सरायकेला में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या,झापड़गुड़ा गांव से शव बरामद।
सरायकेला/टेंटोपोसी
सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत टेंटोपोसी के पास झापड़गुड़ा गांव से बुधवार सुबह एक 35 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. बरामद किए गए शव के पीठ पर गोली के निशान है. आशंका जताई जा रही है कि गोली मारकर व्यक्ति की हत्या कर शव को लाकर यहां फेंका गया है।
घटना की जानकारी सुबह स्थानीय लोगों को हुई, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई .घटनास्थल पर भीड़ उमड़ने के बाद मामले की जानकारी सरायकेला पुलिस को हुई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और आगे पड़ताल में जुट गई है. फिलहाल मृत व्यक्ति के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है.शव औंधे मुंह गांव के पास गिरा हुआ मिला है .कयास लगाए जा रहे हैं कि गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद व्यक्ति के शव को लाकर फेंका गया है. इधर पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुट गई है।
कपाली: चांडिल थाना के कपाली ओपी पुलिस ने मोबाइल चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस संबंध में कपाली ओपी प्रभारी संदीप ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति कपाली के हांसाडुंगरी निवासी हबीब का बेटा मो इसरार उर्फ छोटे लाल है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसे चाेरी किए गए आईफोन 13 प्रो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. वह पहले भी जेल जा चुका है. कपाली के हांसाडुंगरी निवासी मो आदीप ने 15 जून को मोबाइल चोरी होने की लिखित सूचना कपाली ओपी पुलिस से की थी. उनकी शिकायत पर कपाली ओपी में मामला दर्ज किया गया था।
वहीं मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अनुसंधान कर रही थी. इसी क्रम में तकनीकि सहयोग से पुलिस ने मो इसरार उर्फ छोटे लाल को चोरी गए आई फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को बुधवार सुबह न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
वरिष्ठ नागरिक संघ ने मनाया 9वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।
सरायकेला/आदित्यपुर
आदित्यपुर: बुधवार को आदित्यपुर टू मे 9वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिक संघ के द्वारा संघ के अध्यक्ष राजमंगल ठाकुर के नेतृत्व में रोड न 13,14 स्थित सामुदायिक भवन के सामने योग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के माध्यम से संघ के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर प्रशिक्षक के रूप में सुबोध सरण एवं डॉक्टर दीपक झा उपस्थित थे, जिन्होंने उपस्थित लोगों को कई आसनों से परिचित करवाया एवं योग के महत्व को विस्तार से सभी को समझाया. पूरी दुनिया में योग का डंका बज रहा है, इस बार के योग का भाव वसुधैव कुटुंबकम है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन मिश्रा, संघ के महासचिव भुवनेश्वर शर्मा, के पी सिंह, विन्देश्वरी मण्डल, स्वप्निल सिंह, प्रमोद राय, दीपक राय, राजेश गुप्ता, मिथलेश झा, अखिलेश झा, सौरभ पाठक, बृज किशोर सिंह, अभिलाष, विशाल, संजय चौधरी एवं अन्य शामिल हुए.
