है. कार्यक्रम के आयोजन में समिति के अध्यक्ष डॉ बेसरा के साथ सदस्य रामेश्वर मार्डी, मंगल टुडू, मधुसुदन मार्डी, चैतन्य मुर्मू आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

नारायण प्राइवेट आईटीआई संस्थान परिसर में सिदो-कान्हू के तस्वीर पर कर्मचारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।

नारायण प्राइवेट आईटीआई संस्थान परिसर में सिदो-कान्हू के तस्वीर पर कर्मचारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।

सरायकेला

सरायकेला : नारायण प्राइवेट आईटीआई संस्थान परिसर में सिदो-कान्हू के तस्वीर पर सभी कर्मचारियों के द्वारा तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर हुल दिवस मनाया गया।इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डाक्टर जटा शंकर पांडे ने कहा सिदो-कान्हू मुर्मू का जन्म भोगनाडीह नामक गाँव में एक संथाल आदिवासी परवार में हुआ था जो कि वर्तमान में झारखण्ड के साहेबगंज जिला के बरहेट प्रखंड में है। सिदो मुर्मू का जन्म 1815 ई0 में हुआ था एवं कान्हू मुर्मू का जन्म 1820 ई0 में हुआ था।संथाल विद्रोह में सक्रिय भूमिका निभाने वाले इनके और दो भाई भी थे जिनका नाम चाँद मुर्मू और भैरव मुर्मू था।

इन छः भाई बहनो का जन्म भोगनाडी गाँव मे हुआ था जो कि वर्तमान में झारखण्ड राज्य के संथाल परगाना परमण्ल के साहेबगंज जिला के बरहेट प्रखण्ड के भोगनाडीह में है।
सिदो ने अपनी दैवीय शक्ति का हवाला देते हुए सभी मांझीयों को साल की टहनी भेजकर संथाल हुल में शामिल होने के लिए आमंत्रन भेजा। 30 जून 1855 को भेगनाडीह में संथालो आदिवासी की एक सभा हुई जिसमें 400 गांवों के 50000 संथाल एकत्र हुए।जिसमें सिदो को राजा, कान्हू को मंत्री, चाँद को मंत्री एवं भैरव को सेनापति चुना गया। संथाल विद्रोह भोगनाडीह से शुरू हुआ जिसमें संथाल तीर-धनुष से लेस अपने दुश्मनो पर टुट पड़े।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

संस्थान में मुख्य रूप से उपस्थित थे महाधिवक्ता निखिल कुमार , बिमल ओझा ,हरी नारायण साहू, शांति राम महतो महतो ,पवन कुमार महतो,अजय मण्डल,शंकर दस,देव कृष्णा महतो, कृष्णा महतो, , गोराब महतो, आदि मौजूद थे।

गौरंगकोचा स्थित स्थापित संथाल सिदो कान्हू के प्रतिम माल्यापर्ण एवं श्रद्धांजलि दी गई।

गौरंगकोचा स्थित स्थापित संथाल सिदो कान्हू के प्रतिम माल्यापर्ण एवं श्रद्धांजलि दी गई।

सरायकेला/चांडिल

हूल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ईचागढ़ प्रखंड के गौरांगकोचा स्थित ब्लॉक मोड़ पर स्थापित संथाल हुल के अमर नायक सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. मौके पर गौरांगकोचा के माझी बाबा धनेश्वर मुर्मू की अगुवाई में पूजा-अर्चना की गई. इसके बाद उपस्थित लोगों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस अवसर पर समाजसेवी भूषण मुर्मू ने कहा कि क्रांति के महानायक सिदो-कान्हू और उनके भाई-बहनों का किसी के गुलामी के खिलाफ प्रतिबद्धता, माटी के प्रति प्रेम और समाज के प्रति समर्पण जन मानस के बीच ऊर्जा पैदा करता है।

एक और क्रांति की जरूरत।

भूषण मुर्मू ने कहा कि वर्तमान समय में भी एक हूल यानी एक क्रांति की जरूरत है. यह किसी सरकार और व्यक्ति के विरूद्ध नहीं, व्यवस्था के विरूद्ध नहीं बल्कि अपना वजूद बचाने के लिए, समाज में फैले अंधविश्वास के लिए, सुशासन व पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए क्रांति की जरूरत है. उन्होंने कहा कि प्रकृति प्रेमी आदिवासियों को हर वर्ष एक-एक पौधा लगाने की आवश्यकता है. ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे और आदिवासियों का प्रकृति के साथ संबंध बना रहे. इस अवसर पर मुखिया राखोहरि सिंह मुंडा, निताई उरांव, रंजीत टुडू, खगेन महतो, गोविंद बंसरा, अजित मुर्मू, सपन सिंहदेव समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