एनआईटी जमशेदपुर में 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया।
सरायकेला/आदित्यपुर
आदित्यपुर: एनआईटी जमशेदपुर मे 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर के बहुउदेशीय भवन में समूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। योग दिवस के अवसर पर पतंजलि योग पीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित योग शिक्षक नंदकिशोर झा के मार्गदर्शन एवं सानिध्य में योग प्रशिक्षण का भव्य आयोजन हुआ।
विदित है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पिछले 9 सालों से संस्थान परिसर में पूरे उल्लास पूर्वक एवं उत्साह के साथ सामूहिक रूप से आयोजित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के प्रभारी निदेशक (डॉ) राम विनय शर्मा ने योग के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ से योग को अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाई है। हमारे सांस्कृतिक विरासत को अपने जीवन में धारण करने का यह पावन अवसर है। योग से आप अपने सिर्फ काया को ही नहीं आध्यात्मिक स्तर पर भी स्वस्थ महसूस कर सकते हैं। एनआईटी के प्रोफेसर शैलेन्द्र कुमार ने बताया की प्राचीन भारतीय परंपरा का एक अमूल्य उपहार, योग शारीरिक और मानसिक कल्याण को बढ़ावा देने के सबसे भरोसेमंद साधनों में से एक के रूप में उभरा है।शब्द “योग” संस्कृत मूल युज से लिया गया है जिसका अर्थ है “जुड़ना”, “जोड़ना
कार्यक्रम में संस्थान के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. प्रहलाद प्रसाद, डॉ जितेंद्र कुमार संस्थान के कई वरिष्ठ अध्यापक, कर्मचारी एवं सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।प्रशिक्षक नंदकिशोर झा से आग्रह किया की संस्थान परिसर में नियमित योग संचालन के लिए एक समुचित कार्यक्रम बनाएं।सुनील कुमार भगत जन सम्पर्क अधिकारी सह मिडीया प्रभारी एनआईटी जमशेदपुर
अंतरराष्ट्रीय योगदिवस के अवसर पर बुरूडीह योगाभ्यास की गई।
सरायकेला/चांडिल
चांडिल: चिकित्सा स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार कल्याण झारखंड की ओर से सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीन आयुष वएयरलएस सेंटर में अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर स्कूल के मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नीमडीह जिप सदस्य असित सिंह पात्र ने द्वीप जलाकर किया गया। योगासन हमारे ऋषि,मुनि काल से चला रहा है। आयुष के डाक्टर श्वेता सुषमा, उनके सहयोगी,योग शिक्षक के उपस्थित में योगाभ्यास की गई। कुसम कमल सिंह,हरे कृष्ण महतो, आदि लोग उपस्थित थे।योगा के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में कमल अग्रवाल, अजित कुमार कर्ण,नयन कृषण ऋतिका कर्ण,सहयोगी योगा शिक्षक भीम सेन,भवानी महतो। इसके बाद हर घर के आंगन में योग होगा। इसी प्रकार पतंजलि योग शिक्षक बंक बिहारी महतो कई जगह योगाभ्यास का शिविर लगाया गया। हमारे पुर्वज योगाभ्यास करते थे। पहले स्कूलों में योगाभ्यास सुर्य नमस्कार हुआ करता था।
जिले के 6 संस्थानों को उपायुक्त (DC) द्वारा दिया गया नोटिस
सरायकेला-खरसावां
सरायकेला-खरसावां झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 का अनुपालन नहीं करने पर होगी कार्यवाही
75% आरक्षण के नियम का अनुपालन नही करने वाले संस्थानों पर जारी रहेगी कार्रवाई- उपायुक्त
सोमवार को उपायुक्त अरवा राजकमल द्वारा झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 का अनुपालन नहीं करने वाले जिले के 6 संस्थानों को नोटिस दिया गया है।