राष्ट्रीय मानव अधिकार और राजीव रंजन सिंह के द्वारा सेवा आश्रम के स्वामी जी को अंग वस्त्र से सम्मानित किया।

राष्ट्रीय मानव अधिकार और राजीव रंजन सिंह के द्वारा सेवा आश्रम के स्वामी जी को अंग वस्त्र से सम्मानित किया।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: शुक्रवार को राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय के सहमति से राष्ट्रीय महासचिव प्रांतिक कुमार दास की अध्यक्षता में झारखंड कानूनी सलाहकार राजीव रंजन सिंह आई पी एस रिटायर्ड डी आई ने टीम को साथ मे लेकर जमशेदपुर सोनारी स्थित भारत सेवाश्रम संघ आश्रम के स्वामीजी महाराजो को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया एवं वृक्ष रोपण किया गया.राष्ट्रीय महासचिव प्रांतिक दास एवं झारखंड प्रदेश कानूनी सलाहकार राजीव रंजन सिंह ने भारत सेवाश्रम संघ आश्रम के सेवा कार्य को सराहना करते हुए बोले।

इस आश्रम के महाराजो को भारत एवं पुरे विश्व में अपना समाज सेवा और देश सेवा के लिए जाने जाते है।
आज के बच्चे कल के युवा पीड़ी को देश सेवा एवं समाज सेवा के लिए प्रोत्सायित किए.इस मौके में भागीरथ, आशुतोष साहा, सुब्रत बिस्वास, देवाशीष चंद्र, दीपक , बालबिंदर कलशी,राजेश दत्ता, पंकज लाल, कल्याण दत्ता, तापस बिस्वास, अनिमेष राय, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

जेआरडीसीएल 48 घंटे के अंदर टाटा कांड्रा मार्ग के सभी बंद स्ट्रीट लाइट की मरम्मत शुरू करें।

जेआरडीसीएल 48 घंटे के अंदर टाटा कांड्रा मार्ग के सभी बंद स्ट्रीट लाइट की मरम्मत शुरू करें।

सरायकेला/आदित्यपुर

जोरदार जन आंदोलन- पुरेंद्र

आदित्यपुर: जेआरडीसीएल टाटा कांड्रा मुख्य एवं सर्विस रोड की सभी बंद स्ट्रीट लाइट की मरम्मती 48 घंटे के अंदर प्रारंभ करें अन्यथा आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति जन सहयोग से जोरदार जन आंदोलन शुरू करेगीl उक्त बातें आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कही है। ज्ञातव्य है कि 26 जून को आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने जेआरडीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्या प्रमोद से मिलकर खरकाई ब्रिज से आरआईटी मोड़ तक टाटा कांड्रा मुख्य एवं सर्विस रोड के सभी बंद पड़े स्ट्रीट लाइट को 5 दिनों के अंदर चालू किए जाने की मांग की थी। जेडीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर ने 29 जून से स्ट्रीट लाइट मरम्मत का काम शुरू किए जाने का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया था, मगर आज 30 जून को भी मरम्मती का काम प्रारंभ नहीं किया गया।

खरकाई ब्रिज से लेकर उषा मार्टिन मोड़ तक टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग का निरीक्षण करने के उपरांत पुरेंद्र नारायण सिंह ने जेआरडीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर को बतलाया था कि खरकाई ब्रिज से लेकर आरआईटी मोड़ तक सर्विस रोड के सभी लाइट बंद है। इसके अलावा खरकाई ब्रिज से लेकर एस टाइप मोड़ तक टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग के लगभग 50% लाइट ही जल रहे हैंl एस टाइप मोड़ से आरआईटी मोड़ तक सभी लाइट खराब पड़े हैं।

पुरेंद्र नारायण सिंह ने उपायुक्त, सरायकेला- खरसावां एवं जेआरडीसीएल से आकाशवाणी चौक, शेरे पंजाब चौक, एस टाइप चौक, आरआईटी मोड़, टोल ब्रिज मोड़, सुधा डायरी मोड़, लाल बिल्डिंग चौक, उषा मार्टिन मोड़ में ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगाए जाने की मांग की हैl साथ ही उन्होंने जेआरडीसीएल से टाटा कांड्रा मुख्य एवं सर्विस रोड की दुर्गा पूजा से पूर्व मरम्मती एवं बिटूमीन कारपेटिंग कराए जाने की मांग की हैl जेआरडीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्या प्रमोद ने बतलाया है कि मरम्मती एवं बिटूमीन कारपेट करने हेतु प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Design a site like this with WordPress.com
Get started