इस संबंध में उन्होंने बताया कि संबंधित अधिनियम के तहत राज्य अंतर्गत वैसे सभी प्रतिष्ठान जहां 10 या उससे अधिक कार्य बल कार्यरत है, को झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 का अनुपालन करना अनिवार्य है। निजी प्रतिष्ठानों में बह्यस्त्रोत से सेवा प्रदाता संस्थाएं एवं संवेदक इत्यादि भी इस अधिनियम के दायरे में आते हैं। इसका अनुपालन नही करने वाले नियोजकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का प्रावधान है। इस अधिनियम के अनुपालन हेतु जिले के संस्थानों को कई माध्यमों से सूचना उपलब्ध कराई गई है तथा इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया गया है। साथ ही माननीय मंत्री चंपई सोरेन एवं विभागीय सचिव महोदय की उपस्थित में कार्यशालाओं के माध्यम से भी नियोजकों से सीधा संवाद किया गया।
उन्होंने बताया कि इस अधिनियम के तहत जिले के अधिकांश बड़े एवं प्रतिष्ठित संस्थानों ने अपना निबंधन करा लिया है एवं इसका अनुपालन करने का प्रयास भी उनके द्वारा किया जा रहा है। परंतु विभिन्न माध्यमों से सूचित करने के उपरांत भी कुछ संस्थानों द्वारा अब तक इस अधिनियम के तहत निबंधन तक नहीं कराया गया है। वैसे संस्थानों को चिन्हित किया जा रहा है एवं प्रथम चरण में कुल- 6 संस्थानो को नियमानुसार नोटिस दिया गया है एवं उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने हेतु निदेशित किया गया है।
प्रथम चरण में आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड, समृद्धि स्पोंज लिमिटेड, डीडी स्टील एंड पावर लिमिटेड, आधार राइस मिल प्राइवेट लिमिटेड एवं शारदा एक्सेल प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किया गया है।
इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी श्री रवि कुमार ने बताया कि इस अधिनियम का अनुपालन नही करने वाले नियोजकों को चिन्हित करने की प्रक्रिया जारी है तथा समय-समय पर उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने जिले के सभी नियोजक, जिन्होंने अब तक अपना निबंधन नहीं कराया है, से अपील किया कि इस अधिनियम के तहत यथाशीघ्र अपना निबंधन कराते हुए इसका अनुपालन सुनिश्चित करें।
चांडिल सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल अधीन विभिन्न जगह जगन्नाथ महाप्रभु का रथ परिचालन हुए। चांडिल साधु मठिया आश्रम से चांडिल स्टेशन दुर्गा मंदिर, नीमडीह प्रखड के दुमदुमी से रधुनाथपुर दुर्गा मंदिर तक रथ का परिचालन हुआ। चांडिल मठिया आश्रम से चांडिल स्टेशन स्थित दुर्गा मंदिर मासी वारी रथ परिचालन जुना अखड़ा के प्रदेश प्रवक्ता सह काली मंदिर महंत विद्यानंद सरस्वती चांडिल के समाज सेवी, जनप्रतिनिधियों, ने रथ परिचालन उपस्थित थे।
नीमडीह प्रखंड आंचलिक रथ परिचालन समिति के सदस्य रंजीत महतो,साठु उर्फ बैद्यनाथ महतो, सुधीर महतो, सुरेन्द्र महतो,अद्यैत दस, मनोरंजन दास,उर्फ छोटू दास, आदरडीह पंचायत के मुखिया सुभाष सिंह,मनोज महतो आदि उपस्थित थे।रथ पर्व में बच्चों के लिए मीना बाजार मेला का शोभा को बढ़ाने का काम किया।
उमड़ा आस्था का जन सैलाब,कीर्तन मंडली रहा आकर्षक का केंद्र,चहुंओर जय जगन्नाथ का उद्घोष
मुसाबनी
मुसाबनी में रथ खींचने की मची रही होड़।
मुसाबनी: मुसाबनी में महाप्रभु की रथयात्रा मंगलवार को आस्था व जनसैलाब के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई। रथ यात्रा में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा था। सुसज्जित रथों पर भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की मूर्तियों को भजन कीर्तन के साथ मंदिर से लाकर रथ पर आसीन कराया गया। पूजा-अर्चना के साथ रथ यात्रा का शुभारंभ हुआ।
वहीं कार्यक्रम में विधायक रामदास सोरेन, पूर्व विधायक लक्ष्मण टूडू, डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, डुमरिया बीड़ी साधु चरण देवगम, मुसाबनी बीडीओ सीमा कुमारी, आईसीसी के जीएम एसएस सेठी,प्लांट हेड एसके राउत, इंस्पेक्टर दीपक कुमार, थाना प्रभारी अंचित कुमार,घाटशिला जिला पार्षद कर्ण सिंह, गालूडीह जिला पार्षद सुभाष सिंह, डॉक्टर सुनीता देवदूत सोरेन, बाघराय मार्डी, कान्हू सामंत, प्रधान सोरेन,मुखिया बसंती सोरेन,दुलारी मुर्मु, जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष जीसी सतपति, राजा बिरेंद्र नारायण सिंह देव, दिनेश साव, बादल लामा, संजय महंती, तपन पंडा, हिमांशु मिश्रा, अरविंद यादव, सत्या तिवारी, ऋषि देव प्रसाद, बी बी पटनायक, पप्पू सिंह, विरमान लामा,हिमांशु पात्रो,तुषारकान्त पातर, शत्रुघ्न प्रसाद, ग्राम प्रधान गौरव किस्कू सहित अन्य गणमान्य लोगों का कमेटी द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
अतिथियों ने नारियल फोड़कर महाप्रभु की पूजा-अर्चना की। इसके बाद सभी ने रथ का रस्सा खींचकर रथ यात्रा की शुरुआत की। रथ के ऊपर से प्रसाद आदि का वितरण किया जा रहा था। रथ पर सवार श्रद्धालु मिठाई, केला, कटहल, पीठा आदि विभिन्न प्रकार के प्रसाद वितरण करते रहे। रथ यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
रथ खींचने की लगी रही होड़
भक्ति भाव से विभोर होकर बच्चे, बूढ़े, जवान सभी रथ खींचने को होड़ करते रहे, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रसाद चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ देर रात्रि तक लगी रही। संध्या पांच बजे से लेकर देर रात्रि तक सड़क पर चहल-पहल व मेले का माहौल रहा। रथ यात्रा में शांति बनाए रखने के लिए भी पुलिस के जवान तैनात रहे।
मुसाबनी नं. 1 दुर्गा मंडप में बनाया गया मौसीबाड़ी
रथ यात्रा मुसाबनी नं. 2 स्थित जगन्नाथ मंदिर से बाबू लाइन मुसाबनी नं. 1 दुर्गा मंडप परिसर मौसीबाड़ी तक महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा को रथ पर बैठाकर रथ खींचकर श्रद्धालु रथ को दुर्गा मंडप मौसी बाड़ी तक लेकर आये। रथ यात्रा में हज़ारो लोगो की भीड़ थी। ग्रामीण क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में लोग रथ यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। हर वर्ष भक्तों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। महाप्रभु के प्रति लोगों की आस्था बढ़ी है। इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार श्रद्धापूर्वक रथ यात्रा निकाली गई। रथ खींचने का पुण्य लाभ प्राप्त करने को लेकर लोगों में गजब का उत्साह दिखा। रथ यात्रा के दौरान लगे छोटे-मोटे मेले में बच्चों ने खूब धमा-चौकड़ी की। महिलाओं का उत्साह भी कम नहीं रहा। महिलाओं ने भी पूरी सक्रियता से रथ यात्रा में हिस्सा लिया।
माननीय राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन ने सरायकेला-खरसावाँ जिला के कुमार विजय प्रताप सिंहदेव राज्य संपोषित बालिका+2 उच्च विद्यालय पहुंचकर वहां के शिक्षकों एवं छात्राओं से संवाद किया।
सरायकेला/खरसावां
सरायकेला खरसावां मे माननीय राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन ने सरायकेला-खरसावाँ जिला के कुमार विजय प्रताप सिंहदेव राज्य संपोषित बालिका+2 उच्च विद्यालय पहुंचकर वहां के शिक्षकों एवं छात्राओं से संवाद किया। वहाँ उन्होंने विद्यालय के लिए भूमि दान देने हेतु कुमार विजय प्रताप सिंहदेव जी के परिवार के प्रति कृतज्ञता अर्पित की। राज्यपाल महोदय ने विद्यालय के ICT लैब, लाइब्रेरी एवं स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की सराहना की। वहां की एक छात्रा ने संवाद के क्रम में राज्यपाल महोदय से सांसद एवं राज्यपाल के रूप में अपने अनुभव को साझा करने हेतु अनुरोध किया।
राज्यपाल महोदय ने बताया कि सांसद के रूप में किस प्रकार उन्होंने अपने क्षेत्र में जनता के लिए सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, रोजगार इत्यादि सुलभ कराने कि दिशा में कार्य किया और कोयंबटूर से 6 अतिरिक्त ट्रेन का परिचालन कराने की दिशा में अपनी भूमिका निभाई। राज्यपाल के रूप में वे अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। समाज के सबसे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारत्मक बदलाव देखना चाहते हैं। इसलिए वे सुदूरवर्ती गाँवों में जाकर ग्रामीणों से संवाद करते हैं व उनकी समस्याओं से अवगत होते हैं। संवाद के क्रम में ही एक अन्य छात्रा के प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि अपना कार्य बिना फल की चिंता करते हुए करें। प्रत्येक कार्य के लिए समय का निर्धारण करें।
राज्यपाल महोदय ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा किउनके प्रेरणास्रोत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी हैं। वे देश के विकास के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं, जिसके कारण भारत विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है। हमें भी लगातार प्रयास करना चाहिए, सफलता अवश्य मिलेगी।
एकल सूरताल टीम ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में किया सुंदरकांड पाठ।
मुसाबनी
मुसाबनी : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस मौके पर एकल अभियान के अंतर्गत एकल सुरताल की 15 सदस्य टीम ने टीम लीडर सह सुरताल प्रमुख करुणा ठाकुर एवं व्यवस्था प्रमुख अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में सुंदरकांड का पाठ किया। इससे पूर्व जमशेदपुर से आए वन बंधु परिषद के संरक्षक सुभाष मुनका, अध्यक्ष राजेश मित्तल, सचिव अभिषेक गर्ग, महिला विंग की सचिव ममता अग्रवाल, रामबाबू, राजेश जैन, विद्यालय के संरक्षक दीप चंद्र अग्रवाल,अध्यक्ष किशन कुमार अग्रवाल, अशोक गुप्ता, सचिव बाबूलाल सिंह ,प्रेम गुप्ता, पीतर चंद्र अग्रवाल,ललिता अग्रवाल, प्रधानाचार्य रुमि सरकार आदि द्वारा भारत माता एवं मां शारदे की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन मुख्य पुजारी करुणा ठाकुर के द्वारा कराया गया। इस मौके पर हवन पूजन भी हुआ।
मौके पर प्रधानाचार्य रूमी सरकार ने उपस्थित समस्त आगंतुक अतिथि ,कमिटी मेंबर, अभिभावक, आचार्य बंधु भगिनी एवं भैया / बहनों का हार्दिक स्वागत किया और कहा कि सुख शांति समृद्धि के लिए आज हवन यज्ञ व सुंदरकांड पाठ बड़ी श्रद्धा व भक्ति के साथ किया गया। विद्यालय के सचिव बाबूलाल सिंह ने सुंदरकांड के माता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसका पाठ करने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है वातावरण शुद्ध होता है मन के विकार दूर होते हैं देवी देवता प्रसन्न होते हैं।आचार्य आचार्या एंव भैया बहनों ने सस्वर भक्तिपूर्ण वातावरण में सुंदरकांड का पाठ किया। इस दौरान विद्यालय के सभी आचार्य आचार्या ने मंत्रोच्चारण के साथ आहुति दी।
मौके पर विद्यालय प्रबन्ध समिति के सचिव बाबू लाल सिंह, हिमांशु मिश्रा, चौधरी उमेश सिंह, शंकर अग्रवाल, मिथलेश पांडेय, इंद्रदेव झा, पप्पू कांवटिया, विकास गोयल, मनोज अग्रवाल,किरोड़ीमल अग्रवाल सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
पांचवे गुरु अर्जुन देव के 417 वीं पुण्यतिथि की याद में सिख समुदाय ने कांदरबेड़ा चना व शर्बत बांटी गई।
सरायकेला/चांडिल
चांडिल: सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी के 417वीं पुण्यतिथि की याद में सिख समुदाय द्वारा चांडिल के कांदरबेड़ा में चना व शर्बत का वितरण किया गया। इस अवसर पर समुदाय के लोगों ने गुरु अर्जुन देव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित की। वहीं, समाजसेवा का संकल्प लिया।यहां लगाए गए शिविर में सिख समुदाय के लोग ने नर सेवा प्रदान किया। सैकड़ों लोगों के बीच मीठे शर्बत व चना का वितरण किया गया।
इस अवसर पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि सिखों के पांचवें गुरु अर्जुनदेव जी के याद में हमारे समुदाय द्वारा जगह – जगह सेवा शिविर के माध्यम से लोगों की सेवा की जा रही हैं। इस भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों, मजदूरों तथा आम लोगों के बीच मीठे शर्बत तथा चना वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिखों के पांचवें गुरु अर्जुनदेव जी को दुश्मनों ने गर्म रेत में डालकर हत्या कर दी थी। लेकिन हमलोग सभी से प्रेम करते हैं। हमारे समुदाय को गुरुओं की ओर से शिक्षा मिली है कि जो हमें नुकसान पहुंचाता है, उसके साथ बदले की भावना नहीं रखना है, बल्कि वैसे लोगों के प्रति भी प्रेम का भावना रखना है। सिख समुदाय प्रेम और आदर भाव से दुश्मन को भी पराजय करती है। उन्होंने कहा कि इसी तरह के भीषण गर्मी के समय गर्म रेत (बालू) में गुरु अर्जुनदेव की निर्मम हत्या कर दी गई थी, इसलिए इस तरह के भीषण गर्मी में सिख समुदाय द्वारा लोगों को राहत देने के उद्देश्य से मीठे शर्बत और चना का वितरण किया जाता है।
मौके पर मनजीत सिंह ने कहा कि गुरुओं के मार्गदर्शन से पिछले दस साल से सेवा शिविर लगाया जा रहा है। इन शिविरों में हजारों लोगों को सेवा दी जाती हैं। इस मौके पर मनजीत सिंह, चंचल सिंह भाटिया, सोमू सिंह, गुरुचरण सिंह बिल्ला, मानगो गुरुद्वारा प्रधान सुरजीत सिंह, जगजीत सिंग, मनदीप सिंह, गौरव सिंह आदि उपस्थित थे।
राजनगर सीएचसी में टीबी मुक्त पंचायत पहल की विशेष बैठक सम्पन्न।
टीबी उन्मूलन हेतु पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका होगी अहम,डॉ.जगन्नाथ हेम्ब्रम।
राजनगर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर में टीबी मुक्त पंचायत पहल को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जगन्नाथ हेम्ब्रम ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की । बैठक में प्रखंड क्षेत्र को टीबी मुक्त कैसे बनाया जाए. इसको लेकर विचार विमर्श किया गया।
जगन्नाथ हेम्ब्रम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2030 तक टीबी उन्मूलन बनाने का लक्ष्य दिया गया है. डॉ हेम्ब्रम ने कहा कि टीबी उन्मूलन बनाने के लिए सभी का सहयोग हो तो वर्ष 2025 तक में ही पुरे प्रखंड क्षेत्र को टीबी उन्मूलन बनाया जायेगा।उन्होंने कहा कि घर घर जाकर टीबी की खोज करने वाले को सहयोग करने की अपील की।डॉ हेम्ब्रम ने कहा कि टीबी मरीज को नियमित दवाई खाने की आवश्यकता है।इसके साथ साथ पोषण आहार की भी जरूरत है।
इस अवसर पर बीपीएम पंकज कुमार, प्रखंड प्रमुख ओलिभ ग्रेस कुल्लू, उपप्रमुख सुमना देवी, जेएसएलपीएस के प्रखंड समन्वयक मेनुका महतो, मुखिया नमिता सोरेन, रजनी जारिका, मोटाय मेलगंडी, राजो टुडू, पानो मुर्मू, निमय सोरेन,रासमनी हांसदा, सुर्यमनी मार्डी, सुनीति मुर्मू आदि उपस्थित थे।